यह 21 to 24 November 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. BRO ने किस दर्रे (Pass) पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क का निर्माण के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम किया?
a. रेजांग-ला
b. नाथू-ला
c. जोजी-ला
d. उमलिंग-ला
Answer: d. उमलिंग-ला
– दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य (मोटरेबल) सड़क 19,024 फीट 0.73 इंच (5798.251 मीटर) की ऊंचाई पर LAC के पास स्थित है।
– उमलिंगा-ला, लद्दाख में स्थित है और ऊंचाई में नेपाल के माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) के बेस कैंप से भी ऊंचा है।
– उमलिंग ला दर्रे पर 52 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण अगस्त 2021 में पूरा हुआ था।
– यह लेह से चिसुमले और धेमचुक को जोड़ने वाला सीधा मार्ग है।
– यह रोड अब पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर के कस्बों को जोड़ता है।
रिकॉर्ड
– इसके साथ ही भारत ने बोलीविया (Bolivia’s) के 18,953 फीट की सड़क के रिकॉर्ड को भी बेहतर कर दिया है।
– सर्दियों में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता है। इस ऊंचाई पर ऑक्सीजन (oxygen) का स्तर सामान्य स्थानों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम है।
– सड़क का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने किया है।
किस प्रोजेक्ट के तहत निर्माण
– प्रोजेक्ट हिमांक के तहत इसका निर्माण किया गया है।
– पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) के चुमुर सेक्टर के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली यह सड़क अपने आप में उमलिंग-ला दर्रे से होते हुए 52 किलोमीटर लंबी टरमैक (tarmac) है।
– रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह लेह से चिसुमले और डेमचोक को जोड़ने वाला एक वैकल्पिक सीधी सड़क है और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाएगा और लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देगा।
– एलएसी के पास होने की वजह से यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
– सैनिकों और डिफेंस इक्यूपमेंट को यहां तक आसानी ले जाया जा सकेगा।
BRO (Border Roads Organisation)
स्थापना: 7 May 1960
हेडक्वाटर: New Delhi
महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी
——————
2. TRACE रिश्वत जोखिम मैट्रिक्स 2021 की ग्लोबल सूची में भारत का स्थान कितना है?
a. 100
b. 94
c. 82
d. 77
Answer: c. 82
– इस इंडेक्स का मतलब है कि रिश्वत के मामले में किस देश का कौन सा स्थान है। पहला मतलब रिश्वत पर बेहद कड़ी कार्रवाई करने वाला देश और अंतिम मतलब कि उस देश में रिश्वत बेहद ज्यादा है और इसे कम करने में कानून काम नहीं कर पा रहा है।
भारत की स्थिति
– 2020 में, भारत 45 के स्कोर के साथ 77 वें स्थान पर था,
– जबकि वर्ष 2021 में, भारत 44 के स्कोर के साथ 82 वें स्थान पर रहा।
– हालांकि भारत ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, नेपाल और बांग्लादेश से बेहतर प्रदर्शन किया।
– इस बीच, भूटान ने 62वीं रैंक हासिल की है।
– आंकड़ों के अनुसार 2021 में उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला और इरिट्रिया में सबसे अधिक व्यावसायिक रिश्वतखोरी का जोखिम है,
– जबकि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड और न्यूजीलैंड में सबसे कम जोखिम है।
– TRACE Bribery Risk Matrix (TRACE Matrix) 194 क्षेत्राधिकारों, क्षेत्रों और स्वायत्त और अर्ध-स्वायत्त क्षेत्रों में व्यापार रिश्वतखोरी जोखिम को मापता है।
प्रत्येक देश की गिनती कैसे की जाती है?
गिनती चार कारकों के बेस पर की जाती है-
1- प्रवर्तन और रिश्वत विरोधी निरोध,
2- सरकार के साथ व्यावसायिक बातचीत,
3- सरकार और सिविल सेवा पारदर्शिता,
4- नागरिक समाज की निगरानी की क्षमता जिसमें मीडिया की भूमिका हो।
Top 10 देश
1. Denmark
2. Norway
3. Sweden
4. Finland
5. New Zealand
6. Germany
7. Netherlands
8. Switzerland
9. United Kingdom
10. Canada
——————
3. वर्ल्ड बैंक की नवीनतम रिपोर्ट (World Bank Remittance Prices Worldwide Database) 2021 के अनुसार कौन-सा देश प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया?
a. चीन
b. भारत
c. मैक्सिको
d. मिस्त्र
Answer: b. भारत
– दुनिया में भारत 87 बिलियन डॉलर लेकर प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना है।
– वर्ष 2022 में भारत का प्रेषण 3 प्रतिशत बढ़कर 89.6 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
– भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलीपींस और मिस्त्र का नंबर आता है।
– संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) इसका सबसे बड़ा स्रोत था, जो इन निधियों के 20% से अधिक के लिए जिम्मेदार था।
World Bank
हेडक्वाटर: Washington, D.C., US
स्थापना: July 1944
प्रेसिडेंट: डेविड आर. मालपास
——————-
4. केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों के विरोध को देखते हुए, किन कृषि कानूनों को वापस का फैसला किया?
a. कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम, 2020
b. मूल्य आश्वासन पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण) समझौता और कृषि सेवा अधिनियम, 2020
c. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020
d. उपरोक्त तीनों
Answer: d. उपरोक्त तीनों
– 26 नवंबर 2021 को किसान आंदोलन का एक साल पूरा हुआ।
– इन कानूनों के विरोध में किसानों ने हरियाणा, दिल्ली, यूपी बार्डर पर प्रदर्शन किया।
क्या है इन कानूनों में-
कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम, 2020
(फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स (प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन) एक्ट, 2020)
– यह कानून कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी मंडियों) के बाहर भी कृषि उत्पाद बेचने और खरीदने की व्यवस्था देता है।
– बड़े कारोबारी सीधे किसानों से उपज खरीद सकेंगे।
– यह कानून, राज्य सरकारों को मंडियों के बाहर की गई कृषि उपज की बिक्री और खरीद पर टैक्स लगाने से रोकता है और किसानों को लाभकारी मूल्य पर अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता देता है।
सरकार और किसानों का तर्क
– सरकार का कहना है कि एक देश, एक बाजार की व्यवस्था के लिए ऐसा किया गया है।
– इससे किसान अपनी उपज देश में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति या संस्था को बेच सकते हैं।
– किसानों का कहना है कि बड़े कारोबारी सीधे किसानों से उपज खरीद कर सकेंगे, लेकिन ये यह नहीं बताता कि जिन किसानों के पास मोल-भाव करने की क्षमता नहीं है, वे इसका लाभ कैसे उठाएंगे?
– सरकार एक राष्ट्र, एक मार्केट बनाने की बात कर रही है, लेकिन उसे ये नहीं पता कि जो किसान अपने जिले में अपनी फसल नहीं बेच पाता है, वह राज्य या दूसरे जिले में कैसे बेच पायेगा। क्या किसानों के पास इतने साधन हैं और दूर मंडियों में ले जाने में खर्च भी तो आयेगा।
—-
मूल्य आश्वासन पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण) समझौता और कृषि सेवा अधिनियम, 2020
(फार्मर्स (एंपावरमेंट एंड प्रोटेक्शन) एग्रीमेंट ऑफ प्राइस एश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेज एक्ट, 2020)
– सरकार का कहना है कि वह किसानों और निजी कंपनियों के बीच में समझौते वाली खेती का रास्ता खोल रही है।
– इसे सामान्य भाषा में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कहते हैं। .
– आप की जमीन को एक राशि पर एक पूंजीपति या ठेकेदार किराये पर लेगा और अपने हिसाब से फसल का उत्पादन कर बाजार में बेचेगा।
-किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं.
सरकार और किसानों का तर्क
– सरकार का कहना है कि इससे बाजार की अनिश्चितता का जोखिम किसानों पर नहीं रहेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।
– जबकि किसानों का कहना है कि यह उनके नहीं बल्कि, बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून बनाया गया है।
—
आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020
(अनिवार्य कमोडिटीज (संशोधन) एक्ट, 2020)
– इस कानून में खाद्य पदार्थों जैसे अनाज, दालें और प्याज को नियंत्रण मुक्त करने का प्रावधान है।
– इस कानून से पहले कृषि उत्पादों के एक लिमिट से अधिक भंडारण पर रोक लगा थी। सरकार आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित करती है ताकि ये चीजें उपभोक्ताओं को मुनासिब दाम पर उपलब्ध हों।
सरकार और किसानों का तर्क
– सरकार का तर्क है कि पुराने कानून की वजह से किसानों को अपना उत्पाद MSP दर पर बेचने को मजबूर होना पड़ता था।
-किसान संगठनों का आरोप है कि यह कानून जमाखोरी और कालाबाजारी को कानूनी मान्यता देने जैसा है।
– इस कानून से कृषि क्षेत्र भी पूँजीपतियों या कॉरपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा और इसका नुक़सान किसानों को होगा.
– किसानों को आशंका है कि एमएसपी सिस्टम को खत्म कर दिया जाएगा।
—————
5. यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र से 2021 से 2025 तक के लिए फिर से किसे चुना गया है?
a. जापान
b. वियतनाम
c. चीन
d. भारत
Answer: d. भारत
– विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने एशिया प्रशांत क्षेत्र से विश्व विरासत समिति की सीट जीती है।
– भारत इन चार साल के कार्यकाल के लिए 142 वोटों के साथ विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया।
– भारत के अलावा, जापान, फिलीपींस, वियतनाम, कुक आइलैंड्स और चीन को भी ग्रुप IV एशियाई और प्रशांत राज्यों की श्रेणी में चुना गया है।
– इसके कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य होते हैं, जिनमें से प्रत्येक का कार्यकाल चार साल का होता है।
– यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
– यूएन की इस विशेष संस्था यूनेस्को का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।
– यूनेस्को के प्रमुख ऑड्रे अज़ोले हैं। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।
—————-
6. नवंबर 2021 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हरियाणा में किस गांव का दौरा और विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया?
a. भगवानपुर
b. सुई
c. मौली
d. सुल्तानपुर
Answer: b. सुई
– ‘सुई’ हरियाणा के भिवानी जिले में एक गांव है, जिसे महादेवी परमेश्वरीदास जिंदल चैरिटेब ल ट्रस्ट द्वारा आदर्श ग्राम (आदर्श गांव) के रूप में सरकार की स्वा-प्रेरित आदर्श ग्राम योजना (SPAGY) के तहत विकसित किया जा रहा है।
– कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने गांव में एक पीपल का पेड़ लगाया।
– आपको बता दें कि भिवानी पहला जिला है जहां भारत के दो राष्ट्रपतियों ने दौरा किया है।
– राम नाथ कोविंद से पहले एपीजे अब्दुल कलाम 2007 में भिवानी आए थे।
हरियाणा
राजधानी: चंडीगढ़
राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय
मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
—————–
7. महिला टेनिस संघ (WTA) टूर चैंपियनशिप 2021 का फाइनल खिताब किसने जीता?
a. एनेट कोंटावित
b. गार्बिन मुगुरुजा
c. बारबोरा क्रेजीकोवा
d. कैटरिना सिनियाकोवा
Answer: b. गार्बिन मुगुरुजा
– गार्बिन मुगुरुजा फाइनल में एस्टोनिया की प्लेयर एनेट कोंटावित को हराया।
– गार्बिन WTA का फाइनल्स जीतने वाली पहली स्पेनिश खिलाड़ी हैं।
– डबल्स में, चेक के बारबोरा क्रेजीकोवा और कैटरिना सिनियाकोवा ने हसीह सु-वेई और एलिस मर्टेंस को हराया।
WTA क्या है?
– WTA को टूर चैंपियनशिप या WTA चैंपियनशिप के रूप में जाना जाता था) महिला टेनिस संघ (WTA) का एक टूर्नामेंट है जो सीज़न के अंत में सालाना खेला जाता है।
– सन् 1972 में यह डब्ल्यूटीए टूर के पूर्ववर्ती के चैम्पियनशिप टूर्नामेंट के रूप में शुरू हुआ।
—————–
8. नवंबर 2021 में लॉन्च “लाल सलाम” नामक उपन्यास के लेखक कौन हैं?
a. ममता बनर्जी
b. स्मृति जुबिन ईरानी
c. अनुराग ठाकूर
d. अमित शाह
Answer: b. स्मृति जुबिन ईरानी
– स्मृति जुबिन ईरानी वर्तमान में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री है।
– उनका यह पहला उपन्यास है जिसे 29 नवंबर तक रिलीज कर दिया जाएगा।
– यह किताब अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 76 जवानों की हत्या से प्रेरित है।
– “लाल सलाम” एक युवा अधिकारी, विक्रम प्रताप सिंह की कहानी है, और एक ऐसी प्रणाली के खिलाफ चुनौतियों का सामना करता है जो पीछे की राजनीति और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
——————-
9. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के स्थायी सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. राहुल द्रविड़
b. राहुल पालिवाल
c. डेविड मिलर
d. ज्योफ एलार्डिस
Answer: d. ज्योफ एलार्डिस
– एलार्डिस लगभग आठ महीनों से अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यरत थे।
– उन्होंने मनु साहनी का स्थान लिया, मनु ने जुलाई 2021 में ऑफिशियल तौर पर अपने पद से इस्तीफा दिया था।
– ज्योफ एलार्डिस ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं।
ICC (International Cricket Council)
हेडक्वाटर: दुबई, यूएई
स्थापना: 15 जून 1909
अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले
———————–
10. भारतीय पुलिस फाउंडेशन (IPF) द्वारा जारी IPF स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स 2021 में किस राज्य एंड UT प्रदेशों में से शीर्ष स्थान हासिल किया?
a. उत्तर प्रदेश पुलिस
b. आंध्र प्रदेश पुलिस
c. बिहार पुलिस
d. तेलंगाना पुलिस
Answer: b. आंध्र प्रदेश पुलिस
कौन किस स्थान पर-
– इस इंडेक्स में आंध्र प्रदेश को 10 में से 8.11 अंको के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
– इसके बाद 8.10 अंको साथ तेलंगाना पुलिस को दूसरा स्थान मिला।
– असम पुलिस ने 7.89 अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
– इस इंडेक्स में यूपी पुलिस को 5.81 अंको के साथ 28वां स्थान मिला।
– 5.74 अंको के साथ सबसे लास्ट में बिहार रहा।
– 2014 में गुवाहाटी में आयोजित राज्य और केंद्रीय पुलिस संगठनों के डीजीपी के सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग विचार की कल्पना, व्यक्त की गई थी।
– IPF सर्वे का उद्देश्य स्मार्ट पुलिसिंग पहल के प्रभाव के बारे में लोगों की धारणाओं के बारे में जानकारी एकत्र करना।
– भारत में पुलिस की गुणवत्ता और पुलिस में जनता के विश्वास के स्तर के बारे में जनता की धारणाओं का आकलन करना था।
– इस सर्वे में IIT-Kanpur और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ इस सर्वे में शामिल थे।
आंध्र प्रदेश
सीएम: वाईएस जगन मोहन रेड्डी
राज्यपाल: विश्व भूषण हरिचंदन
———————
11. वर्ष 2021 में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह कब मनाया गया?
a. 15-21 नवंबर
b. 16-22 नवंबर
c. 17-23 नवंबर
d. 18-24 नवंबर
Answer: a. 15-21 नवंबर
– इस सप्ताह का मकसद – शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
– राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2021 का विषय ‘सुरक्षा, गुणवत्ता और देखभाल – हर नवजात का जन्मसिद्ध अधिकार’ है।
——————-
12. इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स (International Emmy Awards) 2021 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड किसे मिला?
a. डेविड टेनेंट
b. हेले स्क्वॉयर
c. पॉप मिखाइल
d. एडवर्ड ह्यूटन
Answer: a. डेविड टेनेंट
– अवॉर्ड समारोह न्यूयॉर्क (USA) में आयोजित हुआ।
2021 अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार विजेताओं की सूची:
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: देस (यूके) के लिए डेविड टेनेंट
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: एडल्ट मटेरियल (यूके) के लिए हेले स्क्वॉयर
सर्वश्रेष्ठ नाटक श्रृंखला: तेहरान (इज़राइल)
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज: कॉल माई एजेंट सीजन 4 (फ्रांस)
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री: होप फ्रोजन: ए क्वेस्ट टू लिव ट्वाइस (थाईलैंड)
सर्वश्रेष्ठ टेलीनोवेला: द सॉन्ग ऑफ ग्लोरी (चीन)
सर्वश्रेष्ठ टीवी मूवी / मिनी-सीरीज़: अटलांटिक क्रॉसिंग (नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ आर्ट्स प्रोग्रामिंग: कुब्रिक बाय कुब्रिक (फ्रांस)
सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट-फॉर्म सीरीज: इनसाइड (न्यूजीलैंड)
सर्वश्रेष्ठ नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट: द मास्क्ड सिंगर (यूके)
सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेज़ी भाषा यू.एस. प्राइमटाइम प्रोग्राम: 21वां वार्षिक लैटिन ग्रैमी पुरस्कार (यूएसए)
भारतीय नॉमिनेट हुए, लेकिन विजेता नहीं बन सके
– भारत से, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सीरियस मेन में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नॉमिनेट किया गया था।
– सुष्मिता के नेतृत्व वाली आर्या (Aarya) को सर्वश्रेष्ठ नाटक के लिए नॉमिनेट किया गया था।
– कॉमेडियन वीर दास को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी के लिए नॉमिनेट किया गया था।
– हालांकि, भारतीय ने किसी भी कैटेगरी में जीत हासिल नहीं की।
—————
13. विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 20 नवंबर
b. 21 नवंबर
c. 22 नवंबर
d. 23 नवंबर
Answer: b. 21 नवंबर
यह दिवस क्यों मनाया जाता है?
– 21 नवंबर और 22 नवंबर 1996 को, संयुक्त राष्ट्र ने पहला विश्व टेलीविजन फोरम (World Television Forum) आयोजित किया था।
——————
14. विश्व मत्स्य दिवस (World Fisheries Day) कब मनाया जाता है?
a. 20 नवंबर
b. 21 नवंबर
c. 22 नवंबर
d. 23 नवंबर
Answer: b. 21 नवंबर
– 2021 पांचवां विश्व मत्स्य दिवस है।
– पहला विश्व मत्स्य दिवस 21 नवंबर, 2015 को मनाया गया था।
– दरअसल, इसी दिन नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मछुआरा संगठन (International Fisherman’s organization) के आयोजन का उद्धाटन हुआ था।
—————-
15. असम में लाचित दिवस कब मनाया जाता है?
a. 21 नवंबर
b. 22 नवंबर
c. 23 नवंबर
d. 24 नवंबर
Answer: d. 24 नवंबर
– यह दिवस अहोम सेना के जनरल लाचित बोड़फुकन की जयंती पर मनाया जाता है।
– लाचित बोड़फुकन का जन्म 24 नवंबर 1622 को चराइदेव (Charaideo) में हुआ था और वह सरायघाट की लड़ाई में अपनी सैन्य खुफिया जानकारी के लिए जाने जाते थे ।
– सरायघाट की लड़ाई वर्ष 1671 में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर राम सिंह के नेतृत्व वाली मुगल सेना और लाचित बोड़फुकन के नेतृत्व वाली अहोम सेना के बीच लड़ी गई थी।
– उन्होंने नेतृत्व कौशल और गुरिल्ला युद्ध के अपने शक्तिशाली उपयोग के साथ सरायघाट को वर्तमान में गुवाहाटी को मुगल आक्रमण से बचाया था।
– 1999 से हर साल, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से सर्वश्रेष्ठ कैडेट पासिंग आउट को ‘लाचित बोड़फुकन गोल्ड मेडल (Lachit Borphukan Gold Medal)’ से सम्मानित किया जाता है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here