Daily Current Affairs, Current Affairs 24 November 2020, Current Affair 24 November 2020 Question

यह 24 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को हिंद महासागर में संचालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने मान्‍यता दी है, भारत ऐसा करने वाला कौन सा वां देश है?

a. चौथा
b. दूसरा
c. तीसरा
d. पहला

Answer: a. चौथा

– इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने 11 नवंबर 2020 को ये मान्‍यता दी है।
– अन्य तीन देश जिनके पास IMO द्वारा मान्यता प्राप्त नेविगेशन सिस्टम हैं, वह अमेरिका, रूस और चीन हैं।
– IMO संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है, जो शिपिंग की सुरक्षा और जहाजों द्वारा समुद्री और वायुमंडलीय प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिम्मेदार है।
– इंडियन रीजनल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS – भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली) इसरो ने विकसित किया है।
– यह इंडियन ओसेन में जीपीएस को रिप्‍लेस कर रहा है।

IRNSS के बारे में
– ये एक क्षेत्रीय स्वायत्त उपग्रह नौवहन प्रणाली (Regional Autonomous Satellite Navigation System) है, जो भारत सरकार के अधीन है।
– इस सिस्‍टम को NavIC भी कहते हैं।
– इसे हिंद महासागर में जहाजों के नेविगेशन में सहायता के लिए सटीक सूचना देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– IRNSS का उद्देश्य देश तथा देश की सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी तक के हिस्से में इसके यूजर्स को सटीक स्थिति की जानकारी देना है।
– 1500 किमी तक फैले हिंद महासागर में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की जगह ले सकता है।
– यह आत्मानिर्भर भारत’ पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए खुली होगी प्रणाली-
– हालांकि यह प्रणाली सुरक्षा एजेंसियों सहित सभी के लिए खुली होगी।
– अब तक, मछली पकड़ने के छोटे जहाजों सहित सभी व्यापारी जहाज प्रणाली का उपयोग करने के लिए अधिकृत हैं।
– वेसल्स जिनमें ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं, उन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में सटीक स्थिति दिखाते हुए उपग्रह नेविगेशन द्वारा ट्रैक किया जाएगा।
– नौवहन महानिदेशक अमिताभ कुमार के अनुसार, किसी भी समय, भारतीय जल में कम से कम 2,500 व्यापारी जहाज हैं जो सभी आईआरएनएसएस का उपयोग कर सकते हैं।

————————————–
2. किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई का निधन 23 नवंबर 2020 को हो गया?

a. पश्चिम बंगाल
b. अरुणाचल प्रदेश
c. केरल
d. असम

Answer: d. असम

– वह 84 साल के थे।
– उन्‍हें अक्‍टूबर 2020 में कोविड-19 संक्रमण हुआ था और बाद में ठीक हुए थे।
– लेकिन उसके बाद उन्हें इस बीमारी के बाद होने वाली जटिलताओं ने घेर लिया।
– उनका जन्म 1 अप्रैल 1936 को असम के जोरहाट जिले के रंगाजन टी एस्टेट में में हुआ था।
– गोगोई 2001 से 2016 तक तीन बार (15 साल) असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
– वह असम के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री थे।
– वह 6 बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
– साल 1971 से 85 तक वह जोरहाट लोकसभा सीट से जीते. इसके बाद 1991 से 96 और 1998-2002 तक उन्होंने कलियाबोर सीट का प्रतिनिधित्व किया.
– फिलहाल इस सीट से उनके बेटे गौरव गोगोई सांसद हैं।

————————————-
3. भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण 21-22 नवंबर 2020 को हुआ, उसका क्‍या नाम है?

a. SIMBEX-2020
b. SITMEX-2020
c. PRATIX -2020
d. MEXSIT -2020

Answer: b. SITMEX-2020

– ये समुद्री अभ्यास अंडमान सागर में शुरू हुआ।
– अभ्यास के 2020 संस्करण की मेजबानी रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (RSN) ने की।
– अभ्यास का उद्देश्य तीन नौसेनाओं के बीच अंतर को और अधिक मजबूत करना है।
– समुद्री परिचालन (Maritime operations) के लिए प्रक्रियाओं को साझा करते हुए समझ को बढ़ाना भी है।
– भारतीय नौसेना (IN) जहाजों सहित स्वदेश निर्मित ASW कार्वेट कमोर्ट और मिसाइल कार्वेट करमुक ने अभ्यास में भाग लिया।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2018 में शांगरी-ला संवाद में अपने मुख्य भाषण के दौरान भारत, सिंगापुर और थाईलैंड के बीच एक त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास के आयोजन की घोषणा की थी।
– अभ्यास का पहला संस्करण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सितंबर 2019 में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित बंदरगाह चरण और अंडमान सागर में पांच दिनों में फैले एक समुद्री चरण के साथ आयोजित किया गया था।

—————————————-
4. जिनेवा स्थित इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) का बाहरी आडीटर (External auditor) किसे नियुक्‍त किया गया?

a. गिरीश चंद्र मुर्मू
b. सोमा राय बर्मन
c. राजीव महर्षि
d. मनोज सिन्‍हा

Answer: a. गिरीश चंद्र मुर्मू

– गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के महालेखा परीक्षक और नियंत्रक (CAG – Comptroller and Auditor General) हैं।
– 20 नवंबर को उनको ये जिम्‍मेदारी दी गई है।
– उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
– मुर्मू जल्द ही स्विट्जरलैंड के उच्चतम ऑडिट संस्थान से इसका कार्यभार हासिल करेंगे।
– मुर्मू का चुनाव हाल में आईपीयू की 248वें सत्र की बैठक में किया गया।
– भारत के कैग कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के बाहरी ऑडिटर रहे हैं।

आईपीयू क्‍या है-
– आईपीयू 179 देशों के संसद सदस्यों की इकाई है।
– इसके 13 सहयोगी (नामित) सदस्य भी हैं।
– आईपीयू को संयुक्त राष्ट्र महासभा के स्थानीय पर्यवेक्षक का दर्जा हासिल है।
– भारत के कैग कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के बाहरी ऑडिटर रहे हैं।

————————————
5. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग ने मत्स्य क्षेत्र में उपलब्धियों और विकास में योगदान देने के लिए किन राज्‍यों को सम्‍मानित किया?

a. ओडिशा, असम और गोवा
b. ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश
c. ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल
d. असम, बंगाल और उत्तर प्रदेश

Answer: b. ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश

शीर्ष राज्य
समुद्री राज्य – ओडिशा
अंतर्देशीय राज्य – उत्तर प्रदेश
पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य – असम

शीर्ष संगठन
तमिलनाडु मत्स्य विकास निगम लिमिटेड (समुद्री).
तेलंगाना राज्य मछुआरा सहकारी समितियां फेडरेशन लिमिटेड (अंतर्देशीय).
असम एपेक्स कोऑपरेटिव फिश मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग फेडरेशन लिमिटेड (पहाड़ी क्षेत्र के लिए).

शीर्ष जिले
सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला – कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश
सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय जिला – कालाहांडी, ओडिशा
पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य – नागांव, असम.

मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री: गिरिराज सिंह.

————————————
6. ATP वर्ल्‍ड टूर्नामेंट 2020 किसने जीता?

a. डेनिल मेदवेदेव
b. डॉमिनिक थीम
c. राफेल नडाल
d. नावाक जोकोविच

Answer: a. डेनिल मेदवेदेव

– रूस के डेनिल मेदवेदेव ने 22 नवंबर को खेले गए इस टूर्नामेंट में अमेरिका ओपन के विजेता ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम को हराया है।
– मेदवेदेव का यह अभी तक के अपने करियर में सबसे बड़ा खिताब है।
– खिताब विजेता मेदवेदेव को 57 लाख डॉलर (करीब 42.27 करोड़ रुपए) प्राइज मनी मिली।

————————————-
7. किस देश के साथ समझौते के तहत भारतीय नौसेना (Indian Navy) को नौवां बोइंग P-8I (लंबी दूरी की समुद्री खोजी और एंटी-पनडुब्बी युद्धक विमान) मिला?

a. फ्रांस
b. चीन
c. रूस
d. यूएसए

Answer: d. यूएसए

– भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल ये नवां P8-I विमान है।
– बता दें, P8-I विमान एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट है, जो दुश्मन की नौसेना पर निगरानी रखता है।
– हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत दोगुनी
होगी, ये विमान चीन पर नजर रखेगा।
– भारतीय नौसेना के पास पहले से ही आठ पी-8आई विमान हैं।
– जिन्हें हिंद महासागर में चीन के पोतों और पनडुब्बी पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है।
– भारत और अमेरिका के बीच 1.1 अरब डालर का रक्षा समझौता हुआ है।

हंसा केंद्र पर लैंडिंग-
– गोवा में नौसेना के हंसा केंद्र पर लैंडिंग की।
– इस विमान में बहुत ही आधुनिक सेंसर लगे हैं, जिससे नौसेना के लिए समुद्र में निगरानी का काम बहुत आसान हो जाएगा।
– इन नए पी-8आई विमानों को दुश्मन देश के बारे में जानने के लिए कई नई तकनीक और हथियारों से लैस किया गया है।

कब हुई थी डील-
– रक्षा मंत्रालय ने साल 2016 में चार और ऐसे विमानों की खरीद का आर्डर दिया था।
– वर्ष 2019 में सरकार ने छह और पी-8 आई विमानों की खेप की खरीद को मंजूरी दी।
– अमेरिका से जुलाई 2016 में चार पी-8आई के लिए 88 बिलियन डॉलर में डील हुई थी।

————————————-
8. पांचवें इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्‍लॉसम महोत्‍सव को किस वजह से रद कर दिया गया?

a. कोविड-19
b. कानून-व्‍यवस्‍था
c. बाढ़
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. कोविड-19

– यह फेस्टिवल हर साल मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आयोजित किया जाता है।
– हिमालयन चेरी ब्लॉसम के विशिष्ट शरद ऋतु के फूलों के लिए मनाया जाता है, सर्दी का मौसम शुरू होते गुलाबी रंग के चेरी ब्लॉसम के सुन्‍दर फूलों को पूरे मेघालय में देखा जा सकता है।
– हर साल फेस्टिवल के दौरान शिलांग फिटनेस कला, फैशन शो, रॉक कॉन्सर्ट सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

मेघालय
मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
राज्यपाल: सत्य पाल मलिक
राजधानी: शिलांग

————————————
9. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने विदेशी पेशेवरों के लिए गोल्डन वीजा की योग्‍यता बढ़ाने को फैसला किया है, जिसकी अवधि कितने वर्ष होगी?

a. 15 वर्ष
b. 16 वर्ष
c. 20 वर्ष
d. 10 वर्ष

Answer: d. 10 वर्ष

– संयुक्त अरब अमीरात ने विदेशी पेशेवरों को कामकाज की इजाजत देने के हिसाब से बड़ा कदम उठाया है।
– यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 15 नवंबर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
– जिन पेशेवरों को इस गोल्डन वीजा का लाभ मिलेगा उनमें पीएचडी डिग्रीधारक, डॉक्टर, इंजीनियर और विश्वविद्यालय के कुछ विशेष स्नातक शामिल हैं।
– यूएई प्रतिभाशाली लोगों को खाड़ी देश में बसाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी मदद पाने के लिए गोल्डन वीजा जारी करती है।
– गोल्डन वीजा विशेष डिग्रीधारकों को भी दिया जाएगा।
– जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और महामारी विज्ञान जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं।
– यूएई का यह प्रयास भारतीय कामगारों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।

—————————————
10. ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्‍या 10 लाख से ज्‍यादा पाने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक कौन सा है?

a. Banco de Mexico
b. RBI
c. RBP
d. Federal Reserve Board

Answer: b. RBI

– रिजर्व बैंक यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक है।
– माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 10 लाख फॉलोअर्स के साथ रिजर्व बैंक ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को पीछे छोड़ दिया है।
– फॉलोअर्स की संख्या 27 सितंबर, 2020 को 9.66 लाख थी, जो अब 10 लाख हो गई है।
– रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने 22 नवंबर को ट्वीट कर ये जानकारी दी और बधाई भी दी।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account