यह 24 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. भारत के किस शहर में देश का पहला गैस वेंडिंग मशीन (LPG ATM’) शुरू हुआ?
In which Indian city was the country’s first gas vending machine (LPG ATM) launched?
a. गाजियाबाद
b. फरीदाबाद
c. ग्रेटर नोएडा
d. गुरुग्राम
Answer: d. गुरुग्राम
– गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में सेक्टर 33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ये शुरू किया।
– यह BPCL का पायलट प्रोजेक्ट है।
– इसे ‘भारत गैस इंस्टा LPG’ नाम दिया गया है।
– उत्तर भारत में इस तरह का पहला स्वचालित सिस्टम है, जो 24 घंटे खुला रहता है।
– मिडिल ईस्ट में जारी जंग की आंच अब भारत में लोगों की रसोई तक आने लगी है।
– भारत अपनी जरूरत का लगभग 60 परसेंट LPG आयात करता है।
– ऐसे में सप्लाई चेन के टूटने से गैस की आपूर्ति में रुकावटें आ रही हैं।
– गैस शिपमेंट्स में हो रही देरी और पैनिक बुकिंग की चलते गैस सिलेंडरों की भारी डिमांड हो गई है।
– इन परेशानियों को दूर करने की कोशिश में LPG ATM खुल गया है। – यह LPG वेंडिंग मशीन ATM की तरह ही काम करती है।
– यह मशीन हल्के वजन वाले कम्पोजिट सिलेंडर वितरित करती है।
– इन्हें महिलाओं व बुजुर्गों के लिए उठाना-रखना आसान होता है।
– फिलहाल यहां से 10 किग्रा के सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

कैसे काम करती है मशीन?
– मशीन की स्क्रीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
– मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर अपनी पहचान वेरिफाई करें।
– अपने खाली सिलेंडर पर लगे QR कोड या बारकोड को मशीन के स्कैनर के सामने रखें।
– मशीन चेक करेगी कि सिलेंडर वैध है या नहीं।
– वेरिफिकेशन सफल होने के बाद मशीन का एक विंडो खुलेगा।
– आपको अपना खाली सिलेंडर उस स्लॉट में रखना होगा।
– ऑटोमेटिकली उसकी शुद्धता और वजन चेक कर मशीन उसे अंदर खींच लेगी।
– स्क्रीन पर गैस की कीमत का UPI से भुगतान करना होगा।
– पेमेंट सफल होने के बाद मशीन के दूसरे हिस्से या डिलीवरी विंडो से भरा सील बंद सिलेंडर बाहर आ जाएगा।
– इस पूरे प्रॉसेस में 2-3 मिनट का वक्त लगता है।
—————–
2. 2029 चुनाव से पहले संसद में महिला आरक्षण
– देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
– महिला आरक्षण अधिनियम 2023 को लेकर केंद्र सरकार अब तेजी से आगे बढ़ रही है।
– न्यूजपेपर द हिन्दू ने लिखा है – केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले ही इस कानून को लागू करने की तैयारी में है, और इसके लिए संविधान संशोधन (Amendment) विधेयक लाया जा सकता है।
क्या है सरकार का नया प्लान?
– 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए महिला आरक्षण लागू करने के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा
– संसद की कुल सीटें बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं
– इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी
– यह आरक्षण लोकसभा के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं में भी लागू होगा
– मतलब साफ है – महिलाओं की भागीदारी अचानक एक तिहाई तक पहुंच जाएगी

क्यों लाना पड़ रहा है संशोधन विधेयक?
– असल में 2023 में पास हुए कानून के मुताबिक पहले नई जनगणना, फिर Delimitation (सीटों का पुनर्निर्धारण), उसके बाद ही आरक्षण लागू होना था।
– लेकिन 2021 की जनगणना कोविड के कारण टल गई। अब सरकार इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए नियम बदलना चाहती है, ताकि 2029 से पहले ही लागू किया जा सके।
विपक्ष से बातचीत
– यह साधारण बिल नहीं है, बल्कि संविधान संशोधन बिल है।
– इसे पास करने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत चाहिए।
– इसीलिए गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कीं।
– बैठक में शामिल रहे – सुप्रिया सुले, असदुद्दीन ओवैसी, अरविंद सावंत
– हालांकि कुछ दल जैसे TMC और वाम दल बैठक से दूर रहे।
विपक्ष की रणनीति क्या?
– इस बीच कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बंद कमरे में चर्चा की।
– साफ संकेत है – विपक्ष भी इस मुद्दे पर अपना राजनीतिक स्टैंड तय कर रहा है।
बड़ा राजनीतिक असर
– अगर यह प्लान लागू होता है, तो:
– 2029 का चुनाव पूरी तरह बदल जाएगा
– बड़ी संख्या में नई महिला नेता उभरेंगी
– पुराने नेताओं की सीटें कट सकती हैं
– टिकट वितरण से लेकर गठबंधन तक सब बदल जाएगा
– सरकार का यह कदम सिर्फ महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि 2029 के चुनाव का पूरा गेम बदलने वाला मूव है।
—————
3. वैज्ञानिकों के अनुसार शनि की कक्षा में 11 नए चंद्रमा की खोज हुई है, तो शनि के चंद्रमा कुल संख्या कितनी हो गई?
According to scientists, 11 new moons have been discovered in Saturn’s orbit; so, what is the total number of Saturn’s moons?
a. 280
b. 285
c. 283
d. 275
Answer: b. 285 (माइनर प्लैनेट सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार)
– अब तक हम पृथ्वी पर देशों की रेस देखते थे…
– लेकिन अब अंतरिक्ष में भी एक नई रेस शुरू हो गई है — चंद्रमाओं की रेस!
– और इस रेस में आमने-सामने हैं: बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn)
– 2023 में बृहस्पति को पीछे छोड़कर शनि सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह बना था।
– लेकिन कुछ महीनों में ही शनि ने बृहस्पति को पीछे छोड़ दिया।

कुल चंद्रमा
– अब 2026 में जो आंकड़े हैं, वौ चौंकाने वाले हैं।
– शनि (Saturn) = 285 चंद्रमा (पहले नंबर पर)
– बृहस्पति (Jupiter) = 101 चंद्रमा
– यानी अभी शनि बहुत आगे निकल गया है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…
– सौर मंडल में चद्रमाओं की संख्या अब 442 हो गई है।
असली कारण है टेक्नोलॉजी
– चांद तो सौर मंडल में हैं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक उसे ढूंढ-ढूंढ कर दुनिया के सामने उजागर कर रहे हैं।
– पहले जो चंद्रमा दिखते नहीं थे, अब दिखने लगे
– ये चंद्रमा – बहुत छोटे (≈ 3 km), बहुत दूर और बहुत धुंधले हैं।
– इतनी धुंधली चीज़ें कि घर की दूरबीन से देखना लगभग असंभव!
क्या ये “असली चंद्रमा” हैं?
– हाँ, लेकिन, ये बड़े गोल चंद्रमा नहीं, बल्कि छोटे-छोटे “captured objects” हैं
– मतलब, ये पहले asteroid थे, बाद में ग्रह के gravity में फंस गए
ऑब्जेक्ट आकार में बहुत छोटे हैं
– नए खोजे गए ऑब्जेक्ट का औसत आकार लगभग 3 किलोमीटर है।
– इनका व्यास मात्र कुछ ही किलोमीटर का ही है।
– इन्हें इररेगुलर सैटेलाइट्स की श्रेणी में शामिल किया गया है।
– ये अपने मूल ग्रहों से काफी दूर परिक्रमा करते हैं, जो कि ज्ञात बड़े चंद्रमाओं की तुलना में कहीं अधिक दूरी है।
– इसी कारण ये पिंड अत्यंत धुंधले दिखाई देते हैं, और इन्हें सामान्य दूरबीनों से देखना लगभग असंभव है।
– इनकी आर्बिट भी बहुत ही अनोखी है।
– इनका झुकाव भी बहुत ज्यादा है।
– ये एक लंबे और खिंचे हुए रास्ते पर चलते हैं।
– इनमें से कई चंद्रमा रेट्रोग्रेड हैं, यानी ये शनि के घूमने की दिशा के उल्टा चक्कर लगाते हैं।
रेस में बृहस्पति फिर से आगे निकल सकता है
– आने वाले वैज्ञानिक मिशन हैं – यूरोपा क्लिपर और जूस मिशन
– ये मिशन बृहस्पति के पास जा रहे हैं (2030 के दशक में)
– इससे संभावना है कि बृहस्पति फिर से आगे निकल सकता है !
– हर नई खोज के साथ नंबर बदला जा सकता है
कुल चंद्रमा की संख्या 442

सौरमंडल में चंद्रमाओं की स्थिति
ग्रह : चंद्रमा की संख्या (433)
1) बुध : 0
2) शुक्र : 0
3) पृथ्वी : 1
4) मंगल : 2
5) बृहस्पति : 101
6) शनि : 285
7) यूरेनस : 28
8) नेपच्यून : 16
बौने ग्रह के चंद्रमा (9)
1) सेरेस : 0 (यह बौना ग्रह मंगल और बृहस्पति के बीच में है)
2) प्लूटो : 5 ( यह बौना ग्रह नेपच्यून बाद कुइपर बेल्ट / बिखरी हुई डिस्क में हैं)
3) एरिस : 1
4) हाउमिया : 2
5) मेकमेक : 1
2026 में कितने चंद्रमाओं की खोज
– बृहस्पति के चार और शनि के 11 चंद्रमा नए चंद्रमा ढूंढे गए हैं।
– आधिकारिक जानकारी माइनर प्लैनेट सेंटर द्वारा दी गई है, जो छोटे खगोलीय पिंडों को ट्रैक और स्केल करता है।
– इसी की वजह से शनि (Saturn) के चंद्रमा की कुल संख्या 285 और बृहस्पति (Jupiter) के चंद्रमा की संख्या 101 हो गई है।
किसने खोज की
– एस्ट्रोविद स्कॉट स्कॉर्टर्ड और डेविड थोलन ने बृहस्पति के चार चंद्रमाओं की खोज की।
– इसके लिए उन्होंने चिली और हवाई में स्थित शक्तिशाली पत्थरों और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण का उपयोग किया।
– इससे पहले इस टीम ने 2025 में शनि के 128 मून की खोज की थी।
– साइंटर्ड और एश्टन दोनों ही इस क्षेत्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं और समूह 200 से अधिक चंद्रमाओं की खोज में योगदान दे चुके हैं।
कैसे हुई थी इनकी उत्पत्ति?
– खगोलविदों के मुताबिक ये पिंड शनि के साथ पैदा नहीं हुए थे।
– बल्कि सौरमंडल के शुरुआती दिनों में जब ग्रह अपनी जगह बदल रहे थे तब शनि के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण ने इन पिंडों को अपनी तरफ खींच लिया।
– उन्हें बंदी बना लिया. संभवतः ये पिंड बड़े पिंडों के अवशेष हैं जो प्राचीन समय में हुए आपसी टकरावों के कारण टूट गए थे।
– इन धुंधले और छोटे पिंडों को वैज्ञानिकों ने एडवांस टेलिस्कोप और लंबे समय तक चलने वाले स्काई सर्वे का इस्तेमाल किया।
– डेटा के मुताबिक यह पुष्टि की गई कि ये केवल गुजरते हुए एस्टेरॉयड नहीं हैं बल्कि गुरुत्वाकर्षण की वजह से शनि से मजबूती से बंधे हुए हैं।
बौना ग्रह किसे कहते हैं?
– इंटरनेशनल एस्टरोनॉमी यूनियन (IAU) ने 2006 में बौने ग्रह की स्पष्ट परिभाषा दी।
– इसके अनुसार कोई पिंड बौना ग्रह कहलाएगा यदि सूर्य की परिक्रमा करता हो और यानी वह किसी ग्रह का उपग्रह (moon) नहीं होना चाहिए
– उसका आकार इतना बड़ा हो कि वह लगभग गोल (spherical) हो, गुरुत्वाकर्षण के कारण
– उसके आसपास अभी भी कई अन्य छोटे पिंड मौजूद हों
—————-
4. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2026 के अनुसार आतंकवाद प्रभावित देशों में भारत की रैंकिंग बताइए?
According to the Global Terrorism Index (GTI) 2026, what is India’s ranking among terrorism-affected countries?
a. 11
b. 13
c. 15
d. 17
Answer: b. 13
भारत 13वें स्थान पर
– भारत पहले 11वें स्थान पर था।
– भारत में 2025 में 142 से अधिक आतंकी घटनाएं और 100 से अधिक मौतें दर्ज की गईं।
– भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी आई है।
—————
5. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2026 में कौन सा देश दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश रहा?
Which country was the most terrorism-affected country in the world in the Global Terrorism Index (GTI) 2026?
a. पाकिस्तान
b. अफगानिस्तान
c. सीरिया
d. इराक
Answer: a. पाकिस्तान
– ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स का प्रकाशन इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा किया जाता है।
– यह रिपोर्ट 163 देशों के डेटा एनालिसिस से तैयार की गई है।
– पाकिस्तान 8.57 स्कोर के साथ पहली बार GTI में पहले स्थान पर है।
– 2025 में दुनिया का सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश बन गया है।
– देश में 1,139 मौतें, 1,045 हमले, 1,595 लोग घायल और 655 बंधक बनाए गए।
– जो पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि है।
दुनिया के सबसे घातक संगठन
– इस्लामिक स्टेट (IS)
– जेएनआईएम (JNIM)
– टीटीपी (TTP)
– अल-शबाब।
टॉप 10 आतंकवाद प्रभावित देश
– पाकिस्तान (1)
– बुर्किना फासो (2)
– नाइजर (3)
– नाइजीरिया (4)
– माली (5)
– सीरिया (6)
– सोमालिया (7)
– कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (8)
– कंबोडिया (9)
– इज़राइल (10)
पश्चिमी देशों में खतरा
– पश्चिमी देशों (जैसे यूरोप और उत्तरी अमेरिका) में आतंकवाद से संबंधित जांचों में बच्चों और किशोरों की हिस्सेदारी बढ़कर 42% हो गई है, जो ऑनलाइन कट्टरपंथ की बढ़ती चुनौती को दर्शाता है।
—————
6. बिहार दिवस (22 मार्च) 2026 की थीम बताइए?
What is the theme for Bihar Day (March 22), 2026?
a. उभरता बिहार, चमकता बिहार
b. हमारा विकसित बिहार 2047
c. उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार
d. गर्व से कहो हम बिहारवासी
Answer: c. उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार
– वर्ष 2026 में बिहार ने अपना 114वां स्थापना दिवस मनाया।
– 22 से 24 मार्च तक तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
– बिहार दिवस मनाने की शुरुआत साल 2010 में हुई थी।
– इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के इतिहास, संस्कृति और पहचान को सम्मान देना है।
– 22 मार्च 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर एक नया राज्य बनाया था।
– उस समय बिहार और उड़ीसा (आज का ओडिशा) एक साथ एक ही प्रांत थे।
– बाद में वर्ष 1936 में उड़ीसा अलग राज्य बन गया।
– और बिहार अलग पहचान के साथ आगे बढ़ा।
—————-
7. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन बनीं?
Who became the first female player to score a century in her debut T20 International cricket match?
a. प्रोस्कोविया अलाको
b. कैरेन रोलटन
c. फैनी उतागुशिमानिंदे
d. मरवेइल उवासे
Answer: c. फैनी उतागुशिमानिंदे (नाइजीरिया की खिलाड़ी)
– रवांडा की 15 साल की फैनी उतागुशिमानिंदे ने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी-20 टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ 65 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए।
– फैनी ने न सिर्फ डेब्यू पर शतक का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं।
– शतक पूरा करते समय उनकी उम्र 15 साल 223 दिन थी।
– इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था।
– उन्होंने 2019 में माली के खिलाफ 16 साल 233 दिन की उम्र में 116 रन बनाए थे।
– फैनी ने महिला टी-20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
– उन्होंने 19 साल पहले बने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
– 2005 में ऑस्ट्रेलिया की कैरेन रोलटन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 96 रन बनाए थे।
—————
8. इंदिरम्मा परिवार जीवन बीमा योजना किस राज्य ने लागू की?
Which state implemented the Indiramma Family Life Insurance Scheme?
a. तेलंगाना
b. बिहार
c. केरल
d. झारखंड
Answer: a. तेलंगाना
– तेलंगाना सरकार ने 20 मार्च 2026 को अपने 2026-27 के बजट भाषण में इंदिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की घोषणा की।
– इससे राज्य के 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख का बीमा कवरेज मिलेगा।
– परिवार के कमाने वाले सदस्य की अचानक मृत्यु हो जाने से परिवार को मानसिक पीड़ा के साथ-साथ आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है, जिससे उनका दुख और बढ़ जाता है।
– सरकार का संकल्प है कि तेलंगाना में किसी भी बच्चे को इस तरह के भय और असुरक्षा में न जीना पड़े।
– यह योजना आय या सामाजिक वर्ग के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी परिवारों को कवर करेगी।
– गरीब, मध्यम वर्ग और उच्च आय वर्ग—सभी को समान सुरक्षा मिलेगी।
—————
9. 23 मार्च को शहीद दिवस किन क्रांतिकारियों की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है?
To commemorate the martyrdom of which revolutionaries is Shaheed Diwas observed on March 23rd?
a. राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरु
b. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु
c. चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और सुभाषचंद्र बोस
d. सुखदेव और बीआर आंबेडकर
Answer: b. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु
– महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 23 मार्च शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– लाहौर (पाकिस्तान) में 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
– इसके बाद से 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
– उन पर 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या का आरोप था।
– उन्होंने गलती से उसे ब्रिटिश पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट समझ लिया था, जिन्होंने उस लाठीचार्ज का आदेश दिया था जिसमें लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई थी।
—————
10. नॉर्थ कोरिया के तीसरी बार चीफ कौन बने?
Who became the Chief of North Korea for the third time?
a. किम यो जोंग
b. लिम यूल-चुल
c. किम जोंग उन
d. हीजिन किम
Answer: c. किम जोंग उन
– किम जोंग को 23 मार्च 2026 को देश की सबसे बड़ी सत्ता वाली संस्था स्टेट अफेयर्स कमीशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है।
– यह फैसला देश की संसद सुप्रीम पीपुल्स असेंबली (एसपीए) के नए सत्र की पहली बैठक में लिया गया।
– उत्तर कोरिया में आम तौर पर पार्टी कांग्रेस के बाद संसद की बैठक होती है, ताकि वहां लिए गए फैसलों को कानून का रूप दिया जा सके।
– किम जोंग के करीबी सहयोगी जो योंग-वोन को संसद की सबसे ऊंची पोस्ट एसपीए स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में चुना गया।
– पहले इस पद पर चोए रयोंग-हे थे, जिन्हें अब हटा दिया गया।
– देश के प्रधानमंत्री पाक थे-सोंग अपने पद पर बने रहेंगे।
– पूर्व प्रधानमंत्री किम टोक-हुन को नया पद फर्स्ट वाइस प्रीमियर दिया गया है।
– किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग को स्टेट अफेयर्स कमीशन से हटा दिया गया है।
– वह 2021 से इस संस्था की सदस्य थीं।
– और उन्हें काफी ताकतवर नेता माना जाता है।
उत्तर कोरिया में कैसे होता है चुनाव?
– उत्तर कोरिया की संसद में कुल 687 सदस्य चुने गए हैं।
– चुनाव में मतदाताओं को केवल एक उम्मीदवार का नाम वाला मतपत्र दिया जाता है।
– इसके बाद अगर कोई व्यक्ति उम्मीदवार का विरोध करना चाहता है, तो उसे अलग बूथ में जाकर नाम काटना पड़ता है।
– यह प्रक्रिया गुप्त नहीं होती और इसे राजद्रोह जैसा माना जा सकता है।
राजधानी: प्योंगयांग
आबादी: 2.66 करोड़
मुद्रा: उत्तर कोरियाई वॉन
भाषा: कोरियाई
पड़ोसी देश: चीन, रूस, दक्षिण कोरिया।
————–
11. मुलगाओ केलबाई पेठ महोत्सव किस राज्य में मार्च 2026 में आयोजित हुआ?
In which state was the Mulgao Kelbai Peth Festival held in March 2026?
a. कर्नाटक
b. असम
c. गोवा
d. महाराष्ट्र
Answer: c. गोवा
– गोवा के बिचोलिम स्थित मुलगाओ में देवी केलबाई का प्रसिद्ध ‘पेठ’ उत्सव 23 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को मनाया गया।
– यह अनूठा वार्षिक जात्रा, जो गाँवकरवाड़ा मायम की बहन केलबाई से मिलने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
– इसमें देवी को बेत के बक्से (पेठ) में विराजमान करके ले जाया जाता है।
– मान्यता के अनुसार, देवी केलबाई ‘पेठ’ (बेंत का बक्सा) में बैठकर अपनी बहन माया केलबाई पंचायतन देवस्थान (मायम) से मिलने और जात्रा देखने जाती हैं।
– केलबाई, जो गजलक्ष्मी के रूप में पूजनीय हैं, उन्हें अबोली के फूल विशेष रूप से अर्पित किए जाते हैं।
– यह उत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बहनों के बीच के प्यार का प्रतीक है।
—————–
11. नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for the Elimination of Racial Discrimination observed?
a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च
Answer: b. 21 मार्च
– इसी दिन वर्ष 1960 में दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले में पुलिस द्वारा रंगभेद कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने दौरान हुई 69 लोगों की हत्या हो गई थी।
– उसकी स्मृति में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिवस शुरू किया गया था, जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र के महासचिव : एंटोनियो गुटेरेस



