24 March Current Affairs, 24 March 2021 Current Affairs

यह 24 March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. दुनिया में भारत की सैन्‍य शक्ति (Military Power) की रैंकिंग बताएं, जिसे डिफेंस वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ ने जारी किया?

a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

Answer: d. चौथा

– इस रिपोर्ट को डिफेंस वेबसाइट ‘Military Direct’ ने 21 मार्च 2021 को जारी किया।
– इस रिपोर्ट को ‘द हिन्‍दू’ सहित दुनियाभर के बड़े न्‍यूजपेपर्स ने पब्लिश किया है।

मिलिटरी पावर में टॉप 10 देश और मिले अंक
1. चीन (82)
2. यूएसए (72)
3. रूस (69)
4. भारत (61)
5. फ्रांस (58)
6. सऊदी अरब (56)
7. दक्षिण कोरिया (55)
8. जापान (45)
9. यूनाइटेड किंगडम (43)
10. जर्मनी (39)

– इस रिपोर्ट को बजट, निष्क्रिय और सक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या, वायु, समुद्र, भूमि पर सैन्य बल और परमाणु संसाधन, औसत वेतन तथा उपकरणों सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

कौन सा देश मिलिटरी पर कितना खर्च करता है?
– सबसे ज्‍यादा यूएसए खर्च करता है। उसका वार्षिक खर्च 73,200 करोड़ डॉलर (53 लाख करोड़ रुपए) है।
– खर्च में दूसरा स्‍थान चीन का है। उसका सैन्य खर्च 26,100 करोड़ डॉलर (18 लाख करोड़ रुपए) है।
– भारत इस मामले में तीसरे नंबर है, उसका सैन्य खर्च 7,100 करोड़ डॉलर (5.14 लाख करोड़ रुपए)।

– युद्ध हुआ तो चीन समुद्र में, अमेरिका हवा में और रूस जमीन पर भारी पड़ेगा।

भारत के पास सैन्‍य क्षमता
– सैनिक : 14.5 लाख
– एयरक्राफ्ट : 2123
– नेवल वॉरशिप : 42
– टैंक : 4292

इंडियन आर्मी चीफ : जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
इंडियन एयरफोर्स चीफ : एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया
इंडियन नेवी चीफ : एडमिरल करमबीर सिंह

———————————-
2. ICC ने 21 मार्च 2021 को महिला टी20 इंटरनेशनल बल्‍लेबाजी रैंकिंग (Women’s T20I Batting Ranking) जारी की, इसमें किस भारतीय खिलाड़ी को पहला स्‍थान मिला?

a. स्‍मृति मंधाना
b. हरमनप्रीत कौर
c. निदा डार
d. शेफाली वर्मा

Answer: d. शेफाली वर्मा

– 17 साल की शेफाली अपने अग्रेसिव बैटिंग के लिए जानी जाती हैं।
– इससे पहले वह वर्ष 2020 में भी नंबर वन महिला खिलाड़ी रह चुकी थीं। उस वक्‍त वह T-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी थीं।
– रोहतक की रहने वाली शेफाली ने सितंबर, 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूरत में भारत के लिए डेब्यू किया था।

—————————–
3. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्‍व कप में 10 मीटर एयर पिस्‍टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में किन खिलाडि़यों ने गोल्‍ड मेडल जीता?

a. सौरभ चौधरी और मनु भाकर
b. गगन नारंग और मनु भाकर
c. सौरभ चौधरी और जीतू राय
d. अपूर्वी चंदेला और मनु भाकर

Answer: a. सौरभ चौधरी और मनु भाकर

– ISSF वर्ल्‍ड कप दिल्‍ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज 19 मार्च 2021 से आयोजित हो रहा है।
– इसी में 23 मार्च 2021 को मनु और सौरभ चौधरी ने 23 मार्च 2021 को ये मेडल जीता।
– सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में शानदार प्रदर्शन किया।
– उन्‍होंने फाइनल में ईरान के गोलनोश सेबहातोलाही और जावेद फोरोगी को 16-12 से हराया।
– यह इस जोड़ी का विश्व कप की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पांचवां स्वर्ण पदक है।

– इसके अलावा भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल और अभिषेक वर्मा ने तुर्की के सेवाल इलाइदा तारहान और इस्माइल केलेस को 17-13 से हराकर कांस्य पदक जीता।

—————————–
4. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्‍व कप में 10 मीटर एयर राइफल में मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता?

a. दिव्यांश सिंह और सौरभ चौधरी
b. दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वलारिवान
c. इलावेनिल वलारिवान और जीतू राय
d. अभिनव बिंद्रा और इलावेनिल वलारिवान

Answer: b. दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वलारिवान

– इस गेम्‍स में उन्‍होंने हंगरी की विश्व में नंबर एक इस्तावान पेनी और इस्जतर डेनेस को पीछे छोड़ा।

——————————–
5. सागर सरहदी का निधन 21 मार्च 2021 को हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?

a. एक्‍टर और पटकथा लेखक
b. फिल्‍म निर्देशक, संवाद लेखक और कथाकार
c. चित्रकार और व्‍यंग्‍यकार
d. संवाद लेखक और निर्देशक

Answer: b. फिल्‍म निर्देशक, संवाद लेखक और कथाकार

– सागर सरहदी का जन्म 11 May 1933 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में हुआ था।
– स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म बाजार से उन्होंने डेब्यू किया था।
– सागर सरहदी 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और राइटर तीनों थे।
– उन्‍हें पॉपुलैरिटी यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी कभी’ से मिली थी।
– उन्होंने फिल्म नूरी (1979); सिलसिला (1981), चांदनी (1989), रंग (1993), जिंदगी (1976); कर्मयोगी, कहो ना प्यार है, कारोबार, बाजार और चौसर जैसी हिट फिल्मों की स्क्रीप्ट लिखी थीं।

——————————-
6. किस राज्‍य की विधानसभा में क्षति वसूली विधेयक 2021 (Damage Recovery Bill 2021) पारित हुआ, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली का प्रावधान है?

a. हरियाणा
b. उत्‍तर प्रदेश
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तराखंड

Answer: a. हरियाणा

– विधानसभा ने 18 मार्च 2021 को इस विधेयक को पारित किया।
– इस बिल के तहत अब सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली होगी।
– हर्जाना राशि जमा न कराने पर संपत्ति कुर्क की जा सकेगी।
– इसे अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, स्वीकृति मिलने के बाद सरकार कानून की अधिसूचना जारी करेगी।

विधेयक में क्‍या है?
– विधेयक के अनुभाग-14 के अनुसार वसूली हिंसा करने वालों से ही नहीं, बल्कि प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों, आयोजकों, प्रोत्साहित करने और भाग लेने वालों से भी होगी।
– हालांकि विधेयक में कहीं भी सरकारी अधिकारियों और पुलिस की जवाबदेही तय नहीं की गई है।
– इसमें नुकसान की वसूली के दावों का निपटारा करने के लिए सरकार एक या अनेक ट्रिब्यूनल गठित करेगी।
– हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की राय पर ट्रिब्यूनल चेयरमैन की नियुक्ति होगी, इसमें सरकार की तरफ से सदस्य भी लगाए जाएंगे।
– नुकसान के सभी दावे ट्रिब्यूनल को ही भेजे जाएंगे।
– ट्रिब्यूनल चार्टेड अकाउंटेंट की मदद लेकर नुकसान का आकलन करेगा।
– हजार रुपये से लेकर दस करोड़ रुपये तक की सरकारी, निजी संपत्ति के नुकसान का दावा किया जा सकता है।
– आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अर्धसैनिक बलों (Paramilitary forces),सेना पर खर्च राशि का दावा भी किया जा सकेगा।
– पुलिस पर खर्च राशि की वसूली उपद्रवियों (Miscreants) से नहीं होगी।
– नुकसान की शिकायत पीड़ित अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी को करेंगे, वे एफआईआर दर्ज कर पूरी जानकारी डीसी को देंगे।
– डिप्टी कमिश्नर (डीसी) पीड़ितों से दावे के लिए आवेदन मांगेंगे।
– सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का दावा विभागों के अध्यक्ष करेंगे।
– एसडीएम या उससे ऊपर के रैंक का अधिकारी ही दावा कर सकेगा।
– नुकसान का आकलन होने के बाद अगर उपद्रवी हर्जाना नहीं भरते हैं या ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो एक तरफा कार्रवाई होगी।
– नोटिस का कोई जवाब न देने पर उपद्रवी व अन्य की जमीन कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पूर्व आंदोलनों को देखते हुए बना रहे कानून
– हरियाणा सरकार ने यह कानून बनाने का निर्णय 2016 में हुए जाट आंदोलन और 2017 में राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाने के बाद पंचकूला सहित अन्य जगह हुई हिंसा व तोड़फोड़ को देखते हुए लिया है।

हरियाणा राज्‍य एक नजर में
– राज्‍यपाल- सत्‍यदेव नारायण आर्य
– मुख्‍यमंत्री- मनोहर लाल खट्टर
– राजधानी- चंडीगढ़
– राजकीय पशु: ब्‍लैक बक (काला हिरण)
– राजकीय फूल: कमल
– राजकीय पेड़: पीपल
– राजकीय पक्षी: काला तितर (ब्‍लैक फ्रैन्‍कोलिन)
– प्रमुख लोक नृत्‍य: रास लीला, घूमर, झूमर, फाग, सांग, छठि, खोरिया, धमाल, डफ, गुग्‍गा डांस, लूर नृत्‍य
– प्रमुख नदियां: यमुना, घग्‍घर नदी, सरस्‍वती नदी, दोहन नदी, टांगरी डॉंगरी, कृष्‍णावती, साहिबी, चेतंग, राक्षी(राका), इंदौरी
– पड़ोसी राज्‍य: दिल्‍ली, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्‍थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
– प्रमुख कृषि उत्‍पादन: गेहूं, चना सरसों, चावल, बाजरा, गन्‍ना कपास ज्‍वार आदि
– प्रमुख पर्यटन स्‍थल: करनाल, रोहतक, सुल्‍तानपुर, मोरनी हिल्‍स, गुडगॉंव, पानीपत, फरीदाबाद, कुरुक्षत्र, रोहतक, हिसार, सिरसा, सोनीपत, अंबाला (पिंजौर गार्डन, किंग फिशर, बड़खल झील, फ्लेमिंगो, दबचिक, जंगल-बबलर, कर्ण झील, मैना, सुल्‍तानपुर पक्षी विहार, सूरजकुंड) आदि।
– प्रमुख उद्योग: सीमेंट, साईकिल, कृषि यंत्र, कागज, इंजीनियरिंग, ऊन, चमड़ा, कपड़ा, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, धातु व मारुति उद्योग आद‍ि।
– प्रमुख त्‍योहार: दीपावली, होली, ईद, बैशाखी, लोहड़ी, व टिक्‍का आदि।

– जिलों की संख्‍या: 22
– मंडल: 6
– उपमंडल: 73
– तहसील: 93
– विधान सभा सदस्‍य: 90+1
– लोक सभा सदस्‍य: 10
– राज्‍यसभा सदस्‍य 5
– कुल संसद सदस्‍य: 15

———————————–
7. 23 मार्च को शहीद दिवस (Martyrs Day) किन क्रांतिकारियों की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है?

a. भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरू
b. राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरू
c. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू
d. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

Answer: c. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

– महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 23 मार्च के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– लाहौर (पाकिस्तान) में 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
– इसके बाद से 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
– उनपर 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या का आरोप था।
– उन्होंने गलती से उसे ब्रिटिश पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट समझ लिया था, जिन्होंने उस लाठीचार्ज का आदेश दिया था जिसमें लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई थी।

——————————
8. ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

a. पीवी सिंधु
b. नोज़ोमी ओकुहारा
c. पोर्नपावी चोचुवोंग
d. आरिसा हिगाशिनो

Answer: b. नोज़ोमी ओकुहारा

– इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने 21 मार्च 2021 को ये जीत हासिल की।
– उन्‍होंने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचूवांग को हराकर दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया।
– नोजोमी ओकुहारा ने इससे पहले वर्ष 2016 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

महिला डबल
– महिला डबल में ये खिताब मायू मात्सुमोटो और वकाना नगहरा ने जीता।

—————————–
9. ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का पुरुष एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

a. साई प्रणीत
b. ली चोंग वेई
c. ली ज़ी जिया
d. केंतो निशिमोतो

Answer: c. ली ज़ी जिया

– वह मलेशिया के खिलाड़ी हैं।
– उन्‍होंने फाइनल मुकाबले में पिछले बार के विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिटन ओपन में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।
– मलेशिया ने चार साल बाद यह खिताब जीता है।
– मलेशिया के ली चोंग वेई ने आखिरी बार 2017 में ऑल इंग्लैंड ओपन जीता था।

पुरुष डबल
– हिरोयुकी एंडो और युता वतनबे ने ये खिताब जीता।

मिक्स्ड डबल
– मिक्‍सड डबल में खिताब युता वतनबे और आरिसा हिगाशिनो ने जीता है।

———————————
10. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) कब मनाया जाता है?

a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: c. 21 मार्च

– हर साल 13 मिलियन हेक्टेयर से अधिक वन नष्ट हो जाते हैं।
– जंगलों को लगातार काटने से जानवरों से विषाणु हमारे सम्पर्क में आते हैं।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार दुनिया भर की संक्रामक बीमारियों में से 60 प्रतिशत बीमारियां जानवरों के सम्पर्क में आने से फैलती हैं।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने 28 नवंबर 2012 को प्रस्ताव पारित करते हुए हर साल 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिन को विश्व में वनों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

वर्ष 2021 की थीम- ‘Forest Restoration: A Path to Recovery and Well Being’.
‘फॉरेस्ट रेस्ट्रोरेशन: ए पाथ टू रिकवरी एंड वेल बीइंग’.

——————————–
11. विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) कब मनाया जाता है?

a. 24 मार्च
b. 23 मार्च
c. 22 मार्च
d. 21 मार्च

Answer: b. 23 मार्च

– विश्व मौसम विज्ञान दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
– 23 मार्च 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी। इसी वजह से यह दिवस मनाया जाता है।
– दुनियाभर में 191 देश विश्व मौसम विज्ञान संगठन के सदस्य हैं, जो विश्व मौसम विज्ञान दिवस को विशेष रूप से मनाते हैं।

वर्ष 2021 की थीम : Ocean, Climate and Weather.
(महासागर, जलवायु और मौसम)

विश्व मौसम विज्ञान संगठन
अध्यक्ष : पेट्री तालास.
मुख्यालय : जिनेवा (स्विटजरलैंड)

——————————-
12.   22 मार्च को किस राज्‍य का स्‍थापना दिवस मनाया जाता है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. बिहार
d. झारखंड

Answer: c. बिहार

– वर्ष 2021 में बिहार अपनी 109 वीं वर्षगांठ मना रहा है।
– गुलाम भारत में यह बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था।
– बिहार को 1912 में एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली थी।
– बिहार की राजधानी पटना पहले पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।
– वर्ष 2000 में झारखंड को बिहार राज्य से अलग कर दिया गया था।

बिहार
– राज्‍यपाल- फागू चौहान
– मुख्‍यमंत्री- नीतीश कुमार
– पहले मुख्‍यमंत्री: डॉ श्रीकृष्‍ण सिंह
– पहले राज्‍यपाल: जयराम दौलत राम
– राजधानी- पटना
– राजकीय पशु: बैल
– राजकीय फूल: गेंदा
– राजकीय पेड़: पीपल
– राजकीय पक्षी: गौरेया
– प्रमुख लोक नृत्‍य: कर्मा, छउ, झिंझिया, पवडि़या, जोगीड़ा आदि
– प्रमुख नदियां: गंगा, सोन, पुनपुन, फाल्‍गू, कर्मनाशा, दुर्गावती, कोसी, गंडक, घाघरा आदि
– पड़ोसी राज्‍य: पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में झारखंड, उत्तर में नेपाल है।
– प्रमुख कृषि उत्‍पादन: गेहूं, चावल, मक्‍का, जौ, मडुआ/रागी, बाजरा, तीसी, कपास, चना, गन्‍ना, जूट, तिल, तम्‍बााकू आदि
– प्रमुख पर्यटन स्‍थल: नालंदा, राजगीर, पावापुरी, वैशाली, पटना, बोध गया, (जल मंदिर, महाबोधि मंदिर, गोलघर, अशोक स्‍तंभ, विश्‍व शांति स्‍तूप, शेरशाह सूरी सासाराम का मकबरा)
– प्रमुख उद्योग: खनन उद्योग, चीनी उद्योग, सूती वस्‍त्र उद्योग, सीमेंट उद्योग, कागज एवं लुगदी उद्योग, दियासलाई उद्योग, कंबल उद्योग, हथकरघा उद्योग, बर्तन उद्योग आदि।

– जिलों की संख्‍या: 38
– प्रमंडल: 9
– विधान सभा: 243
– विधान परिषद्: 75
– लोक सभा सीट: 40
– राज्‍यसभा सदस्‍य 16


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account