Daily Current Affairs, Current Affairs 24 March 2020, Current Affairs 24 March, Current Affair 24 March 2020 Question, 24 March 2020 Current Affairs, Current Affairs 24 March 2020,

यह 24 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे राज्‍य में कर्फ्यू लगने वाला पहला राज्‍य कौन है?

a. मध्‍य प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. पंजाब
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer c. पंजाब

– पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने कोविड-19 से मुकाबले के लिए सबसे पहले यह फैसला लिया।
– मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा- कर्फ्यू में बेहद जरूरी हो तो वजह बताने पर उसे तय वक्त के लिए ही रियायत दी जाएगी।
– प्रधानमंत्री ने भी कहा था- लॉकडाउन को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
– पंजाब सरकार के फैसले के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कर्फ्यू लागू कर दिया।
– बाद में मध्‍य प्रदेश में भी कुछ जिलों में कर्फ्यू लागू किया गया है।

– देश के 30 राज्य के 548 जिलों में लॉकडाउन किया जा चुका है।

– कोरोना वायरस की चपेट में दुनियाभर के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नागरिक आ चुके हैं।
– इनमें से 16491 लोगों की मौत हो चुकी है।
– वहीं 1 लाख 337 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11204 की हालत बेहद गंभीर है।
– जिन देशों में लोगों ने लॉकडाउन को तोड़ा, अब वहीं हालात सबसे बदतर हो गए।

—————————–
2. शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च 2020 को ……..वीं बार मुख्‍यमंत्री बने?

a. दूसरी बार
b. तीसरी बार
c. चौथी बार
d. पांचवीं बार

Answer c. चौथी बार

– 23 मार्च की रात को राज्‍यपाल लालजी टंडन ने उन्‍हें राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
– शिवराज सिंह चौहान मुख्‍य प्रदेश में चौथी बार सीएम बनने वाले पहले नेता हैं।

—————————–
3. दिल्‍ली सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितनी रकम का बजट पेश पास किया?

a. 5 हजार करोड़
b. 25 हजार करोड़
c. 65 हजार करोड़
d. एक लाख 65 हजार करोड़

Answer c. 65 हजार करोड़

– दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने 23 मार्च 2020 को सदन में बजट पेश किया।
– बजट में दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के निर्माण के लिए 2400 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम का घोषणा किया गया है.
– दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहल्ला सुधार योजना शुरू होगी.
– इस पर 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है.
– स्‍कूलों में बीस हजार नए क्लासरूम भी बनाए जाएंगे.

———————————-
4. कोविड 19 के मद्देनजर 23 मार्च से लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही कब तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया?

a. 31 मार्च
b. 5 अप्रैल
c. 30 अप्रैल
d. अनिश्‍चितकाल

Answer d. अनिश्‍चितकाल

– कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए समय से पहले ही संसद के मौजूदा बजट सत्र को खत्म करने का फैसला लिया गया.
– इस सत्र को निर्धारित समय से 12 दिन पहले ही समाप्त किया गया है.

– बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी 2020 से 11 फरवरी 2020 तक चला था.
– इसका दूसरा चरण 2 मार्च 2020 से शुरू हुआ था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे अब अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिया गया।

————————
5. रूस के बाद अब किस देश ने परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया?

a.नेपाल
b.भारत
c.पाकिस्तान
d.अमेरिका

Answer d. अमेरिका

– अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक इस मिसाइल की गति ध्वनि की गति से कम से कम पांच गुना ज्यादा है.
– इस लिहाज से यह मिसाइल 6,200 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा गति से दुश्मन पर हमला करेगी.
– यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.

– दरअसल रूस ने दिसंबर 2019 में हाइपरसोनिक हथियार का परीक्षण किया था। उसका नाम अवनगार्ड है।
-चीन ने पहले ही अपने DF-17 हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल को प्रदर्शित कर चुका है।
– इस ग्लाइड व्हीकल ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक तेज़ थी।

हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइल में अंतर
– हाइपरसोनिक मिसाइलों के प्रक्षेपवक्र को ट्रेस नही किया जा सकता।
– जबकि बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेप पथ को ट्रेस किया जा सकता है।

———————————
6. किस बैंक ने ‘कोविड -19 इमरजेंसी क्रेडिट लाइन (CECL)’ लांच किया?

a. बैंक ऑफ बड़ोदा
b. भारतीय स्‍टेट बैंक
c. एचडीएफसी बैंक
d. केनरा बैंक

Answer b. भारतीय स्‍टेट बैंक

– SBI 200 करोड़ रुपये तक के फंड की सुविधा देगा जो 30 जून, 2020 तक उपलब्ध होगा।
– इसके तहत 12 महीने के डिमांड लोन के रूप में 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलेगा।

SBI
चेयरमैन : रजनीश कुमार;
मुख्यालय: मुंबई;
स्थापित: 1 जुलाई 1955

——————————-
7. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 मार्च
b. 22 मार्च
c. 23 मार्च
d. 24 मार्च

Answer b. 22 मार्च

– 2020 की थीम : “Water and Climate Change” (जल और जलवायु परिवर्तन)

संयुक्त राष्ट्र
महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक तौर पर अस्‍तित्‍व में कब आया : 24 अक्टूबर 1945

————————–
8. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 मार्च
b. 22 मार्च
c. 23 मार्च
d. 24 मार्च

Answer c. 23 मार्च

– 23 मार्च 1950 को हुए विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है।
– इस वर्ष विश्व जल दिवस और विश्व मौसम विज्ञान दिवस एक ही विषय पर मनाया जाना हैं: “Water and Climate Change” (जल और जलवायु परिवर्तन)।
– क्योंकी दोनों ही दिन आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, इसलिए इस वर्ष जलवायु और पानी में अधिक सहयोग और स्थायी तरीको का प्रबंधन करने पर केंद्रित किया गया है।

– विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) एक अंतर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है.

—————————–
9. शहीद दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 मार्च
b. 22 मार्च
c. 23 मार्च
d. 24 मार्च

Answer c. 23 मार्च

– इसी दिन 1931 को लाहौर जेल में भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी।
– भारत देश में हर साल 23 मार्च को तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए “शहीद दिवस” मनाता है।
– सिंह केवल 23 साल के थे जब उन्हें फांसी दी गई थी लेकिन उनके क्रांतिकारी विचार बहुत व्यापक थे.
– इंकलाब जिंदाबाद पहली बार भगत सिंह ने ही बोला था.

—————————
10. पुस्तक ‘Messiah Modi: A Great Tale Of Expectations’ का लेखक कौन हैं?

a. एम. आर. विश्वनाथ
b. तवलीन सिंह
c. आदित्‍यनाथ योगी
d. नलिनी सिंह

Answer b. तवलीन सिंह

– इस पुस्तक में मोदी को मसीहा बताया गया है।


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account