23 & 24 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 23 & 24 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. 18वी लोकसभा का पहला सत्र

– पहला सत्र: 24 जून से 3 जुलाई 2024
– प्रोटेम स्‍पीकर: भर्तृहरि महताब

– 24 जून को सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्‍हें प्रोटेम स्‍पीकर पद की शपथ दिलाई।
– इसके बाद वह लोकसभा पहुंचे।
– शुरुआत के दो दिन प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे।
– इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा।

मोदी के सामने मजबूत विपक्ष:
– 10 साल बाद पहली बार PM मोदी के सामने मजबूत विपक्ष होगा।
– पिछले हफ्ते NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी, तीन क्रिमिनल लॉ, लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में हुई गड़बड़ी के आरोपों पर विपक्ष इस बार हंगामा कर सकता है।
– सत्र के आखिरी दो दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सरकार धन्यवाद प्रस्ताव लाएगी और दोनों सदनों में चर्चा होगी।

————–
2. केंद्र सरकार ने सेना का नया उप प्रमुख किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the new Deputy Chief of Army Staff by the Central Government?

a. लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती
b. लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि
c. लेफ्टिनेंट जनरल पीके सहगल
d. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

Answer: b. लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि

– NS राजा इससे पहले सेना की मध्य कमान का कार्यभार संभाल रहे थे।
– सुब्रमणि लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे।
– उपेंद्र द्विवेदी को सरकार ने अगला सेना प्रमुख नियुक्‍त किया है। जो 30 जून 2024 को रिटायर्ड हो रहे जनरल मनोज पांडे का स्‍थान लेंगे।

NS राजा सुब्रमणि
– लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन मिला था।
– उनका सैन्य करियर 37 वर्षों से अधिक समय तक शानदार रहा है।
– राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं।

नोट:
– भारतीय सेना की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
– वे संविधान के अनुसार भारतीय सशस्त्र सेना के सर्वोच्च प्रमुख होते हैं।

CDS – जनरल अनिल चौहान

—————
3. किस मुस्लिम बहुल मध्‍य एशियाई देश ने हिजाब के इस्तेमाल पर रोक लगाने का कानून पारित किया?
Which Muslim-majority Central Asian country passed a law banning the use of hijab?

a. ताजिकिस्‍तान
b. किर्गिस्‍तान
c. उज्‍बेकिस्‍तान
d. तुर्कमेनिस्तान

Answer: a. ताजिकिस्‍तान

– मुस्लिम बहुल देश ताजिकिस्तान ने हिजाब के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
– अफगानिस्तान की सीमा से सटे मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान ने 19 जून 2024 को देश की संसद के ऊपरी सदन में एक विधेयक को मंजूरी देकर इसे लागू कर दिया है।
– हिजाब के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ ही देश में ईद के त्‍योहार पर बच्चों को दी जाने वाली ईदी को भी बैन कर दिया है।

ताजिकिस्‍तान
राजधानी: दुशांबे
राष्‍ट्रपति – इमोमाली रहमोन
प्रधानमंत्री – कोखिर रसूलज़ोदा
मुद्रा: सोमोनी
भाषा: ताजिक
जनसंख्‍या: 99.5 लाख (2022)
पड़ोसी देश: अफ़गानिस्तान, चीन, किर्गिस्तान और उज़्बेकिस्तान

क्‍यों लगाया प्रतिबंध
– बिश्केक की न्यूज एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमान ने हिजाब को ‘विदेशी परिधान’ बताते हुए प्रतिबंध का ऐलान किया है।
– नए कानून का पालन न करने पर 60 हजार से 5 लाख रुपए (भारतीय करेंसी में) तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।
– अगर कोई धार्मिक या सरकारी अधिकारी इस कानून का पालन नहीं करेगा तो उस पर 3-5 लाख तक का फाइन लगाया जाएगा।
– ताजिकिस्तान की न्यूज एजेंसी एशिया-प्लस के मुताबिक, सरकार ने ये कदम देश में धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने के लिए उठाए हैं।
– देश की धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष सुलेमान दावलत्जोदा ने कहा कि फिजूलखर्च रोकने और बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए ईदी पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है।

2015 में आंदोलन भी चला
– ताजिकिस्तान में वर्ष 2015 में राष्ट्रपति इमोमाली रहमान ने हिजाब के खिलाफ आंदोलन भी चलाया था। उन्होंने कहा था कि यह खराब शिक्षा और असभ्यता का सबूत है।

17 वर्ष पहले इस्लामी कपड़ों पर बैन था
– हिजाब पर सख्ती वर्ष 2007 में शुरू हुई थी, जब ताजिक शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए इस्लामी कपड़ों और पश्चिमी शैली की मिनी स्कर्ट दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया।
– बाद में इस प्रतिबंध को सभी सार्वजनिक संस्थानों तक बढ़ा दिया गया।
– इसके बाद सरकार ने ताजिकिस्तान के परिधान को प्रमोट करना शुरू किया। इसके लिए फोन कॉल के जरिए घर-घर तक मैसेज पहुंचाया गया।

ये चार देश भी लगा चुके हैं प्रतिबंध
– ताजिकिस्तान के अलावा कजाकिस्तान, अजरबैजान, किर्गिस्तान और कोसोवो मुस्लिम बहुल देश भी स्कूल, विश्वविद्यालय और सरकारी दफ्तरों में हिजाब और बुर्का पहनने पर बैन लगा चुके हैं।

—————
4. हिंदी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार 2024 किस लेखक को दिया गया?
Which writer was given the Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2024 for Hindi language?

a. गौरव पांडेय
b. देवीदास सौदागर
c. मेघसिंह
d. मोहम्मद अशरफ जिया

Answer: a. गौरव पांडेय

गौरव पांडेय
– गौरव पांडेय को उनके हिंदी कविता संग्रह ‘‘स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी’’ के लिए साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार के लिए चुना गया।
– गौरव पांडेय का यह दूसरा काव्य संग्रह है जो साहित्य अकादमी ने प्रकाशित किया है।
– उनका पहला काव्य संग्रह ‘धरती एक चिड़िया है’ (2021) को भी साहित्य अकादमी ने ही प्रकाशित किया था।
– उत्‍तर प्रदेश के कौशाम्‍बी निवासी गौरव पांडेय कई काव्‍य संग्रह लिख चुके हैं।

साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार
– साहित्य अकादमी ने जून 2024 में अलग-अलग भाषाओं के लिए 23 युवा पुरस्‍कार 2024 की घोषणा की।
– संस्कृत में युवा पुरस्कार के विजेता की घोषणा बाद में की जाएगी।
– युवा पुरस्कार 10 कविता पुस्तकों, सात कहानी संग्रहों, दो लेख और एक निबंध संग्रह, एक उपन्यास, एक ग़ज़ल पुस्तक और एक संस्मरण के लिए दिया गया है।
– युवा पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार समारोह में एक उत्कीर्ण ताम्र पट्टिका युक्त एक ताबूत और 50,000 रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।

अध्‍यक्ष – माधव कौशिक

—————
5. अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार 2024 किस लेखक को चुना गया?
Which writer has been selected for the Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2024 for English language?

a. हीना चौधरी
b. के वैशाली
c. अंजन करमाकर
d. श्रुति बी आर

Answer: b. के वैशाली

– के वैशाली को उनके संस्‍मरण ‘होमलेस: ग्रोइंग अप लेस्बियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया’ के लिए ये पुरस्‍कार दिया गया।
– इस संस्‍मरण में उन्‍होंने डिस्लेक्सिया से पीड़ित होने और 20 वर्ष की आयु में अपनी लैंगिकता (Sexuality) की खोज करने की यात्रा के बारे में बताया है।
– मुंबई का अपना घर छोड़ने के बाद, वैशाली हैदराबाद में बस गईं, जहां उन्होंने लेखन किया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, जाति, होमोफोबिया और शैक्षणिक विफलता जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया।
– वह इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट में लर्निंग डिसेबिलिटीज के लिए प्रतिनिधि के रूप में काम करती हैं और अपनी टेक कंपनी में जापान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए LGBTQ+ बिजनेस रिसोर्स ग्रुप का नेतृत्व करती हैं।

—————
6. साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची
Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2024 Winners List

भाषा, विजेता और कृति
1. हिन्‍दी- गौरव पांडेय : ‘‘स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी’’(कविता संग्रह)
2. अंग्रेजी- के वैशाली : ‘होमलेस: ग्रोइंग अप लेस्बियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया’ (पुस्‍तक)
3. असमिया- नयनज्योति शर्मा: जाल कोटा जुई (कहानी-संग्रह)
4.बांग्ला- सुतपा चक्रवर्ती: देराजे हालुद फुल, गताजन्मा (कविता-संग्रह)
5.गुजराती- रिंकु राठोड़ ‘शर्वरी‘: तो तमे राजी (कविता-संग्रह)
6.मराठी- देवीदास सौदागर:उसवण (उपन्यास).
7.नेपाली- सूरज चापागाईं: क्यानभासको क्षितिज (कविता-संग्रह)
8.ओड़िआ- संजय पांडा : हु बाइआ (कहानी-संग्रह)
9.कन्नड- श्रुति बीआर: जीरो बैलेंस (कविता-संग्रह)
10.मलयालम- श्यामकृष्णन आर: मीशाक्कल्लन (कहानी-संग्रह)
11.तमिल- लोकेश रघुरामन: विष्णु वंधार (कहानी-संग्रह)
12.तेलुगु- रमेश कार्तिक नायक: धावलो (कहानी-संग्रह)
13.बोडो- सेल्फ् मेइड राणी बर‘ साइख्लुम (कहानी-संग्रह)
14.डोगरी- हीना चौधरी: इक रंग तेरे रंगें चा (कविता-संग्रह)
15.कश्मीरी- मो अशरफ़ जिया: ऐन बदस (समालोचना एवं शोधलेख)
16.कोंकणी- अद्वैत चंद्रकांत सालगांवकार: पेडण्याचा सामारां (निबंध-संग्रह)
17.मैथिली- रिंकी झा ऋषिका: नदी घाटी सभ्यता (कविता-संग्रह).
18.मणिपुरी- वाइखोम चिंगखेइंगनबा: अशिबा तूरेल (कविता-संग्रह)
19.राजस्थानी- सोनाली सुथार: सुध सोधूं जग आंगणै (कविता-संग्रह)
20.संथाली- अंजन करमाकर: जंगबहा (कविता-संग्रह)
21.सिंधी- गीता प्रदीप रुपाणी: पेपर पर्या (लेख-संग्रह)
22.पंजाबी- कुलदीप सिंह: ‘मैं जलियांवाला बाग बोलदा हां‘ (नाटक)
23.उर्दू- शम्सुल इस्लाम फारूकी: ‘बर्फ का देस अंटार्कटिका‘ (कहानी)

—-
साहित्य अकादमी पुरस्कार
– साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जिसे साहित्य अकादमी, भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची की 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में तथा अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में प्रकाशित साहित्यिक योग्यता की सबसे उत्कृष्ट पुस्तकों के लेखकों को हर वर्ष देती है।
– पुरस्कार में एक पट्टिका और ₹ 1,00,000 का नकद पुरस्कार शामिल है।

—————
7. साहित्य अकादमी ने हिंदी भाषा के लिए ‘बाल साहित्य पुरस्कार 2024’ किसे चुना?
Who has been selected by Sahitya Akademi for ‘Bal Sahitya Puraskar 2024’ for Hindi language?

a. क्षेत्रिमयुं सुबादानी
b. गिरा पिनाकिन भट्ट
c. देवेन्द्र कुमार
d. बिशन सिंह ‘दर्दी’

Answer: c. देवेन्द्र कुमार

– देवेन्द्र कुमार के बच्चों की कहानियों के संग्रह ‘इक्यावन बाल कहानियां‘ को हिंदी भाषा के लिए ये पुरस्‍कार मिला।
– देवेंद्र कुमार बाल पत्रिका ‘नन्दन’ से 1971 से जुड़े रहे।
– उनका लेखन ‘नन्दन’ से सेवानिवृत होने के बाद भी जारी रहा।
– हालांकि अब ये मैग्‍जीन बंद हो चुकी है।

—————
8. साहित्य अकादमी ने अंग्रेजी भाषा के लिए ‘बाल साहित्य पुरस्कार 2024’ किसे चुना?
Who has been selected by Sahitya Akademi for ‘Bal Sahitya Puraskar 2024’ for English language?

a. रंजू हजारिका
b. सुधा मूर्ति
c. दीपान्विता रॉय
d. नंदिनी सेनगुप्ता

Answer: d. नंदिनी सेनगुप्ता

– नंदिनी सेनगुप्ता को उनके नॉवेल “द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल स्टोरीज फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री” के लिए ये पुरस्‍कार मिला।
– नंदिनी सेनगुप्ता ऐतिहासिक कथा साहित्य की पांडिचेरी बेस्‍ड लेखिका हैं।
– वर्ष 2007 में अजंता की गुफाओं और कैलाश मंदिर एलोरा की एक यात्रा के बाद, वह भारत के अतीत से प्रभावित हो गईं।
– द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल्स फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने प्रकाशित की है।

—————
9. बाल साहित्य पुरस्कार के विजेताओं की सूची
List of winners of Children’s Literature Award

भाषा, विजेता और कृति
1.अंग्रेजी-नंदिनी सेनगुप्ता: “द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल स्टोरीज फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री” (उपन्‍यास)
2. हिंदी- देवेन्द्र कुमार: ‘इक्यावन बाल कहानियां‘ (कहानी संग्रह)
3. संस्कृत- हर्षदेव माधव, बुभुक्षित: काक: (कहानी-संग्रह).
4.असमिया- रंजू हजारिका: बिपोन्ना बिस्मोई खेल (उपन्यास).
5. बंगाल- दीपन्विता राय: महिदादुर एनटिडोट (उपन्यास).
6. गुजराती- गिरा पिनाकीन भट्ट: हसती हवेली (कहानी-संग्रह).
7. मराठी- भारत सासणे: समशेर आणि भूतबंगला (उपन्यास).
8. नेपाली- वसन्त थापा: देश र फुच्चे (कविता-संग्रह).
9. ओड़िआ- मानस रंजन सामल, गप कलिका (कहानी-संग्रह).
10.कन्नड- कृष्णमूर्ति बिलिगेरे: छूमंत्राय्यना कथेगळु (कहानी-संग्रह).
11.तमिल- युमा वासुकि: थानवियिन पिरान्थनाल (कहानी-संग्रह).
12.तेलुगु- पी चन्द्रशेखर आजाद: माया लोकम् (उपन्यास).
13.मलयालम- उन्नी अम्मायंबलम: अल्गोरिथांगाळुडे नाडु (उपन्यास)
14.बोडो- भार्जिन जेक‘भा मोसाहारी: बुहुमा बयनिबो (कविता-संग्रह).
15.डोगरी- बिशन सिंह ‘दर्दी‘: कुक्कडू-कडूं (कविता-संग्रह).
16.कश्मीरी- मुजफ्फर हुसैन दिलबर: सोन् गोब्रेयो (कविता-संग्रह).
17.कोंकणी- हर्षा सद्गुरू शेटए: एक आशिल्लें बायूल (उपन्यास).
18.मैथिली- नारायणजी: अनार (कहानी-संग्रह).
19.मणिपुरी- क्षेत्रीमायुम सुबदानि: मालेम अतिया (उपन्यास).
20.राजस्थानी- प्रहलाद सिंह ‘झोरड़ा‘: म्हारी ढाणी (कविता-संग्रह).
21.संथाली- दुगई टुडू: मिरु आरंग (कविता-संग्रह)
22.सिंधी- लाल होटचंदाणी ‘लाचार‘: दोस्तां जी दोस्ती (कहानी-संग्रह)

—————
10. अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Widows’ Day celebrated?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: c. 23 जून

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में मान्‍यता दी थी।

क्‍यों अंतर्राष्‍ट्रीय विधवा दिवस?
– विधवाओं की दशा को सुधारने और उन्‍हें अवसर देने के लिए जागरूता के लिए यह दिवस आयोजित होता है।
– दरअसल, विधवाएँ, विशेष रूप से विकासशील देशों में, अक्सर अपने पतियों की मृत्यु के बाद भेदभाव, सामाजिक अलगाव और आर्थिक कठिनाई का अनुभव करती हैं।
– उन्हें संपत्ति विरासत में लेने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचने और कार्यबल में भाग लेने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और कई विधवाएं और उनके बच्चे गरीबी और हाशिए के चक्र में फंस गए हैं।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *