यह 24 June 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. नोएडा शूटिंग रेंज का नया नाम किस खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है, जो शूटर दादी के नाम से मशहूर थीं?
a. प्रकाशी तोमर
b. चंद्रो तोमर
c. चंदा तोमर
d. आशा रानी
Answer: b. चंद्रो तोमर
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जून 2021 को इसका ऐलान कर दिया।
चंद्रो तोमर
– चंद्रो तोमर, उत्तर प्रदेश के बागपत में बिनौली के जौहड़ी गांव की रहने वाली थीं।
– चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया, तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं।
– उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता था।
– चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर ने 30 राष्ट्रीय चैंपियनशिप को जीता।
– चंद्रो तोमर का निधन 89 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2021 को मेरठ के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण की वजह से हो गया था।
– चंद्रो तोमर के संघर्षों की कहानी पर फिल्म ‘सांड की आंख’ बन चुकी है।
– अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूटर दादी चंद्रो देवी का और भूमि पेडनेकर ने प्रकाशी तोमर का किरदार निभाया था।
——————————
2. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा किस देश में जून 2021 में खोजा गया?
a. बोत्सवाना
b. अमेरिका
c. कनाडा
d. ब्राजील
Answer: a. बोत्सवाना
– बोत्सवाना ने दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिलने का दावा किया है।
– बोत्सवाना साउथ अफ्रीकी देश है। दक्षिण अफ्रीका के पास स्थित है।
– इसकी राजधानी गैबोरोन है। मुद्रा- बोत्सवाना पुला है।
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा –
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यह हीरा 1,098 कैरेट (carat) का है और माना जा रहा है कि यह अब तक मिले हीरों में दुनिया तीसरा सबसे बड़ा हीरा है।
– यह हीरा 73 मिलीमीटर लंबा और 52 मिलीमीटर चौड़ा है।
– इसे बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकग्वीत्सी मासिसि (President Mokgweetsi Masisi) को दिखाया गया है।
सबसे बड़ा हीरा कहां मिला था?
– अब तक का सबसे बड़ा हीरा दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1905 में मिला था, जिसका वजन 3,106 कैरेट था।
– इसे क्यूलिनन (Cullinan) नाम दिया गया था।
– यह अभी ब्रिटेन राजघरानों के शाही संग्रह में शोभायमान है।
– इसके बाद दूसरा बड़ा हीरा वर्ष 2015 में 1,109 कैरेट का मिला। इसे अफ्रीका के ही सबसे बड़े हीरा उत्पादक बोत्सवाना के खदान में ढूंढा गया था।
– इसे लेसेडी ला रोना (Lesedi La Rona) नाम मिला।
– और अब जो हीरा मिला है 1,098 कैरेट का, वह तीसरा बड़ा हीरा माना जा रहा है, दुनिया का।
किस खदान में हीरा मिला?
– वानेंग खदान में यह हीरा मिला था जो देश की राजधानी गैबोरोन से 75 मील की दूरी पर है।
– इस खदान का संचालन बोत्सवाना सरकार के साथ मिलकर हीरा कंपनी देब्सवाना और डी बीयर्स ग्रुप करती है।
कैरट –
कैरट वेट का मतलब हीरे की साइज से है। अंदाज के लिए 5 कैरट का 1 ग्राम बनता है।
नोट – दुनिया के 90 फीसदी हीरों के तराशने का काम भारत में होता है।
—————————-
3. UN के अनुसार वर्ष 2020 में भारत सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) हासिल करने की रैंकिंग में भारत का स्थान बताएं?
a. पांचवा
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
Answer: a. पांचवा
– यूएन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट द्वारा की 21 जून 2021 को जारी वर्ल्ड इनवेस्टमेंट रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।
– वर्ष 2020 में भारत में 64 अरब डॉलर का FDI हासिल किया है ।
– जबकि 2019 में ये 51 अरब डॉलर था यानि 27 प्रतिशत ज्यादा है।
– बड़े सौदों में जियो प्लेटफॉर्म में 5.7 अरब डॉलर के निवेश शामिल है।
– वर्ष 2020 में भारत से 12 अरब डॉलर का FDI बाहर निकला, जो 2019 में 13 अरब डॉलर था।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 ने ग्लोबल FDI फ्लो को प्रभावित किया है, यह 2020 में 35 प्रतिशत गिरकर 1 लाख करोड़ डॉलर रह गया।
– यह भी बताया गया है कि कोविड-19 ने दुनिया में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस की मांग को बढ़ावा दिया है।
– FDI आउटफ्लो के मामले में दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं में से भारत का स्थान 18वां है।
– रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ एशिया में FDI 20 प्रतिशत बढ़कर 71 अरब डॉलर रहा।
– चीन में एफडीआई प्रवाह इस दौरान 6 प्रतिशत बढ़कर 149 अरब डॉलर रहा।
– विकासशील एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल चीन और भारत ने 2020 में FDI में वृद्धि दर्ज की।
—————————-
4. स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत कौन से स्थान (वर्ष 2020) पर है?
a. 53वें
b. 52वें
c. 51वें
d. 50वें
Answer: c. 51वें
– इससे पहले वर्ष 2019 में स्विस बैंकों द्वारा जारी भारत का स्थान 77वां था।
– उसके मुताबिक स्विस बैंकों में भारतीयों और भारतीय कंपनियों की जमा का आंकड़ा 6,625 करोड़ रुपए था।
– लेकिन वर्ष 2020 में हम ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर आ गए हैं।
– कोरोना के दौर में भी स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों की दौलत बढ़ती रही।
– 2020 में यह आंकड़ा 20,700 करोड़ रुपए (स्विस फ़्रैंक (CHF) 2.55 बिलियन ) तक पहुंच गया, जो पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा है।
– 2019 की तुलना में यह रकम 212% या 3.12 गुना ज्यादा है।
– ये आंकड़े स्विस नेशनल बैंक (SNB) ने जारी किए हैं।
– हालांकि यह नहीं बताया गया है कि स्विट्जरलैंड में भारतीयों द्वारा जमा किया गया बहुचर्चित काला धन कितना है।
– यह खबर काफी चर्चा में रही, क्योंकि काला धन और स्विस बैंकों के मुद्दे को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में काफी बहस हुई थी।
– लेकिन अब स्विस बैंकों में भारतीयों की रकम बढ़ती हुई दिख रही है।
सरकार ने क्या कहा
– वित्त मंत्रालय का कहना है कि कई वजहों से स्विस बैंकों में रकम का आंकड़ा ज्यादा दिख रहा है।
– भारतीयों के अघोषित आय या काला धन की वजह से वहां के बैंकों में रकम बढ़ी है, यह कहना सही नहीं होगा। इसकी संभावना नहीं है।
– लेकिन स्विस बैंक के अधिकारियों से कहा गया है कि वह इस संबंध में संभावित कारणों के बारे में बताएं।
भारत स्विट्जरलैंड के बीच संधि
– स्विट्जरलैंड और भारत के बीच टैक्स मामलों में सूचनाओं का आदान-प्रदान 2018 से लागू है।
– 2018 के बाद से स्विस के वित्तीय संस्थानों में खाते रखने वाले सभी भारतीयों के बारे में वित्तीय जानकारी सितंबर 2019 में टैक्स अधिकारियों को पहली बार दी गई थी। इसका पालन हर साल किया जाता है।
जमा राशि की लिस्ट में टॉप 10 देश
1. ब्रिटेन
2. यूएसए
3. वेस्टइंडीज
4. फ्रांस
5. हांगकांग
6. जर्मनी
7. सिंगापुर
8. लक्जमबर्ग
9. केमैन आईलैंड
10. बहामास
– भारत इस सूची में 51वें स्थान पर है।
– ब्रिक्स देशों में भारत, चीन और रूस से नीचे लेकिन दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से आगे है।
स्विस नेशनल बैंक के अध्यक्ष- थॉमस जे. जॉर्डन
मुख्यालय- बर्न, (ज्यूरिख)
—————————-
5. केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए देश में कितने खेल केंद्र खोलने की घोषणा की?
a. दो
b. चार
c. पांच
d. दस
Answer: c. पांच
– केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने 20 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में यह ऐलान किया।
– उनका कहना है कि पैरालिंपिक में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में पांच ‘दिव्यांगता खेल केंद्र’ स्थापित करने का निर्णय लिया है।
– इस तरह का एक केंद्र खोलने के लिए अहमदाबाद शहर की पहचान की गई है।
————————
6. टोक्यो ओलंपिक 2021 खेलों में भाग लेने वाले पहले ट्रांसजेंडर एथलीट का नाम बताएं?
a. लॉरेल हबर्ड
b. वरोनिका ईवी
c. रिनी रिचर्ड
d. की एलम
Answer: a. लॉरेल हबर्ड
– न्यूजीलैंड की लॉरेल हबर्ड ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट हैं।
– न्यूजीलैंड ओलंपिक कमेटी ने 21 जून 2021 को उनके नाम की पुष्टि की है।
– 43 वर्षीय लॉरेल, ओलंपिक में चौथी सबसे उम्रदराज भारोत्तोलक (lifter) होंगी।
– उन्होंने वर्ष 2013 में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जब वो खुद एक पुरुष ट्रांसजेंडर थीं।
– हालांकि कई खिलाडि़यों ने लॉरेल हबर्ड के ओलंपिक में क्वालीफाई करने का विरोध भी किया है।
—————————
7. विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
a. 24 जून
b. 23 जून
c. 22 जून
d. 21 जून
Answer: d. 21 जून
– यह समुद्री पर्यावरण की रक्षा के लिए देशों से मिलकर काम करने और दुनिया भर में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन की तलाश करने के लिए भी मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने वर्ष 2005 में हर 21 जून को विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस मनाने का एक प्रस्ताव स्वीकार किया।
– इस दिन का आयोजन वर्ष 2006 से अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (IHO) द्वारा हाइड्रोग्राफर्स के काम और हाइड्रोग्राफी के महत्व के बारे में प्रचारित करने के लिए किया जाता है।
2021 की थीम- “One hundred years of international cooperation in hydrography”.
अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन का मुख्यालय- मोनाको
—————————-
8. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया, जो ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज बनी?
a. शेफाली वर्मा
b. हरमनप्रीत कौर
c. पूनम यादव
d. मिताली राज
Answer: a. शेफाली वर्मा
– शेफाली वर्मा 17 साल की हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज हैं।
– उन्होंने जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान अपनी दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया।
– वो अपने डेब्यू मैच में ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला बल्लेबाजी बनीं।
– उन्होंने पहली पारी में 96 रन बनाये थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 63 रन बनाए। =
सचिन की बराबर
– शेफाली ने इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
– भारत में अब तक दो क्रिकेटर (सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा) ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने 18 साल की उम्र से पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ रन का स्कोर किया।
———————————
9. बीसीसीआई (BCCI ) ने ओलंपिक गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए कितने करोड़ की मदद देने की घोषणा की है?
a. 27 करोड़ रूपए
b. 13 करोड़ रूपए
c. 10 करोड़ रूपए
d. 14 करोड़ रूपए
Answer: c. 10 करोड़ रूपए
– BCCI ने घोषणा की कि वह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और खेल मंत्रालय के अनुरोध पर ओलंपिक जाने वाले भारतीय दल की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये देगा।
– यह रकम लॉजिस्टिक सपोर्ट और प्रमोशन के लिए दिया गया है।
– BCCI की 20 जून 2021 को हुई आपात शीर्ष परिषद बैठक में फैसला लिया गया।
– बैठक में बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने हिस्सा लिया।
– आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।
– इस राशि का उपयोग टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले भारत के खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए किया जाएगा।
—————————–
10. भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ 14 जून 2021 को हिंद महासागर में JIMEX-2021 समुद्री युद्धाभ्यास किया?
a. जापान
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. फ्रांस
Answer: a. जापान
– भारतीय नौसेना और जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के जहाजों ने 14 जून को ये अभ्यास किया।
– इस अभ्यास का उद्देश्य स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का एहसास करना था।
– जेएस काशिमा (टीवी3508) और जेएस सेतोयुकी (टीवी3518) ने हिंद महासागर में आईएनएस कुलिश (पी63) के साथ द्विपक्षीय अभ्यास किया।
– इससे पहले सितंबर 2020 में भारतीय नौसेना और जेएमएसडीएफ ने तीन दिवसीय नौसैनिक अभ्यास जेआईएमईएक्स-2020 आयोजित किया था।
जापान के प्रधानमंत्री- योशिहिदे सुगा
राजधानी- टोक्यो
मुद्रा- जापानी येन
——————————-
11. किस भारतीय अमेरिकी ने यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार 2021 जीता है?
a. सुमिता मित्रा
b. विट्ठल तिल्वी
c. रूपाणी चंद्राणी
d. रूबिया
Answer: a. सुमिता मित्रा
– भारतीय-अमेरिकी रसायनज्ञ (chemist) सुमिता मित्रा ने दंत चिकित्सा में नैनो तकनीक के अपने अनुप्रयोग (Application) के लिए “गैर-यूरोपीय पेटेंट कार्यालय देशों” श्रेणी में यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार 2021 जीता है।
– सुमिता मित्रा ने पहले नैनोकणों को दंत सामग्री में एकीकृत (Integrated) किया।
– उसके innovation का commercialization किया है।
– सुमिता के इस रिसर्च को दुनिया के दंत चिकित्सकों ने 1 बिलियन से अधिक दांतों की बहाली (reinstatement) में उपयोग किया है।
– यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार यूरोप का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार होता है।
– जिसे वर्ष 2006 में EPO ने लॉच किया था।
– सुमिता मित्रा मित्रा केमिकल कंसल्टिंग, एलएलसी में भागीदार हैं, जो कंपनियों को नई प्रौद्योगिकी विकास, उत्पाद डिजाइन की सलाह देती है।
– उन्हें वर्ष 2009 में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी हीरो ऑफ केमिस्ट्री नामित किया गया था।
– इसके अलावा 2018 में यूएस नेशनल इन्वेंटर्स हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था।
—————————–
12. विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanist Day) कब मनाया जाता है?
a. 18 जून
b. 19 जून
c. 21 जून
d. 20 जून
Answer: c. 21 जून
– विश्व मानवतावादी दिवस हर साल जून संक्रांति पर मनाया जाता है, जो 21 जून को पड़ता है।
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य मानवतावाद के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– इस दिन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी और नैतिक संघ (International Humanist and Ethical Union – IHEU) द्वारा 1980 से किया जा रहा है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here