Daily Current Affairs, Current Affairs 24 February 2020, Current Affairs 24 February, Current Affair 24 February 2020 Question, 24 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 24 February 2020,

यह 24 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 24 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के शोधकर्ताओं ने किस राज्‍य में 14100 टन लिथियम भंडार की खोज की है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. कर्नाटक
d. केरल

Answer c. कर्नाटक (मंड्या, बेंगलुरु)

– लिथियम एक दुर्लभ धातु है जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी बनाने के लिए किया जाता है।

किसने ढूंढा
– भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग (Atomic Energy Commission) की इकाई, एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्टरेट के रिसर्चस ने यह पता लगाया है।
– इसके बारे में जर्नल ‘करंट साइंस’ में इसके बारे में प्रकाशित हुआ है।

कर्नाटक के बारे में:
राजधानी – बेंगलुरु।
मुख्यमंत्री – बुकानाकेरे सिद्दलिंगप्पा येदियुरप्पा।
राज्यपाल– वजुभाई रुदाभाई वाला।

———————————
2. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर कब पहुंचे?

a. 22 फरवरी 2020
b. 23 फरवरी 2020
c. 24 फरवरी 2020
d. 25 फरवरी 2020

Answer c. 24 फरवरी 2020

– अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दो दिन के दौरे पर भारत यात्रा पर हैं।
– उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी हैं।
– वह अहमदाबाद पहुंचे और फिर आगरा इसके बाद दिल्‍ली पहुंचेंगे।
– अहमदाबाद के मोटेरा सरदार वल्‍लभ भाई पटेल स्‍टेडियम में नमस्‍ते ट्रंप कार्यक्रम रखा गया है।
– ट्रंप की लगभग 36 घंटे की यात्रा इस क्षेत्र और इससे इतर भू राजनीतिक (जियो पॉलिटिकल) घटनाक्रमों को लेकर हितों की बढ़ती एकरूपता का स्पष्ट संदेश भी देती है, खासतौर पर तब जब चीन अपने सैन्य और आर्थिक दायरे को बढ़ा रहा है।

——————————-
3. ‘ग्लोबल फ्लोरिशिंग इंडेक्स’ 2020 (बच्चों के पालन-पोषण, स्वास्थ्य एवं खुशहाली) में भारत का रैंक क्या है?

a. 77
b. 100
c. 121
d. 131

Answer d. 131

– भारत दुनिया के 180 देशों में 131वें नंबर पर है।
– संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और मेडिकल जर्नल लैंसेट ने ‘ए फ्यूचर फॉर द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन’ नामक एक रिपोर्ट जारी की गई।
– इस रिपोर्ट में एक नया सूचकांक ‘ग्लोबल फ्लोरिशिंग इंडेक्स’ (Global Flourishing Index) शामिल किया गया है।
– इसमें देशों की तुलना बच्चों के जन्म और कल्याण के उपायों के आधार पर की गई है।
– रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन और फास्ट फूड, शुगर ड्रिंक, शराब और तम्बाकू को बढ़ावा देने वाली मार्केटिंग प्रथाओं की वजह से दुनिया के हर बच्चे और किशोर के स्वास्थ्य और भविष्य को बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
– ग्रोथ और गरीबी हटाने के दिखावटी उपायों की वजह से 5 साल से कम उम्र के करीब 25 करोड़ बच्चों के विकास को का खतरा है।

—————————–
4. ग्‍लोबल सस्टेनेबिलिटी (सतत सूचकांक) इंडेक्स 2020 में भारत का स्‍थान बताएं?

a. 77
b. 100
c. 121
d. 131

Answer a. 77

– इस इंडेक्‍स को भी संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और मेडिकल जर्नल लैंसेट ने ‘ए फ्यूचर फॉर द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन’ नामक एक रिपोर्ट बताया गया है।
– सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन से संबंधित और फ्लोरिशिंग इंडेक्स में बच्चों के पालन-पोषण तथा खुशहाली से संबंधित सूची जारी की जाती है।
– सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में 2030 लक्ष्य के हिसाब से अधिक कार्बन उत्सर्जन पर देशों को रैंक दी गई है।

—————————
5. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के संदर्भ में केंद्र सरकार ने किस प्राधिकरण की स्‍थापना का फैसला किया है?

a. CCKA
b. CCPA
c. CAAPA
d. COPA

Answer b. CCPA – केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority)

– खाद्य और उपभोक्ता मामले मंत्री रामविलास पासवान ने इसकी घोषणा की है।
– उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 2019 को लागू करने के लिए इस प्राधिकरण की स्थापना इस वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह तक की जाएगी।
– एक जांच पड़ताल विंग का गठन किया जाएगा, जो अनुचित व्यापार प्रथाओं और भ्रामक विज्ञापनों से संबंधित पूछताछ करने के लिए प्राधिकरण के तहत कार्य करेगी।
– संसद ने पिछले साल उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 की जगह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को मंजूरी दे दी थी।

——————————–
6. केंद्र सरकार ने PFRDA (पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

a. अजय शुक्‍ला
b. सुप्रीतिम बंद्योपाध्याय
c. रोहिणी सिंह
d. विनोद अग्निहोत्री

Answer b. सुप्रीतिम बंद्योपाध्याय

– मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुप्रिम को नियुक्ति की तिथि से 5 वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए मंजूरी दे दी।
– इससे पहले इसके अध्‍यक्ष पंकज जैन थे।

PFRDA (पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी)
– PFRDA के बारे में पहली बार 1999 में सरकार ने सोचा, जब सरकार ने भारत में वृद्धावस्था आय सुरक्षा की नीति की जांच करने के लिए एक परियोजना OASIS (ओल्ड एज सोशल एंड इनकम सिक्योरिटी) शुरू की थी।

PFRDA के बारे में:
स्थापित– 23 अगस्त 2003.
मुख्यालय– नई दिल्ली, भारत.

——————————-
7. 15वें वित्त आयोग ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किसकी अध्‍यक्षता में 8 सदस्‍यीय पैनल का गठन किया है?

a. अरुण पुरी
b. संजीव पुरी
c. आनंदपाल सिंह
d. उम्‍मेद सिंह तोमर

Answer b. संजीव पुरी

– वह आईटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी) हैं।

15वें वित्त आयोग के बारे में:
गठन– 27 नवंबर 2017
मुख्यालय– नई दिल्ली
वर्तमान अध्‍यक्ष – एनके सिंह

– 15वें वित्‍त आयोग का कार्यकाल अक्‍टूबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
– आयोग का कार्यकाल मूल रूप से अक्टूबर 2019 तक था।

—————————–
8. लैरी टेस्लर का निधन 16 फरवरी 2020 को हो गया, वह क्‍या थे?

a. अंतरिक्ष वैज्ञानिक
b. कंप्‍यूटर वैज्ञानिक
c. इंजीनियर
d. खिलाड़ी

Answer b. कंप्‍यूटर वैज्ञानिक

– वह 74 साल के अमेरिकी थे.
– ही योगदान से लोग कंट्रोल सी (Ctrl+C) और कंट्रोल वी (Ctrl+V) का प्रयोग करना समझा था।

————————————
9. अटल भुजल योजना के लिए केंद्र सरकार ने विश्‍व बैंक से कितनी रकम का ऋण समझौता किया है?

a. 150 मिलियन डॉलर
b. 250 मिलियन डॉलर
c. 350 मिलियन डॉलर
d. 450 मिलियन डॉलर

Answer d. 450 मिलियन डॉलर

– इस समझौते का मुख्‍य उद्देश्‍य देश में भूजल के घटते स्‍तर को रोकना और भूजल से जुड़े संस्‍थानों को मजबूत बनाना है.

————————————
10. परमाणु ऊर्जा संयंत्र रिएक्‍टर संचालित करने वाला पहला अरब देश कौन है?

a. ईरान
b. ईराक
c. सऊदी अरब
d. कुवैत

Answer c. सऊदी अरब

– अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में नेशनल न्यूक्लियर रेगुलेटर ने बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र में एक रिएक्टर के लिए एक ऑपरेटिंग लाइसेंस जारी किया है।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account