24 अप्रैल 2026 करेंट अफेयर्स

यह 24 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. तमिलनाडु में 84% और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 93% वोटिंग

– 23 अप्रैल, 2026 का दिन तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ।
– क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया – 84.69% (23 अप्रैल की शाम 8 बजे तक)।
– जबकि पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर 93% (23 अप्रैल की शाम 8 बजे तक) वोटिंग हुई है।
– अगर यही पैटर्न पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी फेज की 142 सीटों पर रहा, तो यह बंगाल में अब तक का सबसे ज्यादा वोटर टर्नआउट होगा।
– 2021 विधानसभा चुनाव में 82% वोट पड़े थे।

वजह
– चुनाव से पहले SIR के जरिए करीब 91 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 6.75 करोड़ रह गई है, यानी 11.8% की कमी।
– एक लॉजिक ये भी दिया जा रहा है कि वोट देने वालों की संख्या उतनी ही, लेकिन कुल वोटर्स की संख्या घट गई है। इसलिए वोटर टर्नआउट ज्यादा आ रहा है।
– VoteVibe के फाउंडर और इलेक्शन एनालिस्ट अमिताभ तिवारी का आकलन है कि 2021 में जितनी संख्या में मतदाताओं ने वोटिंग की थी, उतनी ही संख्या इस बार होने के लिए कम से कम 86% वोटर टर्नआउट होना जरूरी है, जो रिकॉर्ड है।
– सेफोलॉजिस्ट जय मृग के मुताबिक, SIR की वजह से वोटर्स को लग रहा है कि अगर वोट नहीं दिया तो नाम कट जाएगा। एक तरह लोगों को अपने अस्तित्व का डर बैठ गया है।

—————
2. किस राज्‍य में स्थित शेखा झील पक्षी अभयारण्य को वैश्विक रामसर स्थल की सूची में शामिल किया गया?
In which state is the Shekha Lake Bird Sanctuary located, which has been included in the list of global Ramsar sites?

a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्‍तर प्रदेश
d. पश्चिम बंगाल

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– यह उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित है।
– पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को इसके रामसर स्‍थल में शामिल होने की घोषणा की।
– ‘शेखा झील पक्षी अभयारण्य’ देश का 99वां रामसर स्थल है।
– उत्तर प्रदेश का यह 12वां रामसर स्‍थल है।

शेखा झील
– इसका वर्तमान स्वरूप 1850 में अपर गंगा नहर के निर्माण के बाद विकसित हुआ।
– वर्ष 1977 में प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ. सालिम अली ने एएमयू दौरे के दौरान इसके पारिस्थितिक महत्व को चिन्हित किया, जिसके बाद यह पक्षी प्रेमियों के लिए प्रमुख स्थल बन गया।
– वर्ष 2016 में इसे पक्षी विहार घोषित किया गया।
– करीब 40.309 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह झील प्रवासी पक्षियों के मध्य एशियाई उड़ान मार्ग का अहम पड़ाव मानी जाती है।
– सर्दियों के मौसम में यहां बगुला हंस, पेंटेड स्टॉर्क और विभिन्न प्रजातियों की बत्तखें बड़ी संख्या में आती हैं।
– यह झील चीन, रूस, श्रीलंका, भूटान, पोलैंड और साइबेरिया सहित कई देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना है।
– ये पक्षी हर साल चार हजार से दस हजार किलोमीटर तक की लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचते हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख रामसर स्थलों की सूची (अप्रैल 2026 तक):
1) ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरोरा तक) (2005): बुलंदशहर/अमरोहा (सबसे बड़ा)
2) नवाबगंज पक्षी अभयारण्य (शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभयारण्य) (2019): उन्नाव
3) पार्वती अर्गा पक्षी अभयारण्य (2019): गोंडा
4) समसपुर पक्षी अभयारण्य (2019): रायबरेली
5) सांडी पक्षी अभयारण्य (2019): हरदोई
6) समन पक्षी अभयारण्य (2019): मैनपुरी
7) सरसाई नवार झील (2019): इटावा
8) सुर सरोवर (कीथम झील) (2020): आगरा
9) बखीरा वन्यजीव अभयारण्य (2021): संत कबीर नगर
10) हैदरपुर आर्द्रभूमि (2021): मुजफ्फरनगर/बिजनौर
11) पटना पक्षी अभयारण्य (2026): एटा (सबसे छोटा)
12) शेखा झील पक्षी अभयारण्य (2026): अलीगढ़

वेटलैंड किसे कहते हैं?
– यह ऐसी नम भूमि (wetland) होती है, जहां बारिश के समय पानी जमा होता है। साथ ही इस क्षेत्र में पक्षियों की बड़ी संख्या में प्रजाति भी पाई जाती है।
– पिछले वर्षों में कई साइट को रामसर साइट में शामिल किया गया है इसके संरक्षण के लिए यूनेस्को मदद देता है।

रामसर स्‍थल क्‍यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं।
– यह 1975 में लागू हुई।
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि।
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है।

भारत के 99 रामसर स्‍थल (23 अप्रैल 2026 तक)
1. अस्थमुड़ी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, उड़ीसा
4. भोज वेटलैंड्स, मप्र
5. चंदेरटल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, उड़ीसा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकेरा वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना एनपी, राजस्थान
13. केशोपुर-मियां सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती आगरा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग डैम झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समसपुर पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सांडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवर, उत्तर प्रदेश
31. सस्तमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसार-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरिरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, यूपी
36. वेम्बनाड कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन कंजर्वेशि‍न रिजर्व, उत्तराखंड
39. काबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूरसरोवर), उत्‍तर प्रदेश (आगरा)
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ और ‘त्‍सो कर’ झील, लद्दाख
43. सुल्‍तानपुर राष्‍ट्रीय उद्यान, हरियाणा
44. भिड़ावास वन्‍यजीव अभ्यारण्य, हरियाणा
45. थोल झील वन्‍यजीव अभ्यारण, गुजरात
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र, गुजरात
47. हैदरपुर वेटलैंड, उत्तर प्रदेश
48. खिजादिया बर्ड सेंचुरी, गुजरात
49. बखिरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, उत्‍तर प्रदेश
50. करीकिली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
51. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु
52. पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु
53. पाला वेटलैंड, मिजोरम
54. साख्य सागर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
55. कूनथनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
56. सतकोसिया गॉर्ज, ओडिशा
57. नंदा झील, गोवा
58. ‘गल्फ ऑफ मन्नार मरीन बायोस्फीयर रिजर्व’, तमिलनाडु
59. रंगनाथितु पक्षी अभ्यारण्य, कर्नाटक
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
61. वेलोड पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
62. सिरपुर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
63. वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
64. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
65. तंपारा झील, ओडिशा
66. हीराकुंड जलाशय, ओडिशा
67. अंशुपा झील, ओडिशा
68. यशवंत सागर, मध्‍य प्रदेश
69. चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य, तमिलनाडु
70. सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
71. वडुवूर पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
72. कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
73. ठाणे क्रीक, महाराष्‍ट्र
74. हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्‍मू और कश्‍मीर
75. शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
76. अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
77. अघानाशिनी अभ्‍यारण्‍य, कर्नाटक
78. मगदी केरे संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
79. कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
80. लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन, तमिलनाडु
81. नागी पक्षी अभयारण्य, बिहार
82. नकटी पक्षी अभयारण्य, बिहार
83. नंजरायन पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
84. काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
85. तवा जलाशय, मध्य प्रदेश
86. सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
87. थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
88. खेचोपलरी वेटलैंड, सिक्किम
89. उधवा झील, झारखंड
90. मेनार वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, राजस्‍थान (उदयपुर)
91. खीचन वेटलैंड, राजस्‍थान (जोधपुर)
92. गोकुल जलाशय, बिहार (बक्सर)
93. उदयपुर झील, बिहार (पश्चिम चंपारण)
94. गोगाबिल झील, बिहार (कटिहार)
95. कोपरा जलाशय, छत्‍तीसगढ़ (बिलासपुर)
96. सिलीसेढ़ झील, राजस्थान (अलवर)
97. पटना पक्षी विहार, उत्‍तर प्रदेश (एटा)
98. चारी-ढांड, गुजरात (कच्छ)
99. शेखा झील उत्‍तर प्रदेश (अलीगढ)

—————
3. किस पूर्वोत्‍तर राज्‍य ने खासी और गारो भाषाओं को राज्‍य भाषा के रूप में मान्‍यता दी?
Which Northeastern state recognized Khasi and Garo as official state languages?

a. मेघालय
b. असम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. सिक्किम

Answer: a. मेघालय

– मेघालय के राज्य मंत्रिमंडल ने 16 अप्रैल 2026 को मेघालय राज्‍य भाषा अध्यादेश, 2026 की मंजूरी की घोषणा की।
– राज्य ने आधिकारिक तौर पर खासी और गारो भाषाओं को अंग्रेजी के साथ-साथ राज्य भाषाओं के रूप में मान्यता दी है।
– राज्य की सबसे बड़ी जनजातियों द्वारा बोली जाने वाली इन भाषाओं को आधिकारिक दर्जा देकर, सरकार का उद्देश्य सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करना है।
– साथ ही इन्हें भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भी प्रयास करना है।
– आठवीं अनुसूची में वर्तमान में 22 आधिकारिक भाषाओं को मान्यता प्राप्त है।
– मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक बयान में कहा, “इस ऐतिहासिक फैसले के साथ, सरकारी संचार में खासी और गारो भाषाओं का उपयोग किया जा सकेगा।
– समय आने पर, मेघालय राज्य विधानमंडल (अंग्रेजी भाषा का संचालन) अधिनियम, 1980 सहित संबंधित अधिनियमों में संशोधन भी किए जाएंगे।
– इन संशोधनों के पूरा होने के बाद, हमारे विधायक विधानसभा सत्रों के दौरान अंग्रेजी के साथ-साथ खासी और गारो भाषाओं में भी बोल और बहस कर सकेंगे।”

मेघालय
राजधानी: शिलांग
राज्‍यपाल: सी.एच. विजयशंकर
आबादी: 32 लाख (2016)
पड़ोसी राज्य: असम

—————
4. ब्‍लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 2026 के मुताबिक, एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?
According to the Bloomberg Billionaires Index 2026, who is the richest person in Asia?

a. साइरस पूनावाला
b. मुकेश अंबानी
c. गौतम अडानी
d. शिव नादर

Answer: c. गौतम अडानी

– भारत के प्रमुख उद्योगपति और अदानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी ने रिलायंस के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।
– ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर $92.6 बिलियन हो गई है।
– इस आंकड़े के साथ उन्होंने एशिया में टॉप स्पॉट हासिल कर लिया है।
– दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें पायदान पर आ गए हैं।
– वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुकेश अंबानी अब $90.8 बिलियन की संपत्ति के साथ एशिया में दूसरे और वैश्विक स्तर पर 20वें स्थान पर हैं।
– विश्व के टॉप 50 अमीरों की लिस्ट में केवल दो भारतीय- अडानी और अंबानी ही शामिल हैं।

—————
5. ब्‍लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 2026 के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति कौन हैं?
According to the Bloomberg Billionaires Index 2026, who is the world’s richest person?

a. एलन मस्क
b. लैरी पेज
c. जेफ बेजोस
d. स्मृति मंधाना

Answer: a. एलन मस्क

दुनिया के टॉप अमीर
1. एलन मस्क: टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक।
नेटवर्थ: 656 अरब डॉलर
2. लैरी पेज: गूगल (Google) के सह-संस्थापक।
नेटवर्थ: 286 अरब डॉलर
3. जेफ बेजोस: अमेरिकी बिजनेसमैन और ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न.कॉम के संस्थापक।
नेटवर्थ: 269 अरब डॉलर।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स
– ये दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्तियों को ट्रैक करने वाली एक रैंकिंग डेली है।
– जो ब्लूमबर्ग न्यूज़ द्वारा प्रकाशित की जाती है।
– यह न्यूयॉर्क में हर बिजनेसमैन डे के अंत में शेयर बाजार के आंकड़ों के आधार पर अरबपति के नेटवर्थ (संपत्ति) को अपडेट करता है।

—————
6. भारत की ओर से T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी का नाम बताएं, जिन्‍होंने अप्रैल 2026 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया?
Name the player who became India’s highest run-scorer in T20 Internationals, breaking Rohit Sharma’s record in April 2026.

a. ऋचा घोष
b. स्मृति मंधाना
c. हरमनप्रीत कौर
d. दीप्‍ती शर्मा

Answer: b. स्मृति मंधाना

– स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हैं।
– स्मृति ने 17 अप्रैल 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 13 रन बनाकर ये नया रिकार्ड बना लिया।
– स्मृति के नाम पर 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.31 की औसत से 4244 रन दर्ज हो चुके हैं।
– इस दौरान उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।
– जबकि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशलन में भारत के लिए 4231 रन बनाए थे।
– रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.05 के एवरेज से 4231 रन बनाए। – जिसमें 5 शतक और अर्धशतक शामिल रहे।
– रोहित ने वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था।

—————
7. विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) कब मनाया जाता है?
When is World Liver Day celebrated?

a. 19 अप्रैल
b. 20 अप्रैल
c. 21 अप्रैल
d. 22 अप्रैल

Answer: a. 19 अप्रैल

वर्ष 2026 की थीम
– मज़बूत आदतें, मज़बूत लिवर
– Solid Habits, Strong Liver

लीवर क्यों महत्वपूर्ण है?
– संक्रमण और बीमारी से लड़ता है
– शरीर से विषैले पदार्थों को निकालता है
– कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है
– शरीर के कई आवश्यक प्रोटीन बनाता है

—————-
8. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा ‘यंग ग्लोबल लीडर’ (YGL) 2026 से किसे सम्‍मानित किया गया?
Who was honored as a ‘Young Global Leader’ (YGL) 2026 by the World Economic Forum?

a. राघव चन्ना
b. आर्थर लॉ
c. अजय विजय
d. इप्सिता गुप्‍ता

Answer: b. आर्थर लॉ

– 21 अप्रैल, 2026 को आर्थर लॉ के नाम की घोषणा की गई।
– आर्थर लॉ स्टोरफ्रेंडली एशिया के सह-संस्थापक और प्रबंधक निर्माता हैं।
– वे एशिया के शहरों में प्रौद्योगिकी-आधारित स्टोरेज समाधानों के माध्यम से शहरी घनत्व और अंतरिक्ष प्रबंधन की शुरुआत को हल करने के लिए जाते हैं।
– शहरी जीवन को बदलने में उनके अभिनव ‘स्पेस सॉल्यूशंस’ (स्थान-संबंधी समाधानों) के योगदान को सम्मानित किया गया है।
– आर्थर लॉ ऑक्सफोर्ड से शिक्षित गणितज्ञ हैं।
– उन्होंने गोल्डमैन सैक्स और HSBC के साथ काम किया।
– बाद में, उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखने से पहले, उन्होंने एशिया में प्राइवेट इक्विटी ऑपरेशंस का नेतृत्व किया।

‘यंग ग्लोबल लीडर्स’ (YGL) क्‍या है?
– ये पहल उन व्यक्तियों की पहचान करती है, जो विभिन्न उद्योगों और समाजों में भविष्य को आकार दे रहे हैं।
– हर वर्ष दुनिया भर से हज़ारों उम्मीदवारों को नॉमिनेट किया जाता है।
– 40 साल से कम उम्र के 100 असाधारण लीडर्स को ही चुना जाता है।
– वर्ष 2026 में, 55 देशों से 118 लीडर्स को चुना गया।
– जो 1,400 से ज़्यादा सदस्यों और पूर्व सदस्यों (alumni) के नेटवर्क में शामिल हुए।

इस समुदाय में शामिल हैं:
– राष्ट्र-प्रमुख
– नोबेल पुरस्कार विजेता
– व्यावसायिक जगत के अग्रणी
– आविष्कारक और कलाकार।

—————
9. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Civil Services Day celebrated?

a. 23 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 21 अप्रैल
d. 20 अप्रैल

Answer: c. 21 अप्रैल

– यह दिवस ऐसे लोक सेवकों को समर्पित है, जो देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं।
– दरअसल, इसी दिन 21 अप्रैल 1947 को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नव नियुक्त और गठित प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।
– सरदार पटेल का भाषण नई दिल्ली में आयोजित हुआ था, इस दौरान उन्होंने सिविल सेवकों को “भारत के स्टील फ्रेम” कहा था।
– इसका अर्थ है कि सरकार के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत सिविल सेवक देश की प्रशासनिक व्यवस्था के सहायक स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं।
– इससे पहले, ब्रिटिश शासन के दौरान, सिविल सेवाओं का नाम भारतीय सिविल सेवा था जिसे बाद में अखिल भारतीय सेवाओं में बदल दिया गया था।

—————-
10. किस देश ने 2008 के बाद पैदा हुए लोगों पर जिंदगी भर तंबाकू से जुड़ी चीजें खरीदने पर वर्ष 2027 से बैन लगाने का कानून लागू किया?
Which country enacted a law to ban the purchase of tobacco-related products for life for people born after 2008, effective from the year 2027?

a. स्पेन
b. आयरलैंड
c. ब्रिटेन
d. फ्रांस

Answer: c. ब्रिटेन

– ब्रिटेन ने धूम्रपान को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है।
– संसद से बिल पास हो चुका है और अब सिर्फ किंग चार्ल्स III की औपचारिक मंजूरी बाकी है, जिसके बाद यह कानून बन जाएगा।
– सरकार ने यह बिल 2024 में पेश किया था।
– नए नियम के अनुसार, 1 जनवरी 2027 से यह कानून लागू होगा।

उम्र के हिसाब से लागू होगा कानून
– 1 जनवरी 2027 से तंबाकू खरीदने की न्यूनतम उम्र हर साल 1 साल बढ़ती जाएगी।
– यानी अगर 2027 में उम्र सीमा 18 साल है, तो 2028 में 19 साल, 2029 में 20 साल हो जाएगी।
– जो लोग 2009 या उसके बाद पैदा हुए हैं, वे कभी भी कानूनी तौर पर सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे।
– दुकानदारों को हर ग्राहक की उम्र चेक करना जरूरी होगा।
– कम उम्र वाले को सिगरेट बेचने पर जुर्माना लगेगा।
– तंबाकू बेचने वालों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
– वहीं विज्ञापन और प्रमोशन पर सख्त रोक रहेगी।
– ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग ने कहा है कि यह पीढ़ी लत और नुकसान से बची हुई पहली स्मोक-फ्री जनरेशन होगी।

ई-सिगरेट पर भी सख्ती
– वेपिंग (ई-सिगरेट) पर भी सख्ती की गई है।
– स्कूल, अस्पताल और बच्चों के खेलने की जगहों पर स्मोकिंग और वेपिंग भी नहीं कर सकेंगे।
– अगर कोई 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति के साथ कार में वेपिंग करता है, तो वह भी गैरकानूनी होगा।
– वेपिंग में तंबाकू जलाया नहीं जाता, बल्कि एक लिक्विड को गर्म करके उसका धुआं जैसा वाष्प (steam) बनाया जाता है, जिसे लोग सांस के जरिए अंदर लेते हैं।

76,000 से ज्यादा लोग जान गंवा रहे
– ब्रिटेन में धूम्रपान वहां लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।
– सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यहां हर साल 76,000 से ज्यादा लोग सिगरेट से जुड़ी बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारी और फेफड़ों की समस्या से जान गंवा देते हैं।
– सरकार का कहना है कि ज्यादातर लोग कम उम्र में ही सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं।
– बाद में यह आदत छोड़ना मुश्किल हो जाता है, इसलिए शुरू से ही नई पीढ़ी को इससे दूर रखना जरूरी है।
– ब्रिटेन में करीब 75 प्रतिशत लोग जो सिगरेट पीते हैं, वे चाहते हैं कि उन्होंने कभी इसकी शुरुआत ही न की होती।

न्यूजीलैंड यह कानून लागू करने वाला पहला देश
– न्यूजीलैंड पहला देश था जिसने यह आइडिया दिया कि एक तय साल के बाद पैदा हुए लोग कभी सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे।
– दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड संसद में तम्बाकू-सिगरेट को बैन करने वाला स्मोक फ्री एनवायरनमेंट कानून पास हो गया था।
– इसके तहत ऐसे लोग जिनका जन्म 2008 के बाद हुआ है, वो किसी भी तरह के स्मोकिंग प्रोडक्ट्स नहीं खरीद सकते थे।
– बाद में 2024 में सरकार बदलने पर यह कानून वापस ले लिया गया।
– सरकार ने तर्क दिया कि इससे टैक्स कटौती के लिए राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी।

आयरलैंड स्मोकिंग बैन करने वाला पहला देश
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2004 में आयरलैंड पहला देश बना जिसने कार्यस्थलों, रेस्टोरेंट और बार में स्मोकिंग बैन लागू किया।
– 2007 तक सिर्फ 10 देशों में इनडोर स्मोकिंग बैन था।
– 2023 तक दुनिया की 71% आबादी (करीब 5.6 अरब लोग) किसी न किसी स्मोक-फ्री नीति के दायरे में आ चुकी है।

भारत में क्या हैं नियम?
– भारत में स्‍मोकिंग पूरी तरह बैन नहीं है, लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए सख्त कानून हैं।
– COTPA Act 2003 (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू बेचना गैरकानूनी है। – स्कूल/कॉलेज के 100 मीटर के अंदर तंबाकू की बिक्री प्रतिबंधित है। – सार्वजनिक जगहों (जैसे ऑफिस, मॉल, बस स्टैंड) पर स्मोकिंग बैन है. सिगरेट के पैकेट पर 85% तक हेल्थ वार्निंग अनिवार्य है।

ब्रिटेन
राजधानी: लंदन
प्रधानमंत्री: कीर स्टार्मर
आबादी: 7 करोड़
मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग
भाषा: अंग्रेजी
पड़ोसी देश: आयरलैंड (उत्तरी आयरलैंड की सीमा)।

—————
11. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Earth Day celebrated?

a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

Answer: c. 22 अप्रैल

वर्ष 2026 की थीम:
– हमारी शक्ति, हमारा ग्रह
– Our Power, Our Planet

– यह दिवस करोड़ों लोगों को पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे- क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
– 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की।
– इसके बाद 1972 में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इसे अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के रूप में मान्‍यता दी।

—————-
12. किस कंपनी के संस्‍थापक शिवरतन अग्रवाल का निधन 23 अप्रैल 2026 को हो गया?
The founder of which company, Shivratan Agarwal, passed away on April 23, 2026?

a. डाबर
b. बीकाजी
c. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड
d. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज

Answer: b. बीकाजी

– बीकाजी के सीएमडी 74 वर्ष के शिवरतन अग्रवाल अपनी पत्नी के ऑपरेशन के सिलसिले में चेन्नई में थे।
– वहीं अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

बीकानेर से 1986 में हुई कंपनी की शुरुआत
– बिजनेस के बंटवारे के बाद शिवरतन अग्रवाल ने अपने खानदानी बिजनेस ‘हल्दी राम’ से अलग होकर खुद का बिजनेस शुरू करने का सोचा।
– शिवरतन अग्रवाल बीकानेर पहुंचे और ‘शिवदीप फूड्स प्रोड्क्ट्स’ के नाम से भुजिया बनाने का बिजनेस शुरू किया।
– इसके साथ ही भारतीय स्नैक मार्केट की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बीकाजी ब्रांड की शुरुआत हुई।
– यह नाम बीकानेर शहर के संस्थापक राव बीका के नाम पर है।
– बीकानेर शहर का नाम भी राव बीका के नाम पर ही रखा गया था।
– साल 2022 में बीकाजी कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई थी।
– शिवरतन अग्रवाल ने केवल 8वीं तक पढ़ाई की है।
– उन्होंने अपने क्रिएटिव विजन से बीकाजी को एक ब्रांड बनाया।
– दरअसल, उस समय तक भुजिया केवल हाथों से ही बनाई जाती थी।
– मगर शिवरतन ने मशीन से भुजिया बनाने का सेट-अप बनाया।
– बीकाजी भारत का पहला ऐसा ब्रांड बना जिसने मशीन से भुजिया बनाई।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *