यह 20 से 23 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह किस जगह आयोजित हुआ?
Where was the 72nd National Film Awards ceremony held?
a. नई दिल्ली
b. केवडिया, गुजरात
c. लखनऊ, यूपी
d. अहमदाबाद, गुजरात
Answer: b. केवडिया, गुजरात
– दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए, यह प्रतिष्ठित समारोह पहली बार नई दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया।
– आमतौर पर यह आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होता रहा है।
– वर्ष 2026 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया में आयोजित हुआ।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किया।
किस वर्ष के लिए 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड?
– 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए दिया गया है।
– 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष जयराज थे। जबकि नॉन-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष असीम सिन्हा थे।
– अवॉर्ड की घोषणा जुलाई 2026 में हुई।
नेशनल अवॉर्ड देने की शुरुआत 1954 में शुरू हुई थी
– नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है।
– इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी।
– केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है, जिसका पूरा काम डायरेक्ट्रेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल (DFF) की देखरेख में होता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।
नेशनल अवॉर्ड विनर्स को क्या मिलता है?
– नेशनल अवॉर्ड विनर को एक मेडल की तरह रजत कमल या स्वर्ण कमल दिए जाते हैं।
– इसके साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है।
– वहीं, कुछ कैटेगरी में सिर्फ स्वर्ण कमल या रजत कमल ही मिलता है।
————–
2. राष्ट्रपति ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से किस फिल्म एक्टर को सितंबर 2026 में सम्मानित किया?
Which film actor did the President honor with the Dadasaheb Phalke Award 2024 in September 2026?
a. प्यारे मोहन
b. मोहनलाल
c. अनंत नाग
d. चिरंजीवी
Answer: c. अनंत नाग
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 दिया।
– यह अवॉर्ड उन्हें 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवडिया में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म समारोह में मिला।
– यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
– अनंत नाग ने पांच दशकों के अपने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
– उन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
– उनकी प्रमुख फिल्मों में अंकुर, मंथन, हंसगीते, मिन्चिना ओटा आदि शामिल हैं।
– वे लोकप्रिय दूरदर्शन धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ का भी हिस्सा रहे, जो आर.के. नारायण की रचनाओं पर आधारित था और उनके भाई शंकर नाग ने इसका निर्देशन किया था।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के बारे में
– दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारत में सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
– इस अवॉर्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया था।
– उन्हें फादर ऑफ इंडियन सिनेमा भी कहा जाता है।
– फाल्के ने भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ डायरेक्ट की थी।
– हर साल यह अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाता है।
– यह अवॉर्ड जीतने वाले को एक गोल्ड कमल मेडल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाता है।
इन स्टार्स को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
वर्ष – नाम – फिल्म इंडस्ट्री
2024 – अनंत नाग (अवॉर्ड 2026 में मिला)
2023 – मोहनलाल (अवॉर्ड 2025 में मिला)
2022 – मिथुन चक्रवर्ती (अवॉर्ड 2024 में मिला)
2021 – वहीदा रहमान (अवॉर्ड 2023 में मिला)
2020 – आशा पारेख
2019 – रजनीकांत
2018 – अमिताभ बच्चन (हिन्दी)
2017 – विनोद खन्ना (हिन्दी)
2016 – कसिनाथुनी विश्वनाथ (तेलुगू)
2015 – मनोज कुमार (हिन्दी)
2014 – शशि कपूर (हिन्दी)
2013 – गुलजार (हिन्दी)
2012 – प्राण (हिन्दी)
2011 – सौमित्र चटर्जी (बंगाली)
2010 – के. बालचन्दर (तमिल, तेलुगू)
2009 – डी. रामानायडू (तेलुगू)
2008 – वी. के. मूर्ति (हिन्दी)
2007 – मन्ना डे (बंगाली, हिन्दी)
2006 – तपन सिन्हा (बंगाली, हिन्दी)
2005 – श्याम बेनेगल (हिन्दी)
2004 – अडूर गोपालकृष्णन (मलयालम)
2003 – मृणाल सेन (बंगाली)
2002 – देव आनन्द (हिन्दी)
2001 – यश चोपड़ा (हिन्दी)
2000 – आशा भोसले (हिन्दी, मराठी)
1999 – ऋषिकेश मुखर्जी (हिन्दी)
1998 – बी. आर. चोपड़ा (हिन्दी)
1997 – कवि प्रदीप (हिन्दी)
1996 – शिवाजी गणेशन (तमिल)
1995 – राजकुमार (कन्नड़)
1994 – दिलीप कुमार (हिन्दी)
1993 – मजरूह सुल्तानपुरी (हिन्दी)
1992 – भूपेन हजारिका (असमिया)
1991 – भालजी पेंढारकर (मराठी)
1990 – अक्कीनेनी नागेश्वर राव (तेलुगू)
1989 – लता मंगेशकर (हिन्दी, मराठी)
1988 – अशोक कुमार (हिन्दी)
1987 – राज कपूर (हिन्दी)
1986 – बी. नागी. रेड्डी (तेलुगू)
1985 – वी. शांताराम (हिन्दी, मराठी)
1984 – सत्यजीत रे (बंगाली)
1983 – दुर्गा खोटे (हिन्दी, मराठी)
1982 – एल. वी. प्रसाद (हिन्दी, तमिल, तेलुगू)
1981 – नौशाद अली (हिन्दी)
1980 – पैडी जयराज (हिन्दी, तेलुगू)
1979 – सोहराब मोदी (हिन्दी)
1978 – रायचन्द बोराल (बंगाली, हिन्दी)
1977 – नितिन बोस (बंगाली, हिन्दी)
1976 – कानन देवी (बंगाली)
1975 – धीरेन्द्रनाथ गांगुली (बंगाली)
1974 – बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (तेलुगू)
1973 – रूबी मयेर्स (सुलोचना) (हिन्दी)
1972 – पंकज मलिक (बंगाली एवं हिन्दी)
1971 – पृथ्वीराज कपूर (हिन्दी)
1970 – बीरेन्द्रनाथ सरकार (बंगाली)
1969 – देविका रानी (हिन्दी)
————–
3. राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) में बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब किसे दिया?
To whom did the President present the award for Best Feature Film at the 72nd National Film Awards?
a. 12th फेल
b. आर्टिकल 370
c. पार्किंग
d. बेबी
Answer: b. आर्टिकल 370 (निर्देशक: आदित्य सुहास जंभाले)
– इस फिल्म निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया था।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवडिया में आयोजित समरोह में सुहास जांभले को सम्मानित किया।
फिल्म के बारे में
– ‘आर्टिकल 370’ (2024) एक पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने की ऐतिहासिक और रणनीतिक प्रक्रिया पर आधारित है।
– फिल्म में यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
– करीब 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 110 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
—————
4. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर (मुख्य भूमिका में) का अवॉर्ड किसने जीता?
Who won the Best Actor (in a leading role) award at the 72nd National Film Awards?
a. अजय देवगन और आमिर खान
b. विक्रांत मैसी और अक्षय कुमार
c. ममूटी और कार्तिक आर्यन
d. शाहरुख खान और विक्रांत मैसी
Answer: c. ममूटी और कार्तिक आर्यन [ममूटी {फिल्म ब्रह्मयुगम् (मलयालम)} और कार्तिक आर्यन {चंदू चैम्पियन (हिंदी)} के लिए]
– मामूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
ममूटी
– उन्हें फिल्म ब्रह्मयुगम् (मलयालम) में मुख्य भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
– यह उनका चौथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
– पिछले पांच दशकों से सक्रिय ममूटी ने अपने करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
– भारत सरकार द्वारा ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जा चुका है।
कार्तिक आर्यन
– उन्हें फिल्म चंदू चैम्पियन (हिंदी) के में मुख्य भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
– इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की काफी सराहना हुई है।
– साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से डेब्यू किया था, जिसमें उनका लंबा मोनोलॉग बेहद प्रसिद्ध हुआ। ‘
—————-
5. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस (मुख्य भूमिका में) अवॉर्ड किसे मिला?
Who received the Best Actress (in a leading role) award at the 72nd National Film Awards?
a. यामी गौतम
b. रानी मुखर्जी
c. कंगना रनौत
d. रश्मिका मंदाना
Answer: a. यामी गौतम {आर्टिकल 370 (हिंदी)}
– उन्हें फिल्म आर्टिकल 370 में मुख्य भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
– फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में एक जांबाज इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने बेहद पसंद किया है।
– उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन विज्ञापनों और सीरियल्स से की थी।
– साल 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘विकी डोनर’ से उन्होंने बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया।
– उन्होंने ‘काबिल’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘बाला’, ‘ए थर्सडे’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी कई बेहतरीन और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है।
—————-
6. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस निर्देशक को बेस्ट डायरेक्शन के लिए अवॉर्ड मिला?
Which director received the award for Best Direction at the 72nd National Film Awards?
a. ऋषभ शेट्टी
b. आशिमा छिब्बर
c. सूरज आर. बड़जात्या
d. राजकुमार पेरियासामी
Answer: d. राजकुमार पेरियासामी {फिल्म अमरन (तमिल)}
– उन्हें फिल्म अमरन (तमिल) के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।
– वह तमिल सिनेमा के एक बेहद प्रतिभाशाली और उभरते हुए फिल्म निर्देशक व लेखक हैं।
– फिल्म ‘अमरन’ भारतीय सेना के जांबाज शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन (अशोक चक्र से सम्मानित) के जीवन और कश्मीर में उनके सर्वोच्च बलिदान पर आधारित है।
– फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
—————-
7. राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस फीचर फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म (Best Hindi Film) का अवॉर्ड दिया?
Which feature film was awarded ‘Best Hindi Film’ by the President at the 72nd National Film Awards?
a. सैम बहादुर
b. श्रीकांत
c. जवान
d. पुष्पा (द राइज़ पार्ट II)
Answer: b. श्रीकांत (निर्देशक: तुषार हीरानंदानी)
– यह फिल्म दृष्टिबाधित (Visually Impaired) भारतीय उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के संघर्ष और असाधारण सफलता की सच्ची कहानी पर आधारित है।
– राजकुमार राव ने श्रीकांत के किरदार को जिया है। उनकी बॉडी लैंग्वेज, आंखों के मूवमेंट और किरदार के उतार-चढ़ाव को उन्होंने इतनी शिद्दत से निभाया कि समीक्षकों ने इसे उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ अभिनयों में से एक माना।
—————-
8. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला?
Which film won the award for Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment at the 72nd National Film Awards?
a. एक था गांव
b. फ्लावरिंग मैन
c. कल्कि 2898 एडी (तेलुगु)
d. आयेना (मिरर)
Answer: c. कल्कि 2898 एडी (तेलुगु) {निर्देशक: नाग अश्विन सिंगिरेड्डी}
– यह साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है।
– फिल्म की कहानी द्वापर युग (महाभारत काल) से शुरू होकर साल 2898 एडी के भविष्य में ले जाती है।
– लगभग ₹600 करोड़ के विशाल बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए दुनिया भर में ₹1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया।
– फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने एक्टिंग की है।
—————
9. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अलग-अलग भाषाओं में बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड :
Best Feature Film awards in various languages at the 72nd National Film Awards:
संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कुछ भाषा में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
– हिंदी : श्रीकांत (निर्देशक: तुषार हीरानंदानी)
– असमिया : जुईफूल (निर्देशक: जादुमोणि दत्ता)
– बंगाली : चलचित्र एकों (निर्देशक: अंजन दत्त)
– गुजराती : मारन (निर्देशक: अभिषेक जैन)
– कन्नड़ : मिथ्या (निर्देशक: सुमंत भट)
– कोंकणी : मोग आसुम (निर्देशक: राधेश्याम पिपलवा और एग्नेलो एंजेलो ब्रागांजा)
– मलयालम : फेमिनिची फातिमा (निर्देशक: फाजिल मोहम्मद)
– मणिपुरी : सुनिता (निर्देशक: युमनम अजीत सिंह)
– मराठी : मुक्काम पोस्ट बोंबीलवाड़ी (निर्देशक: परेश मोकाशी)
– ओड़िया : लहरि (निर्देशक: अमर्त्य भट्टाचार्य)
– तमिल : रायन (निर्देशक: धनुष)
– तेलुगु : कमिटी कुर्रोलु (निर्देशक: यदु वामसी)
अन्य भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
– गढ़वाली : ढोली (निर्देशक: दिनेश पी. भोंसले)
– तुलू : इम्बु (निर्देशक: शिवध्वज शेट्टी)
– विशेष उल्लेख : कैप्टन मिलर (अभिनेता: धनुष) और मेयाझागन (तमिल) {फ़िल्म साउंड मिक्स इंजीनियर: सुरेन जी.}
—————-
10. 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2024 : फीचर फिल्म अवॉर्ड लिस्ट :
72nd National Film Awards, 2024: Feature Film Award List:
1. बेस्ट फीचर फिल्म : आर्टिकल 370 (हिंदी), निर्देशक: आदित्य सुहास जंभाले
2. बेस्ट एक्टर (मुख्य भूमिका में) : ममूटी {फिल्म ब्रह्मयुगम् (मलयालम)} और कार्तिक आर्यन {चंदू चैम्पियन (हिंदी)}
3. बेस्ट एक्ट्रेस (मुख्य भूमिका में) : यामी गौतम {आर्टिकल 370 (हिंदी)}
4. बेस्ट डायरेक्शन : निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी {फिल्म अमरन (तमिल)}
5. बेस्ट म्युजिक डायरेक्शन : शाश्वत सचदेव {आर्टिकल 370 (हिंदी)} और जी. वी. प्रकाश कुमार {अमरन (तमिल)}
6. बेस्ट लिरिक्स (सर्वश्रेष्ठ गीत) : रजत कमल {मैदान (हिंदी)}
7. संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म : कल्कि 2898 एडी (तेलुगु), निर्देशक: नाग अश्विन सिंगिरेड्डी
8. राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिचर फिल्म : कैप्टन मिलर (तमिल), निदेशक: अरुण माथेश्वरन
9. नए निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म : स्वातंत्र्य वीर सावरकर (हिंदी), निर्देशक: रणदीप हुडा
10. सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: 35- चिन्ना कथा कादु (तेलुगु), निदेशक: नंद किशोर इमानी
11. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : संजय मिश्रा {भक्षक (हिंदी)}
12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : सचना नामिदास {महाराजा (तमिल)} और रूपाश्री वरकाडी {मिथ्या (कन्नड़)}
13. बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट (मुख्य भूमिका में) : आतिश एस शेट्टी {मिथ्या (कन्नड़)}, अरुणदेव पोथुला {35- चिन्ना कथा कादु (तेलुगु)} और रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब, गीताश्री चक्रवर्ती {ओंको की कोठीं (बंगाली)}
14. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष) : अभय जोधपुरकर (गीत के लिए: नवसाची गौरी माजी), {घराट गणपति (मराठी)}
15. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला) : वायकोम विजयालक्ष्मी (गीत के लिए: अंगु वाना कोनिलु), {ए. आर. एम. (मलयालम)}
16. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : शहनाद जलाल {ब्रह्मयुगम् (मलयालम)}
17. बेस्ट स्क्रीनप्ले (सर्वश्रेष्ठ पटकथा) : पटकथा लेखक (मूल): बांडरेड्डी सुकुमार {पुष्पा (द रूल पार्ट-02) (तेलुगु)}, योगेश देशपांडे {स्वर्गंधर्व सुधीर फड़के (मराठी)} और वेंकी अटुलुरी {लकी बसखार (तेलुगु)}
18. बेस्ट साउंड डिजाइन : मानस चौधरी {भूल भुलैया 3 (हिंदी)}
19. बेस्ट एडिटिंग : आर. कलाईवन्नन {अमरन (तमिल)}
20. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : नितिन ज़िहानी चौधरी {कल्कि 2898 एडी (तेलुगु)}
21. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन : दीपाली नूर और शीतल शर्मा {पुष्पा (द रूल पार्ट-02) (तेलुगु)}
22. बेस्ट मेकअप : पी रवि कुमार {समिति कुर्रोलु (तेलुगु)}
23. बेस्ट कोरियोग्राफी : मनोज मुंतशिर (गीत: जाने दो के लिए) {स्त्री 2 (हिंदी)}
24. बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट कोरियोग्राफी) : विजय गांगुली (गीत: आज की रात के लिए) {महाराजा (तमिल)}
————–
नॉन-फीचर फिल्म अवॉर्ड
————–
11. 72वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस गैर-फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) का अवॉर्ड मिला?
Which non-feature film won the award for Best Film at the 72nd National Film Awards?
a. एक था गांव
b. बियांड ब्लास्ट
c. फ्लावरिंग मैन
d. भंगार
Answer: d. भंगार (मराठी एवं अंग्रेजी) {निर्देशक: सुमीरा रॉय}
————–
12. 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 2024 नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी अवॉर्ड :
72nd National Film Awards: 2024 Non-Feature Film Category Awards:
1. बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म : भंगार (मराठी एवं अंग्रेजी) {निर्देशक: सुमीरा रॉय}
2. नए निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म : आंगेन (संथाली) {निर्देशक: रवि राज मुर्मू}
3. बेस्ट जीवनी / ऐतिहासिक पुनर्निर्माण / संकलन फ़िल्म : काकोरी (हिंदी) {निर्देशक: कमलेश के मिश्रा}
4. बेस्ट कला / संस्कृति फ़िल्म : मैं निदा (हिंदी) {निर्देशक: अतुल पांडे}
5. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) : राम-नामी (हिंदी) {निर्देशक: भारतबाला गणपति}
6. सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म : पिपलांत्री – ए टेल ऑफ़ इको फेमिनिज्म (हिंदी, राजस्थानी व अंग्रेजी) {निर्देशक: सूरज कुमार}
7. बेस्ट एनिमेशन फ़िल्म: टच्ड एज़ वॉटर (मूक) {एनिमेटर: जोशी बेनेडिक्ट}
8. बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म (30 मिनट तक) : हमसफ़र (मराठी) {निर्देशक: अभिजीत अरविंद दलवी}
9. बेस्ट डायरेक्शन : आनंद एल. राय {स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – एकता का प्रतीक (हिंदी)}
10. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी (छायांकन) : एडमंड रैनसन {लाइफ़ इन लूम (अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, असमिया व बंगाली)}
11. बेस्ट साउंड डिज़ाइन : टी. एस. हरि हर सुधन {ब्लू (तमिल)}
12. बेस्ट एडिटिंग : मनवीर जसरोटिया {एनडीए (हिंदी)}
13. बेस्ट म्युजिक डायरेक्शन : शिवपाल सिंह कांग {परत 41°च्या मागवार (On the Trail of 41°) (मराठी)}
14. बेस्ट वॉइस ओवर (सर्वश्रेष्ठ कथावाचन) : सौंदर्या जयचंद्रन {लिटिल प्लैनेट: ए टेल ऑफ़ फ्रॉग्स (अंग्रेजी)}
15. बेस्ट स्क्रिप्ट (पटकथा) : फ़राज़ अली {ओबुर (हिंदी एवं कश्मीरी)}
16. विशेष उल्लेख : भद्र-काली नाटकम (मलयालम) के निर्देशक: आनंद ज्योति (जोस एंटनी) तथा चोला डोरा और सुई (हिंदी) के निर्देशक: जयमिन मोदी एवं लोकेश घई
—————
13. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए किस लेखक को मिला?
Which author received the award for the Best Book on Cinema at the 72nd National Film Awards?
a. केन्चनूरु प्रदीप कुमार शेट्टी
b. अजय कुमार सक्सेना
c. विनय अग्रवाल
d. राजेश नवल दास
Answer: a. केन्चनूरु प्रदीप कुमार शेट्टी (पुस्तक का नाम – नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे ननगागी: कन्नड़ सिनेमाद तत्व मत्तू राजकीया)
– लेखक – केन्चनूरु प्रदीप कुमार शेट्टी
– पुस्तक का नाम – नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे ननगागी: कन्नड़ सिनेमाद तत्व मत्तू राजकीया
– प्रकाशक : मिरर पुस्तक
—————
14. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक का खिताब किसने जीता?
Who won the title of Best Film Critic on Cinema at the 72nd National Film Awards?
a. राजन कुमार
b. अवश्विनी शर्मा
c. अजय विक्रम सिंह
d. संजीव श्रीवास्तव
Answer: d. संजीव श्रीवास्तव (हिन्दी)
————–
15. 72वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 2024 की जूरी के अध्यक्ष
Chairperson of the Jury for the 72nd National Film Awards, 2024
– फीचर फील्म जूरी के अध्यक्ष : जयराज
– नॉन-फीचर फील्म जूरी के अध्यक्ष : असीम सिन्हा
– सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी : ए चंद्रशेखर
—————-
16. विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Alzheimer’s Day celebrated?
a. 20 सितंबर
b. 21 सितंबर
c. 22 सितंबर
d. 23 सितंबर
Answer: b. 21 सितंबर
– यह दिन अल्जाइमर रोग और अन्य प्रकार की डिमेंशिया (Dementia) के बारे में जागरूकता फैलाने और रोगियों एवं उनके परिवारों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए समर्पित है।
अल्जाइमर रोग क्या है?
– अल्जाइमर रोग (Alzheimer’s Disease) एक स्नायु तंत्र (nervous system) की बीमारी है, जो धीरे-धीरे मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है और मुख्य रूप से याददाश्त (memory) और सोचने-समझने की क्षमता (cognitive abilities) को कम करती है।
उम्र:
– यह बीमारी आमतौर पर 65 वर्ष के बाद अधिक देखने को मिलती है।
– हालांकि रेयरली यह बीमारी युवाओं में भी देखने को मिले हैं। इसपर 2025 में काफी चर्चित फिल्म आई थी, नाम था सैयारा।
लक्षण:
– नई चीज़ें याद रखने में कठिनाई
– समय और स्थान की समझ में भ्रम
– भाषा और शब्दों का सही प्रयोग न कर पाना
– रोजमर्रा के कामों में कठिनाई
– मनोदशा और व्यक्तित्व में बदलाव
कारण:
– मस्तिष्क में असामान्य प्रोटीन जमाव (जैसे β-amyloid plaques और tau tangles)
– मस्तिष्क की कोशिकाओं का धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होना
– उम्र बढ़ना, आनुवंशिक (genetic) कारक, जीवनशैली और पर्यावरणिक कारण
इलाज:
– वर्तमान में अल्जाइमर का पूर्ण इलाज नहीं है, लेकिन इलाज और थेरेपी रोग की गति को धीमा कर सकते हैं और लक्षणों को नियंत्रित कर सकते हैं।
– दवाएँ, जीवनशैली सुधार और मानसिक व्यायाम मददगार होते हैं।
—————
17. दिल्ली के चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल को किस रूप में विकसित किया जाएगा?
Into what will the historic Town Hall located in Delhi’s Chandni Chowk be developed?
a. ग्लोबल हेरिटेज सेंटर
b. राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र
c. राष्ट्रीय कला संग्रहालय
d. अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र
Answer: a. ग्लोबल हेरिटेज सेंटर
– दिल्ली के चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल को ग्लोबल हेरिटेज सेंटर के रूप में पुनर्विकास किया जाएगा।
– 20 सितंबर 2026 को दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
– समझौता ज्ञापन की अवधि 30 वर्ष है, जिसे आपसी सहमति से 30 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है।
– यह पूरा परिसर करीब 12,180 वर्गमीटर में फैला है।
– परिसर में टाउन हॉल, ऐतिहासिक प्रेस बिल्डिंग और एक पार्क है।
– इस ग्रेड-I हेरिटेज इमारत की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए यहां म्यूजियम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
– टाउन हॉल का निर्माण 1860 से 1866 के बीच हुआ था।
– लंबे समय तक यह MCD का मुख्यालय रहा था।
—————
18. किस देश ने गॉथ पक्षी के नाम से मशहूर ‘ब्लैक रॉबिन’ को ‘बर्ड ऑफ द ईयर’ चुना?
Which country chose the ‘Black Robin’—famous as the ‘Goth bird’—as ‘Bird of the Year’?
a. चिली
b. न्यूजीलैंड
c. इंग्लैंड
d. भारत
Answer: b. न्यूजीलैंड
– ‘ब्लैक रॉबिन’, न्यूजीलैंड का विलुप्त पक्षी है।
– इस दुर्लभ पक्षी की दुनिया में केवल एक ही जोड़ी बची थी।
– संरक्षण के चलते इनकी आबादी बढ़कर लगभग 350 हो गई है।
– काली आँखों और छोटी नुकीली चोंच के लिए पहचाने जाने वाले इस खूबसूरत पक्षी को माओरी भाषा में ‘काकारुइया’ कहा जाता है।
– ब्लैक रॉबिन चैथम द्वीप समूह का मूल निवासी है।
– इसका वैज्ञानिक नाम पेट्रोइका ट्रैवर्सी है।
– यह पेट्रोइसिडे परिवार के ऑस्ट्रेलेशियन रॉबिन समूह से है।
“बर्ड ऑफ द ईयर”
– ये एक वार्षिक सार्वजनिक मतदान प्रतियोगिता है जिसे न्यूजीलैंड के संरक्षण संगठन फॉरेस्ट एंड बर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। – 2026 की प्रतियोगिता में लगभग 88% वोट न्यूजीलैंड के भीतर से प्राप्त हुए थे।
– विश्व का सबसे भारी तोता, काकापो प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा।
– वहीं, न्यूजीलैंड का बाज़, कारेरिया, तीसरे स्थान पर रहा।
न्यूजीलैंड
राजधानी: वेलिंग्टन
राजा: चार्ल्स तृतीय (King Charles III)
प्रधानमंत्री: क्रिस्टोफर लक्सन
आबादी: 53.5 लाख
भाषा: अंग्रेजी
पड़ोसी देश: ऑस्ट्रेलिया
————–
19. भारत सरकार ने सितंबर 2026 में 37 साल पुराने किस आयोग को भंग किया?
Which 37-year-old commission did the Government of India dissolve in September 2026?
a. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण
b. राष्ट्रीय डिजिटल प्राधिकरण
c. डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC)
d. संचार सलाहकार आयोग
Answer: c. डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC)
– भारत सरकार ने 19 सितंबर 2026 को एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।
– यह आयोग 1989 में राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में दूरसंचार आयोग के रूप में गठित हुआ था।
– 2018 में नाम बदलकर डिजिटल संचार आयोग कर दिया गया था।
– केंद्रीय मंत्रीमंडल ने सितंबर 2018 में राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति-2018 (NDCP-2018) के तहत इसे मंजूरी दी थी।
– यह दूरसंचार विभाग (DoT) का सर्वोच्च अंतर-विभागीय निर्णय लेने वाला निकाय था, जो नीतिगत मामलों और बड़े वित्तीय विषयों पर फैसले लेता था।
– इसमें नीति आयोग, वित्त मंत्रालय और उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के वरिष्ठ अधिकारी होते थे।
– प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत कार्यों के दोहराव और नीतिगत देरी को कम करने के लिए इस आयोग को भंग किया है।
————–
20. भारतीय दिवालियापन एवं दिवालिया बोर्ड (IBBI) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया?
Who has been entrusted with the additional charge of Chairperson of the Insolvency and Bankruptcy Board of India (IBBI)?
a. कुनाल शर्मा
b. अरुण कुमार सिंह
c. रवि मित्तल
d. जयंती प्रसाद
Answer: d. जयंती प्रसाद
– जयंती प्रसाद IBBI के पूर्णकालिक सदस्य हैं।
– उन्होंने 13 सितंबर 2026 से IBBI के अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला।
– वे 20 नवंबर 2026 को उनका कार्यकाल पूरा होने तक या किसी नए व्यक्ति के कार्यभार संभालने तक (जो भी पहले हो) इस पद पर रहेंगे।
– उन्होंने रवि मित्तल की जगह ली जो सितंबर में रिटायर्ड हुए हैं।
IBBI ?
– भारत के दिवालियापन एवं दिवालिया व्यवस्था के पहलुओं को लागू करने और विनियमित करने के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख संस्था है।
– इसकी स्थापना दिवालियापन और दिवालिया संहिता, 2016 के तहत की गई थी।



