यह 23 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 23 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. दो से अधिक बच्चे वालों को वर्ष 2021 से सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किस राज्य सरकार ने किया है?
a. राजस्थान
b. मणिपुर
c. असम
d. उत्तराखंड
Answer c. असम
– 21 अक्टूबर 2019 को असम सरकार की कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।
– छोटे परिवार के मानक के अनुसार एक जनवरी 2021 से दो से अधिक बच्चे वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।
– यह आदेश असम सरकार के वर्तमान कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
– नौकरी के लिए नए सिरे से आवेदन करने वाले लोग इस नए नियम के दायरे में आएंगे।
असम
– राज्यपाल – जगदीश मुखी
– मुख्यमंत्री – सर्बानंद सोनेवाल
– राजधानी – दिसपुर
—————————–
2. “ब्रिजिटल नेशन” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
a. रघुराम राजन
b. एन चंद्रशेखरन
c. रूपा पुरुषोत्तम
d. b और c
Answer d. b और c (एन चंद्रशेखरन और रूपा पुरुषोत्तम)
– PM नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2019 को इस पुस्तक को लांच किया।
– एन चंद्रशेखरन – टाटा संस के चेयरमैन
– रूपा पुरुषोत्तम – चीफ इकोनॉमिस्ट, टाटा संस
– यह बुक भविष्य का पावरफुल विजन पेश करती है। इसमें तकनीक और ह्यमन के तालमेल की बात है।
—————————
3. केंद्र सरकार ने विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र को पर्यटकों के लिए खोलने का ऐलान किया है, इसका नाम बताएं?
a. करगिल
b. सियाचीन
c. कंचनजंगा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer b. सियाचीन
– सियाचिन बेस कैंप (12,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित) से कुमार पोस्ट (15,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित) तक का क्षेत्र अब पर्यटकों के लिए खुलेगा।
– इससे लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
– सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम श्रेणी में स्थित है।
– इस ग्लेशियर की लम्बाई 76 किलोमीटर है, यह काराकोरम श्रेणी का सबसे लम्बा ग्लेशियर है।
– इसकी ऊंचाई 3,620 मीटर से 5,753 मीटर के बीच है।
– भारत ने 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के द्वारा सियाचिन ग्लेशियर को अपने नियंत्रण में किया था।
—————————
4. किस राज्य सरकार ने YSR रयुतु भरोसा-पीएम किसान योजना लांच की है?
a. आंध्र प्रदेश
b. गुजरात
c. मध्य प्रदेश
d. कर्नाटक
Answer a. आंध्र प्रदेश
– इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्रतिवर्ष तीन किश्तों में 13,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
– इस योजना में राज्य सरकार 7500 रुपये का योगदान देगी, जबकि केंद्र सरकार इसमें 6000 रुपये का योगदान देगी।
– आंध्र प्रदेश
– मुख्यमंत्री – वाई एस जगनमोहन रेड्डी
– राज्यपाल – बिस्वा भूषण हरिचंदन
———————–
5. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India (IFFI) के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच किस राज्य में होगा?
a. दिल्ली
b. तमिलनाडु
c. महाराष्ट्र
d. गोवा
Answer d. गोवा
– IFFI के स्वर्ण जयंती संस्करण में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार पाने के लिये 20 देशों का प्रतिनिधित्त्व करने वाली 15 फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला होगा.
– इन फिल्मों चयन 700 से अधिक फिल्मों के बीच से किया गया है. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी में भारतीय सदस्य होंगे.
गोवा
– राज्यपाल – मृदुला सिन्हा
– मुख्यमंत्री – प्रमोद सावंत
—————————–
6. हाल ही में चीन ने तुलागी द्वीप को लीज पर लिया है, यह किस देश में स्थित है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूजीलैंड
c. सोलोमन आइलैंड्स
d. ब्राजील
Answer c. सोलोमन आइलैंड्स
– चीनी कंपनी ‘सैम एंटरप्राइज ग्रुप’ ने सोलोमन आइलैंड्स की सरकार के साथ एक गुप्त सौदा किया है,
– इस सौदे के तहत चीनी कंपनी को तुलागी द्वीप 75 वर्षों के लिए लीज पर दिया जायेगा।
– ब्रिटेन और जापान इस द्वीप का उपयोग पहले दक्षिण प्रशांत सैन्य मुख्यालय के रूप में कर चुके हैं।
– सोलोमन आइलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया के पास में स्थित है।
—————————
7. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से किसे चुना गया?
a. जोको विदोदो
b. अल हदीदी
c. ओबेर विदोदो
d. अहदम विलोरी
Answer a. जोको विदोदो
– उन्होंने हाल ही में राजधानी जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
– इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है, यह हिन्द महासागर तथा प्रशांत महासागर के बीच में स्थित है।
– मुद्रा इन्डोनेशियाई रूपया
– world’s largest island country (विश्व का सबसे ज्यादा द्वीपों का राष्ट्र) 18 हजार से ज्यादा द्वीप
————————-
8. डेनमार्क ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2019 में पुरुष एकल वर्ग में कौन विजेता बना?
a. केंटो मोमोता
b. नोजोमी ओकुहारा
c. मार्कस फर्नाल्दी गिदोन
d. केविन संजय सुकमुल्जो
Answer a. केंटो मोमोता (जापान)
—————————
9. डेनमार्क ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2019 में महिला एकल वर्ग में कौन विजेता बनीं?
a. बीक हा
b. नोजोमी ओकुहारा
c. मार्कस फर्नाल्दी गिदोन
d. जुंग क्युंग-एउन
Answer b. नोजोमी ओकुहारा
———————
10. डेनमार्क ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2019 में पुरुष युगल वर्ग में कौन विजेता बना?
a. मार्कस फर्नाल्दी गिदोन तथा केविन संजय सुकमुल्जो
b. बीक हा ना तथा जुंग क्युंग-एउन
c. केंटो मोमोता और मार्कस फर्नाल्दी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer a. मार्कस फर्नाल्दी गिदोन तथा केविन संजय सुकमुल्जो (इंडोनेशिया)
———————
11. डेनमार्क ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2019 में महिला युगल वर्ग में कौन विजेता बनीं?
a. मेलाती देवा और नोजोमी ओकुहारा
b. बीक हा ना तथा जुंग क्युंग-एउन
c. केंटो मोमोता और मार्कस फर्नाल्दी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer b. बीक हा ना तथा जुंग क्युंग-एउन (दक्षिण कोरिया)
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।