Daily Current Affairs, Current Affairs 23 November 2020, Current Affairs 23 November, Current Affair 23 November 2020 Question, 23 November 2020 Current Affairs, 23 November 2020 Current Affairs

यह 23 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत, G20 शिखर सम्‍मेलन वर्ष 2022 की जगह अब कब मेजबानी करेगा?

a. वर्ष 2021
b. वर्ष 2023
c. वर्ष 2024
d. वर्ष 2025

Answer: b. वर्ष 2023

– पिछले साल (2019) में G20 समिट जापान के ओसाका शहर में आयोजित हुआ था।
– उस वक्‍त घोषणा हुई थी कि वर्ष 2021 में इटली और वर्ष 2022 में इंडिया इस समिट की मेजबानी (Host) करेगा।
– लेकिन हाल ही में नवंबर 2020 में हुए G20 समिट के सदस्‍य देशों के नेताओं ने इसमें बदलाव किया है।

वर्ष और मेजबान देश
2021 : इटली
2022 : इंडोनेशिया
2023 : इंडिया
2024 : ब्राजील

G20 : अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका.
– ये सभी सदस्य मिलकर दुनिया की जीडीपी का 85 फीसदी हिस्सा बनाते हैं।

———————————-
2. जी-20 शिखर सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता वर्ष 2020 में किस देश ने की?

a. सऊदी अरब
b. संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई)
c. ईरान
d.भारत

Answer: a. सऊदी अरब

– यह शिखर सम्‍मेलन 21 और 22 नवंबर 2020 को वर्चुली हुआ।
– इस शिखर सम्मेलन की थीम : ‘सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास’!
– जी-20 शिखर सम्मेलन का फोकस कोरोना महामारी के प्रभावों, भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के कदमों पर रहा है।

भारत के प्रधानमंत्री बोले-
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया सेकेंड वर्ल्‍ड वार जैसे हालात फेस कर रही है।
– साथ ही उन्‍होंने दुनिया के लिए एक नया वैश्विक सूचकांक विकसित करने का भी सुझाव दिया।
– जिसमें चार प्रमुख तत्व शामिल हैं – एक विशाल प्रतिभा पूल का निर्माण, यह सुनिश्चित करना कि प्रौद्योगिकी समाज के सभी वर्गों तक पहुँचे, शासन प्रणालियों में पारदर्शिता आए और भरोसे की भावना।
– नरेंद्र मोदी ने जी 20 के बेहतर वर्क और डिजिटल सुविधाओं को और विकसित करने के लिए भारत की आईटी प्रगति की पेशकश की।

G20 डिक्‍लियरेशन (घोषणा) में FATF (फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स) के एंटी मनी लॉड्रिंग, काउंटर टेररिज्‍म पॉलिसी को सपोर्ट किया।

————————————
3. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के खिलाड़ी की न्‍यूनतम उम्र क्‍या तय की है?

a. 15 वर्ष
b. 14 वर्ष
c. 13 वर्ष
d. 12 वर्ष

Answer: a. 15 वर्ष

– 19 नवंबर 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ये घोषणा की है।
– आईसीसी बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया है।
– यह आयु सीमा नियम आईसीसी के टूर्नामेंट्, द्विपक्षीय क्रिकेट और अंडर-19 क्रिकेट सभी पर लागू होगा।
– आईसीसी ने कहा है पुरुषों के किसी भी प्रारूप में खेलने के लिए, महिलाओं या U19 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों की अब न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
– यह भी बताया गया कि अपवाद की स्थिति में, सदस्य बोर्ड 15 साल से कम खिलाड़ियों को खेलने की मंजूरी देने के लिए आईसीसी से अपील कर सकता है।
– इसमें खिलाड़ी का खेलने का अनुभव, मानसिक विकास और वह किस तरह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव झेल पाएगा इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

पहले नहीं थी उम्र सीमा-
– इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी रूप में खेलने की उम्र पर कोई रोक नहीं थी।
– पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।
– उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

————————————-
4. जमात-उद-दावा (JUD) के सरगना और मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी हाफिज सईद को किस देश ने 10 साल की सजा सुनाई है?

a. पाकिस्‍तान
b.अफगानिस्‍तान
c. ईरान
d. यूएई

Answer: a. पाकिस्‍तान

– पाकिस्‍तान की एंटी-टेररिज्‍म कोर्ट ने हाफिज को सजा आतंकवाद से जुड़े दो मामलों और टेरर-फंडिंग के सिलसिले में सुनाई है।
– 20 नवंबर को ये सजा सुनाई गई है।
– हाफिज के अलावा जमात के 4 और लोगों जफर इकबाल, याहया मुजाहिद, और अब्‍दुल रहमान मक्‍की को भी सजा सुनाई गई है।
– इसके साथ ही हाफिज सईद की संपत्ति जब्‍त करने का आदेश भी दिया गया है।
– सईद 2008 के मुंबई हमलों का दोषी है।
– भारत में 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने छह अमेरिकियों सहित 166 लोगों की हत्या कर दी थी।
– हाफिज सईद को 17 जुलाई 2019 में आतंकी वित्‍तपोषण मामले में गिरफतार किया गया था।

– माना जा रहा है कि पाकिस्‍तान में हाफिज सईद को यह सजा FATF की कार्रवाई से बचने के लिए दी गई है।
– दरअसल, पाकिस्‍तान FATF के ग्रे लिस्‍ट में है और ब्‍लैक लिस्‍ट होने का खतरा है।
– ग्रे लिस्‍ट में होने की वजह से पाकिस्‍तान को फाइनेंशियली दिक्‍कत हो रही है।

————————————–
5. राष्ट्रीय नवजात सप्ताह कब मनाया जाता है?

a. 15 से 21 नवंबर
b. 16 से 22 नवंबर
c. 17 से 23 नवंबर
d. 18 से 24 नवंबर

Answer: a. 15 से 21 नवंबर

– सप्ताह का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में नवजात शिशु स्वास्थ्य के महत्व को सुदृढ़ करना और नवजात अवधि में शिशुओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों में सुधार करके शिशु मृत्यु दर को कम करना है।

– राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2020 का विषय : हर स्वास्थ्य केंद्र और हर जगह, हर नवजात शिशु के लिए गुणवत्ता, समानता, गरिमा’.

———————————–
6. भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड 2020 किस अभिनेत्री को दिया गया?

a. प्रियंका चोपड़ा
b. ऋचा चड्ढा
c. माधुरी दीक्षित
d. रानी मुखर्जी

Answer: b. ऋचा चड्ढा

– उन्हें यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 7 नवंबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला।
– यह अवार्ड एक्‍टर सुनील शेट्टी को भी मिल चुका है।
– ऋचा चड्ढा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत वर्ष 2008 में ओए लकी फिल्म से की थी।

————————————
7. विश्व इकोनॉमिक फोरम (WEF) के 36 वैश्विक शहरों की सूची में भारत के कितने शहरों को जगह दी गई है?

a. दस
b. सात
c. पांच
d. चार

Answer: d. चार
(बंगलूरू, फरीदाबाद, इंदौर और हैदराबाद)

– वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की तरफ से 15 नवंबर को कहा गया कि कोविड-19 की वजह से शहरों में नई तकनीकों को अपनाने की गति में तेजी लाई है।
– WEF ने 22 देशों और 6 उपमहाद्वीपों के ऐसे 36 शहरों का चयन किया है, जो जी-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस द्वारा विकसित स्मार्ट सिटी के लिए एक नए रोडमैप पर वर्क कर रहे हैं।
– लंदन, मास्को, टोरंटो, ब्रासीलिया, दुबई और मेलबर्न जैसे शहरों का भी चयन किया गया है।
– इन शहरों ने एक वैश्विक समारोह के दौरान अपनी गतिविधियां लांच की।

————————————–
8. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कितने देशों के यात्रियों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है?

a. 14 देश
b. 13 देश
c. 12 देश
d. 11 देश

Answer: c. 12 देश

– पाकिस्तान और 11 अन्य देशों के यात्रियों के लिए नए वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
– पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 18 नवंबर 2020 को इस बात की पुष्टि की है।
– मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
– इससे पहले, जून में यूएई ने पाकिस्तान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यात्री सेवाओं के अस्थायी निलंबन की घोषणा की थी।
– निलंबन, हालांकि, पहले से जारी किए गए वीजा पर लागू नहीं होगा।

ये हैं देश-
– पाकिस्तान, तुर्की, ईरान, यमन, सीरिया, इराक, सोमालिया, लीबिया, केन्या, और अफगानिस्तान।

————————————
9. अमेरिकी निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतीय-अमेरिकी महिला को अपनी पत्‍नी (first lady of USA) का नीति निदेशक (पॉलिसी डायरेक्‍टर) नियुक्‍त किया है?

a. जयश्री
b. माला अडिगा
c. नीरजा
d. नेहा नरखड़े

Answer: b. माला अडिगा

– निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 20 नवंबर 2020 को यह नियुक्ति की है।
– इससे पहले माला अडिगा व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारियों में उप सहायक सचिव रही हैं।
– माला ने जिल बाइडेन के सीनियर एडवाइजर और बाइडेन-कमला हैरिस के कैंपेन में सीनियर पॉलिसी एडवाइजर के रूप में काम किया है।
– माला अडिगा बाइडेन फाउंडेशन में उच्च शिक्षा और सैन्य परिवारों की निदेशक रह चुकी हैं!
– वो वकील रही हैं, साल 2008 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अभियान में शामिल होने से पहले उन्होंने एक शिकागो लॉ फर्म के लिए काम किया था।
– माला ओबामा प्रशासन में एसोसिएट अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं।

————————————
10. किस राज्‍य के पुलिस स्‍टेशन को नवंबर 2020 में ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन दिया गया है?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. नागालैंड
c. सिक्किम
d. ओडिशा

Answer: b. नागालैंड

– नागालैंड की राजधानी कोहिमा के उत्‍तर पुलिस स्‍टेशन को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 9001: 2015 सर्टिफिकेशन दिया गया।
– यह नागालैंड राज्य की पहली सरकारी एजेंसी है जिसे इस तरह की मान्यता दी गई है।
– आईएसओ प्रमाण पत्र यह तय करता है कि पुलिसकर्मी नियमित रूप से इसके काम का मूल्यांकन करते हैं।
– उत्तरी पुलिस स्टेशन को 1993 में ब्रिटिश शासन ने नागा हिल्स जिले के तहत पहले पुलिस स्टेशन के रूप में स्थापित किया था।


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 

 


Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account