67th National Film Awards

यह 23 March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का अवॉर्ड किसे मिला?

a. सुशांत सिंह राजपूत और धनुष
b. मनोज वाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत
c. मनोज वाजपेयी और धनुष
d. अक्षय कुमार और राजकुमार राव

Answer: c. मनोज वाजपेयी और धनुष

मनोज वाजपेयी
– एक्‍टर मनोज वाजपेयी को फिल्‍म ‘भोसले’ के लिए बेस्‍ट एक्‍टर का अवार्ड मिला।
– यह फिल्‍म वर्ष 2018 में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
– ये कहानी है गणपत भोसले की, जो मुंबई का एक रिटायर्ड पुलिसवाला है।
– इस फिल्म को मनोज बाजपेयी ने को-प्रोड्यूस किया है।
– वर्ष 2018 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसका लुक लॉन्च किया गया था।

धनुष
– एक्‍टर धनुष को फिलम असुरान के लिए बेस्‍ट एक्‍टर अवार्ड के लिए चुना गया है।
– यह तमिल मूवी है, जो 2019 में रिलीज हुई थी।
– फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई की।
– धनुष भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद है।


राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
– 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा 22 मार्च 2021 को हुई।
– हालाँकि इस अवार्ड की घोषणा पिछले साल 3 मई 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से ऐसा नहीं हो सकता था।
– पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी।
– इसके लिए जो क्राइटेरिया रखा गया है उसमें जिन फिल्में सीबीएफसी द्वारा 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक सर्टिफाइड किया गया है!
– उनकी ही एंट्री पुरस्कार वितरण के लिए की गई है।

फ़िल्म पुरस्कार
– यह अवॉर्ड डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल की तरफ़ से दिया जाता है, यह संस्था सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है।
– अवॉर्ड पारंपरिक रूप से राष्ट्रपति देते हैं, लेकिन 66वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिया था।
– हालांकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं के साथ चाय के दौरान मौजूद थे।

——————————
2.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री (Best Actress) का अवार्ड किसे मिला?

a. श्रद्धा कपूर
b. कंगना रनोत
c. आलिया भट़ट
d. परिणिती चोपड़ा

Answer: b. कंगना रनोत

– कंगना रनौत को फिल्‍म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
– झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई पर बनी मूवी ‘मणिकर्णिका’ 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।
– जबकि फिल्‍म ‘पंगा’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी, जिसमें कंगना ने राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी का रोल प्‍ले किया है।
– यह कंगना के कॅरियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड है।
– इससे पहले उन्हें ‘फैशन’ (2008) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, ‘क्वीन’ (2014) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है।

——————————
3.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फ़िल्म को सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म (Best Feature Film) का अवार्ड मिला?

a. बिंदास
b. मणिकर्णिका
c. हेलेन
d. मारक्कर लायन ऑफ द अरबियन सी

Answer: d. मारक्कर लायन ऑफ द अरबियन सी (मलयालम)

– इस मूवी को ‘Marakkar: Arabikadalinte Simham’ नाम से भी जाना जाता है।
– यह मलयालम भाषा में बनी मूवी है।
– इस मूवी को प्रियदर्शन ने डायरेक्‍ट (निर्देशित) किया है।
– प्रमुख भूमिका में एक्‍टर मोहनलाल हैं, जबकि को-एक्‍टर सुनील शेट्टी, अर्जुन, प्रभु, आदि हैं।
– यह फिल्‍म वर्ष 2021 में रिलीज होगी।
– इस मूवी में 16 वीं शताब्दी और एक मलयाली नौसेना प्रमुख कुंजली मरकरकर IV की कहानी है।

——————————
4.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म (Best Hindi Film) का अवॉर्ड मिला?

a. छिछोरे
b. उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक
c. केसरी
d. मणिकर्णिका

Answer: a. छिछोरे

– इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत थे।
– फिल्‍म ‘छिछोरे’ 6 सितम्बर 2019 को रिलीज हुई।
– इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने और प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
– इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (दिवंगत), श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर मुख्य किरदार में रहे।

——————————-
5.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में अलग-अलग भाषाओं में बेस्‍ट फीचर फिल्‍म अवार्ड –

भाषा – फिल्म
हिंदी – छिछोरे
तूलू – पिंगारा
पनिया – केंजिरा
मिशिंग – अनुरूवड
खासी – लेवडू
हरियाणवी – छोरियां छोरों से कम नहीं
छत्तीसगढ़ी – भूरन दी मेज
तेलुगू – जर्सी
तमिल – असुरन
पंजाबी – रब दा रेडियो
ओड़िया – साला बुराड़ बदला और कलिया अतितु
मणिपुरी – इगीकोना
मलयालम – कलानोत्तम
मराठी – बारडो
कोंकणी – काजरो
कन्नड़ – अक्षी
बंगाली – गुमनामी
असमी – रोनुआ हू नेवर सरंडर्स

——————————–
6.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फीचर फिल्‍म अवार्ड –

कैटेगरी – विजेता
– बेस्ट डायरेक्शन – संजय पूरण सिंह चौहान (हिन्‍दी फिल्म- बहत्तर हूरें)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति (फिल्म- सुपर डीलक्स)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी (फिल्म- द ताशकंद फाइल्स)
– बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – नागा विशाल (फिल्म- केडी (तमिल)
– बेस्ट मेल प्‍लेबैक सिंगर – बी प्राक (गीत- तेरी मिटटी (फिल्‍म केसरी)
– बेस्ट फीमेल सिंगर – सावनी रविन्द्र – गीत- बार्दो (मराठी)
– इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – मथुकुत्टी ज़ेवियर (फिल्‍म हेलन)
– बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट – महर्षि (तेलुगु)
– नरगिस दत्‍त अवार्ड फॉर बेस्‍ट फीचर फिल्‍म ऑन नेशनल इंट्रीगेशन – ताजमहल (मराठी)
– बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज – आनंदी गोपाल (मराठी)
– बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म – कस्तूरी (हिंदी)
– बेस्ट सिनेमैटोग्राफी फिल्‍म – कैमरामैन गिरीश गंगाधरन (फिल्‍म जलीकट्टू)
– बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले – कौशिक गांगुली (फिल्‍म Jyeshthoputro (Bengali)), सुजीत मुखर्जी (फिल्‍म Gumnaami (Bengali) और विवेक राजन अग्निहोत्री (फिल्‍म The Tashkent Files (Hindi)
– बेस्ट एडिटिंग – नवीन नूली (फिल्म- जर्सी (तेलुगु)
– बेस्‍ट प्रोडक्‍शन डिजाइन – सुनील निगवाकर और निलेश वाघ (फिल्‍म आनंदी गोपाल (मराठी)
– बेस्‍ट कॉस्‍ट्यूम डिजाइन – सुजीत सुधाकरण और वी. साई (फिल्‍म )
– बेस्‍ट मेकअप आर्टिस्‍ट – Ranjith (फिल्‍म Helen (मराठी)
– बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन – D. Imman (फिल्‍म Viswasam (Tamil) और Prabuddha Banerjee (फिल्‍म Jyeshthoputro (Bengali)

——————————-
7.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म (Best Film) का अवॉर्ड मिला?

a. एन एन्जनिर ड्रीम
b. काशी
c. केसरी
d. चैतन्‍य

Answer: a. एन एन्जनिर ड्रीम (An Engineered Dream)

– इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर हेमंत गाबा हैं।

————————-
8.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म अवार्ड

– बेस्‍ट एन्‍वायरमेंटल फिल्‍म – द स्‍टॉर्क सेव्यर्स
– बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू – होली राइट्स और लाडली (हिन्‍दी)
– बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म – Aples and Oranges (इंग्लिश)
– बेस्‍ट इन्‍वेस्टिगेटिव फिल्‍म – Jakkal (मराठी)
– बेस्‍ट एनिमेशन फिल्‍म – राधा (म्‍यूजिकल)

—————————
9.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवार्ड किसे मिला?

a. विवेक अग्निहोत्री
b. सोहिनी चट्टोपाध्याय
c. राजुल सिंह
d. स्‍वर्ण सिंह

Answer: b. सोहिनी चट्टोपाध्याय

————————–
10.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘Best Book on Cinema’ का अवार्ड किसे मिला?

Answer: A GANDHIAN AFFAIR: INDIA’S CURIOS PORTRAYAL OF LOVE IN CINEMA
(अ गांधियन अफेयर : इंडियाज क्युरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा)
– लेखक : संजय सूरी

——————————
11.  67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फ़िल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा राज्य (Most Film Friendly State) का अवार्ड किसे मिला?

a. सिक्किम
b. महाराष्ट्र
c. असम
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: a. सिक्किम

——————————–
12.  वर्ष 2020 के ‘अंतरराष्‍ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार (International Gandhi Peace Prize)’ के लिए किसे चुना गया?

a. शेख मुजीबुर रहमान
b. शेख हसीना
c. मौदूद अहमद
d. काजी जफर अहमद

Answer: a. शेख मुजीबुर रहमान

– केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 22 मार्च 2021 को यह घोषणा की है।
– भारत सरकार ने यह अवार्ड बांग्लादेश के संस्थापक को देने का फैसला किया है।
– शेख मुजीबुर रहमान बांग्‍लादेश के संस्‍थापक, प्रथम राष्ट्रपति बने और बाद में प्रधानमंत्री भी बने।
– उन्हें ‘बंगबन्धु’ की पदवी से सम्मानित किया गया था।
– शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश में “राष्ट्रपिता” या “मुजीब” के रूप में जाना जाता है।

– यह सम्‍मान इस बार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी 26 मार्च 2021 को बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में जा रहे हैं।
– कोरोनाकाल के बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री विदेश यात्रा है।
– दरअसल, 26 मार्च, 1971 को पाकिस्‍तान स्‍वतंत्र देश घोषित हुआ था।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्‍लादेश की आजादी के 50वी वर्षगांठ समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
– यह कार्यक्रम बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार आयोजित कर रही है।

– दरअसल, भारत ने बांग्लादेश की जनता का साथ देते हुए पाकिस्तानी बलों को पराजित कर दिया था, जिसके बाद 16 दिसंबर, 1971 को बलों ने सरेंडर कर दिया।

गांधी शांति पुरस्कार
– 1995 में इस पुरस्कार की स्थापना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर की गई थी।
– यह सम्मान किसी भी देश के नागरिक को जाति, धर्म, भाषा, लिंग के आधार पर भेदभाव किए बिना दिया जाता है।
– पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

बांग्लादेश
प्रधानमंत्री – शेख हसीना
राष्‍ट्रपति – अब्‍दुल हामिद
मुद्रा- टका

—————————–
13.  वर्ष 2019 के लिए ‘अंतरराष्‍ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार’ (International Gandhi Peace Prize) के लिए किसे चुना गया?

a. सैद बिन तेमूर
b. सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद
c. तैमूर बिन फ़िसल
d. हैथम बिन तारिक

Answer: b. सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद

– वह ओमान के पूर्व सुल्‍तान थे।
– वह 1970 में घरेलू तख्तापलट में अपने पिता, सैद बिन तेमूर को ओमान की सत्ता से हटाने के बाद ओमान के शासक बने थे।
– काबूस अरब जगत में सबसे लंबे समय तक सुल्तान रहे।
– उनका निधन 79 साल की उम्र में वर्ष 2020 में निधन हो गया था।

ओमान
राजधानी – मस्‍कट
सुल्‍तान – हैथम बिन तारिक अल सईद

——————————
14.  विश्‍व कविता दिवस (World Poetry Day) कब मनाया जाता है?

a. 24 मार्च
b. 23 मार्च
c. 22 मार्च
d. 21 मार्च

Answer: d. 21 मार्च

– वर्ष 1999 में पेरिस में हुए यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में तय किया गया कि हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account