Daily Current Affairs, Current Affairs 23 June 2021, Current Affairs 23rd June 2021, Current Affair 23rd June 2021 Question, Current Affairs 23 June 2021, Current Affairs, 23 June 2021 Current Affairs,

यह  23 June 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्रीय कैबिनेट ने पांच वर्षीय ‘डीप ओशन मिशन’ (Deep Ocean Mission) को मंजूरी दी, इसकी अनुमानित लागत क्‍या है?

a. 3,500 करोड़
b. 4,500 करोड़
c. 3,000 करोड़
d. 4077 करोड़

Answer: d. 4077 करोड़

– यह मिशन MoES (Ministry of Earth Sciences) द्वारा संचालित होगा। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन हैं।

मिशन का उद्देश्‍य
– इस दौरान अंडरवाटर रोबोटिक्स और ‘मानवयुक्त’ सबमर्सिबलस’ का उपयोग होगा। यह समुद्र में छह हजार मीटर नीचे तक जाएगा।
– इससे विभिन्न संसाधनों जैसे जल, खनिज और ऊर्जा का सीबेड और गहरे पानी से दोहन में मदद मिलेगी।
– थर्मल एनर्जी को लेकर रिसर्च करना।
– पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस मिशन के जरिए भारत उस भंडार के एक हिस्से तक पहुंचने की कोशिश करेगा, जिससे अगले 100 वर्षों के लिए भारत की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है।
– यह अनुमान लगाया गया है कि मध्य हिंद महासागर में समुद्र के तल पर 380 मिलियन मीट्रिक टन पॉलीमेटेलिक नोड्यूल उपलब्ध हैं।
– भारत का विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र 2.2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला है
– पॉलीमेटेलिक नोड्यूल में मैगनीज, निकेल, कॉपर, कोबाल्‍ट जैसे अयस्‍क मौजूद हैं।

– नए एनर्जी सोर्स जो सामने आ रहे हैं, उनमें निकेल और कोबाल्‍ट काफी महत्‍वपूर्ण है। इसको पूरा करने के लिए बहुत कम कंट्री से इंपोर्ट होता है।
– तो यह सेल्‍फ रिलायंस होने की बात है। यह सब हम अपनी इंडस्‍ट्री को ये दे सकते हैं।

– डीप ओशन मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की ब्लू इकोनॉमी पहल को आगे बढ़ाना है।
– ‘ब्लू इकॉनमी’ का आशय आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका, रोज़गार सृजन और महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र के बेहतर स्वास्थ्य हेतु समुद्री संसाधनों के सतत् उपयोग से है।
– ऐसे मिशनों के लिये आवश्यक तकनीक और विशेषज्ञता वर्तमान में केवल पाँच देशों- अमेरिका, रूस, फ्रांस, जापान और चीन के पास उपलब्ध है।
– भारत ऐसी तकनीक वाला छठा देश होगा।

– पहले चरण को 2021-2024 के दौरान 2823.4 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा.

डीप ओशन मिशन की जरूरत क्‍यों?
– महासागर, विश्व के 70% हिस्से को कवर करते हैं और हमारे जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं।
– महासागरों की गहराई में स्थित लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा अभी भी खोजा नहीं जा सका है।
– भारत तीन दिशाओं से महासागरों से घिरा हुआ है और देश की लगभग 30 प्रतिशत आबादी तटीय क्षेत्रों में रहती है, साथ ही महासागर मत्स्य पालन, जलीय कृषि, पर्यटन, आजीविका एवं ‘ब्लू इकॉनमी’ का समर्थन करने वाला एक प्रमुख आर्थिक कारक है।
– भारत की एक बेहतरीन समुद्री स्थिति है।
– भारत की 7517 किलोमीटर लंबी तटरेखा में 9 तटीय राज्य और 1382 द्वीप मौजूद हैं।
– महासागर भोजन, ऊर्जा, खनिजों, दवाओं, मौसम और जलवायु के भंडार हैं और पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं।
– महासागरों के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 2021-2030 के दशक को सतत् विकास हेतु महासागर विज्ञान के दशक के रूप में घोषित किया है।

– भारत के विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र और महाद्वीपीय शेल्फ (Continental Shelf) का पता लगाने के प्रयासों को बढ़ावा देगा।
– मानव सबमर्सिबल के डिजाइन, विकास और प्रदर्शन को बढ़ावा मिलेगा।
– गहरे समुद्र में खनन और आवश्यक प्रौद्योगिकियों के विकास की संभावना का पता लगाने में मदद करेगा।
– चीन, कोरिया और जर्मनी जैसे अन्य देश भी इस गतिविधि में हिंद महासागर क्षेत्र में सक्रिय हैं।

2016 में भारत ने किए थे हस्‍ताक्षर-
– सितंबर 2016 में, भारत ने हिंद महासागर में पॉली-मेटैलिक सल्फाइड की खोज के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीबेड अथॉरिटी (International Seabed Authority) के साथ 15 साल का अनुबंध किया था।
– ISA एक स्वायत्त अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र के अभिसमय (United Nations Convention on the Law of the Sea) के तहत स्थापित किया गया था।
– यह संगठन गहरे समुद्र में खनन के लिये ‘क्षेत्रों’ को आवंटित करता है।

——————————
2. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने 2021 के अंत तक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लांच करने का ऐलान किया?

a. इसरो
b. नासा
c. ईएसए
d. सीएनएसए

Answer: c. ईएसए

– इस सैटेलाइट का नाम वीसा वुडसैट (WISA Woodsat) है।
– यह नैनो सैटेलाइट है। इसकी ऊंचाई, लंबाई और चौड़ाई 10 सेंटीमीटर है।
– इस उपग्रह को यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने फिनलैंड में विकसित किया है।
– इसे न्‍यूजीलैंड से लांच किया जाएगा।
– लकड़ी से आने वाली वाष्प को कम करने और परमाणु ऑक्सीजन के क्षरणकारी प्रभावों से बचाने के लिए एक बहुत पतली एल्यूमीनियम ऑक्साइड परत का उपयोग किया गया है।
– गैर-लकड़ी के बाहरी हिस्से एल्यूमीनियम रेल से बने होते हैं.

– वैसे जापान भी लकड़ी से सैटलाइट बनाने के काम में लगा है, लेकिन इसे 2023 तक लांच किए जाने की संभावना है।

क्‍यों जरूरत पड़ी लकड़ी के सैटेलाइट की
– वर्ल्ड इकॉनॉमिक फ़ोरम के अनुसार लगभग 6,000 उपग्रह पृथ्वी का चक्कर लगा रहे है।
– इनमें करीब 60 प्रतिशत बेकार यानी स्पेस जंक हैं।
– साल 2028 तक अंतरिक्ष की कक्षा में 15,000 उपग्रह हो सकते हैं।
– दरअसल, सभी उपग्रह जो पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करते हैं वो छोटे एल्यूमिनियम कण बनाते हैं, जो कई सालों तक ऊपरी वायुमंडल में तैरते रहते हैं।
– लेकिन लकड़ी के सैटेलाइट पृथ्वी के वातावरण में लौटने पर जल जाएंगे, इनसे किसी तरह के हानिकारक पदार्थ नहीं निकलेंगे और किसी तरह का मलबा भी धरती पर नहीं गिरेगा।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस;
स्थापना: 30 मई 1975, यूरोप

—————————
3. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) कब मनाया जाता है?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: a. 21 जून

– वर्ष 2021 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “कल्याण के लिए योग (Yoga for well-being)” पर केंद्रित है।

—————————–
4. 7वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर WHO और आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित कौन सा ऐप PM नरेंद्र मोदी ने लांच किया?

a. WHO IndiaYoga App
b. WHO mYoga App
c. WHO WorldYoga App
d. WHO PatanjaliYoga App

Answer: b. WHO mYoga App

– योग दिवस पर 21 जून 2021 को नरेंद्र मोदी ने यह यह ऐप लांच किया।
– इसे WHO और भारतीय आयुष मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है।
– इसमें दो तरह के वीडियो सेक्‍शन हैं। एक लर्निंग टैब और दूसरा प्रैक्टिस टै ब।
– लर्निंग टैब ऐसे उपयोगकर्ता के लिए है, जो योग के लिए पूरी तरह से नए हैं।
– जबकि प्रैक्टिस टैब, उनके लिए है, जो योग के आसन सीख चुके हैं और अभ्‍यास कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास:
– भारत के प्रयास से यह दिवस अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मनाया जाता है।
– 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने संकल्प 69/131 द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।

—————————-
5. फार्मूला वन ‘फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स 2021’ विजेता का नाम बताएं?

a. मैक्स वेर्स्टाप्पेन
b. सर्जियो पेरेज़
c. लुईस हैमिल्टन
d. इयोन काफेन

Answer: a. मैक्स वेर्स्टाप्पेन

– वह नीदरलैंड-रेड बुल के प्रतिनिधि हैं।
– उन्‍होंने जून में ही मोनाको ग्रैंड प्रिक्‍स भी जीत लिया था।
– फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स रेस 2021 FIA फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का सातवां दौर है।
– लुईस हैमिल्टन (ब्रिटेन-मर्सिडीज) दूसरे और सर्जियो पेरेज़ (मेक्सिको- रेड बुल) तीसरे स्थान पर रहे।

—————————–
6. ICC ने वर्ष 2021 में किस भारतीय सहित 10 खिलाड़ी को ‘हॉल ऑफ फेमर्स’ में शामिल किया है?

a. कुमार संगकारा
b. ऑब्रे फॉल्कनर
c. मोंटी नोबल
d. वीनू मांकड़

Answer: d. वीनू मांकड़

– यह घोषणा 18 जून से साउथेम्प्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले शुरूआती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के साथ हुई।
– इसके साथ ही ICC हॉल ऑफ फेमर्स में कुल संख्‍या 103 हो गई है।

– प्रारंभिक युग (Early Cricket Era : pre-1918) के लिए दक्षिण अफ्रीका के ऑब्रे फॉल्कनर और ऑस्ट्रेलिया के मोंटी नोबल,
– अंतर-युद्ध काल (Inter-war era : 1918-1945) के लिए वेस्ट इंडीज के सर लेरी कॉन्सटेंटाइन और ऑस्ट्रेलिया के स्टेन मैककेब,
– युद्धोत्तर काल (Post era category : 1946-1970) के लिए इंग्लैंड के टेड डेक्सटर और भारत के वीनू मांकड़.
– एकदिवसीय युग (ODI era : 1971-1995) से वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स और इंग्लैंड के बॉब विलिस को शामिल किया गया था.
– आधुनिक युग (Modern cricket era : 1996-2016) से जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर और श्रीलंका के कुमार संगकारा.

वीनू मांकड़
– वीनू बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे और उनकी गिनती भारत के महान ऑलराउंडरों में होती है।
– वीनू को दूसरे विश्व युद्ध के बाद के दौर (1946-70) में शानदार प्रदर्शन करने के चलते यह सम्मान मिला है।

– आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में जगह पाने वाले वह 7वें भारतीय खिलाड़ी हैं।
– उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का नाम इसमें शामिल किया जा चुका है।

—————————–
7. UNESCO ने भारत के कितने नए सांस्‍कृतिक विरासत स्‍थलों को विश्‍व धरोहर स्‍थलों (World heritage sites) में शामिल किया?

a. 2
b. 4
c. 5
d. 6

Answer: d. 6

नए वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट
– वाराणसी के गंगा घाट,
– तमिलनाडु में कांचीपुरम के मंदिर,
– मध्य प्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व,
– महाराष्ट्र सैन्य वास्तुकला
– हायर बेंकल मेगालिथिक साइट,
– मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट लमेताघाट.

– केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मई 2021 में इसकी घोषणा की।
– उनके अनुसार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में साइटों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है.

————————
8. पोलैंड ओपन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने किस भारवर्ग में गोल्‍ड मेडेल जीता?

a. 50 किलोग्राम
b. 53 किलोग्राम
c. 56 किलोग्राम
d. 60 किलोग्राम

Answer: b. 53 किलोग्राम

– यह उनका सीजन का तीसरा खिताब है. इससे पहले, उन्होंने माटेओ पेलिकोन इवेंट (मार्च) और एशियन चैंपियनशिप (अप्रैल) में स्वर्ण पदक जीता था।

—————————–
9. ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन 2021 की मेजबानी किस भारतीय संस्‍थान ने की?

a. IIT, बॉम्बे
b. IIT, मद्रास
c. IIT, कानपुर
d. IIT, चेन्‍नई

Answer: a. IIT, बॉम्बे

– BRICS (Brazil, Russia, India, China, and South Africa)
– यह सम्‍मेलन 16 से 18 जून 2021 को हुआ।
– यह सम्मेलन 2021 में 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
– ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन का विषय “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Electric Mobility)” था।
– ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय पांच ब्रिक्स सदस्य देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों का एक संघ है. ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय के लिए IIT बॉम्बे भारत का प्रमुख संस्थान है.

—————————–
10. क्रिकेटर केविन ओ ब्रायन ने जून 2021 में वनडे से संन्यास की घोषणा की, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. ऑस्‍ट्रेलिया
b. आयरलैंड
c. इंग्‍लैंड
d. यूसएए

Answer: b. आयरलैंड

– उन्‍होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा की है।
– उन्हें विश्व कप में एक धमाकेदार शतक के लिए जाना जाता है, जिसमें आयरलैंड ने 2011 के संस्करण के दौरान बैंगलोर में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था.

—————————–
11. विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) कब मनाया जाता है?

a. 17 जून
b. 18 जून
c. 19 जून
d. 20 जून

Answer: d. 20 जून

– संयुक्त राष्ट्र इस दिन को उन शरणार्थियों को सम्मानित करने के लिए मनाता है, जिन्हें उनके घरों से बाहर रहने के लिए मजबूर किया गया.
– वर्ष 2021 की थीम – ‘टुगेदर वी हील, लर्न एंड शाइन
(Together we heal, learn and shine)’

– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2000 में आधिकारिक तौर पर घोषित किया था।

—————————–
12. विश्व बैंक और IMF द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय सलाहकार समूह का सदस्‍य जून 2021 में किसे नामित किया गया?

a. मनमोहन सिंह
b. मंटोक सिंह अहूवालिया
c. यशवंत सिन्‍हा
d. विवेक पासवान

Answer: b. मंटोक सिंह अहूवालिया

– समूह का नेतृत्व संयुक्त रूप से मारी पांगेस्टू (Mari Pangestu), सेला पाझर्बासियोग्लु (Ceyla Pazarbasioglu) और लॉर्ड निकोलस स्टर्न (Lord Nicholas Stern) करेंगे।
– समूह का गठन विश्व बैंक और IMF द्वारा कोविड -19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न दोहरे संकट के कारण किया गया था।

मोंटेक सिंह अहलूवालिया
– वह महमोहन सिंह सरकार में योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष रह चुके हैं।

—————————–
13. विश्व संगीत दिवस (world music day) कब मनाया जाता है?

a. 22 जून
b. 21 जून
c. 20 जून
d. 19 जून

Answer: b. 21 जून

– विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1982 में फ्रांस में हुई थी।
– तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने फ्रांस के लोगों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए उन्होंने इस दिवस की घोषणा की थी।
– अब तो भारत, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, चीन, मलेशिया समेत कई देश 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाते हैं।
– विशेषज्ञ कहते हैं कि मानसिक शांति के लिए संगीत बहुत ही महत्वपूर्ण है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account