21 से 23 जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 21 से 23 जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्‍त किया?
Whom did the Central Government appoint as the new Chief Executive Officer (CEO) of NITI Aayog?

a. श्रीवत्सा कृष्णा
b. शशि प्रकाश गोयल
c. के.ए.पी. सिन्हा
d. अनुराग जैन

Answer: d. अनुराग जैन

– केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने 22 जुलाई 2026 को अनुराग जैन को नीति आयोग का CEO की नियुक्ति किया।
– अनुराग जैन, मध्य प्रदेश के तत्‍कालीन मुख्य सचिव और 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– उससे पहले ही उन्‍हें नीति आयोग का CEO बना दिया।
– यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से दो वर्ष या अगले आदेश तक रहेगी।
– केंद्र सरकार ने इससे पहले बीवीआर सुब्रह्मण्यम का विस्तारित कार्यकाल 24 फरवरी, 2026 को समाप्त होने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर को नीति आयोग का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया था।

नीति आयोग
– नीति आयोग का गठन 1 जनवरी 2015 को तत्कालीन ‘योजना आयोग’ (Planning Commission) के स्थान पर किया गया था।
– नीति आयोग का पूरा नाम : National Institution for Transforming India
– यह भारत सरकार का मुख्य नीतिगत थिंक टैंक है।
– इसका मुख्य कार्य केंद्र और राज्य सरकारों को रणनीतिक, तकनीकी और नीतिगत सलाह देना है।
– प्रकृति : गैर-संवैधानिक और गैर-सांविधिक निकाय (Non-Constitutional & Non-Statutory Body)
– अध्यक्ष : भारत के प्रधानमंत्री (पदेन / Ex-officio)
– उपाध्यक्ष : डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी
– शासी परिषद (Governing Council) : सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक

————–
2. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) का अध्‍यक्ष किसे बनाया?
Whom did the Central Government appoint as the Chairperson of the National Commission for Minorities (NCM)?

a. इकबाल सिंह लालपुरा
b. न्यायमूर्ति मोहम्मद शमीम
c. हरजीत सिंह ग्रेवाल
d. बीवी आर सुब्रमण्यम

Answer: c. हरजीत सिंह ग्रेवाल

– हरजीत सिंह ग्रेवाल की नियुक्ति 16 जुलाई, 2026 को की गई।
– यह पद अप्रैल 2025 से इकबाल सिंह लालपुरा का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद से खाली था।
– हरजीत सिंह ग्रेवाल वरिष्‍ठ भाजपा नेता हैं।
– मोदी सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक आयोग की कमान संभालने वाले ग्रेवाल दूसरे सिख अध्यक्ष हैं।
– हरजीत सिंह ग्रेवाल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 3 साल का होगा।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NMC)
– National Commission for Minorities (NCM) अल्पसंख्यकों के अधिकारों के संरक्षण और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए गठित एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) है।
– यह अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Ministry of Minority Affairs) के अंतर्गत कार्य करता है।
– शुरुआत: भारत सरकार ने सबसे पहले जनवरी 1978 में एक कार्यपालक प्रस्ताव (Executive Resolution) के जरिए ‘अल्पसंख्यक आयोग’ की स्थापना की थी।
– वैधानिक दर्जा: संसद द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 (NCM Act, 1992) पारित होने के बाद 1993 में इसे एक वैधानिक निकाय का दर्जा दिया गया और इसका नाम बदलकर ‘राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग’ रखा गया।
– NCM अधिनियम, 1992 की धारा 2(c) के तहत केंद्र सरकार द्वारा 6 धार्मिक समुदायों को अल्पसंख्यक के रूप में अधिसूचित किया गया है: मुस्लिम, ईसाई, सिख बौद्ध, और पारसी

————–
3. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 FIFA World Cup title?

a. स्पेन
b. अर्जेंटीना
c. फ्रांस
d. बेल्जियम

Answer: a. स्पेन (अर्जेंटीना को 1-0 से हराया)

– स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
– स्पेन दूसरी बार फीफा वर्ल्ड चैंपियन बना है।
– उसने फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।
– स्‍पेन ने पहली बार 2010 में नीदरलैंड को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी।
– फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को खेला गया।
– स्‍पेन के कप्‍तान : रोड्री
– फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त रूप से स्पेन की टीम को यह ट्रॉफी सौंपी।
– स्पेन को 50 मिलियन डॉलर (लगभग 481 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड इनामी राशि दी गई।

कहां हुआ फाइनल मुकाबला?
– अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में।

FIFA 2026 कब से कब तक
– 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक।

मेजबान देश: अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको (पहली बार तीन देश मेजबान बने) ।
– ओपनिंग मैच 11 जून को मेक्सिको सिटी में खेला गया।

————–
4. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 में ‘गोल्‍डन बूट’ खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the ‘Golden Boot’ title at the 2026 FIFA World Cup?

a. लियोनेल मेसी
b. किलियन एम्बाप्पे
c. रॉड्री
d. ह्यूगो लोरिस

Answer: b. किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस के खिलाड़ी)

– प्रतिष्ठित गोल्डन बूट खिताब, वर्ल्‍ड कप के सर्वाधिक गोल स्कोरर को मिलता है।
– फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट अपने नाम किया।
– किलियन एम्बाप्पे लगातार दो विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए।
– वर्ल्‍ड कप 2022 में भी किलियन को गोल्‍डन बूट का खिताब मिला था।
– किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल के साथ अपना कुल वर्ल्ड कप गोल आंकड़ा 22 तक पहुंचाया!
– और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
– अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी भी 21 गोल के साथ क्लोजे से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

—————
5. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 में ‘गोल्डन बॉल’ खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the ‘Golden Ball’ award at the 2026 FIFA World Cup?

a. लियोनेल मेसी
b. उनाई सिमोन
c. रोड्री
d. एंजेल डि मारिया

Answer: c. रोड्री (स्‍पेन के कप्‍तान)

– गोल्डन बॉल पुरस्कार टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को जाता है।
– स्‍पेन के कप्‍तान रोड्री ने गोल्डन बॉल जीता।
– उन्हें पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, सटीक पासिंग और मिडफील्ड में उनके प्रभावकारी प्रदर्शन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।

फीफा में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-26) – 34 मैच
2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2006-26)- 27 मैच
3. लोथार मथाउस, जर्मनी (1982-26)- 25 मैच
4. मिरोस्लाव क्लोस, जर्मनी (2002-14) – 24 मैच
5. पाओलो मालदिनी, इटली (1990-02) – 23 मैच
6. लुका मोड्रिच, क्रोएशिया (2006-2026) – 23 मैच

—————
6. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 में ‘गोल्डन ग्लव’ खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the ‘Golden Glove’ award at the 2026 FIFA World Cup?

a. लुका मोड्रिच
b. लियोनल मेसी
c. एमिलियानो मार्टिनेज
d. उनाई सिमोन

Answer: d. उनाई सिमोन (स्‍पेन के गोलकीपर)

– ‘गोल्डन ग्लव’ खिताब बेस्‍ट गोलकीपर को दिया जाता है।
– ये खिताब स्‍पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन को मिला।
– सिमोन ने स्पेन को विश्व चैंपियन बनाने में एक बड़ी दीवार की तरह अपनी टीम के डिफेंस को संभाले रखा।
– पूरे टूर्नामेंट में खेले गए 8 मैचों में मात्र 1 गोल खाया था।
– उन्होंने रिकॉर्ड 7 क्लीन शीट दर्ज कीं, जो किसी एक विश्व कप में किसी भी गोलकीपर द्वारा लगाई गई सबसे बड़ी क्लीन शीट है।

————–
7. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 में ‘सर्वश्रेष्‍ठ युवा खिलाड़ी’ का खिताब किसे मिला?
Who won the ‘Best Young Player’ award at the 2026 FIFA World Cup?

a. पाऊ कुबारसी
b. फेबियन रुइज
c. एमेरिक लापोर्टे
d. रोड्री

Answer: a. पाऊ कुबारसी (स्पेन के डिफेंडर)

– 19 वर्षीय स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारसी ने स्पेन की टीम को एक गोल खाने दिया।
– यह सम्मान टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी (21 वर्ष से कम उम्र के) को दिया जाता है।

—————
8. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फेयर प्ले ट्रॉफी किस टीम को मिली?
Which team won the Fair Play Trophy at the 2026 FIFA World Cup?

a. स्‍पेन
b. नीदरलैंड्स
c. जर्मनी
d. फ्रांस

Answer: b. नीदरलैंड्स

– यह पुरस्कार टूर्नामेंट के दौरान सबसे बेहतरीन अनुशासन, खेल भावना और सबसे कम फाउल करने वाली टीम को दिया जाता है।

फीफा विश्व कप 2026 के अवॉर्ड्स विजेता
गोल्डन बॉल (बेस्ट प्लेयर): रोड्री (स्पेन)
गोल्डन बूट (टॉप स्कोरर): किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 10 गोल
गोल्डन ग्लव (बेस्ट गोलकीपर): उनाई सिमोन (स्पेन)
बेस्ट यंग प्लेयर: पाउ कुबारसी (स्पेन)
फेयर प्ले ट्रॉफी: नीदरलैंड्स

—————
9. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 के शुभंकर (Mascot) का नाम बताएं?
Name the mascot of the FIFA World Cup 2026.

a. Maple – द मूस
b. ज़ायू – द जगुआर
c. क्लच – द बाल्ड ईगल
d. उपरोक्‍त सभी

d. उपरोक्‍त सभी (Maple – द मूस, ज़ायू – द जगुआर, क्लच – द बाल्ड ईगल)

– यह पहला मौका है जब फीफा ने एक साथ तीन शुभंकर पेश किए हैं।

– मेपल (Maple): यह कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाला मूस है जो एक गोलकीपर की भूमिका निभाता है। यह कनाडा की प्राकृतिक सुंदरता और मेहमाननवाज़ी का प्रतीक है।
– ज़ायू (Zayu): यह मैक्सिको का प्रतिनिधि एक जगुआर है जो एक फुर्तीले स्ट्राइकर का काम करता है। यह मैक्सिको की प्राचीन परंपराओं, जोश और रचनात्मकता को दर्शाता है।
– क्लच (Clutch): यह संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाला बाल्ड ईगल है जो एक मिडफील्डर है। यह अमेरिका के साहस, विविधता और सामूहिकता का प्रतीक है।

————–
10. FIFA वर्ल्‍ड कप 2030 किस देश में आयोजित होगा?
In which country will the 2030 FIFA World Cup be held?

a. मोरक्को
b. पुर्तगाल
c. स्पेन
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन)

किस वर्ष कहां वर्ल्‍ड कप
– 2026 वर्ल्‍ड कप : कनाडा, मैक्सिको और यूएसए
– 2030 वर्ल्‍ड कप : मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन
– 2034 वर्ल्‍ड कप : सऊदी अरब

2030 में वर्ल्‍ड कप
– यह दूसरी बार होगा जब टूर्नामेंट तीन देशों द्वारा आयोजित किया जाएगा।
– फुटबॉल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी विश्व कप का आयोजन तीन अलग-अलग महाद्वीपों (अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका) में किया जा रहा है।
– टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह और पहले मैच दक्षिण अमेरिका में होंगे, जबकि बाकी मुख्य मुकाबले मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन में खेले जाएंगे।
– इसके अतिरिक्त, 2030 में इस टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, इसके तीन शुरुआती मैच उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे में भी खेले जाएंगे।

फीफा मुख्यालय: ज्‍यूरिख (स्विट्ज़रलैंड )

————–
11. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 के फाइनल मैच में ट्रॉफी का अनावरण किसने किया?
Who unveiled the trophy at the FIFA World Cup 2026 final match?

a. इकर कैसिलस
b. जंग हो-योन (होयोन)
c. कार्लोस अल्काराज़
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (जंग हो-योन (होयोन) और कार्लोस अल्काराज़ )

– कार्लोस अल्काराज़ स्पेनिश टेनिस स्टार हैं।
– जंग हो-योन (होयोन) दक्षिण कोरियाई एक्ट्रेस हैं।

वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी के बारे में
– ट्रॉफी को जाने-माने इतालवी मूर्तिकार सिल्वियो गज़ानिगा द्वारा डिज़ाइन किया गया था।
– इसमें दो मानव आकृतियों को दिखाया गया है जो पृथ्वी (ग्लोब) को हाथों पर उठाए हुए हैं।
– ट्रॉफी का वजन लगभग 6.175 किलोग्राम है।
– यह ठोस 18 कैरेट (18-carat) सोने से बनी हुई है, जिसमें लगभग 4.93 किलोग्राम शुद्ध सोना शामिल है। इसके अलावा, इसके आधार (बेस) में कीमती मेलाकाइट (malachite) पत्थर की दो परतें लगी होती हैं।
– इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी की ऊंचाई 36.8 सेंटीमीटर है।
– फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को ओरजिनल ट्रॉफी केवल जश्न मनाने के लिए दी जाती है।
– अवॉर्ड समारोह के बाद फीफा के अधिकारी विजेता टीम से असली ट्रॉफी ले लेते हैं।
– इसकी जगह विजेता टीम (स्‍पेन) को डुप्लिकेट ट्रॉफी दी गई।
– यह डुप्लिकेट ट्रॉफी (Replica) कांस्य की होती है और उसपर सोने की परत लगी होती है।
– इस ट्रॉफी का वर्तमान भौतिक (मटीरियल) मूल्य लगभग 713,000 अमेरिकी डॉलर आंका गया है।

————–
12. जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में विमेंस सिंगल्स का खिताब किस पहली भारतीय शटलर ने जीता?
Which Indian female shuttler was the first to win the women’s singles title at the Japan Open Super 750 tournament?

a. रक्षिता रामराज
b. पीवी सिंधु
c. नोजोमी ओकुहारा
d. उन्नति हुड्डा

Answer: b. पीवी सिंधु

– भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 19 जुलाई 2026 को खेले गए खिताबी मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया।
– फाइनल टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में हुआ था।
– पीवी सिंधु 2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं।
– इससे पहले इस टूर्नामेंट के किसी भी वर्ग में भारतीय खिलाड़ी ने खिताब नहीं जीता था।
– वर्ष 2019 में विश्व चैम्पियन बनने के बाद पीवी सिंधु का ये पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब भी है।

—————
13. राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Flag Day celebrated?

a. 19 जुलाई
b. 20 जुलाई
c. 22 जुलाई
d. 25 जुलाई

Answer: c. 22 जुलाई

– भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस देश को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता मिलने (15 अगस्त 1947) से कुछ दिन पहले, 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है।
– 22 जुलाई 1947 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया।

————–
14. विश्व मस्तिष्क दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Brain Day observed?

a. 20 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 22 जुलाई
d. 23 जुलाई

Answer: c. 22 जुलाई

– वर्ष 2026 की थीम : “मस्तिष्क स्वास्थ्य: सभी के लिए सुलभता
– यह दिवस ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी’ आयोजित करता है।

—————
15. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री जुलाई 2026 में कौन बने?
Who became the new Prime Minister of Britain in July 2026?

a. एंडी बर्नहैम
b. कीर स्टार्मर
c. लीजा नंदी
d. कनिष्क नारायण

Answer: a. एंडी बर्नहैम

– 20 जुलाई 2026 को ब्रिटेन के एंडी बर्नहैम ने नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
– वह पिछले 10 साल में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री बने हैं।
– पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर विदाई भाषण देने के बाद किंग चार्ल्स को अपना इस्तीफा सौंपा।
– इसके बाद ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम ने औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

एंडी बर्नहैम का राजनीतिक करियर
– 1994–2001 तक उन्होंने लेबर पार्टी के लिए शोधकर्ता और सलाहकार के रूप में कार्य किया।
– 2001 में इंग्लैंड के Leigh निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सांसद (MP) चुने गए।
– 2007–2008 में ब्रिटिश सरकार में ट्रेजरी के मुख्य सचिव बने।
– 2009 में Secretary of State for Culture, Media and Sport के रूप में कार्य किया।
– 2009 में स्वास्थ्य मंत्री बने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम किया।
– 2010 तक इस पद पर बने रहे।
– 2010 और 2015 में लेबर पार्टी के नेतृत्व के चुनाव में उम्मीदवार रहे, लेकिन दोनों बार जीत नहीं सके।
– 2017 में सांसद पद छोड़कर Greater Manchester के पहले सीधे निर्वाचित मेयर बने।
– 2021 और 2024 में लगातार दो बार फिर से मेयर चुने गए।
– ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर के रूप में इस क्षेत्र के हितों की रक्षा करने के कारण एंडी बर्नहैम को ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ का नाम मिला था।

ब्रिटेन को पिछले 10 साल में सातवां प्रधानमंत्री मिलेगा
– डेविड कैमरन : 2016 में ब्रेक्जिट जनमत संग्रह में हार के बाद डेविड कैमरन ने इस्तीफा दिया था।
– थेरेसा मे : उनके बाद प्रधानमंत्री बनीं थेरेसा मे संसद से ब्रेक्जिट समझौता पारित नहीं करा सकीं और 2019 में पद छोड़ना पड़ा।
– बोरिस जॉनसन : इसके बाद बोरिस जॉनसन ने कोविड लॉकडाउन के दौरान 2022 में इस्तीफा दिया।
– लिज ट्रस : जॉनसन के बाद लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन उनकी आर्थिक नीतियों से बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई। वह सिर्फ 49 दिन ही पद पर रह सकीं और अक्टूबर 2022 में इस्तीफा देना पड़ा।
– ऋषि सुनक : ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने, लेकिन बढ़ती महंगाई, आर्थिक चुनौतियों और आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार के बाद जुलाई 2024 में उन्होंने भी पद छोड़ दिया था।
– कीर स्टार्मर : दो साल में ही कीर स्टार्मर के इस्तीफा हुआ।
– एंडी बर्नहैम : जुलाई 2026 में नए पीएम बने।


PDF Download: Click here