Daily Current Affairs, Current Affairs 21 February 2021, Current Affairs 21 February 2021, Current Affair 22 February 2021 Question, Current Affairs 20 February 2021, Current Affairs 23 February 2021, 23 February 2021 Current Affairs,

यह 21 to 23 February 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस केंद्र शासित प्रदेश (UT) के मुख्‍यमंत्री वी नारायणस्‍वामी ने 22 फरवरी 2021 को इस्‍तीफा दे दिया?

a. लद्दाख
b. अंडमान निकोबार
c. पुदुचेरी
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: c. पुदुचेरी

– पुदुच्चेरी में कांग्रेस-DMK की गठबंधन सरकार थी। जिसके मुख्‍यमंत्री वी नारायणस्‍वामी थे।
– दरअसल, पिछले हफ्ते कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की सरकार संकट में आ गई थी. रविवार को भी दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वी नारायणसामी के पास बस 11 विधायकों का साथ रह गया था, बल्कि विपक्षी दलों के पास कुल 14 विधायक थे.
– पुदुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था।

पुदुचेरी
– यह केंद्र शासित प्रदेश कई हिस्‍सा में है।
– एक हिस्‍सा तमिलनाडु, दूसरा आंध्र प्रदेश और तीसरा केरल से लगा हुआ है।
– राजधानी – पुदुचेरी
– उपराज्‍यपाल – तमिलसाई सौदरराजन

——————————-
2. केंद्र सरकार ने रक्षा बजट (2021-22) का कितना हिस्‍सा घरेलू खरीद (domestic procurement) के लिए रिजर्व किया?

a. 70,221 करोड़
b. 60,221 करोड़
c. 50,221 करोड़
d. 40,221 करोड़

Answer: a. 70,221 करोड़

– वर्ष 2021-22 में भारत का रक्षा बजट 4.78 लाख करोड़ रुपए का है।
– इसमें से कैपिटल एलोकेशन 1.35 लाख करोड़ रुपए का रखा गया है।
– इसी कैपिटल एलोकेशन में से 70,221 करोड़ रुपए डोमेस्टिक पोक्‍योरमेंट (घरेलू खरीद) के लिए रिजर्व कर दिया गया है।

– यह ऐलान डिफेंस मिनिस्‍टर राजनाथ सिंह ने 22 फरवरी 2021 को किया। वह इस मुद्दे पर एक वेबनार में बोल रहे थे।
– रक्षा मंत्री का कहना है कि कैपिटल एलोकेशन का 63% हिस्‍सा घरेलू खरीद (domestic procurement) पर खर्च होगा।
– वेबनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राइवेट सेक्‍टर से डिफेंस सेकटर में योगदान देने की अपील की।

– इसके साथ ही जल्द ही रक्षा मंत्रालय आयात होने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध की एक और लिस्ट जारी कर सकता है।
– इससे पहले सरकार ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े 100 सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाया था।
– वेबिनार में राजनाथ सिंह ने कहा, अब हम वस्तुओं की दूसरी लिस्ट जारी करने पर विचार कर रहे हैं।
– इसके साथ सैन्य मामलों के सचिव विभाग से भी अनुरोध करेंगे कि वे इस बात पर भी विचार करें कि वर्तमान में आयात होने वाले पुर्जों को लिस्ट में शामिल किया जाए ताकि हम उसी को स्वदेशी बना सकें।

– इससे पहले पिछले वित्‍त वर्ष 2020-21 के बजट में सरकार ने पहली बार रक्षा बजट के भीतर घरेलू खरीद के लिए अलग आवंटन का प्रावधान किया था और 52,000 करोड़ रुपए आरक्षित किए थे।

Defence exports में भारत
– वेबनार में पीएम मोदी और डिफेंस मिनिस्‍टर राजनाथ सिंह ने आयात कम करते हुए डिफेंस एक्‍सपोर्ट बढ़ाने पर जोर दिया।

डिफेंस एक्‍सपोर्ट में छह साल में 700 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी
– पिछले छह साल में भारत ने डिफेंस एक्‍सपोर्ट में 700 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी की है।
– SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) की रिपोर्ट में दुनिया के टॉप 25 एक्‍सपोर्टर की लिस्‍ट में भारत को शामिल किया गया है।
– सिपरी की वर्ष 2019 की लिस्‍ट में डिफेंस एक्‍सपोर्ट में 19वां स्‍थान भारत का रहा।
– फाइनेंशियल ईयर 2016-17 में भारत ने 1,521 करोड़ रुपए का एक्‍सपोर्ट किया, जबकि 2018-19 में 10,745 करोड़ रुपए का एक्‍सपोर्ट किया।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डिफेंस इंपोर्टर है भारत
– सिपरी के अनुसार हालांकि इसके बावजूद हम वर्ष 2015-19 के दौरान दुनिया के दूसरे सबसे बड़े इंपोर्टर रहे हैं।
– सबसे ज्‍यादा इंपोर्ट करने वाले देश की लिस्‍ट में पहले स्‍थान पर सऊदी अरब है।

गोला-बारूद में सदियों पुराना अनुभव
– भारत के पास हथियार और गोला-बारूद (arms and ammunition) बनाने का सदियों पुराना अनुभव रहा है।
– वर्ल्‍ड वॉर वन और वर्ल्‍ड वॉर 2 के दौरान भारत से आर्म्‍स एंड एम्‍यूनिशंस की आपूर्ति की गई थी।
– लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ी और हम आयात पर निर्भर हैं।
– पीएम मोदी का कहना है कि जियो-पॉलिटिकल वास्‍तविकता (geopolitical reality) ऐसी है कि कई छोटे राष्‍ट्र सिक्‍योरिटी के लिए चिंतित हैं।
– वे भारत की ओर देखेंगे, क्‍योंकि हमारे पास कम लागत, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन की ताकत है।
– अब भारत 40 से अधिक देशों को निर्यात कर रहे हैं। अब हमें एक वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरना है।

भारत 83 तेजस खरीद रहा है
– एयरो इंडिया में फरवरी 2021 में ही (48,000 करोड़ की लागत से 83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक ऑर्डर रखा गया था।
– मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की क्षमताओं पर भरोसा किया और आज तेजस आकाश में उड़ रहा है।

————————————–
3. ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन 2021 का मेजबान देश कौन है?

a. रूस
b. चीन
c. ब्राजील
d. भारत

Answer: d. भारत

– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी वेबसाइट को शुरू किया।
– इस बार यह समिट इंडिया में होनी है। कोविड-19 का असर सामान्‍य रहा तो, बैठक यहीं होगी, अन्‍यथा वर्चुअल समिट होगी।
– इसका डेट अभी तय नहीं है, हालांकि यह मई या जून में हो सकता है।

– BRICS : Brazil, Russia, India, China, and South Africa
– ब्रिक्स देशों की दुनिया की कुल आबादी में 42% और जीडीपी में 23% हिस्सेदारी है। पांचों देशों का विश्व व्यापार में हिस्सा 17% है।
– न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के अध्‍यक्ष (President) : मार्कोस प्राडो ट्रायजो (Marcos Prado Troyjo)
– उपाध्‍यक्ष (Vice-President) : अनिल किशोरा

ब्रिक्‍स
– मुख्‍यालय शंघाई, चीन में है।
– स्‍थापना 2009 में हुई थी।
– यह 5 महत्‍वपूर्ण इमर्जिंग इकोनॉमी का संगठन है।
– यह समूह दुनिया की 41 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
– दुनिया की GDP का 24 प्रतिशत ब्रिक्‍स देशों का है।

– अब तक 12 लिडर्स समिट हो चुके हैं।
– इनमें से 2012 और 2016 के समिट की चेयरशिप इंडिया ने किया था।
– अब 13वें समिट को भारत होस्‍ट कर रहा है।

– ब्रिक्‍स समिट 2021 की थीम – Intra BRICS Cooperation for Countinuity, Consolidation & Consensus.
(इंट्रा ब्रिक्‍स कोऑपरेशन फॉर कंटीट्यूटी, कंसोलिडेशन एंड कंसेंसेस)

Priorities for India’s BRICS Chairship in 2021
– Reform of the Multilateral System
– Counter Terrorism Cooperation
– Enhancing people to People Exchanges
– Digital & Technological Tools for the Attainment of SDG’s

ब्रिक्‍स 2021 की प्राथमिकताएं (प्रायरिटीज)
– रिफॉर्म ऑफ द मल्‍टीलैटरल सिस्‍टम
– काउंटर टेररिज्‍म कोऑपरेशन
– एन्‍हेंसिंग पिपुल टू पिपुल एक्‍सचेंज
– डिजिटल एंड टेक्‍नोलॉजिकल टूल्‍स फॉर द अटेन्मन्ट ऑफ SDG’s (सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल्‍स)

———————————-
4. MP के CM ने होशंगाबाद का नया नाम क्‍या रखने का ऐलान किया?

a. इंदिरापुरम
b. नर्मदापुरम
c. गंगापुरम
d. शिवपुरम

Answer: b. नर्मदापुरम

– मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किए जाने की घोषणा की।
– उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र को होशंगाबाद का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा.
– दरअसल, राजधानी भोपाल से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित होशंगाबाद का नाम बदलने की मांग लंबे समय से हो रही थी।

– माना जाता है कि होशंगाबाद नाम होशंगशाह गौरी के नाम पर रखा गया था।
– उसके नाम को इस शहर पर थोपा गया है, इसलिए इसे बदला जाना चाहिए।
– इतिहास के मुताबिक होशंगाबाद का पुराना नाम नर्मदापुर था।
– 15वीं शताब्दी में मुगल शासक होशंगशाह गौरी मांडू होता हुआ यहां आया।
– उसके राज के दौरान ही इस जगह का नाम होशंगाबाद पड़ गया।
– इससे पहले होशंगाबाद को नर्मदापुर नाम से ही जाना जाता था।
– बीजेपी नेताओं ने कहा था कि होशंगशाह गौरी लुटेरा था।

——————————–
5. पहला अरब देश, जिसका मिशन मंगल ग्रह तक पहुंचा?

a. सऊदी अरब
b. ईरान
c. इराक
d. यूएई

Answer: d. यूएई

– यूएई के मंगल अभियान का नाम ‘होप मिशन’ है।
– वह पहला मुस्लिम कंट्री बन गया है, जो मार्स तक पहुंच सका।

अब तक कौन-कौन पहुंचा मंगल ग्रह तक?
– मार्स तक पहुचने वालों की लिस्‍ट में पहला स्‍थान है नासा (यूएसए) का।
– दूसरे स्‍थान पर सोवियत यूनियन है।
– तीसरे पर यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी।
– चौथे स्‍थान पर इसरो का है, जो भारत की स्‍पेस एजेंसी है।
– अब पांचवां स्‍थान UAE ने बना लिया है।
– चीन इसके बाद पहुंचेगा, और वो छठा देश बनेगा।

– यूएई इंडिया के बाद दूसरा देश है, जो फर्स्‍ट अटेंप्‍ट में ही मार्स तक मिशन सक्‍सेसफुली भेज सका।
– यूएई की राजधानी आबू धाबी है। सबसे बड़ा शहर दुबई है।

यूएई का मार्स मिशन
– यूएई ने जिस तरह से होप मिशन को हैंडल किया है, उसकी तारीफ हो रही है।
– 50 प्रतिशत चांस ही होता है, मार्स तक मिशन के सही सलामत पहुंचने का।
– हालांकि यह सक्‍सेसफुल हो गया है।

– यह यूएई का प्रमोशनल मिशन भी था। इसके जरिए उसने चेंज कंट्री के रूप में पेश किया है।
– वूमेन सांइंटिस्‍ट को भी प्रमोट किया है।
– पूरा प्रोजेक्‍ट अचानक से नहीं हो, बल्कि पांच से सात साल लग गए।
– 200 यूएस डॉलर खर्च हुए। रुपए में कहें तो करीब 15 सौ करोड़ रुपए।

– इसे यूएई से लांच नहीं किया गया, बल्कि जापान से भेजा गया।
– सैटेलाइट यूएसए में बनी, जापान से भेजा गया था।
– यूएई के कई सौ वैज्ञानिक इसमें शामिल थे।
– यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो ने सैटेलाइट को डेवलप किया।
– यह फिर यूएई आया और फिर जापान भेजा गया।
– इसमें कई इक्‍यूपमेंट हैं, जिससे मार्स की बेहतरीन फोटो मिलेंगे।
– इनसे वहां पर मौजूद बर्फ, नमी, गैस की मौजूदगी कहां पर है, इसकी जानकारी मिलेगी।

UAE
– राष्‍ट्रपति – खलीफा बिन जायद अल नाह्यान
– आबादी – करीब एक करोड़
– ऑफीशियल लैंग्‍वेज – अरबी
– मुद्रा – यूएई दिरहम

————————–
6. अभयारण्य लाइफटाइम सर्विस अवार्ड (Sanctuary Lifetime Service Award) 2020 किसे मिला है?

a. रोमिला थापर
b. विपिन चंद्र
c. एस थिओडोर भास्करन
d. अवनीश अवस्‍थी

Answer: c. एस थिओडोर भास्करन

– लेखक, इतिहासकार और कार्यकर्ता एस थिओडोर भास्करन ने 15 फरवरी 2021 को इस अवार्ड को जीता है।
– यह पुरस्कार अभयारण्य नेचर फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया था।
– थिओडोर भास्करन को वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पण के मद्देनजर पुरस्कार के लिए चुना गया था।
– उन्होंने अंग्रेजी और तमिल में लेखन कौशल के लिए पुरस्कार जीता और संरक्षण में योगदान दिया।
– उन्हें युवा प्रकृतिवादियों (Young naturalists) को प्रेरित करने की पृष्ठभूमि में पुरस्कार के लिए भी चुना गया था।

संरक्षण पर थिओडोर के बारे में
– थिओडोर का विचार है कि किसी भी संरक्षण पहल को स्थानीय भाषा में होना चाहिए ताकि लोगों के संचलन (Movement) का पता चल सके।
– तमिल भाषा में प्रकृति पर लिखने के लिए उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
– यह पुरस्कार टोरंटो में वर्ष 2014 में कनाडा लिटरेरी गार्डन द्वारा दिया गया था।

————————–
7. पेरिस जलवायु समझौते (Paris Climate Agreement) में किस देश ने दोबारा से वापसी की है?

a. भारत
b. रूस
c. चीन
d. अमेरिका

Answer: d. अमेरिका

– इस वापसी की घोषणा अमेरिका के राष्‍ट्पति जो बाइडेन ने 20 फरवरी 2021 को की है।
– पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने, वर्ष 2020 में, अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से हटा लिया था।
– ये समझौता वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप-21) के दौरान, 196 पक्षों की ओर 12 दिसम्बर को पारित किया गया था।
– 4 नवम्बर 2016 को यह समझौता लागू हो गया था।
– पेरिस समझौते का लक्ष्य वैश्विक तापमान में बढ़ोत्तरी को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखना और 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिये विशेष प्रयास किये जाने हैं।

– यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि अमेरिका के इस समझौते के बाहर आने के बाद पेरिस समझौते के तय लक्ष्‍यों को पाने से काफी दूर हो गई थी।
– उन्‍होंने कहा जलवायु परिवर्तन के संकेत खतरनाक हैं, 2020 बीते पांच वर्षों में सबसे गर्म वर्ष रहा है।

————————–
8. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 का खिताब किस पुरुष खिलाड़ी ने जीता?

a. डेनियल मेदवेदेव
b. डोमिनिक थीम
c. नोवाक जोकोविच
d. रोजर फेडरर

Answer: c. नोवाक जोकोविच

– उन्‍होंने ये खिताब 21 फरवरी 2021 को जीता है।
– सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 9वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है, यह उनका 18वां ग्रैंड स्‍लैम है।
– नोवाक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराया।
– जोकोविच ने चौथे नंबर के इस खिलाड़ी को आसानी से हराकर लगातार 20वां मैच जीत अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।

————————–
9. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 महिला सिंगल्स का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?

a. नाओमी ओसाका
b. सानिया मिर्जा
c. जेनिफर ब्रैडी
d. मोनिका सेलेस

Answer: a. नाओमी ओसाका

– जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी को सीधे सेटों में हराकर ये खिताब जीत लिया है।
– ये उनका चौथा ग्रैंड स्लैम है, नाओमी ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 8वीं बार खेलते हुए चौथा खिताब जीता।
– अपनी मजबूत सर्विस की बदौलत ओसाका ने 6 ऐस लगाकर मेजर फाइनल्स का स्कोर 4-0 किया।
– मोनिका सेलेस के 30 साल पहले इस तरह से अपना करियर शुरू करने के बाद वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

————————–
10. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 पुरुष डबल का खिताब किन खिलाडि़यों ने जीता है?

a. जोहान क्रिएक और इवान डोडिग
b. इवान डोडिग और फिलिप पोलेक
c. राफेल नडाल और पेस मैथ्‍यू
d. फिलिप पोलेक और पेस मैथ्‍यू

Answer: b. इवान डोडिग और फिलिप पोलेक

– क्रोएशिया के इवान डोडिग और उनके स्लोवाकियन युगल जोड़ीदार फिलिप पॉलेसेक ने ग्रैंड स्लैम जीता।
– 9 वीं सीड जोड़ी ने फाइनल में राजीव राम और जो सालिसबरी के खिलाफ 6-3 6-4 की जीत के बाद 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल का खिताब जीता।
– यह 35 वर्षीय स्लोवाकियन के लिए पहली ग्रैंड स्लैम जीत थी, जो 2018 में सेवानिवृत्ति से बाहर आ गए थे।

————————–
11. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 महिला डबल का खिताब किन खिलाडि़यों ने जीता है?

a. अंकिता रैना और आर्यना सबालेंका
b. यूजीन बुचर्ड और डोमिनिका
c. एलिस मर्टन्स और आर्यना सबालेंका
d. एलिस मर्टन्स और यूजीन

Answer: c. एलिस मर्टन्स और आर्यना सबालेंका

– बेल्जियम की एलिस मर्टन्स और बेलारूस की आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने 19 फरवरी 2021 को ये खिताब जीता।
– मर्टन्स और सबालेंका ने मेलबर्न में खेले गए इस ग्रैंडस्लैम फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रैजिसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से हराया।
– इस जोड़ी ने टीम के रूप में अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया, उन्‍होंने 2019 में यूएस ओपन का खिताब भी जीता था।

————————–
12. विश्‍व चिंतन दिवस (World Thinking Day) कब मनाया जाता है?

a. 24 फरवरी
b. 23 फरवरी
c. 22 फरवरी
d. 21 फरवरी

Answer: c. 22 फरवरी

– विश्व चिंतन दिवस, दुनिया भर में सभी गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स द्वारा स्‍काउट गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल के जन्म दिवस के रूप में मनाया गया।
– यह दिन दुनिया भर के भाई-बहनों के बारे में विचार करने, उनकी चिंताओं को दूर करने और मार्गदर्शन करने के सही अर्थ को समझने के लिए मनाया जाता है।

विश्व चिंतन दिवस 2021 का विषय है- शांति स्थापन (peacebuilding)।

————————–
13. अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का नया महानिदेशक नियुक्‍त किया है?

a. आनंद त्रिपाठी
b. अखिल त्‍यागी
c. अजय माथुर
d. राहुल सचदेवा

Answer: c. अजय माथुर

– अजय माथुर को 15 फरवरी 2021 को विशेष वर्चुअल असेंबली में महानिदेशक पद के लिए चुना गया।
– वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस के 89 देशों ने निर्विरोध चुना है।
– वह 15 मार्च को इस पद को संभालेंगे।
– अजय माथुर वर्तमान महानिदेशकउपेंद्र त्रिपाठी की जगह लेंगे, त्रिपाठी साल 2017 से इस महानिदेशक पद पर नियुक्‍त थे।

————————–
14. पश्चिम बंगाल सरकार ने 5 रुपये मे गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए कौन सी योजना शुरू की है?

a. रसोई खाना योजना
b. स्‍वस्‍थ्‍य भोजन योजना
c. मॉं योजना
d. भोग योजना

Answer: c. मॉं योजना

– सरकार 15 रुपये की सब्सिडी देगी और लोगों को 5 रुपये देने होंगे।
– प्रति व्‍यक्ति को चावल, दाल सब्‍जी और एग करी भी मिलेगी।
– यह योजना सिर्फ आम जन के लिए है।
– यह रसोई स्‍वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा चलाई जाएगी।
– सरकार ने इस योजना के लिए सौ करोड रुपये आवंटित किए है।
– यह कैंटिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक डेली खुलेगी।

जयललिता की ‘अम्मा किचन’
– इस तरह स्‍कीम का श्रेय तमिलनाडु की दिवगंत मुख्‍यमंत्री जयललिता को जाता है।
– जयललिता ने फरवरी 2013 में अम्‍मा किचन को शुरू किया था।
– इस स्कीम के तहत एक रुपये में इडली, पांच रुपये में सांभर- चावल और तीन रुपये में दही-चावल मिलता था।

पश्चिम बंगाल
मुख्‍यमंत्री: ममता बनर्जी
राज्‍यपाल: जगदीप धनखड़
राजधानी: कोलकाता

————————–
15. IPL 2021 14वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने?

a. युवराज सिंह
b. क्रिस मॉरिस
c. ग्‍लेन मैक्‍सवेल
d. एमएस धोनी

Answer: b. क्रिस मॉरिस

– दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।
– इससे पहले 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
– कई साल से नीलामी में शामिल हो रहे चेतेश्‍वर पुजारा को इस साल 2021 में CSK ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
– इस साल कई युवा खिलाडि़यों को भी खरीददार मिले हैं।
– जैसे शाहरूख खान, मोहम्‍मद अजहरुद्दीन, अर्जुन तेंदुलकर आदि।
– आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2018 से विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये देता आ रहा है।

————————–
16. क्रिकेटर फाफ डुप्‍लेसिस ने सन्‍यास की घोषणा की, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. भारत
b. न्‍यूजीलैंड
c. दक्षिण अफ्रीका
d. श्रीलंका

Answer: c. दक्षिण अफ्रीका

– 36 साल के इस खिलाड़ी ने कुल 69 टेस्‍ट मैच खेले।
– डुप्‍लेसिस ने टेस्‍ट क्रिकेट शुरूआत नवंबर 2012 में की थी।
– अपने टेस्‍ट करियर में 40.02 की औसत से 4143 रन बनाए हैं।
– जिसमें से 21 हाफ सेंचुरी और 10 सेंचुरी शामिल है।
– फाफ डुप्‍लेसिस दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्‍तान भी रह चुके हैं।

——————————-
17. क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद ने सन्‍यास की घोषणा की, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. भारत
b. न्‍यूजीलैंड
c. दक्षिण अफ्रीका
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका

– उन्‍होंने 37 साल की उम्र में क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की।
– उन्‍होंने 25 टेस्‍ट, 25 वनडे इंटरनेशनल और एक टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का प्रतिनिधित्‍व किया।

——————————-
18. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कौन सा अभियान शुरू किया?

a. गो इलेक्ट्रिक
b. गो पेट्रोल
c. गो ई-ईंधन
d. गो कोरोना

Answer: a. गो इलेक्ट्रिक

– इसका उद्देश्‍य इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और ई-मोबिलिटी के लाभ के बारे में बताना।
– इसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और विद्युत एवं नई और नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री आरके सिंह ने शुरू किया।

———————————–
19. गृह मंत्री अमित शाह ने किस अर्धसैनिक बल के इतिहास पर आधारित पुस्‍तक ‘राष्‍ट्र प्रथम – 82 वर्षों की स्‍वर्णिम गाथा’ का विमोन किया?

a. BSF
b. CISF
c. CRPF
d. ITBP

Answer: c. CRPF

– गृह मंत्री ने 19 फरवरी को इस पुस्‍तक को लांच किया।
– यह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के इतिहास पर आधारित है।
– पुस्‍तक में तथ्‍यों का संकलन दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भुवन कुमार झा ने किया।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account