यह 23 December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में किन चार स्वदेशी खेलों (Indigenous Games) को शामिल किया है?
a. गटका, योग, मल्लखंब और गुल्ली डंडा
b. गटका, कलारीपयट्टू, मल्लखंब और थांग-ता
c. गुल्ली डंडा, मल्लखंब, थांग-ता, कबडडी
d. कलारीपयट्टू, मल्लखंब, गुल्ली डंडा
Answer: b. गटका, कलारीपयट्टू, मल्लखंब और थांग-ता
– खेल मंत्रालय ने 22 दिसंबर 2020 को इसकी मंजूरी दी है।
– दरअसल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 हरियाणा में होंगे।
– यह चार खेल देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी।
– खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत में स्वदेशी खेलों की समृद्ध विरासत है और खेल मंत्रालय की प्राथमिकता इन खेलों को संरक्षित करने की है। उनका कहना है कि अगर हम इतनी लगन से विदेशी खेल खेलते हैं तो हम अपना स्वदेशी खेल क्यों नहीं खेल सकते।
खेलों के बारे में-
गटका: गटका पंजाब के सिखों से जुड़ी मार्शल आर्ट का एक रूप है, यह छड़ी-लड़ाई की एक शैली है।
– इसमें लकड़ी की छड़ें होती हैं, जो तलवारों का अनुकरण करने के लिए होती हैं।
– यह 15वीं शताब्दी में पंजाब में शुरू हुआ था।
– निहंग सिख योद्धा की लड़ाई की इस पारंपरिक शैली को आत्मरक्षा के साथ खेल के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।
कलारीपयट्टू –
– यह एक भारतीय मार्शल आर्ट है, जो आधुनिक केरल में उत्पन्न हुआ था।
– कलारीपयट्टू भारत में सबसे पुराना मार्शल आर्ट है।
– कलारीपयट्टू में हिंदू धर्म पर आधारित अनुष्ठान हैं, और इसके चिकित्सीय उपचार आयुर्वेद पर आधारित हैं।
– बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल भी कलारीपयट्टू के लिए जाने जाते हैं।
थांग-ता-
– थांग-ता भी मार्शल आर्ट का एक भारतीय रूप है, जो पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू हुआ है।
– होता है. थांग-ता मार्शल आर्ट्स के हुयेन लैंग्लोन रूप का सशस्त्र लड़ाकू घटक है।
– प्राथमिक हथियार थंग (तलवार) और टा (भाला) हैं. अन्य हथियारों में ढाल और कुल्हाड़ी शामिल हैं।
– थंग-ता का अभ्यास प्रदर्शन और युद्ध के लिए किया जाता है।
मल्लखंब–
– स्वदेशी खेल मल्लखंब एक पारंपरिक खेल है, जिसमें एक जिमनास्ट एरियल योग करता है, और दूसरा एक लटकी हुई लकड़ी के खंभे, बेंत या रस्सी के साथ संगीत कार्यक्रम में हवाई योग या जिम्नास्टिक आसन और कुश्ती पकड़ता है।
– पोल अरंडी के तेल से शीशम पॉलिश से बनाया जाता है।
– मल्लखंब पूरे भारत में खेला जाता है लेकिन यह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-
– खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत साल 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के रूप में हुई थी।
– इसमें अंडर-17 कैटेगिरी और अंडर-21 कैटेगिरी में कॉलेज के स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं।
– इसका आयोजन साल में एक बार जनवरी या फरवरी में किया जाता है और यह नेशनल लेवल का ग्रासरूट गेम्स है।
– हर साल इसमें 1,000 बेस्ट खिलाड़ियों को चुना जाता है।
———————————–
2. खेल मंत्रालय ने प्रतियोगी खेल (Competitive Sport) के रूप में किसे मान्यता दी है?
a. योग
b. ब्रेकिंग डांस
c. गुल्ली डंडा
d. लुका छिपी
Answer: a. योग
– खेल मंत्रालय ने 17 दिसंबर 2020 को योग को खेल के रूप में मान्यता दी है।
– बाकी खेलों की तरह अब योग की भी राज्यों में योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन होगी।
– अब योग के कॉम्पिटिटिव गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे।
– अन्य खेलों की तरह अब लोग करियर बनाने के लिए योग में पहले से ज्यादा रुचि दिखाएंगे।
– खेल राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट करके कहा, ‘योग को खेल का रूप देने का पीएम नरेंद्र मोदी का विजन पूरा हुआ।
– योग गुरु बाबा रामदेव की अध्यक्षता में एक अंतर्राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ का गठन नवंबर 2019 में डीआर एचआर नागेंद्र के महासचिव के रूप में किया गया था।
– एक राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (NYSFI) को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योग के संरक्षण और विकास के लिए भी स्थापित किया गया था।
– इसे खेल मंत्रालय ने पिछले महीने राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में मान्यता दी थी।
———————————–
3. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलिट्री सम्मान लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit) से किस देश ने सम्मानित किया?
a. जापान
b. फ्रांस
c. रूस
d. अमेरिका
Answer: d. अमेरिका
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च मिलिट्री सम्मान से सम्मानित किया।
– मोदी को यह अवॉर्ड भारत-अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते बढ़ाने के लिए दिया गया।
– मोदी की तरफ से यह सम्मान अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने स्वीकार किया।
– ट्रम्प की तरफ से यह मेडल अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने दिया।
– अमेरिका का यह अवॉर्ड किसी देश या सरकार के प्रमुख को ही दिया जाता है।
– मोदी के साथ यह अवॉर्ड जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन को भी दिया गया।
मोदी को 4 सालों में मिले सम्मान
– प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (सऊदी अरब), 2016 में ही स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान मिला।
– 2018 में ग्रेंड कलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन (फिलिस्तीन) 2019 में ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड (UAE), 2019 में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (रूस) और इसी साल ही ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इजुद्दीन (मालदीव) से सम्मानित किया गया।
———————————-
4. यूनेस्को ने किस देश के स्ट्रीट फूड हॉकर कल्चर को अपनी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची (Representative List of the Intangible {इन्टैन्जबल} Cultural Heritage of Humanity) में शामिल किया है?
a. चीन
b. भारत
c. सिंगापुर
d. जापान
Answer: c. सिंगापुर
– हॉकर संस्कृति एक बहुसांस्कृतिक शहरी वातावरण में स्ट्रीट फूड और भोजन के तरीकों की एक लोकप्रिय सिंगापुर शैली है।
– हॉकर केंद्रों में प्राकृतिक रूप से खुले परिसर होते हैं, जिनमें चीनी, मलय, भारतीय जैसी विभिन्न संस्कृतियों के भोजन बेचे जाते हैं।
– सिंगापुर के हॉकर्स कई तरह के व्यंजनों (dishes) में महारत हासिल करने के लिए जाने जाते हैं।
– जिन्हें वे ‘community dining rooms’ में परोसते हैं, जहाँ सभी क्षेत्रों के लोग इकट्ठा होते हैं और अपने अनुभवों को साझा करते हैं।
यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले
———————————
5. कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) के नए रूप (Variant) का नाम बताएं, जिसकी वजह से फिर से कई देशों में लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध लगा?
a. A.1.1.7
b. B.1.1.7
c. C.1.1.7
d. D.1.1.7
Answer: b. B.1.1.7
– SARS-CoV-2 (severe acute respiratory syndrome coronavirus 2)
————————————
6. कोरोना वायरस के नए रूप (म्यूटेशन) की वजह से भारत सहित 25 से ज्यादा देशों ने किस देश से हवाई यात्रा पर रोक लगा दी?
a. यूएसए
b. ब्रिटेन
c. चीन
d. जर्मनी
Answer: b. ब्रिटेन
– भारत सरकार ने 31 दिसंबर तक के लिए ब्रिटेन से फ्लाइट के आने-जाने पर रोक लगा दी है।
– ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कई देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद 22 दिसंबर 2020 को गवर्नमेंट की कोबरा इमरजेंसी कमेटी के साथ बैठक की।
इन देशों ने फ्लाइट्स पर रोक लगाई
– सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स, कनाडा, आयरलैंड, चिली, जार्डन ।
नया वायरस कब सामने आया?
– कोरोना वायरस का नया रूप तीन महीने पहले 20 से 21 सितंबर के बीच लंदन के केंट इलाके से लिए गए सैंपल में सामने आया था।
– वायरस के इस जीनोम का नाम B.1.1.7 रखा गया।
– कोरोना वायरस के कई रूप सामने आए हैं, जिनमें तीन अहम हैं और तीनों की पहचान हो चुकी है।
नए रूप की पहचान कैसे हुई?
– वायरस के नए रूप की पहचान सामान्य आरटी-पीसीआर टेस्ट में हुई।
– ब्रिटेन में आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए टेकपैथ की टेस्ट किट का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है।
– इस किट से जांच करने पर सामान्यत: कोरोना के तीन जीन सामने आते हैं, पर हाल के दिनों में ऐसे मामले बढ़ने लगे, जिसमें केवल दो जीन ही सामने आ रहे थे।
– इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि वायरस के नए रूप ने एक जीन को छुपा दिया। इस बीच मामलों में अचानक तेजी नजर आने लगी।
– तब इस बात की पुष्टि हुई कि नए वायरस के कारण ऐसा हो रहा था। इस टेस्ट किट के उपयोग के लिए भारत ने भी मंजूरी ली है।
वायरस क्यों रूप बदलता है ?
– किसी भी वायरस के अनुवांशिक तत्वों में समय के साथ आंशिक बदलाव होते हैं। यह प्राकृतिक प्रक्रिया है।
– इस तरह वायरस इंसानी कोशिकाओं में ज्यादा आसानी से घुसने के तरीके ढूंढता है।
– वुहान में पाए गए कोरोना वायरस के बाद से अब तक कोविड-19 के वायरस में कम से कम 25 बार म्यूटेशन हो चुका है।
– इटली और फ्रांस ने अपने यहां ब्रिटेन वाले कोरोना वायरस से जुड़े संक्रमण के केस आने की पुष्टि की है।
– इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण की दूसरी लहर का कारण इस वायरस को माना जा रहा है।
———————————–
7. राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) कब मनाया जाता है?
a. 23 दिसंबर
b. 22 दिसंबर
c. 21 दिसंबर
d. 20 दिसंबर
Answer: b. 22 दिसंबर
– 22 दिसंबर 1887 को श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था, जिन्हें गणित का जनक भी कहा जाता है।
– तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को भारतीय गणितीय श्रीनिवास रामानुजन के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर इस दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में भी मनाए जाने की घोषणा की थी।
– भारत में साल 2012 से 22 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है।
– रामानुजन ने बिना किसी सहायता के रामानुजन प्राइम, रामानुजन थीटा फंक्शन, विभाजन सूत्र और मॉक थीटा फंक्शन दिए।
– महज 12 साल की उम्र में रामानुजन ने त्रिकोणमिति में महारत पा ली थी और खुद से कई प्रमेय यानी थ्योरम्स को भी विकसित किया था।
———————————–
8. वरिष्ठ राजनेता मोतीलाल वोरा का निधन कोविड-19 से 21 दिसंबर 2020 को हो गया, वो किस पार्टी से जुड़े थे?
a. कांग्रेस
b. भाजपा
c. लोजपा
d. आम आदमी पार्टी
Answer: a. कांग्रेस
– 21 दिसंबर को उनका जन्मदिन भी था।
– उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था और उन्होंने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
– मोतीलाल वोरा जनवरी 1989 से दिसंबर तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
– 1993 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गवर्नर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।
– और 3 साल तक वहां राज्यपाल रहे।
– उन्होंने छत्तीसगढ़ से एक बार राज्यसभा सदस्य और एक बार लोकसभा सदस्य के रूप में कार्य किया।
———————————–
9. किस निगरानी पोत को भारतीय तटरक्षक बल में दिसंबर 2020 को शामिल किया गया?
a. विक्रांत
b. कवरती
c. शिवालिक
d. सुजीत
Answer: d. सुजीत
– भारतीय तटरक्षक के गश्ती जहाज ‘सुजीत’ का गोवा में जलावतरण (Launch) हुआ है।
– यह समुद्र में गश्त के लिए 105 मीटर सीरीज का दूसरा जहाज है।
– भारतीय तट रक्षक (आइसीजी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि पोत का जलावतरण वास्को शहर में रक्षा निर्माण सचिव राज कुमार ने आइसीजी के महानिदेशक कृष्णास्वामी नटराजन तथा अन्य की मौजूदगी में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में किया।
– इससे तटरक्षक की परिचालन क्षमता (operational efficiency) में इजाफा होगा।
– यह उन्नत तकनीक, नौपरिवहन तथा संचार उपकरणों व सेंसर से लैस है।
– इस समय भारतीय तट रक्षक बल के पास 155 जहाजों का एक बेड़ा तथा 62 विमान हैं।
———————————-
10. अमेरिकी अंतरिक्ष बल (American Space Force ) ने अपने जवानों को नया नाम क्या दिया है?
a. यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस फोर्स
b. ह्यूमन स्पेस
c. गार्जियंस
d. अमेरिकी स्टेंथ
Answer: c. गार्जियंस
– अमेरिकी स्पेस फोर्स ने अपने जवानों को नया नाम दे कर उनका सम्मान किया है।
– अमेरिका की अंतरिक्ष फोर्स देश की छठी सैन्य शक्ति के रूप में सामने आई है।
– इसके पहले अमेरिकी सैन्य शक्ति के अंतर्गत नेवी, आर्मी, मरीन कॉर्प्स, एयर फोर्स और कोस्ट गार्ड को शामिल करने बाद इस बल का गठन इसलिए किया ताकि अमेरिका का अंतरिक्ष में दबदबा कायम रह सके।
– यानि गार्जियन्स अंतरिक्ष में प्रतिद्वंद्वी देशों के साथ मुकाबला करने के लिये गठित की गई सैन्य शक्ति है।
दो साल पहले हुआ था गठन
– दो साल पहले वर्ष 2018 में इस सशस्त्र बल का गठन हुआ था।
– अमेरिका, चीन तथा रूस के बाद ऐसा तीसरा देश है, जिसके पास इस तरह की सेना है।
– इस फोर्स के जवान अंतरिक्ष में तैनात नहीं होते हैं बल्कि अमेरिकी उपग्रहों की सुरक्षा के लिए अपनी सेवायें देते हैं।
———————————-
11. एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) अवॉर्ड्स में सिंगल्स में नंबर-1 खिलाड़ी कौन चुना गया?
a. नोवाक जोकोविच
b. वासेक पोस्पिसिल
c. रोजर फेडरर
d. फर्नांडो विसेंट
Answer: a. नोवाक जोकोविच
– नोवाक जोकोविच ने पीट सैम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 6वीं बार वर्ष 2020 का अंत नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में किया।
– सर्बिया के इस खिलाड़ी ने अब तक 12 ग्रेंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं।
– उन्होंने 2020 में रिकॉर्ड 8वें आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब सहित कुल 4 खिताब जीते।
– वहीं, अमेरिकी ओपन चैंपियन मेट पाविच और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी मेन्स डबल्स में नंबर-1 रही।
– बॉब ब्रेट को ‘टिम गुलिक्सन करियर कोच अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
———————————-
12. एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) अवॉर्ड्स 2020 में डबल्स में नंबर-1 जोड़ी किसे चुना गया?
a. नावाक जोकोविच और फर्नांडो विसेंट
b. वासेक पोस्पिसिल और फर्नांडो विसेंट
c. रोजर फेडरर और फर्नांडो विसेंट
d. मेट पाविक और ब्रूनो सोरेस
Answer: d. मेट पाविच और ब्रूनो सोरेस
– वे अमेरिकी ओपन चैंपियन हैं।
———————————
13. एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) अवॉर्ड्स 2020 की घोषणा की गई है, इसके सिंगल्स कैटेगरी में ‘फैन्स फेवरेट’ अवॉर्ड किस खिलाड़ी को दिया गया?
a. फ्रांसेस टियाफो
b. नवाक जोकोविच
c. रोजर फेडरर
d. वासेक पोस्पिसिल
Answer: c. रोजर फेडरर
– 22 दिसंबर 2020 को इन अवार्ड की घोषणा की गई है।
– स्विट्ज़रलैंड देश के टेनिस रोजर फेडरर सिंगल्स कैटेगरी में प्रशंसकों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी रहे।
– फेडरर 103 सिंगल टाइटल और 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।
– उन्हें लगातार 18वें साल फैन्स फेवरेट अवॉर्ड के लिए चुना गया।
– वह एकमात्र ऐसे टेनिस खिलाड़ी हैं जो 302 हफ्तों तक नंबर 1 की पोजीशन पर बने रहे।
———————————-
14. एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) अवॉर्ड्स 2020 की घोषणा की गई है, इसके डबल्स कैटेगरी में ‘फैन्स फेवरेट’ अवॉर्ड किस जोड़ी को दिया गया?
a. जेमी मरे और नील स्कूपस्की
b. नवाक जोकोविच और फ्रांसेस टियाफो
c. रोजर फेडरर और फ्रांसेस टियाफो
d. वासेक पोस्पिसिल और फ्रांसेस टियाफो
Answer: a. जेमी मरे और नील स्कूपस्की
– वे ब्रिटेन से हैं।
———————————-
15. एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) अवॉर्ड्स 2020 में मोस्ट इम्प्रूव्ड प्लेयर किसे चुना गया?
a. आंद्रे रुबलेव
b. कार्लोस अल्काराज
c. नावका जोकोविच
d. वासेक पोस्पिसिल
Answer: a. आंद्रे रुबलेव
– रूस के रुबलेव ने 2020 में 5 ATP टाइटल्स समेत 41 मैच जीते। – इसकी बदौलत उन्होंने करियर हाईएस्ट 8वीं रैंक हासिल की। – रुबलेव को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड प्लेयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
– उनके कोच फर्नांडो विसेंट को ‘कोच ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया।
———————————-
16. एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) अवॉर्ड्स 2020 में न्यूकमर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किस खिलाड़ी के नाम रहा?
a. वासेक पोस्पिसिल
b. कार्लोस अल्काराज
c. फर्नांडो विसेंट
d. रोजर फेडरर
Answer: b. कार्लोस अल्काराज
– 17 साल के स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज को ये अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
– कार्लोस ने इस साल रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए करियर हाईएस्ट 136वीं रैंक हासिल की।
– साथ ही उन्होंने 3 ATP चैलेंजर टूर ट्रॉफी भी जीती।
———————————-
17. एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) अवॉर्ड्स 2020 में ‘स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैन-शिप अवॉर्ड’ (खेल भावना पुरस्कार) किसे दिया गया?
a. सानिया मिर्जा
b. राफेल नडाल
c. नोवाक जोकोविच
d. इवान लेंडल
Answer: b. राफेल नडाल
– स्पेन के इस टेनिस खिलाड़ी को ये स्पोर्ट्समैन-शिप अवॉर्ड (खेल भावना पुरस्कार) दिया गया।
– उन्हें लगातार तीसरे साल और कुल चौथी बार ये पुरस्कार मिला है।
– 2020 में राफेल नडाल ने अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब और 20वां ग्रैंड स्लैम जीता है।
– उन्हें किंग ऑफ क्ले कहा जाता है।
———————————-
18. आर्थर एश ह्यूमैनिटेरियन (आर्थर ऐश मानवतावादी) अवॉर्ड 2020 किस खिलाड़ी को दिया गया?
a. वासेक पोस्पिसिल
b. टियाफो
c. कार्लोस अल्काराज
d. नावाक जोकोविच
Answer: b. टियाफो
– टियाफो ने कोविड-19 से राहत बचाव कार्य के लिए योगदान दिया। – साथ ही अमेरिका में जॉर्ज फ्लोएड की हत्या के बाद ब्लैक टेनिस कम्यूनिटी को एकजुट करने के लिए रैकेट डाउन, हैंड्स अप वीडियो भी लॉन्च किया था।
– नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी।
———————————-
19. जर्मनी में आयोजित कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में भारत ने कितने पदक (मेडल) जीते?
a. नौ पदक
b. आठ पदक
c. सात पदक
d. छह पदक
Answer: a. नौ पदक
– भारतीय महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और मनीषा (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
– भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते और वह संपूर्ण तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
– पुरुष वर्ग में अमित पंघाल (52 किग्रा) ने स्वर्ण, अनुभवी सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को रजत पदक मिला।
– वहीं सोनिया लाठेर (57 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
———————————-
20. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme) का “Young Champions of the Earth” 2020 अवार्ड इनमें से किस भारतीय को मिला?
a. आनंद मोहन
b. विद्युत मोहन
c. राजेश आडवाणी
d. सुधीर पासवान
Answer: b. विद्युत मोहन
– वह 29 वर्षीय भारतीय उद्यमी हैं।
– वह “Takachar” के सह-संस्थापक है, जो एक सामाजिक उद्यम है जो किसानों को अपने अपशिष्ट खेत अवशेषों (पराली) को खुले में जलाने से रोकने और उन्हें सक्रिय कार्बन जैसे मूल्य-वर्धित रसायनों में परिवर्तित करके अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम बनाता है।
– वह 2020 के प्रतिष्ठित “यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ” के सात विजेताओं में से एक है। यह पुरस्कार 30 वर्ष से कम आयु के 7 उद्यमियों को दिया जाता है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।