19 to 23 अप्रैल 2026 करेंट अफेयर्स

यह 19 to 23 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विजेता कौन हैं?
Who is the winner of Femina Miss India World 2026?

a. अद्वैता वर्मा
b. राजनंदिनी दास
c. निकिता पोर्वाल
d. साध्वी सतीश सैल

Answer: d. साध्वी सतीश सैल

– साध्वी सतीश सैल गोवा की हैं।
– कार्यक्रम की थीम ‘Connecting the DOTS’ यानी ‘Daughters of This Soil’ थी।
– साध्वी ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि अपने दिमाग और बेबाक जवाबों से भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ ये खिताब जीता।
– उन्हें मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने क्राउन पहनाया।
– अब वह मिस वर्ल्ड 2027 प्रतियोगिता की तैयारी करेंगी।
– महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप रहीं।
– जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता के सिर सेकंड रनर-अप का ताज सजा।

साध्‍वी का प्रोफाइल
– मॉडल और उद्यमी साध्वी ने कनाडा के एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर किया है।
– मिस वर्ल्ड इंडिया में आने से पहले वह कई रन-वे वॉक कर चुकी हैं।
– कई जाने- माने ब्रांड के कैंपन भी किए।
– उन्होंने निर्माण और विकास क्षेत्र में एक कंपनी की सह-स्थापना भी की है।
– वह 7 भाषाएं बोलना जानती हैं।

फेमिना मिस इंडिया
– ये भारत की सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता (ब्यूटी पेजेंट) है।
– इसका आयोजन फेमिना मैगजीन (द टाइम्स ग्रुप का हिस्सा) द्वारा किया जाता है।
– इस प्रतियोगिता की विजेता (मिस इंडिया वर्ल्ड) मिस वर्ल्ड जैसी बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती है।

—————
2. हरिवंश नारायण सिंह राज्‍यसभा के उपसभापति (Vice-Chairman) बने, वह कौन सी वीं बार इस पद के लिए चुने गए?
Harivansh Narayan Singh became the Vice-Chairman of the Rajya Sabha; for the—th time was he elected to this post?

a. तीसरी बार
b. पहली बार
c. दूसरी बार
d. चौथी बार

Answer: a. तीसरी बार

– हरिवंश नारायण सिंह 17 अप्रैल 2026 को तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हैं।
– उन्हें निर्विरोध चुना गया। विपक्ष की ओर से कोई नाम नहीं आया था।
– हरिवंश राज्यसभा के मनोनीत सांसद हैं।
– पहली बार किसी मनोनीत सदस्य को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है।
– वह पहली बार वर्ष 2018 में पहली बार राज्यसभा के उपसभापति बने थे। दूसरी बार 2020 में और तीसरी बार 2026 में चुने गए।

राष्ट्रपति ने मनोनयन किया
– हरिवंश का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हुआ था।
– उनकी पार्टी JDU ने इस बार राज्‍यसभा सदस्‍य के चुनाव का उम्‍मीदवार नहीं बनाया था।
– इसके बाद राष्ट्रपति ने उनका मनोनयन किया।
– पूर्व CJI रंजन गोगोई के रिटायर होने के बाद सीट खाली हुई थी।
– इसे भरने के लिए JD(U) के हरिवंश को चुना गया।
– वह 2032 तक राज्यसभा के सदस्‍य रहेंगे।

हरिवंश का पत्रकारिता से राजनीतिक सफर
– हरिवंश नारायण सिंह कार जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव सिताब दियारा में हुआ था।
– 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत हिंदी अखबार ‘धर्मयुग’ से एक पत्रकार के रूप में की।
– इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी अधिकारी के तौर पर भी काम किया।
– लेकिन परिवार की इच्छा के विरुद्ध नौकरी छोड़कर दोबारा पत्रकारिता शुरू की।
– वर्ष 1989 में रांची से प्रकाशित ‘प्रभात खबर’ से जुड़े और संपादक बने।
– वर्ष 2014 में जेडीयू से राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने ‘प्रभात खबर’ के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया।
– राज्यसभा सदस्य बनने से पहले हरिवंश ने अपनी एकमात्र राजनीतिक पारी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार के रूप में निभाई थी।
– कांग्रेस द्वारा चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद फिर से अखबार में लौट आए।

मनोनीत सांसद क्‍या होते हैं?
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अंतर्गत, राष्ट्रपति साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा में विशेष अनुभव बनाए रखने वाले 12 संवादों को मनोनीत करते हैं।
– मनोनीत सांसदों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने का अधिकार नहीं होता।
– लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव में वे मतदान कर सकते हैं।
– सदन के भीतर किसी भी बिल या प्रस्ताव पर वे सामान्य सांसदों की तरह ही वोट (Voting) दे सकते हैं।
– शपथ लेने के 6 महीने के भीतर वे किसी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं।
– यदि कोई मनोनीत सांसद शपथ लेने के 6 महीने बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है, तो उनकी सदस्यता रद्द की जा सकती है। 6 महीने के भीतर वे स्वेच्छा से किसी दल का हिस्सा बन सकते हैं।

—————
3. किस खाड़ी देश ने दुनिया का पहला एयर टैक्सी स्टेशन शुरू किया?
Which Gulf country launched the world’s first air taxi station?

a. ओमान
b. संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE)
c. सऊदी अरब
d. कतर

Answer: b. संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE)

– UAE के शहर दुबई ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दुनिया का पहला एयर टैक्सी स्टेशन शुरू किया है।
– इसका उद्देश्य यात्रा के समय को कम करना है।
– इसका शुभारंभ वर्ष 2026 में ही होगा।
– शुरुआत में, दुबई में एयर टैक्सी सेवा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डाउनटाउन दुबई, दुबई मरीना और पाम जुमेराह के पास से संचालित होगी।
– यह 3,100 वर्ग मीटर की चार दीवारों वाली इमारत है, जिसमें दो लैंडिंग पैड हैं।
– यह 320 किमी/घंटा की अधिकतम गति से 160 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।
– इस इलेक्ट्रिक टैक्सी में 1 पायलट के साथ 4 यात्री बैठ सकते हैं।

संयुक्‍त अरब अमीरात
राजधानी: अबू धाबी
प्रिंस: शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रसीद अल मकतूम (दुबई के क्राउन प्रिंस और रक्षा मंत्री) और शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान।
आबादी: 1.15 करोड़
मुद्रा: दिरहम
भाषा: अरबी
पड़ोसी देश: ओमान, सऊदी अरब, कतर और ईरान।

—————-
4. किस खेल संघ के पूर्व अध्‍यक्ष एन रामचंद्रन का निधन 16 अप्रैल 2026 को हो गया?
N. Ramachandran, the former president of which sports association, passed away on April 16, 2026?

a. विश्व स्क्वाश महासंघ (WFI)
b. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)
c. भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI)
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (विश्व स्क्वाश महासंघ {WFI} और भारतीय ओलंपिक संघ {IOA})

– रामचंद्रन फरवरी 2014 से दिसंबर 2017 तक IOA के अध्यक्ष रहे।
– वह 2008 से 2016 तक विश्व स्क्वाश महासंघ (WFI) के अध्यक्ष भी रहे।
– वह बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के भाई थे।
– वह कई खेल संघों के साथ जुड़े रहे।
– वह भारतीय ट्राइथालोन फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे।
– उन्होंने चेन्नई को देश की स्क्वॉश कैपिटल बनाया।
– 2001 में वह एशियन स्क्वॉश महासंघ के उपाध्यक्ष भी रहे।
– 2005 में वह इस पद के लिए दोबारा चुने गए।
– 2008 में वह स्क्वॉश की विश्व संस्था के मुखिया बने।
– 2011 में भारत सरकार द्वारा ‘उत्कृष्ट खेल अकादमियों की स्थापना और प्रबंधन’ की श्रेणी में ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
– वर्ष 2016 में IOA अध्यक्ष थॉमक बाक ने ओलंपिक ऑर्डर से नवाजा था।

—————-
5. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को किस देश में भारत का उच्चायुक्त (high commissioner) नियुक्त किया गया?
In which country was former Union Minister Dinesh Trivedi appointed as India’s High Commissioner?

a. चीन
b. अफगानिस्‍तान
c. बांग्लादेश
d. श्रीलंका

Answer: c. बांग्लादेश

– पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के रहने वाले दिनेश त्रिवेदी को बंगाल में चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया।
– वह बांग्लादेश में पहले राजनीतिक डिप्लोमैट प्रणय वर्मा की जगह लेंगे।
– प्रणय वर्मा बेल्जियम और यूरोपीय संघ (EU) के लिए भारत के नए राजदूत होंगे।
– दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति से राजनयिक प्रक्रियाओं में एक बदलाव आया है।
– क्योंकि आमतौर पर इन पदों पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों को ही नियुक्त किया जाता है।

दिनेश त्रिवेदी का राजनीतिक सफर
– दिनेश त्रिवेदी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ जुड़े रहे।
– TMC में उन्होंने लोकसभा व राज्यसभा दोनों में प्रतिनिधित्व किया है।
– 2009 से 2011 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री रहे।
– 2011 से 2012 तक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में रेल मंत्री रहे।
– 06 मार्च 2021 को तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

बांग्‍लादेश पीएम – तारिक रहमान

—————
6. प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 2026 किसे दिया गया?
Who was awarded the Prof. M.S. Swaminathan Award 2026?

a. डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव
b. बी आर कंबोज
c. प्रोफेसर योगेश सिंह
d. डॉ. मनमोहन चौहान

Answer: a. डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव

– डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को 19 अप्रैल, 2026 को हैदराबाद में इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।
– डॉ. सी.एच. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के निदेशक और कुलपति हैं।
– उन्हें जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
– डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव के प्रयासों के परिणामस्वरूप, लाखों हेक्टेयर भूमि पर टिकाऊ पद्धतियों को अपनाया गया।
– जलवायु संबंधी जोखिमों के लिए जिला-स्तरीय आकस्मिक योजनाओं का विकास किया।
– और मिट्टी के स्वास्थ्य तथा जल प्रबंधन की रणनीतियों में सुधार हुआ।

स्वामीनाथन कौन थे?
– उन्हें भारत की ‘हरित क्रांति’ का जनक माना जाता था।
– स्वामीनाथन का 23 सितंबर 2023 को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
– उन्हें 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
– उनके योगदान ने 1960 और 1970 के दशक की हरित क्रांति के दौरान भारत को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी।

स्वामीनाथन पुरस्‍कार
– नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2025 को दिल्ली में स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इस पुरस्‍कार की घोषणा की।
– इसका उद्देश्य वैश्विक, खाद्य सुरक्षा और सतत कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान को प्रतिष्ठित करना है।

—————
7. विश्व धरोहर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Heritage Day celebrated?

a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल

Answer: b. 18 अप्रैल

वर्ष 2026 की थीम
– संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवंत विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया
– Emergency Response for Living Heritage in Contexts of Conflicts and Disasters

– संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से हर वर्ष ये दिवस मनाया जाता है।
– यह दिवस मानव धरोहर (human heritage) को संरक्षित करने और इसके लिए काम करने वाले संगठनों के प्रयासों को पहचानने के लिए मनाया जाता है।

—————-
8. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों (अप्रैल 2026) के अनुसार, 2025 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) रैंकिंग क्‍या है?
According to International Monetary Fund (IMF) data (April 2026), what is India’s Gross Domestic Product (GDP) ranking in 2025?

a. छठी
b. पांचवी
c. चौथी
d. तीसरी

Answer: a. छठी

– IMF के अप्रैल 2026 के नवीनतम World Economic Outlook (WEO) आंकड़ों के अनुसार, भारत वैश्विक GDP रैंकिंग में छठे (6th) स्थान पर आ गया है।
– पिछले कुछ समय से भारत को दुनिया की चौथी या पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया जा रहा था, लेकिन ताज़ा आंकड़ों में ब्रिटेन (UK) और जापान फिर से भारत से आगे निकल गए हैं।
– हालांकि दिसंबर 2025 में सरकार ने यह भी कहा था कि भारत चौथी अर्थव्‍यवस्‍था होने को है और जापान को पीछे छोड़ रहा है। लेकिन IMF का डेटा नई तस्‍वीर पेश कर रहा है।

IMF के आंकड़े
– IMF के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था का अनुमानित मूल्य 3.92 ट्रिलियन डॉलर है।
– जबकि वर्ष 2024 में पांचवें स्थान पर था।

देश, 2025 में इकोनॉमी, 2026 में संभावित इकोनॉमी
1) USA: 30.8 ट्रिलियन डॉलर, 32.4 ट्रिलियन डॉलर
2) China: 19.6 ट्रिलियन डॉलर, 20.9 ट्रिलियन डॉलर
3) Germany: 5 ट्रिलियन डॉलर, 5.5 ट्रिलियन डॉलर
4) Japan: 4.44 ट्रिलियन डॉलर, 4.38 ट्रिलियन डॉलर
5) UK: 4 ट्रिलियन डॉलर, 4.26 ट्रिलियन डॉलर
6) India: 3.92 ट्रिलियन डॉलर, 4.15 ट्रिलियन डॉलर

अर्थव्‍यवस्‍था की रैंकिंग गिरने के मुख्य कारण:
1) रुपये की गिरावट: IMF रैंकिंग अमेरिकी डॉलर के आधार पर तय करता है। 2025-26 में डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने (लगभग ₹92-93 प्रति डॉलर) की वजह से डॉलर में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार छोटा नजर आ रहा है।
2) Base Year Revision: फरवरी 2026 में भारत ने जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष (Base Year) को बदलकर 2022-23 कर दिया। इस नई पद्धति के कारण नॉमिनल जीडीपी के आंकड़ों में कुछ तकनीकी सुधार (downward revision) हुए हैं।
3) जापान और ब्रिटेन का प्रदर्शन: जापान की अर्थव्यवस्था में डॉलर के मुकाबले येन की मजबूती और ब्रिटेन की स्थिर वृद्धि ने उन्हें फिर से ऊपर ला खड़ा किया है।

सकारात्मक पक्ष:
– हालांकि रैंकिंग में भारत छठे स्थान पर है, लेकिन वास्तविक जीडीपी विकास दर (Real GDP Growth) के मामले में भारत अभी भी 6.48% की अनुमानित दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
– IMF का अनुमान है कि भारत 2027 तक फिर से चौथी और 2031 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

2030 में भारत की स्थिति?
– भारत की बढ़त थोड़ी धीमी दिखने की सबसे बड़ी वजह रुपये की लगातार कमजोरी है।
– रुपये के हिसाब से देखें तो भारत की GDP 2024 में 318 ट्रिलियन रुपये से बढ़कर 2025 में 346.5 ट्रिलियन हो गई।
– जो मजबूत वृद्धि को दिखाती है।
– अनुमान है कि 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था करीब 6.17 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी।
– इसके बाद भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह और मजबूत कर सकता है।
– वहीं अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर रहेगा।

GDP क्‍या है?
– GDP किसी एक वर्ष में किसी देश के भौगोलिक क्षेत्र में मौजूद सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल भंडार या बाजार मूल्य होता है।
– यह देश की आर्थिक गतिविधि और स्वास्थ्य को लेकर सबसे प्रमुख पैमाना है।
– इसमें देश के नागरिकों और विदेशियों दोनों द्वारा उत्पादित उत्पाद शामिल होता है।

————–
9. किस क्रिकेट एसोसिएशन ने 2026-27 के घरेलू सीज़न से ‘खिलाड़ी अनुबंध प्रणाली’ (Player Contract System) शुरू करने की घोषणा की?
Which cricket association announced the introduction of a ‘Player Contract System’ starting from the 2026-27 domestic season?

a. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA)
b. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA)
c. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA)
d. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KCA)

Answer: b. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA)

– हाल ही में हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस फ़ैसले को मंज़ूरी दी गई।
– अब तक भारत में केवल ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड’ (BCCI) ही इंटरनेशनल स्टेज पर खेलने वाले खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध देता था।
– घरेलू स्तर पर खिलाड़ी केवल मैच फीस और भत्तों पर निर्भर रहते थे।
– भुगतान का यह मॉडल यह पक्का करेगा कि घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पक्की आमदनी और पहचान मिले।

खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा जाएगा:
ग्रेड A: 12 लाख से ₹20 लाख प्रति वर्ष
ग्रेड B: 8 लाख से 12 लाख प्रति वर्ष
ग्रेड C: 8 लाख प्रति वर्ष

मैच फीस: प्रत्येक मैच खेलने के लिए निर्धारित शुल्क.
दैनिक भत्ता (DA): दौरों के दौरान प्रतिदिन का खर्च.
प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन: शतक, पांच विकेट या टीम की जीत पर मिलने वाले बोनस.

चयन के कड़े मापदंड
– यह अनुबंध नाम के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।
– MCA ने स्पष्ट किया है कि अनुबंध पाने के लिए खिलाड़ियों को तीन मुख्य पैमानों पर खरा उतरना होगा.
1. मैदान पर प्रदर्शन
2. फिटनेस बेंचमार्क
3. चयन समिति की सिफारिश

—————-
10. भारत और किस देश के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) रक्षा समझौता लागू हो गया, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर 3000 सैनिक तक तैनात कर सकेंगे?
Between India and which other country has the Reciprocal Exchange of Logistic Support (RELOS) defense agreement come into effect, under which both nations will be able to deploy up to 3,000 troops on each other’s soil?

a. रूस
b. चीन
c. जापान
d. फ्रांस

Answer: a. रूस

– भारत और रूस के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) रक्षा समझौता फरवरी 2025 में साइन हुआ था।
– रूसी संसद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष व्याचेस्लाव निकोनोव ने इसकी पुष्टि की।
– दिसंबर 2025 में रूस ने इसे मंजूरी दी।
– जनवरी 2026 से ये लागू हो गया।
– इसका खर्च भी दोनों देश मिलकर उठाएंगे।
– यह 5 वर्ष के लिए लागू रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।
– इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर 3000 सैनिक तक तैनात कर सकेंगे।
– दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस, एयरबेस और पोर्ट का इस्तेमाल कर सकेंगी, जिससे लंबे समय तक सैन्य तैनाती और ऑपरेशन आसान होंगे।
– साथ ही 5 वॉरशिप और 10 मिलिट्री एयरक्राफ्ट की तैनाती की भी अनुमति है।
– डील में लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है। इसके तहत ईंधन, पानी, मरम्मत, तकनीकी संसाधन और अन्य जरूरी सप्लाई उपलब्ध कराई जाएंगी।
– वहीं, विमानों के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल और फ्लाइट से जुड़ी सेवाएं भी मिलेंगी।
– हालांकि, यह समझौता युद्ध के लिए नहीं है।
– इसका इस्तेमाल केवल शांति के समय ट्रेनिंग, संयुक्त अभ्यास और लॉजिस्टिक सहयोग के लिए किया जाएगा।
– इस डील को भारत और रूस के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का अहम कदम माना जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच सैन्य तालमेल होगा।
– पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत-रूस के इस कदम ने चिंता को और भी बढ़ा दिया है।

—————
11. हाथी बचाओ दिवस कब मनाया जाता है?
When is Save Elephant Day celebrated?

a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल

Answer: d. 16 अप्रैल

– पहली बार इस दिवस को वर्ष 2012 में मनाया गया था।
– हाथियों को जिन खतरों का सामना करना पड़ता है और जीने के लिए उन्हें जिन विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– वर्तमान में अफ़्रीका और एशिया में हाथियों की तीन प्रजातियाँ फैली हुई हैं।

—————-
12. विश्व हीमोफिलिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hemophilia Day observed?

a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल

Answer: c. 17 अप्रैल

2026 की थीम
– निदान: देखभाल का पहला कदम
– Diagnosis: First Step to Care

– इस दिवस को मनाने का उददेश्‍य लोगों को इस खतरनाक समस्या के बारे में जागरूक करना है।
– चोट लगने से अक्सर हमारे शरीर से खून निकलने लगता है।
– थोड़ी देर खून निकलने के बाद वहां खून का थक्का जम जाता है।
– इस कारण बहुत ज्यादा खून नहीं निकलता, खून में थक्के बनाने के लिए जरूरी फैक्टर हमारे प्लेटलेट्स में मौजूद रहते हैं।
– जब शरीर में कुछ खास प्रोटीन्स की कमी हो जाती है तब रक्‍त का थक्‍का नहीं जमता है, इसे हीमोफीलिया कहते हैं।
– वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिन के सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है।

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया
स्थापना – 1963
मुख्यालय – मॉन्ट्रियल (कनाडा)

—————-
13. किस देश में 20 अप्रैल 2026 को 7.5 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया, इसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई?
In which country did an earthquake of magnitude 7.5 on the Richter scale occur on April 20, 2026, following which a tsunami warning was issued for coastal areas?

a. श्रीलंका
b. जापान
c. इंडोनेशिया
d. चीन

Answer: b. जापान

– जापान मौसम एजेंसी (JMA) के मुताबिक, इवाते प्रांत और होक्काइडो और आओमोरी के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठीं।
– JMA ने तीन मीटर (10 फीट) तक की लहरों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की।
– उत्तरी इवाते प्रांत के तट से दूर प्रशांत महासागर में शाम 4:53 बजे (0753 जीएमटी) आए भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सैकड़ों किलोमीटर दूर टोक्यो तक बड़ी-बड़ी इमारतें हिल गईं।
– लोगों से ऊंचे इलाकों में जाने और तट तथा नदियों से दूर रहने की अपील की है।
– भूकंप के झटके रिकॉर्ड होने के बाद तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा को टोक्यो स्टेशन और शिन-आओमोरी स्टेशन के बीच अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
– टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) ने कहा है कि वह फुकुशिमा दाइची और फुकुशिमा दाइनी न्यूक्लियर प्लांट में किसी तरह के नुकसान की जांच कर रही है।
– जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, जो प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” के पश्चिमी किनारे पर स्थित चार प्रमुख विवर्तनिक प्लेटों के ऊपर स्थित है।
– इस द्वीपसमूह में आमतौर पर हर वर्ष लगभग 1,500 भूकंप के झटके आते हैं।
– यह दुनिया भर के भूकंपों का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा है।

जापान में आए विनाशकारी भूकंप
– 2011 में 9.0 तीव्रता का भूकंप।
– जिसने सुनामी को जन्म दिया था।
– इस भूकंप में लगभग 18,500 लोग मारे गए थे।
– फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में एक विनाशकारी दुर्घटना हुई थी।
– 2024 में, नानकाई ट्रफ के साथ “महाभूकंप” के लिए पहली विशेष चेतावनी जारी की।
– दिसंबर 2025 में इसने एक सप्ताह तक चलने वाली दूसरी “महाभूकंप” चेतावनी जारी की।

जापान
राजधानी: टोक्‍यो
प्रधानमंत्री: सनाए ताकाइची
मुद्रा: जापानी येन
आबादी: 12.3 करोड़
भाषा: जापानी (निहोंगो)
पड़ोसी देश: चीन, रूस, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और ताइवान। (समुद्री पड़ोसी)

—————-
14. केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए किस प्राधिकरण (अथॉरिटी) का गठन किया?
Which authority did the Central Government constitute to regulate online gaming?

a. ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI)
b. डिजिटल गेमिंग काउंसिल ऑफ इंडिया (DGCI)
c. नेशनल ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेटर (NOGR)
d. ई-गेमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (EGFI)

Answer: a. ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI)

– केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ‘ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (OGAI) के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
– यह नई व्यवस्था ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट-2025 के तहत 1 मई से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगी।
– नए नियमों के तहत गेमिंग कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए सर्टिफिकेट की वैलिडिटी को दोगुना कर दिया गया है।
– आईटी सचिव ने कहा कि सरकार ने गेमिंग इंडस्ट्री के लिए लाइट-टच रेगुलेटरी अप्रोच अपनाई है, ताकि स्टार्टअप्स और डेवलपर्स पर बेवजह का बोझ न पड़े।

क्या है ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया?
– ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) एक छह सदस्यीय टीम होगी।
– इसमें आईटी मंत्रालय के अलावा गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
– इसका मुख्य काम भारत में चल रहे गेम्स की निगरानी करना, उनके क्लासिफिकेशन को तय करना और यूजर्स की प्राइवेसी व सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
– गेम का वर्गीकरण: इसका मुख्य काम यह तय करना है कि कौन सा गेम ‘ऑनलाइन मनी गेम’ (Online Money Game) है और कौन सा ‘ई-स्पोर्ट्स’ या ‘सोशल गेम’।
– पंजीकरण (Registration): ई-स्पोर्ट्स प्लेटफार्मों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा, जबकि गैर-जोखिम वाले सोशल गेम्स को पंजीकरण से छूट दी जा सकती है।
– कठोर दंड: नियमों के उल्लंघन या अवैध रूप से सट्टेबाजी वाले गेम चलाने पर ₹1 करोड़ तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।

रीयल मनी गेम पर ‘बैन’ और ‘रेगुलेशन’ (विनियमन) के बीच का अंतर


– असल में, सरकार ने सभी रियल मनी गेम्स पर बैन नहीं लगाया है, बल्कि ‘सट्टेबाजी’ (Betting) और ‘जुआ’ (Gambling) वाली गतिविधियों पर सख्ती की है। 22 अप्रैल 2026 को आए नए नियमों के अनुसार स्थिति कुछ इस प्रकार है:

बैन किस पर है?
– सरकार ने केवल उन गेम्स को प्रतिबंधित किया है जो ‘गेम ऑफ चांस’ (Game of Chance) हैं, यानी जिनमें जीत पूरी तरह किस्मत पर निर्भर करती है और जो सट्टेबाजी या जुए की श्रेणी में आते हैं।
– विशेष रूप से विदेशी सट्टेबाजी साइटों और ऐसे ऐप्स पर कड़ा प्रहार किया गया है जो भारत के बाहर से संचालित हो रहे थे।

रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है? (OGAI की भूमिका)
– जिन गेम्स में ‘गेम ऑफ स्किल’ (Game of Skill) शामिल है (जैसे ई-स्पोर्ट्स या कुछ फैंटेसी स्पोर्ट्स), उन्हें सरकार “अवैध” नहीं मानती, लेकिन उन्हें “अनियंत्रित” भी नहीं छोड़ना चाहती। रजिस्ट्रेशन के पीछे ये मुख्य कारण हैं:
– सत्यापन (Verification): OGAI यह जांच करेगा कि कोई गेम ‘स्किल’ पर आधारित है या ‘चांस’ पर। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी कंपनी पैसे वाले गेम ऑफर नहीं कर पाएगी।
– KYC और वित्तीय सुरक्षा: रजिस्ट्रेशन का मतलब है कि कंपनी को अपने यूजर्स का पूर्ण KYC करना होगा। इससे मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय धोखाधड़ी पर रोक लगेगी।
– उम्र की सीमा: प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि नाबालिग बच्चे इन गेम्स में पैसा न लगा सकें।
– टैक्स नेट (GST): जैसा कि आपको पता होगा, ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST लागू है। रजिस्ट्रेशन होने से सरकार के लिए टैक्स की चोरी रोकना आसान हो जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *