PDF Download: Click here
1. आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में किस जगह अप्रैल 2025 में करीब 26 लोगों की हत्या कर दी, जो पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला था?
At which place in Jammu and Kashmir did terrorists kill about 26 people in April 2025, which was the biggest terrorist attack after Pulwama?
a. गुलमर्ग
b. पहलगाम
c. लेह
d. पुंछ
Answer: b. पहलगाम
– जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 की दोपहर हुए आतंकवादी हमले में करीब 26 लोगों की मौत हो गई।
– पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
– बताया जाता है कि आतंकवादी सेना की वर्दी पहनकर आए थे।
– मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।
किसने जिम्मेदारी ली?
– हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है।
– फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले।
– इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे।
– इस बीच, उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है।
पाकिस्तान का रुख
– पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को दावा किया कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है जिसमें कम से कम 25 पर्यटक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
– हालांकि, भारतीय अधिकारी पाकिस्तान के इनकार से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नागरिकों पर गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों के समूह में विदेशी लोग भी शामिल थे।
पुलवामा अटैक के बाद पहला बड़ा हमला
– जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है।
– पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे।
– इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
अमरनाथ यात्रा के लिए अहम है पहलगाम रूट
– 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पहलगाम रूट अहम है।
– इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है।
– पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है।
जम्मू कश्मीर
– मुख्यमंत्री – उमर अब्दुल्ला
– राज्यपाल – मनोज सिन्हा
– राजधानी – जम्मू और श्रीनगर
—————–
2. पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल 2025 को हो गया, वह पूरे विश्व के किस ईसाई समुदाय के उच्चतम धार्मिक पदाधिकारी थे?
Pope Francis died on 21 April 2025, he was the highest religious official of which Christian community in the whole world?
a. कैथोलिक
b. प्रोटेस्टेंट
c. ऑर्थोडॉक्स
d. उपरोक्त सभी
Answer: a. कैथोलिक
पोप फ्रांसिस का निधन कैसे हुआ?
– वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल 2025 को हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
– पोप फ्रांसिस लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित थे।
– ब्रोंकाइटिस की परेशानी बढ़ने पर उन्हें 14 फरवरी 2025 को जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
– 23 मार्च 2025 को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद, उनका इलाज चलता रहा।
– अंततः 21 अप्रैल 2025 को उनका निधन हो गया।
– रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर थे, जिन्होंने 12 साल तक सेवा की।
– वह लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे।
पोप के निधन की पुष्टि किस प्रकार होती है?
– पूरे विश्व में कैथोलिक चर्च के 252 वरिष्ठ पादरी होते हैं जिन्हें कार्डिनल कहा जाता है।
– भारत में भी ऐसे 5 कार्डिनल हैं। इन कार्डिनल्स में सबसे वरिष्ठ को “कैमरलेन्गो” कहा जाता है और वही पोप के निधन की आधिकारिक घोषणा करते हैं।
– वर्तमान में यह ज़िम्मेदारी कार्डिनल केविन फैरेल के पास है, जो आयरिश मूल के हैं।
पोप को कहां दफनाया जाता है?
– पोप के पार्थिव शरीर को आमतौर पर मृत्यु के एक सप्ताह बाद दफनाया जाता है। इस प्रक्रिया का नेतृत्व कार्डिनल कॉलेज का डीन करता है।
– परंपरागत रूप से पोप को सेंट पीटर्स बेसिलिका के नीचे स्थित वेटिकन ग्रोटोज में दफनाया जाता है।
– हालांकि, पोप फ्रांसिस ने 2023 में एक साक्षात्कार में यह बताया था कि वे रोम की सांता मारिया मैगीगोर बेसिलिका को अपनी विश्रामस्थली के रूप में चुन चुके हैं।
—
पोप कौन होते हैं और उनका दर्जा कितना प्रभावशाली होता है?
– ईसाई धर्म में विभिन्न शाखाएं होती हैं जैसे—कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट, और ऑर्थोडॉक्स।
– इन शाखाओं में कैथोलिक समुदाय के सबसे उच्चतम धार्मिक पदाधिकारी पोप होते हैं।
– वेटिकन सिटी, जो दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु राष्ट्र है, वहीं से पोप का संचालन होता है।
– अधिकांश ईसाई राष्ट्र पोप को सर्वोच्च धार्मिक नेता के रूप में सम्मान देते हैं।
– धार्मिक मामलों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी उनके विचारों का गहरा असर होता है।
पोप फ्रांसिस कब से इस पद पर थे?
– पोप का पद जीवनपर्यंत होता है।
– हालांकि, 28 फरवरी 2013 को पोप बेनेडिक्ट XVI ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देकर यह परंपरा तोड़ी थी।
– यह इतिहास में पहली बार हुआ था कि किसी पोप ने स्वेच्छा से पद त्यागा।
– इसके बाद मार्च 2013 में पोप फ्रांसिस ने उनका स्थान लिया।
पोप कौन बन सकता है?
– कोई भी पुरुष, जो कैथोलिक धर्म का अनुयायी हो और जिसका बपतिस्मा हो चुका हो, वह पोप बनने का पात्र होता है।
– बपतिस्मा कैथोलिक धर्म का एक आवश्यक संस्कार है, जिसके बाद व्यक्ति को कैथोलिक माना जाता है।
पोप के चयन की प्रक्रिया क्या होती है?
– पोप के अंतिम संस्कार के लगभग तीन सप्ताह बाद, नया पोप चुनने की एक बहुत ही गोपनीय और पारंपरिक प्रक्रिया शुरू होती है।
– यह चुनाव वेटिकन स्थित सिस्टीन चैपल में होता है, जहां विश्वभर से कार्डिनल्स एकत्रित होते हैं।
– हालांकि कुल 252 कार्डिनल्स होते हैं, लेकिन केवल वे ही वोट डालते हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष से कम होती है – यह संख्या लगभग 120 है।
– भारत में 80 वर्ष से कम आयु के चार कार्डिनल पोप सम्मेलन में मतदान करने के पात्र हैं। ये कार्डिनल हैं: कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ, कार्डिनल क्लीमिस बेसिलियोस, कार्डिनल एंथनी पूला और कार्डिनल जॉर्ज जैकब कूवाकड।
– नए पोप के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक होता है। यदि चार बार तक किसी को आवश्यक वोट नहीं मिलते, तो फिर से मतदान होता है।
– हर असफल मतदान के बाद सिस्टीन चैपल की चिमनी से काला धुआं निकलता है, जबकि नए पोप के चयन पर सफेद धुआं दिखाई देता है।
क्या पोप बनने के बाद नाम बदल दिया जाता है?
– हाँ, परंपरा के अनुसार, नए पोप को अपना एक नया नाम चुनना होता है, जो उनके कार्यकाल के दौरान उपयोग में लाया जाता है।
—————
3. विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Book and Copyright Day observed?
a. 22 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 26 अप्रैल
d. 28 अप्रैल
Answer: b. 23 अप्रैल
– विश्व पुस्तक दिवस को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
—————-
4. नासा के सक्रिय और उम्रदराज एस्ट्रोनॉट का नाम बताएं, जिन्होंने 70वें जन्मदिन पर (20 अप्रैल 2025) स्पेस स्टेशन से धरती पर लैंडिंग की?
Name the oldest and active NASA astronaut who landed on Earth from the space station on his 70th birthday (20 April 2025)?
a. राजा चारी
b. डॉन पेटिट
c. इवान वैगनर
d. एलेक्सी ओविचिनिन
Answer: b. डॉन पेटिट
– नासा के सबसे उम्रदराज अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अपना 70वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया।
– उन्होंने अपने 70वां साल तब पूरा किया, जब वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सात महीने का मिशन पूरा करके 20 अप्रैल 2025 को पृथ्वी पर लैडिंग की।
रशियन स्पेसक्राफ्ट से लैंडिंग की
– डॉन पेटिट ने 20 अप्रैल को कजाकिस्तान के ज़ेज़्काज़गान शहर के पास रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज एमएस-26 से लैंडिंग की।
– उनके साथ रूसी चालक दल के सदस्य एलेक्सी ओवचिनिन और इवान वैगनर भी थे।
– पेटिट को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए नासा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया।
– अंतरिक्ष में 220 दिनों के मिशन के दौरान पेटिट और उनके साथियों ने पृथ्वी की 3520 बार परिक्रमा की और 9.33 करोड़ मील की यात्रा पूरी की।
– यह पेटिट की चौथी अंतरिक्ष उड़ान थी।
– उन्होंने अपने 29 साल के करियर में 18 महीने से अधिक समय तक कक्षा में बिताया है।
– तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की सात महीने की यात्रा नासा के एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के 9 महीने से थोड़ी ही कम थी।
– सुनीता और विल्मोर जून 2024 में एक सप्ताह के मिशन पर अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन अंतरिक्षयान में तकनीकी समस्या के चलते दोनों को 9 महीने स्पेस स्टेशन पर रहना पड़ा था।
—————
5. आंध्र प्रदेश सरकार ने दुनिया का पहला पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्युएबल एनर्जी) से संचालित करने वाले शहर किसे बनाने की योजना बनाई है?
Which city has the Andhra Pradesh government planned to make the world’s first city to be run completely on renewable energy?
a. विजयवाड़ा
b. गुंटूर
c. अमरावती
d. कृष्णा
Answer: c. अमरावती
– इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार कृष्णा नदी के तट पर ग्रीनफील्ड राजधानी शहर अमरावती की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही रखेंगे।
– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का सपना नई राजधानी शहर परियोजना भारत की स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु कार्रवाई के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता के साथ मजबूती से जुड़ी हुई है।
– 65,000 करोड़ रुपये की यह परियोजना 217 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है, जिसमें आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र 8,352 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
– इस अनुमानित लागत से अमरावती को एक पर्यावरण-प्रेमी, स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित, और स्मार्ट प्लानिंग से सुसज्जित शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है।
2,700 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य
– अमरावती के विकास की सबसे विशिष्ट बात है इसका 2,700 मेगावाट बिजली उत्पादन लक्ष्य, जो पूरी तरह से सौर, पवन और जल ऊर्जा स्रोतों से होगा।
– यह आंकड़ा न केवल 2050 तक अनुमानित ऊर्जा मांग को पूरा करेगा, बल्कि कोयले जैसे जीवाश्म ईंधनों की आवश्यकता को पूरी तरह समाप्त कर देगा।
– वर्तमान में, इस कुल उत्पादन का कम से कम 30% हिस्सा सौर और पवन ऊर्जा से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
—————
6. चीनी भाषा (मन्दारिन) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Chinese Language (Mandarin) Day celebrated?
a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 20 अप्रैल
Answer: d. 20 अप्रैल
– संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएँ हैं, अर्थात् अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश
– दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली दूसरी भाषा चीन है।
—————
7. भारत सरकार ने चुनिंदा श्रेणियों की इस्पात आयात पर कितने प्रतिशत का अस्थाई सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की घोषणा की?
The Government of India announced the imposition of temporary safeguard duty of what percent on select categories of steel imports?
a. 10%
b. 12%
c. 15%
d. 20%
Answer: b. 12%
– यह निर्णय 21 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गया है।
– इसका उद्देश्य विशेष रूप से चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों से हो रहे कम लागत वाले इस्पात आयात में आई तेज़ बढ़ोतरी को रोकना है।
– इस तेज़ बढ़ोतरी के चलते भारत लगातार दूसरे वर्ष तैयार इस्पात का शुद्ध आयातक बन गया है।
—————
8. इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) के महानिदेशक का पदभार अप्रैल 2025 में किसने ग्रहण किया?
Who assumed charge as Director General of Indian Council of Agricultural Research (ICAR) in April 2025?
a. शिव प्रसाद किमोथी
b. डॉ. संजय कुमार
c. डॉ. मांगी लाल जाट
d. राजीव वार्ष्णेय
Answer: c. डॉ. मांगी लाल जाट
– उन्होंने 21 अप्रैल 2025 को DARE के सचिव और ICAR डीजी का पदभार ग्रहण किया।
– DARE : डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन
– ICAR : इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च
– मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इनकी नियुक्ति की घोषणा की थी।
डॉ. मांगी लाल जाट
– मांगी लाल प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक हैं।
– वे स्थायी कृषि में विश्व स्तर पर सम्मानित व्यक्ति हैं।
– उन्हें कृषि विज्ञान, जलवायु-लचीली खेती और संरक्षण कृषि में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
—————–
9. सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) 2024 का टॉपर कौन रहा?
Who was the topper of Civil Services Examination (UPSC) 2024?
a. शक्ति दुबे
b. शाह मार्गी चिराग
c. आयुषी बंसल
d. आदित्य विक्रम
Answer: a. शक्ति दुबे
– UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया है।
– प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं।
– कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है।
– शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से 2016 में बायो केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।
– UPSC परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस शक्ति के ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।
ये हैं टॉप 3 रैंक कैडिडेट
– UPSC में हर्षिता गोयल नंबर 2 पर रही हैं।
– हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं।
– हर्षिता एक CA हैं। वह थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं।
– UPSC में अर्चित पराग डोंगरे नंबर 3 पर रहे।
– अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है।
– उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।
टॉप 25 कैंडिडेट्स में 11 महिलाएं
– UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है।
– वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं।
– टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, ह्यूमेनिटीज, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्ट में ग्रेजुएशन किया है।
– UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 16 जून 2024 को आयोजित की गई थी।
– इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
—————-
10. RBI ने बैंकों को किस उम्र या उससे अधिक आयु के नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से बचत और सावधि जमा खाते खोलने और संचालन करने की अनुमति दी है?
RBI has permitted the banks to allow minors up to what age and above to independently open and operate savings and fixed deposit accounts?
a. 10
b. 11
c. 13
d. 14
Answer: a. 10
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों को यह अनुमति दी है कि वे 10 वर्ष या उससे अधिक आयु के नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से बचत और सावधि जमा (term deposit) खाते खोलने और संचालित करने की अनुमति दें। यह निर्णय 21 अप्रैल 2025 को जारी नए दिशानिर्देशों के तहत लिया गया है।
नए नियम
– 10 वर्ष या उससे अधिक आयु के नाबालिग: अब वे स्वयं अपना बचत या सावधि जमा खाता खोल सकते हैं और उसका संचालन कर सकते हैं, बशर्ते कि संबंधित बैंक की आंतरिक जोखिम प्रबंधन नीति इसकी अनुमति देती हो।
– 10 वर्ष से कम आयु के नाबालिग: वे भी खाता खोल सकते हैं, लेकिन यह उनके प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक के माध्यम से संचालित होगा।
– बैंकिंग सुविधाएँ: बैंक अपनी जोखिम प्रबंधन नीति के अनुसार नाबालिग खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, चेक बुक आदि सुविधाएँ प्रदान कर सकते हैं।
– 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर: जब नाबालिग 18 वर्ष का हो जाता है, तो बैंक को नए संचालन निर्देश और हस्ताक्षर के नमूने प्राप्त करने होंगे।