23 April 2022 Current Affairs

यह 23 April 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने राजीव कुमार की जगह नीति आयोग का नया उपाध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया?

a. सुमन के बेरी
b. विवेक कोहली
c. राकेश अस्‍थाना
d. विजय मल्‍होत्रा

Answer: a. सुमन के बेरी

– राजीव कुमार ने 22 अप्रैल 2022 को नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया। सरकार ने इसे स्‍वीकार भी कर लिया।
– वह नीति आयोग के दूसरे उपाध्‍यक्ष थे और 2017 में एप्‍वाइंट हुए थे।
– फिलहाल उनके पद से हटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
– इसके बाद कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सुमन के बेरी को नया उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया।
– वह एक मई 2022 से अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।
– उन्‍हें तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल 2022 तक नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।
– नीति आयोग के अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

सुमन के बेरी
– वह इंडियन इकोनॉमिस्‍ट हैं।
– वर्ल्‍ड बैंक में काम कर चुके हैं।
– दस वर्षों (2001 से 2011) तक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्‍लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के महानिदेशक (DG) रह चुके हैं।
– इसके बाद 2012 से 2016 तक नीदरलैंड में शेल इंटरनेशनल के चीफ इकोनॉमिस्‍ट रह चुके हैं।
– वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, सांख्यिकी आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
– अप्रैल 2022 में नीति आयोग के तीसरे वाइस चेयरमैन नियुक्‍त हुए।

नीति आयोग
– इसे योजना आयोग की जगह पर 1 जनवरी 2015 को स्‍थापित किया गया था।
– हेडक्‍वार्टर – नई दिल्‍ली
– चेयरपर्सन – प्रधानमंत्री
– सीईओ – अमिताभ कांत
– पहले उपाध्‍यक्ष – अरविंद पनगढिया (जनवरी 2015 से अगस्‍त 2017)
– नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत ‘थिंक टैंक’ है।
– यह सरकार को पॉलिसी और डायरेक्‍शनल इनपुट देता है।
– नीति आयोग, भारत सरकार के लिए स्‍ट्रैटजिक और लॉंग टर्म पॉलिसी और प्रोग्राम बनाता है।
– इसके साथ ही वह केंद्र और राज्‍यों को जरूरी तकनीकि सलाह भी देता है।

—————
2. केंद्र सरकार ने देश का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया?

a. अजय बिष्‍ट
b. अजय कुमार सूद
c. रोहित रस्‍तोगी
d. अनामिका श्रीवास्‍तव

Answer: b. अजय कुमार सूद

– केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह फैसला लिया।
– प्रो. अजय कुमार सूद पहले से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य हैं।
– इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु में फिजिक्‍स के प्रोफेसर हैं।
– उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।
– उन्‍हें वर्ष 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– वह जीव विज्ञानी (eminent biologist) के. विजय राघवन की जगह लेंगे।

PSA का काम
– प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर का दफ्तर, कई मंत्रालयों के साथ टेक्निकल पॉलिसी में कोऑर्डेनेट करता है और एडवाइस देता है।

—————-
3. खिलाड़ी किरॉन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्‍यास ले लिया, वह किस टीम के खिलाड़ी हैं?

a. ऑस्‍ट्रेलिया
b. न्‍यूजीलैंड
c. श्रीलंका
d. वेस्‍टइंडीज

Answer: d. वेस्‍टइंडीज

– वह त्रिनिदाद देश के नागरिक हैं।
– वेस्‍ट इंडीज देश नहीं है बल्कि ग्रुप ऑफ नेशंस है।
– इसमें 13 इंडिपेंडेंट आइलैंड कंट्री हैं।
– यह नॉर्थ अमेरिका का सब-रीजन है।
– इन देशों ने मिलकर एक क्रिकेट टीम बनाई हुई है, जो वेस्‍ट इंडीज टीम के नाम से खेलती है।

किरॉन पोलार्ड
– उन्‍होंने 2007 में पहला वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
– उनका आखिरी वनडे मुकाबला अहमदाबाद में छह फरवरी 2022 को भारत के खिलाफ था।
– पोलार्ड फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं।

—————–
4. UGC और AICTE ने भारतीय छात्रों को किस पड़ोसी देश के एजुकेशनल इंस्‍टीट्यूट में एडमिशन न लेने की चेतावनी जारी की?

a. श्रीलंका
b. बांग्‍लादेश
c. भूटान
d. पाकिस्‍तान

Answer: d. पाकिस्‍तान

– यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्‍निकल एजुकेशन (AICTE) ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की।

एडवाइजरी में क्‍या कहा गया है?
– सभी भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पाकिस्तान की यात्रा न करें।
– अगर भारतीय नागरिक या प्रवासी नागरिक पाकिस्‍तान के एजुकेशनल इंस्‍टीट्यूट में एडमिशन लेता है और डिग्री लेता है तो इस आधार पर उसे भारत में नौकरी और हायर एजुकेशन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
– हालांकि जो लोग पाकिस्तान से भारत आए हैं, उन्हें छूट दी जाएगी।
– प्रवासी और उनके बच्चे जिन्होंने पाकिस्तान में उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल की है और जिन्हें भारत द्वारा नागरिकता प्रदान की गई है, वे गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी प्राप्त करने के बाद भारत में रोजगार पाने के पात्र होंगे।

चीन पर आ चुकी है एडवाइजरी
– मार्च 2022 में UGC और AICTE दोनों ने एक संयुक्त एडवाइजरी जारी कर चीन के विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं लेने को कहा था।
– हालांकि, यह एडवाइजरी चीनी सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर आई थी।

—————-
5. विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) कब मनाया जाता है?

a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

Answer: c. 22 अप्रैल

वर्ष 2022 की थीम- ‘हमारी पृथ्वी में निवेश करें’ (Invest In Our Earth)

– यह दिवस करोड़ों लोगों को पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे- क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
– विश्व पृथ्वी दिवस ग्लोबल स्तर पर 192 देशों द्वारा मनाया जाता है।
– 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की।

————–
6. PM मोदी ने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर किस किले में समारोह के दौरान स्‍मारक सिक्‍का जारी किया?

a. लाल किला
b. झांसी किला
c. ग्‍वालियर किला
d. दिल्‍ली पुराना किला

Answer: a. लाल किला

– प्रकाश पर्व पर लाल किले पर 21 अप्रैल को समारोह आयोजित हुआ और लेजर शो भी हुआ।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाल किले के पास में ही गुरु तेग बहादुर जी के अमर बलिदान का प्रतीक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब भी है।
– औरंगजेब की आततायी सोच के सामने उस समय गुरु तेगबहादुर जी, ‘हिन्द दी चादर’ बनकर, एक चट्टान बनकर खड़े हो गए थे।
– पीएम मोदी ने इस दौरान स्‍मारक सिक्‍का और स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।

– गुरुतेग बहादुर, सिखों के 9वें गुरु थे।
– उनका जन्‍म 21 अप्रैल 1621 को हुआ था।
– वह गुरु गोबिंद सिंह के पिता भी थे।
– जब गुरु तेग बहादुर केवल 13 वर्ष के थे तब उन्होंने एक मुगल सरदार के खिलाफ लड़ाई में खुद को प्रतिष्ठित किया।
– सिख परंपरा के अनुसार, सिख धर्म की स्थापना गुरु नानक (1469-1539) द्वारा की गई थी और बाद में नौ अन्य गुरुओं ने इसका नेतृत्व किया।

सिख धर्म के दस गुरु
– गुरु नानक देव (1469-1539)
– गुरु अंगद (1504-1552)
– गुरु अमर दास (1479-1574)
– गुरु राम दास (1534-1581)
– गुरु अर्जुन देव (1563-1606)
– गुरु हरगोबिंद (1594-1644)
– गुरु हर राय (1630-1661)
– गुरु हरकिशन (1656-1664)
– गुरु तेग बहादुर (1621-1675)
– गुरु गोबिंद सिंह (1666-1708)

– गुरु गोविंद सिंह मानव रूप में अंतिम सिख गुरु थे और इन्होंने ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ को सिखों के गुरु के रूप में नामित किया।

—————-
7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से किस पड़ोसी देश के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया?

a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. म्‍यांमार
d. बांग्‍लादेश

Answer: b. श्रीलंका

श्रीलंका पर कितना विदेशी कर्ज
– श्रीलंका इस वक्‍त बहुत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
– उस पर 51 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज है।
जिसे वह चुकाने की स्थिति में नहीं है।
– श्रीलंका IMF से 4 अरब अमेरिकी डॉलर के आर्थिक पैकेज की मांग कर रहा है।

भारत की श्रीलंका संकट पर IMF से चर्चा-
– श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्‍टलीना जॉर्जीवा के साथ मीटिंग की।
– यह मीटिंग अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित हुई।
– क्रिस्‍टलीना जॉर्जीवा ने निर्मला सीतारमण को आश्वासन दिया और कहा कि आईएमएफ श्रीलंका के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा रहेगा।

भारत और श्रीलंका के बीच बैठक
– भारत की वित्त मंत्री सीतारमण और श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी के बीच 18 अप्रैल को बैठक हुई।
– जिसमें सीतारमण ने श्रीलंका को हरसंभव मदद देने का आश्‍वासन दिया।

श्रीलंका को भारत की मदद-
– पिछले तीन महीनों में, भारत ने श्रीलंका को लगभग 2.5 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की है।
– भारत ने श्रीलंका को दो दिन पहले ही तेल खरीदने के लिए 3800 करोड़ रुपये देने ऐलान किया है
– फ्यूल क्राइसिस से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ऑयल टैंकर भेजा था, जो 2 अप्रैल को श्रीलंका पहुंच गया।
– भारत ने श्रीलंका को अप्रैल 2022 में 40 हजार टन चावल और 40 हजार टन डीजल की खेप भेजी।
– भारत 2022 में श्रीलंका को कम से कम 300,000 टन चावल भेजेगा। इससे श्रीलंका में आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे देश में कीमतें कम हो सकती हैं।

श्रीलंका में महंगाई
– श्रीलंका में महंगाई चरम पर है।
– पेट्रोल – डीजल के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। सेना की निगरानी में तेल की बिक्री हो रही है।
– मिल्‍क पाउडर 800 रुपए में 400 ग्राम। चावल 500 रुपए किलो। एलपीजी सिलेंडर 4 हजार रुपए का।
– श्रीलंका में कागज खत्‍म हो गए, तो एग्‍जाम रद्द करने पड़े हैं।

—————-
8. केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2022-23 के लिए खाद्यान्‍न उत्‍पादन का लक्ष्‍य कितना रखा है?

a. 32.8 करोड़ टन
b. 30.2 करोड़ टन
c. 29.9 करोड़ टन
d. 26.4 करोड़ टन

Answer: a. 32.8 करोड़ टन

– वित्‍त वर्ष 2021-22 के उत्‍पादन की तुलना में यह लक्ष्‍य 3.8 प्रतिशत ज्‍यादा है।
– कुल खाद्यान उत्‍पादन लक्ष्‍य : 32.8 करोड़ टन
– दलहन उत्‍पादन लक्ष्‍य : 2.95 करोड़ टन
– तिलहन उत्‍पादन लक्ष्‍य : 4.13 करोड़ टन

– यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली के कृषि के लिए खरीफ अभियान 2022-23 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते समय दी।
– ये सम्‍मेलन 19 अप्रैल 2022 को रबी (सर्दियों) के मौसम की प्रगति की समीक्षा करने और खरीफ (गर्मी) फसलों की योजना के लिए आयोजित किया गया था।

खरीफ की फसल
उदाहरण: चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास, मूंगफली, जूट, गन्ना, हल्दी, दालें (जैसे उड़द दाल) आदि।

रबी की फसल
उदाहरण: गेहूँ, जौ,आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर व सरसों आदि।

—————-
9. विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट ने किस देश के खिलाडि़यों के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है?

a. रूस और पोलैंड
b. रूस और बेलारूस
c. यूक्रेन और बेलारूस
d. रूस और यूएसए

Answer: b. रूस और बेलारूस

– यूक्रेन पर हमला करने के चलते रूस और बेलारूस के खिलाडि़यों को बैन किया गया है।
– बेलारूस ने इस वॉर में रूस की मदद की थी।
– इस साल विम्बलडन 27 जून से 10 जुलाई के बीच लंदन (UK) में खेला जाएगा।
– आल इंग्‍लैंड क्‍लब ने इन दो देशों के प्‍लेयर्स को बैन करने की घोषणा की।
– इस प्रतिबंध के चलते कई एटीपी रैंकिंग खिलाड़ी भी नहीं खेल पाएंगे।
– जैसे दानिल मेदवेदेव, आंद्रे रूबलेव और महिलाओं में आर्यना सबालेंका, विक्टोरिया अजारेंका और अनास्तासिया पावलुचेंकोवा आदि।

विंबलडन चैंपियनशिप के बारे में-
– चैंपियनशिप, विंबलडन, जिसे आमतौर पर विंबलडन या द चैंपियनशिप के रूप में जाना जाता है।
– दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है और इसे व्यापक रूप से सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।
– विंबलडन चैम्पियनशिप की स्‍थापना 1877 में लंदन में की गई।

—————-
10. हुरून ग्‍लोबल हेल्‍थकेयर रिच लिस्‍ट 2022 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्‍यक्ष को शीर्ष स्‍थान मिला, उनका नाम बताएं?

a. ली ज़िटिंग
b. डॉ साइरस एस पूनावाला
c. थॉमस फ्रिस्ट जूनियर
d. जू हैंग

Answer: b. डॉ साइरस एस पूनावाला

– पूनावाला हेल्थकेयर सेक्टर में अब सबसे अमीर अरबपति हैं। 26 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, उन्होंने दुनिया भर के अन्य फार्मा कंपनी मालिकों को पछाड़ दिया।
– वर्ष 2020 में, पूनावाला की कुल संपत्ति 8.2 बिलियन डॉलर थी, जो पिछले दो वर्षों में 17.8 बिलियन डॉलर बढ़ी है।
– हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 31 मार्च 2022 को हुरुन ग्लोबल हेल्थकेयर रिच लिस्ट 2022 जारी की, जो दुनिया में हेल्थकेयर अरबपतियों की सूची है।
– हुरुन ग्लोबल हेल्थकेयर रिच लिस्ट 2022 की लि‍मिट 3 बिलियन यूएस डॉलर है, और हेल्थकेयर उद्योग में दुनिया के शीर्ष 100 उद्यमियों की कुल संपत्ति 721 बिलियन यूएस डॉलर है। वे 12 देशों से आते हैं।

दुनिया के टॉप 5 हेल्थकेयर बिलियनर्स
Name- Company- Net worth ($ billion)
– डॉ साइरस एस पूनावाला- सीरम- 26
– थॉमस फ्रिस्ट जूनियर & फैमिली- HCA हेल्थकेयर यूएस- 19
– ली ज़िटिंग- Mindray China- 19
– जू हैंग- Mindray China- 19
– दिलीप सांघवी- सन फार्मास्युटिकल इंडिया- 18

शीर्ष इंडियन हेल्थकेयर बिलियनर्स
Name- Company- Net worth ($ billion)
– डॉ साइरस एस पूनावाला- सीरम- 26
– दिलीप सांघवी- सन फार्मास्युटिकल- 18
– मुरली दिवि & फैमिली- डिविस लैबोरेट्रीज- 9.5
– पंकज पटेल & फैमिली- कैडिला हेल्थकेयर- 5.4
– किरण मजूमदार और जॉन शॉ- बायोकॉन- 3.8


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *