Daily Current Affairs, Current Affairs 22 May 2020, Current Affairs 22 May, Current Affair 22 May 2020 Question, 22 May 2020 Current Affairs, Current Affairs 22 May 2020

यह 22nd May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. वर्ल्‍ड बैंक का नया मुख्‍य अर्थशास्‍त्री (chief economist) और उपाध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. जिम योंग
b. यूजीन सूजी
c. मुजून एमी
d. कारमेन रेनहार्ट

Answer: d. कारमेन रेनहार्ट

– कोरोनावायरस के चलते पैदा हुए वित्तीय संकट हालत के बीच वर्ल्ड बैंक ने बड़ा फैसला किया है।
– 15 जून से इस नए बैंक का काम करना शुरु करेंगी।
– उन्‍हें फाइनेंशियल क्राइसिस एक्सपर्ट माना जाता है।
– वह पिनेलोपि गोल्डबर्ग की जगह लेंगी।
– वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं।
– उन्हें अर्थशास्त्र में किंग जुआन कार्लोस पुरस्कार मिल चुका है।
– एनएबीई के एडम स्मिथ पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
– उनकी चर्चित किताब “दिस टाइम इज़ डिफरेन्ट: ऐट सेंचुरीज़ और फाइनेंशियल फॉली” 2009 में पब्लिश हुई थी।
– उन्होंने ये किताब केनेथ रोगोफ (Kenneth Rogoff) के साथ मिलकर लिखी है।

——————————-
2. भारतीय और चीनी आर्मी के बीच लद्दाख के किस झील (lake) में झड़पें हुईं?

a. त्‍सो मोरिरी
b. पैंगोंग त्सो
c. त्‍सो कार
d. किगार त्सो

Answer: b. पैंगोंग त्सो (Pangong Tso)

– यह वही झील है, जिसे आपने थ्री इडियट्स मूवी में देखा होगा।
– यहां इस महीने यहां पर लगातार तनाव चल रहा है।
– न्‍यूज एजेंसी PTI के अनुसार सबसे पहले 5 मई को झील के किनारे इंडियन और चीनी सोल्‍जर्स के बीच झड़प और पथराव हुई थी।
– दोनों तरफ के सैंनिकों को चोट लगी और घायल हुए।
– इसके बाद से पैंगोंग त्‍सो लेक के अंदर ही कंफ्रंटेशन हो रहा है, सोल्‍जर्स की बोट आमने-सामने आ रही हैं।
– बोट के थ्रू कंफ्रंटेशन देखा जाता है।

लोकेशन
– पैंगोंग त्सो लेक लद्दाख में है।
– इसकी लंबाई 135 किलोमीटर है। चौड़ाई ज्‍यादातर हिस्‍से की छह किलोमीटर है।
– यह समुद्र तल से 14 हजार फीट की ऊंचाई पर है।
– ये एक ब्रैकेश (Brackish) वाटर लेक (खारे पानी की झील) है। यह फ्रेश वाटर लेक नहीं है।
– इसकी वजह से यहां पर विंटर के समय पूरा लेक फ्रीज हो जाता है।
– इसमें तो गाड़ी भी चला सकते हैं।
– लेकिन इसका ज्‍यादातर हिस्‍सा चीनी के कंट्रोल में है।
– इंडिया के कंट्रोल में ओनली 45 किलोमीटर है। जबकि चीन के कंट्रोल में 90 किलोमीटर का एरिया है।
– आपको पता होगा कि 1962 के वॉर में यहां काफी बड़ा एरिया खो दिया था।
– इसकी वजह से बड़ा हिस्‍सा लेक का चीन के कंट्रोल में चला गया।

इंडिया-चाइना सीमा विवाद?
– इंडिया-चाइना के बीच सीमा विवाद है। इसको एलएसी (लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल) के नाम से जानते हैं।
– एलएसी भी पूरी तरह तय नहीं है। भारत का दावा है कि LAC 3,488 किलोमीटर लंबा है, लेकिन चीन इसे लगभग 2000 किलोमीटर मानता है।
– दोनों सेनाएं अपने-अपने दावे के अनुसार पेट्रोलिंग करती हैं।
– इस महीने की शुरुआत में सिक्किम के नाकु ला पास में दोनों आर्मी के बीच कंफ्रंटेशन देखा गया था।
– LAC का ज्‍यादा हिस्‍सा जमीन से गुजरता है, लेकिन पैंगोंग त्‍सो लेक एक यूनिक केस है।
– लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच अधिकतर झड़पें (clashes) इसी झील के विवादित हिस्‍से में होती हैं।

पैंगोंग त्सो लेक का महत्‍व (सिग्नीफिकेन्स) क्‍या है?
– 1962 के वॉर के समय चीन लद्दाख में इस झील के रास्‍ते काफी हमलावर रहा था।
– विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर चीन अटैक करता है तो इसकी थ्रू कर सकता है।
– इसी के पास में रेजांग ला पास भी है।
– यहां पर 1962 में मेजर शैतान सिंह ने चीनी आर्मी के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे, जिन्‍हें परमवीर चक्र मिला था।

मुद्दा कनेक्टिविटी का?
– चीन ने लेक के पास काफी रोड कंस्‍ट्रक्‍शन किए हैं।
– चीन को जब भी मौका मिलता है, तो रोड बिल्‍ड करने की कोशिश करता है, ताकि वह यहां तक बहुत आसानी से पहुंच सके।
– यहां तक कि 1999 में करगिल वॉर के समय ऑपरेशन विजय के लिए यहां की आर्मी को शिफ्ट किया गया था।
– तब चीन ने पांच किलोमीटर रोड को इंडियन टेरेटरी में बना लिया था।
– इसी वजह से चीन के द्वारा इस लेक को बहुत इंपॉर्टेंस दी जाती है।

फिंगर्स इन दी लेक?
– इस लेक के दोनों तरफ माउंटेन हैं। ये बंजर माउंटेन है।
– इसे आर्मी काफी इंपॉर्टेंस देती है।
– लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर काफी विवाद है।
– हम क्‍लेम करते हैं वो ये है, लेकिन एलएसी यहां है।
– यहां पर बंजर माउंटेन की सिरीज है, जो फिंगर शेप में दिखती है।
– विवादित जगह पर आठ फिंगर शेप में माउंटेन है।
– इंडिया का पोस्‍ट फोर्थ फिंगर पर है।
– चीनी का पोस्‍ट 8th फिंगर पर है।
– इंडिया कहता है कि LAC (लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल) आठवें फिंगर से गुजरता है।
– लेकिलन चीन कहता है कि यह दूसरे फिंगर से गुजरता है।
– इसकी वजह से बीच के इन जगहों पर दोनों आर्मी के बीच कंफ्रंटेशन दिखता है।
– छह साल पहले चीन जब वाटर बॉडी के थ्रू इंटर किया, तो यहां पर फोर्थ फिंगर पर चीन ने परमानेंट कंस्‍ट्रक्‍शन शुरू किया।
– लेकिन तब इंडिया ने डिमोलिश कर दिया था।
– इसी मंथ मई 2020 के शुरुआत में चीन और इंडियन आर्मी के बीच में 5th फिंगर पर झड़प हुई है।
– ये इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट है, इसके अनुसार अभी दो-तीन दिन पहले (16-19 मई) चीनी आर्मी ने 2nd फिंगर पर ही इंडियन आर्मी को रोक दिया।

झील में कंफ्रंटेशन (आमना-सामना व झड़प) कैसे होता है?
– यह बोट के थ्रू होता है।
– चीन के पास सुपीरियर बोट हुआ करते थे।
– इंडिया ने भी अब टेंपो बोट पर्चेज किया।
– यहां पर घेर लिया जाता है।
– इसमें मशीनगन लगे दिखेंगे।

– इस बार चीन ने कहा है कि इंडिया कंस्‍ट्रक्‍शन कर रहा है, इसलिए उसने ज्‍यादा बोट यहां तैनात कर दीं।
– तो दोनों तरफ की बोट यहां आमने-सामने आ जाते हैं। मात्र बीस फ‍िट की दूरी होती है।
– एक दूसरे को धमकी देना और कहना कि तुम मेरे इलाके में हो।
– इंडियन आर्मी राउंड लगाती है, इसको वलर् पूल कहते हैं। इससे करंट बनता है और चीनी आर्मी को जाना पड़ता है।

—————————
3. नाबार्ड (National Bank for Agriculture and Rural Development) का अध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. डॉ. हर्ष
b. गोविंदा राजुलु चिंटला
c. राजकुमार रायजादा
d. पीएस राय

Answer: b. गोविंदा राजुलु चिंटला

– चिंटला, नाबार्ड बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के रूप में कार्यरत हैं।
– 31 जुलाई, 2022 को वह इस पद पर ज्‍वाइन करेंगे।
– शाजी केवी और पी वी एस सूर्यकुमार को नाबार्ड में उप प्रबंध निदेशक (deputy managing directors) नियुक्त किया गया है।

——————————–
4. किस देश की सीनेट ने स्टॉक एक्सचेंजों से विदेशी सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियों को डीलिस्ट करने का विधेयक पारित किया है?

a. यूनाइटेड किंगडम
b. यूएसए
c. जर्मनी
d. कनाडा

Answer: b. यूनाइटेड स्‍टेट आफ अमेरिका

– सीनेट ने 20 मई को कानून को मंजूरी दे दी।
– विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक कंपनियों को यह प्रमाणित करना होगा कि वे किसी विदेशी सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं।
– इससे अलीबाबा और बैदू जैसी चाइनीज कंपनियों पर अमेरिकी शेयर बाजारों से डिलिस्ट होने का खतरा पैदा हो गया है।
– बिल, सीनेटर जॉन कैनेडी, लुसियाना के एक रिपब्लिकन और मैरीलैंड के एक डेमोक्रेट, क्रिस वान होलेन द्वारा प्रस्तुत किया गया था

—————————-
5. International Tea Day कब मनाया जाता है?

a. 24 मई
b. 21 मई
c. 22 मई
d. 23 मई

Answer: b. 21 मई

– इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव भारत ने मिलान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन की बैठक के दौरान रखा था।
– अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 15 दिसंबर 2005 को इंडिया में शुरू हुआ था।
– जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन में चाय के महत्व को देखते हुए इस दिन को चाय दिवस घोषित किया।
– संयुक्त राष्ट्र ने चाय के औषधीय गुणों के साथ-साथ सांस्कृतिक महत्व को भी मान्यता दी है।
– भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है।

————————————
6. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा – National Anti Doping Agency) ने किन दो पावरलिफ्टर्स को निलंबित कर दिया है?

a. मीनाती डाहिहिया
b. सविता कुमारी
c. अंकित सिसौदिया
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (सविता कुमारी और अंकित सिसोदिया)

– दोनों को डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए अनंतिम रूप से निलंबित किया गया है।
– दोनों को एंटी डोपिंग अनुशासनात्मक पैनल के सामने अपना पक्ष रखने का मौका दिया।
– लेकिन COVID-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण, कोई भी पैनल नहीं बैठ सका था।

—————————–
7. World Metrology (मेट्रोलॉजी-मापिकी Day कब मनाया जाता है?

a. 22 मई
b. 20 मई
c. 19 मई
d. 18 मई

Answer: b. 20 मई

– (Metrology) भौतिकी की वह शाखा है जिसमें शुद्ध माप के बारे में हमें ज्ञान होता है।
– पहले किलोग्राम को प्‍लेटिनम से बने सिलेंडर से मापा जाता था।
– लेकिन वर्ष 1875 में 20 मई के दिन 17 देशों ने एक विश्वव्यापी माप प्रणाली को मान्यता देने के लिए एक संधि पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे मीटर कन्वेंशन के नाम से जाना जाता है।
– उस दिन उसी को याद करते हुए ही विश्व मेट्रोलोजी दिवस मनाया जाता है।
– इस बार विश्व मेट्रोलोजी दिवस का विषय – “वैश्विक व्यापार के लिए मापन” निर्धारित किया गया है।

——————————–
8. भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) का अध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. एसके रूंगटा
b. अवनीश अवस्‍थी
c. दिलीप उम्मेन
d. सुमित अग्रवाल

Answer: c. दिलीप उम्मेन

– 19 मई को उन्‍हें ये चार्ज दिया।
– इससे पहले इस पद पर टाटा स्टील के सीईओ टी वी नरेंद्रन का कार्यकाल अगस्त में समाप्त होने वाला था।
– उन्होंने उससे पहले ही एक मई को पद से हटने का फैसला किया।
– उम्मेन को दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया है।
– वह आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हुए हैं।

——————————
9. विश्‍व जैविक विविधता दिवस (World Biological Diversity Day) कब मनाया जाता है?

a. 22 मई
b. 21 मई
c. 23 मई
d. 20 मई

Answer: a. 22 मई

– जैव-विविधता दिवस को प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
– जैव विविधता का तात्पर्य विभिन्न प्रकार के जीव−जंतु और पेड़-पौधों का अस्तित्व धरती पर एक साथ बनाए रखने से होता है।
– जैव विविधता की कमी से बाढ़, सूखा और तूफान आदि जैसी प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ जाता है।
– पारिस्थितिक संतुलन को बनाये रखने तथा खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने में भी जैव विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

———————————
10. चीन ने डब्‍ल्‍यूएचओ की स्वास्थ्य सभा में कोरोना से लड़ने के लिए अन्‍य देशों को कितने बिलियन की मदद देने की बात कही है?

a. 2 बिलियन अमरीकी डालर
b. 1 बिलियन अमरीकी डालर
c. 3 बिलियन अमरीकी डालर
d. 4 बिलियन अमरीकी डालर

Answer: a. 2 बिलियन अमरीकी डालर (15 हजार 166 करोड़ रुपये )

– चीन ने ये राशि दो साल में देने की बात कही है।
– 18 मई की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 73वें सत्र में चीन ने इसका ऐलान किया।
– यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब चीन लगातार लॉकडाउन पर बढ़ते वैश्विक दबाव का सामना कर रहा है।


 

Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account