यह 17 October to 22 October 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत सहित किन देशों ने नया क्वाड बनाने का फैसला किया?
a. USA, इजरायल, UAE
b. USA, इजरायल, तुर्की
c. सऊदी अरब, इजरायल, UAE
d. USA, तुर्की, UAE
Answer: a. USA, इजरायल, UAE
– अमेरिका, भारत, इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने नए गठबंधन का रोडमैप सामने रख दिया है।
– चारों देशों के विदेश मंत्रियों की 18 से 19 अक्टूबर 2021 तक चली वर्चुअल बैठक में क्वाड की तरह एक ‘इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम’ बनाने का फैसला किया है।
नए क्वाड की बैठक में ये थे शामिल-
– भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर
– अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
– इजरायल के विदेश मंत्री यायर लापिड
– UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान
– इससे पहले भारत, USA, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वाड बना हुआ है। लेकिन अब नया चतुर्भुज डायलॉग
– चारों देशों ने इस संगठन को क्वाड नाम से नहीं बल्कि इसे ‘इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम’ नाम से वर्णित (described) करने का फैसला किया है।
– हालांकि इस हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्थापित अमेरिका, जापान, भारत व आस्ट्रेलिया के क्वाड संगठन जैसा ही है।
– चारों देशों की बैठक और नए क्वाड ग्रुप का नाम वर्ष 2020 में यूएस-इजराइल-यूएई के बीच अब्राहम समझौते के तहत किया गया है।
अब्राहम समझौता
– अब्राहम समझौता इजरायल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एक संयुक्त समझौता है।
– इस पर 13 अगस्त, 2020 को हस्ताक्षर किए गए थे, यह 1994 के बाद से किसी भी अरब देश और इज़राइल के बीच संबंधों का पहला सार्वजनिक सामान्यीकरण है।
– इस समझौते का नाम अब्राहम के नाम पर रखा गया है, जिसमें यहूदी और इस्लाम के बीच विश्वास पर जोर दिया गया है।
यूएसए प्रेसिडेंट – जो बाइडेन
इजरायल पीएम – नेफ्ताली बनेट
इजरायल प्रेसिडेंट – इसहाक हर्ज़ोग
यूएई प्रेसिडेंट – खलीफा बिन जायद अल नाह्यान
———————
2. Indian Navy की ओर से फरवरी 2022 में नौसेना अभ्यास ‘Ex Milan’ आयोजित होगा, इसमें कितने देशों की नौसेना हिस्सा लेंगी?
a. 46
b. 45
c. 44
d. 43
Answer: a. 46
– यह एक्सरसाइज विशाखापत्तनम में होगी।
– इस एक्सरसाइज में क्वाड देश (अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया) भी शामिल होंगे।
– हालांकि अमेरिका को पहली बार आमंत्रित किया जा रहा है।
– वर्ष 2020 में, 40 देशों को आमंत्रित किया गया था।
– लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
– इस बार 46 देशों को आमंत्रित किया गया है।
एक्स मिलान
– ये नेवी की ओर से द्विवार्षिक एक्सरसाइज है और इसे पहली बार 1995 में क्षेत्र के सभी देशों की नेवी को एक साथ लाने के लिए शुरू किया गया था।
– अभी तक ये पोर्ट ब्लेयर और अंडमान निकोबार में किया जाता था।
——————–
3. केंद्र सरकार ने किस द्वीप समूह के पर्यटन स्थल माउंट हैरियट का नाम बदलकर ‘माउंट मणिपुर’ कर दिया?
a. लक्षद्वीप
b. दमन दीव और दादर नागर हवेली
c. अंडमान और निकोबार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. अंडमान और निकोबार
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोर्ट ब्लेयर की यात्रा के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यटन स्थल ‘माउंट हैरियट’ का नाम बदलकर ‘माउंट मणिपुर’ करने का ऐलान किया।
– यह यात्रा अक्टूबर 2021 में हुई।
क्या है मामला-
– दरअसल एंग्लो-मणिपुर युद्ध 1891 में एक महीने से अधिक तक मणिपुर के लोगों और अंग्रेजों के बीच लड़ा गया था।
– पहले चरण में अंग्रेजों को आत्मसमर्पण करना पड़ा लेकिन दूसरे चरण में अंग्रेजों ने मणिपुर को अपना नया रियासत बना लिया था।
– युद्ध में महाराजा कुलचंद्र ध्वज सिंह सहित कई मणिपुर के लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी।
– इस युद्ध के बाद इन सभी को सजा के तौर पर अंडमान निकोबार के कालापानी भेजा गया था।
– लेकिन इस जेल के बनने में देरी थी, इस कारण से कैदियों को माउंट हैरियट पर रखा गया था।
– माउंट हैरियट दक्षिण अंडमान जिले की फेरगुंज तहसील में एक पहाड़ी है।
– मणिपुर राज्य के एक ब्रिटेन कालीन डॉक्यूमेंट के मुताबिक राजा कुलचंद्र और उनके भाइयों सहित 23 लोगों को जीवन भर के लिए अंडमान ले जाया गया था।
– इन 23 लोगों को मणिपुर में युद्ध नायक माना जाता है, यही कारण है कि माउंट हैरियट 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
मूल रूप से माउंट हैरियट का नाम किसके नाम पर रखा गया था?
– माउंट हैरियट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, और ब्रिटिश राज के दौरान मुख्य आयुक्त के ग्रीष्मकालीन मुख्यालय के रूप में कार्य किया।
– ऐसा माना जाता है कि इसका नाम ब्रिटिश कलाकार और फोटोग्राफर, हैरियट क्रिस्टीना टाइटलर के नाम पर रखा गया था, जो ब्रिटिश भारतीय सेना में सेवा करने वाले एक सैनिक रॉबर्ट क्रिस्टोफर टाइटलर की पत्नी थीं।
– 1862 और 1864 के बीच, टाइटलर पोर्ट ब्लेयर में पीनल (दंड) कॉलोनी के सुप्रीटेंडेट थे।
– माउंट हैरियट में एक औपनिवेशिक बंगला है, जो अब वन गेस्ट हाउस के रूप में कार्य करता है।
– पास में ही माउंट हैरियट नेशनल पार्क है जो विभिन्न प्रकार के पक्षियों के लिए जाना जाता है।
———————
4. भारत की 21वीं महिला ग्रैंड मास्टर (Woman Grand Master – WGM) का खिताब किसे मिला?
a. दिव्या देशमुख
b. रति सक्सेना
c. गुंजन कुलश्रेष्ठ
d. दिव्यानी सत्संगी
Answer: a. दिव्या देशमुख
– 15 वर्ष की दिव्या देशमुख हंगरी के बुडापेस्ट में 13 अक्टूबर 2021 को फर्स्ट सेटरडे ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट के दौरान भारत की नई महिला ग्रैंडमास्टर बन गई।
– महाराष्ट्र की इस खिलाड़ी ने नौ राउंड में पांच अंक बनाए और 2452 रेटिंग अंक हासिल किए।
– अब वह अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने से एक नॉर्म दूर हैं।
——————–
5. Earthshot Prize 2021 किस भारतीय ने जीता?
a. मनीष महाजन
b. विद्युत मोहन
c. भास्कर युगल
d. मनोज प्रभाकर
Answer: b. विद्युत मोहन
– यह अवार्ड वर्ष 2021 में पहली बार दिया गया है।
– भारतीय विजेता नाम है – विद्युत मोहन और काम है सोशल एंटरप्रन्योरशिप का यानी सामाजिक उद्यम का।
– वह ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने अर्थशॉट अवॉर्ड जीता है।
– विद्युत मोहन को ‘Clean our Air’ कैटेगरी में उनकी तकनीक के लिए सम्मानित किया गया है, जिसे ‘ताकाचर (Takachar)’ कहा जाता है।
– एक छोटा और पोर्टेबल उपकरण है, जो फसल अवशेषों [पराली] (crop residue) का उपयोग करके इसे ईंधन और उर्वरकों जैसे जैव-उत्पादों (bio-products) में परिवर्तित (converted) करता है।
– ताकि धुएं के उत्सर्जन (emissions) को कम किया जा सके।
पुरस्कार के बारे में-
– Earthshot Prize 2021 को चर्चा में इको-ऑस्कर अवार्ड भी कहा जाता है, हालांकि अवार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसा नाम नहीं है।
– यह अवार्ड न लोगों को सम्मानित किया जाता है जो पृथ्वी ग्रह (planet Earth) को बचाने की कोशिश कर रहे हैं या जिनकी परियोजनाएं पर्यावरण की मदद करती हैं।
– यह पुरस्कार वर्ष, 2021 में प्रिंस विलियम, ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज और डेविड एटनबरो ने लॉन्च किया था।
– यह रॉयल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है, जिसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में है।
– इस अवार्ड के तहत विजेता को एक मिलियन पाउंड यानी भारतीय करेंसी में तकरीबन 10 करोड़ 33 लाख रुपए दिए जाते हैं।
इन पांच श्रेणियों में दिया जाता है-
– Clean our air (स्वच्छ वायु)
– Protect and restore nature (प्रकृति की सुरक्षा और पुनरुत्थान)
– Revive our ocean (सामुद्रिक पुनर्जीवन)
– Build a waste-free world (कूड़ा-मुक्त विश्व)
– Fix our Climate (जलवायु से संबंधित प्रयास)
——————–
6. किस सैन्य गठबंधन से तनाव के बाद रूस ने अपने मिशन और मॉस्को में स्थित उसके दफ्तर को भी बंद करने का आदेश दिया?
a. NATO
b. AUKUS
c. FOCUS
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. NATO
– रूस ने नाटो से बचा-खुचा संबंध में तोड़ लिया है और दोनों में बुरी तरह से ठन गई है।
– रूस ने नाटो मुख्यालय में अपना मिशन बंद करने के बाद मॉस्को में नाटो के दफ्तर को भी बंद करने के आदेश दिए हैं।
नाटो और रूस का संबंध
– नाटो (North Atlantic Treaty Organization) की स्थापना 4 April 1949 में हुई थी।
– उद्देश्य था, शीतयुद्ध (कोल्ड वॉर) के दौरान सोवियत यूनियन से नाटो देशों को सुरक्षित रखना।
– हालांकि 1991 में सोवियत संघ बिखर गया और रूस सहित 15 देशों में बंट गया।
– इसके तुरंत बाद 1991 में ही रूस, नाटो का मेंबर नहीं, बल्कि पार्टनर बन गया।
– हालांकि रूस ने वर्ष 2014 में जब यूक्रेन से क्रीमिया प्रायद्वीप को छीन लिया, तब नाटो ने व्यावहारिक रूप से रूस के साथ सहयोग खत्म कर दिया था।
– हालांकि तब भी डायलॉग का एक चैनल खोलकर रखा गया था।
– इसके तहत नाटो मुख्यालय में रूस का डिप्लोमेटिक मिशन था और मास्को में नाटो का सैन्य सूचना केंद्र।
– नाटो और रूस काउंसिल का प्लेटफॉर्म खुला हुआ था लेकिन ये बात और है कि इनकी मीटिंग कभी-कभार और कामचलाऊ तरीके से ही हुईं।
अब क्या हुआ?
– दरअसल इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब इसी महीने नाटो ने बेल्जियम के ब्रसेल्स शहर के अपने मुख्यालय में काम कर रहे 8 राजनयिकों यानी डिप्लोमेट्स को 6 अक्टूबर को निकाल दिया।
– नाटो का कहना था कि ये रूसी अधिकारियों की शक्ल में रूसी जासूस थे।
– इसके साथ ही नाटो ने अपने हेडक्वार्टर में मॉस्को के अफसरों की संख्या 20 से घटाकर आधी कर दी थी।
– नोट – नाटो के मुख्यालय में उसके सदस्य देशों के राजदूत और उनके स्टाफ भी तैनात होते हैं।
– अब रूस ने अब उसी घटनाक्रम यानी नाटों की उसकी अधिकारियों पर कार्रवाई का बदला लिया है, और देखना ये होगा कि ये तनाव आगे क्या रूप लेगा क्योंकि ये कोई मामूली घटना नहीं है।
– रूस ने कहा है कि नाटो की बातचीत और मिलकर काम करने में कोई रुचि नहीं है और अगर उन्हें अब कोई बात करनी है तो वो बेल्जियम में हमारे देश के दूत से बात करे।
– उधर नाटो ने रूस की जवाबी कार्रवाई को भी अफसोसनाक कहा है।
The member states of NATO are:
USA, Albania, Belgium, Bulgaria, Canada, Croatia, Czech Republic, Denmark, Estonia, France, Germany, Greece, Hungary, Iceland, Italy, Latvia, Lithuania, Luxembourg, Montenegro, Netherlands, North Macedonia, Norway, Poland, Portugal, Romania, Slovakia, Slovenia, Spain, Turkey, United Kingdom.
NATO partner countries are:
Russia, Armenia, Austria, Azerbaijan, Belarus, Bosnia and Herzegovina, Finland, Former Yugoslav Republic of Macedonia, Georgia, Ireland, Kazakhstan, Kyrghyz Republic, Malta, The Republic of Moldova, Serbia, Sweden, Switzerland, Tajikistan, Turkmenistan, Ukraine, Uzbekistan.
——————–
7. किस प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के आदिवासियों (tribals) को अयोध्या दर्शन के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. गुजरात
c. मध्य प्रदेश
d. हरियाणा
Answer: b. गुजरात
– गुजरात के पर्यटन मंत्री पूर्णेश मोदी ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार आदिवासियों को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए सरकार 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी।
– पर्यटन मंत्री ने 15 अक्टूबर 2021 को आदिवासी बहुल डांग जिले में ये घोषणा की।
– उनका कहना है कि आदिवासी लोग शबरी माता के वंशज हैं, और भगवान राम 14 साल के वनवास के दौरान शबरी माता से मिले थे।
– अब उनके वंशजों को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
– आपको बता दें कि गुजरात राज्य में कुल 19 फीसदी आदिवासी हैं।
– भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में 24 में 4 आदिवासी मंत्रियों को जगह दी गई है।
——————–
8. किस देश ने हिंसक ड्रग अपराधों की वजह से आपातकाल की घोषणा की?
a. यूएसए
b. इक्वाडोर
c. ऑस्ट्रेलिया
d. पाकिस्तान
Answer: b. इक्वाडोर
– दक्षिण अमेरिकी देश में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है।
– राष्ट्रपति गुयलेरमो लासो (Guillermo Lasso) ने हिंसक ड्रग अपराधों में वृद्धि को देखते हुए यह फैसला किया।
– दरअसल, यहां पर ड्रग्स की वजह से दंगा और मर्डर बेकाबू हो गए हैं।
– वर्ष 2021 में अक्टूबर तक इसकी वजह से 650 से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है।
– सितंबर के आखिरी सप्ताह में यहां की एक जेल में ड्रग तस्करों के दो गिराह में लड़ाई हो गई, जिससे 116 लोग जेल में ही मार दिए गए।
– इक्वाडोर में मादक पदार्थों की तस्करी और खपत, मर्डर, घरेलू चोरी, वाहनों और सामानों की चोरी काफी बढ़ गई है।
इक्वाडोर राजधानी: क्वीटो (Quito);
इक्वाडोर मुद्रा: यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर
———————
9. राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC – National Research Development Corporation) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) किसे नियुक्त किया गया है?
a. राकेश अस्थाना
b. अमित रस्तोगी
c. चंद्रमोहन शर्मा
d. हितेश सिंह
Answer: b. अमित रस्तोगी
– रिटायर्ड कमाडोर अमित रस्तोगी ने 18 अक्टूबर 2021 को चार्ज लिया।
– अमित इससे पहले पांच साल के लिए एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के निदेशक रहे।
– इसके साथ ही वह दो साल नौसेना डॉकयार्ड में अतिरिक्त महाप्रबंधक टेक सेवाओं के निदेशक थे।
NRDC – National Research Development Corporation
– NRDC की स्थापना भारत में 1953 में विभिन्न राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में विकसित प्रौद्योगिकियों को विकसित करने और बढ़ावा देने में मदद करने के लिए की गई थी।
———————
10. भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (Indian Weightlifting Federation – IWLF) का अध्यक्ष किसे बनाया गया?
a. नकुल सचदेवा
b. नरेंद बत्रा
c. सत्यनारायण शर्मा
d. सहदेव यादव
Answer: d. सहदेव यादव
– खेल प्रशासक सहदेव को 4 अक्टूबर 2021 को इस पद पर तैनाती दी गई।
– उनका कार्यकाल चार साल का होगा।
– इसके अलावा चुनाव में आनंद गौड़े को महासंघ का महासचिव और नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
———————
11. अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस (International Chefs Day) कब मनाया जाता है?
a. 22 अक्टूबर
b. 21 अक्टूबर
c. 20 अक्टूबर
d. 19 अक्टूबर
Answer: c. 20 अक्टूबर
– इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को स्वस्थ खाने के बारे में शिक्षित करना है।
– अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस 2004 में शेफ और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ्स सोसाइटीज (वर्ल्ड शेफ) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बिल गैलाघेर द्वारा बनाया गया था।
– वर्ष 2021 की थीम- भविष्य के लिए स्वस्थ भोजन।
———————
12. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को किसके नाम पर रखने की घोषणा की?
a. नारायण दत्त तिवारी
b. हरीश रावत
c. तीरथ सिंह रावत
d. रमेश पोखरियाल निशंक
Answer: a. नारायण दत्त तिवारी
– ऊधमसिंह नगर जिले का पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता स्व. नारायण दत्त तिवारी (एनडी) के नाम से जाना जाएगा।
– 17 अक्टूबर 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है।
– मुख्यमंत्री ने कहा है कि एनडी तिवारी ने राज्य के विकास के लिए प्रयास किया।
– उनके प्रयासों से ही राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी गई थी।
– तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया था।
– सीएम ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, एनडी तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने के लिए ये नामकरण किया जा रहा है।
– आपको ये भी बता दें कि 18 अक्टूबर 2018 को एनडी तिवारी का निधन हुआ था।
———————
13. PM मोदी ने किस राज्य में स्थित कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया?
a. पंजाब
b. मध्य प्रदेश
c. राजस्थान
d. उत्तर प्रदेश
Answer: d. उत्तर प्रदेश
– इसका निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 260 करोड़ रुपए की लागत से किया है।
– यहां पर उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा रनवे भी है।
– यह कुशीनगर में भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल की यात्रा करने के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय तीर्थयात्रियों की सुविधा प्रदान करेगा।
– दरअसल, कुशीनगर गौतम बुद्ध का अंतिम विश्राम स्थल है, जहां उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।
– हवाई अड्डे से बौद्ध सर्किट पर पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
———————-
14. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस (International Day of Rural Women) कब मनाया जाता है?
a. 17 अक्टूबर
b.16 अक्टूबर
c. 15 अक्टूबर
d. 14 अक्टूबर
Answer: c. 15 अक्टूबर
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 अक्टूबर 2008 को पहला अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया था।
– विकासशील देशों में करीब 43 फीसदी महिलाएं कृषि श्रमिक के रूप में कार्य करती हैं।
2021 की थीम- “सभी के लिए अच्छे भोजन की खेती करने वाली ग्रामीण महिलाएं (Rural women cultivating good food for all)
——————–
15. विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradication of Poverty) कब मनाया जाता है?
a.14 अक्टूबर
b.15 अक्टूबर
c. 16 अक्टूबर
d. 17 अक्टूबर
Answer: d. 17 अक्टूबर
– संयुक्त राष्ट्र (UN) ने गरीबी को खत्म करने और समाज को एकजुट करने के लिए 1993 से इस दिन को मनाने का तय किया था।
– विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 88 से 115 मिलियन लोग गरीब हैं।
——————–
16. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) का अध्यक्ष दुबारा किसे नियुक्त किया है?
a. अनीता हंसदानी
b. प्रियंक कानूनगो
c. सोनम वारसी
d. नेहा सारस्वत
Answer: b. प्रियंक कानूनगो
– केंद्र सरकार ने प्रियंक कानूनगो को एक बार फिर से का NCPCR अध्यक्ष नियुक्त किया है।
– प्रियंक का नया कार्यकाल 17 अक्टूबर से आरंभ हुआ और वह तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे।
– प्रियंक को वर्ष 2018 में आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
– इससे पहले कुछ समय के लिए वह NCPCR के सदस्य भी रहे।
– प्रियंक मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं।
——————–
17. किस देश के क्रिकेटर जेम्स पैटिनसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की?
a. न्यूजीलैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. यूएसए
d. यूके
Answer: b. ऑस्ट्रेलिया
– 31 वर्षीय खिलाड़ी 21 टेस्ट और 15 एकदिवसीय मैच खेल चुके है, हालांकि घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
– उनका आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2020 में सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ था, जबकि सितंबर 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में अंतिम इंटरनेशनल एक दिवसीय मैच खेला था।
——————–
18. भारत में रूसी फिल्म महोत्सव (Russian Film Festival) का एंबेसडर किसे बनाया गया?
a. इम्तियाज अली
b. अनुपम खेर
c. राकेश रौशन
d. अमिताभ बच्चन
Answer: a. इम्तियाज अली
– दरअसल, रूसी फिल्म महोत्सव के दौरान भारतीय दर्शकों के लिए दस रूसी फिल्मों का (16 अक्टूबर से 27 नवंबर) डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रीमियर किया जा रहा है।
———————
19. राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?
a. 20 अक्टूबर
b. 21 अक्टूबर
c. 22 अक्टूबर
d. 23 अक्टूबर
Answer: b. 21 अक्टूबर
– पुलिस स्मृति दिवस 1959 में उस दिन की याद दिलाता है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा बीस भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था, जिसमें दस भारतीय पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी और सात कैद हो गए थे।
– उस दिन से, शहीदों के सम्मान में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
————————
20. विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस कब मनाया जाता है?
a. 20 अक्टूबर
b. 21 अक्टूबर
c. 22 अक्टूबर
d. 23 अक्टूबर
Answer: a. 20 अक्टूबर
ऑस्टियोपोरोसिस क्या है?
– ऑस्टियोपोरोसिस के कारण हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं जिससे कि वे आसानी से टूट जाती हैं जैसे कि मामूली गिरने पर, टक्कर होने पर, छींक या अचानक हरकत होने पर भी।