यह 19 – 22 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 19 – 22 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. संसद का शीतकालीन सत्र इस बार कब से कब तक होगा?
a. 18 नवंबर से 13 दिसंबर
b. 20 नवंबर से 23 दिसंबर
c. 21 नवंबर से 25 दिसंबर
d. 22 नवंबर से 22 दिसंबर
Answer: a. 18 नवंबर से 13 दिसंबर
– पिछले दो सालों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था।
——————————
2. नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
a. अरुण तिवारी
b. अनूप सिंह
c. आलोक प्रसाद
d. भूषण सिंह
Answer: b. अनूप सिंह
– कैबिनेट नियुक्ति समिति ने IPS अधिकारी अनूप कुमार सिंह को नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (NSG) का महानिदेशक (डायरेक्टर-जनरल) नियुक्त किया है।
– उनका कार्यकाल 30 सितम्बर, 2020 तक होगा।
—————————
3. वर्ष 2022 में 91वीं इंटरपोल जनरल असेंबली का आयोजन किस देश में होगा?
a. इंग्लैंड
b. फ्रांस
c. चीन
d. भारत
Answer: d. भारत
– इससे पहले भारत में 1997 में इंटरपोल की जनरल असेंबली का आयोजन किया गया था।
—————————
4. वाशिंगटन में 14 से 20 अक्टूबर 2019 तक आयोजित G20 वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
a. अमित शाह
b. निर्मला सीतारमण
c. शक्तिकांत दास
d. उदय स्वरूप वर्मा
Answer: b. निर्मला सीतारमण
– इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों पर चर्चा की गयी।
—————————
5. 11वां परमाणु ऊर्जा सम्मेलन (एटोमिक पावर कॉन्क्लेव 2019) का आयोजन किस शहर में किया गया?
a. नई दिल्ली
b. पटियाला
c. मुंबई
d. देहरादून
Answer: a. नई दिल्ली
– इस कॉन्क्लेव की थीम “Economics of Nuclear Power (परमाणु ऊर्जा का अर्थशास्त्र) – Innovation towards Safer & Cost-Effective Technologies” थी।
– इसका आयोजन इंडिया एनर्जी फोरम द्वारा किया गया।
—————————
6. ‘माइंड मास्टर : विन्निंग लेसंस फ्रॉम ए चैंपियंस लाइफ’ पुस्तक के लेखक कौन है?
a. मनमोहन सिंह
b. रतन टाटा
c. विश्वनाथन आनंद
d. रोहित शर्मा
Answer: c. विश्वनाथन आनंद
– इस पुस्तक में विश्वनाथन आनंद ने अपनी सबसे बेहतरीन जीत तथा सबसे ख़राब हार का ज़िक्र किया है।
—————————
7. 20वीं पशुधन गणना (2018) के अनुसार किस राज्य में पशुधन की संख्या सर्वाधिक है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d. पश्चिम बंगाल
Answer: a. उत्तर प्रदेश
– हाल ही में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) ने 20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट जारी की है।
– उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 67.8 मिलियन पशुधन है, इसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल का स्थान है।
——————————
8. भारत में हाल ही में संपन्न पशुओं की गणना में वर्ष 2012 की तुलना में कितनी वृद्धि दर्ज की गई है?
a. 4.63 प्रतिशत
b. 3.96 प्रतिशत
c. 2.14 प्रतिशत
d. 1.71 प्रतिशत
Answer: a. 4.63 प्रतिशत
—————————
9. 20वीं पशुधन गणना (2018) के अनुसार किस राज्य में पशुओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d. पश्चिम बंगाल
Answer: d. पश्चिम बंगाल
– पशुधन गणना-2018 के अनुसार देश में कुल पशुधन आबादी 535.78 मिलियन है।
– जिसमें पशुधन गणना- 2012 की तुलना में 4.6% की वृद्धि हुई है।
– पश्चिम बंगाल में पशुओं की संख्या में सबसे अधिक (23%) की वृद्धि हुई, उसके बाद तेलंगाना (22%) का स्थान रहा।
– देश में कुल मवेशियों की संख्या में 0.8% की वृद्धि हुई है।
– यह वृद्धि मुख्य रूप से वर्ण शंकर मवेशियों और स्वदेशी मादा मवेशियों की आबादी में तेज़ी से वृद्धि का परिणाम है।
—————————
10. ईस्टर्न ब्रिज-वी युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ मिलकर किया जा रहा है?
a. सऊदी अरब
b. ओमान
c. मिस्र
d. अजरबैजान
Answer: b. ओमान
– भारतीय वायुसेना और रॉयल एयर फ़ोर्स ओमान के बीच ‘ईस्टर्न ब्रिज-वी’ अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
– यह अभ्यास 17 अक्टूबर को शुरू हुआ, इसका समापन 26 अक्टूबर को होगा।
—————————
11. अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 17 अक्टूबर
b. 18 अक्टूबर
c. 19 अक्टूबर
d. 21 अक्टूबर
Answer: a. 17 अक्टूबर
– इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस की थीम “Theme: Acting together to Empower Children, their families and Communities to End Poverty” (बच्चों, उनके परिवारों तथा समुदायों को निर्धनता समाप्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना) है।
—————————
12. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के चेनानी नाशरी सुरंग का नाम किसके नाम पर रखने का ऐलान किया है?
a. महात्मा गांधी
b. केशव दत्त
c. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
d. वीर सावरकर
Answer: c. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
– वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2017 में 9.2 किलोमीटर लम्बी इस सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया था।
– इस सुरंग के कारण जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी में 31 किलोमीटर की कमी आती है।
– यह सुरंग नेशनल हाईवे-44 पर स्थित है।
—————————
13. नीति आयोग द्वारा जारी India Innovation Index 2019 में बड़े राज्यों में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
a. महाराष्ट्र
b. कर्नाटक
c. उत्तर प्रदेश
d. तेलंगाना
Answer: b. कर्नाटक
– दूसरे स्थान पर तमिलनाडु
– तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र
– इसमें सबसे नीचे झारखंड है।
– उत्तर प्रदेश का स्थान सातवां है.
– ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की तर्ज पर तैयार इंडिया इनोवेशन इंडेक्स तैयार यिका जाता है।
—————————
14. India Innovation Index 2019 में केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में पहला स्थान किसे मिला है?
a. गोवा
b. दमन एवं दीव
c. दिल्ली
d. पुडुचेरी
Answer: c. दिल्ली
– दूसरा स्थान – चंडीगढ़
– तीसरा स्थान – गोवा
– चौथा स्थान – पुड्डूचेरी
——————————-
15. India Innovation Index 2019 में पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की सूची में पहला स्थान किसे मिला है?
a. सिक्किम
b. हिमाचल प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. असम
Answer: a. सिक्किम
– पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में पहले स्थान पर सिक्किम, दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड है.
—————————
16. शिरुई लिली उत्सव किस राज्य में आयोजित किया जाता है?
a. मणिपुर
b. असम
c. नागालैंड
d. अरुणाचल प्रदेश
Answer: a. मणिपुर
– वार्षिक शिरुई लिली उत्सव 2019 का आयोजन इस बार मणिपुर के उखरुल नामक स्थान में किया गया।
– इस उत्सव में विभिन्न समुदायों द्वारा लोक गीत तथा लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाती हैं. यह राज्य का संस्कृतिक उत्सव है.
—————————-
17. किस फुटबॉल खिलाड़ी ने 2018-19 सीजन का यूरोपीयन गोल्डन शू ख़िताब जीता है?
a. क्रिश्चियानो रोनाल्डो
b. हैरी केन
c. लियोनेल मेसी
d. वर्जिल वैन
Answer: c. लियोनेल मेसी
– बार्सिलोना के लिए 36 गोल दागने वाले अर्जेंटीनियाई फुटबॉलर लियोनेल मेसी को छठी बार गोल्डन शू अवॉर्ड दिया गया और लगातार तीन साल यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं.
—————————–
18. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने किस देश को फरवरी 2020 तक अपनी ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश
Answer: c. पाकिस्तान
– एफएटीएफ ने पाकिस्तान को आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग को खत्म करने के लिए ज्यादा सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है.
– एफएटीएफ अब फरवरी 2020 में पाकिस्तान की स्थिति पर अंतिम निर्णय लेगा.
————————–
19. केंद्र सरकार ने छात्राओं को ‘STEM शिक्षा’ के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किस योजना को प्रारंभ की है?
a. ज्योति आनंद योजना
b. विज्ञान ज्योति योजना
c. विज्ञान कल्याण योजना
d. शिक्षा ज्योति योजना
Answer: b. विज्ञान ज्योति योजना
STEM – Science, Technology, Engineering, Mathematics
– इस योजना के माध्यम से साल 2020-2025 तक 550 ज़िलों की 100 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.
– इन छात्राओं का चयन उनके प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा.
– इस योजना में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को शामिल किया जाएगा.
– इस योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिये IIT और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में विज्ञान शिविर का आयोजन किया जाएगा.
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।