यह 20 to 22 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. तिब्बती निर्वासित सरकार के प्रेसिडेंट को 60 साल में पहली बार अमेरिकी व्हाइट हाउस ने आमंत्रित किया, उनका नाम बताएं?
a. दलाई लामा
b. डॉ. लोबसांग सांगे
c. डॉ. वोगांग फ्ले
d. डॉ. सिक्योंग
Answer: b. डॉ. लोबसांग सांगे
– तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय धर्मशाला में है।
– डॉ. लोबसांग सांगे, तिब्बत की निर्वासित सरकार के दूसरे प्रेसिडेंट हैं। उन्हें प्रधानमंत्री भी कहा जाता है।
– डॉ. लोबसांग सांगे को वर्ष 2011 में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) का प्रेसिडेंट चुना गया था।
– पिछले 6 दशकों से सीटीए के प्रमुख को अमेरिकी विदेश विभाग और व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोक रखा गया था, क्योंकि अमेरिकी सरकार तिब्बती सरकार के निर्वासन को मान्यता नहीं देती है।
– सांगे को पिछले महीने 60 वर्षों में पहली बार अमेरिकी विदेश विभाग में आमंत्रित किया गया था.
– अमेरिका के इस कदम से चीन की नाराजगी और बढ़ सकती है।
– चीन, अमेरिका पर यह आरोप लगता रहा है कि वह क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहा है।
– केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने एक बयान में बताया कि तिब्बती मामलों के लिए अमेरिका के नवनियुक्त विशेष समन्वयक रॉबर्ट डेस्ट्रो के आमंत्रण पर सांग्ये ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया।
– भारत के धर्मशाला स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने बयान में कहा, ‘इस अभूतपूर्व मुलाकात से अमेरिकी अधिकारियों के साथ भागीदारी बढ़ने की संभावना है।’
तिब्बत
– तिब्बत को चीन ने साल 1951 में अपने नियंत्रण में ले लिया था
– साल 1959 में चीन के ख़िलाफ़ हुए एक नाकाम विद्रोह के बाद 14वें दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी जहां उन्होंने निर्वासित सरकार का गठन किया.
– मुख्यतः बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के इस सुदूर इलाके को ‘संसार की छत’ के नाम से भी जाना जाता है. चीन में तिब्बत का दर्जा एक स्वायत्तशासी क्षेत्र के तौर पर है.
– दलाई लामा को उनके अनुयायी एक जीवित ईश्वर के तौर पर देखते हैं तो चीन उन्हें एक अलगाववादी ख़तरा मानता है.
—————————————-
2. किन दो झील को नवंबर 2020 में वैश्विक ‘रामसर स्थल’ की सूची में शामिल किया गया?
a. लोनार झील और कीठम झील
b. डल झील और लोनार झील
c. सांभर झील और पटना झील
d. चिल्का झील और सरदार सरोवर
Answer: a. लोनार झील और कीठम झील
– लोनार झील, महाराष्ट्र
– कीठम झील, उत्तर प्रदेश
रामसर स्थल क्यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को राम रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं.
– यह 1975 में लागू हुई.
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि.
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान करती है.
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए.
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है.
– नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र को आर्द्रभूमि या वेटलैंड (Wetland) कहा जाता है।
—
लोनार झील –
– यह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यह खारे पानी की झील है।
कैसे बना है लोनार झील/ क्रेटर?
– वर्ल्ड मैप में देख लेते हैं कहां है यह झील। इंडिया में महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले में चलते हैं। ये रही झील।
– इस झील का निर्माण 50 हजार साल पहले एक उल्का पिंड के टकराने से हुआ था।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्यास (रेडियस) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खारा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्सीजन सामान्य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।
– हिन्दुस्तान टाइम्स की पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार IIT बांबे ने 2019 में एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया था कि लोनार झील में मौजूद मिनिरल, चांद की चट्टान में मौजूद (मिनिरल) खनिज के समान है।
– जून 2020 में इसका रंग गुलाबी हो गया था। बाद में पता चला कि बैक्टीरिया की वजह से ऐसा हुआ था।
—
कीठम झील-
– यह झील उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में है।
– यह कृत्रिम झील है।
– इसे सूर सरोवर पक्षी विहार भी कहते हैं।
– यहां भालू संरक्षण गृह भी है। इसमें दो सौ से ज्यादा भालूओं को रखा गया है।
– कीठम झील में चिड़ियों की 222 प्रजातियां, 229 प्रजातियों के पौधे, कछुए की सात प्रजातियां, सांपों की 15 प्रजातियां, नौ प्रकार के स्तनधारी व कई अन्य जीव-जन्तु हैं।
– इस जगह को सूरदास की जन्मस्थली माना जाता है।
—————————————-
3. प्राइवेट कंपनी ‘स्पेस एक्स’ ने नवंबर 2020 में चार अंतरिक्ष यात्रियों को किस रॉकेट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा?
a. ड्रैगन
b. फाल्कन
c. हर्ले
d. मुकाम
Answer: b. फाल्कन
– यह रॉकेट 16 नवंबर को अमेरिका के फ्लोरिडा स्पेस सेंटर से ISS के लिए उड़ान भरा।
– करीब 27 घंटे की यात्रा के बाद इससे चार स्ट्रोनॉट ISS पहुंचे।
– फाल्कन रॉकेट से क्रू ड्रैगन कैप्स्यूल भेजा गया, जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार थे। इस कैप्स्यूल को रेजिलिएंस नाम दिया गया है।
– इस कैप्स्यूल में अमेरिका के माइक हॉपकिंस, शैनन वॉकर, विक्टर ग्लोवर और जापान के सोइची नोगुची ने किया।
– कुछ महीने पहले भी स्पेस एक्स ने दो यात्रियों को वहां भेजा था।
– ऐसा करना वाली दुनिया की एकमात्र निजी कंपनी स्पेस-एक्स है।
– इसके सीईओ एलोन मस्क हैं।
– इससे पहले नासा रूस के सोयुज रॉकेट पर निर्भर था। रूस पिछले लगभग एक दशक से नासा को यह सुविधा दे रहा था।
————————————-
4. ग्लोबल रिश्वत जोखिम सूचकांक (TRACE Bribery Risk Matrix) 2020 में भारत का रैंकिंग बताएं?
a. 60वां
b. 67वां
c. 72वां
d. 77वां
Answer: d. 77वां
– इस सूची में भारत को 45 का स्कोर मिला।
– पिछले साल (2019) में भारत रैकिंग 78वीं रही थी।
– भारत ने अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन और नेपाल से अच्छा प्रदर्शन किया।
– इस इंडेक्स में उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान, दक्षिणी सूडान, वेनेजुएला और इरिट्रिया सबसे ज्यादा कमर्शियल रिश्वतखोरी जोखिम वाले देश है।
– सबसे कम रिश्वतखोरी रिश्क वाले देश डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड, न्यूजीलैंड और स्वीडन है।
– यह इंडेक्स ट्रेस इंटरनेशनल द्वारा जारी होता है, यह एंटी-रिश्वत मानक-सेटिंग संगठन है।
– यह 194 कंट्रीयों के स्वायत्त और अर्ध-स्वायत्त बिजनेस रिश्वत रिश्कों पर ध्यान रखता है।
—————————————
5. नवनिर्वाचित 17 वीं बिहार विधान सभा के प्रो-टेम स्पीकर के तौर पर किसने शपथ ली?
a. जीतन राम मांझी
b. हरि नारायण सिंह-
c. प्रफुल्ल कुमार मांझी
d. मुसाफिर पासवान
Answer: a. जीतन राम मांझी
– बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 19 नवंबर, 2020 को नवनिर्वाचित 17 वीं बिहार विधान सभा के प्रो-टेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली.
– बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने उन्हें पटना के राजभवन में इस पद की शपथ दिलाई.
– अब वह विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे और उनकी अगुआई में नए स्पीकर का चुनाव होगा।
—————————————
6. कथा साहित्य {Fiction} के लिए ‘बुकर पुरस्कार 2020’ किस लेखक ने जीता?
a. जावेद अख्तर
b. डगलस स्टुअर्ट
c. माजा मेंगिस्टे
d. डैन कुक
Answer: b. डगलस स्टुअर्ट (Douglas Stuart)
– उन्हें उनके पहले उपन्यास “Shuggie Bain” के लिए सम्मानित किया गया है।
– वह स्कॉटिश लेखक हैं।
————————————-
7. FIFA ने किस वर्ष होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप को रद कर दिया?
a. वर्ष 2022
b. वर्ष 2021
c. वर्ष 2023
d. वर्ष 2024
Answer: b. वर्ष 2021
– विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर 2020 में होना था।
– लेकिन कोविड-19 के कारण फीफा ने उसे (2021) फरवरी- मार्च के लिए स्थगित कर दिया था।
– अब नवंबर 2020 में फीफा ने फैसला किया कि 2021 इसे भी रद कर दिया जाए।
– U17 संस्करण के साथ 2020 का U20 महिला विश्व कप भी रद्द कर दिया गया है।
– भारत को 2022 की मेजबानी का अधिकार सौंप दिया है।
फीफा का मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड.
फीफा के अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो.
———————————–
8. एशिया की पहली सौर ऊर्जा-संचालित कपड़ा मिल किस राज्य में बन रही है?
a. महाराष्ट्र
b. कर्नाटक
c. मध्य प्रदेश
d. झारखंड
Answer: a. महाराष्ट्र
– यह मिल महाराष्ट्र के परभानी जिले में स्थापित की जाएगी।
– जय भवानी महिला सहकारी कपड़ा मिल पहली मिल होगी जो सौर ऊर्जा पर कार्य करेगी।
– टेक्सटाइल मिल के चेयरमैन डॉ. संप्रिया राहुल पाटिल कहा कि परभानी से ही कपास खरीदा जाएगा।
– परभानी, महाराष्ट्र का कपास उत्पादक जिला है।
– यह मिल तीस एकड़ जगह में फैली हुई।
– इस प्रोजेक्ट से महिलाओं का ज्यादा रोजगार मिलेगा।
– यह प्रोजेक्ट 100 करोड़ रुपये की लागत का है।
महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे
राजधानी: मुंबई
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यार
————————————
9. किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने मास्क नहीं पहनने के लिए 2000 रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की है?
a. पुडुचेरी
b. दिल्ली
c. उत्तर प्रदेश
d. महाराष्ट्र
Answer: b. दिल्ली
– दिल्ली सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने का फैसला किया है.
– यहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
– 19 नवंबर, 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की।
उपराज्यपाल – अनिल बैजल
————————————
10. विश्व दर्शन दिवस (World Philosophy Day) कब मनाया जाता है?
a. नवंबर के आखिरी गुरुवार
b. नवंबर के पहले गुरुवार
c. नवंबर के दूसरे गुरुवार
d. नवंबर के तीसरे गुरुवार
Answer: d. नवंबर के तीसरे गुरुवार
– वर्ष 2020 में ये 19 नवंबर को मनाया जा रहा है।
– साल 2005 में यूनेस्को के जनरल कॉन्फ्रेंस ने नवंबर महीने के हर तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी।
– दर्शन सही और गलत व्यवहार का अध्ययन है।
– यह ग्रीक शब्द phílosophía से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘the love of wisdom.’ यानि ‘ज्ञान का प्रेम’ है।
———————————–
11. विश्व शौचालय दिवस (world toilet day) कब मनाया जाता है?
a. 19 नवंबर
b. 20 नवंबर
c. 21 नवंबर
d. 22 नवंबर
Answer: a. 19 नवंबर
– वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत विश्व शौचालय संगठन ने की थी।
– इसी दिन संगठन की स्थापना हुई थी।
– वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे अधिकारिक तौर पर विश्व शौचालय दिवस घोषित कर दिया गया था।
– यह दिन लोगों को विश्व स्तर पर स्वच्छता के संकट से निपटने के लिए प्रेरित करता है।
– पूरी दुनिया में अभी भी लगभग 673 मिलियन लोग खुले में शौच करते हैं।
वर्ष 2020 की थीम– स्टेनेबल सैनिटेशन एंड क्लाइमेट चेंज’।
विश्व शौचालय संगठन मुख्यालय: सिंगापुर
————————————-
12. क्रिकेटर सुदीप त्यागी ने नवंबर 2020 में क्रिकेट के किस फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है?
a. वन डे
b. टी20
c. टेस्ट
d. सभी फॉर्मेट
Answer: d. सभी फॉर्मेट
– सुदीप त्यागी ने 4 वनडे और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
– त्यागी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
– सुदीप ने भारत के लिए अपना पहला मैच साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टी-20 में खेला था!
– वहीं अपना डेब्यू वनडे भी त्यागी ने श्रीलंका के खिलाफ ही उसी साल किया था।
———————————–
13. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) कब मनाया जाता है?
a. 20 नवंबर
b. 19 नवंबर
c. 18 नवंबर
d. 17 नवंबर
Answer: d. 17 नवंबर
– हर साल मिर्गी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– विशेषज्ञ बताते हैं कि 15 से 50 साल के लोगों में मिर्गी का सबसे आम कारण न्यूरोसाइटिस्टेरोसिस है।
– यह अक्सर बिना धोई गई भूमिगत सब्जियां खाने के कारण होती है।
– नवंबर का महीना ‘राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जाता है।
————————————-
14. कर्नाटक सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या कर दिया है?
a. सिद्धारूद्धा स्वामीजी रेलवे स्टेशन
b. हरी सांगली रेलवे स्टेशन
c. नाना रेलवे स्टेशन
d. सहेली रेलवे स्टेशन
Answer: a. सिद्धारूद्धा स्वामीजी रेलवे स्टेशन
– केंद्र सरकार की तरफ से हुबली स्टेशन का नाम बदलने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर नाम बदलने को मंजूरी दे दी है।
– सिद्धारूद्धा स्वामीजी के भक्त काफी समय से हुबली स्टेशन के नाम बदलने की मांग कर रहे थे।
– बता दें कि सिद्धारूद्धा स्वामीजी की मृत्यु 1929 में हुबली में हुई थी।
कर्नाटक
मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा
राज्यपाल: वजुभाई वाला
राजधानी: बैंगलौर
—————————————
15. कर्नाटक कैबिनेट ने किस नगर को 31वां जिला बनाने को मंजरी दी है?
a. जमखंडी
b. विजयनगर
c. मागड़ी
d. अंकोला
Answer: b. विजयनगर
– स्टेट कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से विजयनगर को राज्य का 31वां जिला बनाने को मंजूरी दी है।
– संसदीय मामलों के मंत्री मधुस्वामी ने कहा कि अगली कैबिनेट के बाद इसके बारे डिटेल में जानकारी दी जाएगी।
– वन विभाग के मंत्री आनंद सिंह ने कहा कि विजयनगर को अलग जिला बनाने की मांग बहुत पुरानी है।
– यह मांग तब की है, जब हिंदु साम्राज्य (विजयनगर साम्राज्य) हंपी की समकालीन राजधानी थी।
– कर्नाटक के सीएम बीएस येदुयुरप्पा और कैबिनेट के लोगों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और इसे मंजूरी दी।
– इसे बल्लारी से अलग करके एक नया जिला बनाया जाएगा।
—————————————-
16. किस राज्य सरकार ने अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए 14-20 नवंबर तक ‘बाल अधिकार सप्ताह’ की देख-रेख के दौरान ‘वात्सल्य योजना’ और ‘समर्थ योजना’ को शुरू किया?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. गुजरात
d. दिल्ली
Answer: b. राजस्थान
– इस पहल की शुरूआत नेहरू बाल संरक्षण कोष के द्वारा की गई।
– इसकी घोषणा राज्य बजट 2020-21 के समय की गई थी।
– इस बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ सीएम अशोक गहलोत ने किया।
– आगे कहा कि बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं में कोई कमी नही रखी जाएगी।
– इन योजनाओं का लाभ सभी बच्चों तक सुनिश्चित किया जाएगा।
राजस्थान
सीएम – अशोक गहलोत
राज्यपाल – कलराज मिश्र
————————————
17. विश्व मत्स्य दिवस (World Fisheries Day) कब मनाया जाता है?
a. 20 नवंबर
b. 21 नवंबर
c. 22 नवंबर
d. 23 नवंबर
Answer: b. 21 नवंबर
– वर्ष 2020 में चौथा विश्व मत्स्य पालन दिवस मनाया जा रहा है।
—————————————
18. विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 19 नवंबर
b. 20 नवंबर
c. 21 नवंबर
d. 22 नवंबर
Answer: c. 21 नवंबर
– 21 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1996 में मनाए जाने की घोषणा की गई, क्योंकि 21 नवंबर को 1996 में पहला विश्व टेलीविजन फोरम आयोजित किया गया था।
—————————————-
19. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कब मनाई जाती है?
a. 18 नवंबर
b. 19 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 17 नवंबर
Answer: b. 19 नवंबर
– उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था।
– वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
– सबसे पहले 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक दुबारा उन्होंने भारत की प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य किया.
– 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।