19 to 22 May 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 19 to 22 May 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश में याला ग्लेशियर को ‘मृत’ घोषित किया गया और कई देशें के लोगों और ग्लेशियोलॉजिस्ट ने मई 2025 में श्रद्धांजलि दी?
In which country, Yala Glacier was declared ‘dead’ and people and glaciologists from many countries paid tribute in May 2025?

a. नेपाल
b. चीन
c. भूटान
d. स्विट्जरलैंड

Answer: a. नेपाल

– यह पहला नेपाली ग्लेशियर है, जिसे “मृत” घोषित किया गया है।
– नेपाल के लांगटांग में स्थित याला ग्लेशियर, कभी हिंदू कुश हिमालय (HKH) क्षेत्र में ग्लेशियोलॉजिकल प्रशिक्षण और क्रायोस्फीयर रिसर्च का एक प्रमुख केंद्र था।
– इसे 12 मई 2025 को वैज्ञानिकों, स्थानीय समुदायों और भिक्षुओं ने मिलकर एक भावुक स्मृति समारोह में “मृत” घोषित कर दिया है।
– स्मृति समारोह में भारत, नेपाल, भूटान, चीन समेत कई देशों से पर्यावरण विज्ञानी, ग्लेशियोलॉजिस्ट्स, ट्रैकिंग के शौकीन लोग पहुंचे।
– याला एशिया का पहला और दुनिया में तीसरा ग्लेशियर है, जिसकी याद में लेखक एंड्री स्नेर मैग्नासन के शब्दों वाली पट्टिका लगी है। इससे पहले 2019 में आइसलैंड के ओके ग्लेशियर और 2021 में मैक्सिको के अयोलोको ग्लेशियर पर स्मारक बनाए गए थे।
– शिलालेख में लिखा है: “भविष्य के लिए संदेश: याला ग्लेशियर हिंदू कुश हिमालय में 54,000 ग्लेशियरों में से एक है, जिनमें से अधिकांश इस सदी में ग्लोबल वार्मिंग के कारण गायब हो जाने की उम्मीद है। यह स्मारक यह स्वीकार करने के लिए है कि हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और क्या करने की आवश्यकता है। केवल आप ही जानते हैं कि हमने क्या किया।”

इसलिए ‘मृत’ घोषित किया
– समुद्र तल से करीब 5,100 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस ग्लेशियर पर बर्फ लगातार पिघल रही है।
– इसके चलते वर्ष 1970 से अब तक यह ग्लेशियर करीब 66 फीसदी सिकुड़ चुका है।
– यह अपनी मूल स्थिति से करीब 784 मीटर पीछे हट चुका है।
– पर्यावरण विज्ञानियों का मानना है कि अब इसमें पर्याप्त बर्फ नहीं बची है, और अब दोबारा ग्लेशियर के रूप में वापस नहीं लौट सकेगा।
– वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्लेशियर पर बची हुई बर्फ भी 2040 या उससे पहले ही पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

दशकों से हो रही थी निगरानी
– याला ग्लेशियर ने 100 से अधिक ग्लेशियोलॉजिस्ट्स को प्रशिक्षण दिया और स्थल-आधारित अनुसंधान डेटा प्रदान किया।
– यह 38 ग्लेशियरों में से एक है जिनका विस्तृत मापन रिकॉर्ड है।
– इससे पहले आइसलैंड के ओक ग्लेशियर को वर्ष 2019 में और मेक्सिको के आयोलोको ग्लेशियर को 2021 में मृत घोषित किया गया था। – पर्यावरण विज्ञानी इसे जलवायु परिवर्तन के गंभीर दुष्परिणामों से जोड़कर देख रहे हैं।
– इस समारोह का समन्वय ICIMOD (इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट) ने किया।

हिमालय के ग्लेशियर सिकुड़ रहे
– हिमालय को अपने ग्लेशियरों के कारण दुनिया में सबसे बड़ा साफ पानी का भंडार माना जाता है।
– लेकिन यहां ग्लेशियर लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं।
– वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हिमालय में मौजूदा सदी के खत्म होने तक करीब 54,000 ग्लेशियर हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।
– पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ी ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया भर में पर्वतों की चोटियों से करीब 9 लाख ट्रिलियन बर्फ पिघल चुकी है।

राजधानी: काठमांडु
प्रधानमंत्री: खड्ग प्रसाद शर्मा ओली
राष्ट्रपति: रामचन्द्र पौडेल
आबादी: 2.97 करोड़ (2023)
मुद्रा: नेपाली रुपया
पड़ोसी देश: भारत और चीन

————–
2. मानवयुक्त मिशन ‘समुद्रयान’ के लिए निर्मित स्‍वदेशी पनडुब्‍बी वाहन (submersible vehicle) का नाम बताएं, जिसे 2025 में परीक्षण और 2026 में रिसर्च के लिए लॉन्‍च किया जाएगा?
Name the indigenous submersible vehicle built for mission ‘Samudrayaan’, which will be launched for testing in 2025 and for research in 2026?

a. मत्स्य 6000
b. सागर 6000
c. भारत 8000
d. डॉल्‍फिन 6000

Answer: a. मत्स्य 6000

– भारत अपना पहला मानवयुक्त गहरा समुद्र मिशन {डीप ओशन मिशन (DOM)} ‘समुद्रयान’ की घोषणा की है।
– इस मिशन के तहत MATSYA 6000 नामक स्वदेशी रूप से विकसित पनडुब्बी वाहन (submersible vehicle) का उपयोग किया जाएगा।
– मिशन ‘समुद्रयान’ भारत के नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) को बढ़ावा देने और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग के लिए एक बड़ा कदम है।

MATSYA 6000 के बारे में
– यह चौथी पीढ़ी का मानवयुक्त पनडुब्बी वाहन (submersible vehicle) है।
– इसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है।
– यह एक बार में तीन वैज्ञानिकों/यात्रियों को ले जाने में सक्षम है।
– इसका सामान्य संचालन समय 12 घंटे और आपातकालीन संचालन समय 96 घंटे तक हो सकता है।
– यह 6,000 मीटर की गहराई तक समुद्र का रिसर्च करने में सक्षम है।

डीप ओशन मिशन (DOM)
– इस मिशन को 2021 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने शुरू किया था।
– मिशन का नेतृत्व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT), चेन्नई कर रहा है।

समुद्रयान मिशन के उद्देश्य
– गहरे समुद्र में खनिज और पॉलीमेटालिक नोड्यूल्स जैसे संसाधनों की खोज।
– भविष्य में डीप-सी टूरिज्म (गहरे समुद्र पर्यटन) के मार्ग को प्रशस्त करना।
– वैश्विक समुद्री शोध और कूटनीति में भारत की रणनीतिक स्थिति को सुदृढ़ करना।
– समुद्र तल से जैविक व अजैविक नमूने इकट्ठा करना, जिससे समुद्री जैव विविधता, भूविज्ञान और रसायन विज्ञान पर शोध किया जा सके।

—————

3. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Migratory Bird Day celebrated?

a. मई के दूसरे शनिवार
b. अक्‍टूबर के दूसरे शनिवार
c. जून के दूसरे शनिवार
d. a और b

Answer: d. a और b (मई और अक्‍टूबर के दूसरे शनिवार) {2025 में 10 मई और 11 अक्‍टूबर}

2025 की थीम
– पक्षी-अनुकूल शहर और समुदाय बनाना
– Creating Bird-Friendly Cities & Communities

– कृत्रिम प्रकाश विश्व स्तर पर प्रति वर्ष कम से कम 2 प्रतिशत बढ़ रहा है और यह कई पक्षी प्रजातियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
– प्रकाश प्रदूषण प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है, जो रात में उड़ने पर भटकाव पैदा करता है, जिससे इमारतों से टकराव होता है।
– उनकी बायोलॉजिक क्‍लॉक में गड़बड़ी होती है, या लंबी दूरी के प्रवास करने की उनकी क्षमता में हस्तक्षेप होता है।

– दुनिया में कुल फ्लाइवे – 9. (फ्लाइवे का मतलब कि प्रवासी पक्षियों के उड़ने का रूट। भारत मध्‍य एशिया फ्लाइवे में आता है।)

————–
4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों की विधेयक स्वीकृति शक्तियों पर संविधान के किस अनुच्छेद का प्रयोग कर सुप्रीम कोर्ट से सलाहकारी राय मांगी?
Using which article of the Constitution did President Draupadi Murmu seek advisory opinion from the Supreme Court on the bill approval powers of governors?

a. अनुच्छेद 161
b. अनुच्छेद 324
c. अनुच्छेद 143 (1)
d. अनुच्छेद 360

Answer: c. अनुच्छेद 143 (1)

– एक दुर्लभ संवैधानिक कदम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 मई 2025 को संविधान के अनुच्छेद 143 (1) का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से सलाह मांगी।
– मोटे तौर पर (Broadly) राष्ट्रपति ने पूछा है कि क्या न्यायिक आदेश यह तय कर सकते हैं कि राष्ट्रपति और राज्यपालों को संविधान के अनुच्छेद 200 (राज्य विधेयकों पर राज्यपालों द्वारा स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया को शामिल करने वाला प्रावधान) और 201 (जब राज्यपालों द्वारा विधेयकों को राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए आरक्षित किया जाता है) के तहत किस समय तक और कैसे काम करना चाहिए।
– राष्ट्रपति संदर्भ में पूछा गया है कि “राज्यपाल द्वारा शक्तियों के प्रयोग के लिए किसी संवैधानिक रूप से निर्धारित समय सीमा या तरीके के अभाव में, क्या न्यायिक आदेशों के माध्यम से समय सीमाएँ लगाई जा सकती हैं और शक्तियों के प्रयोग का तरीका निर्धारित किया जा सकता है? क्या न्यायिक आदेश अनुच्छेद 201 के तहत राष्ट्रपति द्वारा शक्तियों के प्रयोग की समयसीमा और तरीके निर्धारित कर सकते हैं।”

संविधान का आर्टिकल 143
– भारत के संविधान में आर्टिकल 143 के तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार मिलता है कि वो सुप्रीम कोर्ट से राय मांग सकते हैं।
– यह संवैधानिक मुश्किलों को सुलझाने में मदद करता है। इसमें मुख्य रूप से दो तरह की राय के लिए अलग-अलग क्लॉज हैं।
– आर्टिकल 143 (1): राष्ट्रपति किसी भी कानूनी या तथ्यात्मक सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की राय मांग सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि वह सवाल किसी मौजूदा विवाद से जुड़े हों। उदाहरण से समझें तो कोई नया कानून बनाने से पहले उसकी संवैधानिक वैधता पर राय ली जा सकती है।
– आर्टिकल 143 (2): अगर कोई विवाद किसी ऐसी संधि, समझौते या अन्य दस्तावेजों से जुड़ा है, जो संविधान लागू होने यानी 26 जनवरी 1950 से पहले से चल रहा था, तो राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट से उस पर राय मांग सकते हैं।

क्‍या है ताजा मामला?
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह कदम तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा विधेयकों पर निर्णय में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 8 अप्रैल 2025 को दिए गए फैसले के बाद उठाया गया।
– दरअसल, संविधान में यह निर्धारित नहीं किया गया है कि विधानसभा से पारित विधेयक को राज्यपाल या राष्ट्रपति को कितने दिनों के भीतर मंजूरी या नामंजूरी देनी होगी।
– संविधान में सिर्फ इतना लिखा है कि उन्हें ‘जितनी जल्दी हो सके’ फैसला लेना होगा।
– दरअसल, अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के दौरान इस ‘जितनी जल्दी हो सके’ को डिफाइन किया कि अगर राज्य सरकार कोई विधेयक मंजूरी के लिए भेजती है तो राज्यपाल को एक महीने के भीतर कार्रवाई करनी होगी।
– अगर राज्यपाल विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजते हैं तो राष्ट्रपति के पास भी इस पर फैसला लेने के लिए 3 महीने का ही समय होगा।
– इससे ज्यादा दिन होने पर उन्हें उचित कारण बताना होगा।
– अगर राज्यपाल या राष्ट्रपति समय सीमा के भीतर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो राज्य सरकार अदालत जा सकती है।
– इससे ये सवाल उठा कि क्या सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति को भी निर्देश दे सकती है।
– इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 सवाल किए हैं।

राष्ट्रपति संदर्भ के तहत उठाए गए प्रश्न
1) जब कोई विधेयक राज्यपाल के समक्ष अनुच्छेद 200 के अंतर्गत प्रस्तुत किया जाता है, तो उनके पास कौन-कौन से संवैधानिक विकल्प होते हैं?
2) क्या राज्यपाल को मंत्रिपरिषद की सलाह से बाध्य होना चाहिए?
3) क्या अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल द्वारा किए गए विवेकाधीन निर्णय न्यायिक समीक्षा के अधीन हैं?
4) क्या अनुच्छेद 361 (राष्ट्रपति/राज्यपाल को कार्यकाल के दौरान कानूनी कार्यवाही से छूट) न्यायिक समीक्षा से पूर्णतः रोक प्रदान करता है?
5) यदि संविधान राज्यपाल के विवेकाधीन निर्णय की समय-सीमा या प्रक्रिया निर्धारित नहीं करता, तो क्या न्यायालय समय-सीमा और प्रक्रिया निर्धारित कर सकता है?
6) क्या राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 201 के तहत लिए गए निर्णय न्यायिक जांच के अधीन हैं?
7) क्या न्यायिक आदेश राष्ट्रपति को अनुच्छेद 201 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग कैसे और कब करना है, यह निर्देशित कर सकते हैं?
8) जब कोई विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है, तो क्या राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट से सलाह लेना आवश्यक होता है?
9) क्या विधेयक के कानून बनने से पहले ही उसके विषय-वस्तु पर न्यायिक हस्तक्षेप किया जा सकता है?
10) क्या न्यायालय अनुच्छेद 142 के तहत राष्ट्रपति/राज्यपाल की संवैधानिक शक्तियों को प्रतिस्थापित कर सकता है?
11) क्या राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयक, राज्यपाल की स्वीकृति के बिना भी “प्रचलित कानून” माना जा सकता है?
12) क्या सुप्रीम कोर्ट की पीठ को संविधान की व्याख्या संबंधी मामलों को कम से कम पाँच न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष भेजना अनिवार्य है (अनुच्छेद 145(3))?
13) क्या अनुच्छेद 142 केवल प्रक्रिया संबंधी कानूनों तक सीमित है या यह मौलिक संवैधानिक प्रावधानों के विरुद्ध निर्देश देने की शक्ति भी देता है?
14) क्या केंद्र और राज्य के बीच विवादों का निपटारा केवल अनुच्छेद 131 के अंतर्गत मूल वाद द्वारा ही हो सकता है?

आर्टिकल 143 के तहत पहले भी मामले सामने आए
– दिल्ली लॉज एक्ट-1951: आर्टिकल 143 का सबसे पहला अहम मामला दिल्ली लॉज एक्ट में आया था। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने राय दी थी। कोर्ट ने कहा था, ‘विधायिका कुछ शक्तियों का डेलिगेशन कर सकती है, लेकिन उसे संविधान और सक्षम अधिनियम के दायरे में रहकर ऐसा करना चाहिए। हालांकि, आवश्यक विधायी कामों का डेलिगेशन नहीं हो सकता।’
– केरल शिक्षा बिल- 1957: इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रेफरेंस की व्याख्या करने के साथ राय दी थी। कोर्ट ने पाया कि कुछ प्रावधानों ने अल्पसंख्यक संस्थानों की मान्यता और कंट्रोल से जुड़े संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया था। कोर्ट ने कहा था- ‘शिक्षा संस्थानों को विनियमित करने का अधिकार है, लेकिन ऐसे विनियम से अल्पसंख्यक समुदायों के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।’
– इंदौर नगर निगम मामला: 2006 में इंदौर की नगर निगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की बेंच ने राय दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, ‘नीतिगत मामलों में संसद और केंद्र सरकार के फैसलों पर न्यायिक दखल अंदाजी नहीं होनी चाहिए।’

————–
5. विश्व दूरसंचार दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Telecommunication Day celebrated?

a. 15 May
b. 16 May
c. 17 May
d. 18 May

Answer: c. 17 May

2025 की थीम (इंटरनेशनल टेलिकम्‍युनिकेशन यूनियन (ITU) द्वारा जारी)
– डिजिटल परिवर्तन में लैंगिक समानता
– Gender Equality in Digital Transformation

2025 की थीम (भारत सरकार द्वारा जारी)
– डिजिटल प्रौद्योगिकियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना
– Empowering Women through Digital Technologies

– यह दिवस 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (इंटरनेशनल टेलिकॉम यूनियन) की स्थापना की याद में विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में जाना जाता था।

भारत में टेलिफोन व इंटरनेट
– टेलिफोन कनेकशन (अक्‍टूबर 2024 तक) : 118.87 करोड़
– इंटरनेट कनेक्‍शन (जून 2024 तक) : 96.96 करोड़

————–
6. इनमें से किस एथलीट को मई 2025 में टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक प्रदान की गई?
Which of these athletes has been conferred the rank of Honorary Lieutenant Colonel in the Territorial Army in May 2025?

a. रोहित शर्मा
b. तजरिंदर पाल सिंह
c. अभिनव बिंद्रा
d. नीरज चोपड़ा

Answer: d. नीरज चोपड़ा

– भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा को 13 मई 2025 को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया है।
– नीरज इससे पहले भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत रहे हैं। टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल पद पाने से पहले उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया था।
– इसके बाद नीरज को भारतीय एथलेटिक्स में उनके योगदान के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई।
– हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के रहने वाले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्‍ड मेडल और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्‍वर मेडल जीता था।
– 2023 बुडापेस्ट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन रहे थे।
– वर्ष 2011 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल नियुक्त किया गया था।

प्रादेशिक सेना (Territorial Army)
– टेरिटोरियल आर्मी भारतीय सेना की एक ईकाई है, इसके स्वयंसेवकों को हर साल कुछ दिनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिये उनकी सेवाएं ली जा सकें।
– इसमें वेतन सिर्फ ट्रेनिंग और सेवा में बुलाए जाने पर ही मिलता है।
– भारत में अक्टूबर, 1941 में प्रादेशिक सेना स्थापित हुई।

————–
7. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Museum Day celebrated?

a. 16 May
b. 17 May
c. 18 May
d. 19 May

Answer: c. 18 May

2025 की थीम :
– तेजी से बदलते समुदायों में संग्रहालयों का भविष्य
– The Future of Museums in Rapidly Changing Communities

– इस दिवस की घोषणा इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (ICOM) ने 1977 में की थी।
– यह दिन किसी भी संस्कृति में संग्रहालयों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

————–
8. फीफा ने किस देश के फुटबॉल महासंघ पर लगा निलंबन मई 2025 में हटा दिया?
FIFA lifted the suspension imposed on which country’s football federation in May 2025?

a. कांगो गणराज्य
b. नीदरलैंड
c. डेनमार्क
d. बेल्जियम

Answer: a. कांगो गणराज्य

– फीफा ने 15 मई 2025 को कांगो गणराज्य के फुटबॉल महासंघ (FECOFOOT) पर लगाया गया निलंबन हटा लिया है।
– जिससे कांगो अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल गतिविधियों में पूरी तरह से भाग ले सकेगा।
– FECOFOOT और कांगो के खेल मंत्रालय के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण लगाए गए इस प्रतिबंध ने राष्ट्रीय फुटबॉल संचालन को बाधित कर दिया था।
– निलंबन तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण लगाया गया था, जिसमें मुख्य रूप से कांगो के खेल मंत्रालय की भूमिका थी।

कांगो गणराज्य
– राजधानी – ब्राज़ाविल
– राष्‍ट्रपति – डेनिस सासो न्गुएसो
– प्रधानमंत्री – अनातोले कोलिनेट माकोसो
– मुद्रा – CFA फ्रैंक
– पड़ोसी देश –

————–
9. विश्व उच्च रक्तचाप दिवस कब आयोजित होता है?
When is the world hypertension day organized?

a. 16 मई
b. 17 मई
c. 18 मई
d. 19 मई

Answer: b. 17 मई

2025 की थीम :
– अपना रक्तचाप सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबी आयु पाएं!
– Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer!

– उच्च रक्तचाप को “साइलेंट किलर” के रूप में जाना जाता है।
– भोजन में नमक का सेवन सीमित करने और फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाने जैसे जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से सामान्य आबादी में उचित रक्तचाप बनाए रखना बेहद फायदेमंद होगा।

————–
10. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद का चेयनमैन किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed as the Chairman of Footwear and Leather Industry Development Council by the Ministry of Commerce and Industry?

a. गोपाल गुप्ता
b. मदन खन्‍ना
c. पूरन चंद डावर
d. अशोक वाजपेई

Answer: c. पूरन चंद डावर

– केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मई 2025 में फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (Development Council for Footwear and Leather Industry) का पुनर्गठन किया।
– इसका अध्‍यक्ष पूरन चंद डावर को नियुक्‍त किया गया।
– इस परिषद की स्थापना वर्ष 2020 में भारत में व्‍यापक श्रम आधारित फुटवियर एवं चमड़ा क्षेत्र के विकास के लिए प्रचार एवं विकासात्मक उपाय करने और उनके कार्यान्वयन के लिए की गई थी।
– इसे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए इस विकास परिषद की परिकल्‍पना की गई है।
– नए चेयरमैन पूरन डावर, आगरा फुटवेयर मैन्‍युफैक्‍चरिंग एंड एक्‍सपोट्स चेंबर के प्रेसिडेंट भी हैं।

————–
11. शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Living Together in Peace celebrated?

a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई

Answer: d. 16 मई

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– दिवस की स्‍थापना वर्ष 2018 में की गई थी।

—————
12. अमेरिका (USA) ने मई 2025 में किस देश से ‘आतंकवाद समर्थक देश’ टैग सहित कई प्रतिबंध हटा दिए?
The United States (USA) removed several sanctions including the ‘terrorist supporting country’ tag from which country in May 2025?

a. पाकिस्‍तान
b. सीरिया
c. अफगानिस्‍तान
d. ईराक

Answer: b. सीरिया

– अमेरिका ने 1979 में सीरिया को आतंकवाद समर्थक देश घोषित किया था।
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 मई 2025 को सीरिया पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को खत्म करने का आदेश दिया है।
– ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला सीरिया को दोबारा तरक्की करने का मौका देगा।
– आदेश के अगले ही दिन ट्रम्प ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की।
– कभी टॉप मोस्ट वांटेड आतंकी रह चुके अल-शरा से ट्रम्प की मुलाकात की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।
– अमेरिका ने उस पर 10 मिलियन डॉलर (करीब 84 करोड़ रुपए) का इनाम रखा था, जिसे दिसंबर 2024 में हटा दिया गया था।
– ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने शरा से इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य करने और सीरिया से विदेशी आतंकियों को निकालने के लिए कहा है।
– इससे पहले अमेरिकी संसद ने वर्ष 2019 में सीरिया पर सख्त प्रतिबंधों के लिए कानून बनाया था। दरअसल, बशर अल असद की सरकार से अमेरिका नाराज था।

ये लगाए थे पांच प्रतिबंध
– पैसे और लेनदेन पर रोक
– तेल और गैस पर रोक
– बैंकिंग और निवेश प्रतिबंध
– सैन्य और तकनीकी सामान पर रोक
– सीजर एक्ट के तहत कड़े कानून

प्रतिबंध से ये हुए थे नुकसान
– अमेरिकी प्रतिबंधों का असर यह हुआ कि सीरिया की इकोनॉमी 84% तक सिकुड़ गई थी।
– सीरिया की 90% आबादी गरीबी रेखा से नीचे चली गई।
तेल पर बैन से सीरिया को ₹9.1 लाख करोड़ का नुकसान
1 दिन में 60% मजबूत हुई सीरियाई मुद्रा

प्रतिबंध हटने से बढ़ेगी इकॉनोमी
– सीरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध हटने से देश की इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।
– ट्रम्प के सीरिया पर बैन हटाने के ऐलान के बाद सिर्फ एक दिन में सीरियाई मुद्रा की दर में 60% का इजाफा हुआ।
– ट्रम्प की घोषणा से पहले ब्लैक मार्केट में 1 अमेरिकी डॉलर के बदले सीरियाई पाउंड की दर लगभग 15,000 थी, लेकिन यह घटकर लगभग 10,000 पाउंड प्रति डॉलर हो गई।

सीरिया की राजधानी: दमिश्क़
आबादी: 2.36 करोड़ (2023)
मुद्रा: “सीरियाई पौंड”
पड़ोसी देश: तुर्की, इराक, जॉर्डन, इज़राइल और लेबनान।

————–
13. विश्व मधुमक्खी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Bee Day celebrated?

a. 17 May
b. 18 May
c. 19 May
d. 20 May

Answer: d. 20 May

2025 की थीम :
– प्रकृति से प्रेरित होकर हम सभी का पोषण करने वाली मधुमक्खियां
– Bee inspired by nature to nourish us all

– यह दिन एंटोन जानसा के जन्म (1734) की याद में मनाया जाता है। उन्हें मधुमक्खी पालन में अग्रणी माना जाता है।

भारत में शहर उत्‍पादन
– मधुमक्खी पालन एक पारंपरिक भारतीय प्रथा है जो बाजार की मांग के कारण अधिक लोकप्रिय है।
– मधुमक्खियाँ शहद के अलावा रॉयल जेली और मोम का भी उत्पादन करती हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलता है।
– भारत एक प्रमुख शहद निर्यातक है।
– भारत ने 2021-2022 में लगभग 133,200 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया।
– इसमें से आधे से अधिक का निर्यात देशों में किया गया।
– भारत के प्रमुख शहद बाजारों में संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश और कनाडा शामिल हैं।

—————
14. सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप 2025 का खिताब किस देश की टीम ने जीता?
Which country’s team won the title of SAFF Under-19 Championship 2025?

a. भारत
b. बांग्‍लादेश
c. नेपाल
d. श्रीलंका

Answer: a. भारत

– भारत ने SAFF U-19 चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में बांग्लादेश को पेनल्टी में 4-3 से हराया।
– यह भारत का दूसरा SAFF U-19 खिताब है—पहला खिताब भारत ने 2023 में (पाकिस्‍तान को हराकर) जीता था।
– फाइनल मैच कहां हुआ : गोल्डन जुबली स्टेडियम, युपिया (अरुणाचल प्रदेश)

SAFF के बारे में
– SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) द्वारा यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया के युवाओं में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।
– 2025 संस्करण में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव की टीमों ने भाग लिया।

—————
15. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने किस दिन को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में घोषित किया?
Which day was declared by the United Nations General Assembly (UNGA) as World Football Day?

a. 22 May
b. 23 May
c. 24 May
d. 25 May

Answer: d. 25 May

– यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 मई 2024 को पारित किया था।
– फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है, जिसके दुनिया भर में 4 अरब प्रशंसक हैं।

————–
16. सूडान में 2023 के गृहयुद्ध के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कौन बने?
Who will become the first Prime Minister in Sudan after the civil war in 2023?

a. अबदल्ला हमदोक
b. इदरीस खान
c. कामिल अल-तैयब इदरीस
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. कामिल अल-तैयब इदरीस

– सूडान की सेना के प्रमुख जनरल अब्देल-फताह अल-बुरहान ने 19 मई 2025 को कामिल अल-तैयब इदरीस को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– अप्रैल 2023 में शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद यह पहली बार प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई है।
– कामिल अल-तैयब इदरीस को देश की संक्रमणकालीन सरकार बनाने का काम सौंपा गया है।
– पिछले प्रधान मंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने 2022 में राजनीतिक गतिरोध और व्यापक लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तीफा दे दिया था।

सूडान में गृहयुद्ध
– सूडान में युद्ध अप्रैल 2023 में शुरू हुआ जब सेना और अर्धसैनिक बल (RSF) के संघर्ष में एक दूसरे के खिलाफ हो गए। उनकी लड़ाई खार्तूम से पूरे देश में फैल गई।
– बाद में सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया था।
– कम से कम 20,000 लोग मारे गए हैं, लेकिन वास्तविक संख्या शायद इससे कहीं ज़्यादा है।
– 1.3 करोड़ से अधिक विस्थापित, जिनमें से 40 लाख से अधिक शरणार्थी पड़ोसी देशों में भागे।
– 2.5 करोड़ लोग (सूडान की आधी आबादी) भुखमरी और खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

कामिल अल-तैयब इदरीस
– वह संयुक्त राष्ट्र में सूडान मिशन के पूर्व कानूनी सलाहकार हैं।
– वह यूएन अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य हैं।
– राजनीतिक रूप से निष्पक्ष और गैर-पक्षपाती माने जाते हैं।
– उन्‍हें सेना के साथ-साथ अर्धसैनिक बल (RSF) भी स्‍वीकार करती है।

————–
17. होमोफोबिया, ट्रांसफोबिया और बिफोबिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day against Homophobia, Transphobia and Biphobia observed?

a. 17 May
b. 18 May
c. 19 May
d. 20 May

Answer: a. 17 May

– LGBT अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में एलजीबीटी अधिकारों के काम में रुचि को प्रेरित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के समन्वय के लक्ष्य के साथ मनाया जाता है।

LGBT – लेस्‍बियन, गे, बाइसेक्‍सुअल, ट्रांसजेंडर

————–
18. प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक एम आर श्रीनिवासन का निधन 20 मई 2025 को हो गया, वह किस आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष थे?
Famous nuclear scientist M R Srinivasan passed away on 20 May 2025, he was the former chairman of which commission?

a. योजना आयोग
b. अंतरिक्ष ऊर्जा आयोग
c. परमाणु ऊर्जा आयोग
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. परमाणु ऊर्जा आयोग

– वह 95 वर्ष के थे।
– उन्हें भारत के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक माना जाता है।
– वह 1987 में परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के अध्यक्ष व परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव बने थे।
– उन्होंने न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की स्थापना की थी।
– उन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और प्रेशराइज्ड हेवी-वाटर रिएक्टर (PHWR) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अवॉर्ड
– 2015 में पद्म विभूषण
– 1990 में पद्म भूषण
– 1984 में पद्म श्री


PDF Download: Click here 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *