PDF Download: Click here
1. किस इंटरनेशनल कोर्ट के चीफ अभियोजक ने इजरायल के PM, रक्षा मंत्री और हमास नेताओं के लिए गिरफ्तारी वारंट की मांग की?
The Chief Prosecutor of which International Court demanded arrest warrants for Israel’s PM, Defense Minister and Hamas leaders?
a. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ)
b. इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (ICC)
c. यूरोपीयन कोर्ट ऑफ जस्टिस
d. परमानेंट कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल जस्टिस
Answer: b. इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (ICC)
किनके खिलाफ ICC का गिरफ्तारी वारंट की मांग
– इजरायल के PM नेतन्याहू
– इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट
– तीन हमास नेता – इस्माइल हनियेह (चीफ), येहिया सिनवार (गजा में लीडर) और मोहम्मद दीफ (मिलिटरी कमांडर)
– गिरफ्तारी की मांग क्यों – इजरायल द्वारा गजा में हत्या करवाने, भुखमरी के हालात बनाने की वजह से और इजराइल में हमास के हमले की वजह से।
इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (ICC) के बारे में
– मुख्यालय : द हेग, नीदरलैंड
– यह अदालत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) से अलग है।
– प्रेसिडेंट : टोमोको अकाने
– स्थापना : 1 जुलाई 2002
– यह कोर्ट, इंटरनेशनल ट्रीटी ‘रोम स्टैचूट ऑफ द इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट’ के तहत बना, जो 17 जुलाई 1998 को साइन किया गया था)
– सदस्य देश : 123. इनमें से 31 देश ऐसे हैं, जिन्होंने रोक समझौते पर दस्तखत तो किए, लेकिन इसे मान्यता नही दी।
– अमेरिका, रूस और यूक्रेन इन 31 देशों में शामिल है। इसलिए ये ICC के सदस्य नहीं हैं।
– भारत और चीन ने रोम संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया, इसलिए ICC के सदस्य नहीं हैं।
ICC के अधिकार क्षेत्र
– केवल उन्हीं देशों में जिसने ‘रोम स्टैचूट ऑफ द इंटरनेशन क्रिमनल कोर्ट’ ट्रीटी पर साइन और रेटिफाई किया हुआ है।
– कुल सदस्य देश 123 हैं।
नोट – भारतीय नागरिक जस्टिस दलवीर भंडार ICC के जज हैं।
किस तरह के अपराध के लिए ICC
(1) नरसंहार
(2) मानवता के खिलाफ अपराध
(3) युद्ध अपराध
(4) आक्रामकता का अपराध
(genocide, crimes against humanity, war crimes, and the crime of aggression)
इजरायल और हमास के नेता पर आरोप
– ICC के चीफ प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने कहा है कि नेतन्याहू और इजराइल के रक्षा मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर इजराइली सेना को फिलिस्तीनी नागरिकों को टारगेट करने का आदेश दिया। उन्होंने गाजा में मानवीय मदद को पहुंचने से रोका, जिससे वहां भुखमरी के हालात बन गए।
– इसके अलावा नेतन्याहू ने जंग के बहाने फिलिस्तीनियों की हत्याएं करवाईं और गाजा को तबाह करने की कोशिश की। ICC के जज अब इस बात पर विचार कर रहे हैं कि वे नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी करेंगे या नहीं।
वारंट जारी होने पर क्या गिरफ्तार होंगे नेतनयाहू?
– इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (ICC) अगर वारंट जारी कर देता है, फिर भी उसके पास गिरफ्तारी की शक्तियां नहीं हैं।
– इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी सदस्य देशों को वारंट भेजता है।
– ICC का ये वारंट सदस्य देशों के लिए सलाह की तरह होता है और वो इसे मानने के लिए बाध्य नहीं होते हैं।
– इसकी वजह यह है कि हर संप्रभु देश अपने आतंरिक और विदेश मामलों में नीति बनाने के लिए स्वतंत्र होता है।
– अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की तरह ही ICC भी हर देश की संप्रभुता का सम्मान करती है।
– इससे पहले मार्च 2023 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ भी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था, लेकिन वह बेअसर रहा।
– रूस ने दस्तखत नहीं किए हैं। इसलिए पुतिन की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।
नेतन्याहू बोले- वारंट मेरे नहीं बल्कि पूरे इजराइल के खिलाफ होगा
दूसरी तरफ नेतन्याहू ने सोमवार (20 मई) को अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेतुका और झूठा बताया। उन्होंने कहा कि अगर वारंट जारी होता है तो ये सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि पूरे इजराइल के खिलाफ होगा।
अमेरिका ने क्या कहा
– सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ICC के गिरफ्तारी वारंट का विरोध किया।
– उन्होंने कहा, “इजराइल और हमास के बीच कोई समानता नहीं है। इजराइल अपने नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है।”
– अमेरिकी की विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि नेतन्याहू को गिरफ्तार करने के लिए ICC के पास कोई अधिकार नहीं है। उनके मुताबिक, ICC ने अगर गिरफ्तारी वारंट जारी किया तो ये युद्धविराम समझौते तक पहुंचने में बड़ा रोड़ा साबित होगा।
फ्रांस ने ICC का समर्थन किया
– यूरोपीय देश फ्रांस ने नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट के मामले में अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है।
– फ्रांस ने कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट और उसकी आजादी का समर्थन करता है।
– फ्रांस ने कई बार गाजा में मानवीय अपराधों के खिलाफ चेतावनी जारी की थी। अब ICC जो फैसला करेगा, वह उसे स्वीकार होगा।
————–
2. आधुनिक इतिहास में अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश कौन बन गया है?
Which has become the first country in modern history to lose all its glaciers?
a. चीन
b. वेनेजुएला
c. चिली
d. अलास्का
Answer: b. वेनेजुएला
– वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका में कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर की सीमा पर स्थित एक देश है।
————–
3. वेनेजुएला के आखिरी ग्लेशियर का नाम बताएं, जो पिघलकर खत्म हो गया?
Name the last glacier of Venezuela, which melted and disappeared?
a. हम्बोल्ट
b. रोमारी
c. के2
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. हम्बोल्ट
– एंडीज दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है।
– एंडीज दक्षिण अमेरिका के सात देशों – अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलम्बिया और वेनेज़ुएला से गुज़रती है।
– वेनेजुएला के ग्लेशियर, एंडीज पर्वत श्रृंखला पर सिएरा नेवादा डी मेरिडा पर्वत पर थे।
ग्लेशियर क्यों खत्म हो गए
– वेनेजुएला अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश बन गया है।
– वैज्ञानिकों ने कहा है, कि वेनेजुएला का आखिरी बचा ग्लेशियर, हम्बोल्ट ग्लेशियर अब खत्म हो गया है।
– वैज्ञानिकों को उम्मीद थी कि हम्बोल्ट ग्लेशियर एक और दशक तक चलेगा। हालाँकि, यह अपेक्षा से अधिक तेज़ गति से पिघल गया।
– यह इतना सिकुड़ गया है कि वैज्ञानिकों ने इसे बर्फ के क्षेत्र के रूप में पुनः वर्गीकृत कर दिया है।
वेनेजुएला 6 ग्लेशियर थे
– वेनेजुएला 6 ग्लेशियरों का घर हुआ करता था, जो एंडीज़ पर्वत श्रृंखला में समुद्र तल से करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
– यहां वर्ष 2011 तक उनमें से पांच ग्लेशियर गायब हो गए।
– आखिरी ग्लेशियर ‘हम्बोल्ट’ के मामले में बताया गया कि अल नीनो की वजह से ये काफी तेजी से पिघलता चला गया।
ग्लेशियर क्यों खत्म हुए
– अल नीनो भूमध्यरेखीय (equatorial) प्रशांत महासागर में सतह के पानी के असामान्य रूप से गर्म होने को कहा जाता है, जिससे महासागर में पानी गर्म होने लगा है।
– जलवायु विज्ञानी और मौसम इतिहासकार मैक्सिमिलियानो हेरेरा ने द गार्जियन को बताया, कि “वेनेजुएला के एंडियन क्षेत्र में, 1991-2020 के औसत से ऊपर +3C/+4C तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो ऐसे ट्रॉपिकल एरिया के लिए सही नहीं है।
– वर्ष 2023 की स्टडी के अनुसार, हम्बोल्ट ग्लेशियर की तरह, दुनिया भर के अन्य ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं।
– वर्तमान जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया के दो-तिहाई का अस्तित्व 2100 तक पिघल जाने का अनुमान है।
ग्लेशियर क्या हैं?
– ग्लेशियर मूल रूप से बर्फ के बड़े और मोटे समूह हैं जो सदियों से बर्फ जमा होने के कारण भूमि पर बनते हैं।
– ये आमतौर पर उन क्षेत्रों में मौजूद होते हैं जहां औसत वार्षिक तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट के करीब पहुंच जाता है।
– अपने huge mass और गुरुत्वाकर्षण (gravity) के कारण ग्लेशियर बहुत धीमी नदियों की तरह बहते हैं।
पिघलने का कारण
– ग्लोबल वार्मिंग के कारण गलेश्यिर पिघल रहे हैं।
– जैसे बर्फ का टुकड़ा गर्मी के संपर्क में आने पर पिघल जाता है, वैसे ही ग्लेशियर गर्म तापमान के कारण पिघल रहे हैं। इन तापमान का कारण है ग्रीनहाउस गैसें (जीएचजी)।
– वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन गैस बढ गई हैं। जिससे वैश्विक तापमान में वृद्धि हुई हैl
– जिसके परिणाम गर्मी की लहरें, बाढ़, सूखा, समुद्र जल स्तर में वृद्धि हुई है और ग्लेशियरों का गायब होना शुरू हो गया है।
– एंडीज, अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और वेनेजुएला के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली एक पर्वत श्रृंखला में पिछले सात दशकों में 0.10 डिग्री सेल्सियस की उच्च दर से तापमान में वृद्धि देखी गई है।
– यही एक प्रमुख कारण है, कि वेनेजुएला ने अपने सभी ग्लेशियर खो दिए हैं।
ग्लेशियर खत्म होने के नुकसान
– ग्लेशियर मीठे पानी का एक स्रोत है, खासकर गर्म, शुष्क मौसम के दौरान।
– उनके गायब होने का मतलब यह होगा, कि किसी को मीठे पानी के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर रहना होगा।
– ग्लेशियरों से बहने वाला ठंडा पानी नीचे की ओर पानी के तापमान को ठंडा रखता है।
– कई जलीय प्रजातियों (aquatic species) को जीवित रहने के लिए ठंडे पानी के तापमान की जरूरत होती है। ग्लेशियर के नष्ट होने का सीधा असर ऐसी प्रजातियों पर पड़ता है।
– विशेषज्ञों का सुझाव है, कि वेनेज़ुएला के हम्बोल्ट ग्लेशियर में समुद्र के स्तर को बढ़ाने के लिए पर्याप्त बर्फ नहीं है।
– लेकिन, अगर बड़े ग्लेशियर पिघलते हैं, तो उससे समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी होती है, जिससे समुद्र की तटीय शहरों पर खतरा मंडरा सकता है।
भारत के ग्लेशियर पर भी खतरा
– वर्ष 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू कुश हिमालय पर्वत श्रृंखला में ग्लेशियर पिघल रहे हैं और यदि गैसों के उत्सर्जन में कमी नहीं की गई, तो इस शताब्दी में उनकी मात्रा 80% तक कम हो सकती है।
वेनेजुएला की राजधानी: काराकास
राजधानी: कराकस
राष्ट्रपति: निकोलस मादुरो
मुद्रा : वेनेज़ुएला बोलिवर
जनसंख्या: 3 करोड़ (वर्ष 2023)
पड़ोसी देश: गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया
————–
4. बैंकॉक पर समुद्र में डूबने का ख़तरा क्यों मंडरा रहा है और थाईलैंड राजधानी बदलने पर विचार कर रहा है?
Why is Bangkok in danger of sinking into the sea and Thailand considered changing the capital?
a. समुद्र के ज्वालामुखी वजह से
b. समुद्र के बढ़ते जल स्तर वजह से
c. समुद्र के घटते जल स्तर वजह से
d. समुद्र के भँवर की वजह से
Answer: b. समुद्र के बढ़ते जल स्तर वजह से
– समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण थाईलैंड को अपनी राजधानी बैंकॉक को स्थानांतरित करने पर विचार करना पड़ रहा है।
– यह जानकारी थाईलैंड के जलवायु परिवर्तन कार्यालय के एक सीनियर अधिकारी ने 15 मई 2024 को मीडिया को दी।
– द हिन्दू न्यूजपेपर ने इस पर विस्तार से न्यूज प्रकाशित किया है।
नोट – समुद्र के जलस्तर की वजह से ही इंडोनेशिया अपनी राजधानी जकार्ता को बदल रहा है। नूसंतारा नई राजधानी बनाई जा रही है।
बैंकॉक कब तक डूब जाएगा
– बैंकॉक का इस सदी (2100) से पहले समुद्र में डूबने का खतरा है।
– बैंकॉक दुनिया के टॉप पर्यटन स्थलों में से एक है।
– थाईलैंड के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण विभाग के उप महानिदेशक पाविच केसवावोंग ने कहा कि हम अपनी राजधानी को ट्रांसफर करने को लेकर विचार कर रहे हैं।
क्यों बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर
– मानव गतिविधियों के कारण वर्ष 1900 से ग्लेशियर पिघल रहे हैं।
– इसकी वजह है वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसों का स्तर बढ़ना।
– इसके कारण समुद्री बर्फ और ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे समुद्र के स्तर में वृद्धि हो रही है।
– इस सदी (वर्ष 2100 तक) में दुनिया के एक तिहाई ग्लेशियर पूरी तरह से पिघल जाएंगे।
जलवायु में क्यों हो रहा परिवर्तन
– पृथ्वी के अंदर, विभिन्न रूपों में कार्बन की बहुत सारी मौजूदगी है।
– यह कार्बन पृथ्वी में लाखों वर्षों से है। यह कार्बन पेट्रोलियम, गैस, या कोयले के रूप में है।
– जैसे ही यह पृथ्वी से बाहर निकला, ताप वातावरण में फैलने लगा।
– इससे ग्लेशियर या ध्रुवीय बर्फबारी का पिघलना शुरू हो गया।
– कार्बन के धरती से बाहर आने की वजह से भी जलवायु में परिवर्तन हो रहा है।
नोट: आपको बता दे कि आर्कटिक में 95% से ज्यादा सबसे पुरानी और मोटी वर्फ पहले ही गायब हो चुकी है।
दूनिया के कई शहरों के डूबने का खतरा
– वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के कई शहरो के समुद्र में डूबने का खतरा है।
बैंकॉक के अलावा आइए जानते हैं कुछ शहरों को
1- जकार्ता
2- लागोस
3- ह्यूस्टन
4- ढाका
5- वेनिस
1- जकार्ता
– यह इंडोनेशिया का एक शहर है।
– बीबीसी न्यूज के अनुसार यह शहर दुनिया में सबसे तेजी से डूबने वाला शहर है।
– जकार्ता हर साल 1 से 15 सेमी. समुद्र में डूब रहा है।
– इसकी वजह अत्यधिक भूजल दोहन, पर्यावरण परिवर्तन, प्रदूषण है।
– वहाँ नदियों का जलस्तर प्राय: सामान्य से अधिक रहता है।
– सामान्य वर्षा आस-पास के इलाकों को डुबा देती है और भवन धीरे-धीरे धरती में धँस रहे हैं।
– यह देश करीब 1700 आइलैंड्स (द्वीपों) का समूह है।
– इस वक्त इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता प्रस्तावित राजधानी नुसंतारा है।
2- लागोस
– लागोस पश्चिमी अफ़्रीका के नाइजीरिया देश का सबसे बड़ा शहर है।
– यह बढ़ते समुद्र जलस्तर के कारण अपनी तटरेखा खो रहा है। जिससे बाढ़ का खतरा अधिक हो गया है।
– यहां की जनसंख्या 1.4 मिलियन (करीब 14 लाख) है।
3- ह्यूस्टन
– ह्युस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के टेक्सास राज्य का सबसे बड़ा नगर है।
– इसकी जनसंख्या 2.3 मिलियन (करीब 23 लाख) है।
– अत्यधिक भूजल पंपिंग के कारण शहर हर साल 2 इंच की दर से डूब रहा है।
– लगातार शहर में तूफान, चक्रवात, बाढ़ जैसी घटानाएं हो रही हैं। इसका कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ना है।
4- ढाका
– ढाका बांग्लादेश की राजधानी है। गंगा नदी (बांग्लादेश में पद्मा नाम) के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है।
– वैश्विक उत्सर्जन में सिर्फ 0.3 प्रतिशत योगदान देने बावजूद ढाका का समुद्र में डूबने का खतरा 2050 तक है।
– यह देश भी समुद्र के जलस्तर के बढ़ रहे परिणामों का सामना कर रहा है।
5- वेनिस
– यह इटली का एक शहर है।
– WEF के अनुसार यह हर साल 0.08 इंच डूब रहा है।
– यहां की आबादी 2.62 लाख है।
– यह सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
भारत के कौन से शहर का डूबने का खतरा
– भारत के कई शहरों को भी समुद्र में का खतरा है।
– मुंबई, चेन्नई में हर साल नियमित रूप से बाढ़ की घटनाएं देखी जाती हैं।
– जिसकी बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है।
थाईलैंड
– दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है।
– राजधानी : बैंकॉक
– प्रधानमंत्री : श्रेथा थाविसिन
– मुद्रा : थाई बाह्ट
– इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यांमार है।
————–
5. देश के खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने फलों को पकाने के लिए किस केमिकल को न इस्तेमाल करने की चेतावनी जारी की?
The country’s food safety regulator FSSAI issued a warning not to use which chemical for ripening fruits?
a. अमोनिया
b. एमोक्सिसिलिन ट्राइहाइड्रेट
c. एथिलीन
d. कैल्शियम कार्बाइड
Answer: d. कैल्शियम कार्बाइड
– FSSAI ने खाद्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि फलों को पकाने के लिए प्रतिबंधित ‘कैल्शियम कार्बाइड’ का उपयोग न करें।
– राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा विभागों को आदेश का पालन नहीं करने पर एफएसएस अधिनियम के प्रविधानों के अनुसार सख्ती से निपटने को कहा है।
कैल्शियम कार्बाइड से नुकसान
– कैल्शियम कार्बाइड, आमतौर पर आम जैसे फलों को पकाने के लिए उपयोग किया जाता है।
– इस केमिकल से एसिटिलीन गैस उत्सर्जित होती है जिसमें आर्सेनिक और फास्फोरस के अंश होता है। इससे कैंसर होने का खतरा होता है।
– FSSAI ने बताया कैल्शियम कार्बाइड से कैंसर के अलावा चक्कर आना, बार-बार प्यास लगना, जलन, कमजोरी, निगलने में कठिनाई, उल्टी और त्वचा के अल्सर आदि जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
– इन खतरों के कारण खाद्य सुरक्षा और मानक कानून के तहत फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
– ये चेतावनी FSSAI ने यह चेतावनी सुप्रीम कोर्ट द्वारा जवाब मांगे जाने के एक दिन बाद जारी की है।
फलों में पाया जाने वाला हार्मोन है एथिलीन
– एथिलीन फलों में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला हार्मोन है, जो रासायनिक और जैव रासायनिक गतिविधियों के जरिये फलों के पकने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।
– कच्चे फलों पर एथिलीन गैस के उपयोग से प्राकृतिक रूप से पकने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है जब तक कि फल स्वयं पर्याप्त मात्रा में एथिलीन का उत्पादन शुरू नहीं कर देता।
– इसके अलावा केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति ने आम और अन्य फलों को एक समान पकाने के लिए एथेफान 39 प्रतिशत एसएल को मंजूरी दे दी है।
————–
6. ‘इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड’ (IRRPL) ने मई 2024 तक 27,000 AK-203 असॉल्ट राइफलें भारतीय सेना को सौंपी, यह किस राज्य में स्थित है?
‘Indo-Russian Rifles Private Limited’ (IRRPL) handed over 27,000 AK-203 assault rifles to the Indian Army by May 2024. It is located in which state?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. गुजरात
d. महाराष्ट्र
Answer: b. उत्तर प्रदेश
रायफल के बारे में
– इस रायफल का पूरा नाम कलाश्निकोव AK-203 है।
– यह असॉल्ट राइफल है।
– इसे रूसी रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी कलाश्निकोव कंसर्न ने डिजाइन किया है।
अमेठी में फैक्ट्री
– AK-203 राइफल्स का उत्पादन उत्तर प्रदेश के अमेठी में कोरवा नामक स्थान पर हुआ।
– ‘इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड’ (IRRPL), भारत और रूस के बीच यह जॉइंट वेंचर है।
स्वदेशीकरण का स्तर कितना हासिल किया?
– IRRPL ने 19-20 मई 2024 तक सेना को 27,000 राइफलें दी गई हैं।
– इसके अलावा जून 2024 में अन्य 8000 राइफलें सौंपी जाएंगी।
– स्वदेशीकरण का स्तर लगभग 25% हासिल किया गया है।
– शुरूआत में राइफलें देने में कुछ देरी हुई थी, लेकिन अब सब कुछ टाइम पर होता दिख रहा है।
कब शुरू हुआ प्रोडक्शन
– जनवरी 2023 में IRRPL ने इन राइफल्स का सीरीज प्रोडक्शन शुरू किया था।
कितनी राइफलों का निर्माण किया जाना है?
– इसके लिए भारत और रूस के बीच जुलाई 2021 में ₹5,000 करोड़ से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था।
– इसके तहत, संयुक्त उद्यम ‘इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड’ (IRRPL) द्वारा रूस से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ भारत में 6.1 लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण किया जाना है।
– इसके लिए 10 वर्ष का समय लग सकता है।
– जिसमें स्वदेशी सामग्री को 5% से 70% की रेंज में होना आवश्यक है।
– इसके बाद, सेना के पास पूरी तरह से स्वदेशी AK-203 राइफल होगी।
AK-203 के फीचर्स
– AK-203, भारत में निर्मित INSAS राइफल से हल्का, छोटा और घातक है।
– AK-203 की इफेक्टिव फायरिंग रेंज 400m – 800m है।
– एके -203 राइफल का इस्तेमाल ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक मोड में किया जा सकता है।
– एके -203, जो प्रति मिनट 600 गोलियां दागती है।
IRRPL
– IRRPL की स्थापना 2019 में पूर्ववर्ती OFB [अब एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) और म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL)] के बीच संयुक्त रूप से की गई थी।
– इंडो-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोरवा में एक राइफल-निर्माण सुविधा है।
भारत-रूस संबंध
– आजादी के बाद से ही भारत के रूस के साथ अच्छे संबंध रहे हैं।
– परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और कई अन्य क्षेत्रों के डेवलपमेंट में रूस का अहम रोल रहा है।
रूस के बारे में
– रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया तक फैला एक देश है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
– राजधानी : मॉस्को
– प्रेसिडेंट : व्लादिमीर पुतिन
– प्राइम मिनिस्टर : मिखाइल मिशुस्टिन
– मुद्रा : रूसी रूबल
————–
7. किस आइसक्रीम ब्रांड के संस्थापक रघुनंदन कामथ का निधन हो गया?
Raghunandan Kamath, founder of which ice cream brand passed away?
a. क्वालिटी वाल्स
b. वाडीलाल
c. नेचुरल आइस्क्रीम
d. अमूल
Answer: c. नेचुरल आइसक्रीम
– नेचुरल्स आइसक्रीम के संस्थापक रघुनंदन कामथ का निधन 18 मई 2024 को हो गया, वह बीमार थे।
– कामथ कर्नाटक के मंगलुरु के एक गांव में आम बेचने में अपने पिता की मदद करते हुए बड़े हुए।
– यहीं पर उन्होंने पके फल को तोड़ने, छांटने और संरक्षित करने की कला सीखी।
– 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी और असली फलों के गूदे से भरी हाथ से बनी आइसक्रीम बनाने के सपने के साथ अपने भाई के भोजनालय में शामिल हो गए।
– वह 1984 में मुंबई चले गए और छह स्टाफ सदस्यों और 12 स्वादों के साथ पहला आइसक्रीम पार्लर खोला।
– वर्ष 1994 में पांच और आउटलेट खोले। अभी 15 शहरों में इसके 165 से अधिक आउटलेट हैं।
————-
8. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Biodiversity Day observed?
a. 20 May
b. 21 May
c. 22 May
d. 23 May
Answer: c. 22 May
वर्ष 2024 में थीम :
– योजना का हिस्सा बनें.
– Be Part of the Plan.
– यह विषय सरकारों, स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों, कानून निर्माताओं, व्यवसायों और व्यक्तियों से जैव विविधता योजना के कार्यान्वयन के समर्थन में अपने प्रयासों को प्रदर्शित करने का आह्वान करता है।
————-
9. विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Turtle Day celebrated?
a. 20 May
b. 21 May
c. 22 May
d. 23 May
Answer: d. 23 May
2024 की थीम
– आओ पार्टी करें
– Let’s Party
– यह दिन दुनिया भर में कछुओं और उनके लुप्त हो रहे आवासों की रक्षा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
————-
10. किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने इटालियन ओपन 2024 का खिताब जीता?
Which female tennis player won the Italian Open 2024 title?
a. ऐलेना रयबाकिना
b. सारा ईरानी
c. इगा स्विटेक
d. आर्यना सबालेंका
Answer: c. इगा स्विटेक
– पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने 18 मई 2024 को अपना तीसरा इटालियन ओपन खिताब जीता।
– इस टूर्नामेंट में उन्होंने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-2, 6-3 से हराया।
– यह इगा स्वियाटेक के करियर का ये 21वां खिताब है, वहीं तीसरा इटालियन ओपन खिताब है।
– इगा विश्व की नंबर वन खिलाड़ी हैं।
– 81वां इटालियन ओपन टूर्नामेंट 6 से 19 मई 2024 तक इटली की राजधानी रोम में आयोजित किया गया था।
————-
11. किस पुरुष टेनिस खिलाड़ी ने इटालियन ओपन 2024 का खिताब जीता?
Which male tennis player won the Italian Open 2024 title?
a. निकोलस जेरी
b. मेट पैविक
c. स्टेफानोस सिटसिपास
d. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
Answer: d. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
– जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 19 मई 2024 को हुए मुकाबले में चिली के निकोलस जेरी को हराकर अपना दूसरा इटालियन ओपन खिताब जीता।
महिला युगल 2024 का खिताब
– महिला युगल फाइनल में इतालवी जोड़ी सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी ने फाइनल में कोको गौफ (अमेरिका) और एरिन राउटलिफ (न्यूजीलैंड) की जोड़ी को हराया।
पुरुष युगल 2024 का खिताब
– पुरुष युगल में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो ज़ेबालोस की जोड़ी ने क्रोएशिया के मेट पाविक और अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवलो को हराया।
PDF Download: Click here