22 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 22 मार्च 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की पहली महिला और पहली अफ्रीकी अध्‍यक्ष किसे बनाया गया?
Who was made the first woman and first African President of the International Olympic Committee (IOC)?

a. किर्स्टी कोवेंट्री
b. डेविड लैपार्टिएंट
c. जोहान एलिएश
d. दामिलोला ओडुफुवा

Answer: a. किर्स्टी कोवेंट्री

– क्रिस्टी कोवेंट्री को 21 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का 10वां अध्यक्ष चुना गया।
– वह विश्व खेलों में सबसे बड़ा पद पाने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी बन गईं।
– 97 IOC सदस्यों द्वारा मतदान के बाद सात उम्मीदवारों में से वो इस पद के लिए चुनी गईं।
– कोवेंट्री 23 जून 2025 को कार्यभार संभालेंगी।
– वह 2033 तक इस पद पर रहेंगी।

किर्स्टी कोवेंट्री
– कोवेंट्री जिम्बाब्वे के हरारे की मूल निवासी हैं।
– वह अफ्रीका की सबसे सफल ओलंपियन हैं जिन्‍होंने सात ओलंपिक पदक जीते हैं।
– एथेंस 2004 में दो सौ मीटर बैकस्ट्रोक में गोल्‍ड मेडल जीता और बीजिंग 2008 में इसे बरकरार रखा।

IOC मुख्‍यालय: लॉज़ेन (स्विटज़रलैंड)

——

————–
2. किस देश में स्थित ज्‍वालामुखी ‘माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी’ विस्फोट के साथ फट गया और इसकी राख 8000 मीटर ऊंचाई तक पहुंच गई?
In which country the volcano ‘Mount Lewotobi Laki-Laki’ erupted with an explosion and its ash reached a height of 8000 meters?

a. अमेरिका
b. इंडोनेशिया
c. भारत
d. ऑस्‍ट्रेलिया

Answer: b. इंडोनेशिया (ये ज्‍वालामुखी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है।)

– ज्‍वालामुखी ‘माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी’ 21 मार्च, 2025 को तीन बार फट गया।
– इससे इसकी राख 8000 मीटर ऊंचा उठा गया। लावा काफी ऊंचाई तक फैलता दिखा।
– इससे पहले 2024 में यह ज्‍वालामुखी तीन बार फंट गया था।

जुड़वा ज्‍वालामुखी
– लेवोटोबी लाकी-लाकी एक जुड़वां ज्वालामुखी है।
– ये ज्‍वालामुखी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है। यह द्वीप पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय है।
– ज्वालामुखी 1,584 मीटर (5,197 फीट) ऊंचा है।

कितने लोगों को बाहर निकाला
– बढ़ती ज्वालामुखी गतिविधियों के बीच 15,000 से अधिक लागों को अस्थायी आश्रयों (temporary shelters) पहुंचाया गया है।
– ज्वालामुखी विस्फोट के कारण कई एयरलाइनों ने ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के पर्यटक द्वीप बाली के बीच उड़ानें रद्द कर दी गईं।

सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी इंडोनेशिया में
– दुनिया में 1500 एक्टिव यानी सक्रिय ज्वालामुखी है।
– इनमें सबसे ज्‍यादा 130 सक्रिय ज्‍वालामुखी इंडोनेशिया में है।
– सात ज्वालामुखियों में पिछले दो साल से लगातार विस्फोट हो ही रहा है. ये हैं- क्राकटाउ, मेरापी, लेवोटोलोक, कारांगेटांग, सेमेरू, इबू और डुकोनो।
– दिसंबर 2023 में सुमात्रा द्वीप पर माउंट मारापी (आग का पहाड़) फटा था, जिसमें 23 लोग मारे गए थे।
– इसके अलावा इंडोनेशिया में सुंडा जलडमरूमध्‍य (strait) के पानी में स्थित अनाक क्राकाटोआ ज्‍वालामुखी नवंबर 2023 में फटा था।
– 2024 में ‘माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी’ तीन बार फट गया था।

रिंग ऑफ फायर
– यह देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of Fire) के ऊपर बसा है।
– इस इलाके में सबसे ज्यादा भौगोलिक और भूगर्भीय गतिविधियां होती हैं।
– इंडोनेशिया जिस जगह हैं, वहां पर यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट दक्षिण की ओर खिसक रही हैं।
– इंडियन-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट उत्तर की ओर खिसक रही है. फिलिपीन्स प्लेटपश्चिम की तरफ जा रही है।
– अब इन तीनों प्लेटों में टकराव या खिसकाव की वजह से ज्वालामुखियों में विस्फोट होता रहता है.

ज्वालामुखी क्या है और कैसे फटता है?
– ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के बारे में बात करने से पहले यह जानना जरूरी है कि ज्वालामुखी क्या है।
– ज्‍वालामुखी पृथ्‍वी की सतह में एक उद्घाटन या टूटना है, जो मैग्‍मा – जो गर्म तरल और अर्ध-तरल चट्टान के रूप में निकलता है – ज्‍वालामुखीय राख और गैसों को बाहर निकालता है।
– अन्‍य शब्‍दों में कहें, तो ज्‍वालामुखी पृथ्‍वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या छिद्र (वेंट) होता है, जिसके माध्‍यम से पृथ्‍वी के आंतरिक भाग से लावा, राख, पिघली चट्टानें और गैसें बाहर निकलती हैं।

– पृथ्‍वी के मेंटल (पृथ्‍वी के तीन हिस्‍सों में से एक) में एक कमजोर क्षेत्र होता है, जिसे एस्‍थेनोस्‍फीयर (asthenosphere) कहा जाता है और मैग्‍मा इसमें मौजूद पदार्थ होता है।
– ज्‍वालामुखीय हॉटस्‍पॉट वे स्‍थान होते हैं, जो ऐसे स्‍थान पर पाए जाते हैं, जहां पृथ्‍वी की टेक्‍टोनिक प्‍लेट्स आपस में मिलती हैं।
– समुद्र के भीतर अनुमानित एक मिलियन ज्‍वालामुखी हैं, और उनमें से अधिकांश टेक्‍टोनिक प्‍लेटों के पास स्थित हैं।
– जब टेक्‍टोनिक प्‍लेट आपस में टकराती हैं, तो इससे तापमान और दबाव बढ़ता जाता है। इसके बाद फिर मैग्‍मा बनता है, जो कि पृथ्‍वी की सतह के अंदर पिघला हुआ पदार्थ होता है।
– जब यही मैग्‍मा पृथ्‍वी की आंतरिक परत से बाहर आता है, तो उसे लावा कहा जाता है।

ज्वालामुखी विस्फोट के प्रभाव:
1. भूकंपीय गतिविधि (भूकंप):
– ज्वालामुखी के नीचे लावा की हलचल भूकंप को ट्रिगर कर सकती है, जिससे ज़मीन में दरारें पड़ सकती हैं और विनाश हो सकता है, खासकर आबादी वाले इलाकों में।

2. जलवायु प्रभाव:
– ज्वालामुखी विस्फोटों से गैसें निकलती हैं जो मौसम के पैटर्न को बाधित कर सकती हैं, जिससे संभावित रूप से अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन हो सकते हैं।

3. पाइरोक्लास्टिक प्रवाह:
– गैस और मलबे के गर्म, तेज़ गति वाले बादल (पाइरोक्लास्टिक प्रवाह) उच्च गति और तापमान के कारण अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को नष्ट कर सकते हैं।

4. ज्वालामुखी राख:
– राख के कण साँस के ज़रिए अंदर जाने पर गंभीर श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकते हैं और उच्च सांद्रता में, वे घातक हो सकते हैं।

5. स्वास्थ्य संबंधी खतरे:
– ज्वालामुखी गैसें और राख फेफड़ों की क्षति और श्वसन संबंधी बीमारियों सहित दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

इंडोनेशिया
– राजधानी : जकार्ता
– प्रेसिडेंट : प्रबोवो सुबियांटो
– मुद्रा : इंडोनेशियन रुफिया
– आबादी : लगभग 28 करोड़

————–
3. विश्‍व जल दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Water Day celebrated?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: c. 22 मार्च

2025 की थीम:
– ग्लेशियर संरक्षण
– Glacier Preservation

थीम की व्‍याख्‍या – ग्लेशियर पृथ्वी के मीठे पानी का लगभग 70% हिस्सा संग्रहीत करते हैं और नदियों, झीलों तथा पारिस्थितिक तंत्र को पानी प्रदान करते हैं। वे जलवायु को ठंडा रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

– यह दिवस वर्ष 1993 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
– यह दिवस यूनाइटेड नेशन द्वारा घोषित है।
– इसका उद्देश्य स्वच्छ जल की उपलब्धता, जल संकट और जल प्रबंधन की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना है।

महत्व:
– जल संकट: दुनिया में 2 अरब से अधिक लोग सुरक्षित पीने के पानी के बिना जी रहे हैं। गंदे पानी और खराब स्वच्छता के कारण होने वाले दस्त से लगभग हर दो मिनट में पांच साल से कम उम्र के एक बच्चे की मौत हो जाती है। ​
– ग्लेशियरों का पिघलना: जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे पानी की आपूर्ति और पर्यावरणीय स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ​
– भारत में स्थिति: भारत में हिमालयी क्षेत्र में लगभग 16,627 ग्लेशियर हैं, जो देश की जल आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके पिघलने से गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों के जल स्तर पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे करोड़ों लोगों की जीवनरेखा प्रभावित होती है। ​

सरकारी प्रयास
– भारत सरकार ने जल संरक्षण के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं, जैसे ‘जल जीवन मिशन’, ‘अटल भूजल योजना’ और ‘नमामि गंगे’।
– इनका उद्देश्य जल संसाधनों का सतत प्रबंधन और संरक्षण सुनिश्चित करना है।​

————–
4. संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) की वर्ल्‍ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025 के अनुसार खुशहाल देशों में भारत की रैंकिंग क्‍या है?
What is India’s ranking among happy countries according to the United Nations (UN) World Happiness Index 2025?

a. 12
b. 118
c. 126
d. 167

Answer: b. 118

– यह रिपोर्ट 20 मार्च 2025 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा गैलप के साथ, यूनाइटेड नेशंस (UN) सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍युशंस नेटवर्क और WHR के संपादकीय बोर्ड के साथ साझेदारी में प्रकाशित की गई है।
– भारत की रैंकिंग 118 है। पिछली रिपोर्ट में यह रैंकिंग 126 थी।
– भारत की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल देश है। उसकी रैंकिंग 109 है।

किन मानकों पर रैंकिंग तय होती है?
– वर्ल्‍ड हेप्‍पीनेस रिपोर्ट 2025 में 147 देशों की इंडेक्‍स है।
– इन 147 देशों की खुशहाली मापने के लिए कुछ मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे।
– इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की GDP, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सहयोग, जीवन के विकल्प चुनने की स्वतंत्रता, उदारता, भ्रष्टाचार की धारणा के आधार पर रैंकिंग की गई।
– इन पहलुओं का विश्लेषण करके, रिपोर्ट पूरे विश्‍व में खुशी की स्थिति का पूरा चित्र प्रस्‍तुत करती है।

भारत के पड़ोसी देश
– चीन : 68
– नेपाल : 92
– पाकिस्‍तान : 109
– बांग्‍लादेश : 134
– म्‍यांमार : 126
– अफगानिस्तान : 147 (यह लिस्‍ट में सबसे लास्‍ट में है।)

—————
5. ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025’ के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है?
Which is the happiest country in the world according to ‘World Happiness Index 2025’?

a. भारत
b. डेनमार्क
c. फिनलैंड
d. आइसलैंड

Answer: c. फिनलैंड

– फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार 8वीं बार पहला स्थान हासिल किया है।
– इस लिस्ट में अफगानिस्तान आखिरी पायदान (147वीं रैंक) पर रहा।

इंडेक्‍स में टॉप 10 देश
1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. आइसलैंड
4. स्वीडन
5. नीदरलैंड
6. कोस्टा रिका
7. नॉर्वे
8. इजरायल
9. लक्जमबर्ग
10. मैक्सिको
118. भारत

फिनलैंड
– राजधानी: हेलसिंकी
– राष्‍ट्रपति: अलेक्जेंडर स्टब्ब
– प्रधानमंत्री: पेटेरी ओर्पो
– मुद्रा: यूरो
– आबादी: 56 लाख
– पड़ोसी देश: स्‍वीडन, नार्वे, रूस
– फिनलैंड और स्‍वीडन, नाटो (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन) के 32वें और 31वें सदस्‍य हैं।

– वर्ल्ड हैप्पीनेस डे – 20 मार्च

—————-
6. 22 मार्च 2025 को कौन सा वां बिहार दिवस आयोजित किया गया?
“On 22nd March 2025, which Bihar Day was celebrated?”

a. 110वां
b. 111वां
c. 113वां
d. 115वां

Answer: c. 113वां

2025 की थीम
– उन्नत बिहार, विकसित बिहार
– Advanced Bihar, Developed Bihar

– दरअसल, इसी दिन (22 मार्च ) 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करके एक इंडिपेंडेंट स्टेट का दर्जा मिला था।
– वर्ष 2025 में 113वां बिहार दिवस आयोजित किया गया।

इतिहास और सांस्कृतिक विरासत:
– प्राचीन सभ्यता: बिहार की हिस्ट्री नवपाषाण युग से शुरू होती है, जहां चिरांद जैसी साइट्स में 2500 ईसा पूर्व की सभ्यता के प्रमाण मिले हैं। ​
– महाजनपद और साम्राज्य: मगध साम्राज्य का सेंटर रहा बिहार ने मौर्य और गुप्त जैसे महान साम्राज्यों को जन्म दिया, जिन्होंने इंडियन सबकॉन्टिनेंट की हिस्ट्री में महत्वपूर्ण रोल प्ले किया।​
– शिक्षा का केंद्र: नालंदा और विक्रमशिला यूनिवर्सिटीज़ ने बिहार को ग्लोबल एजुकेशन हब बनाया, जहां वर्ल्डवाइड से स्टूडेंट्स नॉलेज गेन करने आते थे। ​
– आध्यात्मिक धरोहर: यह भूमि गौतम बुद्ध और महावीर की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने वर्ल्ड को पीस, नॉन-वायलेंस (अहिंसा) और कंपैशन (करुणा) का मैसेज दिया। ​

आधुनिक बिहार की चुनौतियाँ और प्रगति:
– विकास दर: हाल के वर्षों में, बिहार ने 10% से अधिक की ग्रोथ रेट अचीव की है, जो कई डेवलप्ड स्टेट्स से भी ज्यादा है। ​
– इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट: रोड्स, इलेक्ट्रिसिटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सिग्निफिकेंट इंप्रूवमेंट्स हुए हैं, जो स्टेट की ओवरऑल प्रोग्रेस को रिफ्लेक्ट करते हैं।​
– शिक्षा और स्वास्थ्य: गवर्नमेंट ने एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में कई इनिशिएटिव्स लिए हैं, जिससे लिटरेसी रेट और हेल्थकेयर फैसिलिटीज़ में सुधार हुआ है।​

—————
7. किस देश के राष्‍ट्रपति ने अपने संघीय शिक्षा विभाग को बंद कर दिया?
The President of which country closed his federal education department?

a. फ्रांस
b. जापान
c. यूएसए
d. यूके

Answer: c. यूएसए

– अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मार्च 2025 में अमेरिकी शिक्षा विभाग (Department of Education) को बंद करने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया।
– ट्रंप का मानना है कि यह विभाग छात्रों के प्रदर्शन में सुधार लाने में असफल रहा है और अत्यधिक नौकरशाही के कारण शिक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

अब स्‍टूडेंट्स को एजुकेशन कैसे दी जाएगी
– ट्रंप की योजना के अनुसार, शिक्षा संबंधी अधिकार और जिम्मेदारियां राज्यों और स्थानीय प्रशासन को सौंप दी जाएंगी।
– इससे प्रत्येक राज्य अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार शिक्षा नीतियां निर्धारित कर सकेगा।
– इसके अलावा, कुछ विशेष कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां अन्य संघीय एजेंसियों को हस्तांतरित की जाएंगी।
– उदाहरण के लिए, छात्र ऋण प्रबंधन की जिम्मेदारी स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (SBA) को और विशेष शिक्षा कार्यक्रमों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (HHS) को सौंपी जाएगी। ​
– इस परिवर्तन के बाद, छात्रों की शिक्षा मुख्य रूप से राज्य और स्थानीय स्तर पर प्रबंधित की जाएगी। राज्य सरकारें और स्थानीय स्कूल बोर्ड्स शिक्षा के पाठ्यक्रम, मानक और नीतियों का निर्धारण करेंगे।
– ट्रंप प्रशासन निजी और चार्टर स्कूलों को प्रोत्साहित कर रहा है, जिससे छात्रों को वैकल्पिक विकल्प मिल सकते हैं। हालाँकि, ये सभी छात्रों के लिए सुलभ और किफायती नहीं होंगे।

पहले कैसे शिक्षा विभाग काम करता था
– अमेरिका में संघीय शिक्षा विभाग (Department of Education) की स्थापना 1979 में हुई थी। इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और सभी छात्रों को समान शैक्षिक अवसर प्रदान करना था।
– कम आय वाले, डिसेबल्‍ड, और वंचित वर्गों के छात्रों को समान अवसर मिले, इसके लिए फेडरल सरकार की भूमिका जरूरी मानी गई।

————–
8. विश्‍व कविता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Poetry Day celebrated?

a. 24 मार्च
b. 23 मार्च
c. 22 मार्च
d. 21 मार्च

Answer: d. 21 मार्च

– वर्ष 1999 में पेरिस में हुए यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिवस का उद्देश्य को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देना है।

————–
9. नार्वे के ‘होलबर्ग पुरस्कार 2025’ से किस भारतीय विद्वान को सम्‍मानित किया गया?
Which Indian scholar was honored with Norway’s ‘Holberg Prize 2025’?

a. अरूंधति रॉय
b. गायत्री स्पिवक
c. मृदुला गर्ग
d. महाश्वेता

Answer: b. गायत्री स्पिवक

– इस पुरस्‍कार की घोषणा मार्च 2025 में की गई।

गायत्री स्पिवक के बारे में
– इनका पूरा नाम गायत्री चक्रवर्ती स्पिवक है।
– वह प्रसिद्ध साहित्यिक आलोचक और उत्तर औपनिवेशिक विद्वान हैं।
– इनका जन्‍म 1942 में कोलकाता में हुआ।
– वे ‘कैन द सबाल्‍टर्न स्‍पीक’ बुक (1988) के कारण प्रसिद्ध हुईं।
– वह वर्ष 2007 से कोलंबिया विश्वविद्यालय में मानविकी की प्रोफेसर हैं।
– वह तुलनात्मक साहित्य और समाज संस्थान की संस्थापक सदस्य हैं।
– उन्होंने वर्ष 1967 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से PHD की डिग्री प्राप्त की।
– वर्ष 1959 में, उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की।
– उनकी रचनाओं का अनुवाद 20 से अधिक भाषाओं में किया जा चुका है।

होलबर्ग पुरस्कार के बारे में
– होलबर्ग पुरस्कार एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसे नॉर्वे सरकार हर साल कला, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, कानून और धर्मशास्त्र के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले विद्वानों को देती है।
– इस पुरस्कार का नाम डेनिश-नॉर्वेजियन लेखक और शिक्षक लुडविग होलबर्ग (1684-1754) के नाम पर रखा गया है।
– होलबर्ग पुरस्कार के साथ 6 मिलियन नॉर्वेजियन क्रोनर ( NOK ) (लगभग 5,66,000 डॉलर या लगभग 4 करोड़ 88 लाख रुपये) की नकद राशि दी जाती है।

—————–
10. विश्‍व कठपुतली दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Puppetry Day celebrated?

a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: c. 21 मार्च

– इस दिवस का उद्देश्य इस प्राचीन लोक कला को जन-जन तक पहुंचना तथा आने वाली पीढ़ी को इससे अवगत कराना है।
– कठपुतली कला कई कलाओं का मिश्रण है, जिसमें-लेखन, नाट्य कला, चित्रकला, वेशभूषा, मूर्तिकला, काष्ठकला, वस्त्र-निर्माण कला, रूप-सज्जा, संगीत, नृत्य आदि शामिल हैं।

—————
11. वर्ष 2025 में विश्‍व निद्रा दिवस (world sleep day) कब मनाया गया?
When was World Sleep Day celebrated in the year 2025?

a. 12 मार्च
b. 13 मार्च
c. 14 मार्च
d. 21 मार्च

Answer: d. 21 मार्च

– यह दिवस हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है।

2025 की थीम
– नींद के स्वास्थ्य को प्राथमिकता बनाएं
– Make Sleep Health a Priority

– पूरे विश्व में नींद के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।
– इसका मकसद है दुनिया के लोगों को नींद के महत्व के प्रति जागरूक बनाना, जिससे उन्हें समझ आ सके कि जीवन में नींद कितने मायने रखती है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *