Daily Current Affairs, Current Affairs 20 March 2021, Current Affairs 22 March 2021, Current Affair 21 March 2021 Question, Current Affairs 20 March 2021, Current Affairs 21 March 2021, 22 March 2021 Current Affairs, 22 March 2021 Current Affairs,

यह 20 to 22 March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इंडियन आर्मी के नए DGMO (Director General of Military Operations) कौन हैं?

a. लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू
b. लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे
c. लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह
d. लेफ्टिनेंट जनरल वीके सिंह

Answer: a. लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू

– इससे पहले वह सेना की 15वीं कोर के कमांडर थे।
– वह अप्रैल 2021 से डीजीएमओ पद संभाल लेंगे।
– अभी तक लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह डीजीएमओ के पद पर थे।

इंडियन आर्मी
– कमांडर इन चीफ : President of India (Ram Nath Kovind)
– चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS): जनरल बिपिन रावत
– चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ (सेनाध्‍यक्ष): जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
– वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ (उप सेनाध्‍यक्ष): लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती

——————————-
2. अमेरिका और भारत के रक्षा मंत्री के बीच कौन सा रक्षा समझौता हुआ?

a. LEMOA
b. COMCASA
c. BECA
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (LEMOA, COMCASA, BECA)

– अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 19 मार्च 2020 को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे।
– उन्‍होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए अजित डोभाल से भी मुलाकात की। बाद में उन्‍होंने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रक्षा समझौते किए।
– लॉयड लॉस्टिन, बाइडेन प्रशासन के पहले शीर्ष मंत्री हैं, जिन्‍होंने भारत यात्रा की।
– अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने कहा- ‘हमारा संबंध फ्री और ओपन इंडो-पैसिफिक रीजन बनाना है।

भारत-अमेरिका के बीच बढ़ेगी मिलिटरी टू मिलिटरी इंगेजमेंट
– लॉयड ऑस्टिन रतीय सेना, US इंडो-पैसिफिक कमांड, सेंटर कमांड और अफ्रीका कमांड के बीच कॉपरेशन बढ़ाने पर राजी हुए।

इन तीन समझौते पर हुए हस्‍ताक्षर
1- लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मैमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (LEMOA)
– इसके तहत भारत और अमेरिका एक दूसरे के सैन्‍य हवाई अडडे और बंदरगाह इस्‍तेमाल कर सकेंगे।
– एक दूसरे की सेनाओं के विमानों और सैन्‍य नौकाओं को दूसरे के यहां ईंधन भरने और मरम्‍मत करवाने की छूट होगी।
– इस समझौते से भारत अमेरिकी समुद्री रक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे।

2- कम्युनिकेशंस कंपैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट (COMCASA) कॉमकासा
– यह दोनों देशों के मध्य सैन्य सूचना बिल्कुल सटीक समय पर एक दूसरे को साझा करने का समझौता है।
– इससे भारत को सी17, सी 130जे जैसे अमेरिकी सैन्य और समुद्री निगरानी एयरक्राफ्ट के जरिये सूचनाएं मिलने लगेंगी।
– भारत को सी गार्डियन ड्रोंस मिलेंगे, इनसे ये लाभ होगा कि यदि मलक्का जलडमरू मध्य में अमेरिका के जहाज ने चीन की किसी पनडुब्बी को देखा, तो वह उसकी जानकारी मिनटों में भारतीय नौसेना के मुख्यालय पर पहुंचा दी जाएगी।

3- BECA – Basic Exchange and Cooperation Agreement
– इस समझौत का मकसद मिलिट्री और सरकार के लिए नॉटिकल और एयरोनॉटिकल चार्ट्स समेत geospatial सूचना की शेयरिंग है.
– इसके तहत अमेरिकन जियोस्‍पाइटल इंटेलीजेंस की इंफॉर्मेशन मिल सकेगी।
– इससे मिसाइल, सशस्‍त्र ड्रोन या कोई भी ऑटोमेडेट सिस्‍टम का तुरंत पता चल जाएगा।
-BECA के तहत भारत और अमेरिका के बीच जो सूचनाएं साझा की जा सकती हैं, उनमें नक्शे, नॉटिकल व एयरोनॉटिकल चार्ट्स, कमर्शियल व अन्य अनक्लासीफाइड इमेजरी!
– भूगणितीय, भूभौतिकीय, जियोमैग्नेटिक और ग्रैविटी डेटा शामिल है!
– यह डिजिटल या प्रिंटेड फॉर्मेट में हो सकता है, हालांकि साझा की जाने वाली ज्यादातर सूचना अनक्लासीफाइड कैटेगरी की होगी।
– लेकिन BECA में क्लासीफाइड सूचना को शेयर करने का भी प्रावधान है।

——————————-
3. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 में कौन सा देश टॉप पर है?

a. फिनलैंड
b. फ्रांस
c. भारत
d. नीदरलैंड

Answer: a. फिनलैंड

– संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में यूरोप के देश फिनलैंड को लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे ख़ुश देश पाया गया है।
– रिपोर्ट का नाम ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021’ है, लेकिन आंकड़े वर्ष 2020 के हैं।

– द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट वैश्विक खुशी की स्थिति का एक सर्वे है जो 149 देशों को रैंक करता है कि उस देश के नागरिक कितने खुश हैं।

टॉप 10 देश
1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. स्‍वीट्जरलैंड
4. आइसलैंड
5. नीदरलैंड
6. नार्वे
7. स्‍वीडेन
8. लग्‍मबर्ग
9. न्‍यूजीलैंड (Top 10 देशों में न्यूज़ीलैंड एकमात्र गैर-यूरोपीय देश है जिसे इस रिपोर्ट में जगह मिली है)
10. ऑस्ट्रिया

—————————-
4. यूएन वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 में भारत की रैंकिंग बताएं?

a. 15
b. 58
c. 101
d. 139

Answer: d. 139

भारत की स्थिति
– भारत का स्‍थान 149 देशों में से 139 है।
– पिछले कुछ सालों का आंकड़ा देखें, तो हमारे देश की खुशहाली कम हुई है।
– वर्ष 2013 की रिपोर्ट में भारत 111वें नंबर पर था। पिछले साल वर्ष 2020 में 144 नंबर था।
– अब हम 139 रैंक पर हैं।

कैसे तैयार की गई रिपोर्ट?
– वार्षिक रिपोर्ट प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP),स्वस्थ जीवन और नागरिकों की राय के आधार पर देशों को रैंक करती है।
– सर्वे में शामिल लोगों को 1-10 पॉइंट के बीच रैंकिंग करने के लिए कहा गया, जिसमें उनसे कुछ गलत होने पर उन्हें कितना सामाजिक समर्थन मिलता है।
– अपनी स्वतंत्रता को अपने जीवन विकल्प बनाने के लिए, उनका समाज कितना भ्रष्ट है और वे कितने उदार हैं, ये सवाल पूछे गए।
– रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी के बीच फिनलैंड में लोगों के बीच आपसी विश्वास देखा गया।

बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाले देशों की स्थिति?
– यूएसए : 19 रैंक
– यूनाइटेड किंगडम : 18 रैंक
– फ्रांस : 20 रैंक
– जापान : 40 रैंक
– रूस : 60 रैंक
– चीन : 84 रैंक

सबसे कम खुशी वाला देश
– अफगानिस्‍तान : 149 रैंक
– रिपोर्ट में पाया गया है कि सर्वे में शामिल एक तिहाई से अधिक देशों में कोरोना महामारी की वजह से नकारात्मक भावनाएं (Negative feelings) बढ़ी हैं।

—————————-
5. विश्व खुशी दिवस (World Happiness Day) कब मनाया जाता है?

a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: d. 20 मार्च

– संयुक्त राष्ट्र (UN)द्वारा दुनिया के लोगों के जीवन में खुशी के महत्व को स्वीकार करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को एक प्रस्ताव में 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी के दिन के रूप में घोषित किया।

– वर्ष 2021 की थीम- ‘हैप्पीनेस फॉर ऑल, फॉरएवर’

——————————
6. किस देश के वैज्ञानिकों ने ‘न्यूट्रीनो’ अणु (Molecule) का पता लगाने के लिए ‘बैकल झील’ के अंदर एक बड़ा स्पेस टेलिस्कोप लगाया है?

a. रूस
b. अमेरिका
c. चीन
d. भारत

Answer: a. रूस

– रूस के वैज्ञानिकों ने बैकल झील के अंदर एक बड़ा स्पेस टेलिस्कोप लगाया है।
– इस टेलिस्कोप को साल 2015 से बनाया जा रहा था।
– यह इनर स्पेस यानी धरती के अंदर और आउटर स्पेस यानी अंतरिक्ष दोनों पर नजर रखेगा।
– ये उन कणों की खोज करेगा जिनकी वजह से धरती का निर्माण हुआ था।
– यानी दुनिया के सबसे छोटे कण न्यूट्रीनो। अगर इन कणों की गतिविधि बढ़ जाए, तो काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए इनकी निगरानी जरूरी है।
– वैज्ञानिकों ने इस टेलिस्कोप को बैकल-जीवीडी नाम दिया है, इसे बैकल झील में 750 से 1350 मीटर यानी 2500 से 4300 फीट नीचे पानी में तैनात किया गया है।
– यह झील के किनारे से 4 किलोमीटर दूर है, न्यूट्रीनो का पता लगाना अत्यधिक कठिन कार्य है, लेकिन पानी एक ऐसा माध्यम है जिससे इनकी जांच करना आसान हो जाता है।

झील के अंदर कैसे स्‍थापित किया गया
– बैकल-जीवीडी एक स्टील और कांच से बना गोलाकार गोता लगाने वाला टेलिस्कोप है, जिसमें कई सारे तार लगे हैं।
– बैकल-जीवीडी को बर्फ से जमी झील बैकल की गहराइयों में बेहद सतर्कता के साथ डुबाया गया।
– इसके लिए झील की बर्फ को काटकर चौकोर छेद बनाया गया।
– इसके बाद बैकल-जीवीडी को धीरे-धीरे झील के हाड़ कंपा देने वाले ठंडे पानी में उतारा गया।

– रूस के ज्वाइंट इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर रिसर्च के साइंटिस्ट डिमित्री नाउमोव ने कहा कि ये टेलिस्कोप धरती पर बनते-बिगड़ते न्यूट्रीनोस की खोज में साइंटिस्ट्स की मदद करेगा।
– इससे पूरी दुनिया को पता चलेगा कि न्यूट्रीनोस की मात्रा कम है या ज्यादा। संतुलित है या अंसतुलित।

क्‍या है न्‍यूट्रिनो
– न्यूट्रिनो एक बुनियादी अणु (Molecule) है।
– माना जाता है कि इसी बुनियादी अणु से ब्रह्माण्ड का निर्माण हुआ है।
– लेकिन इसके बारे में अभी भी बहुत सारे रहस्यों का खुलासा नहीं हो पाया है।
– न्यूट्रिनो की दुनिया एक रहस्यमय दुनिया है। इसके अणुओं की पहचान बहुत ही मुश्किल काम है।
– कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सबएटॉमिक पार्टिकल यानी अतिसूक्ष्म कण न्यूट्रिनो की गति प्रकाश की गति से भी ज़्यादा पाई है।
– इसका रिसर्च चल रहा है। हालांकि अगर ऐसा हुआ तो आइंस्‍टीन का वह सिद्धांत गलत हो जाएगा, जिसमें कहा गया था कि प्रकाश से ज्‍यादा गति से कोई भी चीज ट्रैवल नहीं कर सकती है।

—————————–
7. भारत के नेतृत्‍व वाले किस संगठन में इटली ने मार्च 2021 में सदस्‍यता ली?

a. SAARC
b. ISA
c. BRICS
d. G8

Answer: b. ISA (International Solar Alliance)

– चेयरमैन : अजय माथुर
– विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने 17 मार्च, 2021 को ये जानकारी दी।
– ISA का सदस्‍य बनने के लिए पहले कुछ बाध्‍यता थी।
– पहले इस संगठन में सदस्य देश धूप वाले/ गर्म देश होते थे, जो पूरी तरह या आंशिक रूप से मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच स्थित हैं।
– लेकिन अब यूनाइटेड नेशंस के सभी देशों के लिए इसकी सदस्‍यता के द्वार खोल दिए गए हैं।
– विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंला ने भारत में इटली के राजदूत विनसेंज़ो डी लूका से मुलाकात की और अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन में इटली के शामिल होने का स्‍वागत किया।

ISA
– भारत द्वारा शुरू किया गया एक गठबंधन है जिसमें 120 से अधिक देश शामिल हैं।
– इस संगठन में अधिकांश सदस्य देश धूप वाले/ गर्म देश हैं जो पूरी तरह या आंशिक रूप से मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच स्थित हैं।
– अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने 2015 में पेरिस में संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन के दौरान संयुक्‍त रूप से शुरू किया था।
– इस गठबंधन का उद्देश्‍य पेरिस जलवायु समझौते को अमल में लाने के लिए काम करना है।

ISA
– चेयरमैन : अजय माथुर
– मुख्‍यालय : गुरुग्राम
– स्‍थापना : 30 नवंबर 2015
– संस्‍थापक : नरेंद्र मोदी और फ्रांस्‍वा आलोंदे
– सदस्‍य देश : 121+ देश

इटली 
इटली के राष्ट्रपति- सर्जियो मट्टरेल्ला .
राजधानी- रोम
मुद्रा- यूरो.
प्रधानमंत्री- मारियो द्राघी.

———————————
8. आयुध निर्माण दिवस (Ordnance Factories’ Day) कब मनाया जाता है?

a. 19 मार्च
b. 18 मार्च
c. 17 मार्च
d. 16 मार्च

Answer: b. 18 मार्च

– भारत की सबसे पुरानी आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री), जो कोलकाता के कोसीपोर में है, का उत्पादन 18 मार्च, 1802 को शुरू हुआ था।
– इस दिन पूरे भारत में प्रदर्शनियों में राइफलों, तोपों, तोपखाने, गोला-बारूद का प्रदर्शन किया जाता है।
– OFB दुनिया का 37 वां सबसे बड़ा, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा और भारत में सबसे बड़ा रक्षा उपकरण निर्माता है।

आयुध निर्माणी के महानिदेशक और अध्यक्ष- सी एस विश्वकर्मा
मुख्यालय- कोलकाता, पश्चिम बंगाल

———————————
9. विश्‍व निद्रा दिवस (world sleep day) किस दिन मनाया जाता है?

a. मार्च महीने में चौथे शुक्रवार
b. मार्च महीने में दूसरे शुक्रवार
c. मार्च महीने में पहले शुक्रवार
d. मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार

Answer: d. मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार

– वर्ष 2021 में यह दिवस 19 मार्च को मनाया गया।
– पूरे विश्व में नींद के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए 2007 से वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।
– इसका मकसद है दुनिया के लोगों को नींद के महत्व के प्रति जागरूक बनाना, जिससे उन्हें समझ आ सके कि जीवन में नींद कितने मायने रखती है।

वर्ष 2021 की थीम- ‘Regular Sleep, Healthy Future’.

———————————
10. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National vaccination day) कब मनाया जाता है?

a. 17 मार्च
b. 16 मार्च
c. 15 मार्च
d. 14 मार्च

Answer: b. 16 मार्च

– राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 16 मार्च 1995 को मनाया गया था।
– इस दिन, भारत में मुंह के ज़रिए पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी थी।
– भारत से पोलियो को जड़ ख़त्म करने का अभियान पल्स पोलियो कैम्पेन के ज़रिए सरकार द्वारा शुरू किया गया था।

———————————
11. ‘सामिया सुलुहू हसन’ ने 19 मार्च 2021 को किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?

a. कीनिया
b. युगांडा
c. तंजानिया
d. मलावी

Answer: c. तंजानिया

– यह अफ्रीकी देश है।
– इससे पहले 17 मार्च 2021 को तंजानिया के तत्‍कालीन राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।
– वह तंजानिया की उपराष्ट्रपति रह चुकीं हैं।
– इसके साथ ही सुलुहू तंजानिया और पूर्वी अफ्रीका में सर्वोच्च पद धारण करने वाली पहली महिला बन गईं।

तंजानिया
राजधानी – डोडोमा
मुद्रा – तंजानियन शिलिंग
आबादी – 5.63 करोड़

———————————
12. विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) कब मनाया जाता है?

a. 17 मार्च
b. 18 मार्च
c. 19 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: d. 20 मार्च

– यह दिवस लोगों में गौरेया के प्रति जागरुकता बढ़ाने और उसके संरक्षण के लिए मनाया जाता है।
– बढ़ते प्रदूषण सहित कई कारणों से गौरैया की संख्या में कमी आई है।

– विश्व गौरैया दिवस, नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ-साथ फ्रांस की इकोसेज एक्शन फाउंडेशन की शुरू की गई एक पहल है।
– वर्ष 2010 में पहली बार 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया गया।

2021 की थीम- “आई लव गौरैया (I LOVE Sparrows)”

——————————-
13. पोषण पखवाड़ा (Nutritional fortnight) वर्ष 2021 में कब से कब तक मनाया जा रहा है?

a. 15 से 30 मार्च
b. 16 से 31 मार्च
c. 14 से 30 मार्च
d. 17 से 31 मार्च

Answer: b. 16 से 31 मार्च

– महिला और बाल विकास मंत्रालय 16 मार्च से 31 मार्च, 2021 तक पोषण पखवाड़ा मना रहा है।
– इस पखवाड़ा के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में खाद्य वानिकी का उपयोग करके पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है।
– इसके तहत, आयुष मंत्रालय के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (National Medicinal Plants Board) आंगनबड़ी केंद्रों में से प्रत्येक को पोषण संबंधी समृद्ध पौधों के 4 नमूने वितरित करेंगे।
– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च, 2018 को पोषण अभियान शुरू किया था।

——————————-
14. लोकसभा ने संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश संशोधन विधेयक 2021 को मंजूरी दी, इसके तहत किस राज्‍य की सात जातियों को एक जाति में समाहित करने का प्रस्‍ताव है?

a. तमिलनाडु
b. कर्नाटक
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश

Answer: a. तमिलनाडु

– लोकसभा ने 19 मार्च 2021 को इस विधेयक को मंजूरी दी है।
– जिसके तहत तमिलनाडु की सात जातियों देवेन्द्रकुलथन, कडड्यन (कुछ जिलों के तटीय क्षेत्रों को छोड़कर), कल्लादि, कुडुम्बन, पल्लन, पन्नाडी, वातिरैयान को देवेन्द्रकुला वेलालर समूह के तहत लाने का प्रस्ताव किया है।
– ये जातियां राज्य में अनुसूचित जाति के तहत आती हैं।
– ऐसा करने के लिए तमिलनाडु राज्य के संबंध में संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश को संशोधित करना आवश्यक है।
– सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि इनमें से कडड्यन जाति को तिरूनेलवेली, तूतुकुडी , रामनाथपुरम, पुदुकोट्टई और तंजावूर जिलों के तटीय क्षेत्रों में इसी नाम से जाना जायेगा।
– बताया गया कि ये सात जातियां ऐसी हैं जिनके प्रमाणपत्र अनेक वर्षों से बनाए गए हैं, ये प्रमाणपत्र निरर्थक नहीं हो जाएं, इसलिये इन जातियों के नाम का उल्लेख किया गया।
– थावर चंद गहलोत ने कहा कि 1989 के अनुसूचित जातियां अपराध निवारण अधिनियम में कुछ खामियां आईं तब साल 2015 में इसमें संशोधन किया गया।
– इस संशोधन के बाद इसमें 22-23 नये अपराधों को जोड़कर इस कानून को सशक्त बनाने का काम किया।

तमिलनाडु
सीएम – के पलानीस्‍वामी
राज्‍यपाल – बनवारी लाल पुरोहित

——————————
15. विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day)कब मनाया जाता है?

a. 21 मार्च
b. 20 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: b. 20 मार्च

– यह दिवस अच्छे मुख स्वास्थ्य (Oral health) के लाभ बताने और स्वच्छता के रखरखाव को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
– Oral health मुंह, दांत और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
– अगले तीन वर्षों 2021-2023 के लिए थीम- बी प्राउड ऑफ योर माउथ (Be Proud Of Your Mouth).

——————————
16. किस यूरोपीय देश की संसद में 18 मार्च 2021 को इच्छामृत्यु (Euthanasia) को मंजूरी दी गई है?

a. स्वीडन
b. फ्रांस
c. स्पेन
d. जार्जिया

Answer: c. स्पेन

– स्‍पेन में ये कानून जून 2021 से लागू होगा।
– इससे पहले पुर्तगाल ने फरवरी 2021 में इच्‍छामृत्‍यु को कानूनी बना दिया था।
– स्‍पेन के नए कानून से विशेष परिस्थितियों में किसी को अपनी जिंदगी खत्म करने की इजाजत दी जा सकती है।
– इस कानून के पास होने के पहले तक अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को मरने में सहायता करता तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती थी।

क्या है कानून
– नए कानून में अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए 2 तरीके बताए गए हैं. पहला- इच्छामृत्यु. दूसरा- किसी अन्य की मदद से आत्महत्या (assisted suicide).
– यहां इच्छामृत्यु से मतलब है- विशेष परिस्थितियों में दर्द और पीड़ा से बचने के लिए जानबूझकर अपनी जिंदगी को खत्म करना, यानि किसी डॉक्टर से जहर का इंजेक्शन लगवाना।
– वहीं, असिस्टेड सुसाइड का मतलब है कि वह काम उस व्यक्ति द्वारा खुद किया जाएगा, लेकिन दूसरे की सहायता से.

कुछ शर्त भी हैं-
-उस व्यक्ति को कोई बहुत गंभीर बीमारी हुई हो जिसका इलाज संभव ही ना हो या ऐसी बीमारी जो काफी लंबे समय से हो और असहनीय पीड़ा भी देती हो.
-स्पेन का नागरिक हो या कानूनी रूप से स्पेन का निवासी हो.
-वह व्यक्ति पूरी तरह से होश में और सचेत हो.
– इस कानून के तहत इच्छामृत्यु के लिए रोगी को लिखित रूप से 15 दिन के अंतराल पर दो बार आग्रह करना होगा।

इन देशों में इच्छामृत्यु वैध
– स्विट्जरलैंड ‘असिस्टेड सुसाइड’ वैध है. लेकिन यूथेनेशिया नहीं. ‘असिस्टेड सुसाइड’ के लिए शर्त यह है कि इसके पीछे का इरादा ठीक होना चाहिए।
– नीदरलैंड्स में यूथेनेशिया और ‘असिस्टेड सुसाइड’ दोनों वैध हैं. – न्यूजीलैंड में भी इच्छा मृत्यु को वैध करने के लिए कानून पारित कर दिया गया है, जो नवंबर 2021 से प्रभाव में आएगा।
– इसके अलावा बेल्जियम, लक्जमबर्ग, कनाडा, कोलंबिया, ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य और अमेरिका के कुछ राज्यों (जैसे वाशिंगटन, कैलिफोर्निया, हवाई आदि) में भी इच्छामृत्यु को मंजूरी है।

भारत का रुख
– हमारे यहां इच्छामृत्यु पर ज्यादा चर्चा अरुणा शानबाग के मामले में देखने को मिली. वे कई दशकों से कोमा में थीं।
– अरुणा के कुछ संबंधियों ने उनको इच्छामृत्यु दिए जाने की मांग की थी, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत मिल नहीं पाई थी।
– भारत में 9 मार्च 2018 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में 5 जजों के पैनल ने पैसिव यूथेनेशिया को कानूनी रूप से वैध कर दिया था।

स्‍पेन की प्रधानमंत्री- पेड्रो सांचेज़
राजधानी- मैड्रिड
मुद्रा- यूरो

——————————-
17. विश्‍व जल दिवस (World Water Day) कब मनाया जाता है?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: c. 22 मार्च

– विश्व जल दिवस का एक मुख्य केंद्र 2030 तक सभी के लिए सतत विकास लक्ष्य 6: पानी और स्वच्छता की उपलब्धि का समर्थन करना है.
– विश्व जल दिवस 2021 का विषय : “पानी का मूल्य (Valuing water)”

——————————–
18. संयुक्‍त राष्‍ट्र फ्रेंच भाषा दिवस कब मनाया जाता है?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: a. 20 मार्च


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account