यह 22 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. World Happiness Report 2020 में भारत का स्थान बताएं?
a. 10वां
b. 100वां
c. 144वां
d. 200वां
Answer: c. 144वां
– भारत इस रिपोर्ट में चार पायदान फिसलकर 144वें स्थान पर है।
– पिछले साल भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ था।
– वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 66वें, चीन 94वें, बांग्लादेश 107वें, नेपाल 92वें, मालदीव 87वें स्थान पर है। पाकिस्तान पिछली बार 67वें और चीन 93वें स्थान पर था।
– यह रिपोर्ट संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की जीडीपी, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के जवाब के आधार पर रैंकिंग की गई।
– रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे खुशहाल देशों में ज्यादातर देश यूरोपीय हैं।
—————————-
2. World Happiness Report 2020 के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है?
a. फिनलैंड
b. डेनमार्क
c. स्विट्जरलैंड
d. आइसलैंड
Answer: a. फिनलैंड
टॉप 10 खुशहाल देश
1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. स्विट्जरलैंड
4. आइसलैंड
5. नॉर्वे
6. नीदरलैंड्स
7. स्वीडन
8. न्यूजीलैंड
9. ऑस्ट्रिया
10. लग्जमबर्ग
– 20 मार्च यानी वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की गई।
– टॉप 10 में नौ यूरोपीय देश, एशिया का एक भी देश शीर्ष 20 में नहीं
—————————-
3. किस भारतीय राज्य ने कोरोनो वायरस प्रकोप से निपटने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की?
a. उत्तर प्रदेश
b. कर्नाटक
c. केरल
d. पंजाब
Answer: c. केरल
– राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 20,000 करोड़ के वित्तीय पैकेज का ऐलान किया है.
– इस पैसे का इस्तेमाल स्वास्थ्य पैकेज, ऋण सहायता, कल्याण पेंशन, MGNREGS, मुफ्त खाद्यान्न, रियायती भोजन, कर राहत और बकाया निकासी में किया जाएगा.
– मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य एक बड़े संकट का सामना कर रहा है, सामान्य जीवन इस महामारी की चपेट में आ गया है. इसने हमारी अर्थव्यवस्था पर कहर बरपाया है और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए, हम 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर रहे हैं.’
– इसी के साथ सीएम पिनराई विजयन ने लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति की परवाह किये बिना, एक महीने के लिए मुफ़्त चावल देने का ऐलान किया है.
– सभी को मुफ़्त चावल दिया जाएगा. ग़रीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और ग़रीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) कार्ड के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होगा.
—————————–
4. नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च
Answer: b. 21 मार्च
– International Day for the Elimination of Racial Discrimination (इंटरनेशनल डे फॉर द इलिमिनेशन ऑफ रेसियल डिस्क्रिमिनेशन)
– इसी दिन वर्ष 1960 में दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले में पुलिस द्वारा रंगभेद कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने दौरान हुई 69 लोगों की हत्या हो गई थी।
– उसकी स्मृति में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिवस शुरू किया गया था, जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव : एंटोनियो गुटेरेस.
———————–
5. अंतरराष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च
Answer: b. 21 मार्च
– इसका उद्देश्य पेड़ों व वनों के महत्व पर प्रकाश डालना है तथा भविष्य में आने पीढ़ियों के लिए वनों के लाभ सुनिश्चित करना है।
– वर्ष 2020 का थीम : Forests and Biodiversity यानि वन और जैव विविधता है।
———————-
6. ‘विश्व गौरैया दिवस’ (World Sparrow Day) कब मनाया जाता है?
a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च
Answer: a. 20 मार्च
– पहला विश्व गौरैया दिवस 2010 में मनाया गया था।
————————
7. पूर्व आलंपियन खिलाड़ी प्रदीप कुमार बनर्जी का निधन 20 मार्च 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुडे थे?
a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. बास्केटबॉल
d. फुटबॉल
Answer: d. फुटबॉल
– वह 83 वर्ष के थे।
– वह पीके बनर्जी के नाम से मशहूर थे।
– बनर्जी 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।
– भारतीय फुटबॉल टीम के कोच भी रहे हैं।
– 1960 रोम ओलिंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।
————————
8. पुस्तक ‘Invincible – A Tribute to Manohar Parrikar’ के संपादक कौन हैं?
a. तरुण विजय
b. अखलाख मोहम्मद
c. राजनाथ सिंह
d. नरेंद्र मोदी
Answer: a. तरुण विजय
– इस बुक को कई राजनेताओं के संस्मरण व लेख हैं। इनमें नरेंद्र मोदी, ओम बिड़ला, मोहन भागवत, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, हर्षवर्धन व अन्य।
– मनोहर पर्रिकर ने 2014 से 2017 तक भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। उससे पहले और उसके बाद में वह गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
—————————
9. SIDBI ने उद्यमियों को बढ़ावा देने और जागरूकता के लिए कौन सी ट्रेन लांच की है?
a. उद्यमी एक्सप्रेस
b. समता एक्सप्रेस
c. स्वावलंबन एक्सप्रेस
d. लोकतंत्र एक्सप्रेस
Answer: c. स्वावलंबन एक्सप्रेस
– SIDBI-Small Industries Development Bank of India
– यह ट्रेन 11 उद्यमी शहरों का दौरा करेगी।
– इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जम्मू, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलाकाता, भुवनेश्वर और वाराणसी शामिल हैं।
– इस दौरान ट्रेन में कार्यशालाओं और कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
– दरअसल, 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डालर के भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह ट्रेन शुरू की गई है।
– इस ट्रेन को 15 दिनों में 7,000 किमी से अधिक की दूरी तय करनी है।
– यह छोटे उद्यमों को जोड़ेगा। यात्रा के लिए कोई शैक्षिक प्रतिबंध नहीं है।
– 20 से 35 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है।
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी)
– भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक भारत की स्वतंत्र वित्तीय संस्था है।
– इसकी स्थापना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के लिए 2 अप्रैल 1990 को की गई थी।
—————————–
10. किस राज्य सरकार ने SC / ST वर्ग के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण हटा दिया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. आंध्र प्रदेश
d. उत्तराखंड
Answer: d. उत्तराखंड
– दरअसल, फरवरी 2020 में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि सरकार आरक्षण का प्रबंध करने के लिए बाध्य नहीं है और पदोन्नति में आरक्षण का दावा मौलिक अधिकार नहीं है।
– इसी के बाद उत्तराखंड ने ऐसा किया।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।