22 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 22 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्‍पीकर कौन बने?
Who became the Protem Speaker of the 18th Lok Sabha?

a. वीरेंद्र कुमार
b. ओम बिड़ला
c. नीतीश कुमार
d. भर्तृहरि महताब

Answer: d. भर्तृहरि महताब

कौन हैं भर्तृहरि महताब?
– भर्तृहरि महताब सातवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं।
– वह ओडिशा के कटक लोकसभा सीट से BJP के टिकट पर सांसद चुने गए हैं।
– 18वीं लोकसभा से पहले वह 1998 से लगातार 6 बार कटक सीट से ही बीजेडी के टिकट पर चुनाव जीतते रहे हैं।
– भर्तृहरि महताब को 2017 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार और सांसद रत्न पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
– वह ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं।

इससे पहले कौन प्रोटेम स्‍पीकर रह चुके हैं?
– 2014 के 16वें लोकसभा चुनाव में उस वक्त लोकसभा के सबसे सीनियर सांसद कांग्रेस के कमलनाथ को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था।
– 17वीं लोकसभा चुनाव के बाद 2019 में बीजेपी के वीरेंद्र कुमार सबसे सीनियर सांसद थे, तो उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया।
– 18वीं लोकसभा में भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्‍पीकर बनाए जाने पर विवाद हो गया है। दरअसल, परंपरा रही है कि सबसे सीनियर सांसद लोकसभा का प्रोटेम स्‍पीकर बनता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
– वरिष्ठता लोकसभा या राज्यसभा के मेंबर के रूप में कुल कार्यकाल के आधार पर किया जाता है।

प्रोटेम स्पीकर क्या होता है?
– लोकसभा चुनाव के बाद जब पहला सत्र होता है, तो उस वक्त संसद चलाने के स्पीकर नहीं होता।
– इसके लिए एक प्रोटेम स्पीकर का एक अस्थाई ओहदा बनाया गया है।
– प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाता है, लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करवाता है और नए अध्यक्ष के चुनाव तक सारी जिम्मेदारियां निभाता है।
– आमतौर पर सदन के सबसे सीनियर और एक्सपीरियंस वाले नेता को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। भले ही वो विपक्ष का ही सांसद क्यों न हो। हालांकि ऐसा कोई लिखित नियम नहीं है।
– प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कैबिनेट की सलाह पर राष्ट्रपति करते हैं। राष्ट्रपति ही शपथ भी दिलाते हैं। ये शपथ ग्रहण राष्ट्रपति भवन के एक कमरे में होती है।
– इस सादे समारोह में पीएम, सरकार के मंत्री, विपक्ष के नेता और सदन के वरिष्ठ सांसद मौजूद होते हैं। इस बार भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

किस अनुच्‍छेद के तहत प्रोटेम स्‍पीकर की नियुक्ति
– संविधान में प्रोटेम का जिक्र नहीं, लेकिन संसदीय कार्य मंत्रालय के कामकाज पर ऑफिशियल हैंडबुक में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति और शपथ ग्रहण के बारे में लिखा गया है।
– हालांकि प्रोटेम स्‍पीकर की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत की जाती है।
– इस अनुच्‍छेद के अनुसार ”जब अध्यक्ष का पद रिक्त है, तब उस पद के कर्तव्यों का पालन उपसभापति द्वारा किया जाएगा, या यदि उपसभापति का पद भी रिक्त है, तो लोक सभा के ऐसे सदस्य द्वारा किया जाएगा, जिसे राष्ट्रपति इस प्रयोजन के लिए नियुक्त करे।”
– संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्‍स (ट्विटर) पर एक पोस्‍ट में कहा – राष्ट्रपति, लोकसभा के सदस्य भर्तृहरि महताब को संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त करते हैं, ताकि वे अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

भर्तृहरि महताब इतने वरिष्ठ सांसद हैं, फिर कांग्रेस को क्या आपत्ति है?
– दरअसल, सदन के सबसे सीनियर यानी सबसे ज्यादा बार चुने गए सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाने की परंपरा रही है। – इसका कोई लिखित संविधान नहीं है, लेकिन यही परंपरा पहली लोकसभा से चली आ रही है।
– इस बार प्रोटेम स्पीकर की दौड़ में दो सांसद थे।
– एक बीजेपी के वीरेंद्र कुमार और दूसरे कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश थे।
– वीरेंद्र कुमार मप्र के टीकमगढ़ से चुनकर आते हैं, वहीं कोडिकुन्निल सुरेश केरल की मवेलिक्कारा सीट से आते हैं। दोनों आठ बार के सांसद हैं।
– वीरेंद्र कुमार पिछली बार भी प्रोटेम स्पीकर थे। इस बार उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया है, इसलिए उन्हें प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाया जा सकता।
– परंपरा के अनुसार तो कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश को मौका मिलना चाहिए था।
– कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने बरसों से चली आ रही संसदीय परंपरा को तोड़ दिया है। यही कारण है कि वह नाराज है।

देश में पहले प्रोटेम स्पीकर कौन थे?
– देश के पहले प्रोटेम स्पीकर गणेश वासुदेव मावलंकर बनाए गए। उन्होंने संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता की।
– दरअसल, 1946 में पहली सभा आयोजित हुई तो स्पीकर बनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर की जरूरत थी।
– तब चर्चा की गई कि वरिष्ठ नेता को प्रोटेम स्पीकर चुना जाए।
– सभी ने एक स्वर में उनका नाम लिया और उन्हें प्रोटेम स्पीकर चुन लिया गया। इसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल की सहमति भी थी।

क्या प्रोटेम स्पीकर ही लोकसभा अध्यक्ष भी बन सकता है?
– एक प्रोटेम स्पीकर लोकसभा अध्यक्ष यानी स्पीकर बन सकता है।
– यदि प्रोटेम स्पीकर को लोकसभा सांसदों का समर्थन है।
– अगर वह स्पीकर पद के लिए चुनाव लड़ते हैं, तो वे स्थायी स्पीकर चुने जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें लोकसभा में सांसदों का समर्थन प्राप्त करना होगा।

क्या केवल लोकसभा की शुरुआत में ही प्रोटेम स्पीकर होता है?
– नहीं।
– प्रोटेम स्पीकर की जरूरत लोकसभा के बीच में भी पैदा हो सकती है।
– अगर सदन में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों के पद मृत्यु या इस्तीफे के कारण खाली हो जाते है तो नया प्रोटेम स्पीकर चुना जाता है।

क्या प्रोटेम स्पीकर फ्लोर टेस्ट करवा सकता है?
– लोकसभा में इसे लेकर स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, क्योंकि आज तक ऐसा कोई उदाहरण सामने नहीं आया है। हां, विधानसभा में जरूर ऐसा हुआ है।

लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव कब होगा
– नवनिर्वाचित सदस्य 24-25 जून को शपथ लेंगे।
– इसके बाद 26 जून को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

————–
2. तेसम पोंगटे किस राज्‍य की विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए?
Tesam Pongte was elected the new Speaker of which state’s Legislative Assembly?

a. असम
b. त्रिपुरा
c. सिक्किम
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: d. अरुणाचल प्रदेश

– तेसम पोंगटे को 15 जून 2024 को 8वीं अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
– प्रोटेम स्पीकर निनॉन्ग एरिंग ने घोषणा की।

– तेसम पोंगटे अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
– चांगलांग उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 49 वर्षीय पोंगटे पिछली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर थे।

अरुणाचल प्रदेश
मुख्‍यमंत्री पेमा खांडु
राज्‍यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
राजधानी: ईटानगर
भाषा: हिन्दी और असमिया
जनसंख्‍या: 13,83,727 (2022)
राष्ट्रीय पक्षी: हॉर्नबिल
पड़ोसी राज्य: असम और नागालैंड

————-
3. सुरामा पाढ़ी किस राज्‍य की विधानसभा के नए अध्यक्ष बनी?
Surama Padhi became the new Speaker of which state’s Legislative Assembly?

a. आंध्र प्रदेश
b. ओडिशा
c. मध्‍य प्रदेश
d. बिहार

Answer: b. ओडिशा

– वह इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला बन गई हैं।
– विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान निर्विरोध पदभार ग्रहण किया।
– नयागढ़ जिले के रानपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
– बीजेपी की लीडर हैं।

ओडिशा
सीएम – मोहन चरण माझी
राजधानी – भुवनेश्‍वर

————-
4. केंद्रीय कैबिनेट ने उत्‍तर प्रदेश के किस जिले के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए 2870 करोड़ रुपये की मंजूरी दी?
The Union Cabinet approved Rs 2870 crore for developing an international airport in which district of Uttar Pradesh?

a. सुल्‍तानपुर
b. गाजीपुर
c. मेरठ
d. वाराणसी

Answer: d. वाराणसी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित करने के लिए मंजूरी दे दी गई है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में इस हवाई अड्डे का 2870 करोड़ रुपये से विस्तार किया जाएगा।
– इस विस्तार में एक नए टर्मिनल का निर्माण और रनवे का दायरा बढ़ाना शामिल है।
– यह हवाई अड्डा पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होगा।
– इस विस्तार के साथ लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्री क्षमता लगभग तीन गुना बढ़ जाएगी।
– मौजूदा समय इस हवाई अड्डे में हर साल 39 लाख यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने की क्षमता है, जो विस्तार के बाद लगभग एक करोड़ हो जाएगी।

उत्‍तर प्रदेश
सीएम – योगी आदित्‍यनाथ
राजधानी – लखनऊ

—————-
5. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Olympic Day celebrated?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: c. 23 जून

वर्ष 2024 की थीम
– चलो आगे बढ़ें और जश्न मनाएं
– Let’s Move and Celebrate

– इसी दिन पेरिस के सोरबॉन में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की गई थी।
– पियरे डी कौबर्टिनए एक इतिहासकार थे, उन्‍होंने प्राचीन ओलंपिक खेलों को फिर से जीवंत करने के लिए 23 जून 1894 को रैली की थी। इसी की याद में हर साल इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– यह दिन खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का जश्न मनाने का दिन है।

नोट – पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्‍त 2024 तक होगा।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)
– मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड
– स्थापना: 23 जून 1894, पेरिस, फ्रांस
– प्रेसिडेंट: थॉमस बाक

————–
6. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is the United Nations Public Service Day celebrated?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: c. 23 जून

– संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।
– यह विशेष दिन सार्वजनिक सेवाओं और उनमें काम करने वाले लोगों के महत्व की सराहना करने के बारे में है।

————–
7. दक्षिण पूर्व एशिया का ऐसा पहला देश कौन बन गया है, जिसने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता दी है?
Which country has become the first country in South East Asia to legalise gay marriage?

a. थाईलैंड
b. नेपाल
c. ताइवान
d. एस्‍टोनिया

Answer: a. थाईलैंड

– थाईलैंड की संसद में 18 जून 2024 को समलैंगिक शादी को मान्‍यता देने वाले इस बिल पर वोटिंग हुई।
– 130 सांसदों ने इसके पक्ष में तो 4 ने इसके खिलाफ वोट किया।
– थाईलैंड ऐसा करने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला और एशिया का तीसरा देश बन जाएगा।
– इससे पहले ताइवान ने वर्ष 2019 और नेपाल ने 2023 में समलैंगिक शादी को वैध बनाया था।

– थाईलैंड में 20 सालों से समलैंगिक शादी को वैध करने की मांग उठ रही थी।
– अब ये कानून बन जाने के बाद 18 साल या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति समलैंगिक शादी कर सकता है।

भारत में समलैंगिकों की स्थिति
– PEW रिसर्च सेंटर ने LGBTQ+ समुदाय पर रिसर्च करने के बाद बताया कि कनाडा में सबसे ज्यादा 85% और US में 72% लोग LGBTQ+ को स्वीकार करते हैं।
– फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, अमेरिका समेत दुनिया के 31 देशों के संविधान में सेम सेक्स के बीच शादी लीगल है।
– मूड ऑफ द नेशन के सर्वे के मुताबिक भारत में 62% लोग सेम सेक्स के बीच शादी को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
– यमन, ईरान, ब्रुनेई, नाइजीरिया, कतर समेत दुनिया के 13 देशों में सेम सेक्स रिलेशन वाले जोड़ों को मौत की सजा दी जाती है।
– भारत में 2018 तक सेम सेक्स के बीच शादी अपराध थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश में IPC की धारा 377 के तहत समलैंगिकों के बीच शारीरिक संबंध अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया।

भारत में सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था
– भारत में सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2023 को सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था।
– 5 जजों की संविधान पीठ ने कहा था कि कोर्ट स्पेशल मैरिज एक्ट में बदलाव नहीं कर सकता। कोर्ट सिर्फ कानून की व्याख्या कर उसे लागू करा सकता है।
– चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधानों में बदलाव की जरूरत है या नहीं, यह तय करना संसद का काम है।

थाईलैंड
राजधानी: बैंकॉक
सम्राट: वजिरालोंगकोर्न
प्रधानमंत्री: श्रेष्ठा थाविसिन
मुद्रा: थाई बात
भाषा: थाई
जनसंख्‍या: 7.17 करोड़ (2022)
पड़ोसी देश: बर्मा, कंबोडिया, लाओस और मलेशिया

————-
8. किस पहले भारतीय फिल्म निर्माता को दक्षिण अफ्रीका का प्रतिष्ठित ‘नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया गया?
Who is the first Indian filmmaker to be awarded the prestigious ‘Nelson Mandela Lifetime Achievement Award’ from South Africa?

a. विनोद गनात्रा
b. शेखर कपूर
c. हृषिकेश मुख़र्जी
d. सत्यजीत रे

Answer: a. विनोद गनात्रा

– विनोद गनात्रा को 18 जून 2024 को 7वें नेल्सन मंडेला बाल फिल्म महोत्सव के दौरान ये अवार्ड दिया गया।
– इस अवार्ड को पाने वाले वो एक मात्र भारतीय बन गए हैं।
– गुजरात के जाने माने फिल्म मेकर और एडिटर विनोद गनात्रा को बच्चों के सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ये अवार्ड दिया गया।
– विनोद गनात्रा ने 36 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

नेल्सन मंडेला
– नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे।
– उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी संघर्ष में सक्रिय रूप से भाग लिया और 27 साल जेल में रहे।
– 1993 में फ्रेडरिक विलेम डी क्लार्क के साथ नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
– 1990 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न मिला।
– उनके जन्मदिन18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

————-
9. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) ने किस एक्‍टर को अपना नया गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया?
Which actor has been appointed by UNHCR as its new Goodwill Ambassador?

a. शाहरुख खान
b. थियो जेम्स
c. अक्षय कुमार
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. थियो जेम्स

– वह ब्रिटिश एक्‍टर हैं।
– थियो जेम्स 2016 से UNHCR के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
– वर्तमान में दुनिया भर में 120 मिलियन लोग विस्थापित है।
– थियो जेम्स, गुडविल एंबेस्‍डर के तौर पर शरणार्थी मुद्दों के बारे में अधिक जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगे।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *