यह 18 to 22 June 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव (Secretary General) दूसरी बार कौन चुने गए?
a. कॉफी अन्नान
b. बान की मून
c. यू थांग
d. एंतोनियो गुतारेस
Answer: d. एंतोनियो गुतारेस
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एंतोनियो गुतारेस को फिर से महासचिव नियुक्त किया है।
– यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी जनरल का कार्यकाल 5 साल का होता है।
– वह जनवरी 2017 में सेक्रेटरी जनरल बने थे। कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को समाप्त होगा।
– उनका दूसरा कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा, जो 31 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा।
– गुतारेस पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री हैं।
– संयुक्त राष्ट्र का एडमेनिस्ट्रेटिव प्रमुख, महासचिव होता है।
संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंग हैं –
– जनरल असेंबली,
– सिक्योरिटी काउंसिल,
– इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल,
– ट्रस्टशिप काउंसिल,
– इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस
– सेक्रेटेरिएट
————————-
2. संयुक्त राष्ट्र (UN) का प्रतिष्ठित लैंड फॉर लाइफ अवार्ड 2021 किसने जीता?
a. फैमिलियल फॉरेस्ट्री
b. फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया
c. खाद्य एवं कृषि संगठन
d. पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन
Answer: a. फैमिलियल फॉरेस्ट्री (Familial Forestry)
– लैंड फॉर लाइफ अवार्ड वर्ष 2011 में UNCCD (यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉंबैट डेसर्जेफिकेशन) COP (कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज) में लॉन्च किया गया था।
– इसे भूमि संरक्षण (land conservation ) के संबंध में दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है।
– 2021 पुरस्कार का विषय था- “स्वस्थ भूमि, स्वस्थ जीवन (Healthy Land, Healthy Lives)”
फैमिलियल फॉरेस्ट्री के बारे में-
– फैमिलियल फॉरेस्ट्री जलवायु-कार्यकर्ता श्याम सुंदर ज्ञानी की पर्यावरण संरक्षण का एक प्रयास है।
– श्याम सुंदर राजस्थान के बीकानेर में समाजशास्त्र के एक एसोसिएट प्रोफेसर हैं, जो 15 वर्षों से फैमिलियल फॉरेस्ट्री के लिए अभियान चला रहे हैं।
– फैमिलियल फॉरेस्ट्री का अर्थ है, परिवार में पेड़ और पर्यावरण की देखभाल को स्थानांतरित करना।
– 15 वर्षों में छात्रों और रेगिस्तान में रहने वाले लोगों ने मिलकर वहां पर 2.5 मिलियन से अधिक पौधे desert एरिया में वहां के के 15,000 से अधिक गांवों के परिवारों ने लगाए हैं।
– श्याम सुंदर का नाम दुनिया के 12 लोगों में से चुना गया है।
—————————-
3. एथलीट मिल्खा सिंह का निधन 18 जून 2021 को हो गया, वह किस नाम से प्रसिद्ध थे?
a. फ्लाइंग एथलीट
b. फ्लाइंग यूथ
c. फ्लाइंग सिख
d. फ्लाइंग इंडियन
Answer: c. फ्लाइंग सिख
– 91 साल के मिल्खा सिंह कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे थे।
– कुछ दिन पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मिल्खा सिंह का भी कोविड-19 से निधन हो गया था।
फ्लाइंग सिख नाम किसने दिया?
– 1960 में मिल्खा को पाकिस्तान की इंटरनेशनल एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेने का न्योता मिला था।
– उस प्रतियोगिता में मिल्खा की जीत के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अयूब खान ने उन्हें ‘फ्लाइंग सिख’ का नाम दिया।
अवार्ड-
– उन्हें 1959 में पद्मश्री दिया गया था।
– मिल्खा सिंह भारत के इकलौते ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने 400 मीटर की दौड़ में एशियाई खेलों के साथ साथ कॉमनवेल्थ खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता।
– 1958 के टोक्यो एशियाई खेलों में 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
– 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर और चार गुना 400 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
– 1960 के रोम ओलंपिक में उन्होंने 400 मीटर दौड़ 45.73 सेकेंड में पूरी की थी।
– यह टाइमिंग 40 सालों तक नेशनल रिकॉर्ड रहा।
—————————
4. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में जन्मे किस व्यक्ति को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है?
a. राकेश गंगवाल
b. सत्या नडेला
c. विनोद खोसला
d. रोमेश टी. वाधवानी
Answer: b. सत्या नडेला
– माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने 16 जून 2021 को भारतीय मूल के सत्या नडेला को चेयरमैन नियुक्त किया है।
– सत्या नडेला सात साल से कंपनी के सीईओ हैं। अब वह सीईओ और चेयरमैन भी हैं।
– वह अब जॉन थॉमसन की जगह लेंगे जो एक बार फिर लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर (Lead Independent Director) की भूमिका में वापस लौटेंगे।
– जॉन थॉमसन को वर्ष 2014 में चेयरमैन बनाया गया था, वे उससे पहले कंपनी के बोर्ड में लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर थे।
2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने
– सत्या नडेला को 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था।
– जब उन्होंने यह पद संभाला था तो कंपनी कई तरह की परेशानियों से गुजर रही थी।
– उन्होंने क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल ऐप्लिकेशनंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर फोकस किया। इसके साथ ही satya nadella ने ऑफिस सॉफ्टवेयर फ्रेंजाईजी को भी आगे बढ़ाया।
– नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट को नई बुलंदियों तक पहुंचाया।
– microsoft की xbox गेमिंग सर्विस आज पूरी दुनिया में काफी फेमस है और इसका क्रेडिट Satya को जाता है।
– उनके कार्यकाल के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की कीमत में सात गुना से अधिक इजाफा हुआ और कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुंच गया।
– सत्या नडेला कंपनी के तीसरे सीईओ हैं और तीसरे चेयरमैन होंगे।
– इससे पहले बिल गेट्स और थॉमसन कंपनी के चेयरमैन रह चुके हैं।
– नडेला से पहले स्टीव बाल्मर कंपनी के सीईओ रहे।
सत्या नडेल:
– सत्या नडेला (satya nadella) का जन्म हैदराबाद में साल 1967 में हुआ था।
– उनके पिता एक प्रशासनिक अधिकारी (IAS) और मां संस्कृत की लेक्चरर थी।
– साल 1988 में satya nadella ने मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद कंप्यूटर साइंस में एमएस करने के लिए satya nadella अमेरिका चले गए।
– satya nadella ने 1996 में शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए (MBA) किया।
—————————–
5. ईरान के नए राष्ट्रपति का नाम बताएं, जिन्हें जून 2021 में चुना गया?
a. रईस जोमुर
b. मोहसिन रेजाई
c. इब्राहिम रईसी
d. अब्दुल नसीर हेम्मती
Answer: c. इब्राहिम रईसी
– ईरान में 18 जून 2021 को चुनाव हुआ था जिसके नतीजे 19 जून को घोषित किए गए।
– कट्टरपंथी माने जाने वाले इब्राहिम रईसी (60 वर्ष) ने जीत हासिल की है।
– वैसे भी यह चुनाव महज औपचारिकता बनकर रह गया था। यही वजह है कि लोगों में मतदान को लेकर कोई उत्साह भी नहीं था।
– रईसी चुनाव के दौरान तक ईरान के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं।
– इब्राहिम रईसी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खुमैनी का समर्थन प्राप्त है।
– आपको बता दें कि ईरान में राष्ट्रपति से भी ज्यादा ताकतवर, सर्वोच्च धार्मिक गुरु होता है।
परमाणु समझौते पर जवाब देने की तैयारी
– अपने परमाणु कार्यक्रम के कारण ईरान का पश्चिमी देशों से तनाव है।
– हसन रूहानी के कार्यकाल में वर्ष 2015 में ईरान ने पश्चिमी देशों से परमाणु समझौता किया था।
– ईरान के कट्टरपंथी नेता परमाणु कार्यक्रम से पीछे हटने के विरोध में हैं।
– ईरान पर फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास को मदद देने का आरोप लगता रहा है।
– इसीलिए हमेशा इजराइल और अमेरिका के निशाने पर ये देश रहा है।
ईरान की राजधानी- तेहरान
मुद्रा- ईरानी रियाल
– भारत ने ईरान में चाबहार पोर्ट विकसित किया है।
——————————
6. भारत ने पहली बार किस निजी व्यक्ति को विश्व व्यापार संगठन (world Trade Organisation-WTO) में काउंसलर व निदेशक नियुक्त किया?
a. राजीव शर्मा
b. नासिर जैदी
c. मोहन भाटिया
d. आशीष चांदोरकर
Answer: d. आशीष चांदोरकर
– भारत सरकार ने पहली बार एक निजी व्यक्ति आशीष चांदोरकर को WTO में भारत के स्थायी मिशन में तीन साल के लिए काउंसलर नियुक्त किया है।
– उनका पद डायरेक्टर स्तर का होगा।
– आशीष चांदोरकर बेंगलुरु स्थित पालिसी थिंक टैंक स्माहि फाउंडेशन ऑफ पॉलिसी एंड रिसर्च के निदेशक हैं।
– विश्व व्यापार संगठन में 164 सदस्यीय निकाय है, जो वैश्विक व्यापार से संबंधित है।
– भारत 1995 से इसका सदस्य है।
WTO के महानिदेशक- नगोज़ी ओकोंजो-इविआला
मुख्यालय- जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
—————————-
7. अंतर्देशीय पोत विधेयक (Inland Vessels Bill) को कैबिनेट ने मंजूरी दी, इसके तहत कौन से कार्य किए जाएंगे?
a. जहाजों की सुरक्षा और पंजीकरण को विनियमित (regulate)
b. राज्य के बनाए अलग नियमों के बजाय पूरे भारत के लिए एक एकीकृत कानून
c. पंजीकरण का प्रमाणपत्र, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मान्य
d. उपरोक्त तीनों
Answer: d. उपरोक्त तीनों (जहाजों की सुरक्षा और पंजीकरण को विनियमित (regulate) करेगा, राज्य के बनाए अलग नियमों के बजाय पूरे भारत के लिए एक एकीकृत कानून रहेगा और पंजीकरण का प्रमाणपत्र, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मान्य होगा।)
– यूनियन कैबिनेट ने 16 जून 2021 को इस बिल को मंजूरी दी है।
– यह विधेयक अंतर्देशीय जहाजों की सुरक्षा और पंजीकरण (registration ) को विनियमित (regulate) करेगा।
– भारत में करीब 14,500 किलोमीटर नौगम्य जलमार्ग (navigable waterways) हैं।
– जिनमें नदियाँ, नहरें, बैकवाटर और खाड़ियाँ शामिल हैं।
– राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (National Waterways) घोषित किया गया है।
– यह बिल हर राज्य द्वारा बनाए गए अलग-अलग नियमों के बजाय पूरे भारत के लिए एक एकीकृत कानून (unified law) के बारे में है।
– यह विधेयक पंजीकरण का प्रमाणपत्र देता है जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मान्य होगा।
– राज्यों से अलग अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
– केंद्रीय डेटाबेस के लिए सभी जहाजों को पंजीकृत करने की आवश्यकता होगी।
जल शक्ति मंत्री – गजेंद्र सिंह शेखावत
—————————-
8. पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा 11 जून 2021 को की गई, इसमें भारतीय मूल के किन दो पत्रकारों को ये सम्मान दिया गया?
a. मेघा राजगोपालन और नील बेदी
b. मारिया शारापोवा और नील बेदी
c. मोनिका नारंग और डार्नेला फ्रेजियर
d. मेघा राजगोपालन और निमिशा वत्स
Answer: a. मेघा राजगोपालन और नील बेदी
– भारतीय मूल की महिला पत्रकार मेघा राजगोपालन ने अपनी रिपोर्ट्स के जरिए दुनिया के सामने चीन के डिटेंशन कैंपों की सच्चाई रखी थी।
– मेघा को अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग श्रेणी में ये सम्मान मिला है।
– मेघा ने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण (Analysis) कर बताया था कि कैसे चीन लाखों उइगुर मुसलमानों को कैद कर रखा है।
– इसके अलावा भारतीय मूल के पत्रकार नील बेदी को स्थानीय रिपोर्टिंग कैटेगरी में पुलित्जर पुरस्कार दिया गया है।
– नील बेदी ने फ्लोरिडा में सरकारी अधिकारियों के बच्चों की तस्करी को लेकर टंपा बे टाइम्स के लिए इंवेस्टीगेशन स्टोरी की थी।
– उन्होंने इस स्टोरी के जरिए कई अहम खुलासे किए थे।
– पत्रकारिता के क्षेत्र में पुलित्जर पुरस्कार को सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है.
————————–
9. वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index-GPI) 2021 की घोषणा की गई इसमें कौन सा देश टॉप पर रहा है?
a. आइसलैंड
b. पुर्तगाल
c. भारत
d. जापान
Answer: a. आइसलैंड
– इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (Institute for Economics and Peace – IEP) सिडनी ने 17 जून 2021 को GPI का 15 वां संस्करण जारी किया।
– ये सूचकांक 163 देशों और क्षेत्रों को उनके शांति स्तर के अनुसार रैंक देता है।
—————————
10. वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index-GPI) 2021 की घोषणा की गई इसमें भारत किस स्थान पर है?
a.134वां
b.135वां
c.136वां
d.137वां
Answer: b. 135वां
– भारत 2021 की इस रैंकिंग में 135वां शांतिपूर्ण देश है।
– वर्ष 2020 की रैंकिंग में भारत 139वें स्थान पर था।
– तो वहीं दक्षिण एशिया में भारत शांतिपूर्ण देशों की रैंकिंग में पांचवे स्थान पर है।
– बांग्लादेश को ग्लोबल रैंकिंग में 91वें स्थान पर रखा गया है।
– जबकि एशिया के देशों में वो तीसरा सबसे शांतिपूर्ण देश है।
– श्रीलंका वैश्विक स्तर पर 95वें और दक्षिण एशिया में चौथे स्थान पर आ गया है।
– दक्षिण एशिया में शांति में सबसे बड़ा सुधार पाकिस्तान में हुआ।
– जो 2020 की रैंकिंग से दो पायदान ऊपर उठकर वैश्विक स्तर पर 150वें और दक्षिण एशिया में छठे स्थान पर रहा।
– IEP के चेयरमैन और संस्थापक मिस्टर स्टीव केलेलिया ने बताया महामारी के आर्थिक असर की वजह से अनिश्चितता और बढ़ेगी।
– विशेष रूप से ऐसे देशों में जहां महामारी के पहले से ही हालात अच्छे नहीं थे।
– आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है, जो 2008 से इस स्थिति में है।
– न्यूजीलैंड दूसरे, पुर्तगाल तीसरे, ऑस्ट्रिया चौथे और डेनमार्क पांचवें स्थान पर है।
– वर्ष 2020 के इंडेक्स में भी इन देशों की यही रैंकिंग थी।
सबसे अशांत देश-
– रिपोर्ट ने अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे कम शांतिपूर्ण देश पाया!
– अफगानिस्तान लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे कम शांतिपूर्ण देश बना हुआ है।
– इसके बाद यमन, सीरिया, दक्षिण सूडान और इराक को सबसे कम शांतिपूर्ण देशों में पाया गया।
————————–
11. राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day) कब मनाया जाता है?
a. 22 जून
b. 21 जून
c. 20 जून
d. 19 जून
Answer: d. 19 जून
– 19 जून को केरल के पुस्तकालय आंदोलन के जनक पीएन पैनिकर की पुण्यतिथि होती है।
– उन्हीं के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
– वैसे हर साल रीडिंग मंथ 19 जून से लेकर 18 जुलाई तक मनाया जाता है।
—————————
12. ‘युवा शक्ति, कोरोना मुक्ति अभियान’ किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. पंजाब
d. हरियाणा
Answer: a. मध्य प्रदेश
– मध्य प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए ‘युवा शक्ति, कोरोना मुक्ति अभियान’ शुरू किया है।
– राज्य के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया गया है।
– Higher and Technical Education के डिग्री कॉलेजों के टीचर्स और 16 लाख स्टूडेंट को ‘कोविड टीकाकरण’ का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
– अभियान की ऑनलाइन निगरानी के लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री- शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त प्रभार)
—————————-
13. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में जून 2021 में किन पांच देशों को अस्थाई सदस्य निर्वाचित किया गया?
a. इटली, यूएई , अल्बानिया, घाना और चिली
b. ब्राजील, नार्वे, अल्बानिया, आस्टिया और गबोन
c. कनाडा, यूएई , अल्बानिया, घाना और चिली
d. ब्राजील, यूएई , अल्बानिया, घाना और गबोन
Answer: d. ब्राजील, यूएई , अल्बानिया, घाना और गबोन
– UNSC में 11 जून 2021 को इन देशों को अस्थायी सदस्य निर्वाचित किया गया है।
– अल्बानिया पहली बार परिषद का सदस्य चुना गया है।
– ये पांच देश उन पांच देशों की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को खत्म हो रही है।
– पांच देश हैं- एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडियंस, ट्युनीशिया और वियतनाम।
– काउंसिल में अस्थाई मेंबर्स दो साल के लिए चुने जाते हैं।
– 15 सदस्यों वाले सिक्योरिटी काउंसिल की सदस्यता हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है।
– महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज्कीर ने गुप्त मतदान के ज़रिए चुने गए देशों के नामों का ऐलान किया था।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का मुख्यालय- न्यूयॉर्क, (संयुक्त राज्य अमेरिका)
—————————
14. ‘बिलीव – व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी’ किस क्रिकेटर की आत्मकथा (autobiography) है?
a. सुरेश रैना
b. शिखर धवन
c. युवराज सिंह
d. चेतेश्वर पुजारा
Answer: a. सुरेश रैना
– पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी आत्मकथा ‘बिलीव – व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी’ का विमोचन 12 जून 2021 को किया है।
– पुस्तक के सह-लेखक (co-author) भरत सुंदरसन सुरेश रैना हैं।
——————————
15. वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 (World Giving Index) जारी किया गया, इसमें भारत को कौन सी रैंक हासिल हुई है?
a. 14वीं रैंक
b. 15वीं रैंक
c. 16वीं रैंक
d. 17वीं रैंक
Answer: a. 14वीं रैंक
– भारत इस सूचकांक में कई वर्षों से 82वीं रैंक पर था, पर 2020 में वह 14वें पायदान पर पहुंच गया।
– ब्रिटिश संस्था चैरिटीज एड फाउंडेशन ने वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 जारी किया है।
– इस इंडेक्स में संस्था ने 114 देशों में सर्वे किया है, इसमें सभी देशों को 3 पहलुओं- अनजाने शख्स की मदद करने, नकद दान व अपना समय देकर समाजसेवा करने की प्रवृत्ति पर आंका गया है।
– सूचकांक की अलग-अलग श्रेणियों में बात करें तो भारत अजनबियों की मदद के मामले में 41वें पायदान पर आंका गया है।
– इसके अलावा समाजसेवा के लिए समय देने में भारत को छठा स्थान मिला है।
– तो वहीं नकद दान देने में 35वें स्थान मिला है।
– इंडेक्स के अनुसार कोरोना महामारी ने दुनिया में दान करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया।
– वर्ष 2020 में दुनिया के करीब 300 करोड़ लोगों ने अनजान व्यक्ति की मदद की।
– 31% लोगों ने नकद दान दिया और दुनिया के हर 5वें व्यक्ति ने स्वैच्छिक रूप से समाजसेवा में समय लगाया।
टॉप-15 देश (ओवरऑल रैंकिंग)
– इंडोनेशिया
– केन्या
– नाइजीरिया
– म्यांमार
– ऑस्ट्रेलिया
– घाना
– न्यूजीलैंड
– यूगांडा
– कोसोवा
– थाईलैंड
– तजाकिस्तान
– बहरीन
– यूनाइटेड अरब अमीरात
– भारत
– इथियोपिया।
——————————
16. विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस (world desertification and drought prevention day) कब मनाया जाता है?
a. 14 जून
b. 15 जून
c. 16 जून
d. 17 जून
Answer: d. 17 जून
– यह दिन मरुस्थलीकरण और सूखे की उपस्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– 17 जून वर्ष1994 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने “विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस” घोषित किया।
– UN के अनुमान के मुताबिक 2025 तक दुनिया के दो-तिहाई लोग जल संकट की परिस्थितियों में रहने को मजबूर होंगे।
– 2021 की थीम- “रेस्टोरेशन. लैंड. रिकवरी. वी बिल्ड बेक बेटर विथ हेल्थी लैंड
(Restoration. Land. Recovery. We build back better with healthy land)”
——————————-
17. संघर्ष में यौन हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Sexual Violence in Conflict) कब मनाया जाता है?
a. 21 जून
b. 20 जून
c. 19 जून
d. 18 जून
Answer: c. 19 जून
– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा को खत्म करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– 19 जून 2015 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने इस दिवस की घोषणा की।
————————–
18. विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) कब मनाया जाता है?
a. 15 जून
b. 16 जून
c. 17 जून
d. 18 जून
Answer: a. 15 जून
– कोविड-19 के चलते यह दिन और ज्यादा (relevant) है, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2011 में इस दिन को मान्यता दी थी।
– 2021 की थीम- एक्सेस टू जस्टिस
—————————
19. ऑटिस्टिक प्राइड डे (Autistic Pride Day) कब मनाया जाता है?
a. 20 जून
b. 19 जून
c. 18 जून
d. 17 जून
Answer: c. 18 जून
– लोगों में ऑटिज्म के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 18 जून को ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाया जाता है।
– यह दिवस पहली बार ब्राज़ील में 2005 में एस्पीज़ फ़ॉर फ़्रीडम नामक संगठन की पहल पर मनाया गया था।
ऑटिज्म
– ऑटिज़्म एक न्यूरोलॉजिकल विकलांगता है, जो normal brain, सामाजिक संपर्क (social interaction) और व्यवहार (behavior) के विकास को प्रभावित करती है।
————————–
20. विश्व मगरमच्छ दिवस (world crocodile day) कब मनाया जाता है?
a. 20 जून
b. 19 जून
c. 18 जून
d. 17 जून
Answer: d. 17 जून
– यह दिन दुनिया में संकटग्रस्त (Endangered) मगरमच्छों की कंडीशन को उजागर करने और जागरूक करने के लिए इसे मनाया जाता है।
– विश्व भर में मगरमच्छों के कुल 24 प्रजातियाँ हैं।
—————————-
21. United Nations Children’s Fund (UNICEF) ने किस देश के बच्चों को गंभीर रूप से कुपोषित घोषित किया है?
a. भारत
b. इथियोपिया
c. पाकिस्तान
d. कोलंबिया
Answer: b. इथियोपिया
– UNICEF ने इथियोपिया के टाइग्रे (Tigray) क्षेत्र में 33,000 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के बारे में चेतावनी दी है।
– UNICEF ने 14 जून 2021 को ये रिपोर्ट जारी की है।
– UNICEF के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने कहा, इन अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में गंभीर कुपोषण से पीड़ित लगभग 30,000 बच्चों के मरने का खतरा है।”
– रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि टाइग्रे में भूख से मरने वालों की संख्या बढ़कर 400,000 से अधिक हो जाएगी।
– जबकि इथियोपिया सरकार ने इस खोज को नकार दिया और कहा कि लोगों सहायता मिल रही है।
– UNICEF के अनुसार, क्षेत्र में भोजन की स्थिति भयानक स्तर पर पहुंच गई है।
– 33,000 बच्चे बीमारी और कुपोषण से संभावित मौत के करीब हैं।
– दो मिलियन लोग गंभीर संकट के कगार पर हैं।
– UNICEF का अनुमान है कि टाइग्रे में पांच साल से कम उम्र के 56,000 बच्चों को इस साल गंभीर इलाज की जरूरत होगी।
– गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में कुपोषण की दर 40 प्रतिशत से ऊपर है।
– जिससे नवजात शिशुओं के जीवन को खतरा है।
– UNICEF ने रिपोर्ट में ये भी बताया है कि पानी के बुनियादी ढांचे के विनाश के कारण सुरक्षित पेयजल की अत्यधिक कमी हो गई है।
ये है मामला
– नवंबर 2020 में, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने टाइग्रे में जमीनी और हवाई सैन्य अभियान का आदेश दिया था।
– टाइग्रे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट (Tigray People’s Liberation Front – TPLF) (एक सत्तारूढ़ दल) पर संघीय सेना शिविरों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद यह अभियान शुरू किया गया।
– इस संघर्ष ने लगभग हजारों लोगों की जान ले ली है और लगभग 50 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता है।
– इथियोपिया सरकार और टाइग्रे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट के बीच वास्तविक तनाव 2018 में अबी अहमद की देश के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति के साथ ही शुरू हुआ था।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here