Daily Current Affairs, Current Affairs 22 January 2021, Current Affairs 21 January 2021, Current Affair 20 January 2021 Question, Current Affairs 19 January 2021, Current Affairs 20 January 2021, Current Affair 21 January 2021 Question,

यह 19 to 22 January 202a का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ‘एक स्कूल, एक आईएएस’ योजना किस राज्‍य के राज्‍यपाल ने शुरू की?

a. आंध्र प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. कर्नाटक
d. केरल

Answer: d. केरल

– इस योजना की शुरूआत 16 जनवरी 2021 से की गई है।
– केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य के 10 हजार प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त में प्रशासनिक सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने के लिए योजना शुरू की।
– ‘एक स्कूल, एक आईएएस’ कार्यक्रम को विधिक इरुडाइट फाउंडेशन प्रायोजकों की मदद से से लागू करेगा।
– कार्यक्रम के लाभार्थियों का चयन एक पैनल द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुख करेंगे।

केरल के मुख्‍यमंत्री- पिनाराई विजयन.
राजधानी- तिरूवनंतपुरम

———————————
2. किस देश ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून 2021 में आयोजित G7 समिट में आमंत्रित किया है?

a. जर्मनी
b. अमेरिका
c. यूनाइटेड किंगडम
d. फ्रांस

Answer: c. यूनाइटेड किंगडम

– G-7, दुनिया की सबसे पावरफुल इकोनॉमिक पावर्स का संगठन है।
– वर्ष 2021 में इसकी समिट 11 से 13 जून 2021 में ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में होनी है।
– यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने 17 जनवरी 2021 को नरेंद्र मोदी को जून में होने वाले G7 समिट में शामिल होने के लिए इनवाइट किया।
– भारत G7 का मेंबर नहीं है, इसके बावजूद समिट में गेस्‍ट कंट्री के रूप में आमंत्रित किया गया है। अन्‍य इन्‍वाइटेड कंट्रीज में ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ कोरिया भी है।
– यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वे समिट से पहले खुद भारत का दौरा करेंगे।


तो पहले देखते हैं कि G-7 ग्रुप क्‍या है?
– G7 मतलब ग्रुप ऑफ सेवेन इंडस्ट्रियलाइज्‍ड नेशंस।
– इसका गठन हुआ था 1975 में।
– उस वक्‍त यह था G6 – फ्रांस, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए।
– बाद में इसमें कनाडा ने ज्‍वाइन किया और तब यह बन गया G7.
– इसके बाद 1997 में रूस ने भी ज्‍वाइन किया था। तब यह G8 बन गया.
– हालांकि 2014 में जब रूस ने यूक्रेन के एक इलाके क्रीमिया पर कब्‍जा कर लिया, तब उसे इसमें से निकाल दिया गया था। इसके बाद यह फिर बन गया G-7.

एडवांस इकोनॉमी का G-7 ग्रुप?
– यह खुद को IMF- एडवांस्‍ड इकोनॉमिनीज (advanced economies) का ग्रुप बताता है। मतलब कि इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड के द्वारा दुनिया की सबसे मजबूत घोषित अर्थव्‍यवस्‍था।

इसके मेंबर कंट्री?
– अमेरिका
– फ्रांस
– यूनाइटेड किंगडम
– कनाडा
– इटली
– जर्मनी
– जापान

– ये मेंबर कंट्री बारी-बारी से सालाना समिट को होस्‍ट करते हैं।


ट्रंप ने जी7 में भारत की एंट्री का प्रस्‍ताव दिया था
– वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्‍कालीन प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत, रूस, साउथ कोरिया और ऑस्‍ट्रेलिया में G7 में शामिल करने की बात कही थी।
– उस वक्‍त उन्‍होंने समिट स्‍थगित करते हुए कहा कि जी7 ग्रुप आज के समय आउटडेटेड है, इसकी इंपॉर्टेंस मॉर्डन वर्ल्‍ड के हिसाब से इतनी नहीं है कि इसकी समिट की जाए।
– हालांकि इस पर अन्‍य सदस्‍य देशों ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई थी।

– 2021 की समिट में कोरोना वायरस, जलवायु परिवर्तन और व्यापार संबंधी ग्लोबल इश्यू पर चर्चा हो सकती है।

भारत दौरा रद्द किया जॉनसन ने-
– इससे पहले ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था, उन्हें गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था।

——————————–
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस मंदिर के ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है?

a. राम मंदिर ट्रस्ट
b. सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट
c. पशुपतिनाथ मंदिर
d. शिरडी साईं ट्रस्ट

Answer: b. सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले न्यास का नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
– वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें इस मंदिर न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
– न्यास के रिकॉर्ड के अनुसार मोदी न्यास के आठवें अध्यक्ष बने हैं।
– केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के विद्वान जे डी परमार और व्यापारी हर्षवर्द्धन नेवतिया सहित छह लोग न्यास के अन्य सदस्य हैं।
– आपको बता दें कि इससे पहले केशुभाई पटेल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे।

————————————-
4. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपेार्ट में भारत की रैंकिंग बताएं?

a. 85
b. 80
c. 75
d. 65

Answer: a. 85

– इस इंडेक्‍स को International Air Transport Association (IATA – अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ) जारी करता है।
– इंडेक्‍स की रैंकिंग बताती है कि किसी देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है।
– मतलब कि किसी देश के नागरिक को बिना वीजा के सिर्फ पासपोर्ट के आधार पर कितने दूसरे देशों में एंट्री मिल सकती है।

भारत की स्थिति
– इस इंडेक्‍स के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में बिना वीजा के जा सकता है।
– 2021 में भारत की रैंकिंग 85 है और यही रैंक ताजिकिस्‍तान को भी मिली है।
– वर्ष 2020 में भारत की रैंकिंग 84 और 2019 में 82 थी।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 में टॉप 5 रैंकिंग में 10 देश
1. जापान – 191 देश
2. सिंगापुर – 190 देश
3. जर्मनी – 189 देश
– 3. साउथ कोरिया – 189 देश
4. फिनलैंड – 188 देश
– 4. इटली – 188 देश
– 4. लग्‍जमबर्ग – 188 देश
– 4. स्‍पेन – 188 देश
5. ऑस्ट्रिया – 187 देश
– 5. डेनमार्क – 187 देश

पड़ोसी देश
– नेपाल – 104 रैंक
– पाकिस्‍तान – 107 रैंक
– बांग्‍लादेश – 101 रैंक
– श्रीलंका – 100 रैंक
– म्‍यांमार – 96 रैंक
– चीन – 70 रैंक

सबसे खराब रैंकिंग
– अफगानिस्‍तान – 110 रैंक (26 देशों में बिना वीजा एंट्री)
– ईराक – 109 रैंक (28 देशों में बिना वीजा एंट्री)
– सीरिया – 108 रैंक (29 देशों में बिना वीजा एंट्री)
– पाकिस्‍तान – 107 रैंक (32 देशों में बिना वीजा एंट्री)

पासपोर्ट इंडेक्स क्या है?
– पासपोर्ट इंडेक्स एक ऑनलाइन टूल है, यह वीजा-मुक्त यात्रा विकल्प के बारे में जानकारी देता है।
– पासपोर्ट इंडेक्स में वर्ल्ड ओपननेस स्कोर, वीजा-फ्री स्कोर और ग्लोबल मोबिलिटी स्कोर शामिल हैं।

Web Link of Official Ranking Report – https://www.henleypassportindex.com/passport

———————————-
5. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) कब से कब तक आयोजित किया गया?

a. 19 जनवरी से 18 फरवरी
b. 18 जनवरी से 17 फरवरी
c. 15 जनवरी से 16 फरवरी
d. 16 जनवरी से 15 फरवरी

Answer: b. 18 जनवरी से 17 फरवरी

– केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 जनवरी 2021 से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की।
– भारत में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्‍य से इस माह का आयोजन किया गया।
– सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी मौजूद रहे।
– पूरे माह में हर सप्ताह अलग-अलग थीम पर जांच अभियान चलाया जाएगा।
– सड़क सुरक्षा माह की थीम – ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’.

———————————
6. किन तीन शीर्ष कॉरपोरेट हस्तियों को अमेरिका भारत व्यापार परिषद (USIBC) के वैश्विक निदेशक मंडल में वाइस चेयरमेन बनाया गया?

a. किरण मजूमदार शॉ, शशिधरन, पुष्‍कराज स्‍नेही
b. मिलिंद पंत, पुष्‍कराज, आचार्य बालकृष्ण
c. मिलिंद पंत, किरण मजूमदार शॉ, पुष्‍कराज स्‍नेही
d. मिलिंद पंत, किरण मजूमदार शॉ, एडवर्ड नाइट

Answer: d. मिलिंद पंत, किरण मजूमदार शॉ, एडवर्ड नाइट

– मिलिंद पंत – एमवे के सीईओ
– किरण मजूमदार शॉ – बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष
– एडवर्ड नाइट – नैस्डैक के चेयरपर्सन

– USIBC – US India Business Council एक प्रमुख व्यापार पैरोकारी संगठन है।
– यह संगठन यूएस-भारत वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करता है।

– जो बाइडेन के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने की योजना के तहत यूएसआईबीसी ने अपनी नेतृत्व टीम को सशक्त किया है।

USIBC
– चेयरमैन – विजय आडवाणी
– मुख्‍यालय- वाशिंगटन डीसी, USA

———————————–
7. संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 17 जनवरी 2021 को निधन हो गया, उन्‍हें कौन से सम्‍मान मिले थे?

a. पद्मश्री
b. पद्म विभूषण
c. पद्म भूषण
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– 89 वर्ष के शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का जन्म 03 मार्च 1931 को उत्तर प्रदेश के बंदायू में हुआ था।
– उन्हें संगीत के क्षेत्र में ‘जूनियर तानसेन’ के नाम से भी बुलाया जाता था।
– वह बालीवुड सिंगर सोनू निगम के गुरु थे।

अवार्ड कब मिले?
– साल 1991 में पद्मश्री,
– साल 2006 में पद्म भूषण
– साल 2018 में पद्मविभूषण
– संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2003 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

———————————–
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2021 को आठ ट्रेनों को किस विशेष जगह पर जाने के लिए हरी झंडी दिखाई?

a. केवड़िया
b. वाराणसी
c. आगरा
d. चेन्‍नई

Answer: a. केवड़िया

– गुजरात के केवड़िया में बनी सरदार पटेल की प्रतिमा को विश्व के पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए PM नरेंद्र मोदी ने केवड़िया के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
– ये पहली बार है जब एक ही जगह के लिए कई स्‍थानों से इतनी ट्रेनों को रवाना किया गया।
– ये आठ ट्रेनें केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई, प्रतापनगर से जोड़ेंगी।
– पीएम ने केवड़िया रेलवे स्टेशन और ब्रॉडगेज लेन का भी उदघाटन किया।
– जिनमें दभोई – चंदोद लाइन जिसे छोटी लाइन से बड़ी लाइन में बदलना, चंदोद से केवड़िया नई बड़ी रेल लाइन, प्रतापनगर- केवड़िया नए विद्युतीकृत खंड, दभोई जंक्शन, चंदोद और केवड़िया के नए स्टेशन भवन शामिल हैं.

———————————–
9. वर्ल्‍ड हेल्‍थ आर्गनाइजेशन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड के 148वें सत्र की अध्‍यक्षता किस भारतीय नेता ने की?

a. अमित शाह
b. डॉ. हर्षवर्धन
c. किरन रिजिजू
d. प्रकाश जावड़ेकर

Answer: b. डॉ. हर्षवर्धन

– केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से WHO कार्यकारी बोर्ड के 148 वें सत्र की डिजिटल रूप से अध्यक्षता की।
– कार्यकारी बोर्ड का 148वां सत्र 18-26 जनवरी 2021 तक आयोजित किया गया है।
– इस बोर्ड के अध्‍यक्ष डॉ. हर्षवर्धन मई 2020 में ही बन गए थे।
– WHO के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड है।
– कार्यकारी बोर्ड में भारत द्वारा नामित व्यक्ति को नियुक्त करने के प्रस्ताव पर 194 देशों के विश्व स्वास्थ्य सभा ने हस्ताक्षर किए थे, उसके बाद हर्षवर्धन अध्‍यक्ष बने।
– इसके अलावा, WHO ने वर्ष 2021 को ग्लोबल सॉलिडैरिटी एंड सर्वाइवल का वर्ष घोषित किया है।

WHO का मुख्यालय- जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड)
महानिदेशक: टेड्रोस अधानोम.

———————————
10. खेलो इंडिया ज़ास्कर विंटर स्पोर्ट एंड यूथ फेस्टिवल 2021 का उद्घाटन सत्र का शुभारंभ 18 जनवरी को किस केंद्र शासित प्रदेश में किया गया?

a. जम्‍मू एंड कश्‍मीर
b. नई दिल्‍ली
c. लद्दाख
d. पुडुचेरी

Answer: c. लद्दाख

– 13 दिनों (18th to 30th January 2021) तक चलने वाले ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल का उद्देश्य लद्दाख में साहसिक और प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए एक नए खेल युग की शुरुआत करना है।
– साथ ही भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शीतकालीन खेलों में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए स्थानीय युवा में उत्साह भरना है।
– इसके अलावा अगले 13 दिनों में बर्फ पर आधारित गतिविधियों की एक श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी।
– 18 जनवरी से शुरू हुआ ये आयोजन खेल मंत्रालय की ओर से किया गया है।

खेल मंत्री- किरन रिजिजू
लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर- राधा कृष्ण माथुर.

———————————
11. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 20 जनवरी
b. 19 जनवरी
c. 18 जनवरी
d. 17 जनवरी

Answer: b. 19 जनवरी

– NDRF के जवान कठिन से कठिन स्थिति हो, सीमाएं तोड़ती नदी, जमीन पलट देने वाले भूकंप या सब कुछ उड़ा ले जाने वाले तूफान ही क्यों न हों, कभी हार नहीं मानते।
– 19 जनवरी 2006 को अस्तित्व में आया NDRF 2021 में अपना 16वां स्‍थापना दिवस मना रहा है।
– NDRF ने अपने 3100 ऑपरेशनों में एक लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है और आपदा के दौरान 6.7 लाख से अधिक लोगों को बचाया है।

———————————
12. पुस्‍तक ‘द कामनवेल्थ ऑफ़ क्रिकेट’ के लेखक का नाम बताएं?

a. रामचंद्र गुहा
b. यास्मिन खान
c. आशीष चौधरी
d. चेतन भगत

Answer: a. रामचंद्र गुहा

– इतिहासकार रामचंद्र गुहा की नवीनतम पुस्तक ‘द कॉमनवेल्थ ऑफ क्रिकेट’ टाटा लिटरेचर लाइव (द मुंबई लिट फेस्ट) में वर्चुअली लॉच की जाएगी।
– उनकी ये बुक खेल के प्रति उनके प्रेम के साथ उनके जीवन की तुलना करती है।
– गुहा ने देहरादून में बचपन से लेकर कॉलेज में उनके दिनों में खेल के साथ जुड़े होने, बीसीसीआई का हिस्सा बनकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय और विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों से उनका मुकाबले के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया।
– उन्होंने क्रिकेट के दिग्गजों के संस्मरणों और चित्रों के जरिए खेल के साथ अपने मुकाबले को समझकर भारत और दुनिया में क्रिकेट में आए परिवर्तनों को शो किया है।

———————————
13. किस भारतीय निशानेबाज ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब अपने नाम कर इसका विश्‍व रिकार्ड भी बनाया?

a. अंगद वीर सिंह
b. अंकुर मित्तल
c. जीतू राय
d. सौरभ चौधरी

Answer: d. सौरभ चौधरी

– सौरभ चौधरी ने नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 15 जनवरी 2021 को ये कमाल दिखाया।
– सौरभ ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन दौर में 590 का स्कोर बनाया।
– फिर फाइनल में 246.9 के स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा।
– बता दें कि फाइनल्स का विश्व रिकॉर्ड 246.5 अंक है,जो उत्तर कोरिया के किम सोंग गुक के नाम दर्ज है।
– वहीं, अमनप्रीत सिंह 244.5 (580) दूसरे और शिव नरवाल 223.3 (579) तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं में मनु भाकर अव्‍वल-
– उधर, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में पहला स्थान हासिल किया।
– मनु ने क्वालीफाइंग में 580 अंक बनाए और शीर्ष स्थान हासिल किया।
– इसके बाद फाइनल्स में उन्होंने 239.3 अंक लाकर जीत दर्ज की।
– वहीं, तमिलनाडु की श्री निवेथा 238.2 (572) दूसरे और उत्तर प्रदेश की नेहा 217.4 (571) तीसरे स्थान पर रही।

———————————–
14. कौन सा खिलाड़ी मात्र 44 दिनों के अंदर सभी फॉर्मेट के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाला पहला भारतीय बन गया है?

a. दीपक चाहर
b. शार्दुल ठाकुर
c. शुभमन गिल
d. टी नटराजन

Answer: d. टी नटराजन

– टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट (वनडे, टी20, टेस्ट) में डेब्यू किया।
– नटराजन को इस सफर को पूरा करने के लिए महज 44 दिन लगे।
– नटराजन ने अब तक 1 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन 29 वर्षीय इस पेसर ने पहले विकेटकीपर मैथ्यू वेड (Mathew Wade) और फिर शतकवीर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को पवेलियन भेजा।
– सबसे कम दिनों के भी तीनों फॉर्मेट में डेब्यू का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पीटर इंग्राम के नाम दर्ज है जिन्होंने 12 दिन में ये उपलब्धि हासिल की।
– इस लिस्ट में पाकिस्तान के एजाज चीमा (15 दिन) दूसरे वहीं साउथ अफ्रीका के काइल एबट (16 दिन) तीसरे नंबर पर हैं।

टीम इंडिया ने किए 4 बदलाव
– चोट के कारण पेसर जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन, हनुमा विहारी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ब्रिसबेन टेस्ट में नहीं खेल सके।
– ब्रिसबेन में नटराजन के अलावा बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी डेब्यू का मौका मिला।
– इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव के साथ उतरी है।

———————————–
15. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) अध्यक्ष पद से जनवरी 2021 में किसने इस्तीफा दे दिया?

a. प्रमोद त्यागी
b. दुष्यंत दवे
c. राहुल अग्रवाल
d. दिनेश सचदेवा

Answer: b. दुष्यंत दवे

– सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने 14 जनवरी 2021 को इस्‍तीफा दे दिया है।
– उन्‍होंने कहा कि वह बार एसोसिएशन के नेता के रूप में कार्य जारी रखने के अपने अधिकार का त्याग करते हैं।
– यह देखते हुए कि SCBA की कार्यकारी समिति का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, दवे ने कहा कि ‘कुछ वकीलों के दबदबे के कारण’ अनुसूची के अनुसार आभासी चुनाव कराना संभव नहीं है।
– दुष्यंत दवे के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर उदय सिंह ने भी SCBA कार्यकारिणी (वरिष्ठ) सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है।
– दुष्यंत दवे ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में तीन कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने के लिए दायर की गई याचिकाओं में कुछ किसान यूनियनों का प्रतिनिधित्व किया था।

———————————
16. मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वेन रूनी ने 15 जनवरी 2021 को फुटबॉल को अलविदा कह दिया, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. आस्‍टेलिया
b. न्‍यूजीलैंड
c. इंग्‍लैंड
d. जापान

Answer: c. इंग्‍लैंड

– क्लब ने कहा कि रूनी डर्बी प्रबंधन की भूमिका निभाने के लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
– बता दें कि 35 वर्षीय रूनी वर्ष 2019 से डर्बी काउंटी फुटबॉल क्लब के सहायक कोच थे।
– इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने और सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकार्ड रूनी के नाम है।
– रूनी ने 119 मैच में 53 गोल दागे हैं, उन्होंने अपने 13 साल के करियर में 3 वर्ल्ड कप भी खेले।
– उन्होंने अपने क्लब करियर का लंबा हिस्सा मैनचेस्टर युनाइटेड में बिताया।
– रूनी 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले अमेरिकी क्लब में शामिल हुए – बीबीसी के मुताबिक, रूनी ने नवंबर 2016 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था।

———————————
17. थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का महिला श्रेणी का एकल खिताब किस खिलाड़ी ने अपने नाम किया?

a. कैरोलिना मारिन
b. एनग विंग युंग
c. बुसानन
d. अश्विनी पोनप्पा

Answer: a. कैरोलिना मारिन

– ओलंपिक चैंपियन और स्‍पेन की कैरोलिना मारिन ने 17 जनवरी 2021 को ताई त्ज़ु यिंग को हराकर ये जीत हासिल की है।
– बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 से 17 जनवरी 2021 तक आयोजित किया था।
– यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा 2021 का पहला बैडमिंटन टूर्नामेंट था।
– बता दें कि महिला एकल के सेमीफाइनल में ताइ ने डेनमार्क की मिया बिश्फेल्डट को 21-8, 23-21 से हराकर फाइनल का सफर तय किया था।

डबल्‍स में ये जीती-
– वुमन्स डबल्स में, इंडोनेशिया की ग्रीशिया पोली और अप्रियानी रहायु ने थाईलैंड के जोंगकोल्फ़न कितिथराकुल और राविंदा प्रजोंगजई को हराकर डबल्स का खिताब जीता।

———————————
18. थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 के पुरुष एकल वर्ग में किस खिलाड़ी ने जीत हासिल की?

a. बीसाई प्रणीत
b. विक्टर एक्सेलसेन
c. प्रणव जेरी चोपड़ा
d. रैंकीरेड्‌डी

Answer: b. विक्टर एक्सेलसेन

– डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने हांगकांग के एंगस लॉन्ग को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी जीत पक्‍की की।
– वहीं टूर्नामेंट के मेन्स डबल्स में, ताइवान के ली यांग और वांग ची-लिन ने मलेशिया के गोह वी शेम और टैन वी किओंग को हराकर डबल्स खिताब जीता।

मिश्रित युगल के विजेता-
– थाईलैंड के डेकोपोल पुरावरणुकरो और सैपसैरी तैरातनाचाई ने इंडोनेशिया के प्रवीण जॉर्डन और मेलति डेवा ओकटावंती को हराकर मिश्रित युगल का खिताब जीता।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन.
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया.

———————————
19. योवेरी मुसेवेनी ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में चुनाव में छठी बार जीत हासिल की?

a. केन्या
b. मोरक्को
c. अंगोला
d. युगांडा

Answer: d. युगांडा

– युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है,
– उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा, 76 वर्षीय मुसेवेनी ने सबसे पहले 1986 में पदभार संभाला था।
– मुख्य प्रतिद्वंद्वी बॉबी वाइन ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए खारिज कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

युगांडा की राजधानी- कंपाला
मुद्रा- युगांडाई शिलिंग.

———————————
20. अमेरिका के बाद अब किस देश ने ‘ओपन स्काई संधि’ से अलग होने की घोषणा की है?

a. जॉर्जिया
b. जापान
c. रूस
d. नेपाल

Answer: c. रूस

– रूस ने अब संधि छोड़ने के अपने फैसले के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है।
– अमेरिकी 22 नवंबर, 2020 को इस संधि से अलग हो चुका है।

पहले जानते हैं कि क्‍या है संधि-
– OST (Open Skies Treaty) के तहत संधि में शामिल देश अपने आसमान पर दूसरे देशों के हथियाररहित विमानों को उड़ने की अनुमति देते रहे हैं।
– इस संधि में 34 देश शामिल हैं, भारत इस संधि का हिस्सा नहीं है।
– यह ट्रीटी 24 मार्च 1992 में हेल्‍सिंकी में साइन की गई थी। संधि में 34 देश शामिल थे। यह संधि 2002 में लागू हुई थी।
– इसके तहत ट्रीटी में शामिल देश एक-दूसरे देशों में प्‍लेन (एयरक्राफ्ट) से मिलीटरी एक्टिविटीज की जांच कर सकता है।
– यह प्‍लेन बिना वेपन का होता है। निगरानी सेंसर लगे होते हैं। यह जांच पड़ताल कर पाता है कि दूसरे देश में क्‍या हो रहा है।
– यह आपस में मिस-अंडरस्‍टैंडिंग दूर करने के लिए तैयार की गई थी।
– जैसे मान लीजिए कि अमेरिका को आशंका हुई कि रूस अपनी मिलिटरी को किसी देश के लिए मोबिलाइज कर रहा है, तो ऐसे में बिना सही सूचना के माहौल खराब हो सकता है।
– अटैक की स्थिति हो सकती है।
– ऐसी स्थिति से बचने के लिए बातचीत होगी कि क्‍या आप कोई मिलिटरी
– यूएस एक सेंसर से भरपूर एयरप्‍लेन भेजेगा, यह रूस के ऊपर फ्लाई करेगा।
– यह देखेगा कि रूस में क्‍या हालात हैं आर्मी के, मिसाइल कहां और कितनी संख्‍या में तैनात हैं।
– इसकी जानकारी यूएस को मिल जाएगी।
– हर साल बेहद शॉर्ट नोटिस पर एक देश-दूसरे देश के ऊपर प्‍लेन फ्लाई करेगा।
– कुछ ही मिनट का नोटिस मिलेगा।
– ऐसे में दोनों देशों के बीच मिचुअल अंडरस्‍टैंडिंग होगा और संघर्ष को टालने में मदद मिलेगी।

अमेरिका 2020 में अलग हुआ-
– अमेरिकी राष्ट्रपति ने 22 नवंबर, 2020 को ‘ओपन स्काई संधि’ से अमेरिका को अलग होने की घोषणा की।
– इस संधि से अलग होने के लिये संबंधित देश द्वारा संधि में शामिल अन्य सभी देशों को 6 माह पूर्व इसके बारे में सूचित करना होता है।
– अमेरिका ने इससे छह महीने पहले सूच‍ित कर दिया था।
– अब रूस ने इस ट्रीटी से अलग होने के लिए इतने ही समय पहले सूचना सार्वजनिक की है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account