Daily Current Affairs, Current Affairs 21 December 2020, Current Affairs 21 December 2020, Current Affair 22 December 2020 Question, 22 December Current Affair 2020, 20 Dec Current Affair 2020, 22 December Current Affair 2020

यह 21 & 22 December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर (FIFA player of the year 2020) का खिताब किस खिलाड़ी के नाम रहा?

a. लियोनेल मेसी
b. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो
c. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
d. मिकी बर्कर

Answer: c. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की

– पोलैंड के खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने ये उपलब्धि हासिल की है।
– वह फुटबॉल क्‍लब बायर्न म्‍यूनिख के लिए खेलते हैं।
– वर्ष 2019 के विनर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर पोलैंड के इस स्ट्राइकर ने यह अवॉर्ड जीता।
– खास बात ये है कि लेवनदॉस्की को इससे पहले कभी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी नहीं किया था।
– इस सीजन में उन्होंने 14 मैच में ही 16 गोल किए।
– पिछले 20 सालों में यह केवल तीसरी बार ही है जब यह खिताब बार्सिलोना या रियल मैड्रिड के किसी खिलाड़ी को नहीं मिला है।

————————————
2. FIFA वुमन फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड किस खिलाड़ी को मिला?

a. रत्नाबाला देवी
b. लूसी ब्रोंज
c. दलिमा छिब्बर
d. पेनांग जर्सी

Answer: b. लूसी ब्रोंज

– वह इंग्‍लैंड की खिलाड़ी हैं और फुटबॉल क्‍लब मैनचेस्टर सिटी के लि खेलती हैं।
– विनर्स का ऐलान नेशनल टीम्स के कप्तान और कोच के नॉमिनेशन्स के आधार पर किया गया।
– लूसी ब्रोंज चैंपियंस लीग और फ्रेंच लीग खिताब जीत चुकी हैं।
– इसके अलावा 200 मीडिया रिप्रेजेंटेटिव्स ने फैन्स के ऑनलाइन बैलेट्स को भी इस चुनाव का आधार बनाया।

————————————
3. FIFA मेन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता?

a. लियोनेल मेसी
b. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो
c. मैनुअल नुएर
d. मिकी बर्कर

Answer: c. मैनुअल नुएर

– वह जर्मनी के हैं और फुटबॉल क्‍लब का नाम बायर्न म्यूनिख है।

————————————
4. FIFA वुमन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता?

a. साराह बौहादी
b. लूसी ब्रोंज
c. दलिमा छिब्बर
d. पेनांग जर्सी

Answer: a. साराह बौहादी

– वह फ्रांस के है।

————————————
5. FIFA मेन्स कोच ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड किसके नाम रहा?

a. जुर्गेन क्लोप्प
b. सोन्ग ह्यूंग मिन
c. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
d. मैनुअल नुएर

Answer: a. जुर्गेन क्लोप्प

– वह जर्मनी से हैं और फुटबॉल क्‍लब लिवरपूल के कोच हैं।

————————————
6. FIFA वुमन्स कोच ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड किसके नाम रहा?

a. साराह बौहादी
b. लूसी ब्रोन्ज
c. सरीना वीगमैन
d. रॉबर्त लेवान

Answer: c. सरीना वीगमैन

– वह नीदरलैंड्स से हैं।

————————————
7. पुस्कास बेस्ट गोल ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता?

a. लियोनेल मेसी
b. सोन्ग ह्यूंग मिन
c. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
d. मिकी बर्कर

Answer: b. सोन्ग ह्यूंग मिन

– वह साउथ कोरिया के हैं और फुटबॉल क्‍लब टोटेन हम के लिए खेलते हैं।

अवार्ड पाने वालों की लिस्‍ट –
प्लेयर का नाम और अवॉर्ड
रॉबर्त लेवानदॉस्की – मेन्स प्लेयर फॉर ईयर 2020 (पोलैंड, बायर्न म्यूनिख)
लूसी ब्रोन्ज – वुमन्स प्लेयर फॉर ईयर 2020 (इंग्लैंड, मैनचेस्टर सिटी)
मैनुअल नुएर – मेन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर (जर्मनी, बायर्न म्यूनिख)
साराह बौहादी – वुमन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर (फ्रांस)
जुर्गेन क्लोप्प – मेन्स कोच ऑफ द ईयर (जर्मनी, लिवरपूल)
सरीना वीगमैन – वुमन्स कोच ऑफ द ईयर (नीदरलैंड्स)
सोन्ग ह्यूंग मिन – पुस्कास बेस्ट गोल ऑफ द ईयर (साउथ कोरिया, टोटेनहम)

———————————–
8. RBI ने पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC) पर कितनी और अवधि के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है?

a. मार्च 2021
b. अप्रैल 2021
c. मई 2021
d. जून 2022

Answer: a. मार्च 2021

– प्रतिबंधों को तीन महीने और बढ़ा दिया गया है।
– पीएमसी बैंक को 23 सितंबर, 2019 को अपने व्यवसाय के बंद होने के प्रभाव से आरबीआई द्वारा दिशा-निर्देशों के तहत रखा गया था, और एक रियल एस्टेट समूह के प्रमोटर और कुछ बैंक अधिकारियों द्वारा भारी धोखाधड़ी के कारण बैंक के बोर्ड को स्थगित कर दिया था।

पीएमसी बैंक
प्रशासक: एके दीक्षित
स्थापना: 1984
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

———————————
9. “एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी अवार्ड” किस उद्योगपति ने जीता?

a. आनंद महिंद्रा
b. राजीव मित्‍तल
c. रतन टाटा
d. अनिल अंबानी

Answer: c. रतन टाटा

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “ASSOCHAM फाउंडेशन वीक 2020” (15 से 19 दिसंबर 2020) को संबोधित किया।
– कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने टाटा समूह के लिए रतन टाटा को देश के लिए किए उनके विशिष्ट योगदान के लिए एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी अवार्ड प्रदान किया।

——————————-
10. भारत ने वाडा को डोप फ्री खेलों के लिए कितने मिलियन की राशि देने का ऐलान किया है?

a. 1 मिलियन डॉलर
b. 1.5 मिलियन डॉलर
c. 2 मिलियन डॉलर
d. 3 मिलियन डॉलर

Answer: a. 1 मिलियन डॉलर

– भारत ने विश्व स्तर पर क्लीन स्पोर्ट यानि डोप मुक्त खेलों का माहौल तैयार करने के लिए वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) को इसके वैज्ञानिक अनुसंधान बजट के लिए 1 मिलियन अमरीकी डालर की राशि देने की घोषणा की है।
– भारत द्वारा किया गया योगदान चीन, सऊदी अरब और मिस्र सहित अन्य विश्व देशों द्वारा किए गए योगदानों में सबसे अधिक है।
– यह योगदान भारत द्वारा वाडा के मुख्य बजट में किए गए वार्षिक योगदान से अधिक है।
– इस राशि का इस्तेमाल नए एंटी-डोपिंग टेस्टिंग और पहचान प्रक्रियाओं को विकसित करने और WADA के स्वतंत्र जांच और खुफिया विभाग को और मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
– सभी सदस्य राष्ट्रों के कुल योगदान का अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा एक बराबर राशि से मिलान करके 10 मिलियन अमरीकी डालर का कोष बनाया जाएगा।
– 8 सितंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित वाडा अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में खेल मंत्री किरन रिजिजू ने विश्व स्तर पर डोपिंग रोधी कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए स्वच्छ खेल और भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था।

वाडा के अध्यक्ष: विटोल्ड बांका
मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा

————————————
11. विकासशील सदस्य देशों के लिए ‘एशिया पैसिफिक वैक्सीन एक्सेस फैसिलिटी’ शुरू की गई है, ये किसने शुरू की है?

a. वर्ल्‍ड बैंक
b. एशियन डेवलपमेंट बैंक
c. यूनाइटेड नेशंस
d. यूनेस्‍को

Answer: b. एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी)

– एडीबी ने अपने विकासशील सदस्य देशों के लिए इस फैसिलिटी का शुभारंभ किया है।
– बैंक की यह 09 बिलियन डॉलर की वैक्सीन पहल अपने विकासशील सदस्य देशों को दी जाएगी।
– ताकि वे सुरक्षित और प्रभावी कोरोना वायरस टीके की डिलीवरी और खरीद कर सकें।
– एडीबी के अध्यक्ष मात्सुगु असकवा के अनुसार, अब क्योंकि, विकासशील सदस्य देश टीकाकरण कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर रहे हैं।
– उन्हें वैक्सीन की खरीद के साथ टीकाकरण प्रक्रिया को समान रूप से, सुरक्षित अपनाने की जरूरत है।
– ये टीकाकरण कार्यक्रम आसानी से वायरस की श्रृंखला को तोड़ सकते हैं।

पैसिफिक वैक्सीन एक्सेस फैसिलिटी-
– यह टीके की खरीद, महत्वपूर्ण वैक्सीन्स डायग्नोस्टिक्स और एडीबी के विकासशील सदस्य देशों को खरीदे गए स्थान से टीके के परिवहन के लिए समय पर सहायता देगा।
– यह टीकों के प्रशासन और सफल वितरण (distribution) के लिए निवेश करेगा।
– इसमें वितरण अवसंरचना (Distribution infrastructure), कोल्ड-चेन भंडारण और परिवहन, वाहन, और अन्य प्रत्यक्ष निवेश जैसे क्षेत्र शामिल हो सकते हैं।

————————————
12. अरबी भाषा दिवस (Arabic Language Day) कब मनाया जाता है?

a. 16 दिसंबर
b. 17 दिसंबर
c. 19 दिसंबर
d. 18 दिसंबर

Answer: d. 18 दिसंबर

– हर साल 18 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र अरबी भाषा दिवस के रुप में मनाया जाता है।
– इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा 2010 में बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ पूरे संगठन में अपनी छह आधिकारिक भाषाओं के समान उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।
– 18 दिसंबर 1973 में अरबी भाषा को महासभा ने संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में मंजूरी दी थी।

यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

————————————
13. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (International Migrant Day) कब मनाया जाता है?

a. 19 दिसंबर
b. 18 दिसंबर
c. 17 दिसंबर
d. 16 दिसंबर

Answer: b. 18 दिसंबर

– इस दिन का उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए शिक्षित करना है कि हर प्रवासी का सम्मान के साथ व्यवहार करना मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है।

प्रवासी-
– किसी भी देश का नागरिक जब काम की तलाश में अपने देश को छोड़कर दूसरे देश में बस जाता है, तो उसे प्रवासी कहा जाता है।

– 18 दिसंबर 1990 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने सभी प्रवासी कामगारों के अधिकारों और उनके परिवारों के सदस्यों के संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को अपनाया।
– 4 दिसंबर 2000 को, UNGA ने दुनिया में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को मान्यता दी और 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में नामित किया।

————————————
14. विश्वबैंक ने 16 दिसंबर 2020 को भारत के लिये चार परियोजनाओं को मंजूरी दी, ये कितने करोड़ की परियोजनाएं हैं?

a. 80 करोड़ डॉलर
b. 90 करोड़ डॉलर
c. 70 करोड़ डॉलर
d. 100 करोड़ डॉलर

Answer: a. 80 करोड़ डॉलर

– विश्वबैंक ने भारत में विकास कार्यों की सहायता के लिए इन चार परियोजनाओं को मंजूरी दी।
– विश्वबैंक के भारत में क्षेत्रीय निदेशक जुनैद अहमद ने कहा कि चारों परियोजनाएं टिकाऊ और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के भारत के प्रयासों को संबल प्रदान करेंगी।

ये हैं परियोजनाएं-
1. छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण और त्वरित कृषि वृद्धि परियोजना (Inclusive Rural and Accelerated Agricultural Growth Project)
– 10 करोड़ डॉलर की लागत वाली छत्तीसगढ़ की इस योजना से राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदाय के परिवार पूरे साल पोषक युक्त खाद्य पदार्थ उपजा सकेंगे।

2. 40 करोड़ डॉलर की लागत वाला कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा प्रतिक्रिया कार्यक्रम (covid-19 Social Security Response Program) है।
– इससे प्रभावित गरीब और वंचित परिवारों की मदद के लिये किये जा रहे प्रयासों को गति देगा, यह इस तरह का दूसरा कार्यक्रम है।

3. 25 करोड़ डॉलर की लागत वाली बांध सुधार और पुनर्वास परियोजना (डीआरआईपी-2) के तहत देश के विभिन्न राज्यों में मौजूदा बांधों की सुरक्षा और प्रदर्शन में सुधार लाया जाएगा।

4. नागालैंड की कक्षा शिक्षण और संसाधन विस्तार परियोजना (Classroom teaching and resource extension project) का मकसद पठन-पाठन की स्थिति में सुधार लाना है।

————————————
15. मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है, वो किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. भारत
b. बांग्‍लादेश
c. श्री लंका
d. पाकिस्तान

Answer: d. पाकिस्तान

– पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 17 दिसंबर 2020 को संन्यास लेने की घोषणा की है।
– मोहम्मद आमिर वर्ष 2019 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि, वे विदेशी लीग में खेलते रहेंगे।
– उन्होंने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लिये।
– उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में साल 2010 से साल 2015 तक प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ा।
– मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 साल के गेंदबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर ‘मानसिक प्रताड़ना’ का आरोप लगाया है।
– आमिर ने कहा कि ऐसे में वह क्रिकेट जारी नहीं रख पाएंगे।

————————————
16. गोल्डन पीकॉक एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020 किस कंपनी को दिया गया है?

a. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)
b. टाटा स्टील
c. मॉनेट इस्पात
d. जेएसडब्ल्यू स्टील

Answer: a. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)

– सेल को यह प्रतिष्ठित सम्मान इस्पात वर्ग में प्राप्त हुआ है।
– सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया उनकी कंपनी को ये पुरस्‍कार दूसरी बार मिला है।

क्‍या है ये अवार्ड-
– ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के लिए विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार कंपनियों को उनके एनवायरमेंटल परफॉरमेंस को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।
– सेल लगातार अपने कारपोरेट रिस्पांसिबिलिटी फार एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन के तहत कई तरह की पर्यावरणीय उपायों को लागू करती रही है।

सेल का मुख्यालय: नई दिल्ली

————————————
17. अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day) कब मनाया जाता है?

a. 20 दिसंबर
b. 21 दिसंबर
c. 22 दिसंबर
d. 23 दिसंबर

Answer: a. 20 दिसंबर

– संयुक्तराष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 2005 को प्रस्ताव 60/209 द्वारा मानव एकता को एकजुटता के मौलिक और सार्वभौमिक अधिकारों के रूप में मान्यता दी गई थी।

——————————-
18. गोवा मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?

a. 18 दिसंबर
b. 19 दिसंबर
c. 20 दिसंबर
d. 23 दिसंबर

Answer: b. 19 दिसंबर

– यह उस दिन का प्रतीक है जब 1961 में पुर्तगाल के 450 वर्षों के शासन बाद वहां की जनता और भारतीय सशस्त्र बलों ने गोवा को मुक्त कराया था।
– पुर्तगालियों ने 1510 में भारत के कई हिस्सों में अपना शासन स्थापित किया था लेकिन 19 वीं सदी के अंत तक भारत में पुर्तगाली शासन केवल गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजदिवा द्वीप तक सीमित रह गया था।
– 15 अगस्त, 1947 को, जब भारत को स्वतंत्रता मिली थी, तब भी गोवा में पुर्तगाली शासन था।
– 18 दिसंबर, 1961 से 36-घंटे तक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन विजय’ चलाया गया, जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के हमले शामिल थे।

गोवा
राजधानी: पणजी
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account