Daily Current Affairs, Current Affairs 21 May 2020, Current Affairs 21 May, Current Affair 21 May 2020 Question, 21 May 2020 Current Affairs, Current Affairs 21 May 2020

यह 21th May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. सुपर साइक्‍लोन अम्‍फान का लैंडफॉल (तूफान के मुख्‍य केंद्र का जमीन से टकराना) किस द्वीप पर हुआ?

a. सागर द्वीप
b. हटिया द्वीप
c. दीघा
d. मेदिनीपुर

Answer: a. सागर द्वीप

– रीजनल मीटीअरलाजिकल सेंटर, कोलकाता के अनुसार यह लैंडफॉल 20 मई 2020 को 2.30 PM से 7PM तक हुआ।
– लैंडफॉल की सूचना पश्चिम बंगाल के सागर आईलैंड (सुंदरवन का द्वीप) में हुई है।
– यह पश्चिम बंगाल के दीघा (पूर्वी मिदनापुर) और बांग्‍लादेश के हाटिया के बीच में है।
– लैंडफॉल के समय इसकी रफ्तार 150 से 160 किलोमीटर दर्ज की गई।

– 1999 के बाद यह दूसरा सुपर साइक्‍लोन है, जो बंगाल की खाड़ी में उठा है।
– कई लोगों की जान गई है।
– अब यह साइक्‍लोन पश्चिमबंगाल होते हुए बांग्‍लादेश होकर असम तक जाएगा। जहां इसकी रफ्तार कम होकर 56 किलोमीटर प्रतिघंटा रह जाएगी।

साढ़े छह लाख लोगों को विस्‍थापित किया गया
– पश्चिम बंगाल के प्रदेश के 5 लाख और ओडिशा में करीब 1.58 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।
– कोलकाता में भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में घर और सड़कें बह गए हैं।
– दोनों राज्‍यों के सुपर साइक्‍लोन प्रभावित क्षेत्रों में बड़े-बड़े पेड़ धराशाही होते चले गए।

——————————-
2. WHO के एग्‍जेक्‍यूटिव बोर्ड का चेयरमैन भारत से किसे चुना गया?

a. अश्विनी चौबे
b. डॉ. हर्षवर्धन
c. राजनाथ सिंह
d. अमित शाह

Answer: b. डॉ. हर्षवर्धन

– भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन WHO के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन चुन लिए गए हैं।
– वह 22 मई (कल) को ज्‍वाइन करेंगे।
– वह जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे।
– 194 देशों की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में 19 मई को भारत की ओर से हर्षवर्धन के नाम का निर्विरोध चयन किया गया।
– इससे पहले डब्ल्यूएचओ के साउथ-ईस्ट एशिया ग्रुप ने तीन साल के लिए भारत को बोर्ड मेंबर्स में शामिल करने पर सहमति जताई थी।
– बोर्ड के चेयरमैन का जो पद होता है वो कई देशों के अलग-अलग ग्रुप में एक-एक साल के हिसाब से दिया जाता है।
– पिछले साल तय हुआ था कि अगले एक साल के लिए यह पद भारत के पास रहेगा।
– हर्षवर्धन एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे।
– यह मीटिंग जनवरी और दूसरी मई साल में दो बार होती है।

– इस बोर्ड में शामिल सदस्‍य स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुशल जानकार होते हैं।
– फिर इन्हीं सदस्यों में से एक-एक साल के लिए चेयरमैन बनता है।
– इस बोर्ड का काम हेल्थ असेंबली में तय होने वाले फैसले और नीतियों को सभी देशों में ठीक तरह से लागू करना होता है।

—————————
3. कोविड-19 की वजह से खुद की अर्थव्‍यवस्‍था को आर्थिक मंदी की चपेट में आने वाला दुनिया का पहला विकसित देश कौन है?

a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. जापान
d. यूएसए

Answer: c. जापान

– इससे पहले 2015 में भी जापान रेसेसन (मंदी) में गया था।
– जापान में 2019 का चौथा क्‍वार्टर में -6.3 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ रेट गया था।
– अभी क्‍वार्टर वन जनवरी से मार्च का, वह -3.4 प्रतिशत गया है।
– इसी लिए कहा जा रहा है कि जापान पहला देश है, जो रेसेशन में चल गया है।


– जापान में फाइनेंशियल ईयर जनवरी से दिसंबर होता है।
– तो यहां देख रहे होंगे कि कोरोना आने से पहले भी जीडीपी नीचे चली गई।

– तो ये आंकड़े देखकर आपको पता चलेगा कि जब दुनिया में 2008-09 की मंदी आई थी, उसके बाद से जापान की इकोनॉमी में उतार-चढा चल रहा है, यह उबर नहीं पाया।
– 2015 में भी यहां रेसेसन आया था।


जापान नॉमिनल जीडीपी में तीसरे स्‍थान पर
– नॉमिनल जीडीपी के मामले में जापान तीसरे स्‍थान पर है। पांच ट्रिलियन डॉलर का जीडीपी है।
– इंडिया पांचवें स्‍थान पर है, इसकी नॉमिनल जीडीपी 2.9 ट्रिलियन डॉलर है।


रेसेशन का मतलब क्‍या होता है?
– जब इकोनॉमी नेगेटिव ग्रोथ लंबे समय तक जाती है, तो इसे रिसेशन कहते हैं।
– किसी भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ लगातार दो क्‍वार्टर में नेगेटिव में चला जाए, तो उसे मंदी कहते हैं। हालांकि इसकी कोई सटीक परिभाषा नहीं है।

जापान में समस्‍या क्‍या है?
– जापान ने अपने देश में सेल्‍स टैक्‍स को बढ़ा दिया था। 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत कर दिया गया। लोगों की पर्चेजिंग पावर कम हो गई।
– इसकी वजह से अक्‍टूबर से दिसंबर 2019 की जीडीपी नेगेटिव में चली गई।


निर्यात आधारित देश होने का खामियाजा?
– जापान का सप्‍लाई चेन काफी हद तक चीन और यूएस के ऊपर डिपेंडेंट था।
– जापान अभी तक फुल लॉकडाउन में नहीं गया था। जबकि सिर्फ उसने कुछ जगहों पर स्‍टेट ऑफ इमर्जेंसी घोषित कर दिया था।
– लेकिन कोरोना संकट की वजह से चीन और यूएस में निर्यात कम होता चला गया।


दुनिया पर क्‍या असर होगा?
– यह माना जा रहा है कि जापान में इतना बड़ा इंपैक्‍ट है, तो जर्मनी, फ्रांस में यह देखने को मिलेगा।
– क्‍योंकि दोनों जगहों पर नेगेटिव में ग्रोथ रेट है।


कोरोना संकट पर कितना खर्च?
– जापान ने जीडीपी का 20 प्रतिशत पैकेज निकाला गया है।
– दुनिया में सबसे ज्‍यादा इसी ने निकाला है। वन ट्रिलियन डॉलर का।

——————————–
4. वर्ल्‍ड बैंक ने कोविड-19 की वजह से दुनिया में कितने करोड़ लोगों के बेहद गरीब (extreme poverty) होने की अनुमान लगाया है?

a. 6 करोड़
b. 5 करोड़
c. 4 करोड़
d. 7 करोड़

Answer: a. 6 करोड़

– वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि कोरोना की वजह से दुनिया भर में गरीबी आएगी।

– वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मालपॉस ने 19 मई 2020 को कहा है कि कोविड-19 ने विकासशील देशों को तबाह कर दिया है।
– कोरोना की वजह से दुनिया भर में बेहद गरीबी आएगी, जिससे छह करोड़ लोग प्रभावित होंगे।
– वर्ल्ड बैंक पूरी दुनिया के 100 विकासशील देशों की आर्थिक मदद के लिए अभियान चला रहा है
– इसके तहत 15 महीने में 100 विकासशील देशों को 160 बिलियन डॉलर (करीब 11 लाख 8000 करोड़ रु.) की सहायता दी जाएगी।
– इन देशों में दुनिया की करीब 70% आबादी रहती है।
– बैंक का अनुमान है कि इस साल दुनिया की अर्थव्यवस्था में 5% की गिरावट आएगी।
– दुनियाभर में महामंदी आ रही है।
– बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी भविष्यवाणी की कि ब्रिटेन 300 वर्षों में अपनी सबसे खराब मंदी में गिर जाएगा।

—————————-
5. मेजर जनरल कश्मीरी लाल रतन का निधन 16 मई 2020 को हो गया, उन्‍हें किस युद्ध के लिए महावीर चक्र मिला था?

a. भारत-चीन युद्ध, 1962
b. भारत-पाकिस्‍तान युद्ध, 1965
c. भारत-पाकिस्‍तान युद्ध, 1971
d. करगिल युद्ध, 1999

Answer: c. भारत-पाकिस्‍तान युद्ध, 1971

– 1971 की जंग ईस्ट पाकिस्तान (बांग्लादेश) से लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी लड़ी गई थी।
– भारत के 150 जांबाज ने पाकिस्तान के 5000 से ज्यादा सैनिकों के हमले को नाकाम किया।
– उस वक्त लेफ्टिनेंट कर्नल रहे कश्मीरी लाल रतन इसकी अगुवाई कर रहे थे।
– पुंछ की इस जंग के लिए उन्हें महावीर चक्र से नवाजा गया था।
– इसमें 6-सिख बटालियन थी, जिसे कश्‍मीरी लाल ने लीड किया था।
– उस बटालियन को एक महावीर चक्र के अलावा पांच वीर चक्र और साथ ही ‘बैटल ऑनर डिफेंस ऑफ पुंछ 1971’ से भी नवाजा गया।
– बाद में वह सेना से मेजर जनरल के पद पर रिटायर हुए।
– उन्‍होंने 16 मई 2020 को यूपी के नोएडा में आखिरी सांस ली।

————————————
6. भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?

a. 20 मई
b. 22 मई
c. 21 मई
d. 19 मई

Answer: c. 21 मई

– आतंकवाद के कारण हजारों लोगों को दुनिया में जान गंवानी पड़ी है – भारत समेत कई देशों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
– हर साल इस दिवस पर युवाओं सहित समाज के अन्य वर्गों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई जाती है।

क्‍यों मनाया जाता है
– तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
– उनकी हत्या के बाद ही 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया।

—————————–
7. संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (UNRWA – United Nations Relief and Works Agency) को भारत ने फलिस्‍तीनी शरणार्थियों की मदद के लिए कितनी आर्थिक मदद दी है?

a. 10 लाख डॉलर
b. 30 लाख डॉलर
c. 20 लाख डॉलर
d. 15 लाख डॉलर

Answer: c. 20 लाख डॉलर (लगभग 15 करोड़ 14 लाख रुपये)(German Bundesliga)

– भारत ने कोरोना वायरस के संकट में शिक्षा और स्वास्थ्य सहित मुख्य कार्यक्रमों और सेवाओं के लिए ये राशि 18 मई को दी।
– भारत ने 2019 में UNRWA (संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी) में अपना वार्षिक योगदान 12.5 लाख डॉलर से बढ़ाकर 50 लाख डॉलर कर दिया था।
– आपको बता दें, ये वो फिलिस्तीन शरणार्थी हैं, जो 1984 युद्ध के दौरान अपने घर छोड़कर भाग गए थे या जबरन निकाल दिया गया था।
– यह सहायता राशि फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि (आरओआई) सुनील कुमार ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को दी गई।

——————————–
8. किस भारतीय वाइस एडमिरल को अलेक्जेंडर डेलरिम्पल अवार्ड 2019 से नवाजा गया है?

a. सुनील लांबा
b. करमबीर सिंह
c. विनय बधवार
d. विमल वर्मा

Answer: c. विनय बधवार

– 18 मई को भारतीय हाइड्रोग्राफी (जल सर्वेक्षण) और हिंद महासागर क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ये पुरस्‍कार दिया गया।
– सबसे पहले 2006 में यूके हाइड्रोग्राफी ऑफिस (यूकेएचओ) द्वारा सम्मानित किया गया।
– विजेता का चयन यूके हाइड्रोग्राफिक ऑफिस की मुख्य समिति द्वारा दुनिया भर में हाइड्रोग्राफी, कार्टोग्राफी और नेविगेशन के मानकों को बढ़ाने के प्रयासों के लिए किया जाता है।
– 1982 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए वाइस एडमिरल के पास जल सर्वेक्षण का अनुभव है।

भारतीय नौसेना
चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ (नेवी चीफ) : एडमिरल करमबीर सिंह
वाइस चीफ ऑफ नेवर स्‍टाफ : वाइस एडमिरल अजित कुमार

——————————
9. पुस्‍तक ‘Hop On: My Adventures on Boats, Trains and Planes’ के लेखक कौन हैं, जिन्‍होंने 86वें जन्‍मदिन पर अपनी ई-बुक लांच की?

a. माइकल मैथ्‍यू
b. रस्किन बॉंड
c. योगेंद्र यादव
d. चेतन भगत

Answer: b. रस्किन बॉंड

– प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड ने 19 मई को अपने 86 वें जन्मदिन पर इस नई बुक को लांच किया।
– वह मसूरी में रहते हैं, उनकी नई ई- बुक का विमोचन हुआ है।
– 2014 में उन्हें पद्म भूषण मिल चुका है।
– अपनी इस पुस्तक में उन्‍होंने अपने बचपन में नावों, रेलगाड़ियों और विमानों के कुछ यादगार यात्रा का वर्णन किया है।

———————————
10. विश्व मधुमक्खी दिवस कब मनाया जाता है?

a. 20 मई
b. 21 मई
c. 19 मई
d. 18 मई

Answer: a. 20 मई

– संयुक्त राष्ट्र आम सभा (जनरल असेम्बली) ने वर्ष 2017 में 20 मई को पूरे विश्व में मधुमक्खी दिवस मनाने का संकल्प लिया।
– इस बार इस दिवस की थीम मधुमक्खियों को बचाओ है।
– परागकण, चिड़िया , तितलियों, चमगादड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– भारत में मधुमक्खीपालन से प्राप्त होने वाले उत्पादों का कारोबार औसतन 2,000 से 2,500 करोड़ का है जिसमें लगभग 1,000 करोड़ रुपये के मधुमक्खीपालन से प्राप्त उत्पादों का निर्यात होता है।


 

Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account