यह 21 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. चंद्रमा पर 4G नेटवर्क बनाने का काम नोकिया कंपनी को किस अंतरिक्ष एजेंसी ने सौंपा?
a. इसरो
b. ईएसए
c. नासा
d. रोसकॉस्मॉस
Answer: c. नासा
– द हिन्दू लिखता है कि घर पर आपको फोन सिग्नल पाने के लिए परेशानी होती है, लेकिन हो सकता है कि आपको चांद पर बेहतर नेटवर्क जरूर मिलेगा।
– दरअसल, नासा का टारगेट 2024 तक इंसानों को फिर से चंद्रमा पर ले जाने का है।
– इसके लिए वह प्रोजेक्ट ‘आर्टेमिस’ (Artemis) पर काम कर रहा है।
– कोशिश है कि जिस तरह से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री लंबे समय के लिए रहते हैं, इसी तरह से चांद पर लंबे समय तक मनुष्य रह सके।
– ताकि वहां खुदाई का काम हो और रिसर्च भी हो सके।
– यह भी प्लान है कि मंगल ग्रह सहित अन्य ग्रह पर मिशन भेजने का काम चांद से किया जाए।
– ताकि इससे बहुत सारी लागत और समय बच सके।
– इसके लिए चूकि ज्यादा लोग चांद पर रहेंगे, तो सेलुलर नेटवर्क की भी जरूरत होगी।
चांद पर सेलुलर नेटवर्क के लिए नोकिया का सेलेक्शन
– नोकिया ने कहा कि अंतरिक्ष में पहला वायरलेस ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सिस्टम 2022 के अंत में चंद्रमा की सतह पर बनाया जाएगा।
– इसके लिए नोकिया कंपनी, ‘टेक्सास बेस्ड प्राइवेट स्पेस क्राफ्ट डिजाइन’ कंपनी के साथ साझेदारी की है।
– यह कंपनी जरूरी इक्यूपमेंट्स को चांद तक पहुंचाएगी।
– इसके बाद नोकिया चंद्रमा पर 4G/LTE कम्युनिकेशन सिस्टम स्थापित करेगा।
– नोकिया का कहना है कि चांद पर सेलुलर नेटवर्क, अंतरिक्ष यात्रियों को आवाज और वीडियो कम्युनिकेशन की सुविधाएं देगा।
– साथ ही टेलीमेट्री और बायोमेट्रिक डेटा एक्सचेंज और रोवर्स और अन्य रोबोटिक डिवाइसेस को तैनात और रिमोटली कंट्रोल की भी अनुमति देगा।
मुश्किल हालात में भी काम करेगा
– नेटवर्क को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि वह चांद पर लॉन्चिंग और लैंडिंग की विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होगा।
– नोकिया ने कहा कि हम 5G नेटवर्क की बजाए 4G/LTE का उपयोग करेंगे।
– नोकिया को 103 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
– हालांकि यह नेटवर्क 5G पर अपग्रेडेबल होगा।
– नासा ने अपने कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड अनाउंसमेंट में बताया कि यह सिस्टम चंद्रमा की सतह पर लंबी दूरी के कम्युनिकेशन को सपोर्ट कर सकता है।
नोकिया पहले भी कर चुकी है कोशिश
– नोकिया ने 2018 में भी जर्मन स्पेस कंपनी PTScientists और वोडाफोन यूके के साथ अपोलो 17 लैंडिंग की साइट पर एक LTE नेटवर्क लॉन्च करने की योजना बनाई थी।
– लेकिन मिशन कभी पूरी नहीं हो पाया।
————————————
2. एशिया पावर इंडेक्स 2020 (Asia Power Index) में भारत की रैंकिंग बताएं?
a. 1st
b. 3rd
c. 4th
d. 6th
Answer: c. 4th
– भारत चौथा सबसे शक्तिशाली देश है जो एशिया प्रशांत क्षेत्र को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।
रिपोर्ट किसने जारी की?
– सिडनी स्थित लॉवी इंस्टीट्यूट ने.
– भारत को 100 में से 39.7 अंक मिले हैं।
– लेकिन यह अंक पिछले साल से 1.3 प्वाइंट कम हैं। मतलब 3% कम।
– भारत ने सालभर में अपनी आर्थिक क्षमता में वृद्धि की है और सैन्य क्षमताओं को भी बढ़ाया है।
– लेकिन डिप्लोमेटिक इंफ्लुएंस और इकोनॉमिक रिलेशनशिप में कमी आई है।
———————————
3. एशिया पावर इंडेक्स 2020 में पहले स्थान पर कौन सा देश है, जो एशिया प्रशांत क्षेत्र को प्रभावित करने की क्षमता रखता है?
a. चीन
b. यूएसए
c. जापान
d. यूनाइटेड किंगडम
Answer: b. यूएसए
– आप सोच रहे होंगे कि ये एशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका कैसे।
– तो इस रैंकिंग में इस बात को देखा जाता है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कौन सा देश कितना प्रभावशाली है, चाहे वह एशिया का हो या नहीं हो।
टॉप 10 देशों की लिस्ट
1. यूएसए
2. चीन
3. जापान
4. भारत
5. रूस
6. ऑस्ट्रेलिया
7. दक्षिण कोरिया
8. सिंगापुर
9. थाईलैंड
10. मलेशिया
क्या है एशिया पावर इंडेक्स?
– इसे सिडनी स्थित लॉवी इंस्टीट्यूट जारी करता है.
– दुनियाभर में इस इंडेक्स की मान्यता है।
इंडेक्स बनाने के 8 मानक
– आर्थिक संसाधन (Economic Capability)
– सैन्य ताकत (Military Capability)
– लचीलेपन (Resilience – रेजिलेंस)
– भविष्य के संसाधन (Future Resources)
– आर्थिक संबंध (Economic Relationships)
– रक्षा नेटवर्क (दूसरे देशों के साथ) (Defence Network)
– राजनयिक प्रभाव (Diplomatic Influence)
– सांस्कृतिक प्रभाव (Cultural Influence)
—
अमेरिका की स्थिति
– अमेरिका ने क्षेत्र में अपने पहले स्थान को तो बचा लिया है, लेकिन दो साल पहले दस अंकों की बढ़ोतरी अब घटकर आधी रह गई है।
– अमेरिका ने 81.6 का स्कोर हासिल किया है।
– चीन और अमेरिका के स्कोर में अंतर घट रहा है।
– खासतौर पर कोविड-19, ट्रेड वॉर और कई बहुपक्षीय समझौते से हाथ खींचने की वजह से एशिया में उसका प्रभाव पिछले साल की तुलना में कम हुआ है।
– लोवी इंस्टिट्यूट का अनुमान है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटने में 2024 तक का वक्त लगेगा।
चीन की स्थिति
– चीन लगातार तीसरे साल दूसरे स्थान पर काबिज है।
– बावजूद इसके कोरोना संक्रमण की महामारी की गंभीरता के बारे में जानकारी छुपाने के आरोप के बाद से ही उसके कूटनीतिक दबदबे में गिरावट दर्ज की गई है।
– हालांकि इस बात की अधिक संभावना है कि चीन इस दशक के आखिर तक अमेरिका से भी आगे निकल जाए।
जापान की स्थिति
– तीसरे स्थान पर मौजूद जापान ने भी भारत की तरह ही अपने रक्षा नेटवर्क को बढ़ाया है।
– जापान के लिए कहा गया है वह कम संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
भारत की स्थिति
– भारत को सुपर पावर बनने में समय लगेगा।
– दक्षिण एशिया में भारत को नए लोगों के साथ विकास की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
– भारत को चीन के आर्थिक आउटपुट के 40% तक पहुंचने में अभी 10 साल और लगेंगे।
– पिछले साल का अनुमान था कि भारत 2030 तक चीन के आर्थिक आउटपुट के 50% तक पहुंच जाएगा।
———————————–
4. डेनमार्क ओपन 2020 विमेंस सिंगल्स का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
a. नोजोमी ओकुहारा
b. अदिति मुटाटकर
c. तृप्ति मुरूगुंडे
d. गायत्री सावंत
Answer: a. नोजोमी ओकुहारा
– बैडमिंटन में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा ने विमेंस सिंगल्स की तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन को हराकर ये जीत हासिल की।
– विजेता की घोषणा 18 अक्टूबर को की गई।
– डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट 13 से 18 अक्टूबर तक ओडेंस स्पोटर्स पार्क में आयोजित किया गया था।
– कैरोलिना मारिन स्पेन की हैं और ओलिपिंक में गोल्ड जीत चुकी हैं।
—————————————
5. डेनमार्क ओपन 2020 खिताब मेंस सिंगल्स का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
a. किदाम्बी श्रीकांत
b. एंडर्स एंटोनसेन
c. रैंकी रेड्डी
d. लिंडा जेचिरी
Answer: b. एंडर्स एंटोनसेन
– दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने ये खिताब अपने नाम किया।
– वह डेनमार्क के ही हैं, उन्होंने रैसमस जेमके (Rasmus Gemke) को मेन्स सिंगल के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
———————————-
6. वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे कब मनाया जाता है?
a. 23 अक्टूबर
b. 20 अक्टूबर
c. 21 अक्टूबर
d. 19 अक्टूबर
Answer: b. 20 अक्टूबर
– यह दिन ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
वर्ष 2020 की थीम- “THAT’S OSTEOPOROSIS” है।
क्या होता है ऑस्टियोपोरोसिस?
– ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमे हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं।
– इसमें हड्डियां में छेद हो जाते हैं, जिसके कारण हल्की सी चोट से हड्डियां में फ्रैक्चर आ जाता है।
—————————————
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश की 50वीं सालगिरह के जश्न में शामिल होने का न्योता दिया गया है?
a. बांग्लादेश
b. श्री लंका
c. जापान
d. पाकिस्तान
Answer: a. बांग्लादेश
– 26 मार्च, 2021 को बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले जश्न में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।
– बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने यह खबर साझा की।
– भारत के नव नियुक्त उच्चायुक्त, विक्रम डोराइस्वाई ने ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्री, ए.के. अब्दुल मोमन से एक शिष्टाचार मुलाकात की थी।
– विदेश मंत्री ने कहा कि चर्चा के माध्यम से अपने द्विपक्षीय मुद्दों को हल करके पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को मधुर बनाने के माध्यम से हमने सारी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की है।
– इससे पहले प्रधानमंत्री बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश जाने वाले थे।
– शेख मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के संस्थापक नेता और वहां के प्रथम राष्ट्रपति थे।
– लेकिन कोविड-19 के कारण उनकी यह यात्रा रद्द कर दी गई।
————————————
8. अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. तमास अजान
b. उसुर्ला पापंद्रिया
c. संजीता चानू
d. डॉ. माइकल ईरानी
Answer: d. डॉ. माइकल ईरानी
– माइकल ईरानी का जन्म मुंबई में हुआ।
– वह तमास अजान की जगह लेंगे।
– माइकल ईरानी 1995 से 1999 तक यूरोपियन भारोत्तोलन महासंघ (EWF) चिकित्सा समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।
– IWF के अध्यक्ष तमास अजान ने अप्रैल 2020 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
– एक डॉक्यूमेंटरी में भ्रष्टाचार और डोपिंग उल्लंघन के आरोप लगने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था।
———————————–
9. विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस (World Iodine Deficiancy Disorder Prevention Day) कब मनाया जाता है?
a. 21 अक्टूबर
b. 20 अक्टूबर
c. 19 अक्टूबर
d. 18 अक्टूबर
Answer: a. 21 अक्टूबर
– वर्ष 1962 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय गलगण्ड नियंत्रण कार्यक्रम का आरंभ किया।
– वर्ष 1992 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम कर दिया गया था।
– इस कार्यक्रम में आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध् कराने, स्वास्थ्य शिक्षा और प्रचार पर ध्यान दिया जाता है।
– देश में 7 करोड़ 10 लाख लोग आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों के शिकार हैं।
– आयोडीन मानव विकास के लिए आवश्यक है।
– इसकी कमी से थायराइड बीमारी हो जाती है।
—————————————
10. किस सुरक्षा एजेंसी ने ‘मेरी सहेली’ पहल शुरू की है?
a. CRPF
b. RAF
c. RPSF
d. BSF
Answer: c. RPSF (Railway Protection Special Force)
– शुरुआत में इसी एपी एक्सप्रेस में शुरू किया गया है।
– इसका उद्देश्य ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना है।
– इसके तहत महिला सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल की टीम ट्रेन में रहेगी।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।