यह 21 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. किस राजनेता ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का नया रिकॉर्ड बनाया?
Which politician broke his own record and created a new record by taking oath as Chief Minister for the 10th time?
a. ललथनहवला
b. नवीन पटनायक
c. गेगोंग अपांग
d. नीतीश कुमार
Answer: d. नीतीश कुमार

– 20 नवंबर 2025 को जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
– देश में वह एकमात्र राजनेता हैं, जिन्होंने इस मामले में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
– गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
– इस दौरान 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
– इनमें डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं।
– इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी के साथ-साथ हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं।
नीतीश कुमार के बारे में
– नीतीश कुमार इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं।
– उन्होंने 1974-75 के जेपी आंदोलन के दौरान शुरुआती राजनीति की।
– जब लालू प्रसाद यादव सीएम बने तो शुरुआत में उनके साथ रहे।
– इसके बाद 1994 में नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडीस ने समता पार्टी का गठन किया।
– इसके बाद इसका विलय जनता दल में किया। फिर यह टूटकर जदयू बना। अपनी पार्टी के लगातार सबसे प्रमुख लीडर हैं।
सबसे ज्यादा बार CM पद की शपथ का रिकॉर्ड
1. नीतीश कुमार (बिहार) : 10 बार (करीब 19 साल से ज्यादा)
2. वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM) और जयललिता (तमिलनाडु की पूर्व CM) : 6 बार (क्रमश: 21 साल और 14 साल)
सबसे ज्यादा समय तक CM का रिकॉर्ड
1. पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम) : 5 बार में कुल 24 साल 166 दिन
2. नवीन पटनायक (ओडीशा CM) : 5 बार में लगभग 24 साल
3. ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल) : 5 बार में कुल 23 साल 137 दिन
4. गेगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश) : 5 बार में कुल 22 साल 250 दिन
5. ललथनहवला (मिजोरम) : 5 बार में कुल 22 साल 60 दिन
नीतीश कुमार कब-कब सीएम रहे
– 2000 – NDA के समर्थन से पहली बार 7 दिन के CM बने।
– 2005 – 2010 : NDA के समर्थन से CM
– 2010 – 2013 : NDA के समर्थन से CM
– 2013 – 2014 : NDA के समर्थन से CM
– 2015 – 2017 : महागठबंधन (राजद +) के समर्थन से CM
– 2017 – 2020 : NDA के समर्थन से CM
– 2020 – 2022 : NDA के समर्थन से CM
– 2022 – 2024 : महागठबंधन (राजद +) के समर्थन से CM
– 2024 – 2025 : NDA के समर्थन से CM
– नवंबर 2025 : NDA की सरकार में 20 नवंबर को CM बने
नीतीश सरकार के 26 मंत्री
1. सम्राट चौधरी
2. विजय कुमार सिन्हा
3. विजय कुमार चौधरी
4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव
5. श्रवण कुप्तार
6. मंगल पाण्डेय
7. डॉ० दिलीप जायसवाल
8. अशोक चौधरी
9. लेशी सिंह
10. मदन सहनी
11. नितिन नवीन
12. राम कृपाल यादव
13. संतोष कुमार सुमन
14. सुनील कुमार
15. मो० जमा खान
16. संजय सिंह ‘टाड़गर
17. अरुण शंकर प्रसाद
18. सुरेन्द्र मेहता
19. नारायण प्रसाद
20. रमा निषाद
21. लखेन्द्र कुमार रौशन
22. श्रैयसी सिंह (2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।)
23. डॉ० प्रमोद कुमार
24. संजय कुमार
25. संजय कुमार सिंह
26. दीपक प्रकाश
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दलों का प्रदर्शन
– बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुतमत मिला।
– चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने लगातार ऐसी घोषणाएं की और कई घोषणाओं को लागू किया, जिनके जरिए महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, लोअर मिडिल क्लास को सीधे फायदा पहुंचा।
पार्टी, 2025, वोट %, पिछली स्थिति
NDA, 202 (+77), 55.6%, 125
– भाजपा, 89 (+15), 20.0%, 74
– जेडीयू, 85 (+42), 19.2%, 43
– लोजपा, 19 (+18), 9.9%, 1
– एनडीए-अन्य, 9 (+1), 6.5%, 8
महागठबंधन, 35 (-75), 35.0%, 110
– राजद, 25 (-50), 22.9%, 75
– कांग्रेस, 6 (-13), 8.7%, 19
– सीपीआई (ML)L, 2 (-10), 2.8%, 12
– महागठबंधन-अन्य, 2 (-2), 0.6%, 4
जनसुराज, 0 (0), 0.3%, NA
अन्य, 6 (-2), 9.1%, 8
————–
2. बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लगातार दूसरी बार किसने ली?
Who took oath as the Deputy Chief Minister of Bihar for the second consecutive time?
a. सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी
b. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा
c. बिजेन्द्र प्रसाद यादव और सम्राट चौधरी
d. उपरोक्त सभी
Answer: b. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा
– 20 नवंबर 2025 को जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
– इस दौरान 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
– इनमें डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं।
—————
3. विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार की सबसे युवा विधायक कौन चुनी गईं?
Who was elected as the youngest MLA of Bihar in the Assembly Elections 2025?
a. अजय विक्रम
b. रजनी वर्मा
c. मैथिली ठाकुर
d. राजनाथ राम
Answer: c. मैथिली ठाकुर

नोट – भारत में विधानसभा चुनाव (State Legislative Assembly) लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। यह प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 173 में दिया गया है।
बिहार की सबसे युवा विधायक
– मैथिली ठाकुर, जो कि सिर्फ 25 साल की हैं, बिहार की सबसे युवा विधायक बन गई।
– उन्होंने दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
– मैथिली ठाकुर एक युवा, लोकप्रिय और सुरीली लोकगायिका हैं, जो खासकर लोक संगीत, भजन, विदेशी लोकगीतों के भारतीय रूपांतरण और भाषाई फोक म्यूज़िक के लिए जानी जाती हैं।
– उनके गाने भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े होते हैं और वह कई भारतीय भाषाओं—मैथिली, भोजपुरी, हिंदी, मगही, पंजाबी, अवधी, राजस्थानी आदि में गाती हैं।
आजादी के बाद पहली बार कोई निर्दलीय नहीं जीता
– बिहार के 73 वर्षों के संसदीय सफर में यह पहला अवसर है जब सदन निर्दलीयों के बिना है।
– आजादी के बाद बिहार विधानसभा में पहली बार ऐसी स्थिति आई है जब सदन में कोई निर्दलीय विधायक नहीं है।
– स्वतंत्रता के बाद बिहार में 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन बीते 17 विधानसभा में निर्दलीय जीतते रहे हैं और उनका किसी न किसी रूप में प्रतिनिधित्व होता रहा है।
– सबसे कम संख्या 17वीं विधानसभा में ही थी, जब केवल दो निर्दलीय जीते।
– पिछली बार जीते दोनों निर्दलीय विधायक इस बार हार गए। इनमें से एक तो जदयू में शामिल होने के बाद जबकि, दूसरे निर्दलीय लड़ते हुए पराजित हुए।
—————
4. G20 समिट 2025 किस देश और उसके शहर में आयोजित हुआ, जिसमें PM मोदी शामिल होने पहुंचे?
In which country and city was the G20 Summit 2025 held, which PM Modi attended?
a. दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग)
b. भारत (लखनऊ)
c. ब्राजील (रियो डी जनेरियो)
d. यूएसए (न्यूयार्क)
Answer: a. दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 20वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग का दौरा करेंगे।
– यह वैश्विक दक्षिण (ग्लोबली साउथ) में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी-20 शिखर सम्मेलन है।
– जबकि अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित पहला जी20 शिखर सम्मेलन है।
2025 समिट की थीम : एकजुटता, समानता, स्थिरता
ट्रम्प G20 समिट में शामिल नहीं होंगे
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे G20 समिट में शामिल नहीं होंगे।
– उन्होंने दावा किया है कि साउथ अफ्रीका में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहे हैं।
– ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि साउथ अफ्रीका में श्वेत किसानों पर अत्याचार हो रहा है।
– इसलिए कोई भी अमेरिकी अधिकारी वहां नहीं जाएगा।
– अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी समिट में न जाने की घोषणा कर दी थी।
– इसके जवाब में भारत में साउथ अफ्रीका के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल ने कहा कि G20 अब इतना बड़ा मंच बन चुका है कि एक देश के न आने से इसका काम नहीं रुकता।
G20 समिट कहां
– 2023 : भारत (नई दिल्ली) [थीम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य]
– 2024 : ब्राजील (रियो डी जनेरियो) [थीम – एक न्यायपूर्ण विश्व और एक टिकाऊ ग्रह का निर्माण]
– 2025 : दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग)
– 2026 : यूएसए
G20 के बारे में
– G20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी का गठन वित्तीय संकट को देखते हुए 1999 में किया गया था।
– इस वित्तीय संकट ने पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया को प्रभावित किया था।
– G20 का उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना है।
– अब इसके 21 सदस्य हैं और 2024 की समिट में इसे G21 के नाम से जाना जाएगा।
– इसमें 19 देश और दो संगठन शामिल हैं।
– यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के एक मंच के रूप में, यह सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
– इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है। जिस देश को अध्यक्ष मिलती है, वहीं पर इसका दफ्तर हो जाता है।
G20 के 21 सदस्य
– भारत
– अर्जेंटीना
– जर्मनी
– इंडोनेशिया
– इटली
– जापान
– कोरिया गणराज्य
– मैक्सिको
– रूस
– सऊदी अरब
– दक्षिण अफ्रीका
– तुर्किये
– ऑस्ट्रेलिया
– ब्राजील
– कनाडा
– चीन
– फ्रांस
– यूनाइटेड किंगडम
– USA
– यूरोपीय संघ
– अफ्रीकी संघ
नोट – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) और वर्ल्ड बैंक इसके रिप्रेजेंटेटिव (representatives) है।
दक्षिण अफ्रीका
– राजधानी : प्रिटोरिया (कार्यकारी), केप टाउन (विधायी),
ब्लूमफ़ोन्टेन (न्यायिक)
– सबसे बड़ा शहर : जोहान्सबर्ग
– राष्ट्रपति : सिरिल रामफोसा
– मुद्रा : दक्षिण अफ़्रीकी रैंड
– पड़ोसी देश : नामीबिया, बोत्सवाना, जांबिया, मोजांबिक, एस्तोनिया और लेसोथो
—————
5. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने डोनाल्ड ट्रंप के ‘गाजा शांति प्रस्ताव’ को मंजूर किया, इसके तहत गजा में कौन सी सेना तैनात होगी?
The United Nations Security Council (UNSC) approved Donald Trump’s ‘Gaza Peace Proposal’, under which which army will be deployed in Gaza?
a. अमेरिकी सेना
b. इजरायली सेना
c. अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF)
d. संयुक्त राष्ट्र शांति बल
Answer: c. अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF)
– गजा में ISF की तैनाती “बहु-राष्ट्रीय” होगी — यानी कई देशों के सैनिक इसमें शामिल हो सकते हैं।
– डोनाल्ड ट्रंप के ‘गाजा शांति प्रस्ताव’ के तहत 10 अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम लागू हुआ था।
– संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 18 नवंबर 2025 को इस अमेरिकी मसौदे के पक्ष में 13 वोट पड़े।
– जबकि रूस और चीन ने इस पर मतदान से दूरी बनाए रखी (किसी ने वीटो नहीं किया)।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि यह प्रस्ताव गाजा को समृद्ध बनाने में मदद करेगा और इजरायल को सुरक्षा के साथ रहने का माहौल देगा।
– इसका मतलब है कि इसे अंतरराष्ट्रीय वैधानिकता मिली है।
– लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, यह “पूरी तरह UN-नेतृत्व वाले शांति सैनिकों (fully fledged UN peacekeepers)” जैसा नहीं होगा।
प्रस्ताव में ये सब है शामिल
– गाजा के लिए एक अंतरिम शासी निकाय, “बोर्ड ऑफ पीस” का गठन हुआ, जिसका कार्यकाल 2027 के अंत तक चलेगा।
ISF का मिशन होगा:
– गजा की सिक्योरिटी बहाल करना
– ह्यूमैनिटेरियन (मानवीय) ऑपरेशंस की सुरक्षा करना
– सीमाओं की निगरानी करना
– हथियारों को नियंत्रित करना / हतोत्साहित करना (non-state armed groups को)
– एक नई, प्रशिक्षित, फिलिस्तीनी पुलिस फोर्स के साथ काम करना।
– प्रस्ताव में कहा गया है कि ISF “all necessary measures” (जरूरत पड़ने पर बल उपयोग करने) की अनुमति पा सकती है।
फिलिस्तीनी राष्ट्र की संभावना
– इस प्रस्ताव में भविष्य में फिलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण की संभावना का भी उल्लेख है।
– इसमें कहा गया है कि एक बार फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा सुधार किए जाने और गाजा का पुनर्निर्माण शुरू होने के बाद, “फिलिस्तीनी राष्ट्रत्व के लिए एक विश्वसनीय मार्ग की स्थितियाँ बन सकती हैं।
– हालांकि, इजरायल ने इस संभावना को खारिज कर दिया है।
—————-
6. वर्ल्ड हेरिटेज वीक (विश्व विरासत सप्ताह) कब मनाया जाता है?
When is World Heritage Week celebrated?
a. 05-10 नवंबर
b. 11-15 नवंबर
c. 15-18 नवंबर
d. 19-25 नवंबर
Answer: d. 19-25 नवंबर
– प्रतिवर्ष दुनियाभर में 19 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक वर्ल्ड हेरिटेज वीक मनाया जाता है।
– यह सप्ताह संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
– वर्ल्ड हेरिटेज वीक का एक हस्ताक्षरकर्ता होने के नाते, भारत प्रत्येक वर्ष वर्ल्ड हेरिटेज डे (18 अप्रैल) और विश्व विरासत सप्ताह (19-25 नवंबर) पर विभिन्न पहल करता है।
– यूनेस्को के सदस्य राज्यों ने 1972 में वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन को अपनाया।
—————
7. दुबई एयर शो 2025 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नवंबर 2025 में किसने किया?
Who led the Indian delegation at the Dubai Air Show 2025 in November 2025?
a. राजनाथ सिंह
b. संजय सेठ
c. धर्मेन्द्र प्रधान
d. एस जयशंकर
Answer: b. संजय सेठ (विदेश रक्षा राज्य मंत्री)
– दुबई एयर शो 17-18 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुआ।
– भारतीय वायु सेना ने सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (IAF की 52वीं स्क्वाड्रन का एक हिस्सा) और LCA तेजस के साथ एयर शो में भाग लिया।
– दुबई एयर शो में स्थापित भारतीय पवेलियन का उद्घाटन
भारतीय प्रतिनिधिमंडल के लीडर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया।
– इस पवेलियन में HAL, DRDO, कोरल टेक्नोलॉजीज, दंतल हाइड्रोलिक्स, इमेज सिनर्जी एक्सप्लोर, एसएफओ टेक्नोलॉजीज के स्टॉल हैं।
दुबई एयर शो
– यह एक द्विवार्षिक आयोजन है जिसमें 150 देशों के 1,500 से ज़्यादा प्रदर्शक और 1,48,000 से ज़्यादा उद्योग पेशेवर भाग लेते हैं।
– जिनमें बॉम्बार्डियर, डसॉल्ट एविएशन, एम्ब्रेयर, थेल्स, एयरबस, लॉकहीड मार्टिन और कैलिडस जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियाँ शामिल हैं।
– दुबई एयरशो की शुरुआत 1986 में अरब एयर के रूप में हुई थी।
– पहला दुबई एयरशो 1989 में दुबई हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया था।
संयुक्त अरब अमीरात
– राजधानी: अबू धाबी
– राष्ट्रपति : शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
– प्रधानमंत्री : मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (दुबई के शासक)
– दुबई के क्राउन प्रिंस : शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
– मुद्रा: UAE दिरहम
– भाषा: अरबी
– पड़ोसी देश: ओमान और सऊदी अरब
—————
8. देशी गाय/भैंस नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान के लिए प्रथम नेशनल गोपाल रत्न अवॉर्ड (NGRA) 2025 {Non NER श्रेणी} किसे मिला?
Who received the first National Gopal Ratna Award (NGRA) 2025 {Non NER category} for the best dairy farmer rearing indigenous cow/buffalo breeds?
a. डॉ. कंकनाला कृष्ण रेड्डी
b. अरविंद यशवंत पाटिल
c. हर्षित झूरिया
d. दिलीप कुमार प्रधान
Answer: b. अरविंद यशवंत पाटिल (कोल्हापुर, महाराष्ट्र)
– केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय ने इस पुरस्कार की घोषणा नवंबर को की।
नोट : NGRA (National Gopal Ratna Awards) पशुधन और डेयरी क्षेत्र के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों में से एक है।
#राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 के विजेता#
देशी गाय/भैंस नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान श्रेणी में (Non-NER – non-North Eastern Region)
– प्रथम अरविन्द यशवन्त पाटिल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र
सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन श्रेणी में (Non-NER – non-North Eastern Region)
– प्रथम मीनन गाडी क्षीरोलपदका सहकारण संघम लिमिटेड, वायनाड, केरल
सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT) (Non-NER – non-North Eastern Region)
– प्रथम श्री दिलीप कुमार प्रधान, अनुगुल, ओडिशा
उत्तर पूर्वी और हिमालयी क्षेत्रों के लिए
– हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के विजय लता सर्वश्रेष्ठ किसान हैं।
– और कुल्हा दूध उत्पादक सहकारी समिति, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति हैं।
कितना पुरस्कार राशि
– पुरस्कार विजेताओं को योग्यता प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह और प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के लिए क्रमशः ₹5,00,000, ₹3,00,000 और ₹2,00,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
– हिमालयी या पूर्वोत्तर क्षेत्रों के पुरस्कार विजेताओं को ₹2,00,000 मिलेंगे।
– कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT) श्रेणी के लिए कोई नकद पुरस्कार नहीं है।
—————
9. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में नागरिक फीडबैक को मजबूत करने के लिए कौन सा AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया?
Which AI platform was launched by the central government to strengthen citizen feedback in the Public Distribution System (PDS)?
a. हाना (HANA)
b. खाना (KHANA)
c. आशा (ASHA)
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. आशा (ASHA) [अन्न सहायता होलिस्टिक एआई सॉल्यूशन]
– केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने आशा, अन्न सहायता होलिस्टिक एआई सॉल्यूशन 18 नवंबर, 2025 को लॉन्च किया है।
– यह एक एआई-आधारित प्लेटफॉर्म है। एक प्रकार की पहल है।
– यह प्लेटफॉर्म लाभार्थियों को अपनी पसंदीदा भाषा में एआई सक्षम कॉल के माध्यम से राशन वितरण पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने की अनुमति देता है।
– इस प्लेटफ़ॉर्म की लागत ₹5 लाख है, जो पीडीएस लाभार्थियों तक पहुँचने के लिए एक कॉल सेंटर चलाने की लागत से काफ़ी कम है।
– आशा (ASHA) लाभार्थियों को यह बताने में मदद करती है कि उन्हें उनका पूरा हक मिला है या नहीं।
—————-
10. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024 किसे सम्मानित किया गया?
Who was awarded the Indira Gandhi Peace Prize 2024?
a. डोनाल्ड ट्रंप
b. डेनियल
c. जार्जिया मेलोनी
d. मिशेल बाचेलेट
Answer: d. मिशेल बाचेलेट (चिली की पूर्व राष्ट्रपति)
– चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर 2025 को ये सम्मान दिया गया।
– यह पुरस्कार उन्हें शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
– बाचेलेट मानवाधिकारों, लैंगिक समानता और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं।
– उन्हें मानवाधिकारों और समानता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
– इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गठित एक निर्णायक मंडल ने उनके नाम की घोषणा की है।
– इंदिरा गांधी स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कार दिया।
– पुरस्कार में एक करोड़ रुपये स्मारक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मिशेल बाचेलेट
– मिशेल बाचेलेट चिली की पहली और एकमात्र महिला राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 2006-2010 और 2014-2018 तक सेवा की।
– उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के रूप में भी काम किया है।
चिली
– राजधानी – सैंटियागो
– राष्ट्रपति – गेब्रियल बोरिक
– मुद्रा चिली – पेसो
—————-
11. विश्व मत्स्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Fisheries Day celebrated?
a. 20 नवंबर
b. 21 नवंबर
c. 22 नवंबर
d. 23 नवंबर
Answer: b. 21 नवंबर
– पहला विश्व मत्स्य दिवस 21 नवंबर, 2015 को मनाया गया था।
– इसी दिन नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मछुआरा संगठन का उद्घाटन किया गया था
PDF Download: Click here


