21 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स

यह 21 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. पंजाब सरकार ने 1920 के जल समझौते का हवाला देकर किस राज्य से ₹1.44 लाख करोड़ बकाया मांगा, अन्यथा पानी लेना बंद करने को कहा?
Citing the 1920 water agreement, from which state did the Punjab government demand ₹1.44 lakh crore in arrears, threatening to stop drawing water otherwise?

a. हरियाणा
b. राजस्थान
c. हिमाचल प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश

Answer: b. राजस्थान

पंजाब और राजस्थान के बीच जल विवाद
– पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्थान से कहा है कि वह 1960 से अब तक के जल उपयोग का ₹1.44 लाख करोड़ बकाया भुगतान करे, अन्यथा पानी लेना बंद करे।

विवाद किस बारे में है?
– राजस्थान, गंग नहर (Gang Canal) और फिरोजपुर फीडर के माध्यम से पंजाब का पानी लेता है।
– दावा: 1960 के बाद से कोई भुगतान नहीं किया गया
– पानी की मात्रा: लगभग 18,000 क्यूसेक (cusecs)

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
– 1920 का समझौता (British-era agreement)
– पक्ष: ब्रिटिश सरकार + बहावलपुर राज्य (आजादी के बाद पाकिस्‍तान में शामिल) + बीकानेर रियासत (अब राजस्‍थान)
– शर्त: पानी के बदले भुगतान
– हालांकि 1960 के सिंधु जल समझौता के बाद भुगतान का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
– यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।

पंजाब का तर्क
– 1920 समझौता अब भी समाप्त नहीं हुआ
– हर 25 वर्ष में समीक्षा होनी थी (लेकिन नहीं हुई)
– इसलिए रॉयल्टी (water charges) मिलनी चाहिए

पंजाब पैसा क्यों मांग रहा है?
– नदी (जैसे सतलुज) प्राकृतिक है। किसी एक राज्य की नहीं है।
– लेकिन पानी को नहर (canal) से ले जाना पड़ता है।
– यह नहर पंजाब की जमीन पर बनी और मेंटेन होती है।

केंद्र सरकार की भूमिका
– मामला केंद्र के समक्ष उठाया गया
– संभावित रूप से Inter-State Water Dispute का रूप ले सकता है

पंजाब सीएम – भंगवंत मान
राजस्‍थान सीएम – भजन लाल शर्मा

—————
2. भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले 100 औद्योगिक पार्क किस प्रकार के होंगे, जिसके लिए केंद्र ने ₹33,660 करोड़ की मंजूरी दी?
What type of industrial parks will the 100 parks be that are to be developed under the Bharat Industrial Development Scheme (BHAVYA)—for which the Centre has approved ₹33,660 crore?

a. केवल कृषि-आधारित औद्योगिक पार्क
b. Plug-and-Play आधारित एकीकृत औद्योगिक क्लस्टर
c. केवल निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (EPZ)
d. केवल आईटी पार्क

Answer: b. Plug-and-Play आधारित एकीकृत औद्योगिक क्लस्टर

– केंद्र सरकार ने ₹33,660 करोड़ की भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) को मंजूरी दी है।
– इस निर्णय को प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में मार्च 2026 में हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृति मिली।

योजना की मुख्य बातें
– देशभर में 100 Plug-and-Play Industrial Parks विकसित किए जाएंगे। ताकि उद्योग यहाँ आते ही तुरंत उत्पादन शुरू कर सकते हैं।
– जमीन पहले से तैयार, बिजली, पानी, सड़क पहले से मौजूद और जरूरी अनुमति पहले से क्लियर कर लिए जाएंगे।
– ये अलग-अलग सेक्टर के पार्क नहीं होंगे, बल्कि क्‍लस्‍टर बेस्‍ड इंडस्ट्रियल इकोसिस्‍टम होंगे। इसमें मैन्‍युफैक्‍चरिंग, लॉजिस्टिक्‍स और सर्विसेज एक ही जगह होंगे।
– प्रत्येक पार्क का आकार 100 से 1000 एकड़ के बीच होगा
– सरकार ₹1 करोड़ प्रति एकड़ तक वित्तीय सहायता देगी
– उद्योगों को तैयार बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा
– इसमें केंद्र व राज्य सरकार + निजी क्षेत्र की भागीदारी होगी।

उद्देश्य क्या है?
– विनिर्माण क्षेत्र (Manufacturing) को बढ़ावा देना
– विश्व-स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकसित करना
– भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देना
– इस योजना से लगभग 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है

—————-
3. विश्व गौरैया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Sparrow Day celebrated?

a. 17 मार्च
b. 18 मार्च
c. 19 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: d. 20 मार्च

– यह दिवस लोगों में गौरेया के प्रति जागरुकता बढ़ाने और उसके संरक्षण के लिए मनाया जाता है।
– बढ़ते प्रदूषण सहित कई कारणों से गौरैया की संख्या में कमी आई है।
– विश्व गौरैया दिवस, नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ-साथ फ्रांस की इकोसेज एक्शन फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
– वर्ष 2010 में पहली बार 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया गया।

—————
4. ‘IOS सागर’ पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है, जिसका दूसरा संस्‍करण मार्च 2026 में शुरू हुआ?
What is the main objective of the ‘IOS Sagar’ initiative, the second edition of which was launched in March 2026?

a. समुद्री व्यापार और लाभ
b. समुद्री सुरक्षा अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक सहयोग को बढ़ावा देना
c. मछली पालन को बढ़ावा देना
d. बंदरगाह निर्माण

Answer: b. समुद्री सुरक्षा अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक सहयोग को बढ़ावा देना

– भारतीय नौसेना ने IOS सागर 2026 (Indian Ocean Ship SAGAR) का दूसरा संस्करण मार्च 2026 में शुरू किया।
– यह कार्यक्रम 16 मार्च 2026 से शुरू हुआ, जिसमें 16 देशों के नौसैनिक भाग लिया।
– यह भारत के इंडियन ओसेन सिंपोजियम (IONS) की अध्यक्षता (2026) से भी जुड़ा है

IOS सागर क्या है?
– यह भारतीय नौसेना की समुद्री सहयोग पहल (Maritime Cooperation Initiative) है
– उद्देश्य: हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाना
– यह भारत के SAGAR विजन पर आधारित है
– SAGAR = Security and Growth for All in the Region

इसमें क्या होता है?
– कोच्चि में ट्रेनिंग
– भारतीय नौसेना के जहाज पर संयुक्त अभ्यास
– समुद्र में वास्तविक ऑपरेशन (real-time deployment)
– अन्य देशों के बंदरगाहों का दौरा

उद्देश्य क्या है?
– समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) मजबूत करना
– पायरेसी, ट्रैफिकिंगजैसी चुनौतियों से मिलकर निपटना
– देशों के बीच विश्वास और अंतरसंचालनीयता (interoperability) बढ़ाना

—————–
5. इंडियन ओसेन सिंपोजियम (IONS) की अध्‍यक्षता किसने ग्रहण की?
Who assumed the chairmanship of the Indian Ocean Symposium (IONS)?

a. फ्रांसीसी नौसेना
b. भारतीय नौसेना
c. ऑस्ट्रेलियाई नौसेना
d. इंडोनेशियाई नौसेना

Answer: b. भारतीय नौसेना

– इससे पहले अध्यक्षता फ्रांस (France) नेवी के पास थी

इंडियन ओसेन सिंपोजियम (IONS)
– यह एक बहुपक्षीय नौसैनिक सहयोग मंच (naval cooperation forum) है, जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region – IOR) के देशों की नौसेनाएँ शामिल होती हैं।
– स्थापना: 2008
– किसकी पहल: भारतीय नौसेना (Indian Navy)
– उद्देश्य : समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) को मजबूत करना, सदस्य देशों के बीच समन्वय (coordination) बढ़ाना
– शामिल देश : हिंद महासागर से जुड़े 25+ देश जैसे – भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका, ओमान आदि
– हर 2 साल में बैठक होती है।
– अलग-अलग देशों के बीच अध्‍यक्षता बदलती है

इंडियन नेवी चीफ – एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

—————
6. अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Happiness Day celebrated?

a. 19 मार्च
b. 20 मार्च
c. 21 मार्च
d. 22 मार्च

Answer: b. 20 मार्च

2026 की थीम :
– सोशल मीडिया और खुशी
– social media and happiness

– संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने में खुशी और कल्याण के महत्व को पहचानते हुए इस दिवस को घोषित किया था।

—————
7. किस देश द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘सी ड्रैगन 2026’ में भारतीय नौसेना ने भाग लिया?
In which country’s hosted multinational military exercise, ‘Sea Dragon 2026’, did the Indian Navy participate?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. जापान
c. संयुक्त राज्य अमेरिका
d. न्यूज़ीलैंड

Answer: c. संयुक्त राज्य अमेरिका

– Sea Dragon एक बहुराष्ट्रीय Anti-Submarine Warfare (ASW) अभ्यास है।
– इसका आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S. Navy) द्वारा किया जाता है।
– वर्ष 2026 का संस्करण Guam (प्रशांत महासागर) के निकट आयोजित किया जा रहा है।
– यह अभ्‍यास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों के बीच महत्वपूर्ण है।

भाग लेने वाले देश
– भारत (Indian Navy)
– संयुक्त राज्य अमेरिका
– ऑस्ट्रेलिया
– जापान
– न्यूज़ीलैंड

—————
8. मार्च 2026 में ‘नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE)’ की मानद उपाधि किसे प्रदान की गई?
Who was conferred the honorary title of ‘Knight Commander of the Order of the British Empire (KBE)’ in March 2026?

a. सुंदर पिचाई
b. एन. चंद्रशेखरन
c. मुकेश अंबानी
d. सत्य नडेला

Answer: b. एन. चंद्रशेखरन

– एन. चंद्रशेखरन (टाटा ग्रुप के चेयरमैन) को मानद नाइटहुड प्रदान किया गया।
– यह सम्मान यूनाइटेड किंगडम (UK) सरकार द्वारा दिया जाता है।
– उन्हें ’नाइट कमांडर ऑफ द मोस्‍ट एक्‍सीलेंस ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर’ (KBE) से सम्मानित किया गया।
– यह सम्मान भारत-यूके व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया।
– यह सम्मान ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III की ओर से भारत में यूनाइटेड किंगडम की उच्‍चायुक्‍त ने प्रदान किया।

—————
9. विश्‍व जल दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Water Day celebrated?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: c. 22 मार्च

2026 की थीम:
– Water and Gender
(जल प्रबंधन, शासन और नेतृत्व में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना।)

– यह दिवस वर्ष 1993 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
– यह दिवस यूनाइटेड नेशन द्वारा घोषित है।
– इसका उद्देश्य स्वच्छ जल की उपलब्धता, जल संकट और जल प्रबंधन की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना है।

महत्व:
– जल संकट: दुनिया में 2 अरब से अधिक लोग सुरक्षित पीने के पानी के बिना जी रहे हैं। गंदे पानी और खराब स्वच्छता के कारण होने वाले दस्त से लगभग हर दो मिनट में पांच साल से कम उम्र के एक बच्चे की मौत हो जाती है। ​
– ग्लेशियरों का पिघलना: जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे पानी की आपूर्ति और पर्यावरणीय स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ​
– भारत में स्थिति: भारत में हिमालयी क्षेत्र में लगभग 16,627 ग्लेशियर हैं, जो देश की जल आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके पिघलने से गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों के जल स्तर पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे करोड़ों लोगों की जीवनरेखा प्रभावित होती है। ​

सरकारी प्रयास
– भारत सरकार ने जल संरक्षण के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं, जैसे ‘जल जीवन मिशन’, ‘अटल भूजल योजना’ और ‘नमामि गंगे’।
– इनका उद्देश्य जल संसाधनों का सतत प्रबंधन और संरक्षण सुनिश्चित करना है।​

—————
10. विश्‍व कठपुतली दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Puppetry Day celebrated?

a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: c. 21 मार्च

– इस दिवस का उद्देश्य इस प्राचीन लोक कला को जन-जन तक पहुंचना तथा आने वाली पीढ़ी को इससे अवगत कराना है।
– कठपुतली कला कई कलाओं का मिश्रण है, जिसमें-लेखन, नाट्य कला, चित्रकला, वेशभूषा, मूर्तिकला, काष्ठकला, वस्त्र-निर्माण कला, रूप-सज्जा, संगीत, नृत्य आदि शामिल हैं।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *