21 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 21 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारतीय वायु सेना (IAF) की मेजबानी में आयोजित होने वाली पहली बहुराष्ट्रीय वायु अभ्‍यास (multinational air exercise) का नाम बताएं?
Name the first multinational air exercise to be hosted by the Indian Air Force (IAF) in August 2024?

a. भारत शक्ति
b. तरंग शक्ति
c. वायु शक्ति
d. अश्‍व शक्ति

Answer: b. तरंग शक्ति

– इंडियन एयरफोर्स पहली बार इंटरनेशनल एयर एक्‍सरसाइज अगस्‍त 2024 में आयोजित करेगी।
– इससे पहले इंडियन एयरफोर्स ने द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय एयर एक्‍सरसाइज किए हैं, लेकिन बहुत सारे देशों के एयरफोर्स का एक साथ अभ्‍यास आयोजित नहीं हुए हैं।
– हालांकि, भारत अक्‍सर विदेशों में होने वाले इंटरनेशन एयर एक्‍सरसाइज में हिस्‍सा लेता रहा है।
– तरंग शक्ति को पहले 2023 के अंत में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब यह अगस्‍त में होगा।

किन देशों को आमंत्रित किया गया
– IAF ने 10 मित्र देशों को आमंत्रित किया है।
– IAF ने मित्र देशों को आमंत्रित किया है, इसमें ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के शामिल होने की उम्‍मीद है।
– द हिंदू के अनुसार इस ईवेंट में जर्मनी लड़ाकू जेट और एक A-400M परिवहन विमान भी तैनात करेगा।

दो चरणों में अभ्‍यास
– अब यह अभ्यास दो चरणों में होगा, पहला चरण अगस्त के पहले दो हफ्तों में दक्षिण भारत में जबकि दूसरा चरण अगस्त के अंत से सितंबर के मध्य तक पश्चिमी क्षेत्र में होगा।

रेड फ्लैग अभ्यास का अनुभव
– अमेरिकी वायुसेना (यूएसएएफ) द्वारा 4 से 14 जून तक आयोजित रेड फ्लैग अभ्यास अलास्का के एयेल्सन एयर फोर्स बेस पर संपन्न हुआ था।
– इसमें भारतीय वायुसेना ने हिस्‍सा लिया था।
– इस वर्ष रेड फ्लैग का यह दूसरा संस्करण था।
– इंडियन एयरफोर्स ने कहा है कि – अमेरिका के रेड फ्लैग अभ्यास के अनुभव से समृद्ध होकर, भारतीय वायुसेना तरंग शक्ति-2024 के दौरान अन्य देशों के प्रतिभागी दलों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है, जो इस साल के अंत में आयोजित होने वाला पहला भारतीय बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास है।

इंडियन एयर फोर्स चीफ – एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

————-
2. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Yoga celebrated?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: a. 21 जून

वर्ष 2024 की थीम
– स्वयं एवं समाज के लिए योग
– Yoga for Self and Society

21 जून को क्‍यों मनाया जाता है योग दिवस
– दरअसल, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं।
– भारत ने इस दिन का प्रस्‍ताव वर्ष 2014 को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को दिया था, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया।
– इसके बाद वर्ष 2015 से दुनिया में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया।

————-
3. भारतीय कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड किस देश की कंपनी के साथ मिलकर अर्जेंटीना में लिथियम ब्‍लॉकों की खोज कर रही है?
Indian company Coal India Limited is exploring lithium blocks in Argentina in collaboration with which country’s company?

a. अमेरिका
b. जापान
c. मालदीव
d. रूस

Answer: a. अमेरिका

– यह खोज बैटरी सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हो रही है।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार इसकी जानकारी 18 जून 2024 को मिली।
– भारत लिथियम की आपूर्ति सुनिश्चित करने के तरीकों की खोज कर रहा है, जो इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है।

नोट: द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार भारत सरकार ने खनिकों से ऑस्ट्रेलिया के डुब्बो क्षेत्र में महत्वपूर्ण खनिजों की खोज करने को भी कहा है।

भारत की कोशिशें और मकसद क्‍या है?
– ये कोशिशें भारत सरकार की उस रणनीति का हिस्सा हैं, जिसके तहत भारत पिछले साल 2023 में अमेरिका की अगुवाई वाली खनिज सुरक्षा साझेदारी (MSP) में शामिल हुआ था।
– इस साझेदारी का मकसद ये सुनिश्चित करना है कि भारत को अपने नेट-ज़ीरो कार्बन लक्ष्य को पूरा करने के लिए ज़रूरी खनिजों की पर्याप्त सप्लाई हो सके।

————–
4. भारत और किस देश ने जून 2024 में एक नई रणनीतिक सेमीकंडक्‍टर साझेदारी शुरू की और लिथियम संसाधन परियोजना और दुर्लभ पृथ्वी भंडार में सह-निवेश करने पर भी सहमत हुए?
India and which country launched a new strategic semiconductor partnership in June 2024 and also agreed to co-invest in a lithium resources project and rare earth reserves?

a. अमेरिका
b. जापान
c. मालदीव
d. रूस

Answer: a. अमेरिका

– ये निर्णय नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन की अगुवाई में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी (ICET) पर भारत-अमेरिका पहल की दूसरी बैठक (17 जून 2024) में लिए गए।
– इसके तहत सटीक निर्देशित गोला-बारूद के लिए सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण प्रक्रिया का सह-विकास किया जाएगा।
– इसके अलावा दोनों देश दक्षिण अमेरिका में लिथियम संसाधन परियोजना और अफ्रीका में दुर्लभ पृथ्वी भंडार में संयुक्‍त रूप से निवेश कर रहे हैं।
– कितना निवेदश होगा यह अभी तय नहीं हुआ।

भारत-अमेरिका सहमत क्‍यों हुए?
– इन दोनों देशों ने दक्षिण अमेरिका में लिथियम संसाधन परियोजना और अफ्रीका में दुर्लभ पृथ्वी भंडार में सह-निवेश करने पर भी सहमति व्यक्त की।
– ताकि खनिज सुरक्षा साझेदारी (MSP) में भारत की “महत्वपूर्ण भूमिका” को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।
– भारत लिथियम प्रोसेसिंग में सहयोग करने और चीन पर निर्भरता से बचने के लिए अमेरिका सहित कई देशों के साथ बातचीत कर रहा है।
– भारत जून 2023 में MSP (Minerals Security Partnership) में शामिल हो गया।
– इसमें कई देश आते हैं।

भारत में पहली बार लिथियम की खोज
– भारत में पहली बार लिथियम के भंडार जम्मू कश्मीर में मिले।
– भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को 9 फरवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार प्राप्त हुए।
– जीएसआई लिथियम की खोज के लिए देश में 19 जगह पर प्रोजेक्‍ट चला रहा है। इनमें ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्‍मीर शामिल है।
– इसके अलावा, सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने लद्दाख में लीथियम की खोज की है। परमाणु ऊर्जा विभाग ने कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लिथियम की खोज की है और मांड्या जिले में 1,600 टन धातु का अनुमान लगाया है।

लिथियम क्या है?
– लिथियम एक रासायनिक तत्व है।
– इसका रासायनिक प्रतीक Li है।
– यह सबसे हल्की धातु और सबसे कम घनत्व वाला ठोस पदार्थ है।
– इसका परमाणु क्रमांक 3 और परमाणु भार 6.941u होता है।
– लिथियम ऐसा नॉन फेरस मेटल है, जिसका उपयोग मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल और अन्य चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है।
– भारत अभी लिथियम के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।
– वर्ष 2023 तक चीन और ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम सप्लायर हैं।

भारत किन देशों से लिथियम का आयात करता है?
– दुनिया में लिथियम के आयात करने में भारत चौथे स्थान पर है।
– भारत लगभग 80% लिथियम-ऑयन बैटरियों को चीन से मंगाता है।
– भारत लिथियम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अर्जेंटीना, चिली, ऑस्ट्रेलिया और बोलिविया के लिथियम की खदानों में हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)
स्थापना: 1851
मुख्यालय: कोलकाता

————–
5. नीरज चोपड़ा ने जून 2024 में पावो नूरमी गेम्‍स में कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Neeraj Chopra win at the Paavo Nurmi Games in June 2024?

a. सिल्‍वर
b. ब्रॉन्‍ज
c. गोल्‍ड
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. गोल्‍ड

– पावो नूरमी गेम्‍स में नीरज चोपड़ा का यह पहला गोल्‍ड मेडल है।
– उन्‍होंने 18 जून 2024 को अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर बेस्‍ट थ्रो करके पहला स्‍थान हासिल किया।
फिनलैंड के टोनी केरानेन ने 84.19 मीटर थ्रो करके सिल्‍वर मेडल जीता।
– पावो नूरमी गेम्‍स का आयोजन पावो नूरमेन स्टेडियम, टुर्कु (फिनलैंड) में हुआ।

पावो नूरमी गेम्स
– यह एक वार्षिक ट्रैक और फील्ड मीट है जो फ़िनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी स्टेडियम में आयोजित की जाती है। – यह पहली बार 1957 में आयोजित किया गया था।

इससे पहले ये पदक अपने नाम कर चुके नीरज चोपड़ा
– 2022 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में 88.13 मीटर का थ्रो के साथ उन्‍हें सिल्‍वर पदक मिला।
– 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया।
– 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी उन्होंने देश को गोल्‍ड दिलाया।
– 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था।

हरियाणा के रहने वाले हैं नीरज चोपड़ा
– नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ।
– वे हरियाणा के पानीपत शहर के खांद्रा गांव में हुआ था।
– नीरज के पिता सतीश कुमार छोटे किसान हैं।

————-
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्‍य में स्थित नालंदा विश्‍वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन जून 2024 में किया?
In which state did Prime Minister Narendra Modi inaugurate the new campus of Nalanda University in June 2024?

a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. महाराष्‍ट्र
d. बिहार

Answer: d. बिहार

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून 2024 को नालंदा विश्‍वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया।

नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस की स्‍थापना
– नया कैंपस, नालंदा के खंडहरों से 12 किमी दूर स्थित है।
– यह बिहार की राजधानी पटना से 100 किमी दूर है।
– परिसर 455 एकड़ में फैला हुआ है, और इसमें शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक, शिक्षकों और छात्रों के रहने के क्वार्टर, प्रयोगशालाएँ और पुस्तकालय हैं।
– इसकी शुरुआत 2014 में 14 छात्रों के साथ एक अस्थायी स्थान पर हुई थी, निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था।

नालंदा विश्वविद्यालय के नए केंपस के बारे में
– नालंदा विश्‍वविद्यालय को पुनर्जीवित करने पर चर्चा वर्ष 2006 में शुरू हुई थी। जब पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. APJ अब्‍दुल कलाम ने बिहार का दौरा किया था।
– इसकी स्थापना का निर्णय 2010 में लिया गया था, लेकिन तब यह स्‍थापित नहीं हो सका।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में 14 छात्रों के साथ एक अस्थायी स्थान पर हुई थी।
– इसका निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था।
– नए कैंपस का निर्माण नालंदा विश्‍वविद्यालय अधिनियम, 2010 के किया गया।
– इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून 2024 को किया।

इसमें कितने देशों के स्‍टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं?
– वर्तमान में विश्‍वविद्यालय में 17 देशों के करीब 400 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
– वहीं, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए यहां 10 सब्जेक्ट में पढ़ाई हो रही है।
– यह स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट शोध पाठ्यक्रम और अल्पकालिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

नोट: इसे वर्ष 2016 में यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व सांस्‍कृतिक धरोहर घोषित किया था।

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में
– प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं शताब्दी में हुई थी। जब मूल रूप से इसे महाविहार के रूप में स्थापित किया गया था।
– इसने दुनिया भर से छात्रों को आकर्षित किया था।
– 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों ने इसे ध्वस्त कर दिया गया था।
– इससे पहले यह प्राचीन विश्वविद्यालय 800 वर्षों तक फलता-फूलता रहा।
– इस विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम का प्राप्‍त है।

बिहार
राजधानी: पटना
मुख्‍यमंत्री: नीतीश कुमार
राज्‍यपाल: राजेंद विश्‍वनाथ अर्लेकर

————-
7. किस खेल के पूर्व भारतीय खिलाड़ी डेविड जॉनसन का निधन 20 जून 2024 को हो गया?
Former Indian player of which sport, David Johnson, passed away on 20 June 2024?

a. हॉकी
b. क्रिकेट
c. फुटबॉल
d. वॉलीबॉल

Answer: b. क्रिकेट

– वह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज थे। 52 वर्ष के थे।
– उन्होंने 1996 में दो टेस्ट मैच खेले थे और तीन विकेट लिए थे।
– और 39 प्रथम श्रेणी मैचों में 125 विकेट लिए।
– उन्होंने चार बार पांच विकेट और एक बार दस विकेट भी लिए थे।

————-
8. किस वाइल्‍ड लाइफ फिल्म निर्माता को वी.शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Which wildlife filmmaker has been honoured with the V. Shantaram Lifetime Achievement Award?

a. एरिक स्टोल्ट्ज़
b. आर्ट लिंसन
c. जेनी राइट
d. सुब्बैया नल्लामुथु

Answer: d. सुब्बैया नल्लामुथु

– सुब्बैया नल्लामुथु को वाइल्‍ड लाइफ डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 18वें वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
– ये पुरस्‍कार नल्ला मुथु को 15 जून 2024 को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन द्वारा दिया गया।
– सुब्बैया नल्ला मुथु की हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से बनी वन्यजीव संरक्षण अभियान फिल्म ‘ टाइगर एंथम ‘ ने काफी प्रशंसा बटोरी थी।
– दुनिया भर में इस मूवी को 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्रशंसा मिली।
– इसे जी-20 शिखर सम्मेलन में भी प्रदर्शित किया गया था।
– ‘टाइगर एंथम’ TOI के ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के जश्न मनाने के अभियान का हिस्सा था।

– नल्ला मुथु को दुनिया के प्राकृतिक इतिहास फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। – भारतीय बाघों पर उनके काम की कोई तुलना नहीं है। उन्होंने अपने जीवन के 16 साल भारत की बड़ी बिल्लियों के बारे में भावपूर्ण कहानियाँ बताने के लिए समर्पित किए हैं।
– इन कहानियों को न केवल दुनिया भर में प्रशंसा मिली, बल्कि बाघ संरक्षण के बारे में वैश्विक जागरूकता भी बढ़ी।

वी.शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
– वी .शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है जिसे 1990 में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म निर्माता वी. शांताराम की याद में शुरू किया था।
– यह पुरस्कार मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उन फिल्म निर्माताओं को दिया जाता है जिन्होंने डॉक्यूमेंट्री मूवीज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
– ये मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव हर दो साल में होता है।
– पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये नकद दिया जाता है।

————-
9. पीटर पेलेग्रिनी ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
Peter Pellegrini was sworn in as the President of which country?

a. चेक गणराज्य
b. पोलैंड
c. हंगरी
d. स्लोवाकिया

Answer: d. स्लोवाकिया

– 15 जून 2024 को पीटर पेलेग्रिनी ने कड़ी सुरक्षा के बीच शपथ ली क्योंकि एक महीने पहले उनके करीबी प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हत्या का प्रयास किया गया था।
– वर्ष 1993 में चेकोस्लोवाकिया से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से 48 वर्षीय पीटर पेलेग्रिनी स्लोवाकिया के छठे राष्ट्रपति बन गए।
– 6 अप्रैल 2024 को स्‍लोवाकिया में मतदान हुआ था।

प्रधानमंत्री: रॉबर्ट फिको
मुद्रा: यूरो
भाषा: स्लोवाक
जनसंख्‍या: 54.3 लाख (2022)
पड़ोसी देश: उत्तर में पोलैंड, पूर्व में यूक्रेन, दक्षिण में हंगरी,पश्चिम में ऑस्ट्रिया और उत्तर-पश्चिम में चेक गणराज्य।

————-
10. अंतर्राष्ट्रीय संक्रांति उत्सव दिवस कब मनाया गया?
When was the International Day of the Celebration of the Solstice celebrated?

a. 18 June
b. 19 June
c. 20 June
d. 21 June

Answer: d. 21 June

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– वर्ष में दो संक्रांति होती हैं। ग्रीष्म संक्रांति और शीतकालीन संक्रांति

गर्मियों की संक्रांति
– इसे आमतौर पर “ग्रीष्म संक्रांति” कहा जाता है।
– यह उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।
– दिल्ली में यह दिन लगभग 14 घंटे का होता है।
– दूसरी ओर सर्दियों की संक्रांति (आमतौर पर “शीतकालीन संक्रांति” के रूप में जाना जाता है, “सर्दियों का प्राथमिक दिन और वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है)।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *