यह 20 – 21 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. भारत और किन यूरोपीय देशों के ‘यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन’ (EFTA) के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा?
The Free Trade Agreement (FTA) between India and which European countries with the ‘European Free Trade Association’ (EFTA) will come into force from October 1, 2025?
a. हंगरी, आयरलैंड
b. आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन
c. नॉर्वे, स्विट्जरलैंड
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों (आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड)
– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता 1 अक्टूबर से लागू होगा।
– भारत ने 10 मार्च 2024 को चार देशों (आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड) के ग्रुप यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किया था।
– ये चारों देश यूरोपीय संघ (27 देशों का एक समूह) का हिस्सा नहीं हैं।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट क्या है?
FTA – फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार समझौता)
– इस एग्रीमेंट का प्रयोग व्यापार को सरल बनाने के लिये किया जाता है।
– एफटीए के तहत दो देशों या अधिक के बीच आयात-निर्यात के तहत उत्पादों पर सीमा शुल्क, नियामक कानून, सब्सिडी और कोटा आदि को सरल बनाया जाता है।
– शुल्क बेहद कम या नहीं लगाया जाता है। प्रोडक्ट के आयात-निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं होती है।
समझौता क्यों किया गया?
– इस समझौते का लक्ष्य 15 वर्षो के भीतर भारत में 100 अरब डॉलर (लगभग 8.27 लाख करोड़) के निवेश करना और 10 लाख जॉब्स तक पहुंचना है।
– इसका मतलब है कि ये चार यूरोपीय देश भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगे।
– स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे और पॉलिश किए गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है।
– आईटी, ऑडियो-विजुअल और स्किल्ड प्रोफेशनल के मूवमेंट जैसे डोमेस्टिक सर्विसेज सेक्टर्स में इन्वेस्टमेंट और एक्सपोर्ट्स को बढ़ावा देने में मदद के लिए यह समझौता किया गया है।
पहली बार EFTA देशों से भारत में निवेश
– वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में पहली बार हम EFTA देशों से भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करने की बाध्यकारी प्रतिबद्धता (binding commitment ) के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।
किस वर्ष से FTA पर हो रही चर्चा?
– इस ट्रेड समझौते लिए वर्ष 2008 में बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से वर्ष 2013 के अंत में यह बातचीत रूक कई थी।
– और एक दशक के लंबे अंतराल के बाद 2023 में फिर से शुरू हुई।
– समझौते पर फ़ाइनल मुहर लगने से पहले कुल 21 दौर की बातचीत हुई। 10 मार्च 2024 को समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
भारत क्या फायदा होगा?
– जिन चार देशों साथ समझौते हुए हैं, उनमें से स्विट्जरलैंड का भारत के साथ सबसे बड़ा कारोबार है।
– भारत अब कुछ समय के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्विस उत्पादों जैसे स्विस घड़ी, चॉकलेट, बिस्कुट जैसी चीज़ों पर कस्टम ड्यूटी कम कर देगा या हटा देगा। भारत चॉकलेट्स पर 30% और घड़ियों पर 20% इंपोर्ट ड्यूटी लगाता है।
– EFTA देशों की ग्लोबल लीडरशिप से डिजिटल ट्रेड, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग और क्लीन एनर्जी जैसे कई सेक्टर में कोलैबोरेशन (सहयोग) के नए द्वार खुलेंगे।
– भारत का यूएई और ऑस्ट्रेलिया साथ भी ऐसा ही समझौता है।
आइसलैंड
– आइसलैंड, एक नॉर्डिक द्वीप राष्ट्र, ज्वालामुखी, गीजर, गर्म झरने और ज्वालामुखी हैं।
– राजधानी : रेक्जाविक
– पीएम : कैटरीन जकोब्स्दोतिर
– मुद्रा : आइसलैंडिक क्रोन
नॉर्वे
– नॉर्वे एक नॉर्डिंग देश है जो पहाड़ों, ग्लेशियरों और गहरे तटीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है।
– राजधानी : ओस्लो
– सम्राट : हेराल्ड वी
– प्रधानमंत्री : जोनास गहर स्टोर
– मुद्रा : नॉर्वेजियन क्रोन
स्विट्जरलैंड
– यह मध्य यूरोप का एक देश है।
– राजधानी : बर्न
– राष्ट्रपति : करिन केलर-सटर
– मुद्रा : स्विस फ्रैंक
लिकटेंस्टाइन
– यह यूरोप में स्थित एक छोटा लैंडलॉक देश है।
– राजधानी : वादुज़
– प्रधानमंत्री : ब्रिजित हास
– मुद्रा : स्विस फ़्रैंक
– क्षेत्रफल : 160 वर्ग किलोमीटर (भारतीय शहर झांसी के क्षेत्रुल के बराबर)
—————
2. विश्व के सबसे उम्रदराज मैराथन रनर फौजा सिंह का निधन हो गया, वह कितने वर्ष के थे?
The world’s oldest marathon runner Fauja Singh passed away, how old was he?
a. 100 वर्ष
b. 111 वर्ष
c. 114 वर्ष
d. 112 वर्ष
Answer: c. 114 वर्ष
– फौजा सिंह का निधन 14 जुलाई 2025 को हो गया।
– पंजाब के जालंधर स्थित अपने गांव व्यास पिंड के नजदीक एक हाइवे पर वो टहल रहे थे जब एक ट्रक उन्हें टक्कर मारकर भाग गया।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजली दी।
– फौजा सिंह को उनके चाहने वाले ‘पगड़ी वाला तूफान’, ‘रनिंग बाबा’ और ‘सिख सुपरमैन’ कहते थे।
पांच साल की उम्र तक चल नहीं पाते थे
– वह बचपन में शारीरिक रूप से कमजोर थे।
– उनके पैर बहुत पतले थे और इसी वजह से बच्चे उन्हें ‘डंडा’ कहकर चिढ़ाते थे।
– जब उन्होंने चलना शुरू किया तो भी कमजोर पैरों की वजह से वो लंबी दूरी तय नहीं कर पाते थे।
– हालांकि धीरे-धीरे वो दौड़ने लगे और अपने साथ खेलने वालों को आसानी से हरा दिया करते थे!
– भारत-पाक बंटवारे के बाद फौजा सिंह ने दौड़ना बंद कर दिया।
– 1992 में पत्नी और बेटी की मौत हो गई।
– अगस्त 1994 में सबसे छोटे बेटे कुलदीप का निधन हो गया।
– 1990 में वो अपने सबसे बड़े बेटे के पास रहने इंग्लैंड चले आए।
– 89 साल की उम्र में इंग्लैंड में फौजा सिंह ने मैराथन की ट्रेनिंग लेना शुरू किया।
– वर्ष 2000 में लंदन में पहली मैराथन दौड़ी थी।
– उनके कोच कहते हैं कि वो आसानी से 20 किलोमीटर भाग लिया करते थे और मैराथन दौड़ने की जिद करते थे।
– दरअसल, मैराथन 26 माइल (42 किलोमीटर) की होती थी। फौजा सिंह को लगता था कि यह 26 किलोमीटर जैसा ही है।
– 2004 में उन्होंने जब 6 घंटे 54 मिनट में मैराथन पूरी कर ली तो एक नया रिकॉर्ड बनाया था।
– 90 साल की उम्र पार करने वाले रनर के लिए इसका पिछला रिकॉर्ड 54 मिनट ज्यादा था।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज नहीं हो सका
– फौजा सिंह के पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं था। दरअसल, जब उनका जन्म हुआ उस समय भारत में बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनाए जाते थे।
– इसलिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज नहीं है।
– हालांकि फौजा सिंह के ब्रिटिश पासपोर्ट पर उनका बर्थ ईयर 1911 लिखा गया है।
– गिनीज रिकॉर्ड के लिए पासपोर्ट पर लिखी उम्र देखने के लिए कही गई लेकिन उसे नहीं माना गया।
– फौजा सिंह के 100वें जन्मदिन पर ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने उन्हें बधाई दी थी।
—————-
3. संयुक्त राष्ट्र (UN) नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला पुरस्कार 2025 से किन्हें सम्मानित किया गया?
Who was honoured with the United Nations (UN) Nelson Rolihlahla Mandela Award 2025?
a. डॉ. मोरिसाना कोयाटे
b. ब्रेंडा रेनॉल्ड्स
c. केनेडी ओडेडे
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों
– UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 18 जुलाई 2025 को नेल्सन मंडेला दिवस के अवसर पर ब्रेंडा और केनेडी को ये पुरस्कार दिया।
ब्रेंडा रेनॉल्ड्स
– ब्रेंडा कनाडा की एक स्वदेशी सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में काम करती हैं।
– ब्रेंडा को यह पुरस्कार आदिवासी लोगों के अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य और सदमे से प्रभावित लोगों की देखभाल के क्षेत्र में उनके काम के लिए दिया गया है।
– ब्रेंडा ने 1988 में सस्केचेवान में पहले आवासीय विद्यालय यौन शोषण मामले में 17 किशोर लड़कियों को समर्थन दिया था।
केनेडी ओडेडे
– ओडेडे केन्याई सामाजिक उद्यमी हैं, जिन्होंने शाइनिंग होप फॉर कम्युनिटीज (SHOFCO) की स्थापना की।
– केन्या के किबेरा स्लम में 23 वर्षों तक रहने वाले कैनेडी ओडेडे ने 10 वर्ष की आयु में सड़क पर रहने से लेकर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई।
– उन्हें टाइम पत्रिका के 2024 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया।
– ओडेडे न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग सह-लेखक भी हैं और यूएसएआईडी, विश्व आर्थिक मंच, ओबामा फाउंडेशन और क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला पुरस्कार
– 18 जुलाई मंडेला दिवस के अवसर पर, संयुक्त राष्ट्र नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला पुरस्कार हर पांच साल में उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपना जीवन सेवा और मानवाधिकारों के लिए समर्पित कर दिया है।
– ये पुरस्कार वर्ष 2014 में स्थापित किया गया था।
– नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस एक सशक्त यादगार के रूप में कार्य करता है कि हर किसी में दुनिया को बेहतर बनाने की क्षमता और जिम्मेदारी है।
नेल्सन मंडेला
– नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे।
– नेल्सन मंडेला को 1993 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
—————-
4. ग्लोबल वेटलैंड आउटलुक 2025 के अनुसार 1970 से अब तक कितने हेक्टेयर वेटलैंड (आर्द्रभूमियां) खत्म हो गए?
According to the Global Wetland Outlook 2025, how many hectares of wetlands have been lost since 1970?
a. 41.2 करोड़ हेक्टेयर
b. 41.3 करोड़ हेक्टेयर
c. 40.2 करोड़ हेक्टेयर
d. 419 करोड़ हेक्टेयर
Answer: a. 41.2 करोड़ हेक्टेयर
– संयुक्त राष्ट्र-समर्थित ग्लोबल वेटलैंड आउटलुक 2025, जिसे कन्वेंशन ऑन वेटलैंड्स के वैज्ञानिक और तकनीकी पैनल (एसटीआरपी) ने तैयार किया है।
– रिपोर्ट के अनुसार 1970 से अब तक दुनिया ने 22% वेटलैंड्स गंवा दिए हैं।
– इनमें पीटलैंड्स, नदियां, झीलें, मैंग्रोव व दलदली क्षेत्र शामिल हैं।
– जो भारत के कुल भू-भाग से कहीं ज्यादा है।
– यह विनाश प्रति वर्ष 0.52% की रफ्तार से जारी है।
– यह क्षति 5.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है।
– अनियोजित शहरीकरण, प्रदूषण, खेती का विस्तार, और जलवायु परिवर्तन जैसे कारक स्थिति को और भी जटिल बनाते जा रहे हैं।
– अगर यह प्रवृत्ति जारी रही तो वर्ष 2050 तक हम इन वेटलैंड्स से मिलने वाले 39 ट्रिलियन डॉलर के पारिस्थितिक लाभ (Ecological benefits) गंवा देंगे।
जीवन की गुणवत्ता के स्तर पर होगा नुकसान
– यही हालात रहे तो नुकसान सिर्फ वित्तीय नहीं बल्कि जैव विविधता, मौसम सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता के स्तर पर होगा।
– आर्द्रभूमियां जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हमारी सबसे बड़ी रक्षात्मक ढाल हैं।
– मैंग्रोव, सॉल्ट मार्श और समुद्री घास, समुद्र तटीय इलाकों को तूफानों से बचाते हैं जबकि पीटलैंड्स कार्बन स्टोर करने में सबसे आगे हैं।
– जर्नल ग्लोबल एनवायरनमेंटल चेंज के अनुसार उष्णकटिबंधीय वेटलैंड्स (Tropical Wetlands) हर वर्ष दुनिया में 4,620 लोगों की जान बचाते हैं!
– और 33.6 लाख करोड़ रुपए के संभावित आर्थिक नुकसान को टालते हैं।
– भारत में ही ये वेटलैंड्स हर साल 414 जिंदगियां और 65,339.4 करोड़ रुपए बचा रहे हैं।
वेटलैंड्स
– वेटलैंड्स, या आर्द्रभूमि, ऐसे क्षेत्र जहां पानी मिट्टी को ढक लेता है या सतह के पास मौजूद रहता है।
– जिससे एक विशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र बनता है। ये क्षेत्र ताज़े पानी, खारे पानी, या दोनों के मिश्रण वाले हो सकते हैं।
– आर्द्रभूमि को “प्रकृति का गुर्दा” माना जाता है क्योंकि वे पानी को शुद्ध करने, बाढ़ को नियंत्रित करने, और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
—————-
5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस केंद्रीय मंत्री को कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया?
Which Union Minister was honored with the Kalinga Ratna Award 2024 by President Draupadi Murmu?
a. शिवराज सिंह चौहान
b. नितिन जयराम गडकरी
c. धर्मेंद्र प्रधान
d. अर्जुन राम मेघवाल
Answer: c. धर्मेंद्र प्रधान
– राष्ट्रपति ने 15 जुलाई 2025 को ओडिशा के कटक में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ये पुरस्कार दिया।
– समारोह सरला साहित्य संसद द्वारा आयोजित 15वीं शताब्दी की प्रख्यात ओड़िया कवि आदिकवि सरला दास की 600वीं जयंती समारोह के दौरान आयोजित किया गया था।
कलिंग रत्न पुरस्कार 2024
– पुरस्कार सरला साहित्य संसद द्वारा प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा, साहित्य, संस्कृति या सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
—————
6. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस अफ्रीकी देश को जुलाई 2025 में ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया है?
Which African country has been declared by the World Health Organization (WHO) to be trachoma free in July 2025?
a. केन्या
b. कांगो
c. घाना
d. सेनेगल
Answer: d. सेनेगल
– सेनेगल नौवां अफ्रीकी देश बन गया है, जिसे WHO ने ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया है।
– और दुनिया में ये 25वां देश है।
– WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा, “मैं सेनेगल की इस बीमारी से अपनी आबादी को मुक्त करने के लिए सराहना करता हूँ।”
– सेनेगल में ट्रेकोमा के खिलाफ लड़ाई 20वीं सदी की शुरुआत में शुरू हुई थी और 1980 के दशक तक इस बीमारी को अंधेपन का एक प्रमुख कारण माना जाने लगा था।
– 1998 में, यह देश ट्रेकोमा के वैश्विक उन्मूलन के लिए WHO के गठबंधन में शामिल हो गया।
ट्रेकोमा
– ये एक बैक्टीरियल इंफेक्शन डिजीज है जो *क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस* के कारण होता है।
– यह मुख्य रूप से आंखों को प्रभावित करता है और दुनिया भर में रोके जा सकने वाले अंधेपन का एक प्रमुख कारण है।
– यह बीमारी अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के गरीब और ग्रामीण इलाकों में आम है।
– यह लगभग 19 लाख लोगों में अंधेपन या दृश्य हानि का कारण बनता है, जो वैश्विक अंधेपन के मामलों का लगभग 1.4 प्रतिशत है।
राजधानी: डाकार
राष्ट्रपति: बासीरू दियोमाये दियाखर फेय
प्रधानमंत्री: औस्माने सोनको
आबादी: 18 मिलियन
भाषा: फ़्रान्सीसी भाषा
पड़ोसी देश: मॉरिटानिया, माली, गिनी, गिनी-बिसाऊ, और गाम्बिया।
—————–
7. विश्व शतरंज दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Nelson Mandela Day observed?
a. 19 जुलाई
b. 20 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 21 जुलाई
Answer: b. 20 जुलाई
– 20 जुलाई 1924 में पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना हुई।
– उसके बाद से ही 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।
– यूनाइटैड नेशंस ने भी इसकी जानकारी दी थी।
—————
8. राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Flag Day celebrated?
a. 19 जुलाई
b. 20 जुलाई
c. 22 जुलाई
d. 25 जुलाई
Answer: c. 22 जुलाई
– भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस देश को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता मिलने (15 अगस्त 1947) से कुछ दिन पहले, 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है।
– 22 जुलाई 1947 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया।
– राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय गौरव, एकता और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है।
– भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराना/उपयोग करना/प्रदर्शित करना राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 और भारतीय ध्वज संहिता, 2002 द्वारा शासित है।
—————
9. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने किन दो कलाकारों को बिहार के लिए SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) आइकन नियुक्त किया?
Which two artists were appointed by the Election Commission of India (ECI) as SVEEP icons for Bihar?
a. अक्षय कुमार और विजय प्रकाश
b. नीतू चंद्रा और क्रांति प्रकाश झा
c. विनीत नारायण और निरहुआ
d. निरहुआ और प्रकाश झा
Answer: b. नीतू चंद्रा और क्रांति प्रकाश झा
– SVEEP : Systematic Voters’ Education and Electoral Participation
– राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच, जनता के बीच लोकप्रिय इन हस्तियों को जोड़ने का उद्देश्य मतदाता साक्षरता और भागीदारी को रचनात्मक तरीकों से बढ़ावा देना है।
– इससे पहले, मैथिली लोकगायिका मैथिली ठाकुर को 2023 में इसी उद्देश्य से नियुक्त किया गया था।
नीतू चंद्रा
– पटना की मूल निवासी हैं और कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
– वह प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट, शास्त्रीय नृत्यांगना और खिलाड़ी भी हैं
क्रांति प्रकाश झा
– भागलपुर के मूल निवासी हैं। कई फिल्मों जैसे – बाटला हाउस, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त – ज्ञानेश कुमार
चुनाव आयुक्त – सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी
—————-
10. भारी बारिश के कारण जुलाई 2025 में राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात बन गए, मौसम विभाग के अनुसार, वहां सामान्य से कितना प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
Heavy rains led to flood-like conditions in Rajasthan in July 2025, according to the Meteorological Department, how much percent more rain than normal has occurred there.
a. 120%
b. 126%
c. 109%
d. 90%
Answer: b.126%
– मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून 2025 को मानसून सीजन शुरू होने के बाद से राजस्थान में सामान्य से 126% अधिक बारिश हुई है।
– अधिकारियों ने 19 जुलाई, 2025 को यह जानकारी दी बारिश के कारण अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली सहित कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
– भारी बारिश के कारण नदियों, नालों और बांधों के उफान पर आने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
– अजमेर की आना सागर झील उफान पर है, तथा स्थानीय लोग पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए रेत की बोरियों का उपयोग कर रहे हैं।
– जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने संकेत दिया कि पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा।
– अगले कुछ घंटों में कमजोर होकर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।
राजधानी: जयपुर
मुख्यमंत्री: भजनलाल शर्मा
राज्यपाल: हरिभाऊ किसनराव बागडे
आबादी: 6.85 करोड़ (2011)
भाषा: भाषा


