यह 20 & 21 July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. लालजी टंडन का निधन 21 जुलाई 2020 को हो गया, वह किस राज्य के राज्यपाल थे?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. राजस्थान
Answer c. मध्य प्रदेश
– उनका निधन 85 वर्ष की उम्र में 21 जुलाई को हुआ।
– पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
– लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल, 1935 में लखनऊ में हुआ था।
– उन्होंने अपना राजनीतिक करियर 1960 से शुरू किया था।
– वह लखनऊ से 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
– 2018 में उन्हें उन्हें बिहार का राज्यपाल और फिर बाद में मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था।
– उनके बीमार होने के कारण मध्य प्रदेश के राज्यपाल का प्रभार यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल को दिया गया था।
– राज्यपाल बनने से पहले तक वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहते थे।
– उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकारों में मंत्री भी रहे हैं और खास तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे हैं।
– उनके तीन बेटे हैं, एक बेटा गोपालजी टंडन योगी सरकार में मंत्री हैं।
———————————–
2. किस पड़ोसी देश ने भयानक बाढ़ देखकर बांध (Dam) को बम के धमाके से तोड़ दिया?
भारत के किस पड़ोसी देश ने करोड़ों लोगों को प्रलयंकारी बाढ़ से बचाने के लिए बांध (Dam) को धमाके से तोड़ दिया?
a. भूटान
b. बांग्लादेश
c. चीन
d. पाकिस्तान
Answer c. चीन
– चीन ने बाढ़ के पानी का दबाव कम करने के लिए बांध को विस्फोट से उड़ाया।
– दरअसल, चीन में भारी बारिश के बाद कई राज्यों में बाढ़ का कहर है।
– चीन इस वक्त 1998 के बाद का सबसे भयानक प्रकोप झेल रहा है।
– अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
– बाढ़ से 52 लाख लोग प्रभावित हुए।
– छोटी बड़ी 433 नदियां बेकाबू हैं।
– इसकी वजह से चीन अरबों रुपए से बने बांध को उड़ाने का फैसला किया।
किस नदी पर बांध को बम से उड़ाया गया
– चीन के अनहुई प्रांत में चूही (Chu) नदी का बांध बम धमाके से उड़ा दिया गया।
– ताकि नदी के पानी का दबाव कम हो सके।
– चूही नदी आगे जाकर वहां की यांग्त्जी नदी से मिलती है।
– इसी यांग्त्जी नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा डैम है थ्री जॉजर्स डैम बना हुआ है।
– इसका वाटर लेवेल सामान्य से 15 मीटर ऊपर चला गया है।
– और अगर यह डैम पानी के दबाव में टूट गया, तो भयानक तबाही हो सकती है। वैसा ही जैसे 2013 में उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही हुई थी।
– तो चीन के अधिकारियों ने इस बड़े डैम को बचाने के लिए यांग्त्जी नदी में मिलने वाली चूही नदी के बांध को बम के धमाके से उड़ा दिया।
– इससे पानी का दबाव कुछ कम हुआ।
– इसका पानी मैदानी इलाकों में फैल गया। इसने नुकसान तो पहुंचाया, लेकिन फिलहाल बड़े डैम थ्री जॉजर्स के टूटने से होने वाली तबाही को फिलहाल बचा लिया गया है।
– लेकिन मूसलाधार बारिश ने चीन को बेहाल कर दिया है।
—
– बारिश की वजह से वुहान सहित कई शहरों में खतरा पैदा हो गया है।
—
– तबाही से बचाने के लिए तटबंध तोड़ने का काम बिहार में भी ग्रामीण करते हैं। ताकि बड़े नुकसान से बच सकें।
– बांध को लेकर पर्यावरणविद् लंबे समय से सवाल उठाते रहे हैं।
– क्योंकि इसमें ज्यादा पानी होने पर टूटने का खतरा रहता है।
– वैसे भारत में भी असम और बिहार में बाढ़ की वजह से लाखों लोग परेशान हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है।
– दर्जनों लोगों की जान चली गई है।
————————————
3. ICC ने T20 World Cup कब तक के लिए स्थगित कर दिया है?
a. वर्ष 2021
b. वर्ष 2022
c. वर्ष 2023
d. वर्ष 2024
Answer b. वर्ष 2022
– इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 20 जुलाई को यह अनाउंस किया।
– T20 World Cup अक्टूबर-नवंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होना था।
– इसे कोविड-19 पेंडेमिक की वजह से स्थागित कर दिया गया है।
– यह भी उम्मीद की जा रही है कि IPL अब यूएई में हो सकती है।
——————————–
4. किस कंपनी ने सबमरीन केबल से भूकंप चेतावनी सिस्टम (Earthquake warning system) तैयार किया है?
a. गूगल
b. फेसबुक
c. आईबीएम
d. जियो प्लेटफॉर्म्स
Answer a. गूगल
सबमरीन केबल क्या होता है?
– सबमरीन मतलब समुद्र के नीचे बिलकुल सतह पर (सी-बेड) बिछाई गई केबल (तार).
– यह ऑप्टिकल फाइबर कम्यूनिकेशन केबल है।
– इसे ह्यूमन ने बिछाई हैं, कांटिनेंट ओर ओसेन के बीच में।
– ताकि हम प्रॉपर्ली कनेक्ट कर पाएं इंटरनेट और बहुत सारी कम्यूनिकेशन डिवाइस से।
– दुनिया में इंटरनेट इसी के जरिए चलता है।
– जैसे आप जो वीडियो देख रहे हैं, वो अमेरिका में मौजूद गूगल के सर्वर में है।
– तो यह वीडियो का डेटा आप तक अमेरिका से समुद्री केबल के थ्रू इंडिया पहुंचा और फिर आपके मोबाइल तक। यही तमाम वेबसाइट के मामले में भी होता है।
– हां कुछ साइट के सर्वर इंडिया में हैं, तो उसका डेटा हमें यही से मिल जाता है।
– तो सबमरीन केबल को गूगल सहित दुनिया की कई कंपनियों ने बिछाया है।
– ये केबल इस तरह से दिखती है।
– इसकी कोटिंग होती है।
– शार्क या कोई समुद्री जीव इसे बाइट करने की कोशिश करे, ते वह नुकसान नहीं पहुंचा पाती है।
—–
भूकंप का पूर्वानुमान
– तो सबसे पहले जानिए कि अर्थक्वेक (भूकंप) का प्रिडिक्शन हम करते हैं, लेकिन कुछ सेकेंड का।
– ये इतना कम वक्त का है कि इसका कोई फायदा नहीं।
– वैसे वैज्ञानिक यह भी बता देते हैं कि अगले सौ साल या तीन सौ साल में किस बड़े क्षेत्र में भूकंप आ सकता है।
– एचटी में न्यूज पब्लिश है, जिसमें सिस्मोलॉजिस्ट ने कहा है कि हिमालयन रीजन में एक बड़ा अर्थक्वेक पेंडिंग है और आने वाले 10 से तीन सौ साल में ये हो सकता है, तबाही मचाने वाला।
– तो इतना लंबा पूर्वानुमान का भी कोई फायदा नहीं है।
भूकंप का इतिहास
– भूकंप का इतिहास देखें, तो दुनियाभर में बहुत सारे लोग इसकी वजह से मारे गए।
– अगर पिछले सौ सालों में बड़े भूकंप की बात करें, तो 1976 में चीन के तांगशेन में भूकंप से ढ़ाई लाख से ज्यादा लोग मरे थे।
– जनवरी 2010 में हेती में तीन लाख से ज्यादा लोग मरे थे। एक बहुत ही छोटे देश में।
– नेपाल में कुछ साल पहले ही भूकंप आया, जिसमें हजारों लोग मारे गए।
– एक और बात कि ज्यादातर अर्थक्वेक जो विनाशकारी थे, वे ज्यादातर एशिया में ही आए थे।
– हालांकि सुनामी का तो पहले ही पूर्वानुमान लग जाता है सेटेलाइट से।
– ऐसा भूकंप का भी पता लग जाए, तो हम बहुत सारी जानें बचा सकते हैं और विनाश से भी बच सकते हैं।
गूगल का अर्थक्वेक वार्निंग सिस्टम
– तो गूगल गूगल के CEO सुंदर पिचाई का कहना है कि सबमरीन केबल से भूकंप का पूर्वानुमान किया जा सकता है।
– गूगल ने इसका प्रयोग भी किया है।
– उसका कहना है कि हम एक ऐसा वार्निंग सिस्टम बना सकते हैं, जिसमें कुछ मिनट पहले वार्निंग दिया जा सकता है।
– हालांकि इन्होंने क्लेम नहीं किया है कि कितने मिनट पहले। लेकिन जो टेस्ट हुए हैं, इनके सिस्टम के, उससे ऐसा पता चला है।
– सबमरीन केबल में इक्यूपमेंट लगाकर जमीन के नीचे की हलचल का पता चल सकता है।
– हालांकि यह ऐसी जगह के लिए यूजफुल नहीं होगी, जो समुद्र से दूर है। जैसे हिमालयन रीजन।
– क्योंकि यहां न कोई केबल है और न सी है।
– हालांकि हेल्फुल हो सकता है। आसियान, जापान के लिए। भारत के भुज जैसे जगह के लिए।
– गूगल ने हाल ही में जमैका और कुछ हिस्से में यह टेस्ट किया, जहां भूकंप से कुछ मिनट पहले ही गूगल ने वार्निंग जारी कर दी थी।
– इससे हो सकता है कि लाखों लोगों की जान बच जाए।
——————————
5. पहला अरब देश/ मुस्लिम देश, जिसने मंगल ग्रह के लिए अंतरिक्ष अभियान लांच किया?
a. सऊदी अरब
b. यूएई
c. ईरान
d. इराक
Answer b. यूएई (संयुक्त अरब अमीरात)
– तो यूएई ने 19 जुलाई को मार्स मिशन लांच किया है।
– इस मिशन का नाम है ‘अल अमल’ (आशा).
– किस जगह से – जापान के तानेगाशिमा से लांच हुआ है।
– जापान के रॉकेट से लांच किया गया है।
– अनुमान के अनुसार फरवरी 2021 तक यह मार्स तक पहुंचेगा।
अब तक कुछ ही देश मार्स पहुंच पाए
– इतिहास में चार स्पेस एजेंसी ही है, जिसने मार्स मिशन भेजा है।
– रूस की एजेंसी रॉसकोमॉस, अमेरिका की एजेंसी नासा, यूरापीय स्पेस एजेंसी और चौथी इसरो थी।
– अगर यूएई का मिशन मार्स तक पहुंच जाता है, तो वह ऐसा करने वाला पांचवां देश होगा।
– वैसे चीन भी कोशिश कर रहा है कि वह मार्स तक पहुंचे। इस साल वह मार्स मिशन लांच करने वाला है।
यूएई का मार्स मिशन क्या करेगा?
– इसमें मंगल के वातावरण का आंकलन करने के लिए तीन तरह के सेंसर हैं. जिसमें ग्रह की धूल और ओज़ोन को मापने के लिए हाई-रिज़ोल्यूशन मल्टीबैंड कैमरा है।
– यह मंगल ग्रह तक पहुंचने में 49.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
– इस अभियान में यह मंगल ग्रह की कक्षा में मंगल वर्ष के आंकड़े इकट्ठा करेगा जो 687 दिनों का होता है.
स्पेस मिशन में UAE का इतिहास
– अंतरिक्ष अभियानों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है.
– उसने पृथ्वी की कक्षा में रॉकेट भेजा है और उसका एक अंतरिक्षयात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जा चुका है.
– अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अरब अंतिरक्ष यात्री सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान बिन सलमान अल-सऊद थे, जो 1985 में अमरीका के अंतरिक्ष यान में थे.
– यूएई का मानना है कि वो 2117 तक मंगल पर मानव बस्ती बसाएगा.
Capital: Abu Dhabi
प्रेसिडेंट – खलीफा बिन जायद अल नह्यान
प्रधानमंत्री – मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
——————————–
6. पैरा एथलीट रमेश टीकाराम का 16 जुलाई को कोविड-19 से निधन हो गया उन्हें कौन सा खेल पुरस्कार मिला था?
a. खेल रत्न
b. अर्जुन पुरस्कार
c. बेस्ट प्लेयर आफ द ईयर
d. पद्मश्री
Answer b. अर्जुन पुरस्कार
– वो 51 साल के थे, 29 जून से बेंगलुरू के अस्पताल में कोरोना के चलते भर्ती थे।
– उन्होंने 1995 में नॉटिंघम में एक international meet सहित शॉटपुट और जेवलिन थ्रो में कई पदक जीते।
– उन्हें 2002 में पैरा-एथलेटिक्स और बैडमिंटन में उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– वर्ष 2000 में विकलांगों के लिए बैडमिंटन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थापना की और संस्थापक सचिव बने।
– जिसे अब पैरा-बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता है।
——————————–
7. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
a. 19 जुलाई
b. 18 जुलाई
c. 20 जुलाई
d. 17 जुलाई
Answer b. 18 जुलाई
– उन्हें दक्षिण अफ्रीका का महात्मा गांधी कहा जाता है।
– उन्होंने रंगभेद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी।
– रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताए थे।
– 1993 में उन्हें शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
– 18 जुलाई को उनका जन्मदिन होता है।
– नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में नेल्सन मंडेला के योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को ‘मंडेला दिवस’ घोषित किया था।
——————————–
8. मोरिसाना कॉयेट और मारियाना वर्दिनॉयनिस को किस 2020 पुरस्कार से नवाजा गया है?
a. नेल्सन मंडेला पुरस्कार विजेता
b. भारत रत्न
c. ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड
d. हमेनेटोरियस अवार्ड
Answer a. नेल्सन मंडेला पुरस्कार विजेता
– ग्रीस की मरिआना वर्दिनोयनिस और गिनी के मोरिसाना को संयुक्त राष्ट्र की चयन समिति ने चयनित किया।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे ने पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की है।
– ये सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।
– मोरिसाना कॉयेट ने अफ्रीका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के प्रयास किए।
– उन्हें अपने काम के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय मानवीय पुरस्कार मिले हैं।
– वहीं मरियाना वर्दिनॉयनिस 30 वर्षों से बच्चों को होने वाले कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं।
——————————–
9. विश्व शतरंज दिवस world chess day कब मनाया जाता है?
a. 19 जुलाई
b. 20 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 21 जुलाई
Answer b. 20 जुलाई
– 20 जुलाई 1924 में पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना हुई।
– उसके बाद से ही 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।
– यूनाइटैड नेशंस ने भी इसकी जानकारी दी थी।
——————————–
10. भारत ने अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ हवाई यात्रा शुरू करने के लिए समझौता किया है, उसका क्या नाम है?
a. समझौता एयरलाइंस
b. एयर बबल
c. कोविड एयरलाइंस
d. वंदे भारत
Answer b. एयर बबल
– 16 जुलाई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये जानकारी दी।
– इसके तहत दो देशों के बीच फ्लाइट्स शुरू होगी।
– इनमें वे ही लोग सफर कर सकते हैं जो कोरोना से जुड़े नियम-कानूनों पर खरे उतरते हैं।
– भारत ने अभी अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के साथ अपना एयर बबल तैयार किया है।
– अमेरिका से भारत के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस की 18 फ्लाइट आएंगी।
– ये 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच ऑपरेट होंगी।
– इसी तरह फ्रांस की 28 फ्लाइट 18 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेंगी।
– जर्मनी और ब्रिटेन से टाइम टेबिल पर बात चल रही है।
——————————–
11. नेपाल पुलिस के गोली चलाने से 18 जुलाई को एक भारतीय नागरिक घायल हो गया, यह घटना किस राज्य से जुड़ी भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हुई?
a. बिहार
b. उत्तराखंड
c. अरुणाचल प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
Answer a. बिहार
– ये घटना 18 जुलाई की है।
– नेपाल पुलिस की गोली से बिहार के किशनगंज में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया।
– हाल के दिनों में भारत-नेपाल सीमा से इस तरह की यह दूसरी घटना है।
– 12 जून को नेपाल की तरफ से बिहार के सीतामढ़ी जिले में जानकीनगर बॉर्डर पर फायरिंग की गई थी।
– इसमें एक युवक की मौत हो गई थी
-हालांकि, नेपाल और बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल ने इसे एक स्थानीय घटना बताया।
– इस बात को बनाए रखा कि इसका कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा में क्षेत्रीय दावों पर दिल्ली और काठमांडू के बीच सीमा रेखा से कोई लेना-देना नहीं है।
——————————–
12. रजत मुखर्जी का 19 जुलाई को निधन हो गया, वह इनमें से क्या थे?
a. फिल्म निर्देशक
b. चित्रकार
c. साहित्यकार
d. रंगकर्मी
Answer a. फिल्म निर्देशक
– वो बालीवुड फिल्म निर्देशक थे।
– उनकी निर्देशित मूवी प्यार तूने क्या किया 2001 में रिलीज हुई थी।
– इसके अलावा विवेक ओबेरॉय और अंतरा माली अभिनीत रोड जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता था।
——————————–
13. अनुसूचित जाति के गरीब लोगों के विकास के लिए किस प्रदेश सरकार ने ‘नवीन रोजगार छतरी योजना’ का लांच की?
a. उत्तराखंड
b. उत्तर प्रदेश
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश
Answer b. उत्तर प्रदेश
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 जुलाई को अपने आवास पर योजना की शुरूआत की।
– इसके अलावा उन्होंने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’ के तहत 3,484 लाभार्थियों को ऑनलाइन 17.42 करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी।
——————————–
14. फार्मूला वन रेस हंगरी ग्रां प्री चैंपियन कौन बना है?
a. माइकल शूमाकर
b. जॉटी रूडस
c. लुईस हैमिल्टन
d. वाल्टेरी बोटास
Answer b. लुईस हैमिल्टन
– 6 बार के फॉमूर्ला वन चैंपियन मर्सिडीज टीम के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने 19 जुलाई को ये खिताब अपने नाम कर लिया है।
– इसके साथ ही उन्होंने किसी एक सर्किट पर सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के दिग्गज माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
– उनका ये 8वां हंगरी ग्रां प्री खिताब है।
हंगरी की राजधानी: बुडापेस्ट।
——————————–
15. दिल्ली के बाद किस राज्य ने कोरोना मरीजों को होम क्वारंटीन करने के लिए मंजूरी दे दी?
a. राजस्थान
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. छत्तीसगढ़
Answer b. उत्तर प्रदेश
– अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीज अपना इलाज घर पर रह कर करा सकते है।
– इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी में कोरोना के मरीजों को होम क्वारंटीन को मंजूरी दी थी।
– ऐसा माना जा रहा है कि यूपी सरकार ने कोरोना की बढ़ती संख्या और अस्पतालों में बेडों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया है।
– आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटो में रिकॉर्ड 40425 नए केस सामने आये, और 681 लोगों की मौत हो गई।
– इसी के साथ इंडिया में 11 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हो गये है।
उत्तर प्रदेश
राज्यपाल: आनंदी बेन पटेल
राजधानी: लखनऊ
मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।