18 to 21 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 18 to 21 जनवरी 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस केंद्र शासित प्रदेश के वर्जिन नारियल तेल को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया?
Virgin coconut oil of which Union Territory was given the Geographical Indication (GI) tag?

a. पुडुचेरी
b. चंडीगढ़
c. अंडमान और निकोबार
d. लक्षद्वीप

Answer: c. अंडमान और निकोबार

– निकोबार के वर्जिन नारियल को GI टैग मिला।
– वर्जिन नारियल तेल पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके नारियल से बनाया जाता है।
– यह बिना रिफाइंड, बिना ब्‍लीच के तैयार होता है। इसमें कोई अतिरिक्‍त रसायन या संरक्ष‍िक नहीं होता है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी 2025 को आयोजित मन की बात कार्य‍क्रम में जीआई टैग मिलने पर खुशी जताई।
– साथ ही कहा वर्जिन नारियल तेल उत्पादन में शामिल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों में संगठित किया जाएगा।

GI टैग
– एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है।
– वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाली संस्था Registrar of Geographical Indications देती है।
– इसका मुख्यालय तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में है।

—————
2. भारत के लोकपाल ने पहला लोकपाल स्‍थापना दिवस कब मनाया?
When did the Lokpal of India celebrate the first Lokpal Foundation Day?

a. 14 जनवरी 2025
b. 15 जनवरी 2025
c. 16 जनवरी 2025
d. 17 जनवरी 2025

Answer: c. 16 जनवरी 2025

– भारत के लोकपाल का पहला स्‍थापना दिवस समारोह का आयोजन 16 जनवरी 2025 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्‍ली में हुआ।
– 16 जनवरी 2014 को लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 3 के लागू होने के साथ भारत के लोकपाल की स्थापना हुई थी।
– समारोह में भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित रहे।

लोकपाल क्‍या होता है?
– लोकपाल एक एंटी करप्शन संवैधानिक संस्था है. इस संस्था के अध्यक्ष को बोलचाल में लोकपाल ही कहा जाता है.
– प्रथम अध्‍यक्ष : जस्टिस पिनाक चंद्र घोष
– वर्तमान अध्‍यक्ष : जस्टिस एएम खानविलकर

लोकपाल के काम और ताकत
– लोकपाल के क्षेत्राधिकार में प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद, ग्रेड A, B, C, D अफसर आते हैं। इसके अलावा लोकपाल किसी बोर्ड, कॉरपोरेशन, सोसायटी, ट्रस्ट या स्वायत्त संस्था के चेयरपर्सन, सदस्य, अफसरों और डायरेक्टर्स की भी जांच कर सकता है.
– लोकपाल केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए एक शीर्ष निकाय है

————–

3. जनवरी 2025 में डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के कौन से वे राष्‍ट्रपति बने?
Which President of America did Donald Trump become in January 2025?

a. 46वें
b. 45वें
c. 47वें
d. 48वें

Answer: c. 47वें

– डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
– डोनाल्‍ड ट्रंप ने USA में इस बार वह प्रचंड जीत हासिल की।
– वह रिपब्लिकन पार्टी से हैं।
– वह इससे पहले 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।
– चुनावी अभियान के दौरान उनपर फायरिंग भी हुई थी। उसमें वह बाल-बाल बचे थे। गोली कान को छूकर निकल गई थी।
– राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार कमला हैरिस चुनाव हार गई हैं। वह डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं।


ट्रम्प की जीत के मायने
– व्हाइट हाउस के साथ सीनेट और हाउस में बहुमत के साथ रिपब्लिकन पार्टी एवं ट्रम्प को अपनी नीतियों को लागू करने में आसानी होगी.
– रिपब्लिकन पार्टी पर ट्रम्प का पूरा नियंत्रण है।
– वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी आयेगी क्योंकि नये प्रशासन का अधिक ध्यान देश के भीतर होगा और पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका को दुनिया की ज़रूरत पड़ेगी।
– बहुत संभव है कि यूरोप पर इस नतीजे और ट्रम्प का सकारात्मक असर हो और यूरोप भी पटरी पर आ जाए।

दुनिया का बॉस माना जाता है अमेरिकी राष्‍ट्रपति
– अमेरिका भले ही इस वक्त उतना शक्तिशाली ना रहा हो, लेकिन जितनी भी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हैं, उनमें अमेरिका का दबदबा अभी भी बाकी है.
– भारत जो बड़े लंबे समय से ये प्रयास कर रहा है कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार हो ताकि जो भारत जैसे बड़े देश हैं, उनकी बात सही तरह से सुनी जा सके, उनको सही प्रतिनिधित्व मिल सके. ये तभी संभव है जब अमेरिकी उसके लिए तैयार हो.
– अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को चलाने के लिए भी सबसे बड़ा दानदाता अभी तक अमेरिका ही है.
– अमेरिका में जो भी फ़ैसला होता है, उसका भारत ही नहीं पूरे विश्व की राजनीति पर असर पड़ता है
– ट्रंप बार-बार ये वादा करते रहे हैं कि वो अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, विशेषकर इस युद्ध का जल्द समाधान लाने पर जोर देंगे.

—————
4. किस देश ने जन्मजात नागरिकता कानून खत्म करने का फैसला जनवरी 2025 में किया, जिसे वहां की अदालत ने स्‍थगित कर दिया?
Which country decided to abolish the birthright citizenship law in January 2025, which was stayed by the court there?

a. कनाडा
b. अमेरिका
c. ऑस्ट्रेलिया
d. मैक्सिको

Answer: b. अमेरिका

– डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
– शपथ लेने के साथ ही उन्‍होंने अपने देश में जन्मजात नागरिकता को खत्म करने का कार्यकारी आदेश (एग्‍जेक्‍यूटिव ऑर्डर) जारी कर दिया। डोनाल्ड ट्रम्प ने उन माता-पिता के बच्चों को जन्मजात नागरिकता देने से इनकार करने का आदेश दिया, जो अमेरिका में अवैध रूप से या अस्थायी वीजा लेकर रह रहे हैं।
– ट्रम्प ने इस आदेश को लागू करने के लिए 30 दिन का समय दिया था।
– हालांकि वहां की अदालत ने इस कार्यकारी आदेश को असंवैधानिक बताते हुए स्‍थगित कर दिया। मतलब कि अभी यह आदेश लागू नहीं होगा।

जन्मसिद्ध नागरिकता क्या है?
– अमेरिका में जन्म लेने वाले किसी भी व्यक्ति को जन्म से ही नागरिक माना जाता है, जो 14वें संशोधन के नागरिकता खंड से निकला है जिसे 1868 में संविधान में जोड़ा गया था।
– संशोधन में कहा गया है: “संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्मे या प्राकृतिक रूप से बसे सभी व्यक्ति और उसके अधिकार क्षेत्र के अधीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और उस राज्य के नागरिक हैं जहाँ वे रहते हैं।
– ” 1952 का आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम भी नागरिकों को परिभाषित करता है और इसमें समान भाषा शामिल है।
– अब अदालत का मानना है कि जन्‍मसिद्ध नागरिकता, संविधान में है और इसे रद्द करने के लिए दो तिहाई बहुमत से संसद के जरिए ही हटाया जा सकता है।

नागरिकता कैसे मिलती है?
– दुनिया में दो तरह से बच्चों को नागरिकता मिलती है। पहला- राइट ऑफ सॉइल यानी कि बच्चे का जहां जन्म हुआ हो, वह अपने आप वहां का नागरिक बन जाता है।
– दूसरा राइट ऑफ ब्लड यानी कि बच्चे के मां-बाप जहां के नागरिक हों, बच्चे वहीं के नागरिक माने जाएंगे।

कानून बदलने का कारण
– अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि गरीब और युद्धग्रस्त देशों से लोग अमेरिका आकर बच्चों को जन्म देते हैं।
– ये लोग पढ़ाई, रिसर्च, नौकरी के आधार पर अमेरिका में रुकते हैं।
– बच्चे का जन्म होते ही उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है।
– नागरिकता के बहाने माता-पिता को अमेरिका में रहने की कानूनी वजह भी मिल जाती है।
– प्यू रिसर्च सेंटर की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक 16 लाख भारतीय बच्चों को अमेरिका में जन्म लेने की वजह से नागरिकता मिली है।
– हालांकि ट्रम्प के आदेश में कहा गया है कि यह केवल उन लोगों पर लागू होगा जो इस आदेश की तारीख से 30 दिनों के बाद अमेरिका में जन्मे हैं।
– इसका मतलब है कि अमेरिका में भारतीयों की आने वाली पीढ़ी इसके दायरे में होगी।

—————

5. अमेरिका के नए उपराष्‍ट्रपति कौन बने?
Who became the new Vice President of America?

a. एलन मस्‍क
b. हाउडी मोदी
c. उषा वेंस
d. जेडी वेंस

Answer: d. जेडी वेंस

– जेडी वेंस 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के उपराष्ट्रपति बने।
– उपराष्ट्रपति को संयुक्त राज्य की सीनेट की अध्यक्षता करने का अधिकार है।

————–
6. कोविड महामारी के पांच साल बाद जनवरी 2025 में किस वायरस के मामलों ने भारत सहित कई देशों में चिंता बढ़ा दी?
In January 2025, five years after the Covid pandemic, cases of which virus raised concerns in many countries including India?

a. CMPV
b. HMPV
c. HPMW
d. CMMC

Answer: b. HMPV

HMPV मतलब : ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस

– HMPV वायरस का पहला केस भारत में 6 जनवरी 2025 को आया।
– यह पहला केस कर्नाटक से था, 8 महीने के बच्‍चें में पाया गया था।
– ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के देश में 15 से ज्‍यादा मामले हैं।
– इस वायरस के संक्रमण ज्‍यादातर बच्‍चों और बुजु्र्गों में मिल रहे हैं।

भारत की क्‍या प्रतिक्रिया
– चीन में HMPV संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखी गई है।
– इसके बाद भारत में भी इसे लेकर चिंताएं उठाई गई हैं।
– भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉक्टर अतुल गोयल ने आश्वस्त किया है।
– उन्होंने कहा है कि इस स्थिति को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

भारत में कहां कहां केस मिले
– कर्नाटक
– गुजरात
– पंश्चिम बंगाल
– तमिलनाडु
– चेन्‍नई
– नागपुर
– मुंबई
– उत्तर प्रदेश
– राजस्‍थान
– असम
– पुडुचेरी

HMPV वायरस क्‍या है?
– यह एक RNA वायरस है, जो सामान्‍यत: सर्दी जैसे लक्षण उत्‍पन्‍न करता है। इसका अधिक प्रभाव सर्दी के मौसम देखने को मिलता है।

पहली बार कहां मिला था वायरस
अमेरिकन लंग एसोसिएशन के अनुसार, वर्ष 2001 में HMPV नीदरलैंड में पहचाना गया था।
– यह वायरस कोरोना वायरस की तरह है, जोकि सांस फूलने जैसी समस्‍या उत्‍पन्‍न करता है।

कहां शुरू हुआ मामला
– बीते कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखें जा रहे थे, जिसमें चीने के अस्‍पतालों में बड़ी संख्‍या में मरीज दिख रहे थे।
– इन मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिले थे।
– इसके बाद लोगों की चिंता बढ़ गई कि चीन में फिर से नया वायरस लोगों के लिए चुनौती पेश कर रहा है।
– इसी प्रकार इस वायरस की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी।

वायरस के लक्षण क्‍या हैं?
– खांसी
– बुखार
– नाक बहना
– सांस लेने दिक्‍कत
– गला खराब होना

बचाव क्‍या हैं?
– सफाई से रहें।
– हाथ धोकर खाना खाएं
– संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में न आएं।
– खांसी, जुकाम और बुखार हो तो जांच कराएं।

चीन में क्‍या हलचल है इस वायरस की
– कुछ न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार चीन का कहना कि चीन में इस वायरस की रफ्तार कम होने के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। चीन में फरवरी 2025 के बाद इस वायरस का प्रकोप कम हो जाएगा।
– चीनी विदेश मंत्रालय ने 10 जनवरी, 2025 को कहा कि उसने श्वसन रोगों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ निकट संपर्क बनाए रखा है।

क्‍या कोविड की तरह दूसरी महामारी आने की संभावना है?
– कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड जैसी महामारी की संभावना को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। आमतौर पर इस तरह की महामारी नए वायरस से फैलती है, लेकिन HMPV के साथ ऐसा नहीं है।

—————
7. किस राज्‍य में कोकबोरोक भाषा दिवस का आयोजन 19 जनवरी को किया गया?
In which state Kokborok Language Day was organized on 19 January?

a. मणिपुर
b. पंजाब
c. त्रिपुरा
d. असम

Answer: c. त्रिपुरा

– हर साल 19 जनवरी को त्रिपुरा कोकबोरोक भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘कोकबोरोक दिवस’ मनाता है।
– साल 1979 में इसी दिन कोकबोरोक भाषा को पहली बार आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।
– इसे त्रिपुरी भाषा दिवस भी कहा जाता है। यह राज्य का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम है।
– साल 2001 की जनगणना के अनुसार, कोकबोरोक बोलने वालों की संख्या लगभग 695,000 थी।

—————
8. पराक्रम दिवस कब मनाया जाता है?
When is Parakram Diwas celebrated?

a. 22 जनवरी
b. 23 जनवरी
c. 24 जनवरी
d. 25 जनवरी

Answer: b. 23 जनवरी

– नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– इसकी घोषणा केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2021 में की थी।
– नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा (तत्‍कालीन बंगाल डिविजन) के कटक में हुआ था।
– 1920 में उन्होंने इंग्लैंड में सिविल सर्विस परीक्षा पास की लेकिन भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी थी।
– साल 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए
– अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने के लिए नेताजी ने 21 अक्टूबर 1943 को ‘आजाद हिंद सरकार’ की स्थापना करते हुए ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया।
– बोस अपनी फौज के साथ 4 जुलाई 1944 को बर्मा (अब म्यांमार) पहुंचे। यहां उन्होंने नारा दिया ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’

– 18 अगस्त, 1945 को ताइपेई में हुई एक विमान दुर्घटना के बाद नेताजी लापता हो गए थे।
– घटना को लेकर तीन जांच आयोग बैठे, जिसमें से दो जांच आयोगों ने दावा किया कि दुर्घटना के बाद नेताजी की मृत्यु हो गई थी।
– जबकि न्यायमूर्ति एमके मुखर्जी की अध्यक्षता वाले तीसरे जांच आयोग का दावा था कि घटना के बाद नेताजी जीवित थे।

————–
9. विश्‍व का सबसे बड़ा महामृत्‍युंजय यंत्र कहां स्‍थापित हुआ?
Where was the world’s largest Mahamrityunjay Yantra established?

a. उज्जैन
b. प्रयागराज
c. मथुरा
d. हरिद्वार

Answer: b. प्रयागराज

– महामृत्‍युंजय यंत्र को प्रयागराज में झूंसी हवेलियों के तपोवन आश्रम में स्थापित किया है।

महामृत्‍युंजय यंत्र मतलब : ‘मृत्‍यु पर विजय’ है।

– महाकुंभ शुरू होने से कुछ दिन पहले महामृत्‍युंजय यंत्र का भूमि पूजन हुआ।
– प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेला चल रहा है। और 26 फरवरी तक चलेगा।
– महामृत्युंजय यंत्र महाकुंभ में एक केंद्रीय आकर्षण बन गया है।
– 14 जनवरी 2025 से 151 आचार्यों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा है।

महामृत्‍युंजय यंत्र कैसा है?
– इसका डिजाइन मेरुदंड (रीढ़ की हड्डी) की तरह है, जो ऊर्जा प्रवाह और ब्रह्मांडीय संपर्क का प्रतीक है।
– इसकी लंबाई 52 फीट, चौडाई 52 फीट और ऊंचाई 52 फीट है।
– महामृत्युंजय मंत्र के 52 अक्षर, शरीर और देश के 52 ऊर्जा केंद्रों के प्रतीक हैं।
– ये 52 अक्षर हिंदी वर्णमाला और 52 ध्वनियों से जुड़े हुए हैं, जो सनातन धर्म की आधारशिला को प्रकट करते हैं।
– यह 52 दिनों निर्मित किया जाएगा।
– इसकी लागत 4 करोड़ रूपये है।

————–
10. केंद्र सरकार ने जीडीपी गणना के लिए किस वित्‍त वर्ष को नया आधार वर्ष के रूप में सशोधित करने का फैसला किया?
The Central Government has decided to revise which financial year as the new base year for GDP calculation?

a. 2020-21
b. 2022-23
c. 2023-24
d. 2024-25

Answer: b. 2022-23

– अब जीडीपी गणना के लिए 2022-23 को नया आधार वर्ष बनाया गया है।
– इससे पहले केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (Central Statistics Office- CSO) ने वर्ष 2015 में आधार वर्ष 2004-2005 को संशोधित कर 2011-2012 कर दिया था।

क्या होता है आधार वर्ष?
– आधार वर्ष एक प्रकार का बेंचमार्क होता है जिसके संदर्भ में राष्ट्रीय आँकड़े जैसे- सकल घरेलू उत्पाद (GDP), सकल घरेलू बचत और सकल पूंजी निर्माण आदि की गणना की जाती है।
– सकल घरेलू उत्पाद या GDP का आशय किसी देश में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य से होता है। विदित है कि GDP मुख्यतः 2 प्रकार की होती है: (1) नॉमिनल GDP और (2) वास्तविक GDP।
# नॉमिनल GDP: यह चालू कीमतों (वर्तमान वर्ष की प्रचलित कीमत) में व्यक्त सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है।
# वास्तविक GDP: नॉमिनल GDP के विपरीत यह किसी आधार वर्ष की कीमतों पर व्यक्त की गई सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को बताता है।
– आधार वर्ष की कीमतें स्थिर मानी जाती हैं, जबकि चालू वर्ष की कीमतों में परिवर्तन संभव होता है।
– सामान्यतः आधार वर्ष एक प्रतिनिधि वर्ष होता है और उसके चुनाव के समय ध्यान रखा जाता है कि उस वर्ष में कोई बड़ी आर्थिक व प्राकृतिक घटना, जैसे- बाढ़, सूखा या भूकंप आदि न घटित हुई हो।
– आधार वर्ष का चुनाव करते समय यह भी ध्यान रखा जाता है वह चालू वर्ष के निकट ही हो, ताकि अर्थव्यवस्था की सही स्थिति का आकलन किया जा सके। गौरतलब है कि इस आवश्यकता का ध्यान रखते हुए देश में प्रत्येक 7 से 10 वर्षों में आधार वर्ष को बदला जाता है।

सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product- GDP)
– किसी अर्थव्यवस्था या देश के लिये सकल घरेलू उत्पाद या GDP एक वित्तीय वर्ष में उस देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य होता है।
– भारत में एक वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक माना जाता है।
# GDP = निजी खपत + सकल निवेश + सरकारी निवेश + सरकारी खर्च + (निर्यात-आयात)

सकल मूल्य वर्धन (Gross Value Added- GVA)
– वित्तीय वर्ष 2015-2016 से GVA की अवधारणा को शुरू किया गया है।
– GVA किसी देश की अर्थव्यवस्था में सभी क्षेत्रों जैसे-प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र द्वारा किया गया कुल अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन का मौद्रिक मूल्य है।
# GVA = GDP + सब्सिडी – उत्पादों पर कर

————–
11. USA ने दो दशक बाद जनवरी 2025 में किन भारतीय संस्‍थाओं से प्रतिबंध हटा दिया?
USA lifted the ban from which Indian institutions in January 2025 after two decades?

a. BARC
b. IGCAR, IRE
c. BHEL
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (BARC, IGCAR, IRE)

1. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) [मुंबई]
2. इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केन्द्र (IGCAR) [चेन्‍नई]
3. इंडियन रेयर अर्थ्स (IRE) [मुंबई]

– अमेरिका 15 को इन तीन कंपनियों को ‘एंटिटी लिस्ट’ बाहर किया।
– 1998 में भारत के परमाणु परीक्षणों के बाद इसने 200 से अधिक संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

एंटिटी लिस्ट मतलब क्‍या है?
– एंटिटी लिस्ट का इस्‍तेमाल उन संस्‍थाओं के साथ व्‍यापार को कंट्रोल करने के लिए होता है, जिन्‍हें USA नेशनल सिक्‍युरिटी या विदेश नीति के लिए रिस्‍की माना जाता है।
– अमेरिकी वाणिज्‍य विभाग की ओर से एंटिटी लिस्ट जारी की जाती है।

अमेरिका
– संयुक्त राज्य अमेरिका जिसे यूनाइटेड स्टेट्स या अमेरिका कहा जाता हैं, उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश हैं।
– राजधानी : वाशिंगटन
– राष्‍ट्रपति : डोनाल्‍ड ट्रंप
– उपराष्‍ट्रपति : जेडी वेंस
– मुद्रा : यूएस डॉलर

—————
12. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2025 के लिए किसे चुना गया है?
Who has been selected for the Subhash Chandra Bose Disaster Management Award 2025?

a. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS)
b.पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल
c. राजेंद्र कुमार भंडारी
d. 8वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ

Answer: a. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS)

– INCOIS, हैदराबाद को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2025 के लिए संस्थागत श्रेणी में चुना गया है।

INCOIS
– INCOIS की स्थानपना हैदराबाद में 1999 में हुई थी।
– यह आपदा प्रबंधन रणनीति का हिस्‍सा है।
– इसने भारतीय सुनामी प्रारंभिक चेतावनी केंद्र की स्थापना की जो 10 मिनट में सुनामी अलर्ट देता है।
– यह भारत समेत 28 हिंद महासागर देशों को सेवा देता है।
– इसे यूनेस्को ने शीर्ष सुनामी सेवा प्रदाता के रूप में मान्यता दी है।
– इसने 2013 में फैलिन और 2014 में हुदहुद चक्रवात के दौरान सहायता की थी।
– इससे समय पर लोगों के निकाला जा सका और तटीय आबादी के लिए जोखिम कम हो गया।
– INCOIS को 2024 में समुद्री सेवाओं में भू-स्थानिक विश्व उत्कृष्टता पुरस्कार और 2021 में आपदा जोखिम न्यूनीकरण उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

पुरस्कार के बारे में
– भारत सरकार की ओर से सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
– यह पुरस्कार हर साल 23 जनवरी को, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर घोषित किया जाता है।
– इसमें संस्‍थान के लिए 51 लाख रुपये और प्रमाण पत्र तथा व्‍यक्ति के लिए पांच लाख रुपये और प्रमाण पत्र मिलता है।

—————
13. फिडे शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
Which country will host the FIDE Chess World Cup 2025?

a. रूस
b. भारत
c. सिंगापुर
d. अमेरिका

Answer: b. भारत

– अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) ने भारत की मेजबानी की पुष्टि की है।
– इसका आयोजन भारत में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।
– यह टूर्नामेंट नॉकआउट प्रारूप में होगा, जिसमें 200 से अधिक खिलाड़ी दुनिया भर से भाग लेंगे।
– इससे पहले भारत में फिडे विश्‍व कप का आयोजन 2022 में चेन्‍नई में और 2002 में हैदराबाद में हुआ था।

– विश्वनाथन आनंद, फिडे विश्व कप जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
– उन्‍होंने 2000 और 2002 में लगातार दो बार खिताब जीता था।
– 2023 में, आर. प्रग्गनानंदा ने इतिहास रचते हुए रजत पदक जीता था। वह फाइनल में मैग्नस कार्लसन से हार गए थे, लेकिन उनकी उपलब्धि ने पूरे विश्व में शतरंज प्रेमियों का ध्यान खींचा।

नोट – फिडे वर्ल्‍ड कप और फिडे वर्ल्‍ड चैंपियनशिप अलग-अलग आयोजन है। 2024 की चैंपियनशिप डी गुकेश ने सबसे कम उम्र 18 वर्ष में जीती थी।

FIDE का मुख्यालय: लॉज़ेन (स्विटजरलैंड)

—————
14. दक्षिण पूर्व एशिया का ऐसा पहला देश कौन बन गया है, जिसने समलैंगिक शादी का कानून लागू किया?
Which country has become the first country in South East Asia to implement gay marriage law?

a. थाईलैंड
b. श्रीलंका
c. मलेशिया
d. एस्टोनिया

Answer: a. थाईलैंड

– थाईलैंड में 23 जनवरी 2025 से समलैंगिक विवाह का कानून लागू हुआ।
– इसके बाद कई समलैंगिक जोड़ों ने अपनी शादी रजिस्टर कराई।
– एशिया में ताइवान और नेपाल के बाद थाइलैंड तीसरा प्रमुख देश है, जिसने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है।
– प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने सोशल साइट एक्‍स पर पोस्‍ट किया आज रेनबो फ्लैग (समलैंगिक झंडा) थाईलैंड पर गर्व से लहरा रहा है।
– नए विवाह कानून में पुरुष, महिला, पति और पत्नी की जगह जेंडर न्यूट्रल शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
– इस कानून में ट्रांसजेंडर्स को भी शादी का अधिकार दिया गया है।
– थाईलैंड में 20 सालों से समलैंगिक शादी को वैध करने की मांग उठ रही थी।
– अब ये कानून बन जाने के बाद 18 साल या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति समलैंगिक शादी कर सकता है।

भारत में समलैंगिकों की स्थिति
– PEW रिसर्च सेंटर ने LGBTQ+ समुदाय पर रिसर्च करने के बाद बताया कि कनाडा में सबसे ज्यादा 85% और US में 72% लोग LGBTQ+ को स्वीकार करते हैं।
– फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, अमेरिका समेत दुनिया के 31 देशों के संविधान में सेम सेक्स के बीच शादी लीगल है।
– मूड ऑफ द नेशन के सर्वे के मुताबिक भारत में 62% लोग सेम सेक्स के बीच शादी को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
– यमन, ईरान, ब्रुनेई, नाइजीरिया, कतर समेत दुनिया के 13 देशों में सेम सेक्स रिलेशन वाले जोड़ों को मौत की सजा दी जाती है।
– भारत में 2018 तक सेम सेक्स के बीच शादी अपराध थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश में IPC की धारा 377 के तहत समलैंगिकों के बीच शारीरिक संबंध अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया।

भारत में सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था
– भारत में सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2023 को सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था।
– 5 जजों की संविधान पीठ ने कहा था कि कोर्ट स्पेशल मैरिज एक्ट में बदलाव नहीं कर सकता। कोर्ट सिर्फ कानून की व्याख्या कर उसे लागू करा सकता है।
– तत्‍कालीन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधानों में बदलाव की जरूरत है या नहीं, यह तय करना संसद का काम है।

थाईलैंड
राजधानी: बैंकॉक
सम्राट: वजिरालोंगकोर्न
प्रधानमंत्री : पैतोंगटार्न शिनावात्रा
भाषा: थाई
मुद्रा: थाई बाथ
पड़ोसी देश: म्यांमार, लाओस, कंबोडिया, मलेशिया

—————
15. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) किसे नियुक्‍त किया गया?
Who has been appointed as the Additional Director General (ADG) of Border Security Force (BSF)?

a. महेश कुमार अग्रवाल
b. जीपी सिंह
c. शेख दरवेश
d. शैलेश कुमार यादव

Answer: a. महेश कुमार अग्रवाल

– गृह मंत्रालय ने 19 जनवरी 2025 को महेश कुमार अग्रवाल की नियुक्ति की।
– तमिलनाडु कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल इस पद पर चार साल तक रहेंगे।
– इस नियुक्ति से पहले वह तमिलनाडु में सशस्त्र पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (SDGP) के रूप में कार्यरत थे।
– इसके अलावा वह चेन्नई और मदुरै के कमिशनर पद पर भी रहे।
– 29 दिसंबर 2024 में उन्‍हें डीजीपी के लिए पदोन्‍नत किया गया था।
– जून 2024 में वह प्रवर्तन ब्‍यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) थे।
– उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

BSF का महानिदेशक: दिलीप सिंह चौधरी
BSF का हेडक्‍वाटर: नई दिल्‍ली
स्‍थापना: 1 दिसंबर 1965

—————

PDF Download: Click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *