यह 21 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को अवैध घोषित करने के फैसले के बाद ट्रंप ने भारत सहित दुनियाभर पर कितना प्रतिशत टैरिफ लगाया?
How much percent tariff did Trump impose on the world including India after the US Supreme Court declared the tariff illegal?
a. 10%
b. 20%
c. 30%
d. 50%
Answer: a. 10%
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप से टैरिफ का हंटर छीन लिया
– सुप्रीम कोर्ट ने माना कि ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति को दी गई इमरजेंसी शक्तियों का तमाम देशों पर बेहिसाब टैरिफ लगा कर गलत इस्तेमाल कर रहे थे। ट्रंप के दूसरे टर्म का सबसे बड़ा एजेंडा यही था जिसकी हवा निकल गई।
– टैरिफ उनके शासन की पहचान बन गए थे, मगर सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दे दिया है कि ट्रम्प ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया था।

10% टैरिफ लगाया गया
– अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी 2026 में दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया।
– उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह एक आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसके तहत 10% का ग्लोबल टैरिफ लगाया जाएगा।
– इससे पहले 20 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। अदालत का कहना था कि कांग्रेस (संसद) की अनुमति के बिना यह टैरिफ अवैध है।
– सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है।
– लेकिन कांग्रेस की मंज़ूरी लेने के बजाय, Donald Trump के प्रशासन ने 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट का उपयोग किया। इस कानून के तहत आपातकाल घोषित करने का मतलब था कि ट्रंप तत्काल आदेश जारी कर सकते थे और कांग्रेस को दरकिनार कर सकते थे।
ट्रंप का पलटवार
– ट्रम्प ने इसकी आलोचना करते हुए कहा- यह बहुत निराशाजनक है। मुझे कोर्ट के कुछ जजों पर शर्म आ रही है। वे देश के लिए कलंक हैं, उनमें हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है।
भारत पर टैरिफ 10%
– भारत के साथ ट्रेड डील पर ट्रम्प ने कहा कि, इस डील में कोई बदलाव नहीं होगा। पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं।
– व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय संघ सहित अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने वाले देशों को अब धारा 122 के तहत वैश्विक 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा, न कि उस टैरिफ दर का जिस पर उन्होंने पहले बातचीत की थी।
– इससे भारत पर कुल टैरिफ 18% घटकर 10% रह जाएगा।
सेक्शन 122 के जरिए टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प
– सेक्शन 122 अमेरिका के एक कानून का हिस्सा है, जिसे ट्रेड एक्ट ऑफ 1974 कहा जाता है।
– यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकार देता है कि अगर देश को अचानक व्यापार घाटे या आर्थिक संकट का खतरा हो, तो वे तुरंत आयात पर टैरिफ लगा सकते हैं।
– इसके तहत राष्ट्रपति बिना लंबी जांच प्रक्रिया के अस्थायी तौर पर टैरिफ लगा सकते हैं।
– आमतौर पर यह टैरिफ 150 दिनों तक लागू रह सकता है। इस दौरान सरकार स्थिति की समीक्षा करती है और आगे का फैसला लेती है।
– दुनिया के सभी व्यापारिक साझेदार देशों पर 10% का एक जैसा ग्लोबल टैरिफ लगाने का मतलब होगा कि जिन देशों पर ज्यादा टैरिफ लगा है वह खुद घट जाएगा।
अमेरिका ने टैरिफ से 200 अरब डॉलर वसूले, रिफंड पर सस्पेंस
– न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की शुरुआत से अब तक ट्रम्प प्रशासन ने 200 अरब डॉलर से ज्यादा का टैरिफ वसूला है।
– सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब इस रकम के रिफंड को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
– फैसले के बाद यह साफ नहीं है कि सरकार को कंपनियों को वसूला गया पैसा लौटाना पड़ेगा या नहीं।
– ट्रम्प प्रशासन ने पहले कहा था कि अगर केस हार गए तो कई देशों के साथ हुए व्यापार समझौतों को वापस लेना पड़ सकता है और भारी रिफंड चुकाने पड़ सकते हैं।
—————
2. भारत ने किसके नेतृत्व वाले ‘पैक्स सिलिका’ करार पर दस्तख़त किया?
India signed the Pax Silica agreement led by whom?
a. चीन
b. रूस
c. USA
d. भारत
Answer: c. USA
– भारत और अमेरिका के बीच फरवरी 2026 में ‘पैक्स सिलिका’ करार पर दस्तखत हुआ।
– इस मौके पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिका के आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग और अमेरिकी राजदूत मौजूद थे।

क्या है पैक्स सिलिका?
– पैक्स सिलिका (Pax Silica) अमेरिका के नेतृत्व वाला एक अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी अलायंस है, जो ट्रंप प्रशासन के दौरान दिसंबर 2025 में शुरू की गई।
– यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की सुरक्षित, लचीली और नवाचार-आधारित सप्लाई चेन बनाने पर केंद्रित है।
– इसके नाम के मतलब की बात करें तो Pax लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है शांति, स्थिरता और दीर्घकालिक समृद्धि और Silica सिलिकॉन डाइऑक्साइड (SiO₂) को संदर्भित करता है जो शुद्ध सिलिकॉन में रिफाइन होकर कंप्यूटर चिप्स और AI हार्डवेयर का आधार बनता है।
– यह नाम पूरी तरह से AI युग में तकनीकी प्रभुत्व और विश्वसनीय साझेदारों के बीच शांति व स्थिरता का प्रतीक है यानी “चिप्स और AI के माध्यम से शांति”।
ट्रंप ने क्यों बनाया पैक्स सिलिका?
– अमेरिका चाहता है कि सेमीकंडक्टर-एआई शॉर्ट चेन “विश्वसनीय देश” में रहे।
– चीन पर निर्भरता कम करना प्रौद्योगिकी नियंत्रण को प्रभावी बनाने से भारत को बड़े बाजार और लोकतांत्रिक देशों के साथ लेकर अमेरिका “चीन-विकल्प” मजबूत होता है।
– पैक्स सिलिका में शामिल भारत उभरती “चिप-एआई अर्थव्यवस्था” का सक्रिय हिस्सा बन सकता है, जिससे आर्थिक वृद्धि और व्यापारिक शक्ति संबंध मजबूत होंगे।
इसके सदस्य
– संयुक्त राज्य अमेरिका
– भारत
– जापान
– दक्षिण कोरिया
– सिंगापुर
– नीदरलैंड
– यूनाइटेड किंगडम
– इज़राइल
– संयुक्त अरब अमीरात
– ऑस्ट्रेलिया
—————
3. अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने किन देशों से प्रतिबंध हटा दिया, जिससे उनके खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करेंगे?
The International Paralympic Committee (IPC) lifted the ban on which countries, allowing their athletes to compete under their national flags?
a. जापान और रूस
b. बेलारूस और बांग्लादेश
c. ईरान और साइप्रस
d. रूस और बेलारूस
Answer: d. रूस और बेलारूस
– 2022 में लगे प्रतिबंधों के बाद, अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने आधिकारिक रूप से फरवरी 2026 में रूस और बेलारूस से प्रतिबंध हटा लिया।
– इससे दोनों देशों खिलाड़ी मिलान-कोर्टिना 2026 शीतकालीन पैरालंपिक में अपने राष्ट्रीय ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करेंगे, और यदि वे पदक जीतते हैं तो उनके राष्ट्रीय गान भी बजाए जाएंगे।
रूस पर लगे प्रतिबंध दो प्रमुख कारणों से जुड़े थे
– 2014 सोची ओलंपिक के बाद सामने आया राज्य-प्रायोजित डोपिंग घोटाला
– 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष, जिसे ओलंपिक संघर्षविराम (Olympic Truce) के उल्लंघन के रूप में देखा गया
– इसके बाद से रूस की भागीदारी कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में सीमित या तटस्थ रूप में रही।
—————-
4. भारत ने किस समुद्री पड़ोसी द्वीपीय देश को उसकी पहली हाई-स्पीड फेरी भेंट की?
India gifted which maritime neighbouring island nation its first high-speed ferry?
a. नेपाल
b. बांग्लादेश
c. भूटान
d. मालदीव
Answer: d. मालदीव
– यह फेरी भारत की सहायता से निर्मित की गई है।
– इसके साथ ही फाफू और धालू एटोल्स के बीच राज्जे ट्रांसपोर्ट लिंक (RTL) सेवाओं का शुभारंभ हुआ है।
– यह पहल हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (HICDP) फेज-III समझौते के तहत भारत के निरंतर सहयोग का हिस्सा है।
– यह कदम समुद्री कनेक्टिविटी को मजबूत करता है और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
– इस समझौते पर भारत और मालदीव के बीच जनवरी 2025 में हस्ताक्षर हुआ था।
– इसके तहत प्रस्तावित 12 फेरी में से पहली हाई-स्पीड फेरी भारत ने मालदीव को सौंप दी है।
मालदीव
राजधानी – माले
राष्ट्रपति – मोहम्मद मोइज्जू
—————-
5. मिजोरम का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Foundation Day of Mizoram celebrated?
a. 21 फरवरी
b. 20 फरवरी
c. 19 फरवरी
d. 18 फरवरी
Answer: b. 20 फरवरी
– भारत के कई अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तरह, मिजोरम पहले 1972 तक असम का हिस्सा था।
– 1972 में यह केंद्र शासित प्रदेश बना।
– 20 फरवरी 1987 को मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया गया था, उस दिन ये भारत का 23वां राज्य बना था।
– ये भारत का पूर्वोत्तर राज्य है।
मिजोरम
राजधानी: आइजोल
मुख्यमंत्री: लालदुहोमा
राज्यपाल: वीके सिंह
पड़ोसी राज्य: मणिपुर, असम और त्रिपुरा
पड़ोसी देश : म्यांमार, बांग्लादेश
————–
6. अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Foundation Day of Arunachal Pradesh celebrated?
a. 22 फरवरी
b. 21 फरवरी
c. 20 फरवरी
d. 19 फरवरी
Answer: c. 20 फरवरी
– 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश पूर्ण राज्य बना था।
– 1972 तक इसे नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था।
अरुणाचल प्रदेश
राजधानी: ईटानगर
मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
राज्यपाल: कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
पड़ोसी देश: भूटान, चीन और म्यांमार
पड़ोसी राज्य : असम
—————
7. नौसैनिक अभ्यास मिलान-2026 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किस जगह हुआ, जिसमें 74 देशों की भागिदारी हुई?
Where was the 13th edition of naval exercise MILAN-2026 inaugurated, in which 74 countries participated?
a. दिल्ली
b. विशाखापत्तनम
c. कोलकाता
d. तिरुवनंतपुरम
Answer: b. विशाखापत्तनम

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अभ्यास MILAN-2026 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया।
– फरवरी 2026 में आयोजित इस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में 74 देशों की भागीदारी रही।
– यह भारतीय इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे समावेशी संस्करण है।
– अभ्यास MILAN एक द्विवार्षिक (हर दो वर्ष में आयोजित) बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसकी मेजबानी भारतीय नौसेना करती है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1995 में एक छोटे क्षेत्रीय पहल के रूप में हुई थी, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) की मित्र नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाना था।
—————-
8. विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day) कब मनाया जाता है?
When is World Pangolin Day celebrated?
a. फरवरी का पहला शनिवार
b. फरवरी का दूसरा शनिवार
c. फरवरी का तीसरा शनिवार
d. फरवरी का चौथा शनिवार
Answer: c. फरवरी का तीसरा शनिवार (2026 में 21 फरवरी)
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य इन स्तनधारियों (mammals) के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
पैंगोलिन के बारे में
– इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क (स्केल) की तरह की संरचना होती है।
– जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है।
– पैंगोलिन ऐसे शल्कों वाला अकेला mammals (स्तनीयजन्तु) है।
– यह अफ़्रीका और एशिया में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
– पैंगोलिन की जीभ उसके शरीर से लंबी हो जाती है।
– उनका नाम मलय शब्द ‘पेंगुलिंग’ से आया है जिसका अर्थ है ‘कुछ ऐसा जो लुढ़कता हो।
– पैंगोलिन दुनिया में सबसे अधिक तस्करी (smuggling) वाले mammals हैं क्योंकि लोग उनका मांस और हड्डी चाहते हैं।
—————-
9. साहित्यकार मणिशंकर मुखोपाध्याय का निधन 20 फरवरी 2026 को हो गया, वह किस भाषाई साहित्य से जुड़े थे?
Literary figure Mani Shankar Mukhopadhyay passed away on 20 February 2026, he was associated with which linguistic literature?
a. हिन्दी
b. उर्दू
c. बांग्ला
d. भोजपुरी
Answer: c. बांग्ला
– साहित्य जगत में उन्हें शंकर के नाम से जाना जाता था।
– 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
– अपने लंबे साहित्यिक करियर में उन्होंने लगभग 100 उपन्यास और लघु कथाएँ लिखीं।
– उनकी रचनाएँ सिमाबध्या और जन अरण्य को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे ने 1971 और 1975 में प्रसिद्ध कैलकत्ता ट्रिलॉजी का हिस्सा बनाकर रूपांतरित किया।
– 2021 में उन्हें साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
—————-
10. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Mother Language Day celebrated?
a. 20 फरवरी
b. 21 फरवरी
c. 22 फरवरी
d. 23 फरवरी
Answer: b. 21 फरवरी
– अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का विचार बांग्लादेश की पहल थी और 1999 के यूनेस्को के आम सम्मेलन में इसे मंजूरी दी गई थी।
दुनिया में बहुत सारी भाषाएं खत्म हो रही है
– अनुमान है कि हर साढ़े तीन महीने में दुनिया में किसी न किसी भाषा की मृत्यु हो रही है। साथ ही सदियों से फल फूल रही संपूर्ण संस्कृति और उस ज्ञान का भी लोप रहा है जिसकी भरपाई असंभव है।
– वेबसाइट ‘DownToEarth’ ने लिखा है कि दुनियाभर में भाषाओं पर नजर रखने वाले गैर लाभकारी संगठन एथनोलॉग के अनुसार इस समय दुनियाभर बोली जाने वाली 7,139 भाषाओं में 42 प्रतिशत (3,018) भाषाएं संकटग्रस्त हैं। यानी ये भाषाएं विलुप्ति के विभिन्न चरणों में हैं।
– दुनिया की आधी आबादी महज 24 भाषाएं बोलती है। इनमें मुख्य रूप से चीनी मंदारिन, स्पेनिश, अंग्रेजी, हिंदी, पुर्तगाली, बंगाली, रूसी, जापानी, जावानी और जर्मनी शामिल हैं।
– इन भाषाओं को बोलने वालों की संख्या करोड़ों में हैं, वहीं दूसरी तरफ विश्व की आधी आबादी 7,000 भाषाएं बोलती है।
– एथनोलॉग ने अपने विश्लेषण में पाया है कि दुनिया की आधी भाषाओं को 10 हजार से कम बोलने वाले लोग बचे हैं।
– विश्व की केवल एक प्रतिशत आबादी लगभग 5,000 भाषाएं बोलती हैं। हैरानी की बात यह भी है कि 0.1 प्रतिशत यानी 80 लाख लोगों की वजह से 3,500 भाषाएं जिंदा हैं
भारत में भाषाओं पर संकट
– भारतीय भाषा संस्थान ने भारत की 117 भाषाओं की पहचान की है, जो विलुप्तप्राय हैं। इन भाषाओं को बोलने वाले 10 हजार से कम लोग बचे हैं। इनमें से अधिकांश भाषाएं उन्हीं क्षेत्रों में हैं, जो जैव विविधता से परिपूर्ण हैं।




