Daily Current Affairs, Current Affairs 21 February 2020, Current Affairs 21 February, Current Affair 21 February 2020 Question, 21 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 21 February 2020,

यह 21 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 21 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ‘लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020’ दिया गया है?

a. सचिन तेंदुलकर
b. कपिल देव
c. राहुल द्रविड़
d. सौरभ गांगुली

Answer a. सचिन तेंदुलकर

– दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड (2000-2020) दिया गया है.
– सचिन को यह सम्मान प्रशंसकों के वोटों के आधार पर मिला है.
– खेल प्रेमियों को 2000 से 2020 तक खेल की दुनिया के ऐसे ‘श्रेष्ठ पल’ को चुनना था।

क्या है लॉरियस अवॉर्ड
– लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड का आयोजन हर साल होता है और खेल की दुनिया के खिलाड़ियों और टीमों को उनकी साल भर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है.
– पुरस्कारों की शुरुआत 1999 से हुई थी.
– ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020’ विजेता – फुटबॉलर लियोनेल मेसी और फ़ॉर्मूला वन ड्राइवर लुइस हैमिल्टन।

—–

कुल 11 पुरस्कार का नाम और विजेता
1. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर – फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस कार्ल डेविडसन हैमिल्टन (यूनाइटेड किंगडम)
और फुटबॉलर लियोनेल आंद्रेस मेस्सी कुक्किटिनी (अर्जेंटीना)
2. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर – सिमोन एरियन बाइल्स (अमेरिकी जिमनास्ट)
3. लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर – दक्षिण अफ्रीका पुरुषों की रग्बी टीम
4. लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर – एगन एर्ली बर्नल गोमेज़ (कोलंबिया साइकिल चालक)
5. लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर – सोफिया फ्लॉर्श (जर्मन रेसिंग ड्राइवर)
6. विकलांगता के साथ लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर – ओक्साना मास्टर्स (यूक्रेनी-अमेरिकी पैरालम्पिक रोवर और क्रॉस-कंट्री स्कीयर)
7. लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर – क्लो किम (अमेरिकी स्नोबोर्डर)
8. लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट – एक राष्ट्र के कंधों पर ले जाया गया – सचिन तेंदुलकर
9. लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – डिर्क नोवित्ज़की (जर्मन बास्केटबॉल खिलाड़ी)
10. लॉरियस अकादमी असाधारण उपलब्धि पुरस्कार – स्पेनिश बास्केटबॉल फेडरेशन
11. लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड अवार्ड – साउथ ब्रोंक्स यूनाइटेड

———————–
2. महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती किस दिन मनाई जाती है?
a. 12 फरवरी
b. 19 फरवरी
c. 09 फरवरी
d. 15 फरवरी

Answer b. 19 फरवरी

– छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था.
– शिवनेरी दुर्ग, महाराष्ट्र राज्य के पुणे के जुन्नर गांव के पास स्थित एक ऐतिहासिक किला है.
– शिवाजी सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते थे.
– शिवाजी महाराज ने अपने जीवनकाल में कई बार मुगलों की सेना को हराया।

————————-
3. ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ का अध्यक्ष किसे बनाया?

a. चंपत राय
b. गोविंद गिरी
c. महंत नृत्य गोपाल दास
d. नृपेंद्र मिश्रा

Answer c. महंत नृत्य गोपाल दास

– अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ की 19 फरवरी 2020 को पहली बैठक हुई है.
– नृपेंद्र मिश्रा को भवन निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
– महंत नृत्य गोपाल दास का जन्म 11 जून 1938 को मथुरा के कहौला गॉव में हुआ था.
– उन्होंनें 12 साल की उम्र में ही वैराग्य धारण कर लिया और अयोध्या आ गए.

————————–
4. अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 15 फरवरी
b. 17 फरवरी
c. 19 फरवरी
d. 20 फरवरी

Answer d. 20 फरवरी

– अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी को अपना 34 वां स्थापना दिवस मना रहा है।
– अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
– 1972 तक, इसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था,
– जिसे 20 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और इसका नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया।

———————-
5. एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के महिला एशियाई कप 2022 की मेजबानी किस देश को मिली है?

a. मलेशिया
b. श्रीलंका
c. पाकिस्‍तान
d. भारत

Answer d. भारत

– भारत में ही 2020 का फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आयोजन होना है।

– AIFF के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
– AIFF का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

—————————–
6. 7वां महिला टी20 विश्‍व कप का आयोजन किस देश में आयोजित हो रहा है?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. ऑस्‍ट्रेलिया
c. इंग्‍लैंड
d. भारत

Answer b. ऑस्‍ट्रेलिया

– ICC Women’s T20 World Cup 2020 का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च तक होगा।
– यह 7वां वर्ल्‍ड कप है।

——————————-
7. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020 में 68 किलोग्राम भारवर्ग में दिव्‍या काकरान ने कौन सा पदक जीता?

a. स्‍वर्ण
b. रजत
c. कांस्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. स्‍वर्ण

– दिव्या ने फाइनल में जापान की नारुहा मत्सुयुकी को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

———————————
8. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020 में 55 किलोग्राम भारवर्ग में पिंकी ने कौन सा पदक जीता?

a. स्‍वर्ण
b. रजत
c. कांस्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. स्‍वर्ण

– पिंकी ने मंगोलिया की डुलगुन बोलोरमा को 2-1 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।

———————————
9. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020 में 59 किलोग्राम भारवर्ग में सरिता मोर ने कौन सा पदक जीता?

a. स्‍वर्ण
b. रजत
c. कांस्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. स्‍वर्ण

– सरिता ने 59 किग्रा के फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की बटसेटेग एटलांटसेग को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

———————————
10. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020 में 50 किलोग्राम भारवर्ग में निर्मला देवी ने कौन सा पदक जीता?

a. स्‍वर्ण
b. रजत
c. कांस्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer b. रजत

– चैंपियनशिप के महिला वर्ग में भारत के पास अब तक (20 फरवरी तक) तीन स्वर्ण और एक रजत पदक है।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account