20 & 21 April 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 20 & 21 April 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति का नाम बताएं, जो सपरिवार 21 अप्रैल 2025 को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे?
Name the US Vice President, who along with his family arrived on a four-day visit to India on 21 April 2025?

a. एलन मस्‍क
b. मार्को रुबियो
c. उषा वेंस
d. जेडी वेंस

Answer: d. जेडी वेंस

– उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित व्यापक टैरिफ व्यवस्था की पृष्ठभूमि में हो रही है। जिसे भारत सहित अधिकांश देशों के विरुद्ध 90 दिनों के लिए रोक दिया गया है।
– अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल, 2025 की सुबह 10 बजे दिल्ली स्थित पालम एयरबेस पर पहुंचे।
– उनके साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे (इवान, विवेक और मीराबेल) और अमेरिकी सरकार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया।
– वेंस को हवाई अड्डे पर आधिकारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।
– अधिकारियों को उम्मीद है कि श्री मोदी के साथ बैठक के बाद कोई ठोस घोषणा की जाएगी, जिसमें ट्रस्ट (Transforming Relationship Utilizing Strategic Technology) साझेदारी का औपचारिक शुभारंभ भी शामिल है, जिसका नाम पिछले बिडेन प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर पहल (iCET) से बदलकर रखा गया था।

जयपुर और आगरा भी जाएंगे
– 22 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी उषा जयपुर जाएंगे।
– 23 अप्रैल को वे आगरा जाएंगे।
– ताजमहल को मिस्टर वेंस की यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा है, क्योंकि वे और उनकी पत्नी मकबरे में टहलेंगे।
– इससे पहले 2020 में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ ताजमहल का दौरा किया था।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के समक्ष भारतीय छात्रों का मुद्दा उठाया, सर्वेक्षण में पाया गया कि नोटिस का सामना करने वाले 50% छात्र भारतीय हैं।
– सरकारी सूत्रों ने द हिंदू को बताया कि भारत ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से वीज़ा निरस्तीकरण नोटिस प्राप्त करने वाले भारतीय छात्रों के साथ व्यवहार पर “चिंता जताई”।
– यह मुद्दा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वरिष्ठ अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के सोमवार को दिल्ली में वार्ता के लिए पहुंचने से कुछ दिन पहले उठाया गया था, और यह तब सामने आया जब एक सर्वेक्षण में पाया गया कि निरस्तीकरण की सूचना देने वालों में से 50% भारतीय थे।
– इस बीच अमेरिकी सरकार ने इस मुद्दे पर अपने कार्यों के साथ विशेष रूप से भारतीयों को लक्षित करने से इनकार किया।

जेडी वेंस के बारे में
– 2 अगस्‍त 1984 को अमेरिका के ओहियो में एक स्‍कॉट-आयरिश परिवार में जन्‍म हुआ।
– जेडी का बचपन गरीबी में बीता।
– वह कुछ ही महीनों के थे, तभी उनके माता- पिता का तलाक हो गया। मां ने दूसरी शादी की, लेकिन फिर से तलाक हो गया।
– जेडी की परवरिश उनके नाना और नानी ने की।

पढ़ाई
– 2003 में मिडिलटाउन हाई स्‍कूल में JD ने शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद US मरीन कॉर्प्‍स जॉइन किया। बाद में 2007 तक मिलिट्री जर्नलिस्‍ट का काम करते रहे।
– 2009 में JD ने ओहियो स्‍टेट यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री ली।
– बाद में कानून की पढ़ाई की।

शादी
– लॉ स्‍कूल में ही JD की मुलाकात उषा चिलुकुरी से हुई।
– उषा भारतीय मूल की हिन्‍दू लड़की थी। 2014 में दोनों ने हिन्‍दू रीति-रिवाज से शादी की।
– ऊषा से शादी के बाद JD ने अपना नाम बदला और नाना-नानी के सम्‍मान में उन्‍हों ने नाम जेम्‍स डेविड हैमेल से बदलकर जेम्‍स डेविड वेंस रखा।
– उषा और JD के तीन बच्‍चे हैं। दो बेटे इवान, विवेक और एक बेटी मिराबेल। ये सभी पहली बार भारत पहुंचे हैं।

चर्चित बुक के लेखक
– 28 जून 2016 को JD की किताब ‘हिलबिली एलेगी: ए मेमोयर ऑफ ए फैमिली एंड कल्‍चर इन क्राइसिस’ पब्लिश हुई।
– यह किताब काफी चर्चा में रही। 20 भाषाअें में ट्रांसलेट हुई।
– 2020 में नेटफ्लिक्‍स ने इस किताब पर मूवी बनाई। इसे फेमस अमेरिकी फिल्‍ममेकर रॉन हावर्ड ने डायरेक्‍ट किया।

एक समय ट्रंप के विरोधी और अब सबसे अजीज
– 2016 में JD वेंस ट्रंप के विरोधी हुआ करते थे। उन्‍होंने ट्रंप को इडियट, कल्‍चरल हेरोइन और कलंक तक कह दिया था।
– हालांकि बाद में JD वेंस का ट्रम्‍प को लेकर रुख बदल गया।
– 2021 से JD वेंस, ट्रंप के करीब आ गए।
– 15 जुलाई 2024 को ट्रंप ने JD वेंस को वाइस प्रेसिडेंट का उम्‍मीदवार घोषित किया।
– जनवरी में ट्रंप राष्‍ट्रपति और JD उपराष्‍ट्रपति बन गए।

विवादास्‍पद विजिट
– भारत से पहले JD वेंस कई देशों की यात्रा के दौरान विवाद हो चुका है।
– 10 फरवरी 2025 को पेरिस (फ्रांस) में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्‍शन समिट’ में उन्‍होंने यूरोपीय देशों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर यूरोपीय सरकारें ‘X’ जैसे प्‍लेटफॉर्म पर सख्‍त नियम लागू करती है या फ्री स्‍पीच पर अंकुश लगाती है, तो अमेरिका अपने NATO कमिटमेंट्स पर दोबारा सोच सकता है।
– इस समिट की सह अध्‍यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की थी।
– जर्मनी की राजधानी म्‍यूनिख विजिट के दौरान JD ने कहा था कि यूरोप को सबसे बड़ा खतरा रूस और चीन से नहीं बल्कि अंदर से है। जब उन्‍होंने कहा कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाना चाहिए, तो हॉल में सन्‍नाटा छा गया था। उस वक्‍त तनाव इतना बढ़ गया था कि तब के जर्मन चांसलर ओलाफ स्‍कोल्‍ज ने कह दिया कि ‘यह सही नहीं है कि दूसरे लोग जर्मनी और यूरोप को बताएं कि उन्‍हें क्‍या करना चाहिए’
– वह JD वेंस, ग्रीनलैंड पहुंचे, तब भी विवाद हुआ। क्‍योंकि ट्रंप ने कह दिया था कि ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्‍सा बन जाना चाहिए। इसका JD वेंस ने समर्थन किया था। उस वक्‍त ग्रीनलैंड में उनकी यात्रा सिर्फ अमेरिकी मिलिटरी बेस तक सीमित रह गई थी।
– 28 फरवरी 2025 को यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के साथ ट्रंप और जेडी वेंस के बीच बहस हो गई थी। उस वक्‍त यूक्रेन के दुर्लभ मिनरल्‍स की डील होनी थी, लेकिन नाराज होकर जेलेंस्‍की वापस लौट आए थे। जेडी वेंस के सख्‍त लहजे की वजह से माहौल गरमा गया था।

—————
2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 का शुभंकर क्‍या है?
What is the mascot of Khelo India Youth Games (KIYG) 2025?

a. गौरैयासिंह
b. पीपल
c. गजसिंह
d. बोधिवृक्ष

Answer: c. गजसिंह

– पहली बार खेला इंडिया यूथ गेम्‍स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025
– कब आयोजन : 4 मई से 15 मई 2025
– उद्घाटनकर्ता : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी
– शुभंकर: ‘गजसिंह’, एक पौराणिक प्राणी (हाथी और शेर का मिश्रण), जिसकी प्रेरणा नालंदा और बोधगया के पालकालीन मंदिरों से ली गई है। इसने आधिकारिक खेलो इंडिया लोगो के साथ चमकीली नीली और सफेद जर्सी पहने और भारत के राष्ट्रीय गौरव को दर्शाने वाले तिरंगे रिस्टबैंड पहना हुआ है।
– लोगो के रंग: केसरिया और हरा – सांस्कृतिक जीवंतता का प्रतीक।
– देश भर से करीब 8,500 एथलीट और 1,500 तकनीकी कर्मचारी इन खेलों में हिस्सा लेंगे।

लोगो का डिजाइन तत्व:
– महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय – ऐतिहासिक और बौद्धिक गौरव का प्रतीक
– पीपल का पेड़, गौरैया, गंगा डॉल्फिन – पर्यावरण जागरूकता का संदेश
– मधुबनी पेंटिंग और छठ पूजा – बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान

प्रतियोगिता स्थल जिले:
– पटना
– नालंदा (राजगीर)
– गया
– भागलपुर
– बेगूसराय

नोट – मशाल रिले : 15 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के सभी 38 जिलों में।

—————
3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 का थीम सॉन्‍ग क्‍या है?
What is the theme song of Khelo India Youth Games (KIYG) 2025?

a. खेल के रंग, बिहार के संग
b. खेल खेल में युवा उमंग
c. यूथ हैं हम, बिहार के रंग
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: a. खेल के रंग, बिहार के संग

थीम सॉन्ग:
– शीर्षक: “खेल के रंग, बिहार के संग”
– संदेश: एकता, युवाशक्ति और राष्ट्रीय खेलों में बिहार की भूमिका को उजागर करता है।

————–
4. विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) कब मनाया जाता है?
When is World Liver Day celebrated?

a. 19 अप्रैल
b. 20 अप्रैल
c. 21 अप्रैल
d. 22 अप्रैल

Answer: a. 19 अप्रैल

वर्ष 2025 की थीम
– भोजन औषधि है
– Food Is Medicine

लीवर क्यों महत्वपूर्ण है?
– संक्रमण और बीमारी से लड़ता है
– शरीर से विषैले पदार्थों को निकालता है
– कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है
– शरीर के कई आवश्यक प्रोटीन बनाता है

————–
5. इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्‍यालय किस देश में बनाए जाने को लेकर समझौता हुआ?
In which country was an agreement reached to set up the headquarters of the International Big Cat Alliance?

a. चीन
b. जर्मनी
c. यूएसए
d. भारत

Answer: d. भारत

– भारत सरकार ने अप्रैल 2025 में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में सचिव – पूर्वी क्षेत्र पी कुमारन और एलायंस के महानिदेशक एसपी यादव ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किया।

भारत सरकार द्वारा वित्तीय सहायता
– कुल ₹150 करोड़ का कोष प्रदान किया गया है।
– अवधि: 2023-24 से 2028-29 तक।
– खर्च: आधारभूत संरचना, संचालन और नियमित व्यय।

एलायंस के बारे में
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 फरवरी 2024 को ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (IBCA) की मंजूरी दी थी।
– हालांकि इस एलायंस (गठबंधन) का ऐलान 9 अप्रैल 2023 में ही PM नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दिन भारत में प्रोजेक्‍ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे हुए थे।
– इसका मुख्‍यालय भारत में होगा। यह 96 देशों का गठबंधन होगा, जहां बड़ी बिल्लियां (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा) पाई जाती हैं।

एलायंस का उद्देश्‍य
– गठबंधन का उद्देश्य बड़ी बिल्लियों के संरक्षण और इसके अवैध व्‍यापार को रोकना है।
– वन्‍यजीव के संरक्षण की जागरूकता, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, संसाधन भंडार, क्षमता निर्माण, बेंचमार्क प्रैक्टिस आदि के बारे में जानकारी के प्रसार के लिए एक मंच प्रदान करना है।

भारत ने अलायंस की स्‍थापना क्‍यों की?
– क्‍योंकि भारत को बाघ एजेंडा और शेर, हिम तेंदुआ, तेंदुआ जैसे अन्य बिग कैट के संरक्षण का एक लंबा अनुभव है।
– हम दुनिया के एकमात्र देश हैं जहां बाघ, शेर, तेंदुए, हिम तेंदुए और चीते जंगल में हैं।
– प्यूमा और जगुआर को छोड़कर आज हमारे पास सभी बड़ी बिल्लियां हैं।

—————
6. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Civil Services Day celebrated?

a. 23 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 21 अप्रैल
d. 20 अप्रैल

Answer: c. 21 अप्रैल

– यह दिवस ऐसे लोक सेवकों को समर्पित है, जो देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं।
– दरअसल, इसी दिन 21 अप्रैल 1947 को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नव नियुक्त और गठित प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।
– सरदार पटेल का भाषण नई दिल्ली में आयोजित हुआ था, इस दौरान उन्होंने सिविल सेवकों को “भारत के स्टील फ्रेम” कहा था।
– इसका अर्थ है कि सरकार के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत सिविल सेवक देश की प्रशासनिक व्यवस्था के सहायक स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं।
– इससे पहले, ब्रिटिश शासन के दौरान, सिविल सेवाओं का नाम भारतीय सिविल सेवा था जिसे बाद में अखिल भारतीय सेवाओं में बदल दिया गया था।

—————
7. मध्‍य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से किस अभयारण्य में कुछ चीतों को स्‍थानांतरित किया गया?
To which sanctuary were some cheetahs relocated from Kuno National Park in Madhya Pradesh?

a. नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान
b. नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
c. रातापानी अभ्यारण्य
d. गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य

Answer: d. गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य

– दो साल तक पहले कूनो नेशनल पार्क में उन्‍हें बसाया गया था।
– उनमें से दो चीतों को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रिलीज किया।
– गांधी सागर अभयारण्य मंदसौर और नीमच जिलों में स्थित है।
– यहां 64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले तीन बड़े बाड़े तैयार किए गए हैं।
– पहले योजना थी कि गर्मियों से पहले 6–8 चीते दक्षिण अफ्रीका से GSWS लाए जाएंगे।
– हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के साथ बातचीत में देरी के कारण यह समयसीमा अब सितंबर तक खिसक गई है।

भारत में चीतों की वर्तमान स्थिति
– अप्रैल 2025 तक में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कुल 26 चीते हैं — जिनमें से 17 जंगल में और 9 बाड़ों में हैं।
– चीतों का पुनर्वास सितंबर 2022 में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों के साथ शुरू हुआ था।

—————
8. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Earth Day celebrated?

a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

Answer: c. 22 अप्रैल

वर्ष 2025 की थीम:
– हमारी शक्ति, हमारा ग्रह
– Our Power, Our Planet

– यह दिवस करोड़ों लोगों को पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे- क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
– 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की।
– इसके बाद 1972 में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इसे अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के रूप में मान्‍यता दी।

—————
9. अफ्रीकी देश गैबॉन का नया राष्‍ट्रपति किस सैन्‍य नेता को चुना गया?
Which military leader was elected the new President of the African country Gabon?

a. जनरल अब्राहम सुल्‍तान
b. जनरल ब्राइस ओलिगी नगुएमा
c. जनरल हसन नसरल्‍लाह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. जनरल ब्राइस ओलिगी नगुएमा

– इससे पहले 2023 में जनरल ब्राइस ओलिगी नगुएमा ने गैबॉन में तख्‍तापलट कर दिया था।
– उन्‍होंने अली बोंगो ओंडिम्बा को सत्ता से हटा दिया था, जो 14 वर्षों से राष्ट्रपति थे।
– तख्तापलट से पहले नगुएमा रिपब्लिकन गार्ड के प्रमुख थे और उन्होंने ओमार बोंगो व उनके बेटे अली बोंगो दोनों के सलाहकार के रूप में कार्य किया था।
– नगुएमा की जीत पश्चिम और मध्य अफ्रीका में सैन्य नेतृत्व की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाती है, जहां हाल के वर्षों में कई देशों में सेना ने सत्ता संभाली है।

List : अफ्रीकी देश में हुए तख्तापलट
देश और तख्‍तापलट
– गैबॉन : अगस्‍त 2023
– नाइजर : जुलाई 2023
– बुर्किना फासो : जनवरी 2022
– गिनी : सितंबर 2021
– चाड : अप्रैल 2021
– माली : अगस्‍त 2020
– सूडान : अप्रैल 2019

नोट – 19 मई 2024 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में तख्तापलट की नाकाम कोशिश हुई थी।

गैबॉन
– राजधानी – लिब्रेविल
– राष्‍ट्रपति – ब्राइस ओलिगुई नुगुएमा
– मुद्रा – सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ़्रैंक
– पड़ोसी देश – रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, कैमरून

—————
10. मार्च 2025 में देश में खुदरा मुद्रास्फीति (inflation) कितनी रही?
What was the retail inflation in the country in March 2025?

a. 3.60%
b. 3.34%
c. 5.22%
d. 5.48%

Answer: b. 3.34%

– अप्रैल 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने से भारत की खुदरा मुद्रास्फीति सात महीने के निचले स्तर 3.34% पर आ गई।
– खाद्य मुद्रास्‍फीति में गिरावट के कारण ऐसा हुआ।
– 2019 के बाद से महंगाई दर सबसे नीचे है।
– जबकि इसके पिछले महीने फरवरी 2025 में यह 3.61 प्रतिशत थी।

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस) {राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।

महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
– महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा।
– इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।

RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्‍त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।

RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।

————–
11. भारत की थोक महंगाई दर मार्च 2025 में कितनी थी?
What was India’s wholesale inflation rate in March 2025?

a. 2.31%
b. 2.05%
c. 1.89%
d. 2.37%

Answer: b. 2.05%

– अप्रैल 2025 को जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में थोक मूल्य मुद्रास्फीति घटकर 2.05% हो गई। इससे पहले फरवरी 2025 में यह दर 2.38% थी।

थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

थोक महंगाई दर क्या होती है?
– यह महंगाई दर, थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI – होलसेल प्राइस इंडेक्‍स) के आधार पर तैयार होती है।
– होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
– ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं।
(नोट – खुदरा महंगाई दर, कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स से तय होता है)

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्‍टर : पीयूष गोयल


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *