Daily Current Affairs, Current Affairs 20 September 2019, Current Affairs 20 September, Current Affair 20 September 2019 Question, 20 September 2019 Current Affairs, Current Affairs 20 September 2019,

यह 20 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 20 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने वायुसेना का नया प्रमुख किसे घोषित किया है?

a. राकेश कुमार सिंह भदौरिया
b. बीएस धनोआ
c. अभिनंदन वर्धमान
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. राकेश कुमार सिंह भदौरिया

– वह 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।
– वह वर्तमान में एयर वाइस चीफ एयर मार्शल हैं।
– वह एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोआ का स्थान लेंगे जो कि 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।
– दिलचस्प बात यह है कि आरकेएस भदौरिया का रिटायरमेंट भी धनोआ के साथ 30 सितंबर को ही होने वाला था।
– लेकिन अब जब सरकार ने उन्हें नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त कर दिया है तो वह अब तीन साल तक या फिर 62 वर्ष की उम्र पूरी होने तक, जो भी पहले पूरी हो, एयरफोर्स चीफ के पद पर बने रहेंगे।
– चूंकि, भदौरिया 60 वर्ष के हैं, इसलिए वह 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे और 2 साल बाद ही 62 वर्ष की उम्र पूरा करने पर वायुसेना प्रमुख पद से रिटायर हो जाएंगे।

– उन्होंने डेप्युटी-चीफ के नाते फ्रांस के साथ 36 रफाल युद्धक विमानों के सौदे के लिए नियुक्त भारतीय दल की अध्यक्षता की थी।
– वह रफाल विमान उड़ा चुके हैं।

———————–
2. राजनाथ सिंह कौन से स्वदेश निर्मित विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने?

a. जगुआर
b. मिराज
c. सुखोई
d. तेजस

Answer: d. तेजस

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में देश में बने हल्के लड़ाकू विमान तेजस की सवारी की और इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री बन गए.
– हिंदुस्तान ऐरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) द्वारा तैयार किए गए इस विमान की कल्पना पहली बार 1983 में की गई थी.

———————-
3. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म (Best Movie) का खिताब किसे मिला?

a. संजू
b. राजी
c. अंधाधुन
d. पद्मावत

Answer: b. राजी

– इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आइफा) में राजी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
– एकेडमी अवॉर्ड्स का यह 20वां संस्करण है, जिसका आयोजन इस बार मुंबई में हुआ।

————————
4. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक (Best director) का खिताब किसे मिला?

a. श्रीराम राघवन
b. रणवीर सिंह
c. हर्षदीप कौर
d. अमाल मलिक

Answer: a. श्रीराम राघवन (फिल्‍म अंधाधुन के लिए)

————————
5. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता (Best Actor) का खिताब किसे मिला?

a. ईशान खट्टर
b. रणवीर सिंह
c. हर्षदीप कौर
d. शाहरुख खान

Answer: b. रणवीर सिंह (फिल्‍म पद्मावत के लिए)

————————
6. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री (Best Actress) का खिताब किसे मिला?

a. सारा अली खान
b. विभा सराफ
c. आलिया भट्ट
d. दीपिका पादुकोण

Answer: c. आलिया भट्ट (फिल्‍म राजी के लिए)

————————
7. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ डेब्यू -अभिनेता (Best Debut -Actor) का खिताब किसे मिला?

a. ईशान खट्टर
b. रणवीर सिंह
c. हर्षदीप कौर
d. अमाल मलिक

Answer: a. ईशान खट्टर (फिल्‍म धड़क के लिए)

————————
8. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ डेब्यू – अभिनेत्री (Best Debut -Actress)का खिताब किसे मिला?

a. विभा सराफ
b. आलिया भट्ट
c. सारा अली खान
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. सारा अली खान (फिल्‍म केदारनाथ के लिए)

————————
9. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्व गायक (Playback Singer -Male) का खिताब किसे मिला?

a. अजय सिंह
b. हनी सिंह
c. गुरु रंधावा
d. अरिजीत सिंह

Answer: d. अरिजीत सिंह (सांग ऐ वतन (राजी) के लिए)

————————
10. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्व गायिका (Playback Singer -Female) का खिताब किसे मिला?

a. हर्षदीप कौर
b. विभा सराफ
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. a और b (हर्षदीप कौर, विभा सराफ) सांग दिलबरो (राजी) के लिए

————————
11. IIFA अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ संगीतकार (Best Musician) का खिताब किसे मिला?

a. अमाल मलिक, गुरु रंधावा
b. रोचक कोहली, सौरभ-वैभव
c. हनी सिंह, जैक नाइट
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (अमाल मलिक, गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह, जैक नाइट) फिल्‍म सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए

————————

पूरी लिस्ट :-

[table “” not found /]

————————–
– दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए पिछले 20 सालों में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आइफा का स्पेशल अवार्ड दिया गया।
ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को पिछले 20 सालों की बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया।
– राजकुमार हिरानी को पिछले 20 सालों में बेस्ट निर्देशक का अवार्ड दिया गया।
– प्रीतम को पिछले 20 सालों में बेस्ट म्यूज़िक देने के लिए आइफा का स्पेशल अवार्ड मिला।
कोरियोग्राफर सरोज खान को हिंदी सिनेमा में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए खास अवार्ड दिया गया।

————————-
12. तेलंगाना विधानसभा ने नल्लामाला वनों में किस रसायनिक तत्व के खनन को रोकने हेतु प्रस्ताव पारित किया है?

a. यूरेनियम
b. थोरियम
c. रेडियम
d. प्लूटोनियम

Answer: a. यूरेनियम

– यूरेनियम खनन के वजह से नल्लामाला वनों की समृद्ध जैव विविधता को गंभीर खतरा हो सकता है.
– नल्लामाला की पहाड़ियाँ और घाटियाँ कृष्णा नदी के जलग्रहण क्षेत्र के तहत आती हैं.
– यूरेनियम खनन से कृष्णा नदी के प्रवाह पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है.
– इस क्षेत्र में आदिवासी निवास करते हैं.
– खनन गतिविधियों से उनके सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

तेलंगाना
– राजधान : हैदराबाद
– राज्‍यपाल : तमिलसाई सुंदरराजन
– मुख्‍यमंत्री : के चंद्रशेखर राव

———————-
13. EPFO ने 6 करोड़ खाताधारकों को वर्ष 2018-19 के लिए कितना प्रतिशत ब्याज दिए जाने की घोषणा की है?

a. 8.65%
b. 8.63%
c. 8.60%
d. 8.57%

Answer: a. 8.65%

– वित्त मंत्रालय की तरफ से 8.65% ब्याज देने को मंजूरी दे दी गई है.
– इससे 6 करोड़ खाताधारकों को लाभ हासिल होगा.

———————-
14. विश्व बांस दिवस की कब मनाया जाता है?

a. 15 सितंबर
b. 16 सितंबर
c. 17 सितंबर
d. 18 सितंबर

Answer: d. 18 सितंबर

– भारत चीन के बाद बांस का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
– भारत में बांस की 130 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं।

———————-
15.  अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

a. 15 सितंबर
b. 16 सितंबर
c. 17 सितंबर
d. 18 सितंबर

Answer: a. 15 सितंबर

– वर्ष 2019 के अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की थीम ‘सहभागिता’ है।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account