यह 20 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. इंडियन आर्मी ने LAC पर चीनी सैनिक को किस जगह हिरासत में लिया?
a. चुमार
b. गलवान घाटी
c. पैंगोंग त्सो लेक
d. डेमचोक
Answer: d. डेमचोक
– महीनों से भारत चीन सैनिकों के स्टैंड ऑफ के बीच इंडियन आर्मी ने चाइनीज पीएलए के एक सोल्जर्स को पकड़ा है।
– उसे लद्दाख के डेमचोक में हिरासत में लिया गया।
– हालांकि इंडिया ने एन्क्वायरी के बाद उसे वापस लौटाने की बात कही है।
किस जगह पर चीनी सोल्जर पकड़ा गया
– डेमचोक में पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का सोल्जर मिला।
– यहां पर बॉर्डर का डिमार्केशन नहीं है, इसलिए यह भी माना जा रहा है कि गलती से इंडिया की ओर आ गया होगा।
– नाम : कारपोरल वांग यै लांग।
– हालांकि उसके पास से कुछ डॉक्यूमेंट भी मिले हैं।
– वह सर्दी से कांप रहा था, इंडियन आर्मी ने उसे मेडिकल हेल्प दी। ऑक्सिजन दिया।
– बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी उससे पूछताछ कर रही है। उसे भेज दिया जाएगा। अगली मिलिटरी टॉक के दौरान।
सातवीं मिलिटरी टॉक में भी LAC विवाद का समाधान नहीं
– पिछले सप्ताह 13 अक्टूबर को 7th टॉक मिलिटरी टॉक हुई थी।
– इसमें भी कोई समझौता नहीं हो पाया।
– इंडिया की डिमांड है अप्रैल की स्थिति में आर्मी आ जाए।
– चीन कह रहा है कि इंडियन आर्मी पैंगोंग त्सो लेक के साउथ के कुछ हिस्से को खाली करे।
—————————————
2. चीन से तनाव के बीच भारत ने नवंबर में होने वाले मालाबार युद्धाभ्यास में अमेरिका, जापान के अलावा किस देश को शामिल किया?
a. न्यूजीलैंड
b. फ्रांस
c. ऑस्ट्रेलिया
d. यूनाइटेड किंगडम
Answer: c. ऑस्ट्रेलिया
– मालाबार युद्धभ्यास में ऑस्ट्रेलिया के शामिल होने से इसमें क्वाड के सभी सदस्य आ गए हैं।
क्वाड क्या है?
– क्वाड : Quadrilateral Security Dialogue (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग)
– जापान, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के बीच एक बहुपक्षीय समूह का नाम है क्वाड।
– भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, ”भारत समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है और ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा सहयोग में वृद्धि को देखते हुए ऑस्ट्रेलियन नेवी भी शामिल कराई जा रही है।
क्या है मालाबार नेवल एक्सरसाइज?
– मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास सबसे पहले 1992 में भारत और अमेरिका के बीच शुरू हुआ था।
– वर्ष 2015 में इसमें जापान को शामिल किया गया।
– अब 2020 में इस नेवल एक्सरसाइज में ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल कर दिया गया है।
– हालाकि ऑस्ट्रेलिया तीन साल पहले से ही इसमें शामिल होने को इच्छुक था।
– इस तरह से क्वाड ग्रुप के सभी देश मालाबार नेवल एक्सरसाइज करेंगे।
– यह पहली बार है जब QUAD के सभी सदस्य एक साथ सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे।
– चारों देशों का साझा उद्देश्य मुक्त और स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र है।
कब होगा मालाबाल नेवल एक्सरसाइज?
– अभ्यास दो हिस्सों में होगा।
– अभ्यास पहले 3-6 नवंबर और फिर 17-20 नवंबर के बीच होगा।
– यह बंगाल की खाड़ी में आयोजित होने वाला है।
– इससे पहले वर्ष 2018 में फिलीपीन सागर में गुआम के तटपर और वर्ष 2019 में जापान के तट पर हुआ था।
हाल ही में क्वाड की बैठक भी हुई थी?
– जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड की बैठक आयोजित की गई थी।
एशियाई नाटो
– एक सामान्य समझ है कि क्वाड किसी भी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा।
– हालांकि, फिर भी चीन का सामरिक समुदाय इसे एक उभरता हुआ “एशियाई नाटो” ब्रांडेड के रूप में देख रहा है।
————————————–
3. पहली भारतीय महिला कौन है, जिसे वाइल्डलाइफ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर 2020 का पुरस्कार दिया गया?
a. ऐश्वर्या श्रीधर
b. सुनीता नारायण
c. रश्मी देसाई
d. अर्शदीप सिंह
Answer: a. ऐश्वर्या श्रीधर
कौन देता है यह अवार्ड
– British Natural History Museum, London
ऐश्वर्या श्रीधर
– 23 वर्षीय ऐश्वर्या मुंबई की रहने वाली हैं।
– वह वयस्क श्रेणी में भारत की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली पहली और सबसे कम उम्र की लड़की है।
– यह प्रतिष्ठित पुरस्कार का 56 वां संस्करण है।
– ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीर में एक पेड़ को दिखाया है जो जुगनुओं से रोशन है।
– जुगनुओं और तारों की उपस्थिति ऐसी लग रही है मानों पेड़ के चारों ओर एक असली आकाशगंगा बना रही हो।
– ‘लाइट्स ऑफ पैशन’ शीर्षक वाली उनकी छवि ने दुनिया भर के 80 से अधिक देशों की 50,000 प्रविष्टियों में से जीत हासिल की।
– यह घोषणा British Natural History Museum में की गयी थी।
– ऐश्वर्या एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, लेखक और फिल्म निर्माता हैं।
– उनकी डॉक्यूमेंट्री Queen of Taru, न्यू यॉर्क में 9वें Wildlife Conservation Film Festival में विजेता रही है।
– ऐश्वर्या ने 14 साल की उम्र में Sanctuary Asia Young Naturalist Award जीता था।
—————————————
4. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
a. 22 अगस्त 2021
b. 20 अगस्त 2022
c. 25 अगस्त 2021
d. 15 अगस्त 2021
Answer: d. 22 अगस्त 2021
– अजय भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
– उन्हें अगस्त 2019 में गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
– 30 नवंबर को उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था
————————————–
5. विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने वर्ष 2021 की बैठक दावोस की जगह अब कहां आयोजित करने की घोषणा की है?
a. लोजान
b. ज़्यूरिख
c. जनीवा
d. लुसर्न-बर्गेनस्टॉक
Answer: d. लुसर्न-बर्गेनस्टॉक (Lucerne-Burgenstock)
– यह स्विट्जरलैंड में है।
– यह बैठक 18 से 21 मई 2021 तक होगी।
– इसका आयोजन जनवरी के अंत में स्की रिजॉर्ट टाउन, दावोस में आयोजित किया जाना था।
– COVID-19 के कारण इसकी जगह में बदलाव किया है।
– ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक में होने वाली वार्षिक बैठक 2021 ‘The Great Reset’ की थीम पर आयोजित की जाएगी।
– बैठक में दुनिया की गंभीर चुनौतियों का सामना करने के लिए जरुरी समाधानों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
क्या है विश्व आर्थिक मंच
– विश्व आर्थिक मंच निजी और सार्वजनिक सहयोग के लिए काम करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है।
– इस पर नेता, उद्योगपति और समाज को आकार देने वाले सांस्कृतिक नेताओं को जगह दी जाती है।
– इसके अलावा मंच पर क्षेत्रीय और उद्योग से जुड़े मुद्दों को भी उठाया जाता है।
स्विट्जरलैंड की राजधानी- बर्न
मुद्रा- Swiss franc
विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब.
————————————-
6. भारतीय बैंक संघ (IBA) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
a. विनोद कुमार खारा
b. राजकिरण राय
c. रजनीश कुमार
d. संदीप रोहतगी
Answer: b. राजकिरण राय
– वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हैं।
– उन्हें वर्ष 2020-21 के लिये इंडियन बैंक एसोसिएशन का चेयरमैन चुना गया है।
– IBA की प्रबंधन समिति ने 16 अक्टूबर 2020 को हुई बैठक में इसकी घोषणा की।’
– वहीं, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा को बैंक का उपाध्यक्ष चुना गया है।
– IBA भारत में Banking ecosystem में बैंकों और अन्य संस्थाओं का एक संघ है जो अपने सदस्यों का प्रबंधन करता है।
IBA मुख्यालय स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र.
————————————-
7. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
a. जय शाह
b. रोहन जेटली
c. बांसुरी कौशल
d. सौरभ रस्तोगी
Answer: b. रोहन जेटली
– वह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे हैं। पेशे से वकील भी हैं।
– उन्हें निर्विरोध चुना गया।
– इस पद के लिए जिन लोगों ने नामांकन भरा था उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
– उनकी उम्र 31 साल है।
– डीडीसीए अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल 30 जून, 2021 तक रहेगा।
– उनके पिता अरुण जेटली ने 1999 से 2013 के बीच DDCA के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
——————————————–
8. चीन के साथ जारी सीमा विवाद के के दौरान अब केंद्र सरकार ने उस देश के किस सामान के आयात (import) पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. रेफ्रिजरेंट वाले एयर कंडीशनर (एसी)
b. रेफ्रिजरेटर
c. मोबाइल फोन
d. फोन एप
Answer: a. रेफ्रिजरेंट वाले एयर कंडीशनर (एसी)
– व्यापार महानिदेशक (Director general of trade) की ओर से 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है।
– बताया जा रहा है कि सरकार ने यह कदम घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग (Domestic Manufacturing) को बढ़ावा देने के लिए किया है।
– माना जाता है कि एयर कंडीशनर का घरेलू बाजार लगभग 5-6 बिलियन डॉलर का है।
– सरकार का उद्देश्य घरेलू स्तर पर एसी के आयात से ध्यान केंद्रित करना है।
– वर्तमान में देश में अधिकांश एसी आयात किए जाते हैं।
– चीन और थाईलैंड से मुख्य रुप से देश एयरकंडीशनर आयातक (importer) है।
– सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दोनों देशों से भारत का 90 प्रतिशत तक सामान आयात होता है!
—————————————-
9. विश्व बैंक ने कोविड -19 से निपटने में सबसे गरीब देशों की सहायता के लिए कितनी रकम देने की योजना बनाई है?
a. 20 बिलियन डॉलर
b. 22 बिलियन डॉलर
c. 25 बिलियन डॉलर
d. 35 बिलियन डॉलर
Answer: a. 25 बिलियन डॉलर
– विश्व बैंक के अध्यक्ष, डेविड मेल्पस ने 14 अक्टूबर, 2020 को इसकी जानकारी दी।
– बैंक ने 25 मिलियन डॉलर के आपातकालीन वित्तपोषण (Emergency financing) के लिए प्रस्ताव रखा है।
– विश्व बैंक के अध्यक्ष ने केंद्रीय बैंक के गवर्नर और जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों को बताया है कि, वे अक्टूबर के अंत तक Supplemental Financing Package का प्रस्ताव भी रखेंगे।
– यह पैकेज प्रस्ताव इंटरनेशनल डेवलपमेंटल एसोसिएशन (IDA) के प्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा।
IDA क्या है
– IDA एक इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन है।
– यह विश्व बैंक की एक ऐसी एसोसिएशन है जो किसी भी आर्थिक संकट के दौरान दुनिया के सबसे गरीब देशों की मदद करती है।
———————————–
10. विश्व सांख्यिकी दिवस (World statistics day) 20 अक्टूबर 2020 को है, यह दिवस कितने साल के अंतराल में मनाया जाता है?
a. एक साल
b. दो साल
c. तीन साल
d. पांच साल
Answer: d. पांच साल
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषित किया हुआ है।
– पहली बार यह दिवस 2010 में मनाया गया।
– इसके बाद UN ने एक प्रस्ताव को अपनाया और 20 अक्टूबर 2015 को द्वितीय विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में घोषित किया।
– तब से 20 अक्टूबर को हर पांच साल में दिवस मनाने का फैसला किया।
– विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 की थीम –
“Connecting the world with data we can trust” (दुनिया को डेटा से जोड़ना जिस पर हम भरोसा कर सकते हैं”)।
—————————————-
11. यूनेस्को (United Nations Educational Scientific and Cultural Organisation) में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल का अगला प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया गया है?
a. टीएस त्रिमूर्ति
b. सैयद अकबरुद्दीन,
c. जावेद अशरफ
d. विशाल वी शर्मा
Answer: d. विशाल वी शर्मा
– विशाल को राजदूत के पद के साथ ये जिम्मेदारी भी मिली है।
– वह जावेद अशरफ की जगह लेंगे।
—————————————-
12. इंटरनेशनल शेफ डे कब मनाया जाता है?
a. 18 अक्टूबर
b. 19 अक्टूबर
c. 20 अक्टूबर
d. 21 अक्टूबर
Answer: c. 20 अक्टूबर
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।