17 Nov 2021 Current Affairs, 18 November 2021 Current Affairs, 19 November 2021 Current Affairs, 20 November 2021 Current Affairs, 19 November 2021 Current Affairs, Current Affairs 18 November 2021, 17 November 2021 Current Affairs, 20 November 2021 Current Affairs,

यह 17th to 20th November 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अंटार्कटिका के लिए भारत ने कौन सा वां वैज्ञानिक अभियान 15 नवंबर 2021 को शुरू किया?

a. 35
b. 38
c. 41
d. 45

Answer: c. 41

– इस वैज्ञानिक अभियान के पहले फेज में 23 वैज्ञानिकों और सहयोगी कर्मचारियों के दल का पहला जत्था भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री (Indian Antarctic station Maitri) पहुंच गया है।
– जनवरी 2022 के बीच तक भारतीय वैज्ञानिकों के चार और बैच अंटार्कटिका में उतरेंगे।
– कुल 48 सदस्‍यी टीम का नेतृत्‍व राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (वॉयेज लीडर) के वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सैनी कर रहे हैं।
– भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम 1981 में शुरू हुआ और इसने अब तक 40 वैज्ञानिक अभियान पूरे कर लिए हैं।
– वर्तमान में, अंटार्कटिका में भारत के तीन स्थायी रिसर्च बेस स्टेशन हैं, जिनका नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) है।

—————–
2. 17वां वार्षिक किड्सराइट्स इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज किसने जीता?

a. विविध कुमार और विवेक सिंह
b. अरुंदति दास और विहान
c. विहान और नव अग्रवाल
d. नव अग्रवाल और विविध कुमार

Answer: c. विहान और नव अग्रवाल

– ये दोनों भाई हैं। दिल्‍ली के रहने वाले हैं।
– इन दोनों को यह अवॉर्ड नोबेल प्राइज विजेता कैलाश सत्यार्थी ने पुरस्कार मिला।
– दोनों भाइयों ने हजारों घरों, स्कूलों और कार्यालयों से कचरे को अलग करने और कचरा उठाने के आयोजन के लिए “वन स्टेप ग्रीनर (One Step Greener)” पहल विकसित की है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार
– यह अवार्ड एम्स्टर्डम (Amsterdam), नीदरलैंड में स्थित अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार संगठन किड्सराइट्स द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।
– यह अवार्ड ऐसे बच्‍चों को दिया जाता है, जिसने अधिकारों की वकालत करने और अनाथ, बाल मजदूरों और एचआईवी/एड्स वाले बच्चों जैसे कमजोर बच्चों की स्थिति में सुधार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

—————–
3. प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया, यह एक्‍सप्रेस वे कितना किलोमीटर लंबा है?

a. 241 किलोमीटर
b. 341 किलोमीटर
c. 541 किलोमीटर
d. 641 किलोमीटर

Answer: b. 341 किलोमीटर

– पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ से गाजीपुर तक है।
– इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।
– खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस एक्‍सप्रेस वे का उद्धाटन करने के लिए मिलिटरी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पहुंचे।
– इस एक्सप्रेसवे को आपात स्थिति में इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ करने के लिए 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है।
– इससे पहले उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर वर्ष 2017 में विमान की लैंडिंग हो चुकी है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
– यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से विशेषकर लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को आर्थिक रूप से बढ़ावा देगा।

क्यों बनाई गई एक्‍सप्रेस वे पर हवाई पट्टी
– ऐसा डिफेंस सिक्‍योरिटी को देखते हुए किया गया है।
– दरअसल, पिछले युद्ध के दौरान 8 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के जेट लड़ाकू विमान ने वायुसेना के भुज एयरबेस पर बम गिराये थे।
– इसमें भारत के कुछ एयरबेस के रनवे बर्बाद हो गए थे।
– इसी के मद्देनजर देशभर में अलग-अलग जगहों पर नेशनल हाइवे के कुछ हिस्‍से को इमर्जेंसी एयर स्ट्रिप के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।
– इससे वायुसेना को अन्य विकल्प के साथ ऑपरेशन्स में आसान होगा।

क्या-क्या सुविधाएं होंगी आपातकालीन हवाई पट्टी पर
– हवाई पट्टी पर लड़ाकू और अन्य विमानों की लैंडिंग होगी।
– फाइटर जेट्स के उतरने और पार्किंग के साथ कई सुविधाएं है।
– हवाई पट्टी के दोनों ओर दो पार्किंग बनाई गई हैं।

देश में 13 जगह नेशनल हाइवे को रनवे की तैयारी
– डिफेंस मिनिस्‍ट्री ने सामरिक जरूरतों के महत्व को देखते हुए 13 हाइवे को रनवे के तौर पर विकसित करने की सहमति दी थी।
– लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस (UP में पहले से निर्मित)
– लखनऊ-बलिया (पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे में नवनिर्मित)
– बाड़मेर-जैसलमेर हाइवे (राजस्‍थान में नवनिर्मित)
– बिजबेहरा-चिनार बाग, (जम्‍मू कश्‍मीर)
– बनिहाल-श्रीनगर (जम्‍मू कश्‍मीर)
– फलोदी-जैसलमेर (राजस्‍थान)
– द्वारका-मलिया (गुजरात)
– खड़गपुर-बालासोर (ओडीशा)
– खड़गपुर-क्योंझर (पश्‍चिम बंगाल)
– नेल्लोरे-ओंगोले (आंध्र प्रदेश)
– ओंगोले-चिकलूरिपेट (पुदुच्चेरी के पास)
– चेन्नई-पुदुच्चेरी
– कोडियाकराय-रामनाथपुरम (तमिलनाडु)

—————–
4. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के नए प्रमुख कौन चुने गए?

a. एमएस धोनी
b. वीवीएस लक्ष्मण
c. हार्दिक पटेल
d. सचिन तेंदुलकर

Answer: b. वीवीएस लक्ष्मण

– BCCI के अध्‍यक्ष सौरभ गांगुली ने पुष्टि की है कि भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अगले प्रमुख होंगे।
– वह राहुल द्रविड़ का स्‍थान लेंगे।

—————–
5. अरुणाचल प्रदेश ने किस नाम से मशहूर ‘टीनोपालपस इम्पीरियलिस’ प्रजाति की तितली को राज्‍य तितली के रूप में मंजूरी दी?

a. कैसर ए हिंद
b. कैसर ए बागवान
c. नरीमन ए हिन्‍द
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. कैसर ए हिंद

– शाब्दिक अर्थ में इसका अर्थ भारत का सम्राट होता है।
– तितली का पंख 90-120 मिमी का होता है।
– यह पूर्वी हिमालय के साथ छह राज्यों में एक अच्छी तरह से जंगली इलाके में 6,000-10,000 फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है।
– कैसर-ए-हिंद’ एक बड़ी और चमकीले रंग की तितली है।
– यह तितली भूटान, नेपाल, लाओस, म्यांमार, दक्षिणी चीन और वियतनाम में भी पाई जाती हैं।
– भारत में यह तितली वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची II के तहत संरक्षित है।
– इसके शिकार की वजह से यह संकग्रस्‍त प्रजाती है।
– इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने कैसर-ए-हिंद तितली को रेड लिस्ट रखा हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश
– मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
– राज्यपाल: बी डी मिश्रा

—————–
6. SITMEX-21 नामक त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास भारत और किन देशों के बीच में 15 से 16 नवंबर 2021 को हुआ?

a. यूएसए और ब्रिटेन
b. श्रीलंका और बांग्‍लादेश
c. फ्रांस और जर्मनी
d. सिंगापुर और थाईलैंड

Answer: d. सिंगापुर और थाईलैंड

– यह युद्धाभ्‍यास का तीसरा संस्‍करण था।
– अंडमान सागर में हुए युद्धाभ्‍यास की मेजबानी रॉयल थाई नेवी ने की।
– SITMEX-21 में भारत की ओर से INS करमुक (Karmuk) ने हिस्‍सा लिया।
– यह युद्धाभ्‍यास वर्ष 2019 में शुरू हुआ था।

—————–
7. रानी लक्ष्‍मी बाई की जयंती के अवसर पर 17 नवंबर से 19 नवंबर तक किस जिले में तीन दिवसीय राष्‍ट्र रक्षा समर्पण पर्व का आयोजन हुआ?

a. कानपुर
b. झांसी
c. मेरठ
d. आगरा

Answer: b. झांसी

– 17 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी शुरुआत की।
– 19 नवंबर को रानी लक्ष्मी बाई की जयंती होती है।
– इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को झांसी का दौरा किया।
– उन्‍होंने झांसी के किले से ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को डिजाइन और विकसित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) को वायु सेना प्रमुख को सौंपा।

—————–
8. संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने किसे, भारत का रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्‍त किया?

a. शोम्बी शार्प
b. विवेक अली
c. रॉबर्ट विकेंस
d. मुख्‍तार अली

Answer: a. शोम्बी शार्प

– वह सतत विकास विशेषज्ञ (सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट स्‍पेशलिस्‍ट) हैं और यूएसए से हैं।
– वह भारत में संयुक्त राष्ट्र की टीम का नेतृत्व करेंगे।
– शोम्‍बी शार्प, सतत विकास लक्ष्यों के लिए बेहतर तरीके से उबरने के लिए भारत की कोविड -19 प्रतिक्रिया योजनाओं की दिशा में काम करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र
स्थापना: 24 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

—————–
9. भारत का पहला डिजिटल खाद्य संग्रहालय (Digital Food Museum) किस राज्‍य के तंजावुर जिले में लांच किया गया?

a. महाराष्‍ट्र
b. तमिलनाडु
c. आंध्र प्रदेश
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: b. तमिलनाडु

– केंद्रीय मंत्री, पीयूष गोयल ने भारत के पहले डिजिटल खाद्य संग्रहालय को लांच किया।
– इसे भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India- FCI) और विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय, बेंगलुरु (कर्नाटक) ने मिलकर तैयार किया है।
– यह 1,860 वर्ग फुट का संग्रहालय है, जिसका अनुमानित परिव्यय 1.1 करोड़ रुपये है।
– यह म्‍यूजियम अपनी तरह का पहला प्रयास है जिसमें भारत की खाद्य कहानी को शुरू से लेकर भारत में देश में सबसे बड़ा खाद्य लाभ निर्यातक बनने तक दर्शाया गया है।

—————–
10. ICC पुरुष क्रिकेट समिति का अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया?

a. विवेक अग्निहोत्री
b. रवि शास्‍त्री
c. सौरभ गांगुली
d. राहुल द्रविड़

Answer: c. सौरभ गांगुली

– नवंबर 2021 में ICC बोर्ड की बैठक के दौरान, BCCI के अध्यक्ष, सौरव गांगुली को ICC Men’s Cricket Committee का अध्‍यक्ष चुना गया।
– उन्‍होंने अनिल कुंबले की जगह ली है। अनिल कुंबले 2012 से इस पर थे।
– दूसरी ओर क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव (Johnny Grave) को आईसीसी महिला क्रिकेट समिति में नियुक्त किया गया है।

ICC
– चेयरमैन – ग्रेग बार्कले
– स्‍थापना – 15 जून 1909
– हेडक्‍वार्टर – दुबई

—————–
11. विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) कब मनाया जाता है?

a. 16 नवंबर
b. 17 नवंबर
c. 18 नवंबर
d. 19 नवंबर

Answer: d. 19 नवंबर

– इस दिवस की घोषणा संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की हुई है।
– विश्व शौचालय दिवस 2021 की थीम: “शौचालयों का महत्व (valuing toilets)”

विश्व शौचालय संगठन (World Toilet Organization)
– इस दिवस की पहल विश्व शौचालय संगठन (World Toilet Organization) ने की थी।
– मुख्यालय: सिंगापुर
– स्थापना: 19 नवंबर 2001

—————–
12. केंद्र सरकार ने ऑडिट दिवस (Audit Diwas) कब मनाने का ऐलान किया?

a. 15 नवंबर
b. 16 नवंबर
c. 17 नवंबर
d. 18 नवंबर

Answer: b. 16 नवंबर

– नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General – CAG) की संस्‍था की पारदर्शिता और जवाबदेही में इसके योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाएगा।
– जी सी मुर्मू (G. C. Murmu) भारत के सीएजी के रूप में कार्यरत हैं।
– CAG भारत में संवैधानिक प्राधिकरण है।
– सीएजी की रिपोर्ट संसद या विधानमंडल के पटल पर रखी जाती है।
– इन रिपोर्ट पर लोक लेखा समितियां (Public Accounts Committees – PACs) और सार्वजनिक उपक्रम समितियां (Committees on Public Undertakings – COPUs) चर्चा करती हैं और फिर संसद में इसपर विचार किया जाता है।

—————–
13. विश्व सीओपीडी दिवस (World COPD Day) कब मनाया जाता है?

a. नवंबर के पहले बुधवार
b. नवंबर के दूसरे बुधवार
c. नवंबर के तीसरे बुधवार
d. नवंबर के चौथे बुधवार

Answer: c. नवंबर के तीसरे बुधवार

– वर्ष 2021 में वर्ल्‍ड COPD डे 17 नवंबर को मनाया गया।
– 2021 की थीम है हेल्दी लंग्स – नेवर मोर इम्पोर्टेन्ट
(Healthy Lungs – Never More Important)

COPD का फुल फॉर्म : क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
– यह फेफड़ों की बीमारी है जो airflow को difficult बनाती है। इससे सांस लेने में मुश्किल होती है।

—————–
14. राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) कब मनाया जाता है?

a. 15 नवंबर
b. 16 नवंबर
c. 17 नवंबर
d. 18 नवंबर

Answer: b. 16 नवंबर

– दरअसल, 1956 में, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक प्रेस परिषद बनाने के लिए पहले प्रेस आयोग की योजना बनाई गई थी।
– 4 जुलाई 1966 को भारतीय प्रेस परिषद (Press council of india) की स्थापना हुई। यह 16 नवंबर 1966 से प्रभावी हुआ।
– इसलिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया
– मुख्‍यालय : दिल्‍ली
– चेयरमैन : जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद

—————–
15. अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Day for Tolerance) कब मनाया जाता है?

a. 15 नवंबर
b. 16 नवंबर
c. 17 नवंबर
d. 18 नवंबर

Answer: b. 16 नवंबर

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– दिवस क्‍यों मनाया जाता है – दरअसल, 1994 में, महात्मा गांधी के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ थी, इसी दौरान यूनेस्को ने इस बात को संयुक्‍त राष्‍ट्र के सामने रखा और दिवस घोषित करने का प्रस्‍ताव रखा।
– तब इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने 16 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित किया।
– यह दिन शांति, अहिंसा और समानता के महात्मा के मूल्यों को श्रद्धांजलि देता है।

—————–
16. फार्मूला वन – ब्राजील ग्रां प्री 2021 के विजेता कौन हैं?

a. लुईस हैमिल्टन
b. मैक्स वर्स्टापेन
c. लैंडो नॉरिस
d. वाल्टेरी बोटास

Answer: a. लुईस हैमिल्टन

– वह मर्सिडीज चलाते हैं और ग्रेट ब्रिटेन से हैं।
– उन्‍होंने ब्राजील ग्रां प्री 2021 में मैक्स वेरस्टैपेन (Max Verstappen) (रेड बुल-नीदरलैंड) को हराया।

—————–
17. पद्म विभूषण से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे का निधन 15 नवंबर 2021 को हो गया, वह इनमें से क्‍या थे?

a. इतिहासकार और लेखक
b. संगीतकार
c. कथक नर्तक
d. उद्योगपति

Answer: a. इतिहासकार और लेखक

– वह 99 वर्ष के थे और इतिहासकार, वक्ता और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लेखक थे।
– वह बाबासाहेब पुरंदरे (Babasaheb Purandare) के नाम से लोकप्रिय थे।
– उन्‍होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विस्तार से लिखा।
– उन्होंने उपनाम ‘शिव शाहीर (Shiv Shahir)’ अर्जित किया था जिसका शाब्दिक अर्थ शिवाजी का बार्ड है।
– उन्‍हें भारत का दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से 25 जनवरी 2019 को सम्मानित किया गया।

—————–
18. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) कब मनाया जाता है?

a. 15 नवंबर
b. 16 नवंबर
c. 17 नवंबर
d. 18 नवंबर

Answer: c. 17 नवंबर

– भारत में नवंबर का महीना राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह (National Epilepsy Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है।
– मिर्गी लगातार न्यूरोलॉजिकल समस्‍या है और इस दौरान मरीज को अचानक दौरे पड़ते है।
– भारत में 17 नवंबर को राष्‍ट्रीय मिर्गी दिवस, मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शुरू किया हुआ है।

—————–
19. राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) कब मनाया जाता है?

a. 16 नवंबर
b. 17 नवंबर
c. 11 नवंबर
d. 18 नवंबर

Answer: d. 18 नवंबर

– इस दिवस की घोषणा 18 नवंबर 2018 को, आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी), ने किया था।

– आयुष मंत्री: सर्बानंद सोनोवाल

—————–
20. विश्व दर्शन दिवस (World Philosophy Day) कब मनाया जाता है?

a. नवंबर के पहले गुरुवार
b. नवंबर के दूसरे गुरुवार
c. नवंबर के तीसरे गुरुवार
d. नवंबर के चौथे गुरुवार

Answer: c. नवंबर के तीसरे गुरुवार

– इस दिवस की घोषणा यूनेस्को ने किया था।
– 2021 में यह दिन 18 नवंबर को मनाया जा रहा है।


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account