Daily Current Affairs, Current Affairs 20 November 2019, Current Affairs 20 November, Current Affair 20 November 2019 Question, 20 November 2019 Current Affairs, Current Affairs 20 November 2019,

यह 20 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 20 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2019 के लिए किसे चुना गया है?

a. मनमोहन सिंह
b. जूलियस असांजे
c. डेविड एटनबरो
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. डेविड एटनबरो (David attenborough)

– इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने 19 नवंबर को Indira Gandhi Peace Prize 2019 इसकी घोषिणा की। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती होती है। इस बार 102वीं जयंती बनाई गई।

– उनकी स्मृति में स्थापित ‘इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट’ हर साल शांति, समाज सेवा, निरस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में काम करने वाले किसी व्यक्ति या संगठन को प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करती है।
– पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा पुरस्कार के डेविड एटनबरो के नाम का चयन किया गया था।
– ट्रस्ट के तरफ से कहा गया कि डेविड ने प्रकति में में बड़े-बड़े बदलाव करने के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

कौन हैं डेविड एटनबरो
– सर डेविड एटनबरो एक प्रसिद्ध प्रकृतिवादी और प्रसारक (Naturalist and broadcaster) हैं।
– वह बीबीसी में वरिष्‍ठ पत्रकार रहे हैं।
– 2002 में डेविड को बीबीसी के लिए यूके के व्यापक सर्वेक्षण के बाद उन्हें 100 महानतम ब्रिटिशों में नामित किया गया।
– डेविड एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बाफ्टा (BAFTAs) के तहत साल 2019 में पुरस्कार जीता है।
– साल 2018 से 2019 में उत्कृष्ट नरेटर के लिए प्राइमटाइम एमी अवार्ड (Primetime Emmy Awards)दिया गया था।

—————————
2. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2018 किसे दिया गया?

a. CSE
b. सुनीता नारायण
c. मनमोहन सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. CSE (सेंटर फॉर साइंस एनवायरमेंट)

– CSE की ओर से इसकी महानिदेशक सुनिता नारायण ने यह अवार्ड लिया।
– दिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने 19 नवंबर को यह अवार्ड दिया।

————————–
3. वित्‍तीय वर्ष 2019 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में सरकारी बैंकों में कितने रुपए के धोखाधड़ी के मामले सामने आए?

a. 95,760 करोड़ रुपये
b. 96,760 करोड़ रुपये
c. 97,760 करोड़ रुपये
d. 98,760 करोड़ रुपये

Answer: a. 95,760 करोड़ रुपये

– धोखाधड़ी के कुल 5,743 मामले।
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 19 नवंबर 2019 को राज्यसभा में यह जानकारी दी।
– इसके अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) यह रिपोर्ट मुहैया करवाई है।
– पहली छमाही यानी एक अप्रैल 2019 से 30 सितंबर 2019 की अवधि में 95,760.49 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 5,743 मामले हुए।’

– वर्तमान में बैंकों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। एनपीए का बोझ इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बैंक कर्ज बांट पाने में खुद को अक्षम महसूस कर रहे हैं।

————————–
4. श्रीलंका में गोटबाया राजपक्षे के राष्‍ट्रपति बनने के बाद भारत सरकार की आरे से पहली बार किस प्रतिनिधि ने मुलाकात की?

a. विदेश मंत्री
b. रक्षा मंत्री
c. वित्‍त मंत्री
d. तमिलनाडु के CM

Answer: a. विदेश मंत्री (एस. जयशंकर)

राष्‍ट्रपति बनने के अगले दिन यह मुलाकात महत्‍वपूर्ण
– गोटबाया के राष्ट्रपति बनने के अगले ही दिन एस. जयशंकर के श्रीलंका दौरे के गहरे मायने हैं।
– श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई गोटबाया को भी चीन का ही करीबी माना जाता है।
– कूटनीतिक जानकारों का कहना है कि श्रीलंका पर चीन के असर को कम करने के लिहाज से भारत ने यह पहल की है।
– गोटबाया ने 18 नवंबर को ही राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

गोटाबाया का 29 नवंबर को भारत दौरा
– भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गोटाबाया को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से भारत आने का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार कर लिया।
– श्रीलंका के नए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 29 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे।

————————-
5. केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में प्रशासनिक परिषद का गठन किया गया है, इसका चेयरमैन किसे बनाया गया?

a. मुख्‍य सचिव
b. उपराज्‍यपाल
c. उपराज्‍यपाल के सलाहकार
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. उपराज्‍यपाल

– सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है प्रदेश के उपराज्यपाल परिषद के ‘चेयरमैन’ होंगे, जबकि उनके सलाहकार इसके सदस्य होंगे।
– आदेश के अनुसार उपराज्यपाल जी सी मुर्मु अब सरकार की भूमिका अदा करेंगे।
– सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य सचिव, परिषद के सचिव के तौर पर काम करेंगे।

इसका क्‍या काम होगा
– उप-राज्‍यपाल सरकार की भूमिका में होंगे।
– विधायिका द्वारा भेजे गए प्रस्‍ताव पर विचार करेगा।
– विधाय‍िका द्वारा बनाए गए विधेयक पर विचार करेगा।
– बजट के मामले को देखेगा।
– एडमेनिस्‍ट्रेटिव सिस्‍टम के बदलाव पर विचार करेगा।

जम्‍मू कश्‍मीर में उप-राज्‍यपाल के सलाहकार
– फारुख खान
– केके शर्मा

—————————–
6. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) किस दिन मनाया जाता है?

a. 19 नवंबर
b. 18 नवंबर
c. 17 नवंबर
d. 16 नवंबर

Answer: a. 19 नवंबर

– यह दिन मुख्य रूप से पुरुषों को भेदभाव, शोषण, उत्पीड़न, हिंसा और असमानता से बचाने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए मनाया जाता है.
– इस वर्ष के दिवस की थीम है, “मेकिंग अ डिफरेंस फॉर मेन एंड बॉयज.”

———————
7. हाल ही में किस देश ने सतह से सतह पर मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया?

a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. भारत

Answer: c. पाकिस्तान

– यह मिसाइल सभी प्रकार के हथियारों को टार्गेट पर हिट करने में सक्षम है. यह 650 किलोमीटर तक मार कर सकती है.

————————-
8. IMD विश्व प्रतिभा रैंकिंग 2019 (World talent ranking) में भारत छह स्थान फिसलकर कितने पायदान पर आ गया है?

a. 55वें
b. 49वें
c. 59वें
d. 69वें

Answer: c. 59वें

– इस रैंकिंग को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलेपमेंट (आइएमडी) ने तैयार किया है।

रैंकिंग
1. Switzerland
2. Denmark
3. Sweden
4. Austria
5. Luxembourg

– वर्ल्‍ड टैलेंट रैंकिंग तीन प्रमुख श्रेणियों में किए गए प्रदर्शन को आधार बनाकर तैयार की जाती है। इनमें निवेश व विकास, आकर्षण और तैयारी शामिल हैं।
– आइएमडी के मुताबिक भारत में जीवन की गुणवत्ता और प्रतिभा पलायन जैसे मुद्दों पर बहुत कम काम हुए हैं।

अन्‍य देश की रैंकिंग
चीन – 42वां
रूस – 47वां
दक्षिण अफ्रीका – 50वां
यूएसए – 12वां

—————————–
9. इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (AIBA) एथलीट आयोग में किस भारतीय मुक्केबाज़ को सदस्य के रूप में चुना गया है?

a. मैरी कॉम
b. लैशराम सरिता देवी
c. विपिन सावंत
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. लैशराम सरिता देवी

– वह मणिपुर राज्य की एक प्रमुख मुक्केबाज़ हैं।
– 2009 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

– एथलीट आयोग में प्रत्येक महाद्वीप से एक-एक सदस्य चुना गया है, केवल यूरोप से दो सदस्य चुने गये हैं।

——————————–
10. किस देश में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्रदान प्रथम टाइफाइड टीके का उपयोग शुरू किया गया?

a. भारत
b. बांग्‍लादेश
c. म्‍यांमार
d. पाकिस्‍तान

Answer: d. पाकिस्‍तान

– इसका उपयोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुरू किया गया है।

———————————
11. किस मंत्रालय ने SAANS अभियान शुरू किया है?

a. स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय
b. गृह मंत्रालय
c. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
d. मानव संसाधन विकास मंत्रालय

Answer: a. स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय

– SAANS: ‘Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully’
– इस अभियान का उद्देश्य देश में निमोनिया के कारण होने वाली बच्चों की मौतों में कमी लाना है।
– इस अभियान को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लांच किया।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account