यह 20 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2026 के अनुसार खुशहाल देशों में भारत की रैंकिंग क्या है?
According to the World Happiness Index 2026, what is India’s ranking among the happiest countries?
a. 116
b. 118
c. 126
d. 167
Answer: a. 116 (2025 में भारत 118वें स्थान पर था)
– वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 संयुक्त राष्ट्र समर्थित रिपोर्ट है
– इस रिपोर्ट को वेलबीइंग रिसर्च सेंटर (ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय) द्वारा जारी किया गया है
– इसे संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) की सहायता से तैयार किया जाता है।
– इसमें 147 देशों की रैाकिंग है।
किन मानकों पर रैंकिंग तय होती है?
– इन 147 देशों की खुशहाली मापने के लिए छह मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे।
– इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की GDP, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सहयोग, जीवन के विकल्प चुनने की स्वतंत्रता, उदारता, भ्रष्टाचार की धारणा के आधार पर रैंकिंग की गई।
– इन पहलुओं का विश्लेषण करके, रिपोर्ट पूरे विश्व में खुशी की स्थिति का पूरा चित्र प्रस्तुत करती है।
भारत के पड़ोसी देश
– चीन : 65
– नेपाल : 99
– पाकिस्तान : 104
– बांग्लादेश : 127
– म्यांमार : 129
– अफगानिस्तान : 147 (यह लिस्ट में सबसे लास्ट में है।)
————–
2. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है?
According to the World Happiness Report 2026, which is the happiest country in the world?
a. डेनमार्क
b. भारत
c. फिनलैंड
d. स्वीडन
Answer: c. फिनलैंड
– फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार 9वीं बार पहला स्थान हासिल किया है।
– इस लिस्ट में अफगानिस्तान आखिरी पायदान (147वीं रैंक) पर रहा।
इंडेक्स में टॉप 10 देश
1. फिनलैंड
2. आइसलैंड
3. डेनमार्क
4. कोस्टा रिका
5. स्वीडन
6. नॉर्वे
7. नीदरलैंड्स
8. इजराइल
9. लक्जमबर्ग
10. स्विट्जरलैंड
फिनलैंड
– राजधानी: हेलसिंकी
– राष्ट्रपति: अलेक्जेंडर स्टब
– प्रधानमंत्री: पेटेरी ओर्पो
– मुद्रा: यूरो
– आबादी: 56 लाख
– पड़ोसी देश: स्वीडन, नार्वे, रूस
– फिनलैंड और स्वीडन, नाटो के 32वें और 31वें सदस्य हैं।
– वर्ल्ड हैप्पीनेस डे – 20 मार्च
—————
3. संयुक्त राष्ट्र की किस रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि सोशल मीडिया युवाओं की खुशियों को कम कर रहा है?
Which United Nations report concludes that social media is diminishing the happiness of young people?
a. विश्व विकास रिपोर्ट 2026
b. मानव विकास रिपोर्ट 2026
c. वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2026
d. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026
Answer: d. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026
सोशल मीडिया और हेप्पीनेस
– अत्यधिक सोशल मीडिया उपयोग से well-being में गिरावट
– विशेष रूप से टीनेजर गर्ल्स पर ज्यादा असर
क्या डिजिटल युग चुपचाप एक पीढ़ी की खुशी को कम कर रहा है?
– वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में कहा गया है कि खुशहाली और सोशल मीडिया के व्यापक उपयोग के बीच नकारात्मक संबंध किशोर लड़कियों में विशेष रूप से चिंताजनक है।
– उदाहरण के लिए, इसमें कहा गया है कि 15 साल की लड़कियां जो पांच घंटे या उससे अधिक समय तक सोशल मीडिया का उपयोग करती हैं, उनमें जीवन संतुष्टि में गिरावट देखी गई है, जबकि कम उपयोग करने वाली अन्य लड़कियों में यह गिरावट नहीं देखी गई।
– शोधकर्ताओं ने कहा कि जो युवा प्रतिदिन एक घंटे से कम समय के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, उनमें खुशहाली का स्तर सबसे अधिक होता है, जो उन लोगों की तुलना में अधिक होता है जो सोशल मीडिया का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करते हैं।
– रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं के जीवन के प्रति दृष्टिकोण में पिछले दशक में काफी गिरावट आई है,
– और यह सुझाव दिया गया है कि सोशल मीडिया पर घंटों बिताने को इस प्रवृत्ति का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
दुनिया में सोशल मीडिया पर लगाम
– कई देश 16 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिए अधिक कानूनी उपाय लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2025 में, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 10 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के लिए आयु सीमा 13 से बढ़ाकर 16 कर दी,
– जबकि डेनमार्क, फ्रांस और स्पेन सहित अन्य देश भी इसी तरह के नियम बनाने की योजना बना रहे हैं।
– रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि इस पुस्तक में दिए गए साक्ष्य नीति निर्माताओं को ऐसी नीतियों का मूल्यांकन करने में मदद करेंगे।
—————
4. दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड का नाम बताएं, जहां इजरायल के हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने वैश्विक गैस-तेल बाजार में हलचल मचा दी?
Name the world’s largest gas field where Iran’s retaliatory action—following an Israeli attack—sent shockwaves through the global gas and oil market.
a. गाल्किनिश गैस फील्ड
b. सखालिन गैस फील्ड
c. साउथ पार्स गैस फील्ड
d. लेविएथन गैस फील्ड
Answer: c. साउथ पार्स गैस फील्ड
– दक्षिण पार्स (South Pars) दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड है, जो फारस की खाड़ी में स्थित है और कतर के नॉर्थ फील्ड के साथ साझा किया जाता है।
– दुनिया की सबसे बड़ा गैस फील्ड है।
– यहां समंदर के नीचे इतना गैस है कि पूरी दुनिया की 13 वर्षों से ज्यादा समय तक की ऊर्जा की मांग पूरी हो सकती है।
– इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा बाजार (विशेषकर LNG और कच्चे तेल) पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
क्या हुआ यहां?
– इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया।
– इस हमले के बाद ईरान ने भी जवाब में कतर के LNG फील्ड (रास लफ्फान) पर अटैक किया।
– इसका नाम है रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी। इस जगह से कतर दुनिया की लगभग 20% एलएनजी मांग को अकेले पूरा करता है।
– ईरान यहीं नहीं रुका, उसने कुवैत, सऊदी अरब और यूएई के रिफाइनरी और ऑयल फील्ड पर हमला कर दिया।
– इन हमलों की वजह से कई देशों में तेल और गैस के उत्पादन पर प्रभाव पड़ा।
– कतर ने कहा कि उसका 17 प्रतिशत गैस उत्पादन रुक गया है, जिसे ठीक करने में एक-दो वर्ष लग सकते हैं।
साउथ पर्स गैस फील्ड के बारे में
– यह ईरान और कतर के बीच साझा की जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ा गैस फील्ड है, जो फारस की खाड़ी के नीचे लगभग 9,700 वर्ग किलोमीटर में फैली है।
– इसमें लगभग 1,800 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस मौजूद है, जो दुनिया के कुल प्रमाणित गैस भंडार का करीब 8% है।
– यह मात्रा पूरी दुनिया की 13 से ज्यादा वर्षों की ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मानी जाती है।
– ईरान का 70-75% गैस का उत्पादन यहीं से होता है और देश की करीब 80% बिजली भी इसी प्राकृतिक गैस का उपयोग करके पैदा की जाती है।
दुनिया पर असर
– नतीजा कि पूरी दुनिया में एनर्जी प्राइस को लेकर हाहाकार मच गया।
– यहां तक कि ट्रंप हिल गए। कहा कि मुझसे पूछकर इजरायल ने हमला नहीं किया था, हम तो जानते ही नहीं थे।
भारत के लिए असर
– कतर, भारत के LNG आयात का 47 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा यही से देता है।
– ऊर्जा-गैस जरूरतों पर सीधा प्रभाव
– कतर ने भारत की पेट्रोनेट कंपनी के साथ लंबी अवधि के एलएनजी समझौते किए हुए हैं। ऐसे में कतर के दुनिया के सबसे बड़े गैस हब रास लफ्फान पर हुए हमले और वहां उत्पादन रुकने से भारत को होने वाली गैस आपूर्ति पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
————–
5. किस बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने बैंक के व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता पर चिंता जताते हुए मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया?
Atanu Chakraborty, Chairman of which bank, resigned in March 2026, citing concerns regarding the bank’s individual values and ethics?
a. SBI
b. HSBC
c. ICICI
d. HDFC
Answer: d. HDFC
– एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक अतानु चक्रवर्ती ने 18 मार्च 2026 को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
– रेजिग्नेशन लेटर में लिखा – “पिछले दो वर्षों में मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और प्रथाएं देखी हैं जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। यही मेरे उपरोक्त निर्णय का आधार है।”
– इस लेटर के सार्वजनिक होने के बाद HDFC बैंक के शेयर करीब 5 प्रतिशत गिर गए।
– न्यूजपेपर्स ने कहा कि – पता चला है कि बैंक के कामकाज को लेकर बोर्ड में कुछ समय से मतभेद चल रहे थे।
– इसके बाद RBI ने KK मिस्त्री को अंतरिम अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में 19 मार्च से तीन महीने की अवधि के लिए नियुक्त करने की मंजूरी दे दी।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक
– HDFC बैंक 12.97 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ दूसरा सबसे बड़ा बैंक है।
RBI ने कहा – बैंक में कोई दिक्कत नहीं
– अतानु चक्रवर्ती के लेटर के के बाद RBI ने कहा कि एचडीएफसी बैंक एक घरेलू स्तर पर महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) है, जिसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है, बोर्ड का संचालन पेशेवर तरीके से होता है और प्रबंधन टीम सक्षम है। आरबीआई ने कहा, “हमारे आवधिक मूल्यांकन के आधार पर, इसके आचरण या शासन के संबंध में कोई महत्वपूर्ण चिंताजनक बात दर्ज नहीं है।”
– HDFC बैंक के अंतरिम अध्यक्ष केके मिस्त्री
————–
6. अंडों पर उत्पादन तिथि एवं एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य करने का निर्णय किस राज्य सरकार ने लिया?
Which state government decided to make it mandatory to mark eggs with the production date and expiry date?
a. महाराष्ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. गुजरात
d. पंजाब
Answer: b. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में अंडों पर Expiry Date नियम
– उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से हर अंडे पर उत्पादन तिथि (Laying Date) और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया।
– बिना तारीख वाले अंडे जब्त किए जाएंगे या “मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त” घोषित होंगे
– जिम्मेदार विभाग : पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग
उद्देश्य
– उपभोक्ताओं को ताजे और सुरक्षित खाद्य पदार्थ देना
– पुराने/नकली अंडों के कारोबार पर रोक
– बाजार में पारदर्शिता बढ़ाना
—————
7. आयुध निर्माण दिवस (Ordnance Factories’ Day) कब मनाया जाता है?
When is Ordnance Factories’ Day celebrated?
a. 16 मार्च
b. 17 मार्च
c. 18 मार्च
d. 19 मार्च
Answer: c. 18 मार्च
– भारत की सबसे पुरानी आयुध निर्माण फैक्ट्री कोलकाता के कोसीपोर में स्थित है।
– इसका उत्पादन 18 मार्च, 1802 को शुरू किया गया था।
– इसी वजह से यह दिवस आयोजित होता है।
नोट – ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज) को केंद्र सरकार ने भंग करके सात नई PSU(पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) कंपनियां बनाई हैं।
—————
8. किस देश की प्रधानमंत्री डेनिसे मिरालेस ने मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया?
The Prime Minister of which country, Denise Miralles, resigned in March 2026?
a. चिली
b. पेरू
c. कोलंबिया
d. अर्जेंटीना
Answer: b. पेरू
– पेरू की प्रधानमंत्री डेनिसे मिरालेस ने मार्च 2026 में इस्तीफा दिया।
– कारण : संसद में बहुमत समर्थन मिलने को लेकर अनिश्चितता थी। पद की पुष्टि के लिए अनिवार्य मतदान (confidence vote) होना था, उससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
– उन्हें मिरालेस को फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री बनाया गया था।
– इससे पहले, अंतरिम राष्ट्रपति होसे जेरी को भ्रष्टाचार आरोपों के कारण हटाया गया था। उनकी जगह होसे मारिया बालकाजार को नियुक्त किया गया।
—————
9. किस देश के अंतरिम राष्ट्रपति होसे मारिया बालकाज़ार ने जनरल लुइस एनरिके अरोयो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया?
The interim President of which country, José María Velasco Ibarra, appointed General Luis Enrique Arroyo as Prime Minister?
a. चिली
b. पेरू
c. बोलिविया
d. अर्जेंटीना
Answer: b. पेरू
– अंतरिम राष्ट्रपति होसे मारिया बालकाज़ार ने जनरल लुइस एनरिके अरोयो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– इससे पहले डेनिसे मिरालेस ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
पेरू में प्रधानमंत्री की भूमिका
– प्रधानमंत्री, सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन का समन्वय करता है
– लेकिन, कार्यपालिका का प्रमुख नहीं होता। राष्ट्रपति ही कार्यपालिका का प्रमुख होता है
– पिछले 10 वर्षों में 8 राष्ट्रपति बदले हैं।
पेरू
– राजधानी: लीमा
– मुद्रा: सोल
– पड़ोसी देश : इक्वाडोर, कोलंबिया, ब्राजील, चिली, बोलिविया
————–
10. भारत ने चीन में अपना नया राजदूत किसे नियुक्त किया?
Whom has India appointed as its new ambassador to China?
a. प्रदीप वर्मा
b. राकेश शर्मा
c. अजय विक्रम सिंह
d. विक्रम के. दोरैस्वामी
Answer: d. विक्रम के. दोरैस्वामी
– इससे पहले वह यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त थे।
– उन्होंने प्रदीप कुमार रावत की जगह ली, जो चीन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत थे।
– दोरैस्वामी इससे पहले बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं।
नोट – अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा



