20 जून 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 20 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. USA और ईरान के बीच युद्ध खत्‍म करने के अंतरिम समझौते (MOU) पर किस तीसरे देश के PM ने मध्‍यस्‍थ के रूप में दस्तखत किए?
Which third country signed the interim agreement (MOU) to end the war between USA and Iran as a mediator?

a. भारत
b. पाकिस्‍तान
c. तुर्की
d. सउदी अरब

Answer: b. पाकिस्‍तान

– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में 18 जून 2026 को इससे जुड़े MoU पर साइन किए।
– डील पर दस्तखत करने के बाद ट्रम्प ने बाहर लोगों से चिल्लाते हुए कहा, ‘डील साइन हो गई है।’
– ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक दस्तखत किए।
– जबकि मध्‍यस्‍थ के तौर पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सिग्‍नेचर किए। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान ने अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।
– समझौते में ईरान और लेबनान में मिलिट्री एक्शन खत्म करने की भी शर्त है।
– अंतरिम समझौते के बाद USA और ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल दिया गया। दोनों की तरफ से चल रही नाकेबंदी खत्म कर दी गई।

अमेरिका-ईरान के बीच 14 प्‍वाइंट का ड्राफ्ट समझौता
– ईरान 30 दिनों में होर्मुज में व्‍यापारिक जहाजों की आवाजाही सामान्‍य करेगा।
– अमेरिका समुद्री नाकाबंदी हटाकर 30 दिनों में सामान्‍य आवाजाही बहाल करेगा।
– ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
– अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 डॉलर का फंड बनाएंगे।
– अमेरिका ईरानी तेल, पेट्रोकेमिकल उत्‍पादों और संबंधित सेवाओं को छूट देगा।
– अमेरिका, ईरान पर संयुक्त राष्ट्र, IAEA और अपने प्रतिबंध हटाने की दिशा में काम करेगा।
– ईरान की फ्रीज संपत्तियां और धनराशि जारी की जाएगी।
– एक दूसरे की संप्रभुता का सम्‍मान करेंगे और आंतरिक मामलों में दखल नहीं देंगे।
– सभी मोर्चों पर युद्ध खत्‍म करेंगे।
– अंतिम समझौते तक ईरान परमाणु कार्यक्रम में बदलाव नहीं करेगा, अमेरिका नए प्रतिबंध नहीं लगाएगा।
– समझौता पालन निगरानी के लिए विशेष तंत्र बनाया जाएगा।
– आर्थिक राहत और समुद्री यातायात बहाल होने के बाद बाकी मुददों पर बातचीत होगी।
– 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर बातचीत पूरी करने की कोशिश करेंगे।
– अंतिम समझौते को संयुक्‍त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की मंजूरी मिलेगी।

2015 के परमाणु समझौते को ट्रंप ने ही समाप्‍त किया था, वह क्या था?
– 2015 में हुए परमाणु समझौते के तहत ईरान ने यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) का स्तर 3.67% तक सीमित रखने पर सहमति दी थी।
– 3.67% संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु बिजलीघरों के ईंधन के रूप में किया जा सकता है।
परमाणु हथियार बनाने के लिए आमतौर पर 90% या उससे अधिक संवर्धित यूरेनियम की जरूरत होती है।
– 2018 में ट्रम्प ने अमेरिका को 2015 के परमाणु समझौते से बाहर निकाल लिया।
– इसके बाद ईरान ने धीरे-धीरे यूरेनियम संवर्धन का स्तर बढ़ाना शुरू कर दिया।
– ईरान ने खुले तौर पर 3.67% की सीमा से ऊपर जाना शुरू किया।
– अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के मुताबिक जून 2025 तक ईरान 60% तक यूरेनियम संवर्धन कर रहा था।
– उसके पास 60% संवर्धित यूरेनियम का करीब 400 किलोग्राम भंडार था।
– यह स्तर परमाणु हथियार के लिए जरूरी 90% से नीचे है, लेकिन नागरिक उपयोग के लिए जरूरी स्तर से काफी ज्यादा है।

—————
2. QS (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में कौनसी यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है?
Which university has been ranked first in the QS (Quacquarelli Symonds) World University Rankings 2027?

a. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
b. MIT
c. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
d. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी

Answer: b. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (USA में स्थित)

– MIT लगातार 15वें साल इस रैंकिंग में पहले पायदान पर है।

किस आधार (पैरामीटर) पर रैंकिंग
– एकेडेमिक रेप्‍यूटेशन, एंप्‍लॉयर रेप्‍यूटेशन, टीचर-स्‍टूडेंट रेश‍ियो, इंटरनेशनल फैकेल्‍टी रेशियो, इंटरनेशनल स्‍टूडेंट्स रेशियो, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क, छात्रों की नौकरी।

दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी
1-मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी)- USA
2-इंपीरियल कॉलेज लंदन-UK
3-स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय- USA
4- ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय- UK
5- हार्वर्ड विवि- USA
6- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय- UK
7- कैलीफोर्निया इंस्‍टीटयूट आफ टेक्‍नोलॉजी- USA
8- ईटीएच- ज्‍यूरिख (स्विटजरलैंड)
9- यूसीएल (यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन)- UK
10- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS)

—————
3. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत के किस संस्‍थान को सबसे बेहतर रैंकिग मिली?
Which Indian institution got the best ranking in the QS World University Rankings 2027?

a. जेएनयू
b. IIT मद्रास
c. IIT दिल्‍ली
d. IIT बॉम्‍बे

Answer: c. IIT दिल्‍ली (वैश्‍विक रैंकिंग 118)

– IIT दिल्‍ली भारत में नंबर वन पर है।
– जबकि वैश्विक स्तर पर पांच पायदान ऊपर चढ़कर 118वें स्थान पर है।
– जो किसी भारतीय संस्थान के लिए अब तक का सर्वोच्च स्थान है।
– IIT बॉम्बे ने 2025 की रैंकिंग में टॉप पर था, 129वें स्थान से गिरकर 134वें स्थान पर आ गया है।

भारत के टॉप 10 संस्‍थान
1- IIT , दिल्ली- 118
2- IIT, बॉम्बे- 134
3- IIT, मद्रास- 170
4- IISc, बेंगलुरु- 211
5 -IIT, खड़गपुर- 222
5 – IIT, कानपुर- 221
5- IISc, बेंगलुरु- 221
7- दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)- 316
8- IIT, गुवाहाटी- 334
9- IIT, रुड़की- 339
10- शूलिनी विश्वविद्यालय (हिमाचल प्रदेश) – 452

—————
4. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में टॉप 200 की लिस्ट में भारत के किन शैक्षणिक संस्‍थान के नाम शामिल हैं?
Which Indian educational institutions are included in the top 200 list of QS World University Rankings 2027?

a. IIT Delhi & IIT Bombay
b. IIT Madras
c. IIT Kanpur & IIT Chennai
d. a and b both

Answer: d. a and b both (IIT Delhi {118}, IIT Bombay {129}, IIT Madras {180–200})

कौन से संस्थान?
रैंक और संस्थान
118 – IIT Delhi
129 – IIT Bombay
180–200 – IIT Madras

– सबसे ज्यादा सुधार करने वाले संस्थानों में वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (VIT), बिट्स पिलानी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल हैं।
– VIT ने 94 स्थानों की छलांग लगाकर 597वीं रैंक हासिल की है।
– बिट्स पिलानी 93 स्थान ऊपर चढ़कर 575वें स्थान पर पहुंच गया।
– जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी 75 से ज्यादा ranks की बढ़त के साथ 686वीं रैंक हासिल की।

टॉप 500 रैंकिंग में शामिल भारत की टॉप 09 यूनिवर्सिटी
1-IIT Delhi -118
2-IIT मुंबई -129
3-IIT मद्रास -180
4-IIT खड़गपुर -215
5- IISC, बेंगलुरु -219
6-IIT कानपुर -222
7-दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) 328
8-IIT गुवाहाटी-334
9-रुड़की-339

—————
5. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 (Top 1500) में भारत के कितने इंस्‍टीट़यूट शामिल हैं?
How many Indian institutes are included in the QS World University Rankings 2027 (Top 1500)?

a. 52
b. 33
c. 41
d. 15

Answer: a. 52

– QS की इस रैंकिंग में भारत की कुल 52 यूनिवर्सिटियों को जगह मिली।
– वर्ष 2017 में केवल 14 भारतीय संस्थान इस लिस्ट में शामिल थे।
– वहीं, अब यह संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
– पिछले एक दशक में भारतीय विश्वविद्यालयों की वैश्विक उपस्थिति में बड़ा इजाफा हुआ है।
– इसके साथ भारत दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला उच्च शिक्षा तंत्र बन गया है।

– QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दुनिया के 106 देशों और क्षेत्रों के 1500 से ज़्यादा विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया गया है।
– 2027 की रैंकिंग भारत के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आई।
– भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या, गुणवत्ता और वैश्विक पहचान लगातार बढ़ रही है।

—————
6. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने US इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ शब्द हटाकर फिर से क्‍या कर दिया?
What did the US Defense Department do again by removing the word ‘Indo’ from the US Indo-Pacific Command?

a. US पैसिफिक कमांड
b. US अटलांटिक कमांड
c. US एशिया कमांड
d. US ईस्टर्न कमांड

Answer: a. US पैसिफिक कमांड (USPACOM)

– अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 18 जून 2026 को घोषणा की है कि US इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर फिर से US पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया गया है।
– अब इस कमांड से ‘इंडो’ शब्द हटा दिया गया है।
– अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने 2018 में इस सैन्य कमांड का नाम बदलकर इंडो-पैसिफिक कमांड कर दिया था।
– अमेरिका का कहना था कि हिंद महासागर का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और अब हिंद महासागर तथा प्रशांत महासागर की सुरक्षा और रणनीति एक-दूसरे से पहले से ज्यादा जुड़ गई हैं। इसलिए कमांड के नाम में इंडो (हिंद महासागर) को भी शामिल किया था।
– पेंटागन ने यह भी कहा कि कमांड का सिर्फ नाम बदला है, रणनीति और जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यूएस-पैसिफिक कमांड?
– अमेरिकी सेना पूरी दुनिया को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर चलती है।
– इनके लिए 11 कमांड हैं।
– इनमें से 6 स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक/भौगोलिक) और 5 फंक्शनल (कार्यात्मक) कमांड हैं।
– यूएस पैसिफिक स्ट्रैटेजिक कमांड का हिस्सा है।
– यह अमेरिका की सबसे बड़ी और सबसे अहम सैन्य कमांडों में से एक है।
– यह कमांड एशिया और प्रशांत महासागर इलाके में एक्टिव है।

————–
7. अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य और फैशन प्रतियोगिता ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2026’ की मेजबानी पहली बार किस देश को मिली?
Which country got the opportunity to host the international beauty and fashion pageant ‘Miss Grand International 2026’ for the first time?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. फिलीपींस
c. भारत
d. थाईलैंड

Answer: c. भारत

– 16 जून को भारत की मेजबानी का आधिकारिक ऐलान किया गया।
– प्रतियोगिता अक्टूबर में जयपुर, आगरा और नई दिल्ली में होंगी।
– मिस ग्रांड इंटरनेशनल का ये 14वां संस्करण है और भारत को आधिकारिक तौर पर 2025 के फिनाले के दौरान 2026 का मेजबान देश घोषित किया गया था।
– मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व लक्षिता थिलागराज करेंगी, जिन्होंने मिस ग्रांड इंडिया 2026 का खिताब जीता है।
– 2025 की मिस ग्रांड इंटरनेशनल विनर फिलीपींस की एमा मेरी टिगालो थीं।
– इस ग्रांड इंटरनेशनल से भारत को ग्लोबली फैशन को प्रेजेंट करने, टूरिज्म को बढ़ाने और अपने कल्चर को प्रेजेंट करने का मौका मिलेगा।
– प्रतियोगिता में दुनिया भर के देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी।

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल
– यह थाईलैंड स्थित एक प्रमुख वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है।
– इसे 2013 में नवात इटारग्रेसिल द्वारा ‘स्टॉप द वॉर एंड वायलेंस’ (युद्ध और हिंसा को रोकें) के संदेश के साथ स्थापित किया गया था।
– इसका आधिकारिक मुख्यालय बैंकॉक, थाईलैंड में है।
– वर्ष 2024 में, भारत की राहेल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का प्रतिष्ठित ताज जीतकर इतिहास रच दिया था।
– वह इस खिताब को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
– मुख्‍य फोकस : मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का फोकस शांति अभियान और मनोरंजन है, जबकि मिस वर्ल्ड का परोपकार व सामाजिक कार्य तथा मिस यूनिवर्स का वैश्विक नेतृत्व और आत्मविश्वास है।

————-
8. किस नॉर्थ ईस्‍ट राज्‍य में लिंक्स मकड़ी की नई प्रजाति पाई गई?
In which North East state a new species of lynx spider was found?

a. असम
b. मेघालय
c. अरुणाचल प्रदेश
d. सिक्किम

Answer: b. मेघालय

– मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावलिंगोट गांव में ये प्रजाति की खोज की गई, जिसका नाम हमातलिवा मावलिंगोट है।
– इस प्रजाति की पहचान भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) और कलकत्ता विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा की गई।
– यह स्‍टडी जून 2026 में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस लेटर्स में प्रकाशित हुआ।
– इस खोज के माध्यम से मेघालय में पहली बार हमातलिवा प्रजाति को दर्ज किया गया।

– लिंक्स मकड़ियां ऑक्सीओपिडे कुल से संबंधित हैं, जिसमें वनस्पतियों में पाई जाने वाली सक्रिय शिकारी मकड़ियां शामिल हैं।
– ये शिकार को फंसाने के लिए जाले नहीं बनातीं और पत्तियों और झाड़ियों पर कीड़ों का पीछा करने के लिए अपनी तेज दृष्टि का उपयोग करती हैं।
– यह मकड़ी नाखून से भी छोटी है और पहाड़ी ढलानों पर उगने वाली झाड़ियों, जिनमें मोलुक्का की झाड़ियाँ भी शामिल हैं, में पाई गई।
– इसका प्राकृतिक आवास मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में है, जो भारत-बर्मा जैव विविधता हॉटस्पॉट का हिस्सा है।
– मकड़ी की स्‍टडी के बारे में सौविक सेन, उपासना भट्टाचार्य और पुथूर पट्टम्मल सुधिन ने लिखा था।

—————
9. पुरुष या महिला टी-20 इंटरनेशनल में 600 चौके पूरे करने वाली दुनिया की पहली प्लेयर कौन बनीं?
Who became the first player in the world to complete 600 fours in men’s or women’s T20 Internationals?

a. स्मृति मंधाना
b. मिताली राज
c. रोहित शर्मा
d. सूजी बेट

Answer: a. स्मृति मंधाना

– स्मृति मंधाना ने महिला टी20 में 17 जून 2026 को नीदरलैंड के खिलाफ 11 चौके लगाए।
– उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 603 चौके हो गए हैं।
– वे पुरुष या महिला टी-20 इंटरनेशनल में 600 चौके पूरे करने वाली दुनिया की पहली प्लेयर बन गई हैं।
– न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
– ज्‍यादा चौके साथ ही स्मृति ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठवां 50+ स्कोर भी बनाया।
– वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बन गई हैं।
– उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के 5 फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

टी-20 में सबसे ज्‍यादा चौके लगाने वाले प्‍लेयर
– स्मृति मंधाना (भारत) 603
– सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड( 521
– चमारी अट्टापट्टू (श्री लंका) 156
– बाबर आजम (पाकिस्‍तान) 136
– बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) 114

————–
10. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Refugee Day observed?

a. 20 जून
b. 19 जून
c. 18 जून
d. 17 जून

Answer: a. 20 जून

2026 की थीम
– जब तक सब सुरक्षित न हो जाएं
– Until Everyone Is Safe

– यह दिवस दुनिया भर में शरणार्थियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
– संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।

दुनिया में शरणार्थियों की स्थिति
– UNHCR (यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल) का अनुमान है कि 2023 के मध्य तक, दुनिया भर में 110 मिलियन (11 करोड़) से अधिक व्यक्ति जबरन विस्थापित हो गए, जिनमें से 40% बच्चे थे।
– इन विस्थापित व्यक्तियों में से 75% निम्न और मध्यम आय वाले देशों में आश्रय लिए हुए हैं।

————–
11. सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित करने वाला पहला अरब देश कौन बना?
Which country became the first Arab country to set a minimum age of 15 for using social media?

a. संयुक्‍त अरब अमीरात
b. सऊदी अरब
c. कतर
d. इराक

Answer: a. संयुक्‍त अरब अमीरात

– UAE ने 18 जून 2026 को नया नियम पास कर सोशल मीडिया चलाने की मिनिमम उम्र 15 वर्ष तय कर दी है।
– इस नियम के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे अब अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे।
– और न ही उसे चला सकेंगे। यानी ये बच्चे सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाल सकेंगे, किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकेंगे।
– कुछ शेयर नहीं कर सकेंगे और किसी पब्लिक ग्रुप में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।
– जो बच्चे 15 और 16 वर्ष के हैं, उन्हें सोशल मीडिया चलाने की इजाजत होगी, लेकिन इसके लिए कुछ खास सेफ्टी फीचर्स लगाए जाएंगे।
– इनमें उम्र के हिसाब से कंटेंट दिखाना, अनजान लोगों से बातचीत पर रोक लगाना, स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करने वाले टूल्स और पेरेंट्स की निगरानी जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
– यह नियम UAE में चलने वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू होगा।
– सभी कंपनियों को अब उम्र चेक करने के मजबूत तरीके अपनाने होंगे।
– इसके लिए डिजिटल आईडी चेक और AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
– कोई बच्चा खुद बता दे कि उसकी उम्र इतनी है, यह तरीका अब मान्य नहीं होगा।
– उम्र का सही सबूत देना जरूरी होगा।
– प्लेटफॉर्म्स को यह भी करना होगा कि 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के बनाए गए अकाउंट बंद किए जाएं।
– साथ ही, कोई बच्चा अगर उम्र चेक करने वाले सिस्टम को चकमा देने की कोशिश करे, तो उसे रोकना होगा।
– इसके अलावा कंपनियां बच्चों का पर्सनल डेटा टारगेटेड एडवरटाइजिंग या उनके बिहेवियर को प्रोफाइल करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी।

– ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई देश पहले ही बच्‍चों के लिए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इस्‍तेमाल करने पर पाबंदी लगा चुके हैं।

UAE
राजधानी: अबु धाबी
राष्ट्रपति: शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
मुद्रा: यूएई दिरहम
आबादी: 1.16 करोड़
भाषा: अरबी
पड़ोसी देश: सऊदी अरब और ओमान।

—————
12. किस राज्‍य के पारंपरिक वाद्य यंत्र सारिंदा को जीआई टैग मिला?
Which state’s traditional musical instrument Sarinda got GI tag?

a. पश्चिम बंगाल
b. मिजोरम
c. असम
d. त्रिपुरा

Answer: d. त्रिपुरा

– त्रिपुरा सारिंदा एक पारंपरिक तार वाला वाद्य यंत्र है, जिसका उपयोग राज्य के आदिवासी समुदायों की लोक संगीत परंपराओं में किया जाता है।
– इसे लकड़ी के एक ही ब्लॉक से हाथ से बनाया गया है।
– इसमें एक खोखला रेज़ोनेटर लगा है जो विशिष्ट ध्वनि उत्पन्न करता है।
– इस वाद्य यंत्र को धनुष की सहायता से बजाया जाता है।
– इसका उपयोग आमतौर पर लोक प्रदर्शनों, सांस्कृतिक समारोहों और पारंपरिक संगीत अभिव्यक्तियों के दौरान किया जाता है।
– इसका डिजाइन, शिल्प कौशल और संगीत शैली कई पीढ़ियों से चली आ रही है, जिससे यह स्वदेशी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।

(त्रिपुरा)
राजधानी: अगरतला
राज्‍यपाल: इंद्रसेना रेड्डी नल्लू
मुख्‍यमंत्री: मानिक साहा
आबादी: 36.74 लाख (2011)
भाषा: बंगाली और कोकबोरोक
पड़ोसी राज्‍य: असम और मिजोरम


PDF Download: Click here